श्रीगंगानगर में एसपी ऑफिस में तैनात सीआई रणवीर बेनीवाल ने अपने ही विभाग के एक यूडीसी द्वारा रुपए ठगने का आरोप लगाया है। सीआई बेनीवाल ने हनुमानगढ़ पुलिस लाइन में तैनात यूडीसी राजेश बंसल पर आराेप लगाए हैं कि उन्हाेंने पद का दुरुपयाेग कर एसपी के नाम से उनसे तीन लाख रुपए की ठगी की है। इसमें बताया है कि राजेश बंसल पूर्व में एसपी हनुमानगढ़ के पीए के पद पर तैनात था। वर्ष 2010 से 2013 तक वे गाेलूवाला में सीआई पद पर तैनात थे तो यूडीसी बंसल ने एसपी के नाम से धमकाया और खुद पत्नी के नाम से पर्ल्स पीएसीएल कंपनी की जीवन बीमा की एजेंसी से उनका दाे बार बीमा कर किस्तें वसूलता रहा।
वीडियाे वायरल हाेने के बाद श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हनुमानगढ़ एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
बीमा कंपनी कर रही है सभी को भुगतान
^सीआई साब मुझ पर गलत आराेप लगा रहे हैं। मेरी पत्नी के नाम से पर्ल्स कंपनी की एजेंसी थी और मैंने उनका बीमा किया था। कंपनी के सभी ऑफिस और अकाउंट सेबी ने 2015 में फ्रीज कर दिए थे। धीरे-धीरे सभी ग्राहकाें का पैसा वापस आ रहा है। उनका भी आ जाएगा।
-राजेश बंसल, यूडीसी पुलिस लाइन, हनुमानगढ़।
^सीआई बेनीवाल का वीडियाे मैंने देखा है। उनके द्वारा लगाए गए सभी आराेप गंभीर प्रकृति के हैं क्याेंकि यह मामला वर्ष 2010 से 2016 के बीच का है, फिर भी मैंने इसकी गहराई से जांच के लिए सीओ एससी/एसटी प्रशांत काैशिक काे आदेश दे दिए हैं। जांच रिपाेर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे। -राशि डाेगरा, एसपी, हनुमानगढ़।
source:bhaskar
