कोविड मरीजों की ट्रेकिंग से लेकर राशन वितरण जैसे 11 अहम कामों की मॉनिटरिंग सरकार के कोरोना वार रूम में 29 मई को एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। लेकिन इसके बाद भी वार रूम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिम्मत नहीं हारी बल्कि काम का तरीका बदल दिया।
अब यह वार रूम वर्चुअल तरीके से काम कर रहा है। आईआईटी बैक ग्राउंड से आए सूचना एवं विभाग के प्रमुख सचिव अभय कुमार ने वार रूम के सिस्टम को वर्चुअल मोड पर शिफ्ट कर दिया। आईटी वर्चुअल वॉररूम में वीडियो कॉल पर लगातार टीम मीटिंग की व्यवस्था की गई है। पहले वॉररूम में 8-8 घंटे की शिफ्ट में अधिकारी एवं कर्मचारी काम कर रहे थे। अब भी काम इन्हीं शिफ्टों में हो रहा है, लेकिन सभी कर्मचारी होम क्वारेंटाइन रहते हुए काम कर रहे है।
कार्य तीन स्तर पर विभाजित
आयुक्त, सूचना एवं प्रौद्योगिकी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आईटी वर्चुअल वॉररूम के तहत कार्य विभाजन की तीन स्तरीय संरचना की गई है जिसमें पहला प्रबंधन है इसमें इनबिल्ट डैशबोर्ड और सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन वॉररूम के कामकाज की निगरानी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। आरएएस एवं आरपीएस अधिकारियों को जिला स्तर पर मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। ये लोग फोन कॉल, व्हॉट्सएप के माध्यम से जिला वॉररूम के समूहों से कनेक्ट रहते हैं। वहीं तीसरी व्यवस्था में कर्मचारियों को जिसमें घर, वॉररूम से काम करने की जिम्मेदारी दी गई है।
courtesy:bhaskar