नगर निगम मेयर और आयुक्त को लेकर दो खेमों में बंटे पार्षदों में से एक गुट ने शुक्रवार को आयुक्त नीलिमा तक्षक का पुतला जलाया और उनके निलंबन की मांग की। पार्षदों ने आरोप लगाया कि आयुक्त नीलिमा तक्षक मनमर्जी कर रही हैं। वे नगर निगम में तानाशाही चला रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आयुक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन शुरू करते हुए भरतपुर को जाम किया जाएगा।

इन पार्षदों ने आरोप लगाया कि आयुक्त को चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग का वरदहस्त प्राप्त है। इसलिए 2 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर डॉ. सुभाष गर्ग का भी पुतला दहन किया जाएगा। पुतला जलाने वाले पार्षदों में किशोर सैनी, देवेंद्रसिंह, मुकेश पप्पू, भास्कर शर्मा, भूपेंद्र पंडा, दिलकेश, नरेश जाटव, विजयसिंह, बबीता सुरेश, सुरेंद्र कुमार, रिंकी, रेनू गोरावर मौजूद थे।

बाद में इन पार्षदों ने जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप कपूर से मुलाकात कर पा पार्षद नरेश जाटव काे डरा-धमकाकर राजीनामा करने का दबाव बनाने वाले पार्षद संजय शुक्ला और सतीश सोगरवाल पर कार्यवाही करने की मांग की। बाद में एसपी ने बताया कि संबंधित थानाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे संजय और सतीश को बुलाकर पाबंद करें।

उल्लेखनीय है कि इस विवाद में करीब 43 पार्षद आयुक्त नीलिमा तक्षक के पक्ष में हैं। इस गुट ने भी बुधवार को जिला कलेक्टर और एसपी से मिलकर विवाद सुलझाने के साथ ही आयुक्त के खिलाफ दर्ज मामले को झूठा बताया था।

नगर निगम की बैठक बुलाई जाए : संजय शुक्ला
इधर, शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष पार्षद संजय शुक्ला ने मेयर और आयुक्त से नगर निगम की बोर्ड बैठक बुलाए जाने की मांग की है। क्योंकि दीपावली से पूर्व होने वाले कार्यों पर पार्षदों से विचार-विमर्श होना बहुत जरूरी है। इस समय सफाई, रोशनी, सड़कों की मरम्मत और आवारा जानवरों को पकड़ने आदि काम जल्द शुरू करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह गतिरोध अब खत्म होना चाहिए। क्योंकि इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि मैंने और सतीश सोगरवाल ने बुधवार को नरेश जाटव से बात कर इस विवाद को सम्मानजनक तरीके से सुलझाने के लिए समझौता कराना का प्रयास किया था। तब नरेश विवाद खत्म करने पर सहमत थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Councilors burnt effigy of commissioner, restrained Satish, Sanjay who put pressure


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/councilors-burnt-effigy-of-commissioner-restrained-satish-sanjay-who-put-pressure-127863952.html

घांटरी-कारवान क्रेशर जोन स्थित एक क्रेशर पर गुरुवार को अचानक जिला कलेक्टर नथमल डिडेल पहुंचने से हडकंप मच गया। उन्होंने भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। मौके पर अधिकारियों को अवैघ खनन रोकेन के आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरान्त उपखण्ड कार्यालय पर अधिकारियों की बैठक में कहा वे लोगो की समस्या सुनकर जल्द निस्तारण करे। उन्होंने ग्राम पंचायत चेंटोली परिसर पर जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराया।


जानकारी अनुसार घांटरी-कारवान क्रेशर जाॅन स्थित एक क्रेशर पर जिला कलेक्टर अचानक पहुंचे तो क्रेशर जाॅन में हडकंप मच गया। उन्होंने वहां भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया, मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वे उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। जहां कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक मे कहा कि कोविड -19 गाइड लाइन की लोगों से पालना कराए।

जिससे इस महामारी को रोका जा सके। इससे पूर्व जिला कलेक्टर डिडेल ने कस्बा स्थित बस स्टैंड पर लोगों को नगर पालिका की ओर से उपलब्ध कराए मास्क वितरित कर आवश्यक रूप से मास्क पहनने का आग्रह किया। इस मौके पर एसडीएम राम किशोर मीना तथा अनेक अधिकारी मौजूद रहे। इस दिन सुबह जिला कलेक्टर डिडेल ने ग्राम पंचायत चैटोली स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर जनसुनवाई कर ग्रामीण की समस्या सुनी और उनके समाधान के लिए संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Collector suddenly arrived in Ghantari-Karwan crusher zone, instructions not to allow illegal mining in any condition


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/bhusawar/news/collector-suddenly-arrived-in-ghantari-karwan-crusher-zone-instructions-not-to-allow-illegal-mining-in-any-condition-127863947.html

डिस्कॉम की 9 विजिलेंस टीमों ने उपखण्ड के एक शहरी व 11 ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर 75 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा है। जिन पर 19.85 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सहायक अभियंता समयदीन खान ने बताया कि गुरुवार को डिस्कॉम की 9 विजिलेंस टीमों द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ अलग-अलग अभियान चलाकर गांव में जालूकी में 9 उपभोक्ताओं पर ढाई लाख रुपए, सीकरी में 16 उपभोक्ताओं पर 4 लाख, मूडिया व पडलवास में 7 उपभोक्ताओं पर ढाई लाख, खखावली व खेडली गुर्जर में 7 उपभोक्ताओं पर 2 लाख 75 हजार, सुंदरावली में 3 उपभोक्ताओं पर 2 लाख, थून में 8 उपभोक्ताओं पर 1 लाख 20 हजार, रसिया में 8 उपभोक्ताओं पर डेढ लाख एवं सैमला कलां व मौराका में 10 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ने पर वीसीआर भरकर एक लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना किया है।

इसके अलावा कस्बा नगर में 7 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करने पर वीसीआर भरकर एक लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। साथ ही संबंधित उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर ट्रांसफार्मर जब्त किए गए है। सहायक अभियंता ने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं द्वारा एक सप्ताह के अन्दर जुर्माना राशि जमा नही कराने पर बिजली थाने में मामला दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते कर्मचारी।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/nagar/news/75-consumers-caught-stealing-electricity-fined-rs-1985-lakh-127863945.html

दिवाली पर संभावित आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने आमजन की सुरक्षा के लिए अग्निशमन वाहनों को ग्रामीण इलाकों में तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त, परतापुर-गढ़ी व कुशलगढ़ नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि 13 नवंबर धनतेरस, 14 से 16 नवंबर दिवाली त्योहार के दौरान संभावित आगजनी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन वाहन और स्टाफ की आवश्यकतानुसार तैनाती करे, साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने पर उक्त अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर भिजवाने के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/instructions-to-deploy-fire-vehicles-in-rural-areas-127863944.html

शहर के राजराजेश्वर मंदिर परिसर में कराए जा रहे निर्माण कार्य काे रुकवाने की मांग काे लेकर राजराजेश्वर मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा नगर परिषद कार्यालय के बाहर बैठकर धरना दिया। यह धरना सांकेतिक था, लेकिन आने वाले समय में परिषद द्वारा काेई कार्रवाई नहीं की गई ताे अनिश्चितकाल के लिए धरना दिया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष प्रेमकांत ने बताया कि मंदिर परिसर में अवैध रुप से निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए हमने नगर परिषद में आयुक्त काे पहले भी ज्ञापन देकर काम रुकवाने की मांग की थी, जिस पर आयुक्त ने दाे दिनों में काम रुकवाने का आश्वासन भी दिया था।

लेकिन अब तक महज आश्वासन देकर ही हमें हर बार निराश किया जाता रहा है, इसलिए धरना देना पड़ा। धरने पर बैठे लाेगाें ने कहा कि गाेपीराम अग्रवाल द्वारा जबरदस्ती मंदिर परिसर में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। तीन चार बार ज्ञापन दिया है, लेकिन परिषद के अधिकारी उसके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई करने काे तैयार नहीं हैं।

सारे के सारे अधिकारी गाेपीराम अग्रवाल से मिले हुए हैं। प्रशासन काे भी हमने अवगत करा दिया हैं, अाने वाले समय में धरना बढ़ाया जाएगा। धरना देने वालों में रमणलाल टेलर, जगदीश जोशी, धूलजी कटारा, सुबोध, रमण खांट, सोनू, कूलदीप सिंह, मनीष तलवाड़िया, रामनिवास नागर, हरबंस सिंह, राजेश शाह समिति के सदस्य शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand to stop construction work in Rajarajeshwar temple complex


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/demand-to-stop-construction-work-in-rajarajeshwar-temple-complex-127863942.html

राज्य सरकार ने प्रदेश के करीब एक दर्जन आवासन मंडल कार्यालय को बंद करने के आदेश दिए है, इसी के तहत डूंगरपुर आवासन मंडल अभियंता कार्यालय को बंद किया जाएगा। इस कार्यालय को उदयपुर कार्यालय के साथ मर्ज कर दिया गया है, हालांकि अभी व्यवस्थाएं बनाए रखने के तौर पर स्टाफ यहां पर सेवाएं देगा।

दरअसल, गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को रियायती दर पर आवास उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की ओर से राजस्थान आवासन मंडल की स्थापना की गई थी। इसी के तहत राजस्थान आवासन मंडल की ओर से डूंगरपुर में आवासीय अभियंता का मुख्य कार्यालय खोला गया था। इस कार्यालय के तहत डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में आवासीय योजनाएं स्वीकृत कर आवास तैयार किए।

यहां पर अब हजारों परिवार रहते हैं। राज्य सरकार और आवासन मंडल को आवासीय योजनाओं से काफी राजस्व भी मिला है, एकाएक बंद करने के आदेश से यहां पर रहने वाले लोगों को परेशान होना पड़ेगा। लोगों को अपने कार्य के लिए उदयपुर तक दौड़ लगानी पड़ सकती है।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों का कहना है कि आवासन मंडल के मकान लेने के बाद रजिस्ट्री, अलॉटमेंट लेटर, नो ड्यूज, लीज, नियमितीकरण, आवास में आने वाली समस्याओं व अन्य छोटे छोटे कार्य के लिए कार्यालय आना जाना पड़ता है।

अब आफिस के उदयपुर मर्ज कर देने से लोगों को अधिक परेशान होना पड़ेगा। लोगों को अपनी समस्या का निराकरण के लिए 100 किमी दूर जाने में परेशानी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/people-have-to-go-to-udaipur-for-housing-problem-127863934.html

लघु उद्योग भारती की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिले में हस्त शिल्पकारों को बढ़ावा देने को लेकर मंथन किया गया। अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि लोकल फोर वोकल के तहत लोकल प्रोडेक्ट को आगे कैसे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की गई।

साथ ही जिले में बनने वाले दीपकों का वितरण दीपावली के उपलक्ष्य में करने का फैसला लिया। करीब 21 हजार दीपकों को विभिन्न संगठनों के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश उपाध्याय, उद्योग संघ से दीनदयाल शर्मा, चित्तौड़ प्रांत से मनोज माथुर, अनिल संघल, विक्रम सिंह उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/brainstorming-over-local-four-vocal-127863927.html

कुमजी का पारड़ा निवासी भावेश पुत्र धानू निनामा ने एसपी को परिवाद सौंपकर गढ़ी थाने के तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसमें बताया कि थाने के 3 जवान आए दिन पूछताछ के नाम पर बुलाकर परेशान करते हैं।

भावेश ने बताया कि उसके छाेटे भाई राेनक ने 15 जून काे लिखित में रिपोर्ट दी थी कि अभियुक्त गढ़ी थाना कांस्टेबल दीपक शर्मा, कांस्टेबल महेंद्रसिंह, कुमजी का पारड़ा निवासी कमल सिंह अाैर पुष्पेंद्र पुत्र गुलाबसिंह आए दिन झूठे आरोप लगाकर थाने में पूछताछ के नाम पर बुलाकर हैरान परेशान करते हैं।

झूठे मुकदमों में अभियुक्त प्रार्थी और उसके परिजनों काे फंसाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। लेकिन एसपी द्वारा उच्च अधिकारी से जांच नहीं करवाने की वजह से पुलिस थाना गढ़ी के पुलिस अधिकारी दाे अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर फंसाने की कोशिशें कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/accused-of-harassing-calling-police-station-in-the-name-of-interrogation-sp-given-complaint-127863922.html

गांव मौरोली कलां के समीप आइओसी की पाइप लाइन में तेल रिसाव होने से लगी आग की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंच कर प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी दिखाई। सूचना पर फायर बिग्रेड, जिला अस्पताल से चिकित्सक के साथ एम्बुलेंस, एसडीएम भरतपुर, तहसीलदार, थाना उद्योग नगर प्रभारी मय जाब्ता व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन मॉक ड्रिल की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

आईओसी के सीनियर ऑपरेशन प्रबंधक कमल किशोर मीना ने बताया कि पेट्रोलिंग गार्ड द्वारा गांव मोरोली कलां के समीप लाइन से तेल के रिसाव व आस-पास तेल के दाग मिलने व आग लगने की प्रथम सूचना भरतपुर स्थित मुख्यालय को दी गई। जहां भरतपुर से टीम गांव मोरोली कलां के समीप स्थित मौके पर पहुंची।

इसके पश्चात डिस्ट्रिक कंट्रोल रूम भरतपुर को तेल रिसाव और तेल के दाग मिलने आग लगने की संभावना जताकर प्रशासन को भेजने की बात कही। जहां से इसकी सूचना पर फायर बिग्रेड, जिला अस्पताल से एम्बुलेंस, एसडीम संजय गोयल, तहसीलदार अशोक मित्तल, थाना उद्योग नगर प्रभारी चंद प्रकाश चौधरी मय जाब्ता व सीओएम मथुरा श्रीष कुमार वर्मा, वरिष्ठ टर्मिनल मैनेजर रोहित माहेश्वरी, वीपीसीएल डिपो प्रबंधक वरूण देव सहित आइओसी पाइप लाइन के अधिकारी संजय जैन, गणेश नारायण शर्मा व कमल कुमार मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंच मॉक ड्रिल की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस बीच मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड द्वारा आग बुझाने, अस्पताल से आई एम्बुलेंस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाने सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का रिहर्सल किया गया।


मोरोली कलां के समीप आइओसी पाइप लाइन पर किए गए मॉक ड्रिल के बाद आइओसी दल द्वारा पाइपलाइन सेफ्टी तथा कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए निर्देश देकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम संजय गोयल ने कहा कि आईओसी के अधिकारी लाइन व उसके आस-पास रहने वाले लोगो को इससे होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक करें।

जिससे काफी हद तक इससे होने वाली हादसे की संभावना को रोका जा सके। साथ ही पाइप लाइन के समीप होने वाली किसी भी संदिग्ध लोगो के बारे में पुलिस को इसकी जानकारी दें।इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए मास्क का उपयोग करने, एक-दूसरे से दूरी बनाने के साथ सावधानी ही कोरोना से बचाव है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आग पर काबू पाते दमकल कर्मी व डिपो कर्मी।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/ioc-pipeline-fires-after-oil-spill-stir-in-administration-127863917.html

शिक्षक संघ अंबेडकर के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के एडीईओ जीतमल पणदा और दलसिंग आमलियार से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

संघ के जिलाध्यक्ष वालजी अड़ और जिला महामंत्री मणिलाल यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीईओ को समस्याएं बताई। साथ ही शिक्षकों को नोशनल परिलाभ देने, 2017-18 में नियुक्त शिक्षकों का स्थायीकरण करने, मध्यावधि और शीतकालीन अवकाश यथावत रखने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

वहीं उपार्जित अवकाश से प्रतिबंध हटाने, दिवाली का बोनस देने की मांग की है। इस दौरान प्रवक्ता सुरेंद्र निनामा, रामलाल मईड़ा, रमेशचंद्र डामोर, शंकरलाल मईड़ा, कल्याण निनामा, सूरजमल निनामा, जीतमल डामोर, मगनलाल, प्रभुलाल सिंघाड़ा, गौतमलाल निनामा, विट्ठल बुनकर आदि ने शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Teachers appointed in 2017-18 should be permanent, teachers get notional benefits


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/teachers-appointed-in-2017-18-should-be-permanent-teachers-get-notional-benefits-127863916.html

विभाग की ओर से चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत दो अलग-अलग टीमों ने जांच की गई। जहां रसद विभाग की ओर से पेट्रोल पंप और चिकित्सा विभाग की टीम ने मिष्ठान भंडार की जांच की गई।

गुरूवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जोधपुर मिष्ठान भंडार के यहां लोधा स्थित कारखाने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की गई। जहां करीब 10 किलो पुरानी मिठाई मिली। जिसे नष्ट करवाते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

साथ ही मौके से दूध की जांच की गई, जो सही पाया गया। साथ ही गोदाम में रखी गई मिठाई रसगुल्ले, मिल्ककेक, गुलाब जामुन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए। इस के बाद टीम ने जीपीओ सर्किल स्थित आनंद डायनिंग हॉल का निरीक्षण कर मिठाइयां एवं रिफाइनरी सोयाबीन तेल के सैंपल लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजने की कार्रवाई की गई।

इस टीम के साथ सीएमएचओ डाॅ. वीके जैन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता शामिल रहे। इधर, रसद विभाग की ओर से भी 4 पेट्रोल पंपों की जांच की गई। जिसमें सभी तरह की जांच करने के बाद उनको कोई गड़बड़ी नहीं मिली।

रसद विभाग के प्रवर्तक निरीक्षक सोहन सिंह चौहान ने बताया कि सबसे पहले मां संतोषी इंटर प्राइजेज फिलिंग स्टेशन पंप आंबापुरा, रिलायंस पेट्रोल पंप श्यामपुर, एन्जॉय फिलिंग स्टेशन जामामेड़ी, एस आर फ्यूल पंप जामा मेड़ी के यहां जांच की गई। जिसमें पांच लीटर के माप से तेल चैक किया, सभी तरह के कागजों की जांच की जो सही पाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 kg old sweets found in the factory of Jodhpur confectionery in the city, destroyed


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/10-kg-old-sweets-found-in-the-factory-of-jodhpur-confectionery-in-the-city-destroyed-127863910.html

अभी पहाड़ों से सर्दी को नीचे उतरने में वक्त लगेगा, लेकिन उत्तरी/पश्चिमी हवाओं ने तापमान को अपने आगोश में लेना प्रारंभ कर दिया है। गुरुवार को रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा। गुरुवार को रात का 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो गत दिवस से 1.6 डिग्री कम है। इसके अलावा दिन के तापमान में भी 2 डिग्री की कमी आई है। गुरुवार को दिन का तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया।

इससे ठंडक और बढ़ गई है। माैसम विशेषज्ञ आरके सिंह का कहना है कि रात के वक्त हवा का रुख उत्तर-उत्तर पश्चिमी रहा। वहां से ठंडी हवा आने के कारण तापमान में गिरावट हुई। उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा आने लगी हैं। ठंडक बढ़ने और उत्तर-पश्चिमी हवा के चलने के कारण अक्सर धुंध छा जाती है। दीपावली के बाद धुंध छाने की स्थिति ज्यादा बनेगी।

हवा में घुली ठंडक की वजह से धूप में तेजी नहीं थी। दोपहर बाद जैसे ही सूरज की किरणों की तेजी कम हुई, आसमान में धुंध नजर आने लगी। मौसम वैज्ञानिकों का तर्क है कि जब-जब मौसम बदलता है और ठंडक बढ़ती है तब सुबह और शाम के वक्त धुंध नजर आती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/now-the-mercury-of-the-day-also-started-to-fall-the-winter-started-increasing-in-the-evening-127863909.html

कांग्रेस ने भी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियाें का आगाज कर दिया है। लंबे अरसे बाद गुटबाजी में बिखरे कांग्रेस के आला नेता और पदाधिकारी एक मंच पर आए और एकजुट हाेकर पंचायतीराज चुनाव लड़ने का एलान किया। इससे पहले बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में जहां पार्टी ने एकजुटता दिखाते हुए अपना बाेर्ड बनाया।

पंचायतीराज चुनाव के लिए गुरुवार काे ओजरिया राेड पर स्थित एक रिसाेर्ट में मंत्री अर्जुन बामनिया, विधायक मालवीया, जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, कुशलगढ़ विधायक रमीला खड़िया, पूर्व विधायक कांता भील, रमेश चंद्र पंड्या अाैर सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी सहित कुछ अन्य पदाधिकारियाें के साथ मिलकर चुनाव की रणनीति बनाई।

इस दाैरान टीएडी मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने खुले मंच से घाेषणा की कि यह पंचायतीराज चुनाव बागीदाैरा विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सुरक्षा करना कार्यकर्ता का मान सम्मान बनाए रखना मेरी प्राथमिकता थी और आगे भी रहेगी। कांग्रेस 20 साल ताे क्या 30 साल तक पंचायतीराज में काबिज रहेगी। मालवीयाजी की पूरी जिम्मेदारी है कि आप सभी नेताओँ और कार्यकर्ताओं के हिताें का ध्यान रखते हुए कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करें। तभी हम कांग्रेस पार्टी काे जीवित रख सकते हैं।

मंत्री ने अलग-अलग पदाधिकारियाें से मिलकर की चर्चा

बैठक के बाद मंत्री ने सभी पंचायत समितियाें और ब्लाॅक के पदाधिकारियाें के साथ भी चुनाव काे लेकर और चर्चा कर आवश्यक सुझाव भी दिए।

कांग्रेस की इस बैठक में जिला प्रमुख और प्रधान के उम्मीदवाराें के नामाें पर काेई चर्चा नहीं की गई, पार्टी नेताओं का कहना था कि नामाें का एलान प्रदेशस्तर पर से ही हाेगा। इस बैठक में निवर्तमान जिला प्रमुख रेशम मालवीया नहीं पहुंची जाे जिला प्रमुख पद के लिए प्रमुख उम्मीदवाराें में एक मानी जा रही हैं।

अब देखना है कि कांग्रेस की यह एकजुटता आगामी चुनाव में क्या प्रभाव दिखाती है।

जहां जरूरत हाेगी, वहां जाकर मदद करूंगा - मालवीया

जिला कांग्रेस के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता काे चुनाव लड़ने और उम्मीदवारी करने का हक है। जाे भी प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, वहां उसके समर्थन में हम सभी नेता जाएंगे। मैं पिछले 30 से 35 सालाें से राजनीति में हूं। कई चुनाव लड़ चुका हूं, जहां किसी प्रत्याशी काे जरूरत हाेगी तब जाऊंंगा।

पार्टी एकजुट है और मिलकर पंचायतीराज चुनाव लड़ेंगे। अभी से सभी मिलकर तैयारियां शुरू कर दाे। पूर्व विधायक रमेशचंद्र पंड्या ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताअाें की एकजुटता ने हर बार विपक्षियाें की कमर ताेड़ी है। इसलिए आप लाेगाें का एकजुट हाेना ही काफी है।

कांग्रेस जीत हासिल करेगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने कहा कि संगठित हाेकर हम हमारे कार्यकर्ताओं काे जीत दिलाएंगे। जल्द ही कमेटियाें का गठन कर पर्यवेक्षकाें काे नियुक्त कर क्षेत्र में भेजना है।

इस दाैरान पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा, विधायक रमीला खड़िया, सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, विशाल कराड़िया, नेमचंद जैन, अर्जुन भाई पटेल, अब्दुल गफ्फार खान, अर्जुन भाई पाटीदार, कृष्णपालसिंह सिसाेदिया, केशवलाल निनामा, हंसमुख सेठ, मांगीलाल जैन अशाेक शुक्ला, मनाेनीत पार्षद मनीष एन त्रिवेदी आदि माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Only Malviya ji can lead the Congress party alive - Minister Bamnia


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/only-malviya-ji-can-lead-the-congress-party-alive-minister-bamnia-127863906.html

हर साल दिवाली के समय मनाए जाने वाले पांच दिवसीय दीपोत्सव, इस बार चार दिन के लिए मनाया जाएगा। कारण है रूप चौदस और दिवाली का एक ही पड़ना। इस साल 5 दिवसीय की जगह चार दिन का ही दीपोत्सव मनाया जाएगा। धनतेरस भी दिवाली के 1 दिन पहले 13 नवंबर की रहेगी।

14 नवंबर को रूपचाैदस व अमावस्या तिथि एक ही दिन आ रही है। ऐसे में दिन में रूप चाैदस व शाम काे लक्ष्मी पूजन हाेगा। 16 नवंबर की भैया दूज मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य मनु मुदगल के अनुसार कार्तिक अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती है। अमावस्या की रात में ही माता धरती पर विचरण करती है।

इसी वजह से यह त्यौहार अमावस्या की रात को मनाना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस बार अमावस्या 14 नवंबर दोपहर 2:17 बजे से शुरू होगी, जाे दूसरे दिन 15 नवंबर को सुबह 10:36 बजे तक रहेगी। यही वजह है कि माता लक्ष्मी का पूजन 14 नवंबर शनिवार को होगा। धार्मिक मान्यता है कि जिस दिन सूर्यास्त के बाद एक घड़ी अधिक तक अमावस्या तिथि रहे उस दिन दीपावली मनाई जाती है।


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर की रात 9: 31 से शुरू होकर 13 नवंबर को शाम 6 बजे तक रहेगी। 13 नवंबर को ही प्रदोष व्रत भी रहेगा। ऐसे में 13 नवंबर को ही धनतेरस मनाई जाएगी, क्योंकि धनतेरस प्रदोष के दिन ही रहती है।

लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 5:49 से 6:02 बजे तक
लक्ष्मी पूजन प्रदोषयुक्त अमावस्या को स्थिर लग्न और स्थिर नवांश में किया जाना श्रेष्ठ माना गया है। 14 नवंबर दिवाली को प्रदोष काल शाम 5:33 से रात 8:12 तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 5:49 से 6:02 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में प्रदोषकाल स्थिर वृष लग्न और कुंभ का स्थिर नवांश भी रहेगा।

14 नवंबर को रात 8:10 बजे तक रहेगा स्वाति नक्षत्र, पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि योग ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 14 नवंबर दीपावली के दिन रात 8:10 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके बाद पूरी रात विशाखा नक्षत्र रहेगा। पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा।

शनिवार को प्रदोष काल में स्वाति से बना सिद्धि योग कार्य सफलता के लिए अच्छा माना गया है। स्वाति नक्षत्र चर, चल-संज्ञक नक्षत्र होने के कारण वाहन लेने देने, उद्योग कर्म, दुकानदारी, चित्रकारी, शिक्षक, स्कूल संचालक, शृंगार प्रसाधन एवं अन्य कर्म के लिए अच्छा माना जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepeshotsav will be four days this time, Rupchaidas and Amavasya will be celebrated on the same day, Lakshmipujan on 14, Bhayuduj on 16


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/deepeshotsav-will-be-four-days-this-time-rupchaidas-and-amavasya-will-be-celebrated-on-the-same-day-lakshmipujan-on-14-bhayuduj-on-16-127863904.html

पीपाड़ सिटी को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड द्वारा 1 नवम्बर से मूंग खरीदी शरू की जाएगी। सीईओ दलपतदान चारण ने बताया कि तहसील के कास्तकारों से 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद शुरू हो रही है। जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज में मूल गिरदावरी, जमाबदी नकल, जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, बैंक डायरी, एवं बटाईदार की स्थिति में माह जून जुलाई का अनुबन्ध पत्र (ऑनलाई अपलोड होना आवश्यक हैं) व भूमि मालिक का जन आधार कार्ड होंगे। वहीं कास्तकारों को मूंग को फसल को साफ व सुखाकर तय मापदंडों की अनुसार ही लाएं।

बिलाड़ा : छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन 29 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जैनाराम ने बताया की विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/moong-procurement-will-start-from-november-1-at-support-price-in-pipar-mandi-127863902.html

चिकसाना के बुरावई गांव की 85 वर्षीय शांति देवी को न कोरोना हुआ था और न ही कोई अन्य छूत की बीमारी थी। फिर भी निधन के बाद उसका शव 18 घंटे तक आंगन में ही पड़ा रहा। क्योंकि घर में केवल महिलाएं ही थीं। जबकि हत्या के एक मामले में 4 लोग सेंट्रल जेल में और बाकी अन्य पुरुष सदस्य फरार चल रहे थे। दिनभर की न्यायिक कार्यवाही के बाद जब शांति देवी के बेटे को कुछ देर के लिए छोड़ा गया तब जाकर शाम को 4 बजे उसका अंतिम संस्कार हो सका। मुखाग्नि देने के बाद पुलिस उसे वापस सेवर सेंट्रल जेल ले गए।


पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक वृद्धावस्था और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण 85 वर्षीय शांति देवी पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थी। लेकिन, झगड़े में हुई हत्या की वजह से गांव में आरएसी तैनात होने के बावजूद विरोधी पक्ष उन्हें घर से निकलने नहीं दे रहा था। घर में एक भी पुरुष सदस्य नहीं होने की वजह से शांति देवी को इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं ले जाया जा सका था।

नतीजा यह रहा कि बुधवार रात करीब 10 बजे शांति देवी की मृत्यु हो गई। चूंकि घर में केवल महिलाएं ही थीं। इसलिए सुबह उन्होंने किसी के माध्यम से सेवर जेल प्रशासन को गुहार लगाई कि अंतिम संस्कार के लिए शांति देवी के बेटे को कुछ देर के लिए छोड़ दिया जाए। इसके लिए कागजी कार्यवाही करने में जेल प्रशासन को पूरा दिन लग गया। बाद में सुरक्षा गार्ड के साथ उसके बेटे को अंत्येष्टि स्थल पर भेजा गया। उधर, गांव के लोग शांति देवी की शव यात्रा लेकर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच गए थे।

कृषि भूमि को लेकर हुए झगड़े में 5 अगस्त को हुई थी हत्या
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक 5 अगस्त को कृषि भूमि को लेकर श्याम सिंह एवं नेकराम के परिवारों में झगडा हो गया था। इस दौरान एक गुट के करतार सिंह की मृत्यु हो गई थी। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। इसमें शांति देवी के एक बेटा तेज सिंह, उसके लड़के और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वे चारों तभी से जेल में बंद हैं। जबकि बाकी लोग फरार चल रहे हैं।

मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलने में लगा समय इसलिए हुई देर : सुरक्षा गार्ड
तेज सिंह के साथ जेल से आए सुरक्षा गार्ड एएसआई जनक सिंह ने बताया कि दरअसल न्यायिक मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलने में देरी हो गई। क्योंकि इसमें काफी कार्यवाही करनी पड़ती है। मजिस्ट्रेट ने तेज सिंह को कड़ी सुरक्षा में अंत्येष्टि स्थल पर ले जाने के निर्देश दिए थे।

मां का इलाज नहीं करा पाने का मलाल रह गयाः तेज सिंह

सेवर जेल से अंत्येष्टि करने आए तेज सिंह ने राेते हुए कहा कि यह उसका दुर्भाग्य है कि वह अपनी बीमार मां का इलाज तक नहीं करवा सका। अंतिम संस्कार के लिए मां का शव 18 घंटे आंगन में पड़ा रहा। यह दुख पूरी जिंदगी रहेगा।

सुरक्षा के लिए घर में 3 महीने से बनी अस्थायी पुलिस चौकी, खाली कराने पर हुआ झगड़ा

इधर, अंत्येष्टि से करके लौटने के बाद परिजनों और रिश्तेदारों का उनकी सुरक्षा के लिए घर में रह रहे आरएसी के जवानों से देर शाम कमरा खाली करने को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस कर्मियों की ओर से दर्ज कराए गए मारपीट, हथियार छीनने की कोशिश और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में मृतका के 3 रिश्तेदारों उमेश, विक्रम सिंह और अजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, अगस्त में हुई हत्या के बाद झगड़े की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने इन आरोपियों की सुरक्षा के लिए घर के एक कमरे में ही पिछले 3 महीने से अस्थाई चौकी बनाकर 5 जवान तैनात किए हुए थे।

गुरुवार शाम को शांति देवी की अंत्येष्टि के बाद तेज सिंह तो वापस जेल चला गया। लेकिन, अन्य परिजनों ने आरएसी के जवानों से वह कमरा खाली करने को कहा, ताकि शोक जताने के लिए आने वाले रिश्तेदारों आदि को बिठाया जा सके। इसी बात को लेकर शुरु हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरएसी जवानों का आरोप है कि झगड़े में एक जवान के तो कपड़े तक फट गए। जबकि दो जनों को अंगूठे, अंगुली और घुटनों से नीचे चोटें आई हैं। रिश्तेदार उमेश, विक्रम सिंह व अजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खेत में रखा वृद्धा का शव, बेटे के आने पर ही हो सका अंतिम संस्कार।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/the-dead-body-was-lying-in-the-courtyard-for-18-hours-only-women-were-in-the-house-the-funeral-took-place-when-the-son-came-from-jail-127863898.html

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत गुरुवार को रूपवास और भरतपुर में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए वहीं दूषित रसमलाई, इमरती, पेड़ा और बर्फी नष्ट कराईं। सीएमएचओ डॉ. लक्ष्मण सिंह के अनुसार शहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश गुप्ता ने अग्रवाल मिष्ठान भंडार हीरादास पर रसमलाई का सैंपल लिया और 12 किलो रसमलाई, 12 किलो इमरती और 4 किलो पेड़े नष्ट कराए।

इसके अलावा श्री उमा मसाला उद्योग स्मॉल इंडस्ट्री भरतपुर में हल्दी पाउडर का सैंपल लिया गया। कृष्णा डेरी हीरादास और श्री राम डेयरी वासन गेट से घी के नमूने लिए गए। यहां घी की पैकिंग सही नहीं होने पर बांट माप विभाग के अधिकारियों ने 5-5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।रूपवास में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल ने अग्रवाल स्वीट इंडिया व श्री जोधपुर मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी, प्रताप सिंह सरस डेयरी से मावा और पनीर के सैंपल लिए। अग्रवाल स्वीट रूपवास पर दूषित मिली 5 किलो बर्फी नष्ट कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रसद विभाग की टीम ने नष्ट कराई दूषित मिठाइयां।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/possibility-of-adulteration-12-kg-rasmalai-imarti-and-4-kg-pedas-127863896.html

बाप स्थित सहकारी समिति के समर्थन मूल्य खरीद केंद्र के स्टॉक में रखे चनों को खुर्दबुद करने का मामला जरिये दर्ज हुआ है। आरोप खरीद केंद्र पर कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर व उसके साथियों पर है। समर्थन मूल्य केंद्र के सहायक प्रभारी तिंवरी निवासी दिलीपसिंह पुत्र सोहनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि केंद्र पर गणेश पुत्र देवीलाल कुमावत, निवासी बाप कंप्यूटर ऑपरेटर है। 26 जून 2020 की शाम चना खरीद वेबसाइट बंद हो जाने की वजह से विक्रय पर्ची जारी नहीं हो सकी।

जिससे कई किसानों का चना समिति के खरीद केंद्र में जमा रह गया। उस दिन से 22 अक्टूबर 2020 तक केंद्र व गोदाम की चाबी गणेश कुमावत के पास ही है। रिपोर्ट में बताया कि खरीद केंद्र के गोदाम में 1 जुलाई 2020 को कुल 5923 कट्टेथे। 510 कट्टे जोधपुर वेयर हाउस तथा 343 कट्टे बीकानेर वेयर हाउस भेजे। 1424 कट्टे किसानों को वापस कर दिए गए। शेष कट्टो में से गणेश कुमावत ने 5 जुलाई 2020 को एक ट्रक में 428 कट्टे भरकर बीकानेर वेयर हाउस के लिए भेज दिया।

लेकिन वे कट्टे बीकानेर की बजाय खिदरत व सुरपुरा क्षेत्र में उतार दिए गए। इसके अलावा इसी दिन 150-150 कट्टों से भरे दो ट्रैक्टर भी बाप वेयर हाउस से ले गए। 30 सितम्बर को स्टॉक नहीं मिला तो मामला खुला। रिपोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेरटर गणेश कुमावत, ट्रक चालक सिकन्दर व रतनसिंह पर चना खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/bap/news/the-computer-operator-of-the-procurement-center-uncovered-728-pieces-of-gram-127863894.html

बरसिंगों का बास देणोक में आवासीय क्षेत्र के बीच में लगे मिनी ट्रांसफार्मर से कंरट लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। पिछले कुछ महीनों से किसी न किसी मवेशी की कंरट लगने मौत का सिलसिला जारी है। ग्रामीणों ने इसे दूसरी जगह लगाने की मांग की थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Discom's negligence, cattle die due to current


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/lohawat/news/discoms-negligence-cattle-die-due-to-current-127863891.html

कृषि विद्युत के बकाया बिलों पर पैनल्टी व एलपीएस छूट योजना का 31 अक्टूबर अंतिम दिन है। एक नवंबर से डिस्कॉम कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर सकता है। भारतीय किसान संघ की ओर से योजना की अवधि बढ़ाने की मांग पर सरकार की ओर से अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में संघ किसानों से बिल भरकर माफी योजना का लाभ लेने की अपिल की है।

संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर ने विज्ञप्ति में बताया कि डिस्कॉम प्रबंध निदेशक व प्रमुख शासन सचिव को पत्र भेज कर खरीफ सीजन की फसलों के भुगतान नहीं आने के चलते योजना की अवधि बढ़ाने की मांग की गई है लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। मौजूदा निर्देशों के अनुसार योजना के 30 व 31 अक्टूबर दो ही दिन बचे हैं। दो दिनों में छुट्टी के बावजूद काउंटर खुले रहेंगे।

ऐसे में बिल जमा करवाकर छूट का लाभ लें। बालेसर के अधिशाषी अभियंता ए.के. सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र के समस्त कृषि उपभोक्ता 30 व 31 अक्टूबर तक अपना बिल बालेसर,शेरगढ,देचू,सेखाला, व चामू कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके लिए दो दिन तक कार्यालय खुले रहेंगे। देचू क्षेत्र के चांदसमा, ऊंटवालिया लोड़ता अचलावता 33/11 केवी जीएसएस पर शुक्रवार को एवं 31 अक्टूबर को कलाऊ, जेठानिया जीएसएस पर शिविर लगाए जाएंगे। इसमे किसान बिल भरवा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/rebate-on-payment-of-arrears-of-agricultural-bills-till-31st-farmers-union-said-take-advantage-of-the-scheme-in-two-days-127863890.html

करीब सात महीने की हील हुज्जत के बाद नगर निगम ने बंदर पकड़ने का टेंडर कर दिया है। संभवत: 31 अक्टूबर से बंदरों को पकड़ने का अभियान प्रारंभ कर दिया जाएगा। शुरुआत में अटल बंध, किला और रणजीत नगर में पिंजरे रखवाए जाएंगे, क्योंकि यह बंदरों की संख्या ज्यादा है। माना जाता है कि शहर में दो हजार से ज्यादा बंदर हैं जो दिन भर शहर में धमाचौकड़ी करते घूमते हैं।

बंदरों के कारण लोगों का जीना हराम होता जा रहा है। इसलिए अधिकांश पार्षद लगातार बंदर पकड़ने का टेंडर किए जाने की मांग करते रहे हैं। लेकिन नगर निगम ने सात महीने बाद टेंडर कर दिया है। ज्ञात रहे कि मार्च के आखिर में बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया था। इस दौरान मंकी बाइट की कई बड़ी घटनाएं हुई हैं।

आरबीएम अस्पताल में जिलेभर से रोजाना करीब 125 लोगों को आवारा बंदर और कुत्ते काटने के केस आते हैं। अस्पताल प्रशासन के पास कुत्ते और बंदर द्वारा काटने के आंकड़े अलग-अलग नहीं हैं। क्योंकि एक ही इंजेक्शन लगता है, इसलिए रिकॉर्ड में ये आंकड़े डॉग बाइट के नाम से ही दर्ज होते हैं। आयुक्त नीलिमा तक्षक ने बताया कि टेंडर हो गए और कल/परसों से बंदर पकड़ने का अभियान प्रारंभ हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now monkeys will be caught again from tomorrow, contract signed after 7 months


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/now-monkeys-will-be-caught-again-from-tomorrow-contract-signed-after-7-months-127863878.html

जिले की पंचायताें का केंद्रीय टीम निरीक्षण कर भौैतिक स्थिति व सरकार की याेजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह दिल्ली से दाे सदस्यीय टीम श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

इसके बाद टीम में शामिल अधिकारी ग्राम पंचायत मिर्जेवाला, भादवांवाला, सांवतसर, खाटां, भगवानसर, गाेपालसर, मानकसर, गदरखेड़ा, लाधूवाला, नारायणगढ़ पंचायताें में पहुंचकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क याेजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास याेजना के कार्याें का निरीक्षण करेंगे तथा पंचायताें की भौैतिक स्थिति का जायजा लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The team will inspect 10 panchayats from tomorrow


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/the-team-will-inspect-10-panchayats-from-tomorrow-127863875.html

लोहावट थाना क्षेत्र के शैतानसिंहनगर में 5 महीने पुराने जमीन विवाद ने किसान चतुराराम की जान ले ली। बुधवार रात उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। दो दर्जन आरोपियों ने उन पर कई फायर किए। हैरानी की बात यह है कि फायरिंग के दौरान पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो थानेदार बोले कि पहले केस दर्ज कराओ, फिर मौके पर चलूंगा। थोड़ी ही देर में यह सूचना आ गई कि फायरिंग में एक जने की मौत हो गई। गुरुवार को एसपी ने थानेदार इमरान खां को हटा दिया।

मृतक चतुराराम

पीड़ित परिवार ने भी थानेदार के खिलाफ अफसरों को रिपोर्ट दी है। योगेश चौधरी को नया थानेदार लगाया है। वहीं, हत्या के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को दस्तयाब किया है। इससे पहले गुरुवार सुबह घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल के आगे धरने पर बैठ गए। शव उठाने से इनकार कर दिया। देर शाम थानाधिकारी को हटाने के बाद शव के पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी और धरना उठाया। जांच बाप थानाधिकारी को दी गई है।

मृतक के बेटे नरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि पिता चतुराराम, मां व परिवार के सदस्य बुधवार रात 9 बजे घर पर ही थे। उसी समय दाऊराम पुत्र अलसाराम हुड्डा, लाखाराम पुत्र अलसाराम, जितेन्द्र, विजय माना राम, महिपाल पुत्र लाखाराम, तिलोक पुत्र भीखाराम, लालाराम पुत्र लक्ष्मणराम, पपुराम पुत्र राणाराम जाट निवासी आमला व जगदीश, मनोहर, पिसरान सुखाराम, सोनाराम पुत्र जोगाराम शैतानसिंहनगर, अशोक पुत्र केसुराम,मदन पुत्र मोहनराम रूपाणा जैताणा कई वाहनों में सवार होकर आए।

आते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। दाऊराम ने पिता चतुराराम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान के जेठाराम पुत्र हीराराम पिता को बचाने लगे लेकिन उन्हें भी गोली लग गई। फायरिंग के बाद सभी आरोपी वाहन लेकर भाग गए। पिता चतुराराम को इलाज के लिए लोहावट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन व ग्रामीण बोले- कहीं सुनवाई नहीं हुई, रात में बदमाशों ने हमलाकर एक की जान ले ली

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को दिन में आरोपी दाऊराम विवादित जमीन पर पुलिस के साथ नलकूप खोदने की मशीन लेकर पहुंचा। ग्रामीणों ने विरोध किया तो दिन भर समझाइश का दौर चला। सहमति नहीं बनने पर रात में वह कई वाहनों में दो दर्जन लोगों को लेकर पहुंच गया। मृतक के परिवार ने बताया कि थानाधिकारी खुद मौके पर आए। फिर वापस चले गए। मारपीट हुई तो चतुराराम व पड़ोसी रामचंद्र धतरवाल पुलिस थाने गए।

उनकी रिपोर्ट नहीं ली। तब फलोदी डिप्टी के पेश हुए। वहां से देर शाम वापस आए और दो घंटे बाद गोली मार दी गई। जबकि इस विवादित भूमि का स्थगन आदेश था। ग्रामीणों ने थानाधिकारी को निलंबित करने, परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की व धरने पर बैठ गए। शाम को थाने में हुई वार्ता में फलोदी के अतिरिक्त जिला कलेक्टर हाकम खां, एडिशनल एसपी दीपक शर्मा, एसडीएम राजीव शर्मा, फलोदी डिप्टी पारस सोनी ने समझाइश की। कलेक्टर व एसपी से फोन पर बात करवाई।

यह है विवाद का कारण

मृतक चतुराराम के पिता के पास 300 बीघा जमीन थी। पिता की मौत के बाद मां लिछमी देवी के नाम 150 बीघा व इतनी ही जमीन उनके 5 बेटों मुन्नाराम, मृतक चतुराराम, खींयाराम, स्व गोरधनराम व भागीरथराम बैरड के पास रही। दाऊराम हुड्डा ने पांचों भाइयों में आपसी फूट डालकर 50 बीघा जमीन लिछमी देवी से ले ली। इसको लेकर चतुराराम व उसके भाई खींयाराम ने मौजिज लोगों को बुलाकर पंचायती कराई लेकिन दाऊराम नहीं माना।

परिवार को 25 लाख का मुआवजा देने की मांग

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 25 लाख की सरकारी सहायता व बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग का ज्ञापन दिया। मृतक चतुराराम के घर गुरुवार शाम को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेकर मौका रिपोर्ट तैयार की। परिजनों की मांग पर जांच बाप थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित को सौंपी गई है। वहीं, शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए जोधपुर रवाना किया। एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि थानाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एसपी आदेश से थाने से हटाकर जोधपुर भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/lohawat/news/2-dozen-people-came-to-attack-told-the-police-then-the-police-stationer-said-first-do-the-case-then-you-will-come-one-died-in-firing-127863839.html

इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव ईद मिलादुन्नबी 30 अक्टूबर को राज्य सरकार व प्रशासन की ओर से कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना में मुस्लिम समुदाय के लोग घरों पर ही जन्म उत्सव की खुशियां मनाएं और रोशनी करें। जुलूस आदि न निकालें। भीड़भाड़ ना करें प्रशासन का पूरा सहयोग करें। यह निर्णय शाही जामा मस्जिद राजाखेड़ा की प्रबंधन समिति ने लिया है। इस निर्णय का मुस्लिम

समुदाय का हर व्यक्ति पालन करे, जिससे कोरोना A से बचा जा सके। इस मौके पर मस्जिद के इमाम के साथ सदर अयूब पठान, अफसर पठान, कैशियर आजाद अब्बासी, रंजन खां, बादशाह, मुन्ना खान, रफीक खान, दौलत शेर सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/rajakhera/news/offer-eid-prayers-at-home-ayub-pathan-127860658.html

नगर पालिका द्वारा कस्बे के नगर पहाड़ी रोड पर दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे सामान को जब्त करने की कार्रवाई की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया व अपने सामान को दुकान के अंदर रखने लगे। दोपहर को तहसीलदार प्रकाश मीणा व नगर पालिका के ईओ नरसी लाल मीणा मैन रोड पर पहुंचे और अपने साथ मौजूद नगर पालिका के कर्मचारियों को सड़क पर रखे सामान को जब्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों का निर्देश मिलते ही कर्मचारियों ने सामान को ट्रैक्टर में रखना शुरू कर दिया। यहां सड़क पर रखे कूलरों व लोहे के बक्सों, प्लास्टिक के पाइप के बंडलों को ट्रैक्टर में रख लिया। इसके

अलावा दोनों अधिकारियों ने सड़क पर सामान रखने वाले आदतन दुकानदारों को खरी खोटी सुनाई व करीब आधा दर्जन ऐसे दुकानदारों से लिखित में भविष्य में सामान सड़क पर नही रखने का आश्वासन लिया। ईओ ने बताया कि दुकानों के बाहर बने हुए नालों व उससे आगे सामान रखना प्रतिबंधित है। पालिका नियमित रूप से ऐसी कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने सड़क पर ढकेल लगाने वालों को भी चेतावनी दी। सड़क पर रखे सामान को जब्त कर पालिका कार्यालय में रखवाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/sikari/news/municipality-confiscated-goods-of-shopkeepers-on-the-road-127860655.html

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार के ‘नो मास्क नो एंट्री‘ की पहल को आमजन के हित में एक जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित करने के साथ आमजन को जागरूक करने के लिए मास्टर आदित्येन्द्र जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए विचार गोष्ठी आयोजित हुई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मीशा सिंह के मुख्य आतिथ्य एंव प्राचार्य डाॅ. महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई गोष्ठी में डाॅ. मीशा सिंह ने कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव के उपायों के साथ सावधानियों को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह वायरस आमतौर पर संक्रमित व्यक्ति से फैलता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए नियमित व्यायाम करने के साथ विटामिन सी का सेवन करें। बचाव ही इसका उपाय है। प्राचार्य डाॅ. महेन्द्र सिंह ने कहा युवा इस राष्ट्र की रीढ है। युवा मन में ठान लें कि इस बीमारी को जड़ से उखाडऩा है तो निश्चित अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सरकारी गाइडलाइन की पालना की शपथ दिलाए जाने के बाद कोविड-19 की जागरूकता के लिए महाविद्यालय परिसर से ‘नो मास्क नो एंट्री‘ रैली निकालकर लोगों को प्रेरित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/deeg/news/take-vitamin-c-with-exercise-to-prevent-corona-dr-misha-127860651.html

चितावा थाना क्षेत्र के सीकर रोड स्थित दौलतपुरा गांव में बुधवार सुबह निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चितावा पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल छोटूराम बिश्नोई ने बताया कि बुधवार सुबह सीकर से कुचामन की तरफ से आ रही निजी मिनी बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह बस के नीचे घुस गई। पुलिस ने बताया की दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक कानाराम पुत्र सांवताराम सांसी निवासी चितावा की मौत हो गई।

परिजनों की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया। कुकनवाली चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/nagaur/kuchaman/news/death-of-bike-rider-due-to-bus-collision-family-reports-at-chitawa-police-station-bus-driver-accused-of-negligence-127860650.html

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए नगपरिषद द्वारा लगातार लोगों को मास्क वितरण किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर और स्टीकर्स भी लगवाए जा रहे हैं। नगपरिषद आयुक्त सौरभ जिंदल के नेतृत्व में कर्मी राकेश राना, दीपक आदि ने गडरपुरा, दमापुर और ग्रांडिल मोहल्ले में लोगों को एकत्रित किया और कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। इसके बाद कर्मियों ने लोगों को मास्क बांटकर

इनका उपयोग करने की बात कही। आयुक्त सौरभ जिंदल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव करना सबसे ज्यादा अब जरूरी है, क्योंकि अब जरा सी लापरवाही करेंगे तो संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। आयुक्त सौरभ जिंदल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है। एेसे में लोग पूरी तरह से सावधानी बरतें और मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/dholpur/news/the-masks-distributed-to-the-people-will-be-administered-by-oath-themselves-and-will-not-send-the-family-out-without-masks-127860646.html

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद नागौर जिले के रियांबड़ी उपखण्ड के लूणी नदी क्षेत्र में बजरी का अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते इस अवैध बजरी खनन पर रोकथाम के लिए खान विभाग के एएमई महेश प्रकाश पुरोहित की मांग पर जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर की अनुशंषा पर अवैध बजरी खनन व परिवहन रोकने के लिए अब गुरुवार को ही 26 सशस्त्र आरएसी जवानों का जाब्ता उपखण्ड मुख्यालय पहुंचेगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों एएमई महेश प्रकाश पुरोहित ने रियांबड़ी उपखण्ड क्षेत्र में चल रहे अवैध बजरी खनन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए खनिज विभाग की टीम को 26 सशस्त्र आरएसी जवानों का सुरक्षा जाब्ता उपलब्ध करवाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर आरएसी कमांडेंट को पत्र लिखा था। अब एएमई महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया है कि उनकी इस मांग पर जाब्ते को स्वीकृति मिल गई है और ये जाब्ता गुरुवार को ही रियां बड़ी पहुंच जाएगा। अवैध बजरी खनन व परिवहन रोकने के लिए बॉर्डर होमगार्ड का जाब्ता भी मिला हुआ है। उपखण्ड मुख्यालय पर इस जाब्ते के कैम्प के लिए उपखण्ड प्रशासन द्वारा स्वीकृत किये गए भवन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर जाब्ते को यहां ठहरा दिया जाएगा।

हां, रियां बड़ी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन रोकने के लिए आरएसी जाब्ता मिल गया है, साथ ही अवैध बजरी खनन रोकने के लिए हर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
- महेश प्रकाश पुरोहित, एएमई गोटन, खनिज विभाग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/nagaur/news/26-armed-jawans-to-stop-illegal-mining-127860637.html

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिकरवार जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने की। इस माैके पर सिकरवार ने कहा किनवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा से उम्मीद ही नहीं अपितु पूरा भरोसा है कि ये खेल जगत में वेट लिफ्टिंग को एक नई दिशा और दशा

प्रदान करेंगे एवं वेट लिफ्टिंग के क्षेत्र में युवा को जागरूक करेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को अवसर प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ परमार, जिला सचिव पवन परिहार, विक्रम परमार, अजय प्रताप सिंह परमार, राहुल परमार, अजय सिकरवार, मोनू परमार, अमित, रितेश व संजीव अादि माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/dholpur/news/president-of-weight-lifting-association-honored-laxmikant-sharma-127860639.html

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ ने शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में दीपावली व शीतकालीन छुट्टियों में प्रस्तावित की जा रही किसी भी प्रकार की कटौती का विरोध करते हुए दीपावली पर 12 दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री को प्रेषित किए गए ज्ञापन में लिखा है कि कोरोना महामारी के बाद सरकार की ओर से पुनः स्कूल खोलने एवं शिक्षक वर्ग की दीपावली, शीतकालीन व ग्रीष्मावकाश में कटौती के प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। संगठन का आग्रह है कि विद्यार्थी वर्ग के सुचारू शिक्षण हेतु 10 वीं व 12 वीं बोर्ड कक्षाओं के लिए स्कूलों की शुरुआत दीपावली के

त्याेहार के बाद, कक्षा 6 से 11 के लिए दिसंबर एवं कक्षा 1 से 5 तक के छोटे छात्रों के लिए जनवरी 2021 से बुलाया जाना उचित रहेगा। शिक्षकांे ने ज्ञापन में बताया कि शिक्षक वर्ग द्वारा मार्च से कोरोना संक्रमण एवं बचाव कार्यों में मुख्यालय पर उपस्थित रहकर किए जा रहे योगदान को देखते हुए स्कूलों में दीपावली व शीतकालीन अवकाश में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाए। दीपावली के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार पर स्कूलों में 12 दिन का अवकाश घोषित कराने, स्कूल संचालन, शीतकालीन व ग्रीष्मावकाश की तिथियों के विभागीय आदेश शिविरा पंचाग के विस्तृत दिशा निर्देश जारी कराने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/dholpur/news/teachers-union-demands-mid-term-leave-memorandum-sent-to-cm-and-education-minister-127860635.html

डॉ. सत्यपाल सिंह मीना, आईआरएस, एडिशनल डायरेक्टर ऑफ इनकम टैक्स इंदौर के नेतृत्व में सोच बदलो गांव बदलो टीम द्वारा स्मार्ट विलेज धनोरा में बाड़ी और बसेड़ी पंचायत समिति के 16 नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान किया गया और पंचायत से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), ग्राम सभा के कार्य और अधिकार, पंचायत बजटिंग, सरपंचों की जिम्मेदारियां

और कर्तव्य, सोशल ऑडिट, केंद्र वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग से प्राप्त फंड इत्यादि विषयों पर डॉ. मीना द्वारा विस्तृत रूप से विचार व्यक्त किए गए। नवनिर्वाचित सरपंचों ने अपनी पंचायत के लिए अपने विजन के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सहभागी बनने वाले सरपंच-खानपुर मीना से राजेश, सुरौठी से ल्होरी देवी, धनौरा से रामकली, सिंगोरई से केदार सिंह, सहेड़ी से ममता , नकसोंदा से अनीता, चिलाचौद से

बच्चू सिंह, आंगई से रामलखन, रहरई किशनसिंह, डोमई से मनोज कुमार, भरकूँजरा (हरीसिंहपूरा) से बृजेंद्रसिंह, बटीकरा से रामदेई, खरौली से रेशम, चंद्रावली से रामकटोरी शामिल थीं। कार्यक्रम के बाद नव निर्वाचित सरपंचों ने स्मार्ट विलेज धनोरा का भ्रमण किया और वहां पर अभी तक किए गए कार्यों का जायजा लिया। सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को ग्राम विकास समिति धनोरा की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है और सभी की मांग के अनुसार उत्थान भवन सरमथुरा में सरपंचों के लिए ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली की विषय में विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/dholpur/news/bari-in-dhanaura-16-newly-elected-sarpanches-of-baseri-were-honored-127860631.html