उदयपुर में बुधवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 568 जा पहुंची है। मुंबई से लौटे खरका और सलूंबर के प्रवासी श्रमिकों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि 568 में से अब कोरोना ग्रसित 132 रोगी बचे हैं। अब तक 433 कोरोना सर्वाइवर कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 433 में से 423 एमबी, जीबीएच जनरल हॉस्पिटल बेड़वास और पेसिफिक उमरड़ा से डिस्चार्ज होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं।
अमूमन कोरोना सर्वाइवर अपने सामान्य जीवन में लौट चुके हैं। हालांकि फिजिकल डिस्टेंस, स्वच्छता और हाइजीन का विशेष ध्यान रख रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि 132 एक्टिव केस में से करीब 100 एक्टिव केस ग्रामीणों के हैं, जो हाल ही में मुंबई-अहमदाबाद से आने के बाद कोरोना संक्रमित निकले हैं। उदयपुर शहर में अब बमुश्किल 32 एक्टिव केस हैं। अब शहर में नए कोरोना संक्रमित निकला बंद हो गए हैं। एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि कोरोना सुपर स्पेशियलिटी में भर्ती पांच कोरोना सर्वाइवर को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/two-migrant-positive-132-active-out-of-568-cases-out-of-these-100-villages-now-32-active-cases-in-the-city-5-survival-discharges-127372729.html
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें