प्रदेश भाजपा के आह्वान पर आयोजित हल्ला बोल अभियान के तहत विधायक संदीप शर्मा ने कांग्रेस सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। विधायक ने सोशल मीडिया पर लाइव कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है।

वहीं, शहर भाजपा की ओर से भी हल्ला बोल कार्यक्रम हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची, अरविंद सिसोदिया, जगदीश जिंदल, चंद्रशेखर नरवाल आदि थे। पूर्व प्रदेश मंत्री छगन माहुर ने भी कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/congress-government-fails-on-every-front-sandeep-127663910.html

दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत अब्बासी समाज के महासचिव अतीक अब्बासी एड. के जन्मदिन पर पौधे लगाए औा देखभाल की जिम्मेदारी दी। इस मौके पर साबिर अब्बासी, एनडी अब्बास, नदीम अख्तर, रईस अब्बासी, शफी खां, असलम, इस्माइल मौजूद रहे।

  • आरटीयू काेटा अशैक्षणिक कर्मचारी संघ ने समाजसेविका कोमल धारीवाल की पुण्यतिथि पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान संघ अध्यक्ष जमनालाल भार्गव, डाॅ. एकता धारीवाल व विधायक प्रतिनिधि भागीरथ शर्मा मौजूद रहे।
  • हम लोग संस्था ने कर्णेश्वर महादेव के पास पाैधे लगाए गए। सह संयोजक भानु सेन, सुमन, डाॅ. निधि प्रजापति, हर्षाली माैजूद रहीं। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर वेलफेयर सोसायटी के स्थापना दिवस पर सदस्यों ने पौधरोपण किया। सचिव एमपी शर्मा, अध्यक्ष भंवरसिंह, मुरलीधर, उपाध्यक्ष कुशलाराम मौजूद रहे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Various organizations did plantations


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/various-organizations-did-plantations-in-kota-127663908.html

जिला कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने उपखण्ड कार्यालय दीगोद, पंचायत समिति सुल्तानपुर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं काे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नौनेरा बांध का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान जिला परिषद के सीईअाे टीकम चंद बोहरा, संबंधित उपखण्ड अधिकारी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Collector inspected development works


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/collector-inspected-development-works-127663899.html

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मॉनसून सत्र से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय, ऐम्स, आईसीएमआर, डीआरडीओ एवं दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इस सत्र में आने वाले सभी सांसदों से कोविड-19 टेस्ट करवाने का आग्रह किया जाएगा।
बैठक के दौरान बिरला ने निर्देश दिया कि संसद के मानसून सत्र के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। संसद परिसर में भी स्वास्थ्य जांच के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएं।

सत्र में आम लोगों का प्रवेश नहीं होगा
संसद सत्र के दौरान इस बार आम लोगों को संसद परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोरोना के देखते हुए संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए यह निर्णय किया है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए दर्शक दीर्घाओं में सांसदों के बैठने की व्यवस्था होगी। बिरला ने अधिकारियों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था के निर्देश दिए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/mps-will-be-requested-to-get-the-kovid-19-test-done-birla-127663894.html

कोरोना महामारी के बीच जेईई व नीट की परीक्षाएं आयोजित करने के विरोध में शहर कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को सर्किट हाउस से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस अध्यक्ष त्यागी ने कहा मोदी सरकार के इस फैसले से लाखों छात्रों एवं उनके परिजनाें का जीवन संकट में आ जाएगा। इस महामारी में मोदी सरकार ने छात्रों के लिए संसाधनों, पढ़ाई, रुकने की कोई व्यवस्था नहीं की है। केवल उनके जीवन के साथ कुठाराघात किया जा रहा है। इस दौरान गोविंद शर्मा, राकेश सोरल, रामेश्वर सुवालका, डॉ. विजय सोनी, नरेश विजयवर्गीय, संजय यादव, ब्लाक अध्यक्ष संदीप भाटिया, हिमांशू शर्मा, नीरज शर्मा, अरुण भार्गव, मंजू मेहरा, दिलदार अली, सुरेश गुर्जर, ईश्वर गंभीर, रुखसाना, मजीद आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Modi government is playing with students' lives by conducting exams: Tyagi


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/modi-government-is-playing-with-students-lives-by-conducting-exams-tyagi-127663889.html

राजस्थान भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट व कोटा शहर भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी प्रो. बीपी सारस्वत ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे नीट-जेईई परीक्षाओं के विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सारस्वत ने राज्य की कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि राजस्थान में लगभग 10 लाख छात्रों की विभिन्न परीक्षाओं को करवाने को आतुर कांग्रेस सरकार नीट व जेईई का विरोध क्यों कर रही है?

सारस्वत ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लिए जा रहे लोक कल्याणकारी फैसलों का विरोध करना कांग्रेस की फितरत हो गई है, जबकि राजस्थान की कांग्रेस सरकार खुद ही नीट व जेईई परीक्षा को लेकर बेनकाब हो गई है। क्योंकि राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा लाखों छात्रों की परीक्षा कोरोना काल में कराई गई, आने वाले समय में बीएसटीसी की परीक्षा में 6 लाख 70 हजार छात्र-छात्राएं बैठने हैं, आरपीएससी द्वारा 1 लाख 17 हजार लोगों की वन सहायक परीक्षा करवाई जा रही है और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा लगभग डेढ़ लाख छात्रों की पूरक परीक्षा लेनी है। मेरा सवाल यह है कि कांग्रेस यह दोहरा मापदंड क्यों अपना रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/why-is-the-congress-opposing-the-examination-of-10-lakh-girl-students-saraswat-127663886.html

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से एक से छह सिंतबर तक जेईई मेन और 13 सितंबर काे नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को देशभर के स्टूडेंट्स ऑनलाइन नाे एग्जाम इन काेविड-19 कैंपेन चला रहे हैं। स्टूडेंट्स ट्वीटर पर शिक्षामंत्री से लेकर एनटीए के प्रति विराेध कर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं एनटीए ने परीक्षाएं कराने के लिए तैयारियाें में जुटा हुआ है। एनटीए की ओर से देशभर के सेंटर काे लेकर संबंधित समन्वयकाें से लगातार मीटिंग की जा रही है। साथ ही सेंटर पर स्टूडेंट्स की एग्जाम की एंट्री से लेकर एक्जिट तक क्या व्यवस्थाएं करनी हैं, क्या सावधानियां बरतनी हैं, इसका लेकर प्राेसेस कर ली है।

देशभर में जेईई मेन में 8.58 लाख और नीट-यूजी में 15.97 लाख स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन हैं। वहीं एनटीए ने स्टूडेंट्स के लिए 22 निर्देशों की पालना के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। एनटीए ने पूरी व्यवस्थाएं चाक-चाैबंद करने के लिए जेईई मेन के 660 और नीट-यूजी के 3842 सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्थाएं की हैं। वीडियाेग्राफी भी हाेगी।

जेईई मेन में स्टूडेंट्स की गेट की एंट्री से लेकर लैब तक पहुंचने में पूरी तरह साेशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। साथ ही सेंटर पर एंट्री के साथ ही 15-15 स्टूडेंट्स के स्लाॅट में सेंटर पर एंट्री करेंगे। साथ ही स्टूडेंट्स काे भी टाइम शिड्यूलिंग के अनुसार अलग-अलग टाइम के अनुसार सेंटर पर निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार बुलवाया है। एडमिट कार्ड में टाइमिंग भी दी हैं। सेंटर पर एंट्री के बाद स्टूडेंट्स काे अपनी सीट के लिए किसी भी तरह की लिस्ट देखने की जरूरत नहीं हाेगी।

यह लिस्ट नहीं लगाई जाएगी। ताकि लैब और क्लासरूम से पहले भीड़ एकत्रित न हाे। सेंटर की टीम स्टूडेंट्स काे निर्धारित प्राेसेस पूरी कर एंट्री करवाएगी। यह सब कुछ प्राेसेस टच फ्री रहेगा। साेशल डिस्टेंसिंग से लेकर अन्य एडवाइजरी का सेंटर पर तैनात स्टाफ और इनविजिलिटेर पूरा ख्याल रखेंगे। यदि काेई स्टूडेंट्स पाॅजिटिव अथवा संक्रमित हाेने की संभावना हाेती है अथवा ऐसी स्थिति बनती है ताे उसके लिए अलग से आइसाेलेशन क्लास रूम की सेंटर पर व्यवस्था की गई हैं।

उसमें व्यवस्था कर संबंधित स्टूडेंट्स का एग्जाम लिया जाएगा। उसे परीक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इस संबंध में सेंटर पूरी एहतियात बरतने के लिए छात्र और छात्राओं की अलग-अलग क्यू रहेगी। ताकि इन्हें सुविधा अनुसार लैब अथवा परीक्षा कक्ष में पहुंचाया जा सके।

भास्कर बता रहा है एनटीए ने क्या तैयारी की है और स्टूडेंट्स को क्या परेशानी होगी

  • हर स्टूडेंट की हाेगी वीडियाेग्राफी
    एनटीए की ओर से सेंटर पर आने वाले स्टूडेंट्स की वीडियाेग्राफी भी की जाएगी। साथ ही स्टूडेंट्स का तापमान भी मापा जाएगा। यदि किसी स्टूडेंट्स का अधिक तापमान आता है ताे उसे कुछ समय भी दिया जाएगा। धूप के असर काे देखते हुए दुबारा भी तापमान मापा जाएगा। साथ ही सेंटर पर व्यवस्थाओं के लिए पुलिस और प्रशासन का भी सहयाेग लिया जाएगा।
  • स्टूडेंट्स के लिए जारी किए हैं 22 निर्देश
    एनटीए की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार स्टूडेंट्स केे लिए 22 प्रकार के निर्देश एडमिट कार्ड में जारी किए हैं, जिनकी पूरी तरह से स्टूडेंट्स काे पालना करनी है। साथ ही स्टूडेंट्स के लिए जेईई और नीट परीक्षा के लिए माेटे शूल वाले जूते, चप्पल और कपड़ाें पर बड़े बटन और आभूषण पहनकर आने वाले स्टूडेंट्स काे अनुमति नहीं मिलेगी।
  • ट्रांसपाेर्टेशन की सबसे बड़ी समस्या
    स्टूडेंट्स ने बताया कि परीक्षा के सेंटर पर पहुंचने के लिए काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ेगा। स्टूडेंट्स ने बताया कि सबसे पहले दाे दिन पहले सेंटर पर पहुंचना हाेगा। ऐसे में वहां पर हाेटल अथवा धर्मशाला में कमरा मिलना भी मुश्किल हाेगा। यदि कमरा मिल भी जाएगा ताे कमरा का किराया मुंह मांगा वसूलेंगे। स्टूडेंट्स इसलिए भी चिंतित हाे रहे हैं।

पाकिस्तान बाॅर्डर से 350 किमी दूर जाेधपुर पहुंचे अशाेक ने भास्कर को बताई समस्या, कहा- परीक्षा टाल दें तो ही अच्छा
बाड़मेर जिले के सारला निवासी अशाेक सेनवार ने बताया कि उनका गांव पाकिस्तान बाॅर्डर से छह किमी दूर हैं। काेराेना की स्थिति गंभीर बनी है। हमें खुद की चिंता नहीं हैं। लेकिन, परिवार वालाें की अधिक है। गांव से सेंटर करीब 350 किमी दूर हैं। पहले से यहां भाई के पास आ गया हूं। अभी स्टूडेंट्स काे काेराेना काल में बड़ी परेशानी हाेगी। परीक्षा काे थाेड़े समय के लिए खिसका देते ताे ठीक रहता है।

सरकार अपना खूंटा लेकर यानी अपनी बात पर अड़ी हैं। उन्हें हमारे खूंटा यानी हमारी परेशानी नहीं दिख रही हैं। थाेड़ा हमारे हित काे लेकर भी साेचे। अभी परीक्षा काे तैयारी पूरी हैं। लेेकिन, कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या चल रहा है। यह केवल बाड़मेर के अशोक की ही समस्या नहीं हैं, बल्कि लाखों परीक्षार्थियों के सामने इसी तरह की समस्या है।

परीक्षा सेंटरों पर एक कमरे में 24 की जगह 12 स्टूडेंट्स ही बैठाए जाएंगे, एक-दूसरे के बीच 6 फीट दूरी रहेगी
एनटीए की ओर से हर बार स्टूडेंट्स की तलाशी काे लेकर काफी तरह की स्थितियां हर साल नजर आती थी। लेकिन, इस बार यह परीक्षा पूरी तरह टच फ्री रहेगी। यानी सेंटर पर पहले की तरह हाथाें से स्टूडेंट्स की तलाशी लेने की प्राेसेस नहीं रहेगी। पूरी प्राेसेस टच फ्री रहेगी। स्टूडेंट्स की जांच के लिए हैंडशेल्ड मशीन हाेगी। इसके बाद ही स्टूडेंट्स काे एंट्री मिलेगी।

वहीं कमराें में भी एनटीए ने स्टूडेंट्स की संख्या साेशल डिस्टेंसिंग के आधार पर 24 से घटाकर 12 कर दिया हैं। इनके बीच छह फीट की दूरी रखी जाएगी। जबकि जेईई मेन में लैब में स्टूडेंट्स काे एक सीट छाेड़कर बैठाया जाएगा। वहीं एनटीए का पूरा फाेकस इस पर भी है कि स्टूडेंट्स की एक गेट से एंट्री और दूसरे से एक्जिट की व्यवस्था की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/students-from-all-over-the-country-are-running-online-examinations-in-the-kavid-19-campaign-expressing-their-anger-towards-the-education-minister-and-the-nta-127663884.html

सेमारी थाना क्षेत्र के मल्लाड़ा गांव में 30 साल की रेखा मेघवाल ने जहर निगलकर जान दे दी। माेर्चरी में डाॅक्टर ने पाेस्टमार्टम शुरू किया ताे महिला की जांघ पर कुछ लिखा मिला। इसमें रेखा ने पति खेमराज से मिली प्रताड़ना का जिक्र किया था।

वह पति काे सजा दिलाना चाहती थी, इसलिए इस सुसाइड नाेट में भी लिखा कि अगर कागज पर लिखती ताे पति फाड़कर फेंक देता, दीवार पर लिखती ताे मिटा देता, इसलिए ऐसी जगह लिखा, जहां किसी की नजर न पड़े।
पुलिस ने अब मर्ग की जगह खेमराज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार रेखा ने गुरुवार सुबह 7.30 बजे जहर निगल लिया था। पति और परिजन उसे सलूंबर हाॅस्पिटल लेकर गए, सुबह करीब 10 बजे माैत हाे गई। सूचना पर सेमारी पुलिस पहुंची। पुलिस ने पीहर पक्ष काे बुलवाने के साथ पूछताछ शुरू की। तब तक पुलिस काे तक अंदाजा नहीं था कि काेई सुसाइड नाेट भी है।

पीहर पक्ष के आने पर शाम को पाेस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू हुई। इसी बीच डाॅक्टर की नजर रेखा की जांघ पर लिखी इबारत पर पड़ी। थानाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतका रेखा मेघवाल के पहले दाे शादी हाे चुकी थी। उसके काेई संतान नहीं थी। तीसरी नाता शादी खेमराज से की थी। खेमराज के पहली पत्नी से चार संतान थी, जिनमें से एक बेटे की शादी हाे चुकी है। सभी साथ रहते थे। रेखा ने जैल पैन से सुसाइड नाेट लिखा। इसके अनुसार खेमराज उसे प्रताड़ित करता था।

यह लिखा सुसाइड नाेट में

14 लाइन के सुसाइड नाेट में रेखा ने लिखा कि मैं यह दवाई पी रही हूं। पति के राेज-राेज के झगड़ाें से परेशान हाे गई हूं। यह शादी मेरे घर वालाें की रजामंदी के बिना हुई, इसलिए अब उनके पास भी नहीं जा सकती। मेरा पूरा वैवाहिक जीवन खत्म हाे गया। पति बार-बार कहता है कि तेरे जैसी 17 आई और गई, ऐसी 17 और ले आऊंगा। दीवार पर लिखती ताे मिटा देता और कागज पर लिखती ताे फाड़ देता...

दाे दिन से नहीं थी दंपती में बातचीत

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दाे दिन पहले खेमराज की पहली पत्नी की बरसी थी। उसने पत्नी का फाेटाे साेशल मीडिया पर डाला था। इस पर भी दाेनाें के बीच झगड़ा हुआ था। दाे दिन से दाेनाें के बीच बाेलचाल बंद थी। अनुमान है कि रेखा ने रात काे सुसाइड नाेट लिखा और सुबह जहर खा निगल लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माेर्चरी में डाॅक्टर ने पाेस्टमार्टम शुरू किया ताे महिला की जांघ पर कुछ लिखा मिला, इसमें रेखा ने पति खेमराज से मिली प्रताड़ना का जिक्र किया था।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/the-husband-tore-the-paper-wiped-it-from-the-wall-so-i-am-writing-my-problem-on-the-thigh-and-the-woman-gave-life-by-eating-poison-127662664.html

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में आत्महत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी के बड़ी उदेई गांव में बहन के घर आए युवक ने पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी। युवक के सुसाइड करने से पहले गांव के लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।

पुलिस के मुताबिक सुसाइड करने वाले का नाम रामचरण है, वह गांव में बनी 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया था। उसके टंकी पर चढ़ने के बाद गांव लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रामचरण को टंकी से नीचे उतरने को कहा, लेकिन पहले उसने गांव में चंबल का पानी लाने की बात कही और जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए टंकी से कूद गया।

नीचे गिरकर वह अचेत हो गया। अचेतावस्था में उसे पुलिस की गाड़ी से ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। रामचरण जांगिड़ का पुत्र सुनील दोपहर बाद गंगापुर पहुंचा। सुनील ने बताया कि उसके पिता कई साल से मानसिक अवसाद में थे और उनका 4-5 साल से उपचार चल रहा था। गांव में भी एक बार उन्होंने सांप पकड़ लिया था। वो कभी-कभी लोगों को गाली भी दे देते थे और किसी को थप्पड भी मार देते थे।

सुनील ने बताया कि गांव में उसने परचूनी की दुकान खोल रखी है। कभी पिता तो कभी वह खुद दुकान पर बैठता है। इसी से घर का खर्चा चलता है। मृतक की दो बेटियां और तीन बेटे हैं। दोनों बेटियां 19 व 22 साल की हैं। मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, उसके पिता बेटियों का रिश्ता देखने के लिए तीन दिन पहले गांव से निकले थे। दो दिन कहीं और गए, गुरुवार रात बड़ी उदेई में अपनी बहन के यहां पहुंचे थे।

लोग करते रहे मजाक, बनाते रहे वीडियो

पूरे मामले में लोगों की संवेदनहीनता भी देखने को मिली। टंकी पर चढ़े व्यक्ति से कुछ लोग मजाक करते रहे और ज्यादातर युवा अपने मोबाइल पर उसका वीडियो बनाते दिखे। अगर संवेदना दिखाई गई होती और प्रशासन का इंतजार किए बिना जाल नहीं तो कोई मजबूत कपड़ा, फर्श, कनात आदि नीचे तान दी जाती तो रामचरण की जान बच सकती थी।

घर में मचा कोहराम

रामचरण की मौत की खबर जैसे ही बांस गांव पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी और दोनों बेटियां बेसुध हो गई। बड़ा बेटा सुनील सूचना मिलते ही गंगापुर के लिए रवाना हो गया। घर पर सभी का रो रोकर बुरा हाल था।

10 मिनट में ही पुलिस पहुंची लेकिन साथ में न माइक, न जाल

पुलिस 10 मिनट के भीतर ही मौके पर पहुंच गई लेकिन न माइक था और न जाल। ऊंचाई पर होने के कारण व्यक्ति की बात न नीचे समझ में आ रही थी और न ही नीचे की आवाज ऊपर पहुंच पा रही थी। माइक और जाल पुलिस के साथ होता तो हो सकता था कि उसकी जान बच जाती। थानाधिकारी भरतसिंह ने बताया कि वे रास्ते में थे और जैसे ही सूचना मिली, उन्हें तत्काल मौके पर पहुंचना उचित लगा।

मृतक आश्रितों को 5 लाख का मिले मुआवजा : पूर्व विधायक गुर्जर

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मृतक आश्रितों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने और इस मामले में प्रशासनिक लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की सरकार से मांग की है।

बड़ी उदेई गांव में किसी व्यक्ति के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। हमारे पहुंचते ही व्यक्ति टंकी से कूद गया। उसे अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता है।

- हिमांशु शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टंकी से सुसाइड करने वाले रामचरण।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/gangapur-city/news/the-person-who-came-to-the-sisters-village-climbed-on-the-tank-jai-shriram-jumped-and-died-127662125.html

शहर में विकास का एक रास्ता मास्टर प्लान-231 से भी आता है। इसके लिए राज्य सरकार या जेडीए को पैसों की नहीं, बल्कि अफसरों की इच्छाशक्ति की जरूरत है। जेडीए को ना ताे अफसरों टीम से सर्वे करवाना है और ना ही आपत्तियां सुनना है, सिर्फ राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों अनुरूप मास्टर प्लान-2031 काे मोडिफिकेशन कर ड्रॉफ्ट को संशोधन के साथ जारी करना है। लेकिन यह काम भी लंबे समय से अटका हुआ है।

जेडीए अफसर डेढ़ साल से जोनल व सेक्टर प्लान बनाने की कवायद में जुटे हैं, लेकिन अभी तक एक सेक्टर के प्लान का भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका। अभी शहर में मास्टर प्लान-2023 लागू है और शहर सहित 72 गांवों में इसके तहत ही भू-उपयोग हो रहा है, लेकिन मास्टर प्लान-2031 में जोधपुर और इसके आसपास जेडीए क्षेत्राधिकार में शामिल 395 गांवों की वर्ष 2031 तक की अनुमानित 31 लाख की जनसंख्या शामिल हैं।

जेडीए ने पिछली भाजपा सरकार के समय मास्टर प्लान-2031 के ड्रॉफ्ट की सभी आपत्तियों को सुनकर दूर कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी प्लान लागू नहीं होने से इसका नियमन अटका हुआ है। शनिवार काे यूडीएच विभाग के अफसर मास्टर प्लान-2031 के ड्रॉफ्ट को लागू करने में आ रही दिक्कतों पर जेडीए व नगर नियोजक विभाग के अफसरों से चर्चा करेंगे और इसकी अड़चनों के समाधान पर विचार करेंगे।


यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल व प्रमुख शासन सचिव भास्कर ए. सावंत के 30 अगस्त से दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे के पूर्व शुक्रवार को यूडीएच विभाग के संयुक्त शासन सचिव (द्वितीय) त्रिभुवनपति, मुख्य अभियंता एमएल चौधरी, डीटीपी नितिन नेहरा कुछ निजी कंसल्टेंट के साथ दोपहर बाद जोधपुर पहुंचे। शाम को उन्होंने जेडीए अफसरों के साथ बैठक के बाद कुछ जगहों का जायजा भी लिया।

इस दौरान जेडीए आयुक्त मेघराजसिंह रतनू और सचिव हरभान मीणा ने शहर के प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में पीपीटी बताई। इसके पहले उन्होंने जेडीए सचिव मीणा व डायरेक्टर (लॉ) जगदीश कुमार से भी शहर के कुछ अन्य मसलों सहित मास्टर प्लान पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि जोधपुर के विकास से जुड़े कई मसलों पर मंथन करेंगे और उसका खाका तैयार कर यूडीएच मंत्री को सौंपेंगे। वे उनका भौतिक जायजा लेकर यूडीएच, जेडीए सहित अन्य विभागों के अफसरों से चर्चा करेंगे। शहर के कुछ प्रमुख विकास कार्यों व प्रोजेक्ट की घोषणा बाद में मुख्यमंत्री कर सकते हैं।

सिर्फ पूर्वी जोन का सेक्टर प्लान बना
जेडीए डेढ़ साल में सिर्फ पूर्वी जोन का सेक्टर प्लान ही तैयार कर पाया है। इसका भी अभी नोटिफिकेशन नहीं हुआ है। वहीं, जोन पश्चिम के सेक्टर प्लान के लिए एक निजी कंसल्टेंट फर्म को काम सौंप रखा है, लेकिन अभी जोन पश्चिम का सेक्टर प्लान तैयार नहीं हो पाया है।
शहरों में अभी यह व्यवस्था

  • छोटे एरिया में छोटी कॉलोनी न हो। जरूरत पड़ने पर लैंड पुलिंग, जमीन अवाप्त जैसे कदम उठाने होंगे।
  • फुटपाथ, सार्वजनिक रास्तों पर अवैध निर्माण, अतिक्रमण हटाएं जा रहे हैं।
  • मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में पार्किंग रिस्टोर करने का काम चल रहा है।
  • मास्टर-जोनल डेवलपमेंट में मोडिफिकेशन के बिना लैंड यूज चेंज पर पाबंदी है, जनहित में छूट है।
  • आवासीय कॉलोनी के नजदीक के औद्योगिक एरिया को शिफ्ट करने के लिए सर्वे करना होगा, यह हाईपावर कमेटी ही करेगी।

यूडीएच मंत्री धारीवाल कल लेंगे भौतिक जायजा
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल रविवार सुबह जोधपुर पहुंचेंगे। वे यहां पहुंचने के बाद उनके पहले जयपुर से आई यूडीएच विभाग के अफसरों की टीम की ओर से तैयार किए प्रस्तावों पर मंथन करने के बाद कलेक्ट्रेट, जेडीए, निगम सहित अन्य विभागों के अफसरों के साथ जेडीए क्षेत्र का भ्रमण कर भौतिक जायजा लेगी। इस दौरान शहर के विकास से जुड़े कई मसलों व प्रोजेक्ट पर विचार करेगी और बाद में अपनी राय मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेडीए में शुक्रवार शाम यूडीएच के संयुक्त सचिव ने शहर के विकास कार्यों व प्रस्तावित प्रोजेक्ट की पीपीटी देखी।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/implement-master-plan-2031-in-the-city-for-this-the-state-government-or-jda-does-not-need-money-the-officers-need-will-127663812.html

कोटा हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल, महासचिव पंकज जैन, चंबल हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल एवं कोरल पार्क हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल की अगुवाई में शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हॉस्टलों पर बैंकों के लोन की मोरिटोरियम अवधि बढ़ाने एवं इस अवधि के दौरान ब्याज माफ कराने की मांग को लेकर केन्द्रीय वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

इससे दौरान हॉस्टल संचालकों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना भी दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय रेल (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/the-hostel-operators-of-the-city-submitted-a-memorandum-to-the-collector-regarding-interest-waiver-127663802.html

काेराेनाकाल में जोधपुर में 5 माह बंद रहीं शिड्यूल फ्लाइट्स 2 सितंबर से फिर शुरू होने जा रही हैं। जोधपुर से अब सीधे दक्षिण भारत के दो बड़े शहरों चेन्नई व बेंगलुरु के बीच एयर कनेक्टविटी शुरू हो रही है। दोनों ही फ्लाइट सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार) को ही ऑपरेट होंगी।

फ्लाइट का शिड्यूल आगामी 23 अक्टूबर तक जारी किया गया है। इसके बाद डीजीसीए दुबारा शिड्यूल जारी करेगा। इसके अलावा सितंबर मध्य से जोधपुर से ही इंडिगो की दिल्ली, मुंबई व अहमदाबाद के बीच फ्लाइट शुरू करने की योजना है। जोधपुर एयरपोर्ट के निदेशक जीके खरे का कहना है कि डीजीसीए ने फिलहाल इंडिगो की दो फ्लाइट का शिड्यूल जारी किया है। इसके बाद और भी फ्लाइट का शिड्यूल जारी होने की संभावना है।

मुंबई-दिल्ली-अहमदाबाद के लिए 16 सितंबर की बुकिंग जारी
डीजीसीए ने अभी 30 फीसदी ही फ्लाइट संचालित करने का आदेश दे रखा है। इसके चलते बड़े शहरों से प्राइम टाइम के दौरान स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। 30 फीसदी की लिमिट होने के कारण भी जोधपुर के लिए देरी से फ्लाइट शुरू हो रही हैं। वहीं जोधपुर से मुंबई, दिल्ली व अहमदाबाद के लिए शिड्यूल जारी नहीं हो सका।

इंडिगो उक्त तीनों शहरों के लिए ऑनलाइन बुकिंग तो कर रहा है, लेकिन अभी तक एयरपोर्ट अथाॅरिटी के पास डीजीसीए की ओर से शिड्यूल नहीं मिला हैं। तीनों शहरों के लिए 16 सितंबर की बुकिंग ली जा रही हैं। अनलॉक की प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार के छूट देने पर इनका जल्दी ही शिड्यूल मिल सकता है।
साेशल डिस्टेंसिंग से टर्मिनल में जगह नहीं, ज्यादा फ्लाइट मिलना मुश्किल
मौजूद टर्मिनल बिल्डिंग में एक साथ छह फीट की दूरी पर यात्रियों को बिठाने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में सिक्युरिटी एरिया, चैक में कम ही जगह होने के कारण अलग-अलग समय में चार से ज्यादा फ्लाइट संचालित होना संभव नहीं है। गत सीजन की तुलना में इस बार समय भी परिवर्तित करना पड़ेगा। वरना एक ही समय में एक साथ दो या इससे ज्यादा फ्लाइट को ऑपरेट करने की अनुमति नहीं मिलेगी। सोशल डिस्टेसिंग व नियमों के चलते एक घंटे के अंतराल के बीच ही फ्लाइट संचालित होंगी।

फ्लाइट का शिड्यूल

हर सप्ताह सोम, बुध, शुक्र, रविवार को संचालन
चेन्नई से जोधपुर

सुबह 9:30 बजे रवाना।
दोपहर 12:05 बजे आगमन।
फेयर - 4,000 रु. तक

जोधपुर से चेन्नई

दोपहर 12:40 बजे रवाना।
दोपहर 3:15 बजे आगमन।
फेयर - 8,720 रु. तक

बेंगलुरु से जोधपुर

सुबह 10:15 बजे रवाना।
दोपहर 12:45 आगमन।
फेयर - 6,904 रु. तक

जोधपुर से बेंगलुरु

दोपहर 1:20 बजे रवाना।
अपराह्न 4:00 बजे।
फेयर - 7,225 रु. तक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जोधपुर में 5 माह बंद रहीं शिड्यूल फ्लाइट्स 2 सितंबर से फिर शुरू होने जा रही हैं


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/the-scheduled-flights-to-jodhpur-have-been-resumed-for-five-months-in-kerala-flights-to-chennai-and-bengaluru-from-september-2-127663778.html

5 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने के बाद 25 अगस्त को जोधपुर डिस्कॉम एमडी ऑफिस के आगे महापड़ाव के लिए रवाना हुए किसान शुक्रवार को भी माणकलाव में चिलचिलाती धूप में भी जुटे रहे। उन्होंने प्रशासन की ओर से तीसरे दौर की वार्ता के निमंत्रण को नहीं माना। कलेक्टर व अधिकारी दिनभर उनका इंतजार करते रहे। बीच में मैसेज भी पहुंचाए। लेकिन किसान नहीं गए।

किसान संघ ने यहीं पर बैठक बुलाकर अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया। भारी पुलिस पहरे के बावजूद जिस तरह ओसियां, तिंवरी और उम्मेदनगर से माणकलाव पहुंचे उसी तरह यहां से जोधपुर जाने की योजना है। यहां किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश व्यास ने कहा कि शनिवार सुबह तक हमारी मांगें नहीं मानी गई तो हम किसी भी तरह से जोधपुर महापड़ाव के लिए पहुंच जाएंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष माणकलाल परिहार ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। इन्होंने कहा कि हम सरकार को मांगों पर कार्रवाई कर राहत देने के लिए मजबूर कर देंगे। इसके लिए किसानों को चाहे कितना लंबा धरना क्यों न देना पड़े। दूसरी ओर देर रात पुलिस ने मथानिया बाइपास से वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। जोधपुर-फलोदी के बीच आने जाने वाले सभी वाहनों को मथानिया गांव होते पुरानी रोड से निकाल रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

कोरोना काल के 6 माह के बिजली बिल माफ करने और कृषि बिलों में 833 रुपए प्रतिमाह अनुदान की मांग नहीं मानने तक जारी रखने की बात

दोपहर 2 बजे माणकलाव में हुई जिला कार्यकारिणी बैठक के निर्णयों की जानकारी दी गई।

महिलाएं भी होंगी आंदोलन में शामिल


जिला प्रशासन, डिस्कॉम अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन देर रात तक चली वार्ताओं में स्थानीय स्तर पर हल होने वाली मांगें मान ली गई। गुरुवार रात 8 बजे एडीएम महिपाल भारद्वाज ने धरना स्थल पर आकर किसान नेताओं से बातचीत की।

शुक्रवार को 3 बजे वार्ता के लिए बुलाया लेकिन किसानों का कहना है कि विद्युत अनुदान और 6 माह बिल माफी की मांग पर ही वार्ता की जाए तो ही आएं जबकि प्रशासन कह चुका है कि ये मांगें राज्य स्तर की है। अब शनिवार को किसान छोटे-छोटे समूहों में जोधपुर पहुंच सकते हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन की भी पूरी नजर है। पुलिस ने यहां अस्थाई चेक पोस्ट बना ली है।

किसान आसमां तले धूप में और सरकार टैंट की छाया में
किसान तीन दिन से खुले आसमां में धूप के नीचे आंदोलन कर रहे हैं। यहीं खाना पीना और सोना हो रहा है जबकि किसानों पर ध्यान रखने के लिए पुलिस ने भी अब स्थाई पहरा लगा दिया। इसके लिए यहां टैंट लगा दिया गया है।
वार्ता में ऊर्जा मंत्री से बात करवाते लेकिन किसान नहीं पहुंचे

गुरुवार देर रात किसानों के साथ एडीएम द्वितीय महिपाल भारद्वाज की बातचीत के दौरान ये तय हुआ था कि किसान वार्ता के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। इसके चलते सुबह 10 बजे से कलेक्टर इंद्रजीतसिंह सहित पूरा प्रशासनिक व जोधपुर डिस्कॉम का अमला अपने दफ्तर में पहुंच गया। दिन भर किसानों का इंतजार होता रहा, लेकिन वे वार्ता के लिए नहीं आए। उन्हें प्रशासन की ओर मैसेज भी भेज गया। प्रशासन की ओर किसानों की दोनों मांगों को लेकर सरकार व सीएमओ के स्तर पर अवगत कराया गया।

बाद में तय हुआ कि 833 रुपए की मांग को लेकर ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला से बातचीत करवाने की तैयारी थीं। वे किसानों से फोन पर बात कर उनकी दोनों ही मांगों का सकारात्मक तरीके से हल निकालना चाहते थे। इस बारे में सीएमओ से बातचीत के सकारात्मक संकेत दिए गए थे।

भोपालगढ़ के विधायक गर्ग व पाली के पूर्व सांसद जाखड़ कलेक्टर से मिले

भोपालगढ़ विधायक व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग व पाली के पूर्व सासंद बद्रीराम जाखड़ कलेक्टर से मिले। गर्ग ने किसानों की समस्या समाधान के लिए चल रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। गर्ग ने बताया कि कोरोना में हुए फसलों का नुकसान, ओलावृष्टि, टिड‌्डी हमले, पाला गिरने जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे है।

लॉकडाउन के पूर्व ही प्रदेश के किसान अनुदान समायोजित हुए बिना पेनल्टी जोड़कर गलत जारी किए कृषि बिजली बिलों के बहिष्कार का निर्णय लेने को मजबूर हो गए। प्रदेश सरकार जल्द ही समस्याओं का निराकरण कर राहत दे अन्यथा रालोपा प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। गर्ग के साथ जिला संयोजक राजूराम खोजा, राजेंद्र छबरवाल, ओम डूडी, सुभाष कड़वासरा, राजू, विक्टर, प्रेमसिंह बैरड़, दिनेश ने ज्ञापन सौंपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रात : 10 बजे मोबाइल टॉर्च जला कर आंदोलन स्थल पर नारेबाजी करते किसान।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/the-collector-kept-waiting-for-the-third-round-of-talks-today-traveled-to-jodhpur-women-will-also-join-the-movement-127663731.html

सदर थाना क्षेत्र में बहरोड़ रोड स्थित गांव चांदोली के पास गुरुवार देर रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक हेतराम गुर्जर की मौत हो गई। थानाधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि हेतराम पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी चूडला थाना हरसोरा देर रात बाइक से ततारपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान डंपर चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक सवार हेतराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/news/dunker-collision-killed-bike-rider-127663758.html


अलवर निवासी इंडियन आइडियल फेम सिंगर के प्रेमी 27 वर्षीय रवि नट की जहर खाने से गुरुवार देर रात एक निजी अस्पताल में माैत हाे गई। प्रेमी के जहर खाने का पता लगने के बाद सिंगर मानसिक तनाव में आ गई। उसे भी गुरुवार रात ही शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सिंगर 30 जून काे अपने प्रेमी रवि के साथ घर से चली गई थी। उसके पिता ने अलवर के महिला थाने में बेटी काे बहला फुसला कर भगा ले जाने का रवि के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। दाेनाें काे 21 अगस्त की रात काे दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से सिंगर के परिजनों ने पकड लिया।

22 की सुबह दाेनाें काे महिला थाने लेकर आए। सिंगर काे उसके पिता के साथ तथा प्रेमी अपने गांव चला गया। सिंगर के 24 अगस्त काे काेर्ट में बयान दर्ज हुए। मृतक के बड़े भाई ने वीरसिंह नट ने आरोप लगाया है कि गुरुवार काे उसके भाई ने अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर बात करने की कोशिश की लेकिन उसने साथ देने से मना कर दिया। इसके बाद उसके भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रवि शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। वह सिंगर के पिता के पास गायन वादन सीखने आता था।

अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में शुक्रवार काे नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। नगर थाने के एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने दाह संस्कार के बाद रिपोर्ट देने की बात कही है।
मृतक रवि के बड़े भाई वीर सिंह नट ने भाई की प्रेमिका के परिवार पर रवि काे फंसाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसका भाई अपने पिता व परिवार काे छाेड़कर सिंगर प्रेमिका के साथ चला गया। वापस लाैटने के बाद गुरुवार काे रवि ने अपनी प्रेमिका काे फाेन किया। उसने रवि का साथ देने से मना करते हुए कहा कि मैं अपने माता-पिता के पास आ गई हूं, तू कुछ भी कर। इसके चलते रवि ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हमने उसकी प्रेमिका के पिता काे मोबाइल पर घटना की जानकारी दी ताे उन्होंने उसे इलाज के लिए अलवर में अपने परिचित के एक निजी अस्पताल में लाने के लिए कहा।

उनके बताए अनुसार भाई काे अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वीर सिंह ने निजी अस्पताल पर भी इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जिससे रवि की मौत हाे गई। वीरसिंह नट का कहना है कि निजी अस्पताल में इलाज के दैारान उसका भाई अपनी प्रेमिका से मिलना चाहता था, लेकिन उसके परिजनों ने नहीं मिलने दिया।


जब उस परिवार से लेना देना ही नहीं ताे बेटी काे क्याें मिलवाता : सिंगर के भाई का कहना है कि वीर सिंह झूठ बाेल रहा है कि हमने उसके भाई रवि काे फंसाया। गुरुवार काे रवि के परिजनों का फाेन आने पर उनके पूछने के बावजूद हमने यह नहीं कहा कि इलाज के लिए काैन से अस्पताल में लेकर जाना है। जब हमारा उस परिवार से काेई लेना-देना नहीं है ताे मेरी बेटी काे रवि से क्यों मिलवाता। कल शाम को मेरी बेटी की भी तबीयत खराब हो गई थी।


सिंगर डिप्रेशन में, अस्पताल में चल रहा है इलाज
प्रेमी की माैत के बाद सिंगर डिप्रेशन मेें है। उसका शहर के मित्तल हास्पिटल में इलाज चल रहा है। डाॅ. एससी मित्तल का कहना है कि गुरुवार रात ही परिजन उसे अस्पताल लाए थे। वह डिप्रेशन में है। उसे मनाेराेग विशेषज्ञ काे भी दिखाया है। रात काे उसके आईसीयू में भर्ती रखा। अब आईसीयू से कमरे में शिफ्ट कर दिया है।

21 अगस्त काे दिल्ली से पकड़ा , सिंगर ने दर्ज बयान में कहा-हम अपनी मर्जी से गए

सिंगर व उसके प्रेमी काे महिला थाना पुलिस व परिजनों ने 21 अगस्त की देर रात दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से पकड लिया। दाेनाें काे पुलिस 22 अगस्त काे अलवर ले आई। सिंगर के भाई का कहना है कि बहन काे उनके साथ भेज दिया। 23 अगस्त काे रविवार हाेने के कारण बयान दर्ज नहीं हाे सके। 24 अगस्त काे उसकी बहन के काेर्ट में बयान हुए। बयान में उसने कहा कि दाेनाें बालिग है और अपनी मर्जी से गए थे। मै गाना गाती हूं और वह ढाेलक बजाने के काम करता है। भाई का कहना है कि उसके बाद क्या हुआ, उसने जहर क्याें खाया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian Ideal Fame singer's boyfriend was poisoned by eating poison, Singer admitted due to deteriorating health


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/news/indian-ideal-fame-singers-boyfriend-was-poisoned-by-eating-poison-singer-admitted-due-to-deteriorating-health-127663757.html

सामान्य अस्पताल के डाॅक्टराें में तालमेल का अभाव हाेने के कारण शुक्रवार काे निर्धारित 3 ऑपरेशन 3 दिन के लिए टाल दिए गए। ये तीनाें राेगी अस्पताल में भर्ती हैं। ऑपरेशन के लिए गुरुवार रात से ही इनका खाना-पीना बंद कर दिया था। अब इन राेगियाें के ऑपरेशन साेमवार काे किए जाएंगे।

अस्पताल कर्मचारियाें ने सर्जिकल वार्ड में भर्ती ऑपरेशन कराने वाले किसी राेगी से कहा कि डाॅक्टर नहीं आया ताे किसी राेगी से कहा कि आज छुट्टी है। इससे राेगियाें की परेशानी बढ़ गई है। सामान्य अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड के पलंग नंबर 37 पर भर्ती राेगी रामगढ़ कस्बे के ग्राम बाधाेली निवासी धर्मवीर पुत्र रामबक्श ने बताया कि हर्निया के कारण 27 अगस्त काे अस्पताल में भर्ती हुआ था। डाॅक्टर ने कहा था कि 28 अगस्त काे हर्निया का ऑपरेशन किया जाएगा।

सुबह ऑपरेशन थिएटर भी गया, लेकिन ऑपरेशन नहीं हुआ। ऑपरेशन करने वाला डाॅक्टर ताे था, मुझे बताया कि बेहाेश करने वाला डाॅक्टर नहीं आया है। इसलिए अब साेमवार काे ऑपरेशन हाेगा। यदि साेमवार काे ऑपरेशन हाेना था, ताे 4 दिन पहले ही भर्ती क्याें कया गया? इसी वार्ड में पलंग नंबर 5 पर भर्ती मन्नाका निवासी बतूनी पत्नी ताहिर ने बताया कि शुक्रवार काे उसका पथरी का ऑपरेशन हाेना था। मुझे बताया कि छुट्टी हाेने के कारण ऑपरेशन नहीं हाेगा, अब साेमवार काे ऑपरेशन करने की बात कही है।


शुक्रवार काे 3 ऑपरेशन हाेने थे। डाॅक्टराें का अापसी सामंजस्य नहीं हाेने के कारण ऑपरेशन नहीं हाे सके। आगे ध्यान रखा जाएगा कि राेगियाें काे परेशानी नहीं हाे।
-डाॅ. सुशील बत्रा, उपनियंत्रक, सामान्य अस्पताल, अलवर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/news/operation-of-three-admitted-patients-could-not-be-done-in-district-hospital-127663742.html


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की विज्ञान परीक्षा में उच्च प्राप्तांक वाले बच्चों को विषय विशेष में कम नंबर देने और बाद में इन्हें रुपए लेकर बढ़ाने का मामला सामने आया है। एेसे बच्चों को फोन कर नंबर बढ़ाने की गारंटी दी जा रही है। बदले में उनसे एकाउंट नंबर में रुपए डलवाए जा रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि रुपए देने के बाद नंबर बढ़ भी रहे हैं। एक बालक के अभिभावकों ने ऐसा ही फोन आने पर 5 हजार रुपए खाते में डलवाए हैं। यह खाता बूंदी निवासी किसी व्यक्ति का है। एक ही स्कूल में 85 से 90 फीसदी प्राप्तांक वाले कई बच्चों के साथ इस तरह का खिलवाड़ सामने आने पर स्कूल व विद्यार्थियों ने बानसूर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और धांधली की जांच कराने की मांग की है। कस्बे में स्थित आरसीआई स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में इस बार भारी अनियमितता हुई है।

कक्षा दसवीं में 92% तक लाने वाले अनेक विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्हें विषय विशेष में 0 से 5 ही अंक दिए हैं। इन बच्चों ने दुबारा मूल्यांकन करवाया तब धांधली पकड़ में आई। जिस विद्यार्थी के अंकतालिका में 2 नंबर दे रखे थे। पुनर्मूल्यांकन के बाद ये 25 नंबरों में बदल दिए गए। कई विद्यार्थियों के इस तरह नंबर बढ़े हैं। स्कूल की छात्रा पलक ने कक्षा 12वीं में अंग्रेजी विषय में 85% अंक प्राप्त किए हैं। जबकि फिजिक्स में मात्र 5 अंक दिए गए। जबकि अश्वनी व सपना को फिजिक्स में जीरो अंक दिए गए। इसी तरह परमेश सैनी को फिजिक्स में मात्र एक नंबर दे रखा है। करीब 144 बच्चों को फिजिक्स विषय में 0 से 11 ही अंक दिए गए हैं। जबकि सभी का पेपर बहुत अच्छा हुआ था। बच्चों का आरोप है कि ये नंबर अब तक चालू हैं। रुपए मांगे जा रहे हैं, लेकिन परंतु बोर्ड कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। विद्यार्थियों का कहना है कि उनके कांटेक्ट नंबर फोन करने वालों के पास कैसे पहुंचे, इस बात की जांच होनी चाहिए।

दो मोबाइल नंबरों से आए कॉल, नंबर बढ़ाने की गारंटी देकर कहा-अब तक 200 के नंबर बढ़वाए

विद्यार्थियों ने बताया कि उनके पास दो मोबाइल नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वाले ने कहा कि फिजिक्स में 70 से 75% अंक करा देगा। इसकी गारंटी भी ली। छात्र कीर्ति ने बताया फोन करने वाले ने उसे कहा कि अब तक 200 बच्चों के रिजल्ट ठीक करा उनकी 70% बनवा चुका है। बच्चों ने ये बात अभिभावकों तथा विद्यालय प्रशासन को बताई।

स्कूल ने इसकी सूचना बोर्ड को दी है। इसी तरह छात्र संदीप कुमार पुत्र कैलाश चंद निवासी कल्याणपुरा ने बताया कि उसके पास कॉल आया। नंबर बढ़ाने की गारंटी लेने पर उसने बताए गए बैंक खाता नंबर में 5000 रुपए डलवा दिए। ये अकाउंट नंबर बेंगलुरु की बैंक है जबकि नाम महेंद्र कुमार मीणा, बूंदी राजस्थान आ रहा है।

हमारी स्कूल के ज्यादातर परीक्षार्थियों को एक विषय में 0 से 7 के बीच में अंक दिए गए हैं। बड़े स्तर पर कोई गड़बड़ी की आशंका है। विद्यार्थियों के पास नंबर बढ़ाने के नाम पर कॉल आने से संदेह गहरा गया है। हमने बोर्ड को सूचित किया है।
-विजय यादव, निदेशक आरसीआई स्कूल बानसूर

अब कॉपियां निकलना भी बंद हुई : मामले में गड़बड़ी पकड़ में आने लगी तो अब बोर्ड से कॉपियां निकलना बंद हो गई हैं। परीक्षार्थियों ने बताया कुछ साथियों की कॉपियां आई तो उनमें गड़बड़ी मिली। हमने भी आवेदन किया था। मगर कॉपियां निकल नहीं रही। बच्चों ने ज्ञापन देकर फोटो प्रति ऑनलाइन उपलब्ध करवाने, कॉपियां दोबारा जांच करने तथा नंबर बढ़वाने वाली गैंग के मोबाइल नंबरों व बैंक खातों के आधार पर पूरे मामले की जांच की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
144 board candidates were given numbers 0 to 11 in Physics, now calling for money, guaranteeing 70 percent


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/bansur/news/144-board-candidates-were-given-numbers-0-to-11-in-physics-now-calling-for-money-guaranteeing-70-percent-127663729.html

कोतवाली थाना इलाके में स्कीम 10बी में रहने वाले 48 वर्षीय दिनेश सैनी की गुरुवार देर रात जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। कोतवाली थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि पुष्पेंद्र पुत्र रामजीलाल सैनी निवासी तीजकी रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई दिनेश सैनी स्कीम 10बी में रहता था। दिनेश ने देर रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/news/a-person-dies-after-consuming-poisonous-substances-127663723.html

शुक्रवार को रामगढ़ में 34, जयसमंद व किशनगढ़बास में 21-21, मालाखेड़ा में 6 और काेटकासिम में 2 मिमी बारिश हुई। अलवर शहर में दिनभर इंतजार के बाद शाम काे कुछ देर बारिश हुई। सिंचाई विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 से शाम 4 बजे तक जिले में 84 मिमी बारिश हुई है। पिछले दिन की तुलना में शुक्रवार काे अलवर शहर के अधिकतम तापमान में दाे डिग्री व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में अलवर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन ज्यादतर बांध अब भी खाली पड़े है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/news/34-in-ramgarh-21-mm-rain-in-kishangarhbas-127663722.html


मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति के बाद जिला स्तर पर ली जाने वाली कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा का आयोजन सितंबर में होगा। एडीएम प्रथम रामचरण शर्मा ने बताया कि 1 दिसंबर 2019 से 31 मार्च 2020 तक और 1 अप्रैल 2020 से 31 जुलाई 2020 तक की अवधि में आवेदन करने से वंचित रहे पात्र अनुकंपात्मक नियुक्ति प्राप्त कार्मिक, अस्थाई एवं द्वितीय विशेष टंकण परीक्षा के लिए 31 दिसंबर 2016 से पूर्व नियुक्त अनुकंपात्मक नियुक्ति प्राप्त कार्मिक https://ift.tt/2zlj9WK वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्देशानुसार आवेदन पत्र की पूर्ति करते हुए 4 सितंबर की शाम 5 बजे तक जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ 500 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट, जो कि जिला कलेक्टर अलवर के पक्ष में होगा, जमा कराना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/news/applications-can-be-submitted-by-4-september-127663717.html

मेवात क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी करने वाले अपराधियों पर रामगढ़ थाना पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस ने अश्लील वीडियो चैटिंग कर लोगों से रुपए ऐंठने के मामले में आरोपी इकबाल पुत्र फजरू मेव उम्र 21 साल व साहुल पुत्र इसाक मेव उम्र 23 साल निवासी बलराका को गिरफ्तार किया है।

थाना अधिकारी सज्जन कुमार के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी फोटो लगाकर फेसबुक आईडी तैयार करते हैं। फर्जी आईडी पर चैट फॉर सेक्स का मैसेज लिखकर व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध कराते। इस आईडी पर कोई व्यक्ति संपर्क करता तो आरोपी संपर्ककर्ता को अन्य व्हाट्सएप नंबर देकर उससे चैट करना शुरू कर देते। जाल में फंसे व्यक्ति को लड़की की अश्लील फोटो भेज सामने वाले से भी वैसा ही फोटो मंगा लेते। इसके बाद अश्लील वीडियो भेजने के नाम पर आरोपी संपर्ककर्ता से ऑनलाइन पैसे डलवाने के लिए दबाव डालते। साथ ही संपर्ककर्ता से भी वीडियो कॉलिंग करके उसके अश्लील वीडियो मंगवा लेगे।

इसके बाद इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर देते। “चैट फॉर सेक्स” मैसेज से ब्लैक मेलिंग के धंधे से जुड़े गिरोह से संपर्क बना चुकी रामगढ़ थाना पुलिस टीम ने जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 26 अगस्त को गिरोह से संपर्क साधा। कांस्टेबल पवन कुमार ने बोगस ग्राहक बन सोशल मीडिया के फर्जी प्रोफाइल पर चैटिंग कर गिरोह के कहे अनुसार 28 अगस्त को गूगल अकाउंट में 500 रुपए ट्रांसफर कर दिए। तभी साइक्लोन सेल अलवर की सहायता से गिरोह तक पहुंची पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक अलवर दक्षिण दीपक कुमार के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो एंड्राइड मोबाइल फोन व एक बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है। मोबाइल में कई लोगों से अश्लील चैटिंग कर रुपए ऐंठने की जानकारी मिली है। साथ ही बहुत सी लड़कियों के अश्लील फोटो भी मिले हैं एवं कई लड़कियों की आईडी प्रोफाइल मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/news/police-became-bogus-customer-two-arrested-for-blackmailing-by-chatting-porn-videos-127663714.html


कुछ दिन की सुस्ती के बाद कोरोना ने जिले में फिर पलटवार किया है। जिले में शुक्रवार को 195 नए संक्रमित मिले। इनमें 24 रोडवेजकर्मियों सहित 81 सुपर स्प्रेडर हैं। ये एक ही बार में 10 से 20 गुना लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। इसके बावजूद इन्हें लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के पास कोई अलग रणनीति नहीं है।

उधर, जहर खाने से मौत के बाद तिजारा निवासी 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव आई है। अरावली विहार थाना का एएसआई व जलदाय विभाग का एक एईएन भी पॉजिटिव मिला है।

बहरोड़ के गंडाला, जहां एक ही दिन में 20 रोगी मिले वहां कई सुपर स्प्रेडर शुक्रवार को ना केवल बाहर घूमते रहे। बल्कि रोकने पर झगड़े पर उतारू हो गए।

समझिये, सुपर स्प्रेडर से खतरा गंभीर कैसे, चूक कहां

  • सामान्य कोरोना संक्रमित से असुरक्षित संपर्क के दौरान 2 या 3 लोगों तक वायरस पहुंच सकता है, लेकिन सुपर स्प्रेडर से यह संख्या दस से 20 गुना तक होती है। यानी गुरुवार के 38 सुपर स्प्रेडर से 380 तक लोग संक्रमित हो सकते हैं। शुक्रवार को 81 आए तो, इनके संपर्क से संक्रमित 800 के पार जा सकते हैं।
  • दूसरी चिंता ये कि सुपर स्प्रेडर में ज्यादातर सरकारी कर्मचारी, बैंक कर्मी या वे लोग हैं जो रोजाना भीड़ के संपर्क में आते हैं। जिले में सैंपल के बाद रिपोर्ट में औसतन 48 घंटे का वक्त लग रहा है। इस अवधि में सुपर स्प्रेडर बड़ी संख्या में दूसरों को संक्रमित कर चुके होते हैं।

शहर में इन स्थानों पर मिले रोगी

मोती नगर, मेंहदी बाग, जीएनएमटीसी, पंचवटी, स्कीम दो, छाजूसिंह की गली, मुंशीबाजार, लादिया, ब्रह्मचारी, राम की चक्की के पास फूटीखेल, निचली सोनावा, हसनखां मेवात नगर, शाहजी का बाग, एनईबी, दाउदपुर, जोहडा पटेल नगर, बागरका बास, गायत्री कॉलोनी, शिव कॉलोनी, योग नगर 60फीट रोड़, दिल्ली दरवाजा, शिवाजी पार्क, पंचवटी, सेंट्रल जेल, पामकोर्ट मालवीय नगर, लक्ष्मीनगर, राठ नगर, मीणापाड़ी, सागर ऊपर, शिकारी पाड़ी, बजाजा बाजार आदि में संक्रमित मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/news/195-new-infected-were-found-in-the-district-81-super-spreaders-24-roadways-employees-and-positive-127663705.html

नीट जेईई परीक्षाओं को स्थगित कराने की मांग पर राजस्थान यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई के छात्र सत्याग्रह के रूप में धरना दे रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को सचिन पायलट छात्रों से मिलने पहुंच गए। इस दौरान पायलट ने कहा कि कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों की मांगें जायज है। केंद्र सरकार को अपनी जिद छोड़नी चाहिए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, होटल सब बंद हैं। कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है। फिलहाल परीक्षाएं कराना जानबूझकर संक्रमण में डालने जैसा है।


दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों, जिलों में एनएसयूआई भूख हड़ताल कर रही है। सरकार को परिस्थितियों को देखकर परीक्षाओं का निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सत्ता और संघटन में सहयोग से काम करेंगे। इस दौरान एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यू पूनिया व अन्य छात्रनेता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/sachin-pilot-met-nsui-in-ru-said-central-government-left-stubborn-127663690.html

कोरोना संक्रमण से गुरुवार को एक बुजुर्ग की मौत होने के साथ ही 93 नए पाॅजिटिव सामने आए हैं। गुरुवार सुबह पहले 7, फिर 58 और रात को 28 मरीजाें की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई। जिनमें पांच कंचन फैक्ट्री, एक सिलाई करने वाला, बैंक मैनेजर समेत 7 कार्मिक, ट्रक ड्राइवर, चार कपड़ा व्यवसायी, इलाहाबाद से आए 6 मजदूर, तीन ईंट भट्टा मजदूर, तीन लोडिंग टैंपो चालक, एक नर्सिंग स्टूडेंट, एक मेलनर्स, टेक्सटाइल मार्केट में दुकान मालिक आदि मिले है।
वहीं बागाैर के कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मौत हाे गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराकर जांच करवाई गई थी। गुरुवार को 93 पॉजिटिव मिलने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2494 हो गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 29 पर पहुंच गया है।

पहले 58 रोगियों की लिस्ट आई उनमें रोगी बापूनगर, सुभाषनगर, आजादनगर, आरसीव्यास, आरके कॉलोनी, कीर्ति नगर, अम्बेडकर कॉलोनी, बिजौलिया, मांडलगढ़, बनेड़ा, रावों का खेडा, रामनगर, इंद्रा मार्केट, पुर, छिपा मन्दिर, सुवाणा, संजय कॉलोनी, शास्त्रीनगर, पुरानी धानमंडी, हलेड़ रोड, खटीक मोहल्ला, सर्राफा बाजार, शिव शक्ति ट्रेडर्स, द्वारिका कॉलोनी, शिवाजी गार्डन रोड़, रामनगर, हाउसिंग बोर्ड, सुजुकी एनक्लेव, आसींद के रहने वाले है। बाद में देररात आई लिस्ट में आजादनगर, पटेलनगर, आरसीव्यास, शास्त्रीनगर, गोपालपुरा, बाबाधाम, जहाजपुर, शककरगढ़, धुंवाला, कालाभाटा, मांडल, गुलाबपुरा, शाहपुरा, नागौरी मौहल्ला, संचेती कॉलोनी, आरके कॉलोनी, तिलकनगर के निवासी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/93-new-positive-old-man-dies-127660699.html

भीलवाड़ा जिले में बरसात के दिनाें में पिकनिक मनाने वालाें की सबसे पसंदीदा जगह गोवटा बांध पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बांध पर करीब एक पखवाड़े से चादर चल रही है। हर दिन, विशेषकर वीकेंड या छुट्टी वाले दिन यहां हजाराें लाेग सैर-सपाटे के लिए पहुंच रहे थे।

रविवार काे भीलवाड़ा समेत बूंदी, काेटा, टाेंक व चित्ताैड़गढ़ जिले से भी लाेग परिवार-दाेस्ताें के साथ पहुंचे। रपट से बहते पानी में नहाते जन-झुंड साेशल डिस्टेंसिंग भूल चुके थे।

मास्क था न सेनेटाइजन की चिंता। काेराेना संक्रमण फैलने की आशंका काे लेकर मीडिया में खबरें व फाेटाे प्रकाशित हाेने पर उपखंड प्रशासन चेता। उपखंड अधिकारी उत्साह चाैधरी, डीएसपी विनाेद कुमार ने बांध क्षेत्र का दाैरा किया। मंगलवार काे उन्हाेंने बेरिकेड्स व चेतावनी बाेर्ड लगाने के निर्देश दिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gaveta Dam; Barricades and warning boards placed to prevent mob


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/gaveta-dam-barricades-and-warning-boards-placed-to-prevent-mob-127660695.html

प्री-डीएलएड में पौने सात लाख विद्यार्थी 31 अगस्त को परीक्षा देने वाले हैं, आरपीएससी में 1.20 लाख अभ्यर्थी 20 से 27 सितंबर तक परीक्षा देंगे और राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की 3 से 12 सितंबर की पूरक परीक्षा में 1.17 लाख बच्चे बैठेंगे, सवाल- क्या इन्हें कोरोना का खतरा नहीं?


कोरोनाकाल में जेईई और नीट (यूजी) की परीक्षा कराने को लेकर पूरे देश में हंगामा बरपा है। सीएम अशोक गहलोत समेत 7 राज्यों के मुख्यमंत्री ये परीक्षा कराने के खिलाफ हैं। तर्क ये है कि इससे बच्चों के लिए कोराेना का खतरा बढ़ जाएगा। मगर बड़ा सवाल ये है कि प्रदेश में सितंबर के दौरान करीब 9 लाख विद्यार्थी अलग-अलग परीक्षाएं देने जा रहे हैं...क्या उन्हें काेरोना का खतरा नहीं है? क्या सरकार इन परीक्षाओं को भी टालेगी? जेईई-नीट में देशभर के कुल 25 लाख बच्चे हैं। (जेईई मेन 1 से 6 सितंबर के बीच और नीट 13 सितंबर को होनी है।)

वहीं, प्रदेश में होने वाली तीन परीक्षाओं में ही 9 लाख से ज्यादा बच्चे बैठने वाले हैं। इस सूची में सबसे पहले है- प्री डीएलएड। 31 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा में राजस्थान में ही 6.69 लाख विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। दूसरी है- आरपीएससी की सहायक वन संरक्षक भर्ती व वन रेंज आफिसर ग्रेड के 204 पदों पर 20 से 27 सितंबर तक होने वाली परीक्षाओं में 1.20 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेने वाले हैं।

वहीं, तीसरी है- राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा, जो 3 सितंबर काे होने वाली है और इसमें 1.17 लाख बच्चे बैठेंगे। यही नहीं, जेईई और नीट पर राज्य सरकार के इस रुख के बाद यहां की दो बड़ी भर्तियां पटवारी और कांस्टेबल भर्ती को लेकर भी असमंजस पैदा हो गया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए 13 लाख और पुलिस मुख्यालय की ओर से आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, सहायक वन संरक्षक व वन रेंज आफिसर ग्रेड प्रथम की परीक्षाएं स्थगित करने को लेकर अभ्यर्थी कई दिनों से मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है ना तो आवागमन के साधन है और ना ही होटल खुले हुए हैं। ऐसे में सात दिन तक चलने वाली इस परीक्षा को वे कैसे देंगे।

वो 3 परीक्षाएं...जो अगस्त से सितंबर के बीच होने जा रही हैं

प्री डीएलएड, अभ्यर्थी : 6.69 लाख परीक्षा की तिथि : 31 अगस्त

प्री डीएलएड का आयोजन 31 अगस्त को होना है। इसके लिए प्रदेशभर में 6,69,613 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए 3656 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अकेले जयपुर जिले में 52647 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए यहां 201 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

आरपीएससी, अभ्यर्थी : 1.20 लाख परीक्षा तिथि : 20-27 सितंबर

आरपीएससी की 99 पदों की सहायक वन संरक्षक भर्ती और 105 पदों की वन रेंज आफिसर ग्रेड प्रथम की परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों का कहना है कि इनमें बड़ी संख्या में गावों से अभ्यर्थी आएंगे। लेकिन आवागमन के साधन नहीं होने से वे वंचित हो सकते हैं।

10वीं-12वीं पूरक, विद्यार्थी: 1.17 लाख, परीक्षा : 3-12 सितंबर

कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से 235 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की 10वीं की पूरक परीक्षा में 90,648 विद्यार्थी, 12वीं कला वर्ग में 21,681, विज्ञान वर्ग में 4,396 और वाणिज्य वर्ग में 1,143 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

वो 3 परीक्षाएं...जो फिलहाल टाल दी गईं, पर असमंजस में हैं

कांस्टेबल भर्ती, अभ्यर्थी : 17 लाख परीक्षा की तिथि : नवंबर तक

इसमें करीब 5500 पदों के लिए 17 लाख आवेदन आए हैं। परीक्षा मई में प्रस्तावित थी। कोरोना के कारण इसे पहले जुलाई और अब नवंबर तक खिसका दिया गया है। प्रदेशभर में 9 हजार परीक्षा केंद्र चिन्हित हैं। इन पर दो दिन में 4 चरणों में आयोजन प्रस्तावित है।

पटवारी भर्ती, अभ्यर्थी : 13 लाख परीक्षा तिथि : 28 फरवरी 21

इसमें 4421 पदों के लिए करीब 13 लाख आवेदन आए हैं। इसकी भर्ती परीक्षा 28 फरवरी 2021 को प्रस्तावित है। तब तक स्थितियां सामान्य न हुई तो परीक्षा पर संकट खड़ा हो सकता है। पर इससे पहले कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हुई तो ये भी हो सकती है।

पीटीईटी, अभ्यर्थी: 5.57 लाख परीक्षा : तिथि अभी तय नहीं

बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रदेश में पीटीईटी का आयोजन भी होना है। अभी इसकी नई परीक्षा तिथि का एलान नहीं हुआ है। इसका आयोजन पहले 16 अगस्त को होना था, लेकिन कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया था।

  • राज्य सरकार का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। कोरोना का अगर इतना ही डर है तो प्री डीएलएड को भी स्थगित करा देना चाहिए। सितंबर में होने वाली आरपीएससी की वन विभाग की भर्ती परीक्षा भी स्थगित होनी चाहिए। - वासुदेव देवनानी, पूर्व शिक्षामंत्री
  • इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। राजस्थान में डीएलएड परीक्षा तो हो, लेकिन जेईई और नीट नहीं हो। ये सही नहीं। अगर सभी परीक्षाएं स्थगित हों तो कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। - विमल प्रसाद अग्रवाल, शिक्षाविद और पूर्व अध्यक्ष राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजस्थान में सितंबर तक 9 लाख लोग परीक्षा देंगे


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/uproar-across-the-country-on-neet-jee-but-9-lakh-people-will-take-exams-in-rajasthan-by-september-question-isnt-this-a-threat-to-corona-127659796.html

भर्तियों में स्थानीय युवाओं को ही प्राथमिकता दिए जाने के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के बाद यह मुद्दा गरमाया हुआ है। राजस्थान में भी यह मुद्दा कई वर्षों से चल रहा है कि यहां भर्तियों में स्थानीय युवाओं को ही प्राथमिकता दी जाए। प्रदेश में कई तरह की भर्तियां ऐसी हैं जहां तो 100 फीसदी स्थानीय युवाओं को ही प्राथमिकता दिए जाने की जरूरत है।

इनमें पटवारी, तृतीय श्रेणी शिक्षक, पशुधन सहायक, कृषि पर्यवेक्षक, महिला पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी, पूर्व प्राथमिक शिक्षक और लिपिक जैसी कई भर्तियां हैं जहां बाहरी युवाओं के मुकाबले स्थानीय युवा अच्छे से और बहुत अधिक एक्यूरेसी के साथ काम कर सकते हैं।

दरअसल, तृतीय श्रेणी के अधिकांश कर्मचारियों का जिला कैडर होता है। यह इसलिए होता है कि वे अपने जिले की भाषा और वहां के कल्चर को आसानी से समझ सकें। इसके अलावा भर्तियों में स्थानीय ज्ञान को परखने के लिए भी पुख्ता इंतजाम होना चाहिए।

कई फायदे मिलते हैं उम्मीदवार के स्थानीय होने पर

पटवारी के किसानों से संबंधित काम होते हैं। जमीन को नापने के लिए जो पैरामीटर होते हैं उन्हें स्थानीय व्यक्ति ही आसानी से समझ सकता है। इसी तरह ग्राम विकास अधिकारी लोगों को सरकार की व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की जानकारी देता है। इसके लिए जरूरी है कि उसे स्थानीय भाषा आनी चाहिए ताकि वह लोगों को आसानी से समझा सके। ऐसे में स्थानीय होने पर ये काम आसानी से किए जाते हैं।

शिक्षा में भी स्थानीय शिक्षक जरूरी
प्री प्राइमरी से लेकर आठवीं कक्षा तक शिक्षक स्थानीय ही होना चाहिए। यानी तृतीय श्रेणी शिक्षक, पूर्व प्राथमिक शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अगर स्थानीय होगा तो वह बच्चों को आसानी से समझा पाएगा। कई बार स्थानीय परिस्थितियों, लोकोक्तियों, कहावतों और अन्य माध्यम से भी बच्चों को कई प्रकार की सीख दी जाती है।

  • कई पद ऐसे हैं जहां स्थानीय युवा लोगों के काम अधिक तेजी से और जल्दी कर सकते हैं। बाहरी युवा को नियुक्ति दी जाती है तो उसे कई प्रकार की दिक्कतें आएंगी। - उपेन यादव, संयोजक, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजस्थान में भी यह मुद्दा कई वर्षों से चल रहा है कि यहां भर्तियों में स्थानीय युवाओं को ही प्राथमिकता दी जाए


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/on-the-lines-of-mp-there-should-be-opportunities-for-local-youth-only-from-patwari-to-teacher-recruitment-there-should-be-adequate-arrangements-to-test-local-knowledge-in-recruitments-127660056.html

राजस्थान में कोविड महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोविड आईसीयू में पदस्थापित हैल्थ केयर वर्कर्स को 200 रुपए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन और कोविड वार्ड या आईसीयू के अतिरिक्त स्थान पर तैनात हैल्थ वर्कर को 100 रुपए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

20 अगस्त की सीएम अशोक गहलोत के फैसले की पालना में कोविड वर्कर्स के लिए प्रोत्साहन राशि तय करने के आदेश गुरुवार देर रात जारी कर दिए गए। 1 सितंबर से 3 नवंबर तक के लिए ये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एनएचएम मिशन निदेशक ने यह आदेश जारी किया।

सरकारी डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल, कोविड हैल्थ सेंटर्स के कर्मचारियों को ही इसका फायदा मिलेगा

आदेश के अनुसार प्रदेश में संचालित डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल, डेडिकेटेड कोविड हैल्थ सेंटर्स या आईसीयू में कार्यरत हैल्थ केयर वर्कर्स, नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ व सपोर्ट स्टाफ को यह राशि देय होगी। प्रोत्साहन राशि केवल सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैल्थ वर्कर्स के लिए ही स्वीकृत है।

प्रोत्साहन राशि केवल उन हैल्थ वर्कर्स को देय होगी, जो कोविड वार्ड एवं आईसीयू में कोविड पाॅजिटिव रोगियों के प्रबंधन संबंधी कार्य के लिए पदस्थापित किए गए हैं। सीएम अशोक गहलोत और मंत्री के स्तर से सक्षम स्वीकृति के बाद यह आदेश जारी किए गए। इससे कोरोना मरीजों की देखरेख करने वाले वॉरियर्स का उत्साह बढ़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश में संचालित डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल, डेडिकेटेड कोविड हैल्थ सेंटर्स या आईसीयू में कार्यरत हैल्थ केयर वर्कर्स, नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ व सपोर्ट स्टाफ को यह राशि देय होगी


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/kovid-icu-personnel-rs-200-and-ward-rs-100-daily-incentive-will-be-given-to-win-the-battle-against-corona-127659900.html

छात्रों के सामूहिक बीमा को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी की लापरवाही सामने आई है। बीमा का समय 2 हफ्ते पहले ही खत्म हो चुका है। यूनिवर्सिटी प्रशासन इस बार बीमा की फीस बढ़ाकर भी वसूल चुका है। साथ ही इस बीमा में कोरोना महामारी को भी शामिल करने का दावा करके वाहवाही लूट चुका है। यदि वर्तमान में किसी छात्र के साथ कोई घटना हो जाती है या कोरोना हो जाता है तो उसकी मदद कैसे होगी, इसका जिम्मेदार कौन है। रजिस्ट्रार ने भी इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया।

पहले 60 रुपए प्रति छात्र फीस थी...अब 100 रु. लिए जा रहे
राजस्थान यूनिवर्सिटी में यूजी, पीजी व अन्य मिलाकर 27 हजार स्टूडेंट हैं। पिछले साल तक 60 रुपये प्रति छात्र फीस ली जाती थी। अबकी बार इसे 100 रुपए कर दिया। इसके हिसाब से 27 लाख रुपये मिलते हैं। राजभवन से इस प्रक्रिया की जानकारी मांगने के बाद आरयू ने प्रक्रिया रोक दी, अब वापस शुरू हुई है। समय पर सुध लेते तो लेट नहीं होते।

राजभवन शिकायत, रिपोर्ट ली
राजभवन सचिव सुबीर कुमार ने बताया कि राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीमा योजना के संबंध में शिकायत मिली थी। हमने इसकी रिपोर्ट मांगी और नियमों के अनुसार प्रक्रिया अपनाकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

अब तक 98 लाख दिए
2005 से चल रही छात्र दुर्घटना बीमा योजना में छात्र का एक्सीडेंट में मौत होने पर परिजनों को और घायल छात्रों को 98 लाख की सहायता दी जा चुकी है। एक्सीडेंट पर नॉमिनी को करीब 6 लाख रुपये मिलते हैं।

जिम्मेदारों के जवाब

  • इस बार सेशन लेट है। फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को शामिल करने के लिए लेट हो गए। - प्रो. जेपी यादव, कार्यवाहक वीसी यूनिवर्सिटी देगी पैसा
  • राजभवन से चिट्ठी आई थी। इससे प्रक्रिया रोकनी पड़ी। एक स्टूडेंट कोरोना संक्रमित जानकारी मिली थी। कमेटी ने तय किया है कि इस दौरान किसी स्टूडेंट का क्लेम आया तो यूनिवर्सिटी खुद के खाते से पैसा देगी - करतार सिंह, डीएसडब्ल्यू


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छात्रों के सामूहिक बीमा को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी की लापरवाही सामने आई है


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/students-insurance-ended-2-weeks-ago-did-not-renew-even-after-collecting-fees-evading-responsible-questions-127660162.html

काेराेना का कहर जारी है। गुरुवार काे काेराेना मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री निवास तक पहुंच गया। यहां 10 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सचिवालय से सिविल लाइंस तक हड़कंप मच गया है। सूत्राें के अनुसार सीएमओ में एक विशिष्ट सचिव के छह स्टाफ, जबकि सीएमआर में 4 पाॅजिटिव आए हैं। इसे देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने सारी मुलाकातें और मीटिंग के कार्यक्रम काे निरस्त कर दिया है।

यहां तक कि 27 अगस्त काे शाम पांच बजे हाेने वाली कैबिनेट की मीटिंग भी रद्द कर दी गई। बताया गया कि राज्य के अलग-अलग स्थानों से आने वाले आगंतुकों को सीएम से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास में सुरक्षाकर्मियों सहित विभिन्न कार्मिकों से सम्पर्क करना होता है।

ऐसे में इन आगंतुकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम ने आगंतुकों से सभी मुलाकातें रद्द कर दी हैं। सीएम ने राज्य के विभिन्न भागों से आने वाले नागरिक जो उनसे मुलाकात के इच्छुक हैं, से अनुरोध किया है कि फिलहाल कोरोना संक्रमण से एहतियात के कारण आगंतुकों से मुलाकात संभव नहीं हो सकेगी। अतः इस उद्देश्य से यात्रा न करें। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कोरोना के प्रति जनता को सतर्क करने में सहयोग करें।

रोग बढ़ रहा है...प्रदेश में मरीज 76 हजार, मौतें एक हजार पार

राजस्थान में गुरुवार को 1345 नए संक्रमित मिले। इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या 76,015 हो गई है। वहीं, 13 लोगों ने दम तोड़ा और मृतकों का आंकड़ा 1005 तक पहुंच गया। मृतकों में जयपुर के तीन, जोधपुर और कोटा के दो-दो, उदयपुर जैसलमेर चूरू बीकानेर भीलवाड़ा और भरतपुर का 1-1 शामिल है। चित्तौड़गढ़ से बीजेपी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी कोरोना की गिरफ्त में आ गए।

कांग्रेस के जयपुर से स्थानीय नेता भी संक्रमित हो गए। प्रदेश में फिर सभी 33 जिलों में संक्रमण दिखा। रिकवर होने वाले रोगी भी गुरुवार को 60 हजार पार होकर 60,585 हो गए। प्रदेश में सर्वाधिक 233 रोगी जोधपुर में मिले। इसके अलावा जयपुर में 225, कोटा में 129, अलवर में 121 और अजमेर में 113 नए संक्रमित सामने आए। स्टेट के सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1005 लोगों की जान गई है लेकिन जिलों की रिपोर्ट के अनुसार मृतकों की संख्या 1310 है। भर्ती मरीज 14425 हो गए हैं।

  • जाेधपुर में संक्रमितों की संख्या अब 11,475 और जयपुर में 9,783 तक पहुंच गई है।
  • जयपुर में सर्वाधिक 3288 और जोधपुर में 2339 एक्टिव यानी भर्ती रोगी हैं।
  • गुरुवार को पांच जिलों में सौ से ज्यादा रोगी मिले, जिनमें दो में 200 से अधिक सामने आए।

भर्ती मरीज 14425

रिकवरी रेट 79.70%

मृत्यु दर 1.32%

सैंपलिंग 22.28लाख

सभी 33 जिलों में मिले नए संक्रमित

जोधपुर 233
जयपुर 225
कोटा 129
अलवर 121
अजमेर 113
भीलवाड़ा 55
राजसमंद 54
सीकर 30
पाली 30
बांसवाड़ा 27
बीकानेर 26
झालावाड़ 25
प्रतापगढ़ 25
बूंदी 23
दौसा 19
उदयपुर 19
भरतपुर 18
चूरू 17
नागौर 17
बाड़मेर 16
श्रीगंगानगर 13
सिरोही 13
डूंगरपुर 12
बारां 12
झुंझुंनूं 12 चित्तौड़गढ़ 10
स. माधोपुर 8
करौली 9
टोंक 9
धौलपुर 8
जैसलमेर 6
हनुमानगढ़ 6
जालौर 5



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजस्थान में गुरुवार को 1345 नए संक्रमित मिले


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/10-employees-of-cm-office-residence-were-also-positive-1345-new-infected-and-13-deaths-also-gehlot-canceled-all-meetings-including-cabinet-127659970.html

एसएमएस, स्वास्थ्य भवन, सीफू, कोर्ट, पुलिस के बाद सीएमओ व सीएमआर में भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। और नए-नए क्षेत्रों में कोरोना वायरस घुसने लगा है। जयपुर में गुरुवार को पाए गए 225 पॉजिटिव में से 16 गंगापोल के है। सोडाला में 15 केसेज मिलने पर दूसरे और झोटवाड़ा में 14 मिलने पर तीसरे नंबर पर है। जयपुर में अब तक 9783 में से 266 लोगो ने अपनी जाने गंवाई है।

कोरोना मरीजों की संख्या टेस्टिंग की रफ्तार के साथ बढ़ रही है। जयपुर में भास्कर की ओर से किए गए विश्लेषण में 31 जुलाई से 8 अगस्त के बीच जहां 16478 की जांच में 1098 पॉजिटिव मिले। 18 से 26 अगस्त तक 23676 जांच हुई। उनमें से 2277 संक्रमित पाए गए। डॉक्टरों का कहना है कि मामले बढ़ना चिंता का विषय है, लेकिन सुखद ये है कि टेस्टिंग से पहचान कर मरीज को आइसोलेशन कर काबू पाया जा सकेगा।

48 घंटे में आइसोलेट कर डेथ पर कंट्रोल संभव
मरीजों की पहचान आसान

एसएमएस के मेडिसन के डॉ.रमन शर्मा व डॉ.अजीत सिंह का कहना है जितनी ज्यादा टेस्टिंग होगी। उतने ही ज्यादा मरीजों की पहचान कर 48 घंटे में आइसोलेशन कर डेथ रेट को नियंत्रण किया जा सकेगा। बिना लक्षणों वाले मरीजों के बिना जांच के गंभीर हालत होने पर मौत के मुंह में जा सकता है। आईसीएमआर का राजस्थान सभी राज्यों को टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश है।

ऐसे बढ़ रही है टेस्टिंग व कोरोना

तारीख टेस्टिंग पॉजिटिव संक्रमित
31 जुलाई से 8 अगस्त 16478 1098 6.6
9 अगस्त से 17 अगस्त 15719 1173 7.4
18 अगस्त से 26 अगस्त 23676 2277 9.6


(सिर्फ जयपुर के 31 जुलाई से 26 अगस्त तक )

जयपुर की हकीकत
पॉजिटिव 9783
डेथ 266
रिकवर 6229
डिस्चार्ज 6229
एक्टिव 3288
प्रवासी 750
(सिर्फ जयपुर की अब तक की स्थिति)

कहां -कितने केसेज
गंगापोल 16, सोडाला 15, झोटवाड़ा 14, वैशाली नगर व सिरसी में 12-12, आदर्श नगर में 10, टोंक फाटक 9, टोंक रोड व एसएमएस में 8-8 केसेज मिले है। मुरलीपुरा, अजमेर रोड, शास्त्री नगर में 6-6, चांदपोल, सिविल लाइंस, मानसरोवर, एमडी रोड में 5-5, दुर्गापुरा, जौहरी बाजार, माणक चौक, पुरानी बस्ती, सांगानेर में 4-4, ब्रहमपुरी, ईदगाह, जवाहर नगर, किशनपोल, प्रवासी, सुभाष चौक में तीन-तीन, बनीपार्क, सी-स्कीम, गलता गेट, घाटगेट, हसनपुरा, जगतपुरा, जामड़ोली, मालवीय नगर में एकदो-दो, बापू नगर, बस्सी, दूदू, गांधी नगर, जयसिंहपुरा खोर, जमवारामगढ़, जेएलएन मार्ग, जोरावर सिंग गेट, ज्योति नगर, लाल कोठी, एमअाई रोड़, रामगंज, सेठी कॉलोनी, शाहपुरा, विराट नगर में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।

झाेटवाड़ा व्यापार मंडल का फैसला : शाम 7:30 बजे प्रतिष्ठान बंद कर दिए जाएंगे

खातीपुरा तथा झाेटवाडा व्यापार मंडल क्षेत्र में करीब 500 प्रतिष्ठान है। ऐसे में सामूहिक सहमति से हुए निर्णय से अब हर दिन पांच साै से ज्यादा दुकानें शाम 7:30 बजे बंद हाे जाएगी। व्यापार मंडल की ओर से थाने में हुई मीटिंग में अध्यक्ष माेहन सिंह रत्नू सहित करीब 70 से ज्यादा व्यापारी शामिल थे।

इस तरह से बढ़ रहा है झाेटवाड़ा में संक्रमण
26 काे 44
25 काे 49
24 काे 19
23 काे 20
22 काे 12
21 काे 3
20 काे 14
19 को 17 संक्रमित मिले

  • झाेटवाडा क्षेत्र में बढ़ रहे काेराेना संक्रमण के चलते खातीपुरा, झाेटवाडा व्यापार मंडल की गत दिनाें बैठक आयाेजित की थी। जिसमें निर्णय लिया गया कि काेराेना संक्रमण काे राेकने के लिए व्यापारी शाम काे 7:30 बजे अपने प्रतिष्ठान बंद करेंगे। लिखित में सहमति मिली तब एसडीएम काे अवगत कराया। इसके बाद झाेटवाडा में शाम 7: बजे प्रतिष्ठान बंद करने संबंधी जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए। - हरिशंकर शर्मा, एसीपी झाेटवाड़ा


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना मरीजों की संख्या टेस्टिंग की रफ्तार के साथ बढ़ रही, 2277 संक्रमित पाए गए


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/225-infected-in-jaipur-three-died-in-gangapol-16-positive-in-sodala-266-out-of-9783-have-lost-their-lives-so-far-127660133.html