कमजाेर हुआ ‘निसर्ग’...लेकिन मेवाड़ में 4-5 दिन असर संभव, तेज हवा के साथ हुई बारिश

, No Comments

मुंबई के तटवर्ती क्षेत्र से टकराने के बाद बुधवार को निसर्ग चक्रवात कमजोर पड़ गया है। इससे उदयपुर संभाग में भी बड़ा असर पड़ने की संभावना बन रही थी वह भी अब कमजोर हुई है। हालांकि इस चक्रवात के असर से बुधवार रात पौने आठ बजे शहर में तेज हवा चलने के साथ ही हल्की बारिश हुई।

वहीं जिलेभर में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद झाड़ोल क्षेत्र के कोल्यारी गांव में एक घंटा और कोटड़ा में दोपहर 3 बजे बाद आधा घंटा तेज बारिश हुई। तेज हवा से कोटड़ा क्षेत्र में कुछ घरों के छप्पर उड़ गए और बड़े पेड़ भी गिर गए। शहर में रात पौने आठ बजे मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई।

आसपास के गांवों में भी रात करीब सवा आठ बजे हल्की बारिश हुई। बीती रात ऋषभदेव में 7 और कोटड़ा में 11 मिलीमीटर बारिश हुई है। अधिकतम तापमान में मामूली कमी आई है। मौसम विभाग कार्यालय अनुसार बुधवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 डिग्री रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम 36.6 और न्यूनतम 25 डिग्री रहा था।

वाकल क्षेत्र में भूकंप के झटके

मादड़ा. क्षेत्र भर में तेज हवा के साथ आधे घंटे तक बारिश हुई। वाकल क्षेत्र के मादेड़ा, वास, विरपुरा, पडालली कला सहित कई गांवाें में कई गांवाें में सुबह 9.55 पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

वाॅलसिटी एरिया में आधे घंटे गुल हुई बिजली
हवा चलने के बाद वाॅलसिटी एरिया में लगभग आधे घंटे बिजली सप्लाई बंद हो गई। सिटी एक्सईएन पीएन त्रिवेदी ने बताया कि 11 केवी लाइन में माइनर फाल्ट के रिफ्लेक्शन से 33 केवी में भी फाल्ट अा गया। 33 केवी से सप्लाई रिस्टाेर हाेने में वक्त लगने से सप्लाई बाधित रही।
आंधी-बारिश की संभावना : राठाैड़
मौसम के जानकार प्रो नरपत सिंह राठौड़ ने बताया कि निसर्ग चक्रवात के कमजोर हाेने से मेवाड़ में भी असर पड़ा है। हालांकि अभी भी 4-5 दिन इसका असर बने रहने की संभावना है। तेज हवा के साथ ही कहीं-कहीं मध्यम और तेज बारिश हो सकती है।

रीडर्स क्लिक : हमें भेजिए मानसून से जुड़े लाइव फोटो

मेवाड़ में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में पाठक बारिश से जुड़े फाेटो संक्षिप्त जानकारी के साथ हमें 9672982063 पर वाट्सएप या udaipurbhaskar31@gmail.com पर भेज सकते हैं। चयनित फोटो पाठक के नाम सहित प्रकाशित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Weakened 'nature' ... but in Mewar, 4-5 days effect is possible, rain with strong wind


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/weakened-nature-but-in-mewar-4-5-days-effect-is-possible-rain-with-strong-wind-127372726.html

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें