आईटेल ने भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर (मॉडल नंबर-IBS-10) लॉन्च किया है। पहली नजर में यह मिनी साउंडबार सा दिखता है। दिखने में यह काफी क्लासी है।
यह सिर्फ साधारण स्पीकर नहीं है बल्कि कई एडवांस्ड फीचर्स से भी लैस है। तो चलिए इसके फर्स्ट ओपिनियन से जानते हैं स्पीकर में क्या नया मिलने वाला है, कौन से फीचर्स इसे खास बनाते हैं और बाजार में इसका मुकाबला किस स्पीकर से होगा।
आईटेल IBS-10 स्पीकर: कितनी है कीमत?
ऑफिशियल वेबसाइट पर स्पीकर की कीमत 1299 रुपए है। जबकि फ्लिपकार्ट पर यह 1499 रुपए में बिक रहा है, ऐसे में इसे कंपनी की साइट से खरीदा ही सही रहेगा।
स्पीकर में कलर ऑप्शन चुनने की आजादी नहीं मिलेगी, क्योंकि कंपनी ने इसे सिर्फ ब्लैक कलर में ही लॉन्च किया है।
आईटेल IBS-10 स्पीकर: क्या है स्पीकर का बेस्ट पार्ट?
पहला: डायमेंशन और डिजाइन
स्पीकर काफी लाइटवेट और हैंडी है। रबर कोटिंग सरफेस होने की वजह से यह हाथ से फिसलता नहीं है।
हल्का होने की वजह से इसे कभी भी ले जाया जा सकता है।
इसका डिजाइन सिंपल है और यही वजह है कि यह मिनी साउंडबार सा लगता है।
स्पीकर की हाइट 5.6 सेमी., चौड़ाई 7 सेमी. और ऊंचाई 4 सेमी. है।
खास बात यह है कि बॉक्स में ही AUX केबल और माइक्रो-यूएसबी केबल (चार्जिंग के लिए) मुफ्त मिल जाती है।
स्पीकर के नीचे डबल टेप मिलता है, जिसकी बदौलत इसी किसी भी सतह पर रखा जा सकता है।
अगर आपकी कार में म्यूजिक सिस्टम नहीं है तो डबल-टैप से इसे डैशबोर्ड पर भी फिक्स किया जा सकता है।
इसके अलावा इसे लैपटॉप, टीवी से भी कनेक्ट कर यूज किया जा सकता है।
दूसरा: ईजी कंट्रोल्स
इस कंट्रोल करना बेहद आसान है। स्पीकर के ऊपर ही लाल कलर के फिजिकल बटन दिए हुए हैं, जिसमें पावर, प्ले-पॉज और गाने या चैनल चेंज करने के लिए दो बटन दी गई हैं।
पावर बटन को हल्का प्रेस करने से मोड (ब्लूटूथ, एफएम, AUX, कार्ड) में स्विच किया जा सकता है।
+/- बटन से गाने चेंज किए जा सकते हैं और FM मोड में इन्हें बटन से चैनल चेंज किए जा सकते हैं।
स्मार्टफोन से कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0 की सुविधा और साथ में 10 मीटर की रेंज भी मिलती है।
तीसरा: क्रिस्टल क्लियर साउंड
हमने गाने ऐप से कनेक्ट कर इसकी टेस्टिंग की, जिसमें परफेक्ट स्टीरियो साउंड मिला।
स्पीकर में 1500 एमएएच बैटरी है, जिसे फुल चार्ज कर लगातार 6 घंटे तक गाने सुने जा सकते हैं।
स्पीकर में 5W के दो स्पीकर लगे हैं, जो कुल 10W का साउंड आउटपुट प्रोड्यूस करते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि इसमें वायरलेस एफएम की सुविधा मिलती है।
एफएम ऑन करने के लिए इसमें AUX केबल कनेक्ट करने पड़ती है। एफएम मोड में भी साउंड निराश नहीं करता।
आईटेल IBS-10 स्पीकर: किससे है मुकाबला?
आईटेल IBS-10 स्पीकर का सीधा मुकाबला उबोन के SP-70 कूल बेस पोर्टेबल स्पीकर से है, जो फ्लिपकार्ट पर 1249 रुपए में बिक रहा है।
साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, उबोन SP-70 कूल बेस पोर्टेबल स्पीकर में सिंगल चार्ज में सिर्फ 4 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है जबकि आईटेल का स्पीकर 6 घंटे तक चलता है।
हालांकि, उबोन SP-70 कूल बेस पोर्टेबल स्पीकर में भी 10 वॉट का साउंड आउटपुट, बिल्ट-इन वायरलेस एफएम, माइक्रो-एसडी कार्ड सपोर्ट मिलता है। इसकी लंबाई 7.5 सेमी, चौड़ाई 37 सेमी और ऊंचाई 4 सेमी है।
कुछ दिन पहले ही वीवो ने अपने मिडरेंज स्मार्टफोन वीवो V20 को लॉन्च किया था, और अब कंपनी ने सीरीज में किफायती मॉडल के तौर पर वीवो V20 SE को जोड़ दिया है। V20 SE की कीमत को देखकर ही अंदाजा लग जाता है कि कंपनी ने इसे ऐसे ग्राहकों के लिए बनाया है, जो कम बजट में स्टाइलिश दिखना वाला फोन चाहते हैं। कंपनी ने इसका सिर्फ एक ही वैरिएंट बाजार में उतारा है, जो अपने ग्लॉसी बैक पैनल की वजह से सुर्खियों में है।
फोन में न सिर्फ बड़ा डिस्प्ले मिलता है बल्कि दमदार कैमरा सेटअप भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें तीन रियर कैमरे दिए हैं। तो चलिए इसके फर्स्ट ओपिनियन से जानते हैं वीवो के इस फोन में क्या नया है, कौन से फीचर्स इसे खास बनाते हैं और बाजार में इसका मुकाबला किससे होगा।
वीवो V20 SE: कितनी है कीमत?
कंपनी ने ज्यादा वैरिएंट ऑप्शन देकर ग्राहकों को कंफ्यूज न करते हुए सिर्फ सिंगल वैरिएंट ही लॉन्च किया है।
फोन सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में ही उपलब्ध है और इसकी कीमत 20990 रुपए है।
इसमें ग्रेविटी ब्लैक और एक्वामरीन ग्रीन जैसे दो कलर ऑप्शन उपलब्ध है। दोनों ही ग्लॉसी फिनिश के साथ आते हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट पर कंपनी एक्सचेंज बोनस, वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट समेत 10% कैशबैक जैसे ऑफर्स भी दे रही है।
फोन काफी हैंडी है, न ज्यादा बड़ा है न छोटा। इसमें 6.44 इंच का एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिलता है जो ठीक वैसा ही है जैसा वीवो V20 में था, डिस्प्ले में कोई बदलाव नहीं है।
यहां तक की डायमेंशन भी V20 जितना ही है। इसका डायमेंशन 161.00×74.08×7.83 एमएम है और यह सिर्फ 171 ग्राम वजनी है, जो काफी हल्का-फुल्का है।
सबसे खास है इसका ग्लॉसी बैक पैनल, जो काफी महंगे फोन जैसा फील देता है। हालांकि इसपर थोड़े फिंगरप्रिंट जरूर पड़ जाते हैं लेकिन इससे बचने के लिए फोन के साथ ही सिलिकॉन कवर भी मिल जाता है।
दूसरा: अंधेरे में भी बढ़िया सेल्फी
फोन में तीन रियर कैमरे हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
खासबात यह है कि रात में सेल्फी खींचते वक्त ऑरा स्क्रीन लाइट फीचर एक्टिवेट हो जाता है, जो एआई तकनीक की मदद से काम करता है। इसकी बदौलत अंधेरे में भी काफी हद तक अच्छी सेल्फी ली जा सकती है।
तीसरा: रैम-स्टोरेज और प्रोसेसर
रैम-स्टोरेज की फोन में कोई कमी नहीं खलेगी। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है, यानी स्टोरेज खत्म होने का टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी, अगर जरूरत हो तो माइक्रो एसडी कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है लेकिन इतनी कैपेसिटी का कार्ड खरीदना महंगा पड़ सकता है।
मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर लगा है, जो स्मूद परफॉर्मेंस देने में कारगर है। फोन में अल्ट्रा गेम मोड भी है, जो गेमिंग के वक्त इनकमिंग कॉल्स, नोटिफिकेशन-मैसेज को ब्लॉक कर देता है, ताकि सुकून से गेमिंग का लुफ्त उठाया जा सके।
वीवो V20 SE: वीवो V20 से कितना अलग है यह मॉडल? वीवो V20 की शुरुआती कीमत 25 हजार के लगभग है, इसलिए कंपनी ने सस्ते मॉडल के तौर पर वीवो V20 SE को लॉन्च किया। लेकिन कीमत कम है तो कुछ फीचर्स से समझौता भी करना पड़ेगा।
डिजाइन दोनों ही फोन की लगभग एक जैसी है। बैक पैनल पर कैमरा सेटअप का अंतर देखने को मिलेगा। वीवो V20 में भी तीन रियर कैमरे है लेकिन इसका कैमरा सेटअप छोटा है, वहीं वीवो V20 SE में भी तीन रियर कैमरे हैं लेकिन इसमें रैक्टेंगुलर शेप का रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, तीनों कैमरे एक के नीचे एक वर्टिकल पोजीशन में लगे हैं।
डायमेंशन एक समान है लेकिन वीवो V20 में सिम ट्रे राइट साइड में है वहीं वीवो V20 SE का सिम ट्रे टॉप पर दिया गया है।
कैमरे में भी काफी अंतर है। वीवो V20 SE में मेन कैमरे के तौर पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है जबकि वीवो V20 में मेन कैमरे के तौर पर 64 मेगापिक्सल का लेंस है।
वीवो V20 SE में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जबकि वीवो V20 में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
दिलचस्प बात यह है कि सस्ता होने के बावजूद वीवो V20 SE में 4100 एमएएच बैटरी मिलती है जबकि वीवो V20 में 4000 एमएएच बैटरी है।
वीवो V20 SE एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड है जबकि वीवो V20 लेटेस्ट एंड्रॉयड 11 पर काम करता है।
आपको टेक्नोलॉजी पसंद है, लेकिन समय कम होने की वजह से आप इससे जुड़ी खबरें नहीं पढ़ पाते, तब हम आपके लिए टेक डिस्क्राइबर लेकर आए हैं। इस एक खबर में हम आपको इस सप्ताह अपडेट हुए ऐप्स के साथ लॉन्च होने वाली नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जल्दी से शुरू करते हैं वीकली डिस्क्राइबर।
1. इंस्ट्राग्राम में हुए अपडेट
इंस्टाग्राम एक बार फिर से अपनी होम स्क्रीन को रिडिजाइन कर रहा है। ऐप में शॉपिंग और रील्स, दो चीजों पर फोकस किया गया है। इंस्टाग्राम ने रील्स बटन के सेंटर में धकेल दिया है और नोटिफिकेशन बटन को शॉप बटन से बदल दिया है। इंस्टाग्राम ने पहले ही एक्सप्लोर बटन को रील्स से बदल दिया था लेकिन यह अब रील्स को ज्यादा महत्व दे रहा है। नए इंस्टाग्राम होम स्क्रीन में, रील्स नीचे मेनू के सेंटर में है और इसके बगल में बैठकर शॉप बटन है। रील्स ने '+' आइकन को बदल दिया है जिससे आप इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर सकते हैं।
2. पबजी खेलने वालों के लिए खुशखबरी
भारत सरकार की ओर से यूजर्स डेटा की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर भारत में प्रतिबंधित किए गया पबजी गेम अब एक नए रूप में भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी में है। पबजी कॉरपोरेशन ने कहा कि भारत में नया गेम पबजी मोबाइल इंडिया लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि बीते दिनों भारत सरकार ने यूजर्स डेटा की सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर चिंता जाहिर की थी और कई सारे चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया गया था।
3. गैलेक्सी M31s को मिला ओएस का अपडेट
सैमसंग गैलेक्सी M31s को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में One UI 2.5 सॉफ्टवेयर का अपडेट मिल गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच भी रोलआउट कर दिया है। इसमें Alt Z Life मिलेगा जो कि एक प्राइवेसी फीचर है। इसे गैलेक्सी A51 और गैलेक्सी A71 के साथ पासवर्ड प्रोटेक्टेड फोल्डर के तौर पर पेश किया गया था। बता दें कि One UI 2.5 सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज 748MB है। इस सॉफ्टवेयर को बिल्ड नंबर M317FXXU2BTK1 नाम से रोलआउट किया गया है।
4. जम्मू कश्मीर के भाइयों ने बनाया टिकटॉक जैसा ऐप
ऐप डेवलपर टीपू सुल्तान वानी और उसके बड़े भाई मोहम्मद फारुख ने मिलकर नूक्यूलर (Nucular) नाम का यह शॉर्ट वीडियो ऐप बनाया है। फारुख सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इससे पहले वानी ने चीनी ऐप SHAREit जैसा ऐप 'फाइल शेयर टूल' (File Share Tool) भी बनाया था। फाइल शेयर टूल ऐप 40 MB प्रति सेकेंड की गति से फाइल ट्रांसफर करता है। फाइल शेयर टूल ऐप को बनाने के बाद दोनों भाइयों ने टिकटॉक जैसा ऐप बनाने का फैसला किया था। वानी ने कहा कि इस ऐप पर सॉन्ग, डायलॉग या ड्यूट बनाया जा सकता है।
5. मैसेंजर में आया वैनिश मोड
मैसेंजर में वैनिश मोड फिलहाल चुनिंदा जगहों पर अपडेट के ज़रिए दिया जा रहा है, लेकिन जल्द ही ये आप तक भी पहुंचेगा। फेसबुक ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में कहा है, ‘मैसेंजर में वैनिश मोड जारी करते हुए हम काफी उत्साहित हैं। इसके तहत आप ऐसे मैसेज भेज पाएंगे जो खुद से गायब हो जाएंगे। जैसे ही आप मैसेज देख लेंगे और चैट से हटेंगे मैसेज खुद गायब हो जाएंगे। मैसेंजर के वैनिश मोड को यूज करना बेहद आसान है। अपडेट दिए जाने के बाद आप मौजूदा मैसेंजर चैट थ्रेड स्वाइप अप करते ही वैनिश मोड में पहुंच जाएंगे।
इसी हफ्ते से कई ई-कॉमर्स कंपनियां फेस्टिवल सेल शुरू करने वाली हैं। इनमें फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम मॉल, शॉपक्लूज के साथ कई दूसरी कंपनियां भी शामिल हैं। ऐसे में आप भी कुछ खरीदने का मन बना रहे हैं तब ये सेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हम आपको इस सेल में मिलने वाले स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप या दूसरे गैजेट्स पर मिलने वाली डील और ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं। साथ ही, किस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आपको क्या सस्ता और बेहतर मिलेगा, इसकी भी पूरी जानकारी दे रहे हैं।
सबसे पहले जानते हैं ई-कॉमर्स वेबसाइट द्वारा दिए जाने वाले ऑफर्स
1. फ्लिपकार्ट
SBI, ICICI, HDFC, कोटक के साथ अन्य बैंकों पर नो कॉस्ट EMI पर प्रोडक्ट खरीदने का मौका मिलेगा।
बजाज फिनसर्व पर भी नो कॉस्ट EMI में सामान खरीद पाएंगे। उन्हें एडिशनल चार्ज नहीं देना होगा।
डेबिट कार्ड पर भी EMI का ऑप्शन मिलेगा। इसके लिए कार्ड पर मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं होगी।
SBI कार्ड से शॉपिंग करने पर एडिशनल 10% का और पेटीएम पर भी कैशबैक ऑफर मिलेगा।
सिर्फ 1 रुपए में मोबाइल प्रोटेक्शन ले पाएंगे। स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
2. अमेजन
प्राइम मेंबर्स के लिए सेल एक दिन पहले शुरू हो जाएगी। उन्हें फास्ट डिलिवरी सर्विस भी मिलेगी।
डेली शॉपिंग करने पर 500 रुपए तक का रिवार्ड मिलेगा। रिवार्ड का फायदा अमेजन पे के जरिए मिलेगा।
डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट EMI और बजाज फिनसर्व पर 1 लाख रुपए तक क्रेडिट का फायदा मिलेगा।
एक्सचेंज ऑफर पर 13,500 तक बेनीफिट। ICICI क्रेडिट कार्ड पर 3% का रिवार्ड या 750 रुपए तक कैशबैक मिलेगा।
3. पेटीएम मॉल
नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा। ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10% तक कैशबैक भी मिलेगा।
फ्लैश सेल, डील ऑफ दे डे और कॉम्बो ऑफर के दौरान ज्यादा सस्ते प्रोडक्ट खरीदने का मौका मिलेगा।
ग्राहकों के लिए 499 रुपए से कम कीमत वाले प्रोडक्ट का स्टोर अलग से ओपन किया जाएगा।
4. शॉपक्लूज
नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने बैंक बेनीफिट के बारे में जानकारी नहीं दी है।
स्मार्टफोन और टैबलेट पर 10,000 रुपए तक की बचत का मौका मिलेगा।
7 दिन के दौरान हर दिन अलग-अलग स्टोर और शॉपिंग ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें सरप्राइज गिफ्ट दिए जाएंगे।
शगुन की डील ऑफर में 1, 51, 101, 251 और 501 रुपए में डील करने का मौका मिलेगा।
प्रोडक्ट के प्राइस कट या प्राइस डाउन
फ्लिपकार्ट: कंपनी ने स्मार्टफोन, टैबलेट, हेडफोन, स्पीकर और दूसरी एक्सेसरीज के कई प्रोडक्ट की प्राइस लिस्ट और ऑफर जारी कर दिए हैं।
प्रोडक्ट
डिस्काउंट/ऑफर
गेमिंग लैपटॉप
मिनिमम 25% ऑफ
हेडफोन और स्पीकर
80% तक ऑफ
टैबलेट (लेनोवो)
4999 रुपए से शुरू
ट्रिमर
299 रुपए से शुरू
स्मार्ट प्लग
499 रुपए से शुरू
डिजिटल कैमरा
2499 रुपए से शुरू
लाइटवेट लैपटॉप
40% तक ऑफ
पावरबैंक (फिलिप्स)
699 रुपए से शुरू
स्मार्ट वियरेबल्स
80% तक ऑफ
फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर
स्मार्टफोन
MRP
ऑफर प्राइस
पोको M2 प्रो
16999
12999
इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो
12999
9499
रियलमी C12
10999
7999
रियलमी नारजो 20 प्रो
10999
8499
रेडमी K20 प्रो
28999
22999
सैमसंग गैलेक्सी F41
15499
10850
ओप्पो A52
17990
12990
Mi 10
59999
49999
LG G8X
70000
19990
नोट: फ्लिपकार्ट मोटोरोला, वीवो, टेक्नो, आसुस जैसी दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन पर भी बड़ा डिस्काउंट दे रही।
अमेजन: कंपनी ने स्मार्टफोन, टैबलेट, हेडफोन, स्पीकर और दूसरी एक्सेसरीज के कई प्रोडक्ट की प्राइस लिस्ट और ऑफर जारी कर दिए हैं।
प्रोडक्ट
डिस्काउंट/ऑफर
हेडफोन
70% तक ऑफ
डिजिटल कैमरा
60% तक ऑफ
साउंडबार
1449 रुपए से शुरू
ईको स्मार्ट डिस्प्ले
40% तक ऑफ
नोइज हेडफोन
699 रुपए से शुरू
जेबीएल स्पीकर
65% तक ऑफ
अमेजन पर मिलने वाले इन प्रोडक्ट की कीमत में हुई भारी कटौती
प्रोडक्ट
MRP
ऑफर प्राइस
गेमिंग लैपटॉप (HP)
75929
62990
लेनोवो टैब M10 HD
18990
9999
सैमसंग वॉच
34990
17990
सोनी ब्लॉग कैमरा
77990
67990
बोट एयरड्रॉप्स
5999
1999
LG अल्ट्रागियर मॉनीटर
32000
20699
अमेजन पर मिलने वाले स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर
स्मार्टफोन
MRP
ऑफर प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी M51
28999
22499
रेडमी 9A
8499
6499
रेडमी नोट 9 प्रो
16999
12999
सैमसंग गैलेक्सी S10
71000
39999
वनप्लस 8 5G
49999
44999
ओप्पो A52
19990
13990
नोट: अमेजन सैमसंग, रेडमी, वनप्लस, वीवो के साथ दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन पर भी बड़ा डिस्काउंट दे रही।
पेटीएम मॉल: कंपनी ने स्मार्टफोन, टैबलेट, हेडफोन, स्पीकर और दूसरी एक्सेसरीज के कई प्रोडक्ट की प्राइस लिस्ट और ऑफर जारी कर दिए हैं।
प्रोडक्ट
डिस्काउंट/ऑफर
बोट स्पीकर, हेडफोन
399 रुपए से शुरू
फिलिप्स हेडफोन
299 रुपए से शुरू
बोल्ट स्पीकर, हेडफोन
399 रुपए से शुरू
WD एक्सटर्नल हार्ड डिस्क
50% तक ऑफ
लैपटॉप
80% तक ऑफ
शॉपक्लूज: कंपनी ने स्मार्टफोन, टैबलेट, हेडफोन, स्पीकर और दूसरी एक्सेसरीज के कई प्रोडक्ट की प्राइस लिस्ट और ऑफर जारी कर दिए हैं।
प्रोडक्ट
डिस्काउंट/ऑफर
मोबाइल
10000 रुपए तक बचत
टैबलेट
10000 रुपए तक बचत
मेमोरी कार्ड
75% तक की बचत
स्पीकर
199 रुपए से शुरू
ईयरफोन
199 रुपए से शुरू
शॉपक्लूज पर मिलने वाले स्मार्टफोन और दूसरे प्रोडक्ट पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर
प्रोडक्ट
MRP
ऑफर प्राइस
टाइटन मेमोरी कार्ड
699
249
टाइटन ईयरफोन
999
149
सोनी पेन ड्राइव
1500
799
एडकॉम माउस
399
149
आई कॉल K8 प्लस
5999
3999
आई कॉल N7 प्लस
5999
3199
न्यू लॉन्च और एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट
कई ई-कॉमर्स कंपनियां फेस्टिवल सेल के दौरान अपने एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट भी लॉन्च करेंगी। खासकर अमेजन इस सेल के दौरान अपने कई ऐसे प्रोडक्ट लाने वाली है जो सिर्फ उसी के पास मिलेंगे। आइए अमेजन के सभी ऐसे प्रोडक्ट की लिस्ट चेक करते हैं।
प्रोडक्ट
लॉन्च/कीमत
वनप्लस 8T 5G
14 अक्टूबर को लॉन्च
हॉनर वॉच ES
7499 रुपए
ईको डॉट स्मार्ट स्पीकर
22 अक्टूबर को लॉन्च
ट्रेन टिकट सर्विस
120 रुपए तक कैशबैक
मिर्जापुर 2
23 अक्टूबर को रिलीज
शॉपिंग करने से पहले फॉलो करें ये टिप्स
1. ऑथेंटिक प्लेटफॉर्म का चुनाव
ऑनलाइन शॉपिंग के लिए सही वेबसाइट का सिलेक्शन बहुत जरूरी है, क्योंकि बात प्रोडक्ट की क्वालिटी के साथ आपके पैसे से जुड़ी होती है। यदि कोई नई वेबसाइट है तब उसके बारे में पता होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इन दिनों कई ऐसी ई-कॉमर्स वेबसाइट बन चुकी हैं जो आपके बैंक अकाउंट को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कोशिश करें कि पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे flipkart.com, snapdeal.com, amazom.com, yepme.com, paytm.com, jabong.com, shopclues.com, myntra.com या अन्य का चुनें।
2. प्रोडक्ट का कीमत का कम्पेरिजन
मान लीजिए आप कोई स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तब उसे खरीदने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। उस मॉडल की कीमत को दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी चेक करें, लेकिन वो ऑथेंटिक प्लेटफॉर्म होना चाहिए। ऐसे में जहां से आपको वो स्मार्टफोन सस्ता मिल रहा हो वहां स खरीदें। प्रोडक्ट की रिटर्न पॉलिसी, वारंटी जैसी बातें भी पता करें।
3. ऑफलाइन प्राइस भी पता करें
ऐसा नहीं है कि आप जो प्रोडक्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद रहे हैं वो सस्ता ही मिले। कई बार ऑफलाइन स्टोर पर उस प्रोडक्ट की कीमत उतनी या उससे भी कम होती है। ऐसे में ऑफलाइन स्टोर का ही चुनाव करें। ऑफलाइन प्रोडक्ट खरीदने का एक फायदा ये भी है कि आप उसे सामने से चेक कर सकते हैं। साथ ही, वो हाथों हाथ मिल जाता है। यानी उसके डिलिवरी का इंतजार नहीं करना पड़ता।
4. फ्लैश सेल में खरीदें प्रोडक्ट
फेस्टिवल सेल के दौरान कई ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लैश सेल भी लेकर आ रही हैं। फ्लैश सेल सीमित समय के लिए होती है ऐसे में इस सेल में ज्यादा बड़ा डिस्काउंट मिल जाता है। आप जिस प्रोडक्ट को खरीदने वाले हैं यदि वो फ्लैश सेल में मिल रहा है तब उसकी तैयारी पहले से कर लें।
5. कूपन कोड और कैशबैक ऑफर
सेफ में कूपन कोड और कैशबैक ऑफर से ज्यादा फायदा मिल सकता है। इन दिनों कई वेबसाइट कूपन कोड जारी करती हैं। जिन्हें अप्लाई करने के बाद प्रोडक्ट की कीमत कम हो जाती है, या फिर दूसरे तरह के बेनीफिट मिल जाते है। साथ ही, इस बात का भी पता करें कि किसी बैंक या दूसरे कार्ड से पेमेंट करने पर कैशबैक मिल रहा है।
आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, तब गूगल प्ले स्टोर का काम तो पड़ता ही होगा। प्ले स्टोर से ही यूजर्स अपने पसंदीदा और काम से जुड़े ऐप्स इन्स्टॉल कर सकते हैं। ऐप स्टोर में कुछ ऐसी सेटिंग होती हैं जिन पर ध्यान नहीं दिया तब फोन का डाटा और बैटरी भी तेजी से खत्म होते हैं। हालांकि, इन सेटिंग्स में चेंज करके डाटा और बैटरी की प्रॉब्लम खत्म कर सकते हैं।
सेटिंग नंबर-1
प्ले स्टोर से डाटा बचाने का तरीका
यदि आपके फोन का इंटरनेट डाटा तेजी से खत्म होता है और इस बारे में आपको पता नहीं है, तब इसके लिए आपको प्ले स्टोर की सेटिंग में कुछ चेंजेस करने होंगे। इसके लिए प्ले स्टोर की सेटिंग में जाकर 'ऑटो-अपडेट ऐप्स' पर जाएं। यहां पर 'डॉन्ट ऑटो-अपडेट ऐप्स' को सिलेक्ट कर लें। यदि आपने ओवर एनी नेटवर्क को सिलेक्ट कर रखा है तब जैसे ही ऐप का अपडेट आएगा, वो ऑटो अपडेट होने लगेगा। इससे डाटा और बैटरी खत्म होते हैं।
सेटिंग नंबर-2
फोन की बैटरी को सेव करने का तरीका
यदि आप प्ले स्टोर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं और इससे फोन की बैटरी तेजी से खत्म होता है, तब आपको यहां पर भी एक सेटिंग में बदलाव करना होगा। इसके लिए सेटिंग में जाकर 'थीम' पर टैब करें, फिर 'सेट बाई बैटरी सेवर' को सिलेक्ट करें। इस सेटिंग से प्ले स्टोर के इस्तेमाल के दौरान बैटरी कम डिस्चार्ज होगी।
सेटिंग नंबर-3
प्ले स्टोर को प्रोटेक्ट करने का तरीका
यदि आपको इस बात का डर लगता है कि कोई आपके फोन का इस्तेमाल करते वक्त उसमें कोई ऐप चुपके से इन्स्टॉल कर सकता है। या फिर आपके बच्चे उसमें कोई ऐप इन्स्टॉल कर सकते हैं, तब प्ले स्टोर को लॉक किया जा सकता है। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर 'पैरेंटल कंट्रोल' में जाना होगा। यहां जैसे ही आप कंट्रोल को ऑन करेंगे आपको 4 डिजिट का पासवर्ड डालना होगा। जैसे ही पासवर्ड सेट हो जाएगा, तब प्ले स्टोर ओपन होने पर पासवर्ड के बारे में पूछेगा।
कुछ समय पहले ही वीवो Y20 स्मार्टफोन लॉन्च किया। अपनी कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर फोन काफी सुर्खियों में रहा। कंपनी ने इसे बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया है और इसलिए इस फोन की कीमत काफी कम रखी गई है। सस्ता होने के बावजूद अपने खूबसूरत बैक पैनल की बदौलत यह फ्लैगशिप फोन का फील देता है। वीवो Y20 में क्या कुछ नया मिलेगा, कौन से फीचर्स हैं जो इसे खास बनाते हैं और क्या यह फोन वैल्यू फोर मनी है। इन सभी बातों को इसके फर्स्ट ओपिनियन से जानते हैं...
कितनी है वीवो Y20 की कीमत?
ऑफिशियल साइट पर फोन के 4GB+64GB वैरिएंट की कीमत 12990 रुपए जबकि 6GB+64GB वैरिएंट की कीमत 13990 रुपए है।
कंपनी इस फोन पर एक्सचेंज बोनस और कैश बैक समेत कई ऑफर दे रही है। फोन प्यूरिस्ट ब्लू और ओब्सीडियन ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
फ्लिपकार्ट फोन पर 12400 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है, हालांकि एक्सचेंज बोनस की राशि पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।
फोन का बेस्ट पार्ट क्या है?
पहला: फोन का ओवरऑल डिजाइन
फोन देखने में काफी खूबसूरत है। अगर आप स्टाइलिश फोन ढूंढ रहे हैं तो इस पर आपकी तलाश खत्म हो सकती है। प्यूरिस्ट कलर में फोन का बैक पैनल काफी प्रीमियम लगता है।
साथ ही इसका रेक्टेंगल शेप रियर कैमरा सेटअप, फ्लैगशिप फोन जैसा फील देता है। फोन दिखने में काफी बढ़िया है, लाइटवेट होने के साथ स्लिम भी।
इसका वजन सिर्फ 192 ग्राम और डायमेंशन 164.4x76.3x8.4 एमएम है।
दूसरा: साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
सिक्योरिटी फीचर के तौर पर फोन में फेस-अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है लेकिन खास बात यह है कि फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो इस प्राइस सेगमेंट के फोन में कम ही देखने को मिलता है।
यह काफी एक्यूरेसी से काम करता है, पलक झपकते ही यह फोन अनलॉक कर देता है। बैक पैनल या इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस अन्य फोन की तुलना में वीवो Y20 का फिंगरप्रिंट सेंसर को इस्तेमाल करना काफी आसान और सुविधाजनक है।
तीसरा: मैक्रो लेंस
फोन में तीन कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा के तौर पर 13 मेगापिक्सल का लेंस है, साथ ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर भी है।
हमने इसके कैमरे की टेस्टिंग की, जिससे लिए फोटो के सैंपल आप वीडियो में देख सकते हैं। सबसे बढ़िया इसका मैक्रो लेंस लगा। जूम करने पर भी मैक्रो लेंस से लिए गए फोटोज में ब्लर होने जैसी शिकायत नहीं आई।
प्रोफेशनल फोटोग्राफी जैसे शॉट्स तो नहीं लिए जा सकेंगे लेकिन रेगुलर फोटो या सेल्फी लेना हो, तो कैमरा निराश नहीं करेगा। हालांकि, जूम करने पर ऑब्जेक्ट ब्लर हो रहा था।
बाजार में किससे होगा मुकाबला
कीमत के हिसाब से देखे तो बाजार में इसका सबसे क्लोज कॉम्पीटिटर रियलमी 6i है।
रियलमी 6i के 4GB+64GB वैरिएंट की कीमत 12999 रुपए जबकि 6GB+64GB वैरिएंट की कीमत 13999 रुपए है। चलिए स्पेसिफिकेशन कम्पेरिजन से देखते हैं, एक जैसी कीमत के बावजूद कौन किस पर भारी है...
वीवो Y20
रियलमी 6i
डिस्प्ले साइज
6.51 इंच
6.50 इंच विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट
डिस्प्ले टाइप
HD+ IPS
Full HD+ In-cell LCD
ओएस
फनटच ओएस, 10.5 बेस्ड एंड्रॉयड 10
एंड्रॉयड 10
प्रोसेसर
स्नैपड्रैगन 460
मीडियाटेक हीलियो G90T
रैम+रोम
4GB+64GB/6GB+64GB
4GB+64GB/6GB+64GB
एक्सपेंडेबल
256GB
256GB
रियर कैमरा
13MP+2MP+2MP
48MP+8MP+2MP+2MP
फ्रंट कैमरा
8MP (वॉटरड्रॉप नॉच)
16MP (इन-डिस्प्ले)
बैटरी
5000mAh विद 18W फास्ट चार्जिंग
4300mAh विद 30W फ्लैश चार्ज
सिक्योरिटी
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
स्पेसिफिकेशन टेबल में देखा जा सकता है कि 5000mAh के साथ बैटरी कैपेसिटी में वीवो Y20 आगे है तो 4300mAh के साथ रियलमी 6i थोड़ा पीछे हैं, हालांकि रियलमी 6i में 30W फ्लैश चार्ज सपोर्ट मिलता है और कंपनी बॉक्स में ही 20W का चार्जर दे रही है जबकि वीवो Y20 में सिर्फ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, बॉक्स में ही 18W चार्जर मिल जाएगा।
कैमरा की बात करें तो रियलमी 6i चार रियर कैमरे के साथ कहीं आगे है। रियलमी 6i में 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है, जो पंच-होल कट-आउट में फिट है। जबकि वीवो Y20 में सिर्फ 13 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल लेंस, जो वॉटरड्रॉप नॉच में फिट है। यानी कैमरे के मामले में साफतौर पर रियलमी 6i काफी बेहतर नजर आ रहा है।
डिस्प्ले की बात करें तो वीवो Y20 में जहां सिर्फ एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रहा है, वहीं रियलमी 6i में उसी प्राइस रेंज में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्टज़ रिफ्रेश्ड रेट के साथ आता है।
यानी अब फैसला आपके ऊपर है, अगर आप कैमरा फोकस्ड फोन चाहते हैं तो रियलमी 6i एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है लेकिन अगर आप फ्लैगशिप और स्टाइलिश सा दिखने वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो वीवो Y20 एक बेहतर ऑप्शन नजर आता है।
आपको टेक्नोलॉजी पसंद है, लेकिन समय कम होने की वजह से आप इससे जुड़ी खबरें नहीं पढ़ पाते, तब हम आपके लिए टेक डिस्क्राइबर लेकर आए हैं। इस एक खबर में हम आपको इस सप्ताह अपडेट हुए ऐप्स के साथ लॉन्च होने वाली नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जल्दी से शुरू करते हैं वीकली डिस्क्राइबर।
1. गूगल फोटोज पर आसान हुई एडिटिंगगूगल ने Google Photos ऐप में नया एडिटिंग फीचर जोड़ा है जो कि मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। गूगल फोटोज में आया यह फीचर फोटो के हिसाब से उसे क्रॉप करने का सुझाव देगा। इस सुझाव के बाद यूजर्स किसी फोटो की ब्राइटनेस, कन्ट्रास्ट और पोट्रेट इफेक्ट का इस्तेमाल अच्छी तरह से कर सकेंगे। गूगल ने यह भी कहा है कि जल्द ही पोट्रेट, लैंडस्केप, सनसेट्स के लिए भी फीचर जारी किया जाएगा।
2. वॉट्सऐप का एडवांस सर्च
वॉट्सऐप में नया एडवांस सर्च फीचर आ चुका है। इस फीचर के तहत कंपनी ने सर्च को ऑर्गनाइज किया है। अब वॉट्सऐप सर्च में पर टैप करते ही आपको अलग अलग कैटेगरी दिखाई देंगी। यहां फोटोज, जिफ्स, वीडियोज, डॉक्युमेंट्स और ऑडियो का आइकॉन दिखेगा। यानी आप इन सभी कैटेगरी का कंटेंट अलग-अलग सर्च कर सकते हैं। इसके लिए पहले आपको उस आइकॉन को सिलेक्ट करना है, फिर नाम डालकर सर्च करना है। ये फीचर आईफोन यूजर्स के लिए पहले से मौजूद है।
3. गूगल ने ऐप्स के साथ जोड़ा वॉयस असिस्टेंट सिस्टम
गूगल ने अब अपने वॉयस असिस्टेंट सिस्टम को एंड्रॉयड ऐप्स के साथ जोड़ दिया है। यानी अब सिर्फ बोलने भर से ऐप्स से काम करना शुरू कर देंगे। कंपनी ने कहा कि अब आप 'हे गूगल' बोलकर न सिर्फ ऐप्स खोल पाएंगे बल्कि उनसे काम भी करवा सकेंगे। गूगल ने यह फीचर प्ले-स्टोर पर मौजूद लगभग 30 टॉप ऐप्स में जोड़ा है, जो विश्व स्तर पर अंग्रेजी में उपलब्ध हैं, और जल्द ही कंपनी इस फीचर को अन्य ऐप्स में जोड़ने की योजना बना रही है।
बोलकर कर सकेंगे ये सारे काम
एंड्रॉयड ऐप के साथ गूगल असिस्टेंट को इंटीग्रेट कर दिया गया है। यानी अब आप केवल बोलने भर से गाने सुन सकते हैं, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं, फूड ऑर्डर कर सकते हैं, कैब के लिए कॉल करने के साथ ही अन्य जरूरी काम भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं अब आप असिस्टेंट का उपयोग करके अपने सबसे सामान्य कामों के लिए शॉर्टकट शब्द भी कस्टमाइज कर सकते हैं।
गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर एडम कोयम्बरा ने कहा, "लोग अब ऐप्स को खोलने और उसमें सर्चिंग करने के अलावा भी ऐप्स के साथ बहुत कुछ करते हैं, और हम उन कामों को वॉयस कमांड से सक्षम बनाना चाहते हैं। आप उन दो नए नैचुरल साउंड के सैंपल को सुन सकते हैं, जिसे गूगल असिस्टेंट में जोड़ा गया है।
कंपनी ने गूगल असिस्टेंट डेवलपर्स डे के दौरान इन नए फीचर्स को पेश किया है। कंपनी ने कहा कि वह एंड्रॉयड और ऐप्स को अधिक उपयोगी और सुविधाजनक बनाना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि नए ऐप एक्शन बिल्ट-इन इंटेंट, एंड्रॉयड डेवलपर्स को आसानी से गूगल असिस्टेंट को अपने ऐप के साथ इंटीग्रेट करने में मदद करेंगे, और यूजर्स को आसानी से एंड्रॉयड ऐप के साथ डिस्कवर और इंगेज करने में भी मदद करेंगे।
आप ट्विटर पर समाचारों को चेक करने, स्पॉटिफाई पर प्ले-लिस्ट ढूंढने, नाइकी रन क्लब के साथ अपनी दौड़ शुरू करने, डिस्कोर्ड पर किसी को मैसेज भेजने, स्नैपचैट पर किसी सेलिब्रिटी की स्टोरी खोलने के लिए गूगल से कह सकते हैं वो भी बस अब अपनी आवाज के साथ।
4. पाकिस्तान ने टिकटॉक पर बैन लगाया
भारत, अमेरिका के बाद अब पाकिस्तान ने भी वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक को बैन कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता और फूहड़ता फैलाए जाने के आरोप लग रहे थे। इससे पहले पाकिस्तानी सरकार ने गेमिंग ऐप पबजी पर भी बैन लगा दिया था। उधर, टिकटॉक ने इमरान सरकार के इस फैसले पर कोई बयान जारी नहीं किया है। पाकिस्तान में टिकटॉक के 3.9 करोड़ यूजर हैं। यह पाकिस्तान में पिछले कुछ समय में तीसरा सबसे ज्यादा डाउन लोड किया जानेवाला ऐप है। इससे पहले वॉट्सऐप और फेसबुक ऐप डाउनलोड में टॉप पर रहे।
5. पेटीएम मिनी ऐप स्टोर लॉन्च
पेटीएम ने अपनी मिनी ऐप स्टोर लॉन्च कर दिया है, जो कि डिजिटल पेमेंट ऐप के अंदर ही मौजूद है। भारत में कुछ दिनों पहले ही टेक आन्ट्रप्रनर्स ने नेशनल ऐप स्टोर की मांग की थी, लेकिन पेटीएम मिनी ऐप स्टोर इससे थोड़ा अलग है। यह मूल ऐप्स और डेवलपर्स टूल की बजाय प्रोग्रेसिव वेब ऐप्स (PWAs) के लिंक प्रदान करता है, जो कि लाइट ऐप्स होते हैं जिन्हें बिना डाउनलोड व इंस्टॉल किए वेब ब्राउजर में ही चलाया जा सकता है। फिलहाल मिनी ऐप स्टोर में कुछ ही ऐप्स को लिस्ट किया गया हैं, लेकिन पेटीएम की योजना है कि आने वाले दिनों में इसमें 300 ऐप्स को लिस्ट किया जाएगा।
6. जीमेल गो ऐप सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध
गूगल ने Gmail Go ऐप को प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया है। गूगल के इस लाइट ऐप को सभी एंड्रॉयड यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं। यह Gmail ऐप का लाइट वर्जन है और खासतौर पर लो-एंड स्पेसिफिकेशन्स व एंड्रॉयड गो एडिशन के साथ आने वाले स्मार्टफोन्स के लिए बनाया गया है। लाइट जीमेल गो ऐप में सारे फीचर्स मुख्य जीमेल ऐप वाले ही हैं और यूजर्स के वही एक्सपीरियंस मिलेगा। नए लाइट जीमेल ऐप में स्क्रीन पर नीचे की तरफ दिखने वाला Meet बटन नहीं है
वर्चुअल इवेंट टाइम फाइल्स में एपल ने फिटनेस प्लस और एपल वन सर्विसेस के साथ दो नई एपल वॉच को पेश किया। इनमें वॉच सीरीज 6 और अफॉर्डेबल वॉच SE शामिल है। वॉच सीरीज 6 लाइनअप की पहली वॉच है जिसमें कंपनी ने ब्लड-ऑक्सीजन लेवल दिया गया है। देखने में यह वॉच सीरीज 4 और सीरीज 5 की तरह ही लगती है लेकिन कंपनी का दावा है कि नए हार्डवेयर की बदौलत इसमें पहले परफॉर्मेंस, वॉटर रेजिस्टेंट और वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है। इसी के साथ एपल ने किफायती मॉडल के तौर पर वॉच SE को पेश किया। लेकिन इन स्मार्टवॉच को खरीदना भारतीयों को कितना महंगा पड़ेगा, नीचे दी गई टेबल से समझिए...
वॉच सीरीज 6: भारत-अमेरिका की कीमतों में कितना अंतर
मॉडल
भारतीय कीमत
अमेरिकी कीमत
भारत में कितना महंगा
GPS
40,900 रु.
29,400 रु.
11500 रु.
(GPS + Cellular)
49,900 रु.
36,700 रु.
13200 रु.
नोट: सभी शुरुआती कीमतें हैं
वॉच सीरीज 6: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
भारत में दोनों मॉडल 40 एमएम् और 44 एमएम साइज में उपलब्ध होंगे। भारत में इनकी बिक्री कब शुरू होगी फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर कोई सफाई नहीं दी है। अमेरिका में यह प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। यूएस में 18 सितंबर से इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी।
कंपनी ने एपल वॉच सीरीज 6 में ऑलवेज ऑन-रेटिना डिस्प्ले दी है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश्ड रेट, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलता है। 40 एमएम मॉडल में 324x394 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है, जबकि 44 एमएम मॉडल में 368x448 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। हैं। कंपनी का दावा है कि यह ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले भी है, पिछले मॉडल की तुलना में 2.5 गुना तेज है (जब उपयोगकर्ता की कलाई नीचे है)। इसमें ऑलवेज-ऑन अल्टीमीटर भी है।
वॉच सीरीज 6 से ब्लड-ऑक्सीजन लेवल मापा जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि वॉच सीरीज 6 सिर्फ 15 सेकंड में ब्लड-ऑक्सीजन लेवल माप सकती है। यानी यूजर को अलग से ऑक्सीमीटर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ब्लड-ऑक्सीजन लेवल (Spo2) शरीर की सांस संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी देता है।
हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए एपल वॉच सीरीज 6 अब नए हेल्थ सेंसर मिलेगा, जिसकी बदौलत यूजर्स ब्लड-ऑक्सीजन लेवल (SpO2) माप सकेंगे। सेंसर इंफ्रारेड लाइट और फोटो डायोड्स की मदद से त्वचा के नीचे ब्लड के कलर की पहचान करता है ब्लड-ऑक्सीजन सैचुरेशन की गणना करता है। यदि ब्लड-ऑक्सीजन लेवल 95 और 100 प्रतिशत के बीच रिफरेंस से नीचे चला जाता है, तो यूजर को अलर्ट करता है।
इसमें हार्ट सेंसर भी है, जो पहली बार सीरीज 4 पर आया था, इसे दिल की धड़कन और रिदम को रिकॉर्ड करने के लिए बनाया गया है। यह यूजर को ईसीजी रिपोर्ट भी प्रदान करता है।
वॉच सीरीज 6 में पैनिक अटैक और तनाव के उच्च स्तर का पता लगाने के लिए मेंटल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी आते हैं। यह आपके तनाव के स्तर को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी प्रदान करता है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच वॉचओएस 7 के माध्यम से उपलब्ध एक्सीलेरोमीटर डेटा और सॉफ्टवेयर ट्विक्स के कॉम्बिनेशन का उपयोग करके स्लीप ट्रैकिंग भी प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि वॉच सीरीज 6 में 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।
वॉच SE: भारत-अमेरिका की कीमतों में कितना अंतर
मॉडल
भारतीय कीमत
अमेरिकी कीमत
भारत में कितना महंगा
GPS
29,900 रु.
20,500 रु.
9400 रु.
(GPS + Cellular)
33,900 रु.
24,200 रु.
9700 रु.
नोट: सभी शुरुआती कीमतें हैं
वॉच SE: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फिलहाल भारत में इनकी उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है लेकिन अमेरिका में यह प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और 18 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
एपल वॉच सीरीज 6 के तरह ही वॉच SE में भी एक्सीलेरोमीटर, जाइरोस्कोप और ऑलवेज-ऑन अल्टीमीटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। वॉच SE में एपल S5 चिपसेट है, कंपनी का दावा है कि यह एपल वॉच सीरीज 3 से दो गुना तेज है। यह W3 वायरलेस चिप के साथ आता है। इसमें समान आकार और रेजोल्यूशन रेटिना (1000 निट्स पीक ब्राइटनेस) डिस्प्ले मिलती है, जो कि वॉच सीरीज 6 में दी गई है, जो कि सीरीज 3 की तुलना में 30 प्रतिशत बड़ा है। हालांकि, यह सीरीज 6 की तरह इसमें ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले नहीं है।
यूजर्स को एक ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटर मिलेगा जो अनियमित हार्ट रिदम नोटिफिकेशन के अलावा हाई और लो हार्ट रेट नोटिफिकेशन भी देता है। फॉल डिटेक्शन, इमरजेंसी एसओएस, इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉलिंग और अन्य सेफ्टी फीचर्स भी नए एपल वॉच SE में मिलते हैं, हालांकि वॉच में ब्लड-ऑक्सीजन और ईसीजी की सुविधा नहीं मिलेगी। इस मॉडल में कोई इलेक्ट्रिकल हार्ट सेंसर भी नहीं है। कंपनी का दावा है कि इसमें 18 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। यह गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे एल्युमिनियम फिनिश के साथ 40 एमएम और 44 एमएम साइज में उपलब्ध होगी।