खमेरा थाना क्षेत्र के सादड़ी गांव के पास रविवार देर रात काे सड़क हादसे में दाे युवकाें की माैत हाे गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को घायल होने से उसे उदयपुर रैफर किया गया।

जानकारी के अनुसार झंझोर गांव निवासी जितेंद्र पुत्र शंकरलाल कटारा, कपिल पुत्र शंकर बरोड़ और जितेंद्र का छोटा भाई विकास खमेरा थाना क्षेत्र के कानड़ा गांव मेहमान गए थे। देर रात को बाइक से वापस अपने गांव झंझोर लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। सादड़ी गांव के पास उनकी बाइक को पीछे से तेज गति से आ रही एक जीप ने टक्कर मार दी। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते खमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई अंबालाल ने बताया कि हादसे में झंझोर निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र पुत्र शंकरलाल कटारा, 24 वर्षीय कपिल पुत्र शंकर बरोड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं जितेंद्र का छोटा भाई 22 वर्षीय विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उदयपुर रैफर कर दिया गया। जीप चालक टक्कर मार कर मौके से जीप लेकर फरार हो गया। खमेरा थाना पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का सोमवार को बांसवाड़ा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
उदयपुर मार्ग पर भारत गैस गोदाम के पास बाइक की टक्कर से झांतला निवासी दला पुत्र गुलाब जाेगी गंभीर रूप से घायल हाे गया। दला का उदयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसने रविवार काे दम ताेड़ दिया। दला के चाचा ने पुलिस काे दी रिपोर्ट में बताया कि उनका भतीजा दला 25 दिसंबर की सुबह रोजगार के लिए पैदल-पैदल सब्जी मंडी जा रहा था। गैस गोदाम के पास पहुंचने पर मुख्य मार्ग पर बिना नंबर की बाइक सवार तेज गति और गफलत से चलाते हुए उसके भतीजे काे टक्कर मार दी।

बाद में बाइक सवार बड़गांव निवासी जितेंद्र बाइक लेकर चला गया। हादसे में भतीजा गंभीर रूप से घायल हाे गया। जिसे बाद में एमजी अस्पताल ले गए। लेकिन नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने रैफर कर दिया। उदयपुर में इलाज के दाैरान रविवार काे दला ने दम ताेड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A jeep coming at a high speed near Saadri village hit the bike from behind; Two dead, one injured


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/ghatol/news/a-jeep-coming-at-a-high-speed-near-saadri-village-hit-the-bike-from-behind-two-dead-one-injured-128064328.html

(आरिफ कुरैशी). रामाशिबो (आरबीएसई) की ओर से 25 अप्रैल को ली जाने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2020 का आवेदन शुल्क 550 रुपए से अधिक लिया जा सकता है। बोर्ड की शुल्क को लेकर राज्य सरकार के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि कोविड-19 के कारण फीस पहले की तरह भी रह सकती है। बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क नहीं बढ़ाया है।

रीट आवेदन शुल्क को लेकर जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी। बोर्ड इसी सप्ताह में रीट की विज्ञप्ति जारी कर सकता है। इस परीक्षा का इंतजार कर रहे प्रदेश के 11 लाख अभ्यर्थियों की निगाहें रीट परीक्षा के आवेदन शुल्क के साथ ही आवेदन के लिए मिलने वाले समय पर टिकी हुई हैं। बोर्ड द्वारा आखिरी बार साल 2017 की रीट का आयोजन किया गया था।

उस समय रीट का शुल्क लेवल वन या लेवल टू में से किसी एक के लिए 550 रुपए तय किया गया था। दोनों लेवल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का शुल्क 750 रुपए तय था। परीक्षा शुल्क के अलावा काेविड के चलते बोर्ड को इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ानी पड़ सकती है, ऐसे में खर्च वृद्धि को देखते हुए आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।
साल 2017 में नहीं था ईडब्ल्यूएस के रिजर्वेशन का प्रावधान

बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक रीट 2020 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थी पहली बार शामिल होंगे। 2017 में ईडब्ल्यूएस का आरक्षण लागू नहीं हुआ था। इस बार रीट में सामान्य व अनारक्षित वर्ग के साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, परित्यक्ता, विधवा, नि:शक्त जन आदि के लिए आवश्यक न्यूनतम पासिंग मार्क्स पहले ही जारी कर दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Reit 2020 release may be released this week, for the first time EWS candidates will join


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/reit-2020-release-may-be-released-this-week-for-the-first-time-ews-candidates-will-join-128064325.html

राज्य सरकार की ओर से विभिन्न विभागों को वितरण के लिए छपवाए गए 2.50 लाख कैलेंडरों में से करीब 1 लाख कैलेंडर गलत छप गए। अब इन गलत कैलेंडरों में स्टीकर लगाकर गलती को दुरुस्त किया गया है। प्रूफ रीडिंग सही तरीके से नहीं किए जाने के कारण इतनी बड़ी संख्या में गलत कैलेंडर छप गए।

छपवाए गए इन कैलेंडर में दीवार कैलेंडर की कीमत 13 रुपए और टेबल कैलेंडर की कीमत 23 रुपए हैं। मामले के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर बनाकर प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग को कैलेंडर छपवाने के लिए दिया था।

यहां कैलेंडर का ड्राफ्ट तैयार हुआ, लेकिन प्रूफ में खामी रह गई। इस कारण वर्ष 2021 के इस कैलेंडर के 12 पन्नों में से 8 पन्नों पर तारीखों की खामी रह गई। जब तक गलती पकड़ में आती एक लाख कैलेंडर छप चुके थे। बाद में करीब डेढ़ लाख कैलेंडर ऐसे थे जो सही तरीके से छपवाए गए। अब गलत छपे कैलेंडरों में भी स्टीकर लगा गलती को दुरुस्त कर दिया गया है।

खामी : माह के आखिरी में अगले माह की तारीख अंकित नहीं

कैलेंडर में प्रत्येक महीने आखिरी तारीख के बाद अगले महीने की तारीख अंकित रहती है। लेकिन इस बार फरवरी, मार्च, अप्रैल, जून, अगस्त, सितंबर, नवंबर और दिसंबर महीने में महीने की आखिरी तारीख के बाद खाली रहे बॉक्स में अगले महीने की एक या इसके आगे की तारीख अंकित नहीं हुई।

यों समझिए खामी को
फरवरी में आखिरी तारीख 28 रविवार है। इसके बाद खाली रहे 6 बॉक्स में 1 से 6 तारीख अंकित होनी चाहिए था, लेकिन इन बॉक्स में 25 से 30 अंकित कर दी गई। इसी तरह से मार्च में आखिरी तारीख 31 बुधवार है। आगे के खाली रहे 3 बॉक्स में 1 से 3 तक की तारीख से अंकित होनी चाहिए थी, लेकिन इनमें 26, 27 व 28 अंकित कर दी गई।

^प्रुफ रीडिंग में रही खामी के कारण कुछ कैलेंडर गलत छप गए थे। गलती पकड़ में आने के बाद सही कैलेंडर छपवा लिए गए थे। जिन कैलेंडरों में गलती हुई, उनमें भी स्टीकर लगाकर गलती को ठीक कर दिया है।

-असलम शेर खान, निदेशक, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flaws in 8 of 12 pages, mistake due to improper proof reading


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/flaws-in-8-of-12-pages-mistake-due-to-improper-proof-reading-128064317.html

टोल प्लाजा पर नववर्ष के साथ ही पूरी तरह से फास्ट टैग लाइनें शुरू हो जाएंगी। 31 की रात 12 बजते ही टोल प्लाजा पर कैश की लाइन बंद हो जाएगी। सभी गाड़ियों पर 1 जनवरी से फास्टैग लगवाना अनिवार्य कर दिया है। इंश्योरेंस कराने के लिए भी फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। यदि वाहन का बीमा नहीं है तो बिना बीमा के वाहनों की पहचान की जा सकेगी।

गाड़ी पर फास्ट टैग नहीं होगा तो इंश्योरेंस भी नहीं हो सकेगा। अगर गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा हुआ है और आप फास्ट टैग लेन में घुस जाते हैं तो आपको दोगुना टोल टैक्स देना पड़ेगा। ऐसे वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई भी संभव हैं। हर चौपहिया वाहनों की आवाजाही फास्टैग से होगी। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।
फास्ट टैग लेने के लिए यह दस्तावेज जरूरी
फास्ट टैग लेने के लिए आपको गाड़ी की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) और गाड़ी के मालिक के तौर पर आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड (पते के साथ), वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट की फोटो कॉपी में से कोई एक देनी होगी।
85 प्रतिशत वाहन कर रहे हैं फास्ट टैग से भुगतान
एनएचएआई जोधपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय विश्नोई ने बताया कि 31 दिसंबर की रात 12 बजे टोल प्लाजा पर कैश की लाइन बंद हो जाएगी। यह समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है फास्ट टैग का भुगतान दर भी बढ़ता जा रहा है। अब तक करीब 85 प्रतिशत वाहन फास्ट टैग डिजिटली तरीके से टोल का भुगतान कर रहे हैं। सभी टोल प्लाजा पर फास्ट टैग हाथोहाथ खरीदने के लिए काउंटर लगाए गए हैं। लोग वाहन की आरसी और आईडी प्रूफ देकर हाथोहाथ फास्टैग खरीद सकते हैं।
इन स्थानों पर मिलेगा फास्ट टैग
एनएचएआई, आईएचएमसीएल, एनपीसीआई वेबसाइट्स, टोल प्लाजा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद पेट्रोल पंप, आरटीओ, एनएचएआई ऑफिस, माय फास्ट टैग मोबाइल एप्लीकेशन, सुखद यात्रा मोबाइल एप्लीकेशन ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे कि अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम इत्यादि से लिया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From January 1, fast tag will not necessarily be insured without it.


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/from-january-1-fast-tag-will-not-necessarily-be-insured-without-it-128064316.html

प्रतापगढ़ बारावरदा राष्ट्रीय मार्ग 113 पर भूतिया घाटी के पास सोमवार को एक ट्रक खराब होकर रोड पर ही रुक गया। इस कारण ट्रक के आगे और पीछे दोनों तरफ यातायात बाधित हुआ तो 2 घंटे तक यहां पर जाम लगा रहा। घाटी होने के कारण वाहन यहां से न तो आगे जा सके न पीछे हो सके।

देखते ही देखते वाहनों की कतार लंबी होती गई। रोड के अधूरे निर्माण के कारण वाहन साइड से भी आगे नहीं निकल सके। अधूरा निर्माण होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। सोमवार को भी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रोड जाम रहा। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी। करीब 2 घंटे बाद ट्रक सही हुआ और यहां से निकाला जा सका। एनएच 113 पर अधूरा निर्माण राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Truck got stuck in valley, highway jam for 2 hours


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/pratapgarh/news/truck-got-stuck-in-valley-highway-jam-for-2-hours-128064313.html

पंचायती राज विभाग के 375 इंजीनियराें ने प्रमाेशन के मुद्दे पर राजकार्य का बहिष्कार कर दिया है। इससे ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं, सांसद निधि, विधायक निधि, डांग, मगरा , मेवात, राज्य वित्त आयोग, पंद्रहवें वित्त आयोग , महात्मा गांधी नरेगा योजना के सभी कार्य प्रभावित हाे रहे हैं। इंजीनियराें का कहना है कि वित्त विभाग द्वारा पदोन्नति के लिए पदों की सहमति दिए 8 माह हो चुके हैं।

विभाग द्वारा आरपीएससी अजमेर के द्वारा डीपीसी मीटिंग 15 दिसंबर करने के बाद भी अभियंताओं की पदोन्नति नहीं की गई है। इस कारण से इंजीनियर सामूहिक अवकाश पर रहकर राजकार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक पंचायती राज अभियंताओं के समर्थन में काम का बहिष्कार कर रहे है। जिससे नरेगा के मजदूरी भुगतान ठप्प पड़ा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/work-outs-of-panchayatiraj-engineers-impact-on-rural-development-plans-128064310.html

जगतपुरा बीसलपुर पेयजल प्राेजेक्ट जाेन-1 के एरिये में नए कनेक्शन देने के लिए पीएचईडी ने पायलट प्राेजेक्ट के ताैर पर ऑनलाइन की सुविधा शुरु की थी। ऑनलाइन कनेक्शन देने प्रक्रिया काे शुरु किए 80 दिन हाे गए लेकिन अभी तक केवल 2910 लाेगाें ने ही कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया है। जबकि इस जाेन में कुल सात हजार से अधिक नए कनेक्शन हाेने है। शुरुआत में इस पेयजल याेजना काे लेकर लाेगाें में भारी उत्साह था, लेकिन शहर के अन्य जगहाें से यहां पर कनेक्शन की दरें महंगी हाेने की वजह से लाेग कनेक्शन लेने में कम रुचि ले रहे है।

इसलिए कम आवेदन आने के पीछे यह भी एक वजह है। वहीं यह जाे आवेदन आए है इनमें से 982 लाेगाें काे पेयजल के नए कनेक्शन जारी कर दिए गए है। वहीं 553 आवेदन ताे खामियां रहने की वजह से विभाग ने रिजेक्ट कर दिए है। वहीं 727 ऐसे आवेदन है जिनमें डिमांड नाेटिस जमा नहीं करवाने व राेड कट की स्वीकृति नहीं लेने सहित अन्य कारण से उपभाेक्ता के स्तर पर ही पेंडिंग है।

पीएचइडी काे प्राप्त आवेदनाें में से 648 की स्क्रूटनी व साइट का इंस्पेक्शन नहीं हाेने की वजह से जेइएन स्तर पर सबडिविजन कार्यालय में पेंडिंग है। एईएन सुरेन्द्र कुमार ने बताया की जिस उपभोक्ता ने सही से आवेदन के बाद डिमांड नोटिस की राशि भी जमा करवा दी उनको 7 से 10 दिन की अवधि में कनेक्शन जारी कर दिया जाता है। यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुहुआ है इस वजह कनेक्शन देने में थोड़ी देरी हो जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/2910-online-applications-553-applications-rejected-for-drinking-water-connection-in-80-days-128064307.html

रोडवेज को घाटे से उबारने के लिए अब सरकार की नजरें पुलिसकर्मियों की जेब पर टिक गईं हैं। दरअसल, रोडवेज प्रबंधन नए वर्ष से पुलिसकर्मियों के लिए निशुल्क यात्रा की योजना लाया है लेकिन बसों में निशुल्क यात्रा के नाम पर कांस्टेबल से लेकर पुलिस इंस्पेक्टर स्तर तक के हर पुलिसकर्मी के वेतन से सालाना 2400 रुपए की कटौती भी की जाएगी।

यानी प्रतिमाह 200 रुपए वसूूले जाएंगे। इसके बाद पुलिसकर्मी रोडवेज के बसों पर निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। जिले की बात करें तो यहां करीब 2500 पुलिसकर्मी हैं। ऐसे में रोडवेज प्रबंधन को इनसे सालाना करीब 40 लाख रुपए की आय होगी। हां यह बात जरूर है कि पुलिसकर्मी बसों में यात्रा करें या ना करें लेकिन हर महीने उनके वेतन से पैसे काटे जाएंगे।

सालाना 2400 रुपए पुलिसकर्मियों के वेतन से कटेंगे, होमगार्ड जवानों को 25 % की छूट
इस योजना में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के सभी कर्मचारियों के वेतन से हर महीने 200 रुपए काटने का निर्णय लिया गया है। पहली बार रजिस्ट्रेशन के लिए भी 40 रुपए देने होंगे। ऐसे में दिसंबर 2020 से पुलिसकर्मियों के वेतन से मासिक 240 रुपए काटे जाएंगे। जिसके बाद हर महीने 200 रुपए की कटौती होगी। इसके बाद उन्हें निशुल्क यात्रा का पास मिलेगा। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो वहां निशुल्क यात्रा की सुविधा हर महीने करीब 120 रुपए की कटौती पर मिलती है। हाल ही में राज्य सरकार ने होमगार्ड जवानों को भी 300 रुपए मासिक कटौती के बाद निशुल्क यात्रा पास का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर जवानों ने आपत्ति दर्ज करवाई थी जिसके बाद अब नए वर्ष से उनके लिए 25 प्रतिशत छूट का प्रावधान दिया गया है। यानी अब अगर होमगार्ड जवान रोडवेज की बसों में यात्रा करेंगे तो अपनी आईडी दिखाने पर उन्हें किराए में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

पहले वारंट दिखाने पर निशुल्क यात्रा का लाभ मिलता था
अब तक पुलिसकर्मियों को अपराधियों की तलाशी और गिरफ्तारी, मामले की जांच, सम्मन तामील और सरकारी काम आदि के लिए रोडवेज की बसों में आने-जाने पर वारंट दिया जाता था और सरकार खर्चा वहन करती थी। वारंट दिखाने पर ही निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलती थी। लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है।

पुलिसकर्मियों को नए वर्ष से लाभ मिल सकेगा
पुलिसकर्मियों को निशुल्क यात्रा करवाने का कार्य शीघ्र गति से किया जा रहा है। सबसे पहले पुलिसकर्मियों के कार्ड बनाए जाएंगे जिसकी फीस 40 रुपए प्रति कार्ड होगी। कार्मिकों की सूचना पुलिस मुख्यालय से आएगी। इसके बाद उच्च स्तर से ही पुलिस कर्मियों के वेतन से कटौती होकर प्रबंधन के पास रुपए जमा होंगे।-जितेंद्र मीना, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/pratapgarh/news/policemen-will-be-able-to-travel-on-roadways-buses-for-free-will-be-deducted-200-rupees-every-month-from-salary-128064304.html

राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से सोमवार से फिर से शिक्षावाणी कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें शिक्षा मंत्री डॉ.गोविंद सिंह डोटासरा ने सुबह 11 से 11.55 बजे तक स्माइल-1 और स्माइल-2 को लेकर अधिकारियों से बातचीत की।

इस दौरान डाइट प्रिंसिपल रमा आसनानी ने कहा कि वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों तक शैक्षिक सामग्री व गृहकार्य पहुंचाया जा रहा है। वहीं दूरदराज के बच्चों तक इंटरनेट की सीमित उपलब्धता के कारण आकाशवाणी व दूरदर्शन के माध्यम से शैक्षिक सामग्री पहुंचाने का निर्णय लिया गया है।

ईटी प्रभाग की प्रभागाध्यक्ष शकुंतला श्रीमाली ने बताया कि डाइट प्रसार भारती के माध्यम से रोजाना तीन सत्र कर रही है। इसमें पहले सत्र में यूनिसेफ के सहयोग से मीना की कहानियां एवं शेष दो सत्रों में पहली से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को दृश्य व श्रव्य पाठ पढ़ाए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/education-minister-started-again-first-class-education-minister-took-128064297.html

बकायादाराें से यूडी टैक्स व किराया की वसूली के लिए नगर निगम सख्ती करना शुरू कर दिया है। ग्रेटर नगर निगम ने सोमवार को यूडीटैक्स, लाइसेंस शुल्क और डेयरी बूथ संचालकाें से बकाया किराया वसूल कर लिया। इसके लिए निगम ने सभी जोन कार्यालयों में कैंप लगाए। इस दौरान 101 मैरिज गार्डन संचालकों ने बकाया लाइसेंस शुल्क व यूडी टैक्स जमा करवाया। वहीं 70 डेयरी बूथ संचालकों ने दो साल से बकाया किराया जमा करवाया।

शिविर में निगम ने एक ही दिन में करीब 80 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। ग्रेटर निगम राजस्व उपायुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि लॉकडाउन से इस बार समय पर मैरिज गार्डनों से यूडी टैक्स व लाइसेंस शुल्क लेने के लिए कैंप आयोजित नहीं हो सके थे। हाल ही में सरकार ने यूडी टैक्स जमा कराने पर ब्याज माफ की छूूट दी थी। निगम ने मैरिज गार्डनों व डेयरी बूथों का बकाया वसूलने के लिए कैंप लगाए। मंगलवार को भी कैंप जारी रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/80-lakhs-recovered-from-101-marriage-gardens-and-70-dairy-booths-in-one-day-128064288.html

शेरगढ़ के पाबूसर गांव में संताेषनगर निवासी ओम बैरड पुत्र मूलाराम ने अपना नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्‌स में दर्ज करवाया है। 30 वर्षीय ओम ने 42 किमी की रेट्राे रनिंग (उल्टी दाैड़) 3 घंटे 55 मिनट में पूरी की। एशिया में अब तक कोई ऐसा नहीं कर पाया है। हालांकि वे 17 मिनट से वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाने से चूक गए। 42 किमी की उल्टी दाैड़ का वर्ल्ड रिकाॅर्ड 3 घंटे 38 मिनट का है। ओम अब मार्च में फिर प्रयास कर इस रिकॉर्ड को भी अपने नाम करने का कोशिश करेंगे। सोमवार को जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी व पार्षद आईदानराम सारण आदि ने प्रमाण पत्र व मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

6 साल सेना में रहे, अब युवाओं को दे रहे ट्रेनिंग
वर्ष 2012 में ओम का भारतीय सेना में चयन हुआ। 6 साल तक देश सेवा करने के बाद पारिवारिक कारणों से उन्हें सेना छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्होंने खुद की एक एकेडमी खोली और युवाओं को सेना के लिए तैयार करने में जुट गए। वे अब तक 28 युवाओं को तैयार कर भारतीय सेना में भर्ती करवा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ओम के उल्टा दौड़ते वक्त समर्थक उनका उत्साह बढ़ाते गाड़ियों में साथ चलते हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/runs-up-to-42-km-in-3-hours-55-minutes-and-gets-the-name-recorded-in-om-asia-book-of-records-128064286.html

सांगानेर सदर इलाके में एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने रविवार को सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गोविंद सिंह ने उनके साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/misbehaved-with-woman-by-pretending-to-marry-128064284.html

जिले में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को प्रतापगढ़ जिले में फिर से कोरोना के 7 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 3 मरीज प्रतापगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र जबकि दो कोरोना पॉजिटिव प्रतापगढ़ के शहरी क्षेत्र में मिले हैं।

इसके अलावा अरनोद और पीपलखूंट क्षेत्र में भी कोरोना के के 1-1 पॉजिटिव सामने आए हैं। रविवार को कोरोना के 3 नए मामले सामने आए थे। कोराना के तीनों संक्रमित धरियावद थाने में मिले थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना का हब बन रहे छोटीसादड़ी में कोई भी नया संक्रमित मरीज सोमवार को सामने नहीं आया है। प्रतापगढ़ शहर की परदेसी कॉलोनी में दो, ग्रामीण क्षेत्र के बरडिया, थड़ा और केसरपुरा में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी तरह अरनोद के दलोट में एक और पीपलखूंट क्षेत्र के पृथ्वीपुरा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है।

कोरोना के 114 एक्टिव केस : चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों के 1171 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1057 लोग निगेटिव हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 114 एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक 38 हजार 648 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 36 हजार 954 सैंपलों की जांच हुई। इसमें से 35 हजार 783 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

1694 सैंपलों की रिपोर्ट प्रक्रियाधीन है। सोमवार को जिले में 240 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 7 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि बाकी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही। जिले भर में अब तक कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/pratapgarh/news/7-new-positives-found-in-district-including-5-in-pratapgarh-city-128064283.html

प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गेहूं उठाने वाले सरकारी कर्मचारियों से जुर्माना राशि वसूल करने के लिए अभियान चलाया जाएगा । अभियान के तहत 15 जनवरी तक राशि वसूल की जाएगी। जिन सरकारी कर्मचारियों द्वारा निर्धारित अवधि तक राशि जमा नहीं कराई जाएगी तो उनके विरूद्ध बड़ी संख्या में एफ.आई.आर दर्ज करवाकर कानूनी एवं विभागीय कार्यवाही भी कराई जाएगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव नवीन जैन सोमवार को वीसी के माध्यम से जिला रसद अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है। उन्होेंंने कहा कि वन-नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत प्रदेश में अभी तक 4.18 करोड़ व्यक्तियों की राशन कार्ड में आधार सीडींग हो चुकी है। प्रदेश में वन-नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन कार्ड में आधार सीडिंग के दौरान दोहरी यूनिट, मृत्यु, विवाह एवं पलायन इत्यादि कारण पाए गए जिस पर विभाग द्वारा लगभग 25 लाख यूनिट के नाम हटा दिए गए है।

कोटडा के प्रर्वतन अधिकारी को किया निलंबित
उदयपुर जिले के कोटडा उपखण्ड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने वाले एक लाभार्थी के राशन कार्ड में कुत्ते का नाम पाया गया। इस पर प्रर्वतन अधिकारी द्वारा लाभार्थी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज नहीं कराने एवं वसूली नहीं करने पर निलम्बित करने के निर्देश दिए। नवीन जैन ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के जिन लाभार्थियों के आधार कार्ड नहीं बने है, उन्हें भी दिसम्बर माह में भी गेहूं का वितरण किया जाएगा। ऐसे लाभार्थियों को गेहूं लेने के वक्त जन-आधार, ईआईडी एवं वोटर कार्ड में से कोई एक दस्तावेज अपने साथ ले जाना जरूरी होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/up-to-15-recovery-campaigns-against-government-wheat-raising-personnel-128064280.html

पुलिस ने महिला के साथ ज्यादती के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रावला बाग नया बस स्टैंड के समीप निर्माणाधीन मकान कार्य के दौरान महिला के साथ ज्यादती के मामले में अभियुक्त के खिलाफ 4 सितंबर को न्यायालय में रिपोर्ट पेश की थी।

इस मामले में सीआई भगवानलाल मेघवाल ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। सीआई ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट दी कि नया बस स्टैंड के पास मकान का कार्य चलने के दौरान एक महिला के साथ मजदूरी कर रही थी। दोपहर को खाने की छुट्टी होने पर खाना खाकर साथी महिला पानी लेने गई थी। इस दौरान आरोपी टमिया पुत्र पुजिया निवासी रणिया मगरी पिपलिया जो पास के मकान में मजदूरी कर रहा था अचानक आया और चाकू का भय दिखाकर ज्यादती की। साथी महिला जब पानी लेकर आई तो यह देखकर अचंभित हो गई और चिल्लाने लगी।

इस पर पास के सभी मजदूर आए लेकिन इस बीच मौका पाकर आरोपी भाग छूटा। सीआई ने बताया कि महिला का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद अभियुक्त की तलाश की लेकिन वह स्थान बदलता रहा। 27 दिसंबर को आरोपी के उसके गांव आने की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/dhariyavad/news/dhariyawad-accused-of-torturing-woman-with-knife-arrested-128064278.html

करणी विहार इलाके में रंगोली गार्डन में दो पक्षों में हंगामा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर पक्ष में कार्रवाई नही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची करणी विहार थाना पुलिस व अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक समझाइश करके मामला शांत करवाया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द जांच करके कार्रवाई की जायेगी। डीसीपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि रविवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए है। मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/uproar-in-rangoli-garden-both-sides-filed-a-case-128064277.html

शास्त्री नगर इलाके में कब्रिस्तान के पास दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बेग चैक करने के बहाने एक सेल्समैन के बेग से 3 लाख रुपए चोरी कर लिए। इस संबंध में पीड़ित सेल्समैन सांभर निवासी अब्दुल वहीद ने रविवार को शास्त्री नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह एक कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। मार्केट में क्लेक्शन के दौरान कब्रिस्तान के पास मिले दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बेग चैक करने के बहाने 3 लाख रुपए निकालकर फरार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/3-lakhs-were-removed-from-the-bag-on-the-pretext-of-investigation-as-policemen-128064275.html

पुलिस ने लैंगिक अपराध के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सीआई भगवानलाल मेघवाल ने बताया कि 21 नवंबर को नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि 20 नवंबर को मेरे खेत में काम करके घर जाने के दौरान पपीया पुत्र नाथू मीणा निवासी पीपलिया बरगड फलां ने मेरे साथ जबरदस्ती करते हुए झाड़ियों में ले जाकर ज्यादती का प्रयास किया।

बचाव के दौरान चिल्लाने पर थोड़ी दूर खड़े दो व्यक्ति आए और छुड़ाया। इस दौरान आरोपी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। सीआई ने बताया कि इसके बाद नाबालिग का मेडिकल कराया, जिसमें जबरदस्ती करने के दौरान चोट के निशान पाए गए। आरोपी की तलाश की, लेकिन वह जगह बदलकर छिपने का प्रयास करता रहा। मुखबिर की सूचना पर एसआई राजवीर सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, कुलदीप सिंह, महेन्द्र राम, विक्रम कुमार ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/dhariyavad/news/youth-arrested-in-sexual-offense-128064273.html

गुर्जर की थड़ी कटेवा नगर में द्रव्यवती नदी के पास अवैध रूप से संचालित डेयरी पर कार्रवाई को लेकर ग्रेटर निगम व हैरिटेज नगर निगम महापौर के बीच विवाद होने के बाद अब हैरिटेज नगर निगम के अफसर आमने-सामने हो गए। अवैध डेयरी पर कार्रवाई के बजाए जिम्मेदार हैरिटेज निगम के अधिकारी एक-दूसरे पर टालमटोल करके पॉलिटिकल विवाद से बचना चाह रहे है। जबकि कोर्ट ने नगर निगम क्षेत्र में अवैध डेयरी के चलने पर उस पर कार्रवाई के लिए नगर निगम को पाबंद कर रखा है।

खास बात यह है कि अवैध डेयरी का भंडाफोड़ होने के बाद भी निगम के अधिकारी राजनैतिक दबाव मामले को दबाने में लगे हुए है। दरअसल मानसरोवर व सांगानेर में सड़कों व कॉलोनियों में लगातार आवारा पशु घूमने की शिकायत के बाद ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर व विजिलेंस की टीम के साथ में कटेवा नगर में दबिश देकर अवैध डेयरी चलने का भंडाफोड़ किया था और कार्रवाई के लिए हैरिटेज नगर निगम के अधिकारियों का सूचना दी थी, लेकिन हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर व स्थानीय पार्षद ग्रेटर निगम द्वारा हैरिटेज निगम के क्षेत्र में आकर कार्रवाई करने पर विरोध करने लगे थे। तब ग्रेटर निगम के अधिकारियों वापस लौटना पड़ा था। इसके बाद में हैरिटेज नगर निगम को डेयरी पर कार्रवाई करनी थी, लेकिन पांच दिन बाद भी जिम्मेदार अफसरों ने कोई कदम उठाया।

^सूचना मिलते ही मैने कार्रवाई के लिए जोन डीसी व डीसी गोशाला को बोल दिया था। मुझे जानकारी नहीं की अभी तक उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की है। यदि कार्रवाई नहीं हुई है तो मैं चेक करवाता हूं।
- लोकबंधु, सीईओ, हैरिटेज नगर निगम
^अवैध डेयरी पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी मेरी नहीं है और ना ही मुझे बोला गया है। इस संबंध में गोशाला शाखा के अधिकारी कार्रवाई करेंगे। मैं क्यों कार्रवाई करूं।
- रामकिशोर मेहता, उपायुक्त, सिविल लाइन जोन हैरिटेज निगम

शहर में यहां पर भी चलती है अवैध रूप से डेयरी
जवाहर नगर, तिलक नगर, मानसरोवर, चौगान स्टेडियम के पास, विद्याधर नगर, जगतपुरा व बजाजनगर इलाके में अवैध रूप से डेयरी का संचालन हो रहा है, जहां पर दुधारू गायों को रखा जाता है। गायों के पैर में सफेद कपड़ा बांधकर रोजाना सुबह छोड़ दिया जाता था और शाम को सभी गाय को फिर से बाड़े में बंद कर दिया जाता है। ग्रेटर नगर निगम महापौर का आरोप था कि जिन गायों के पैर पर कपड़ा बंधा हुआ होता था, नगर निगम के अधिकारी उन गायों को नहीं पकड़ते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
I was instructed by Zone DC to get the check done: CEO Heritage is not the work of DC, nor was I told: DC Civil Line


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/i-was-instructed-by-zone-dc-to-get-the-check-done-ceo-heritage-is-not-the-work-of-dc-nor-was-i-told-dc-civil-line-128064271.html

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जेडीए से पट्टे जारी करवाकर प्लॉट पर कब्जा करने वाले आरोपी को श्याम नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 2015 में पीड़ित मुनीश कुमार सपरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से वह फरार था।

आरोपी भरत सिंह (45) मूलतः गढ़ी खानपुर सीकर और हाल किरायेदार भिवानी रोड़ हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए हरियाणा में दबिश दी, लेकिन लोकेशन निकलवाने पर सीकर मिला। जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
समिति के फर्जी दस्तावेज से बनवाया पट्‌टा
डीसीपी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी 2009 में सीकर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है। आरोपी ने समिति का फर्जी आवंटन पत्र, साइट प्लान और अन्य फर्जी कागज जेडीए में प्रस्तुत कर पट्टा बनवा लिया। फिर प्लॉट पर खुदकी नेमप्लेट लगा दी और बेचने की फिराक में था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The person who took the plot to make a lease with fake documents was arrested


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/the-person-who-took-the-plot-to-make-a-lease-with-fake-documents-was-arrested-128064270.html

जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जोन-10 में सुमेल रोड पर करीब एक बीघा सरकारी भूमि एवं ग्राम जयसिंहपुरा रोड़ जैन मंदिर के पास जाटों की ढाणी में करीब एक बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। साथ ही टोंक रोड़ जवाहर सर्किल के पास छत्रसाल नगर में सड़क सीमा में आ रहे अवैध अतिक्रमणों केा हटाए गए।

ग्राम जयसिंहपुरा रोड़ जैन मंदिर के पास जाटों की ढाणी में करीब 1 बीघा निजी खातेदारी पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए सड़क, 5-5 फीट ऊंचें नव निर्मित 2 मकान, नींव व अन्य अवैध निर्माणों को जोन-10 राजस्व स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते ने ध्वस्त किया।

26 मकानाें के बाहर से हटाए अतिक्रमण

मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक रघुवीर सैनी ने बताया कि टोंक रोड़ जवाहर सर्किल के पास छत्रसाल नगर में रोड़ सीमा में करीब 26 स्थानों पर अतिक्रमण कर मकानों के आगे 12 चबूतरें, 04 सीढ़ियां, 10 लोहे की रेलिंग, तारबन्दी, जालियां लगाकर बनाये लॉन इत्यादि अवैध निर्माण-अतिक्रमणों काे ध्वस्त कर हटवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Encroachments removed from illegal colonies and road limits at two places


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/encroachments-removed-from-illegal-colonies-and-road-limits-at-two-places-128064269.html

राजधानी में दिसंबर माह में कोरोना संक्रमण झोटवाड़ा, मानसरोवर, वैशाली नगर, सोडाला व मालवीय नगर क्षेत्र में ज्यादा रहा है, जहां पर सबसे ज्यादा मामले मिले है। झोटवाड़ा में 696 पॉजिटिव पाए जाने पर पहले नंबर पर, मानसरोवर में 599, वैशाली नगर में 569, सोडाला में 450 और मालवीय नगर में 442 मिले है। यह खुलासा भास्कर ने शहर के क्षेत्रों में मिलने वाले संक्रमित केसेज के आधार पर किया है।

इधर, जयपुर मे नवंबर माह में सबसे ज्यादा जांचे 179024 हुई, तो पॉजिटिव की संख्या भी सबसे ज्यादा 14401 मिले है। एसएमएस अस्पताल के मेडिसन विभाग के डॉ.रमन शर्मा, आरयूएचएस कोविड प्रभारी डॉ.अजीत सिंह का कहना है कि जिन क्षेत्रों में घनी आबादी, भीड़-भाड़, मास्क नहीं लगाना और सब्जी मंडी, फूड जंक्शन ज्यादा होते है, वहां पर वायरस संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में सोश्यल डिस्टेसिंग की सख्ती से पालना करना अनिवार्य है। झोटवाड़ा, मानसरोवर, वैशाली नगर, सोडाला व मालवीय नगर में संक्रमण का ये ही कारण है।

‘कॉन्टेक्ट ट्रेसिंंग’ में फेल, संक्रमण फैलने का खतरा
ब्रिटेन में नए प्रकार के वायरस के बाद सरकार की नींद उड़ गई है। यह वायरस राज्य में भी दस्तक दे सकता है। केन्द्र ने बाहर से आने वालों की 800 लोगों की सूची भेजी है। इसमें जयपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोग शामिल है। इधर-उधर होने से ‘कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग’ में फेल हो रहा है, जिससे नया स्ट्रेन ज्यादा फैलने का खतरा मंडराने लगा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jhotwara, Mansarovar, Vaishali Nagar, Sodala and Malviya Nagar are hot spots


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/jhotwara-mansarovar-vaishali-nagar-sodala-and-malviya-nagar-are-hot-spots-128064268.html

कोरोना के कारण सीबीएसई व आरबीएसई के स्कूल बंद पड़े हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ऑनलाइन स्टडी घर बैठे जरूर उपलब्ध करवाई जा रही है। लेकिन बहुत से बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें घर बैठे स्टडी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके पीछे बड़ी वजह नेट का सही से नहीं चल पाना है।

इस कड़ी में सीबीएसई ने 10वीं अंग्रेजी विषय के प्रश्न-पत्र में बदलाव किया गया है। इस बार 40 अंकों के वस्तुनिष्ठ और 40 अंकों के सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। पहली बार वस्तुनिष्ठ प्रश्न 40 अंकों के रहेंगे, जबकि 2020 की परीक्षा में 10 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। इस कारण छात्रों को हर चैप्टर अच्छे से पढ़ना चाहिए। इससे प्रश्न नहीं छूटेंगे। अंग्रेजी की दो किताबों से वस्तुनिष्ठ और सब्जेक्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न रहेंगे। सीबीएसई के शिक्षकों के अनुसार अंग्रेजी के प्रश्न-पत्र पैटर्न में बदलाव के साथ सिलेबस भी कम कर दिया गया है। इससे छात्रों को उत्तर देने में आसानी होगी। सिलेबस के हटे हुए अंश की जानकारी देते हुए शिक्षकों ने कहा कि ग्रामर के साथ लिटरेचर में भी कई भाग को हटा दिया गया है। इस कारण पुराने पैटर्न को देखकर तैयारी न करें। सीबीएसई ने नए पैटर्न की जानकारी सैंपल पेपर में दे दी है। शिक्षकों का कहना है कि सैंपल पेपर से ही तैयारी करें।

पहली बार पूछा जा सकता है एनालिटिक पैराग्राफ
शिक्षकों ने बताया कि 5 अंकों का पत्र लिखना होगा। इसमें इस बार दो प्रकार का ही पत्र है। एक लेटर टू एडिटर या फिर बिजनेस लेटर लिखना होगा। इसमें विकल्प भी एक-एक मिलेगा। पहली बार एनालिटिक पैराग्राफ पूछा जा सकता है। इसमें एक इमेज रहेगा। इस इमेज को अच्छे से पढ़ें।

सिलेबस में से हटाए गए हैं यह टॉपिक व चैप्टर्स
ग्रामर ः
पैसिव वॉइसः -काउजेज - नाउन, अडवर्व काउजेज ऑफ कंडिशन एंड टाइम, रिलेटिव।
प्रीपोजिशनः फर्स्ट फ्लाइट हाउ टू टेल वाइल्ड एनिमल्स ट्रीज, फॉग, मिजबिल दी अटर, फॉर एने ग्रेजरी।
फूडप्रट्सि विदआउट फीट- दी मिडनाइट विजिटर्स, ए क्वेशचन ऑफ टूथ, दी बुक दैट सेव दी अर्थ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/pratapgarh/news/in-the-new-pattern-paper-objective-type-subjective-questions-of-40-40-marks-will-come-128064266.html

(शिल्पी अराेड़ा). वर्ष 2020 एक ऐसा साल जिसे शायद ही कोई कभी भूल पाए। दुनिया में तो इस साल काफी उथल-पुथल मची रही लेकिन लोगों की जिंदगी में भी काफी बदलाव देखने को मिले। लोगों की उम्मीदें, खुशियां व करियर प्लानिंग कोराेना के डर के मारे कहीं दब सी गई। कोई अपने परिवार से दूर था तो कोई जॉब को लेकर परेशान। लेकिन यह साल काफी कुछ सिखा कर भी गया है। अब नया साल आया है नई ऊर्जा व तरंगों को लेकर। सब को इस साल से बहुत उम्मीदें हैं सब चाहते हैं कि पिछले साल की सारी खराब यादें मिटा कर इस साल अपनी जिंदगी खुलकर जीएं।

घूमने का शौक करेंगे पूरा

होंडा कार्स में मैनेजर संदीप अग्रवाल व उनकी पत्नी ज्योति अग्रवाल को घूमने का काफी शौक है। लेकिन 2020 में लॉकडाउन के कारण वह कहीं भी घूमने नहीं जा पाए। कोरोना के डर के कारण कहीं भी आने-जाने पर रोक लग गई। यहां तक कि उड़ीसा में होने वाली परिवार की शादी में भी वह शामिल नहीं हो पाए। पूरे साल घर पर बैठकर वह काफी बोर हो चुके थे लेकिन साल के आखिरी दिन वह घर पर नहीं बिताना चाहते थे। इसलिए नया साल सेफ्टी के साथ जिम कॉर्बेट या मनाली में मनाएंगे।

पिछले साल की जो भी घूमने की कसर रह गई है, वह 2021 में पूरी करेंगे। ज्योति बताती हैं कि दोनों की ही हॉबी नई जगह जाकर घूमने की है। शादी के 6 सालों में वह अब तक थाईलैंड, मालदीव, गुजरात, केरल, अंडमान निकोबार व कश्मीर जा चुके हैं। 2021 में वह अपने इस शौक को फिर से पूरा करेंगे।

अपने परिवार के साथ बिताएंगे समय

त्रेहान में रहने वाले बबलू केथावस बताते हैं कि उनका परिवार उदयपुर में रहता है। 2020 में उनकी योजना अपने परिवार को भिवाड़ी में शिफ्ट करने की थी जो कोरोना के कारण अधूरी रह गई। साथ ही वह लॉकडाउन के कारण अपने परिवार से मिलने भी नहीं जा पाए। जबकि पहले वह हर महीने अपने परिवार से मिलने उदयपुर जाया करते थे।

पूरे साल में वह सिर्फ एक बार ही पत्नी चंचल व बच्चों से मिल पाए। साल के अंत में उन्होंने अपने परिवार को भिवाड़ी में शिफ्ट किया। अब 2021 का उनका उद्देश्य यही है कि वह अपने परिवार को समय देना चाहते हैं। बबलू बताते हैं कि कोरोना जैसे कठिन समय में जहां सब अपने परिवार के साथ थे ,वह अपनी फैमिली से बहुत दूर थे। यहां तक कि वह अपनी एक साल के छोटे बेटे को भी महीनों तक देख नहीं पाए। 2020 की इस कमी को वह 2021 में पूरा करना चाहते हैं।

फिटनेस का रखेंगे ध्यान

हीरो मोटर कॉर्प में असिस्टेंट मैनेजर हरमन सिंह व हाेंडा कार्स में असिस्टेंट मैनेजर उनकी पत्नी कवंलप्रीत कौर बताते हैं कि 2020 लाइफ चेंजिंग रहा। इस बीमारी के दौर में यह पता चल गया कि शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी है जिसका बहुत ध्यान रखा जाना चाहिए। इसलिए 2021 में उनका टारगेट है कि वह अपनी फिटनेस व हेल्थ पर फोकस रखेंगे और अपनी लाइफ स्टाइल को चेंज करेंगे।

भारतीय भोजन को प्राथमिकता देना शुरू किया है और आयुर्वेद पद्धति को अपनी जिंदगी में लेकर आए हैं। बाहर का खाना उन्होंने काफी कम कर दिया है और ऑर्गेनिक फूड को ज्यादा महत्व देंगे। ऑर्गेनिक सब्जियों के लिए वहां आसपास के फॉर्म्स भी विजिट करके आ गए। इस साल फिजिकल फिटनेस पर भी उन्होंने काफी ध्यान दिया जो वह 2021 में भी लगातार बनाए रखें जिसमें जिम जाना व घूमना शामिल है।

करियर को देंगे महत्व

होटल इंडस्ट्री में पिछले 7 साल से काम कर रहे लोकेश सिंहल बताते हैं कि कोरोना में सबसे बुरा दौर होटल इंडस्ट्री ने देखा है। काफी टाइम घर पर बैठने के बाद उन्होंने फाइनली सोचा कि उन्हें इंडस्ट्री छोड़नी ही पड़ेगी। लेकिन बिल्कुल नई जगह काम करना भी आसान नहीं था। एक दिन अखबार में उन्होंने सेल्स एग्जीक्यूटिव की वैकेंसी देखी।

इंटरव्यू में अपनी काबिलियत व आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने सेल्स एग्जीक्यूटिव की पोस्ट को मैनेजर में बदलवा दिया। नया काम सीखने के लिए उन्हें दिन रात एक कर दिया और 1 महीने में ही कंपनी को फायदा पहुंचाया। लोकेश बताते हैं कि जब वह घर पर थे तो काफी परेशान थे ऐसे में उनकी पत्नी सोनिया ने उन्हें डिप्रेशन में जाने से बचाया। 2021 में वह करियर को महत्व देकर अपने स्किल्स को और बढ़ाना चाहते हैं ताकि अपने काम को परफेक्ट कर पाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bitter experiences from the year 2020, wish to live openly in the new year


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/bhiwadi/news/bitter-experiences-from-the-year-2020-wish-to-live-openly-in-the-new-year-128058502.html

कस्बे के वार्ड 29 व 16 में वार्डवासियों ने रविवार को नपा अध्यक्ष हरीश राेघा, उपाध्यक्ष वरूण डाटा, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व अध्यक्ष अशोक डाटा सहित भाजपा पार्षदों का सम्मान किया। इस दौरान मुखी मनाेहरलाल राेघा, मुखी टीकमदास, मुखी वासदेव दासवानी, गाेविंद राेघा, खेमचंद राेघा, पार्षद हरविंदर सिंह, सुमित राेघा, विक्रम यादव, किशनलाल जाटव आदि का बाबू गाेरवानी, गाेपी काैशलानी, घनश्याम केवलानी, गिरधारीलाल ज्ञानानी, प्रकाश आडतानी, राजू आसीजा, राजू मुस्कान, माेनू ढींगरा, भगवानदास व नवल लखयाणी आदि ने स्वागत किया।

वार्ड 26 से पार्षद विक्रम चाैधरी का समर्थकाें द्वारा जुलूस निकाल कर स्वागत किया गया। इस दौरान शीशराम यादव, चंदगीराम, रत्तीराम, दुलीचंद, बलवीर, हंसराज माैजूद रहे। वार्ड 29 से पार्षद ओमप्रकाश राेघा का स्वागत किया गया। इस दौरान टीकम मूरजानी, लालचंद राेघा, नामदेव रामानी, अर्जुन बाबानी, गाेपाल नेता, गाेपाल शर्मा, राधेश्याम, राजकुमार, आसीजा, घनश्यामदास माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Honored NAPA President and Vice President


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/khairthal/news/honored-napa-president-and-vice-president-128058647.html

राजपुर छोटा गांव के किसानों ने रविवार को दिन की बिजली रात में देने के विरोध में जीएसएस पर विरोध-प्रदर्शन किया। सरपंच बिशनलाल बैरवा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां के किसानों को बिजली सप्लाई दिन में मिल रही थी। लेकिन अब बिजली निगम ने दिन की जगह रात में बिजली देना शुरू कर दिया है। जिसके विरोध में किसानों ने जीएसएस का घेराव कर दिया।

जिससे बिजली सप्लाई बंद रही। किसानों ने बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस संबंध में रैणी एसडीएम स्नेह लता हारित ने सहायक अभियंता सीएस मीना से वार्ता कर बताया कि किसानों को रैणी सहायक अभियंता कार्यालय पर सोमवार को बुलाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह नरूका, पूर्व सरपंच सीताराम यादव, रतनसिंह राजपूत, प्रीतम गुर्जर, मुकेश गुर्जर, प्रेम तिवाड़ी, कालूराम यादव, छोटेलाल यादव आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers besiege GSS


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/news/farmers-besiege-gss-128058690.html

हमारा मेडिकल काॅलेज प्रदेश का ऐसा पहला मेडिकल काॅलेज है जहां सोलर से बिजली बनने की शुरुआत की गई है। सोलर प्लांट लगने से यहां अब हर महीने करीब एक लाख रुपए तक की बचत हाेगी। आवश्यकता से अधिक उत्पादन हाेने पर बिजली एवीवीएनएल काे भी बेची जा सकेगी।

सोलर प्लांट काे नियमित रखने के लिए मेडिकल काॅलेज प्रबंधन का रेस्काॅ के साथ 25 साल का एग्रीमेंट हुआ है। मेडिकल काॅलेज के प्रिसिंपल डाॅ. शलभ शर्मा ने बताया कि काॅलेज में रेस्कॉ मॉडल सोलर प्लांट इंस्टॉल किया गया है। इसकी शुरुआत 17 दिसंबर से कर दी गई है। मेडिकल काॅलेज की छत पर 180 किलोवाट क्षमता वाला सोलर प्लांट स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल काॅलेज प्रबंधन के साथ रेस्काॅ का 25 साल के लिए एग्रीमेंट हुआ है। मेडिकल काॅलेज इनकाे केवल जगह उपलब्ध करवाई हैं। मेडिकल काॅलेज में प्रतिदिन करीब 600 से 700 यूनिट बिजली का उपभोग किया जाता था। इसके मेडिकल काॅलेज प्रबंधन की ओर से एवीवीएनएल काे प्रति यूनिट 12 रुपए की दर से भुगतान किया जाता है।

रोज 600 यूनिट बिजली उत्पादन
डाॅ. शर्मा ने बताया कि मशीनों के इंस्टॉलेशन और अन्य काम पूरे हाेने के बाद 17 दिसंबर से प्लांट में उत्पादन शुरू कर दिया गया है। यहां हर दिन 600 यूनिट का उत्पादन हा़े रहा है। अभी मेडिकल काॅलेज में बिजली का उपभोग भी करीब 600 यूनिट ही है। हालांकि काॅलेज प्रबंधन का कहना है कि सर्दी के मौैसम और काॅलेज की छुट्टियों के दाैरान यहां बिजली की बचत हाेगी। सीधी कंज्यूम होगी बिजली... इस सोलर पैनल को एसी कनवर्टर पैनल से सीधा जोड़ा जाएगा।

सूरज की रोशनी प्लेटों पर पड़ते ही इससे ऊर्जा का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसे बैटरियों में स्टोरेज नहीं किया जाएगा बल्कि इसी सीधा लाइटों और विद्युत उपकरणों में प्रयोग किया जाएगा। ग्रीन इनीशिएटिव के तहत छत पर सोलर प्लांट के साथ ही कनवर्टर स्थापित कर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेडिकल कॉलेज की छत पर लगा सौर ऊर्जा संयंत्र।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/our-medical-college-is-the-first-in-the-state-where-electricity-is-being-produced-from-the-sun-the-plant-will-save-one-lakh-25-years-every-month-128059310.html

भीलवाड़ा के लाेगाें की नई और इंडस्ट्रियल साेच के कारण ही यहां काेराेना की आर्थिक मंदी के बाद अब उद्याेगाें में स्थिति सामान्य हाे गई है। एक बार फिर कपड़ा उद्याेग ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां के लाेगाें की इंडस्ट्रियल साेच का ही नजीता है कि जब काेराेना की आर्थिक मंदी में पूरे प्रदेश में लाेगाें में मायूसी छाई हुई थी उस समय जिले के लाेगाें ने 115 नई इंडस्ट्री के लिए राज्य सरकार काे आवेदन किया है।

एक्सपर्ट का मानना है कि काेराेना काल में यह साेचना भी बड़ी बात है। देश में लाॅकडाउन के समय आर्थिक सुस्ती से औद्याेगिक रफ्तार धीमी पड़ हुई थी लेकिन उस दरमियां भी भीलवाड़ा के उद्यमी नई इंडस्ट्री शुरू करने के बारे में साेच रहे थाे जब अब धीरे-धीरे मूर्त्त रूप लेने लगी हैं।

दुनिया में मैनचेस्टर के के नाम से विख्यात भीलवाड़ा में पिछले 40 साल में 3 लाख मीटर से 10 करोड़ मीटर प्रतिमाह उत्पादन पहुंचा है। काेविड-19 के कारण लगे लाकडाउन के समय भीलवाड़ा में 2.50 से 3 करोड़ मीटर काॅटन एवं डेनिम का उत्पादन हो रहा था। लाॅकडाउन के बाद कपड़ा उद्यमियाें ने ग्राउंड जीरो से फिर उत्पादन शुरू किया और दिसंबर आते-आते भीलवाड़ा की काॅटन सूटिंग्स ने देश में प्रमुखता से पहचान बना ली। विपरीत परिस्थितियों में भीलवाड़ा के उत्पादकों ने अपनी क्वालिटी को बेहतर बनाते हुए अन्य प्रतिस्पर्धी बाजारों से अपनी अग्रणी पहचान बनाई है।

जानिए कितनी नई इंडस्ट्री के लिए आवेदन मिले

  • 74: सर्विस सेक्टर
  • 14: निर्माण सेक्टर
  • 35 सुक्ष्म उद्याेग
  • 41 लघु उद्याेग
  • 39 मध्यम उद्याेग

आगे क्या : एक साल में आ सकता है 1000 कराेड़ का निवेश
वस्त्र उद्योग को केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ बैंकर्स का सकारात्मक सहयोग मिलता है तो भीलवाड़ा काॅटन सूटिंग्स में अहमदाबाद के बराबर उत्पादन के स्तर पर आकर इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएगा। भीलवाड़ा में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हाेंगे। अगले एक साल में 1000 करोड़ से 1500 करोड़ रुपए का नया निवेश आएगा एवं 5000 लोगों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। भीलवाड़ा वस्त्र उद्यमियों की मांग है कि राज्य सरकार नीतिगत फैसले लेकर भीलवाड़ा में होने वाले नए निवेश के लिए समस्याओं काे दूर करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The recession on Bhilwara's industry was ineffective, 115 new industries were registered during the Kareena period.


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/the-recession-on-bhilwaras-industry-was-ineffective-115-new-industries-were-registered-during-the-kareena-period-128059358.html

काेराेना काे लेकर राहत भरी खबर है। गत 6 दिन से 50 से कम मरीज आ रहे हैं। रविवार काे 31 नए संक्रमित सामने आए हैं। अब तक जिले में 11 हजार 418 पाॅजिटिव आ चुके हैं। वहीं एमजी हाॅस्पिटल में उपचार दाैरान एक बुजुर्ग की माैत हाे गई।

आरआरटी प्रभारी डाॅ. घनश्याम चावला ने बताया कि रविवार काे 31 पाॅजिटिव मिले, जबकि 87 ठीक भी हुए हैं। इनमें एमजी हाॅस्पिटल से 5 व्यक्तियाें काे डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में 9 हजार 511 लाेग काेराेना काे हराकर ठीक हाे चुके हैं। एमजी हाॅस्पिटल में रविवार काे उपचार के दाैरान पाराेली निवासी 62 साल के व्यक्ति की काेराेना उपचार के दाैरान माैत हाे गई। अब तक जिले में 155 लाेगाें की काेराेना उपचार के दाैरान माैत हाे चुकी है। एमजी हाॅस्पिटल के काेराेना वार्ड में 225 बेड लगाए हैं। इसमें वार्ड में अभी 48 मरीज भर्ती हैं। इन सभी काे ऑक्सीजन दी जा रही है। 48 में से 6 संदिग्ध राेगी हैं जिनकी काेराेना रिपाेर्ट अानी शेष है। जिले में रिकवरी रेट 83.29 प्रतिशत चल रही है। गत 6 दिनाें में 224 मरीज ही अाने सामने अाए हैं। काेराेना के पीक सीजन में ये आंकड़े केवल दाे दिन में अा जाते थे।

दाे-तीन दिन में आ सकती है जांच रिपाेर्ट
विदेश से आए 9 व्यक्तियाें में से एक की काेराेना रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। इनके संपर्क में अाए दाे परिजनाें की भी काेराेना रिपाेर्ट पाॅजिटिव है। आरआरटी प्रभारी डाॅ. चावला ने बताया कि विदेश से आए 9 व्यक्तियाें व इनके परिजनाें के सैंपल लिए थे, जिसमें दाे की रिपाेर्ट पाॅजिटिव है। बांग्लादेश से शास्त्रीनगर में आए 17 साल के किशाेर व उसकी मां पाॅजिटिव है। शारदा ड्रीम सिटी में आयरलैंड के डबलिन से आए व्यक्ति और उसकी मां पाॅजिटिव है। इन सब के दाेबारा सैंपल लेकर महाराष्ट्र के पुणे स्थित लैब में भेजे गए हैं। संभवतया इनकी रिपाेर्ट दाे से तीन में आ जाएगी। ये अभी आयुष हाॅस्पिटल के काेविड केयर सेंटर में है।

पारोली में पिता-पुत्र की 6 दिन में काेराेना से माैत
गांव का एक और व्यक्ति कोरोना के कारण जिंदगी हार गया। बेटे की माैत के छह दिन बाद पिता की भी इससे माैत हाे गई। 55 वर्षीय मदनलाल गोस्वामी और बेटे 32 वर्षीय भंवरलाल की रिपाेर्ट काेरोना पॉजिटिव होने पर 28 नवंबर को भीलवाड़ा के एमजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां 21 दिसंबर को भंवरलाल ने दम तोड़ दिया। रविवार को मदनलाल की भी सांस थम गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
31 corona patients were found; Out of one, 11 thousand 418 positives have arrived in the district so far.


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/31-corona-patients-were-found-out-of-one-11-thousand-418-positives-have-arrived-in-the-district-so-far-128059389.html

मौसम में एक बार फिर से बदलाव शुरू हो गया है। एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी का दाैर शुरू हाेने वाला हैं। गत दिनाें जिस तरह की सर्दी पड़ी थी उसी तरह की सर्दी फिर से पड़ेगी। रविवार दोपहर के बाद से ही हवाओं में ठंडक बढऩा शुरू हो गई है।

हालांकि दिन के तापमान में काेई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। रात काे सर्दी से गलन और ठिठुरन जारी है। साेमवार से ही माैसम में पूरी तरह से बदलवा हाेगा और तापमान में गिरावट दर्ज हाेगी। माैसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि साेमवार काे पश्चिमी विक्षाेभ के असर से सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा। शर्मा ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्रों में रविवार रात व साेमवार काे सक्रिय होने की संभावना है। उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होगा व न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। मंगलवार से राजस्थान के उत्तरी भागों में शीतलहर चलने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है। ईयर एंड में न्यूनतम पारा 3 से 4 डिग्री रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक डिग्री बढ़ा रात का तापमान
संगम विश्वविद्यालय में लगे माैसम यंत्राें के अनुसार न्यूनतम तापमान 7.8 और अधिकतम पारा 26.2 डिग्री दर्ज किया। वहीं एक दिन पहले शनिवार काे अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा था। इन दिनाें दिन व रात के तापमान में 18 डिग्री का अंतर चल रहा हैं। इस महिने न्यूनतम तापमान 19 दिसंबर काे 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय में 21 डिग्री तापमान 16 दिसंबर काे रहा था जाे इस महिने का सबसे कम तापमान था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बदनौर. खेत पर सरसों के पत्ते पर जमी ओस की बूंदें।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/winter-can-increase-again-from-today-the-minimum-mercury-will-be-up-to-3-degrees-the-cold-winter-starts-128059439.html

कोरोना के कारण सीबीएसई व आरबीएसई के स्कूल बंद पड़े हैं। बच्चों को ऑनलाइन स्टडी घर बैठे जरूर उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन बहुत से बच्चे ऐसे हैं जिन्हें घर बैठे स्टडी मैटेरियल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके पीछे बड़ी वजह नेट का सही से नहीं चलना है।

इसको लेकर थोड़ी राहत सीबीएसई ने दी गई है। सीबीएसई की ओर से सिलेबस जो कम किया है उसकी जानकारी भी पोर्टल पर अपलोड की है। साथ ही सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी विषय के प्रश्न-पत्र में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी भी दी गई है। इस बार 40 अंकों के वस्तुनिष्ठ और 40 अंकों के सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पहली बार है जब वस्तुनिष्ठ प्रश्न 40 अंकों के रहेंगे, जबकि 2020 की परीक्षा में 10 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। सीबीएसई के शिक्षकों के अनुसार अंग्रेजी के प्रश्न-पत्र पैटर्न में बदलाव के साथ सिलेबस भी कम कर दिया गया है। इससे छात्रों को उत्तर देने में आसानी होगी। ग्रामर के साथ लिटरेचर में भी कुछ भाग को हटा दिया गया है। सीबीएसई ने नए पैटर्न की जानकारी सैंपल पेपर में दी है।

सिलेबस में से हटाए गए हैं ये टॉपिक और चैप्टर्स

  • ग्रामर: पैसिव वॉइस: - काउजेज - नाउन, अडवर्व काउजेज ऑफ कंडिशन एंड टाइम, रिलेटिव।
  • प्रीपोजिशन: फर्स्ट फ्लाइट - हाउ टू टेल वाइल्ड एनीमल्स ट्रीज, फॉग, मिजबिल दी अटर, फॉर एन ग्रेजरी।
  • फूडप्रट्सि विदआउट फीट- दी मिडनाइट विजिटर्स, ए क्वेश्चन ऑफ ट्रूथ, दी बुक दैट सेव दी अर्थ।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Changes in CBSE 10th English Question Paper Objective of 40 marks and Subjective questions of 40


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/changes-in-cbse-10th-english-question-paper-objective-of-40-marks-and-subjective-questions-of-40-128059463.html

हर साल इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई होती है, लेकिन कोरोना के कारण इसकी अंतिम तिथि को दो बार बढ़ाया जा चुका है। अब वित्त वर्ष 2019-20 के आईटीआर भरने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है।

हालांकि अभी तक करीब 50 फीसदी ने ही रिटर्न फाइल किया है। इस बार सरकार ने इनकम टैक्स की नई स्लैब जारी की थी, जिसमें कम टैक्स दरों का फायदा मिलेगा। यह ऑप्शन अभी बताना हाेगा कि आप नई या पुरानी व्यवस्था में रहेंगे। ताकि नियोक्ता टीडीएस उसी अनुसार काट सकें।

  • वेतन भाेगी कर्मचारियाें काे अपने फाॅर्म 16 का मिलान पाेर्टल पर उपलब्ध फाॅर्म 26 ए से करना है।
  • बैंक के खाते में जमा पर ब्याज आया है या एफडीअार से आए ब्याज को रिटर्न दाखिल करने में आवश्यक रूप से शामिल करें।
  • धारा 80 सी में छूट ले रहे हैं ताे उसका मिलान उपलब्ध दस्तावेजाें से करें।
  • हाेम लाेन ब्याज की छूट ले रहे हैं तो उसके लिए बैंक या फाइनेंस कंपनी से प्रमाण पत्र ले लें।
  • व्यापारी वर्ग टर्न ओवर का मिलान जीएसटी रिटर्न से कर लें।
  • पीडीएस की क्रेडिट का मिलान फाॅर्म 26 ए से जरूर कर लेना चाहिए।

इस दायरे में आने वालों को भरना है रिटर्न

  • उम्र 60 से 80 साल के बीच व सालाना आमदनी 3 लाख से अधिक है। { 80 साल से अधिक उम्र और साल में 5 लाख से अधिक आय। { आय छूट सीमा से कम है लेकिन 1 लाख से अधिक का बिजली बिल या फिर विदेश यात्रा पर 2 लाख से अधिक खर्च किया है।
  • चालू खाते में एक करोड़ रुपए या अधिक जमा होने और विदेश में संपत्ति में निवेश पर।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The last date for filling the ITR for the financial year 2019-20 is 31 December, just 3 days, the remaining 50 percent has not yet filled the returns.


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/the-last-date-for-filling-the-itr-for-the-financial-year-2019-20-is-31-december-just-3-days-the-remaining-50-percent-has-not-yet-filled-the-returns-128059487.html