आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर में 159 करोड़ की लागत से नवनिर्मित प्रधानमंत्री सुपर स्पेशियलिटी विंग का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 से 15 जून के बीच ई-उद्घाटन करेंगे। सीएम गहलोत सुपर स्पेशियलिटी सहित 220.30 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित ओपीडी इनवेस्टीगेशन ब्लॉक, लेक्चर थिएटर, जूनियर बॉयज हॉस्टल, रेजीडेंट हॉस्टल का भी उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कराने के लिए सुपर स्पेशियलिटी विंग को खाली कराकर चित्रकूट नगर में 100 करोड़ रुपए में नवनिर्मित ईएसआईसी हॉस्पिटल को डेडिकेटेड कोविड केयर हेल्थ सेंटर में बदला जा रहा है।
इसके लिए आरएनटी मेडिकल कॉलेज-एमबी प्रशासन ने नर्सिंग स्टाफ-डॉक्टर्स की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगा दी है। गौरतलब है कि नवनिर्मित प्रधानमंत्री सुपर स्पेशियलिटी विंग के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने करीब 130 करोड़ रुपए दिए हैं। इस विंग में किडनी ट्रांस प्लांट, ब्रेन स्ट्रोक, कैंसर, प्लास्टिक सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों के दो हजार मरीजों को प्रतिदिन ओपीडी में और 200-250 भर्ती मरीजों को आईपीडी में बेहतर उपचार मिल सकेगा। इसके बाद रोगियों को अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर, दिल्ली आदि जगह जाकर लाखों रुपए खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
हाईटेक हुए न्यूरो, यूरो, नेफ्रो और ऑन्कोलॉजी सहित गेस्ट्रो प्लास्टिक सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी विभाग
सुपर स्पेशियलिटी विंग में एक ही छत के नीचे न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, गेस्ट्रो मेडिसिन, गेस्ट्रो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और एंडोक्राइनोलॉजी (डायबिटीज) जैसे नौ स्पेशियलिटी विभागों के बेहतर संचालन किया जा सकेगा। ये मेवाड़ के चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी सुविधा है। आरएनटी के प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि इसमें रिकॉर्ड 58.58 करोड़ की अत्याधुनिक मशीन-उपकरणों को इंस्टॉलेशन कर दिया गया है। इसमें 10 करोड़ की लाइनेक सेटअप, 7 करोड़ की डिजिटल सब्सट्रेक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए), 4 करोड़ की सीटी सिम्यूलेटर 64 स्लाइस, एक करोड़ की ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप (प्लास्टिक सर्जरी) की हाईटेक मशीनें इंस्टॉल कर दी गई हैं।
विंग की पांच मंजिलाें पर ये रहेगा सेटअप
- ग्राउंड फ्लोर : आउटडोर, लैब्स, ड्रेसिंगरूम, सैंपल कलेक्शन, एक्स-रे आदि की सुविधा।
- सैकंड और थर्ड फ्लोर : चार वार्ड चलेंगे।
- फाेर्थ फ्लाेर : ऑटोमेटेड बेड का आईसीयू। प्रत्येक बैड पर ऑक्सीजन सप्लाई।
- फिफ्थ फ्लाेर : 6 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार।
- छत : नेफ्रोलॉजी का वॉटर प्लांट।
प्रदेश सरकार से सुपर स्पेशियलिटी विंग, ओपीडी इनवेस्टीगेशन ब्लॉक, लेक्चर थिएटर, जूनियर बॉयज हॉस्टल, रेजीडेंट हॉस्टल का उद्घाटन कराने के निर्देश मिले हैं। इन सभी चिकित्सा-चिकित्सकों की सुविधाओं के सीएम अशोक गहलोत से 10 से 15 जून के बीच ई-उद्घाटन कराने के संकेत मिले हैं।- डॉ. लाखन पोसवाल, प्रिंसिपल आरएनटी मेडिकल कॉलेज
केंद्र या उसके प्रतिनिधियों को इग्नोर किया तो ठीक नहीं होगा
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का कहना है कि उदयपुर को पीएम सुपर स्पेशियलिटी की सौगात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी है। दिसंबर 2016 में पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शिलान्यास किया था। सीएम अशोक गहलोत काे उद्घाटन केंद्र सरकार या उसके प्रतिनिधियों को साथ लेकर करना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार को इग्नोर कर उद्घाटन करना ठीक नहीं है। मैं इस बारे में सीएम गहलोत से बात करुंगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/chief-minister-gehlot-may-e-inaugurate-pm-op-special-wing-including-new-opd-lecture-theater-junior-boys-resident-hostel-127372717.html
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें