पहले दिन राेडवेज बसों से 12 रूटाें पर 188 ने किया सफर, 60 % टिकट ऑनलाइन बुक हुए

, No Comments

उदियापाेल बस स्टैंड से बुधवार से राेडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ। पहले दिन बहुत ही कम संख्या में यात्री बसस्टैंड पहुंचे।
यहां सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग कर नाम और मोबाइल नंबर भी रजिस्टर्ड किए गए। बुधवार को 12 रूटाें पर बसें चली जिनमें 188 यात्रियों ने सफर िकया।उदयपुर अागार प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया कि बड़े शहरों को जाने वाली सभी बसें समय पर गईं। वही लोकल रूट की बसें यात्री भार को देखते हुए चली। सबसे ज्यादा डूंगरपुर रूट पर 3 बसें चली। उन्हाेंने बताया कि 60 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन बुक हुए। भीम, राजसमंद और आबू रोड की एक-एक बस कैंसिल की गईं। सबसे ज्यादा जयपुर रूट पर दो बसों में 56 यात्रियों गए, वहीं सबसे कम आबूरोड 1 बस में 7 यात्री गए। गुरुवार काे जयपुर के लिए 10 बजे वाॅल्वो बस जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the first day, 188 passengers traveled on 12 routes from the roadways buses, 60% tickets booked online


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/on-the-first-day-188-passengers-traveled-on-12-routes-from-the-roadways-buses-60-tickets-booked-online-127372731.html

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें