पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का देर रात निधन हो गया. पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत...
from आज तक https://ift.tt/335SyeO
via IFTTT
Thar Desert Times , a leading news site provide news related to Rajasthan. Lets connect for Latest news in hindi about Thar Desert Area.
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का देर रात निधन हो गया. पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत...
from आज तक https://ift.tt/335SyeO
via IFTTT
राज्य सरकार ने मंगलवार को राज्यपाल कलराज मिश्र को फिर अर्जी भेजकर 31 जुलाई को विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। राज्यपाल दो बार सरकार को फाइल वापस लाैटा चुके हैं, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि इस बार उसे उम्मीद है कि राज्यपाल सत्र बुलाने की मंजूरी जरूर देंगे। ऐसे में सरकार की अर्जी पर राज्यपाल बुधवार को मंजूरी दे देते हैं तो सरकार के पास सत्र की तैयारियों के लिए दो दिन का समय होगा।
राज्य सरकार ने कैबिनेट के अनुमोदन से राज्यपाल को जो जवाब तैयार कर भेजा है, उसमें स्पीकर के हवाले से कहा गया है कि यदि राज्यपाल सत्र चलाने की मंजूरी देते हैं तो वे 2 दिन में भी सत्र चलाने की कार्रवाई पूरी कर लेंगे। इसमें विधायकों को सूचना करना और उनके बैठने व कार्यवाही का प्रसारण करने की व्यवस्था शामिल है।
प्रदेश में विधानसभा सत्र बुलाने की मांग को लेकर बीते 5 दिनों से सरकार व राजभवन के बीच घमसान मचा हुआ है। सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल 2 बार वापस लौटा चुके। मंगलवार को सरकार ने फिर से नया प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर करवाकर राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेज दिया है। अब सरकार राज्यपाल के फैसले का इंतजार कर रही है।
बीजेपी नेता कांग्रेस के बागी विधायकों के गुलाम बने हुए हैं : खाचरियावास
परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राज्यपाल को विधानसभा-सत्र रोकने का कोई अधिकार नहीं है। खाचरियावास ने कहा कि राज्यपाल विधानसभा के सत्र को बुलाने की अनुमति नहीं देकर पाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता कांग्रेस के बागी विधायकों के गुलाम बने हुए हैं।
खाचरियावास बोले हम फिर से 31 जुलाई से ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव भेज रहे हैं लेकिन अब भी अनुमति नहीं मिली तो समझ लीजिए संविधान की पालना नहीं हो रही है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि कैबिनेट में राज्यपाल को भेजे जाने वाले प्रस्ताव को लेकर सुझाव दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने यही मांग रखी है कि विधानसभा का विशेष सत्र 31 जुलाई से ही शुरू किया जाए।
कम अवधि में सत्र बुलाने पर पायलट गुट संकट में आएगा
कम अवधि में सत्र बुलाने की स्थिति में सबसे अधिक संकट पायलट गुट के लिए हाेगा। क्याेंकि यदि सत्र में शामिल नहीं हाेंगे ताे उनकी सदस्यता काे लेकर खतरा रहेगा। यदि अा गए ताे एसअाेजी, एसीबी कई विधायकाें काे गिरफ्तार कर सकती है। इससे पायलट गुट की स्थिति खराब हाे जाएगी, जिसका सीधे ताैर पर लाभ सरकार काे मिलेगा।
पायलट की वजह से प्रताप इस मुकाम पर उनके खिलाफ नहीं बाेलें ताे बेहतर: भाकर
पायलट गुट में शामिल विधायक मुकेश भाकर ने मंगलवार काे वीडियो जारी करके परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास काे जमकर खरी - खाेटी सुनाई। भाकर ने कहा कि प्रताप सिंह खाचरियावास ने जिस तरह से पायलट गुट के खिलाफ बयान दे रहे है, वाे पूरी तरह से गलत है।
प्रताप सिंह काे सचिन पायलट की वजह से ही ये मुकाम हासिल हुआ है। ऐसे में इस तरह की बयानबाजी पूरी तरह गलत है। प्रताप सिंह की झटपटाहट समझ में आ रही है क्याेंकि एसीबी की कार्रवाई में उनके खिलाफ वीडियाे की बात सामने आ चुकी है। ऐसे में गहलाेत की गुलामी समझ में आ रही है। ऐसे में हमारा कहना है कि पायलट के खिलाफ ज्यादा नहीं बाेले ताे बेहतर रहेगा। ओछी भाषा का उपयाेग नहीं करें क्याेंकि जनता सब जानती है।
जैतारण पंचायत समिति मे ग्राम पंचायत मे विकास कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया संशोधन की मांग को लेकर सरपंच संघ ने विकास अधिकारी डाॅ. महेंद्रसिंह मेहता को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे बताया कि ग्राम पंचायतों मे निविदा प्रक्रिया मे ग्राम पंचायतों का हस्तक्षेप नही रखने से निविदा मे सरपंचों के अधिकारों से वंचित रखने, ग्राम पंचायत की निविदाओं को ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ही रखने की मांग की गई।
ज्ञापन मे बताया कि ग्राम पंचायतों मे निविदा प्रक्रिया मे संशोधन नही करने पर निविदा प्रक्रिया के बहिष्कार करने चेतावनी दी। इस मौके मोहराई सरपंच देवीसिंह राजपुरोहित, बाजाकुड़ी सरपंच दशरथ कंवर, निमाज सरपंच दिव्या कुमारी, निंबोल सरपंच अशोक सोलंकी, देवरिया सरपंच संगीता चौहान, बलाड़ा सरपंच ओमप्रकाश गुर्जर, पिपलिया खुर्द सरपंच किशोर चौधरी, पालियावास सरपंच तेजाराम, फूलमाल सरपंच लीलादेवी, कुड़की सरपंच कमला देवी, रास सरपंच ज्योति महावर, बगतपुरा मंडी चौराहा सरपंच सीता गुर्जर, हिम्मतसिंह बांजाकुड़ी, भगवतसिंह निमाज, रतनलाल प्रजापत आदि मौजूद रहे।
देश की आजादी के बाद से लेकर आज तक राजस्थान में जय नारायण व्यास और अशाेक गहलाेत ही दाे ऐसे नेता रहे, जिन्हाेंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते सीएम बनने का रिकार्ड बनाया। सचिन पायलट के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए 2018 में कांग्रेस सत्ता के द्वार तक पहुंची, लेकिन पायलट व्यास और गहलाेत के रिकार्ड काे ताेड़ पाने में सफल नहीं रहे। उन्हें केवल डिप्टी सीएम पद से संताेष करना पड़ा। हालांकि हरिदेव जाेशी और हीरा लाल देवपुरा दाे ऐसे सीएम रहे, जाे पहले या बाद में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहे।
जयनारायण व्यास: जयनारायण व्यास 12 जून 1949 से 10 मई 1951 तक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे। वे प्रदेशाध्यक्ष रहते 26 अप्रैल 1951 को मुख्यमंत्री बने और सीएम बनने के 15 दिन बाद प्रदेशाध्यक्ष पद से हट गए। इस कार्यकाल में वे 3 मार्च 1952 तक मुख्यमंत्री रहे। सीएम के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल 1 नवंबर 1952 से 12 नवंबर 1954 तक रहा। इसके बाद व्यास फिर से 1956 से लेकर 1957 तक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे।
हरिदेव जोशी: हरिदेव जोशी 12 मई 1962 से 21 मई 1966 तक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे। लेकिन प्रदेशाध्यक्ष रहते उनको सीएम बनने का मौका नहीं मिला। हालांकि जोशी ने 3 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला। उनका सीएम के रूप में पहला कार्यकाल 11 अगस्त 1973 से 29 अप्रैल 1977 तक, दूसरा कार्यकाल 10 मार्च 1985 से 20 जनवरी 1988 तक और तीसरा कार्यकाल चार दिसंबर 1989 से चार मार्च 1990 तक रहा।
हीरा लाल पहले सीएम फिर प्रदेश अध्यक्ष बने
हीरालाल देवपुरा ऐसे नेता थे, जो पहले सीएम बने, बाद में पीसीसी चीफ। आठ जून 1989 से सात दिसंबर 1989 तक प्रदेश अधयक्ष रहे। इससे पहले 23 फरवरी 1985 से 10 मार्च 1985 तक सीएम रहे।
अशोक गहलोत: अशोक गहलोत 2 बार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं और 3 बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। अशोक गहलोत ऐसे दूसरे मुख्यमंत्री थे जो कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहते मुख्यमंत्री बने थे। गहलोत ने जब दूसरी बार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद को संभाला था तब उनको सीएम बनने का मौका मिला था।
गहलोत का प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पहला कार्यकाल 18 सितंबर 1985 से 8 जून 1989 तक रहा और दूसरा कार्यकाल 1 दिसंबर 1995 से 14 अप्रैल 1999 तक रहा। दूसरे कार्यकाल के दौरान वे 1 दिसंबर 1998 को मुख्यमंत्री बने और 8 दिसंबर 2003 तक सीएम रहे। इसके बाद गहलोत दो बार दिसंबर 2008 और दिसंबर 2018 में फिर से सीएम बने। लेकिन तब वे प्रदेशाध्यक्ष नहीं थे।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में दूसरा फाॅर्मूला
2018 में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक साथ विधानसभा का चुनाव हुआ। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और भूपेश बघेल काे सीएम पद की कमान दी गई, जबकि राजस्थान में ऐसा नहीं हुआ। राजस्थान में कांग्रेस आलाकमान ने पायलट काे केवल डिप्टी सीएम का पद देकर मना लिया था।
गरनिया गांव मे लम्बे समय से गोचर, नहर सहित अन्य स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन के आदेश पर ग्राम पंचायत ने हटाना शुरु कर दिया है। ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से गोचर जमीन से कच्चे व पक्के अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया। दिनभर गांव मे अवैध अतिक्रमण को हटाने का सिलसिला चल रहा था।
ग्रामीणों ने बताया कि गांवाई तालाब मे आने वाली पानी की नहर को अवरूद्ध करने से कई वर्षों से गांवाई तालाब मे पानी की आवक बन्द हो गई थी। साथ ही गोचर जमीन पर भी कुछ लाेगाें ने अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर लिए थे।
इसकी ग्रामीणों की शिकायत के बाद ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस मौके सरपंच प्रतिनिधि मोहनलाल सीरवी, उपसरपंच नेमा राम देवासी, पटवारी शक्तिसिंह, शंकरलाल चौधरी, रामलाल माईस, मदनलाल पन्नू, सुरेन्द्र माईस, पाचाराम बावरी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
कस्बे के पाली फाटक के पास स्थित शीतला माता के मंदिर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। यहां इस वर्ष की वार्षिक ध्वजा गजरादेवी अमोलकचंद खिंवेसरा परिवार के भीकमचंद खिंवेसरा,भेरूलाल खिंवेसरा,शांतिलाल खिंवेसरा तथा अरविंद खिंवेसरा द्वारा चढ़ाई गई । इस मौके पर विधि-विधान के साथ शीतला माताजी का अभिषेक किया गया।
इसके पश्चात पूजा व अलंकार हवन का भी आयोजन किया गया। लाभार्थी परिवार के घर से सकल संघ द्वारा ढ़ोल-नगाड़ों के साथ माताजी के मंदिर तक पहुंचे। भक्त परिवार द्वारा माताजी के समक्ष अच्छी बारिश की कामना की गई। वहीं लड्डू की प्रसादी में 5 ग्राम के 11 चांदी के सिक्के भाग्यशाली व्यक्तियों को प्राप्त हुए। कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। इस मौके पर सकल संघ के साथ निर्मल श्रीश्री माल, दिलीप मरलेचा, विमल खिंवेसरा सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, कोट द्वारा एआईपीईयू सेंट्रल यूनियन अध्यक्ष आबुरोड, महा सचिव, राजकोट एवं अन्य टीम सदस्यों के मार्गदर्शन में दूसरे दिन मंगलवार को भी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया। साथ ही बैनर, पोस्टर के साथ ब्लैक बेच भी लगाये। मैनेजमेंट ने कोई संतोषजनक जवाब न देने के कारण यूनियन के मार्गदर्शन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
एआईपीईयू कोट के उप महा सचिव भंवरलाल चौहान ने बताया कि उच्च मैनेजमेंट से हमारी कई मांगे हैं। जिसके लिए हमें अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नही मिला है। हम अपने अधिकारों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।इस मौके पर यूनियन के भूतपूर्व स्थानीय सचिव सहित, पूनम कुमार, मगराज राणा, घीसाराम मोबारसा, देवेंद्र चौधरी, मोहम्मद अजहरुद्दीन अंसारी, योगेंद्र सिंह चौहान, त्रिलोकचंद, आशीष गुप्ता सहित अधिक संख्या में सदस्य मौजुद थे।
कांग्रेस नेता महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई ने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, हमे भी उसके संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए और अधिक से अधिक पौधरोपण कर देश-प्रदेश को हरा-भरा रखने के लिए अहम योगदान देना चाहिए।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर मंगलवार को रोहट उपखंड मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी को संबाेधित करते हुए सुकरलाई ने कहा कि आज प्रदूषण का खतरा बहुत ही बढ़ गया है, पहाड़ कट रहे, वन कम हो रहे हैं, इन सभी के दुष्परिणाम भी हमें ही भुगतने पड़ रहे हैं।
अतः हम सभी को आज के दिन अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण कर सभी से इसे अभियान के रूप में अपनाने का आग्रह किया।
इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगाराम सोलंकी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मोहन हटेला, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक जीवराज बोराणा, पूर्व पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सांखला, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामस्वरूप जांगिड़, रोहट एसीबीओ किशनसिंह राजपुरोहित, धनाराम परिहार, आरपी राधेश्याम रुंगड़ी, सरपंच भरत पटेल, प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र शर्मा, सीमा त्रिवेदी, समाजसेवी हेमाराम पटेल, वागाराम विश्नोई, प्रहलादचंद्र प्रजापत, जवरीलाल कंसारा, एवम विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
बलाड़ा . कस्बे के शारदा बाल विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय मे कारगिल विजय दिवस पर पौधरोपण कर कारगिल मे शहीद हुए वीरों को नमन कर याद किया। इस मौके मुन्नालाल गुर्जर, नीरू वैष्णव, दिनेश तिवारी, अक्षय भाटी, विक्रमसिंह, आदि मौजूद रहे।
बांझाकुडी . ग्राम पंचायत की तरफ से गांव में पौधरोपण कर हरियाली काे बढ़ाने में ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयाेग कर रहे हैं। मंगलवार काे सरपंच दशरथ कंवर की अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रमुख स्थानों पर छायादार पाैधे लगाए। साथ ही इनका संरक्षण करने का संकल्प भी लिया।
सरपंच ने इस दाैरान कहा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाकर पेड़ पौधों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि बढ़ रहे प्रदूषण की राेकथाम की जा सके। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी बद्रीलाल कुमावत, सहायक विकास अधिकारी विनीता चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि हिम्मतसिंह जोधा, वार्ड पंच बाबूलाल कुमावत, कानाराम देवासी तथा भालाराम माली सहित कई वार्ड पंच माैजूद रहे।
पाली . रानी पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता रेखा परिहार ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर मंगलवार काे जवाली गांव के निकट लुम्बा नाडी पर पाैधराेपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। परिहार ने बताया कि मानव का प्रथम कार्य प्रकृति को जीवित रखना है, प्रकृति सुरक्षित रहेगी तब मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इस मौके वार्डपंच तखतसिंह, जीवाराम चौहान, निरमा, अशोक सैन, सरोज भी उपस्थित थी।
राज्य के 65,000 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका तैयार की जाएंगी। इन वाटिकाओं में हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों के पौधे लगाए जाएंगे। 30 जुलाई से 15 अगस्त ये वाटिका तैयार कर दी जाएंगी। इसके लिए 27.85 लाख का बजट रखा गया है। पोषण वाटिका अभियान के तहत समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने 5 पौधे लगाकर इन वाटिकाओं का शुभारंभ किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में इनका महात्मा गांधी नरेगा के समन्वय से व्यापक योजना भी बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां चारदीवारी से घिरा परिसर उपलब्ध है, वहां और भी बेहतर सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। जैसे ग्रीन नेट, रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग, टाँका, सॉक पिट, ड्रिप सिस्टम आदि भी निर्मित किए जा सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव डॉ. केके पाठक ने बताया कि इस संबंध में समस्त जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्हें निर्देश दिए हैं कि राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन समेकित बाल विकास योजना अधिकारियों व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद के साथ समन्वय कर अपने नेतृत्व में न्यूट्री गार्डन विकसित कराएंगे।
आर्गेनिक खाद भी बनेगी : आर्गेनिक वेस्ट खाद के रूप में काम लेने के लिए एक बड़ा गड्डा बना पत्तियां, गोबर, फलों एवं सब्जियों के छिलके खाद्य अवशेष डालकर काम में लिया जाएगा। बारिश के पानी को रिचार्ज पिट या टांके में डालने के अतिरिक्त क्यारियों में भी डलवाया जाएगा। इन न्यूट्री गार्डन के उत्पादों का उपयोग आंगनबाड़ी लाभार्थियों, आंगनबाडी कर्मी के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार समुदाय के लिए भी किया जाएगा।
जिले में मंगलवार काे काेराेना के 15 नए मरीज मिले। अब काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें का आंकड़ा बढ़कर 2427 पहुंच गया है। जबकि 1957 मरीज रिकवरी के बाद घर लाैट गए हैं। जिले में काेराेना से अब तक 28 लाेगाें की माैत हाे गई है। वर्तमान में जिले में 442 केस एक्टिव हैं।
कलेक्टर अंशदीप ने बताया कि मंगलवार को 85 सैंपल की रिपाेर्ट आई। इसमें 15 नए पाॅजिटिव मरीज सामने आए। इनमें पाली शहर में 9, जैतारण में 2, पाली ग्रामीण, राेहट, बाली और रानी में 1-1 मरीज मिले। रिकवरी के बाद 31 मरीजाें काे घर भेज दिया।
इसमें पाली शहर में 16, मारवाड़ जंक्शन में 6, राेहट और साेजत में 3-3, पाली ग्रामीण में 2 और सुमेरपुर में 1 मरीज काे घर भेज दिया। मंगलवार को 1120 लाेगाें के सैंपल लिए गए। इनमें पाली शहर में 179, देसूरी में 172, रायपुर में 162, रानी में 130, सुमेरपुर और राेहट में 122, जैतारण में 76, बाली में 75, पाली ग्रामीण में 45 और साेजत में 37 लाेगाें के सैंपल लिए गए।
जिले में अब तक 66 हजार 266 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 60 हजार 203 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वर्तमान में 2312 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। बांगड़ अस्पताल में में 37, सोजत अस्पताल में 5 और विभिन्न काेविड केयर सेंटर में 167 मरीज भर्ती हैं।
जिले में 442 और पाली शहर में 79 केस एक्टिव
जिले में 442 केस एक्टिव हैं। इनमें से पाली शहर में 79, साेजत में 73, सुमेरपुर में 66, जैतारण में 55, बाली में 45, रायपुर में 41, मारवाड़ जंक्शन में 22, देसूरी में 18, पाली ग्रामीण में 16, राेहट में 14 और रानी में 13 केस एक्टिव है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का जयपुर जिले का परिणाम 81.37 फीसदी रहा। परिणाम के मामले में जयपुर प्रदेश में 13वें स्थान पर रहा। पिछले साल 82.24 फीसदी परिणाम के साथ जयपुर का प्रदेश में पांचवां स्थान था। जयपुर में 122731 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 120673 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जयपुर में 98196 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। परिणाम 81.37 फीसदी रहा। उत्तीर्ण होने वालों में 51912 छात्र और 46284 छात्राओं हैं।
छात्रों का परिणाम 80.01 फीसदी और छात्राओं का परिणाम 82.96 फीसदी रहा। जयपुर में 45340 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से, 41094 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से, 11755 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
किस जिले का परिणाम कितना रहा - झुंझुनूं का परिणाम 88.27 फीसदी, जयपुर का 81.37, कोटा का 69.77, अजमेर का 80.23, अलवर का 82.34, बांसवाड़ा का 79.35, बाड़मेर का 83.11, भरतपुर का 78.44, भीलवाड़ा का 83.61, बीकानेर का 81.07, बूंदा का 71.17, चित्तौडगढ़ का 76.14, चूरू का 81.89, डूंगरपुर का 81.76, जैसलमेर का 77.90, जालौर का 86.08, झालावाड़ का 72.90, जोधपुर का 84.89, नागौर का 87.20, पाली का 78.99, सवाईमाधोपुर का 74.75, सीकर का 87.64, सिरोही का 81.59, गंगानगर का 80.23, टोंक का 82.22, उदयपुर का 74.71, धौलपुर का 72.73, दौसा का 76.10, बारां का 74.21, राजसमंद का 80.61, हनुमानगढ़ का 79.37, करौली का 76.11 फीसदी और प्रतापगढ़ जिले का परिणाम 72.81 फीसदा रहा।
प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली, जबकि उसके प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। महिला जाेधपुर के कुड़ी इलाके में रहती थी, जिसने अपने मकान में साेमवार शाम काे आत्महत्या की। उसने आत्महत्या करने से पहले अपने प्रेमी के भाई व मामा काे फाेन कर युवक द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी देकर उसे बचाने की गुहार की थी।
युवक का शव राेहट-जाेधपुर नेशनल हाईवे पर निंबली टाेल के निकट मंगलवार सुबह मिला। 30 साल का मृतक सुरेंद्र मेवाड़ा पाली के बगड़ी के निकट गुड़ा बिंजा गांव का निवासी है, जाे काफी समय से पाली में रहता था। साेमवार दिन में ही बाइक पर घर से निकला था। माैके पर उसकी बाइक भी मिली, जिसके पास ही कपड़ाें का बैग व विषाक्त पदार्थ के खाली पैकेट मिले हैं।
शव की हालत से लग रहा है कि साेमवार दिन में ही उसने जहरीला पदार्थ खाक जान दे दी। मृतक के भाई ने राेहट थाने में बड़ा गुड़ा हाल कुड़ी निवासी शराब काराेबारी महेंद्र मेवाड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आराेप में केस दर्ज कराया है। वहीं मृतका के पिता ने कुड़ी थाने में महेंद्र मेवाड़ा के खिलाफ इसी आराेप में मुकदमा दर्ज कराया है।
मृतक की पत्नी ने कुछ दिन पहले ही बच्ची काे जन्म दिया
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि मृतक सुरेंद्र की पत्नी ने कुछ दिन पहले ही बच्ची काे जन्म दिया। साेमवार काे सूरज पूजन का कार्यक्रम रखा था। मृतक सुरेंद्र एक शराब कंपनी का प्रतिनिधि था, जबकि उसका माैसेरा भाई आराेपी महेंद्र जाेधपुर जिले में शराब का ठेकेदार है।
मृतक के भाई गाैतम की ओर से दर्ज कराई रिपाेर्ट में आराेप है कि आराेपी महेंद्र ने साेमवार काे पाली में सुरेंद्र से मारपीट की थी, जिससे प्रताड़ित हाेकर उसने जान दी। उधर, कुड़ी थाने में मृतका के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि महेंद्र की मारपीट व प्रताड़ना से दुखी हाेकर उसकी पुत्री मीनाक्षी ने आत्महत्या की।
महिला ने मामा व भाई काे फाेन कर कहा- सुरेंद्र अात्महत्या करने वाला है, उसे बचा लाे, खुद ने भी जान दे दी
राेहट थानाप्रभारी कमलेश गहलाेत ने बताया कि पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि 30 वर्षीय मृतक सुरेंद्र मेवाड़ा पुत्र देवीलाल बगड़ी थाना क्षेत्र के गुड़ा बींजा गांव का निवासी है। आराेपी शराब काराेबारी महेंद्र मेवाड़ा बगड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा गुड़ा का निवासी है। मृतक सुरेंद्र मेवाड़ा व आराेपी महेंद्र मेवाड़ा माैसेरे भाई हैं।
मृतक सुरेंद्र का अपने माैसेरे भाई महेंद्र की पत्नी मीनाक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साेमवार काे मृतका ने मृतक सुरेंद्र के मामा व भाई काे फाेन कर कहा था कि सुरेंद्र राेहट-निंबली गांव के पास कहीं जहर खाकर आत्महत्या करने वाला है, जिसे किसी तरह से आप लाेग बचा लाे।
इसके बाद मृतक का भाई गाैतम व मामा खाेजबीन करते हुए राेहट से निंबली इलाके तक आए थे, लेकिन उनकाे सुरेंद्र का पता नहीं लगा। साेमवार शाम काे उस महिला ने कुड़ी इलाके में स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। राेहट पुलिस का मानना है कि साेमवार दिन में पहले सुरेंद्र ने जहर खाकर जान दी और जब महिला काे इसकी जानकारी मिली ताे उसने भी आत्महत्या कर ली।
अगर आप में जज्बा है तो हर कठिनाई बौनी है। यही मिसाल सच साबित की है खैरथल की कशिश बाबानी ने। एक निजी स्कूल की छात्रा कशिश को 10वीं बोर्ड परीक्षा से एक ठीक महीने पहले पैरालिसिस अटैक आया और शरीर के आधे हिस्से ने काम करना बंद कर दिया। माता-पिता पर जैसे पहाड़ टूट पड़ा। वे समझ नहीं पा रहे थे कि इस मुश्किल से बच्ची कैसे पार पाएगी, मगर कशिश का हौसला इतना कमजोर नहीं था। उसने न तो खुद हिम्मत छोड़ी ना माता-पिता को निराश किया। बाेल न पाने के बावजूद इशारों से मां-पिता से कहा कि कुछ भी हो जाए पढ़ाई और मेहनत बेकार नहीं जाने दूंगी।
पिता शंकरलाल, मां कविता और स्कूल निदेशक पंकज खुराना, प्रिंसिपल आरती खुराना भी साथ खड़े हो गए। कशिश ने निष्क्रिय हुए एक हाथ व पैर के साथ ना केवल पूरी परीक्षा दी बल्कि 96.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। कशिश ने बताया कि उसे टीवी देखना व सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लेना अच्छा लगता है। वह डॉक्टर बनना चाहती है, ताकि तकलीफ में जीने वालों की मदद कर सके। कशिश नियमित 8 घंटे तक पढ़ाई करती थी।
कशिश का पैरालिसिस अभी ठीक नहीं हुआ है। वह एक हाथ से लिख लेती है, मगर बोलना मुश्किल है। इसलिए इशारों में अपनी बात माता-पिता को कहती है। पिछले चार महीने में मां-पिता भी उसकी बात समझने लगे हैं। इलाज जारी है और माता-पिता का इम्तिहान भी।
राजस्थान के तीसरे टाइगर रिजर्व मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में 1982 तक बड़ी संख्या में टाइगर मिलते थे। इसके बाद कई कारणों से यहां से बाघ खत्म हाे गए। इसके लंबे समय बाद 9 अप्रैल, 2013 काे मुकंदरा काे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। दो साल पहले यहां 3 टाइगर शिफ्ट किए गए।
इसी दाैरान टाइगर एमटी-3 खुद रणथंभौर से मुकंदरा आ गया, जिसकी पिछले दिनाें माैत हाे गई। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी भी यहां तीन टाइगर और दो शावक बचे हैं। बाघिन एमटी-2 के दाेनाें शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। इनकी मॉनिटरिंग करने वाली टीम के सदस्यों के अनुसार ये दाेनाें इतने फुर्तीले हैं कि इनकी फाेटाे खींचना अपने आप में एक चुनाैती है।
दो साल में कुनबे में हुए 5 बाघ, एमटी-3 बाघ की माैत का सदमा भी मिला
मुकंदरा में सबसे पहले 3 अप्रैल, 2018 काे रामगढ़ विषधारी सेंचुरी से एमटी-1 बाघ काे शिफ्ट किया गया। 18 दिसंबर, 2018 काे रणथंभौर से एमटी-2 बाघिन और इसके बाद रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एमटी-3 बाघ 9 फरवरी, 2019 काे खुद चलकर मुकंदरा आया था। इसके बाद 12 अप्रैल, 2019 काे एमटी-4 बाघिन काे रणथंभौर टाइगर रिजर्व से लेकर यहां एमटी-3 के साथ जाेड़ा बनाकर रिलीज किया था।
यहां दो साल में 5 बाघ हाे चुके हैं। रिजर्व के डीसीएफ टी मोहनराज ने बताया कि एमटी-3 बाघ की माैत बहुत दुखद है। हमने रिजर्व एरिया में बाघों की सुरक्षा के लिए सारे प्रयास किए हैं। यहां मानवीय दखल करने के लिए घाटी गांव का रीलोकेशन किया है। मशालपुरा गांव की स्वैच्छिक रीलोकेशन की 80 प्रतिशत प्रॉसेस हाे चुकी है।
लक्ष्मीपुरा गांव का रीलोकेशन भी जल्द हाेगा। रिजर्व में प्रे-बेस भी बेहतर हुआ है, साथ ही पशुओं की चराई पर रोकथाम लगाई है। रिजर्व में सबसे बड़ी चुनौती स्टाफ की है। यहां फॉरेस्ट गार्ड के लिए स्वीकृत 111 में से 48 पद ही भरे हैं। हालांकि बॉर्डर हाेमगार्ड, होमगार्ड और विलेज वाॅलियंटर से सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
टाइगर रिजर्व में बाघिन एमटी-4 का मैनेजमेंट जरूरी
^पिछले साल टाइगर-डे पर मुकंदरा में चार बाघ थे। लेकिन, इस बार दाे शावकों की साैगात मिली है। एक बाघ की माैत के बाद बाघिन एमटी-4 के जाेड़े के लिए प्रयास करने चाहिए। एनक्लोजर के बाहर घूम रही एमटी-4 लंबे समय से नर बाघ के साथ रह रही थी। अब उसे जब नर बाघ नहीं मिलेगा ताे उसे सदमा लगेगा।
विभाग काे सबसे पहले ये पता करना हाेगा कि इसने बच्चे ताे नहीं दिए हैं। अथवा बच्चे देने वाली ताे नहीं है। यदि ऐसा है ताे नया बाघ नहीं लाना चाहिए। इससे शावकों काे खतरा हाे सकता है। यदि ऐसा नहीं है ताे इसके लिए अब नर बाघ की जरूरत है। अभी यह सदमे हैं।
इस संबंध में जितना जल्दी निर्णय हाे सके विभाग काे करना चाहिए, साथ ही विभाग काे रिजर्व एरिया में सैकंड फेज की प्रोसेस भी शुरू करनी चाहिए। सेल्जर में एनक्लोजर भी बना है। एेसे में यहां एक जाेड़े काे रिलीज करना चाहिए। - दाैलतसिंह शक्तावत, बाघ एक्सपर्ट
सोमवार रात ततारपुर क्षेत्र के गांव रानोठ में अवैध शराब माफिया के हमले में मारे गए 34 वर्षीय युवक विक्रम सिंह जाट के शव का मंगलवार को अलवर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। सामान्य अस्पताल में भर्ती मृतक के साथी वीरेंद्र जाट निवासी अगवानी की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, इस मामले में मृतक विक्रम के भाई ने ततारपुर थाने में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ये सभी लोग अवैध रूप से शराब बेचते हैं।
ततारपुर थानाधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि जोगेंद्र जाट निवासी माताैर थाना खैरथल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई विक्रम सिंह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करता था। वह श्रमिकों को लेने ततारपुर जाने की बात बोलकर घर से गया था। उसके दोस्त वीरेंद्र का गांव पेहल में शराब ठेका है। यहां से विक्रम, वीरेंद्र और खैरथल के आबकारी अधिकारी विजय कुमार के साथ ततारपुर जा रहे थे।
वीरेंद्र व आबकारी अधिकारी विजय कुमार रानोठ में अवैध बिक्री की शिकायत मिलने की सूचना पर मौका देखने रुक गए, तभी अवैध रूप से शराब बेचने वाले रानोठ गांव निवासी ओमप्रकाश व उसके बेटे मनीष व सुरेंद्र, मनोज ने शराब माफिया मुरली जाट व रतीराम यादव निवासी ततारपुर के कहने पर वीरेंद्र पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विक्रम ने वीरेंद्र काे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में विक्रम व उसके दोस्त वीरेंद्र को अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड की ओर से मंगलवार काे दसवीं बाेर्ड का परिणाम जारी किया गया। जिले का कुल परिणाम 78.99 फीसदी रहा। पिछली बार जिले के परिणाम में जहां 0.42 फीसदी गिरावट हुई थी, वहीं इस बार 1.49 फीसदी का सुधार देखा गया। इस बार बेटाें का प्रदर्शन जबर्दस्त रहा। 79.17 प्रतिशत के साथ बेटाें ने बेटियाें काे पछाड़ दिया। इस बार 78.78 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।
इधर, प्रदेश में भी हमारा जिला एक स्थान के साथ के साथ 19वीं रैंक पर पहुंच गया। बेटियाें के परिणाम में प्रदेश में हम 21वें स्थान पर रहे। वहीं, बेटाें ने इस बार बाजी मारते हुए 17वां स्थान प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जगदीशचंद्र राठाैड़ ने बताया परिणाम में पिछले साल के मुकाबले सुधार हुआ है।
रिजल्ट विश्लेषण
प्रदेश का 0.78 फीसदी रिजल्ट सुधरा, गणित व विज्ञान ने इस बार भी राेका
1. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड की ओर से इस बार परिणाम में पिछले साल के मुकाबले 0.78 फीसदी सुधार हुआ। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी गणित व विज्ञान बच्चों के लिए फाेबिया बना रहा। इसके चलते परिणाम में ज्यादा सुधार नहीं हुआ।
2. गणित का 85.63 व विज्ञान का 90.44 फीसदी रहा परिणाम: इस बार जिले सहित प्रदेशभर में परिणाम ठीक रहा। लेकिन गणित में 85.63 फीसदी ही बच्चाें पास हुए। वहीं, विज्ञान वर्ग में 90.44 फीसदी ही पास हुए।
3. संस्कृत 97.60 व हिंदी 96.61 फीसदी बच्चाें ने मारी बाजी : इस बार संस्कृत विषय व हिंदी में बच्चाें ने औसत से कई अधिक अंक प्राप्त किए। संस्कृत में जहां 97.60 फीसदी परिणाम रहा। वही हिंदी में भी 96.61 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही अंग्रेजी 93.18 फीसदी, सामाजिक विज्ञान में 93.67 फीसदी बच्चाें ने पास हुए।

हिमांशी 97.17% पिता का निधन, मां ने दूसरी शादी की, स्कूल ने निशुल्क पढ़ाया
हिम्मत नगर की रहने वाली हिमांशी के बचपन में ही पिता का निधन हाे गया। मां ने दूसरी शादी कर ली। हिमांशी जब तक समझ पाती उसके ऊपर चुनाैतियां का पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन हिमांशी के दादा सत्यनारायण व चाचा-चाची के पास रहकर इन चुनाैतियां का सामना करना सीखा। वंदेमातरम स्कूल ने भी बेटी हिमांशी काे निशुल्क पढ़ाने का निर्णय लिया। हिमांशी ने दिनरात मेहनत कर 10वीं परीक्षा में 97.17 फीसदी अंक प्राप्त कर घर परिवार सहित स्कूल का नाम राेशन किया।
इस बार गणित व विज्ञान विषय में बच्चाें के पेपर बिगड़े, वहीं हिमांशी ने दाेनाें विषयाें में 100 में से 100 नंबर लेकर आई। अब हिमांशी अपने परिवार के सपने काे पूरा करने के लिए डाॅक्टर बनना चाहती है। हिमांशी बताती है कि कभी पिता-मां की याद आती है ताे दादा दादी व चाचा चाची से बातें कर लेती हूं। वे ही उसके लिए सबकुछ हैं।
वैभव पुराेहित 96.33% पिता का सपना पूरा करने वैभव दिन-रात करता पढ़ाई
जागकर सपने देखना और उन्हें सच करना हर किसी के बस की बात नहीं हाेती, लेकिन इसे सच किया वैभव ने। मन में बस एक ही धुन कि पिता के सपने काे पूरा करना है। पिता जगदीश पुराेहित एक बड़ी कंपनी में मैनेजर थे, लेकिन कुछ साल पहले उनके निधन के बाद मां प्रमिला राजपुराेहित ने वैभव काे संभाला।
वैभव जब मां काे मेहनत करते देखता ताे बस ठान लिया कि उसे भी आगे जाकर बड़ा आदमी बनना है और पिता का सपना पूरा करना है। इसके चलते दिन-रात एक ही काम, बस पढ़ाई। वैभव सिंदरली गांव के रहने वाले हैं तथा सादड़ी के देहली काॅन्वेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। दिन-रात पढ़ाई करके 96.33 प्रतिशत अंक लाए। स्कूल स्टाफ ने भी उनकी काफी मदद की। वैभव की सफलता पर परिवार ने अभिनंदन किया।
एसडीएम यशपाल आहुजा के आश्वासन के बाद महंत दयानंद गिरी महाराज ने मंगलवार को आश्वासन समाप्त कर दिया। विभिन्न मांगों को लेकर दयानंद गिरी महाराज 9 दिन से एक पांव पर खड़े रहकर अनशन कर रहे थे।
महंत की मांग थी कि शहर में विचरण कर रहे गोवंश के लिए जल्द से जल्द नंदीशाला की व्यवस्था की जाए और गोचर भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाए ताकि वे गोवंश के काम आ सके।
एसडीएम यशपाल आहुजा सुबह अनशन स्थल पर पहुंचे और बातचीत की। आहुजा ने कहा कि सरकार की योजनांतर्गत 50 लाख रुपए नंदीशाला के लिए देने की घोषणा की गई थी। इंडस्ट्रीज एरिया के सामने की जमीन आवंटन के लिए चयनित की गई है। शीघ्रातिशीघ्र 50 लाख की राशि राजस्थान सरकार से पास करवा कर नंदी शाला का शुभारंभ करेंगे।
आहुजा ने कहा कि गोचर भूमि मुक्त करवाने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। आहुजा ने जूस पिला कर महंत का अनशन समाप्त करवाया। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, हरीश छंगाणी, रामावतार बोहरा, महंत अर्जुन गिरी, राजू गिरी व राजेश नंद गिरी आदि उपस्थित थे।
बालेसर विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत ढांढणिया भायला के सरपंच के खिलाफ राजकार्य में बाधा एवं गाली गलौज करने का मामला बालेसर पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। बालेसर थाना प्रभारी दीपसिंह भाटी व एएसआई मलूराम ने बताया कि विकास अधिकारी डॉ. सीएच. कामठे ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मगंलवार को दिन में वह अपने कार्यालय में थे।
इसी दौरान ढांढणिया भायला का सरपंच हुकमाराम चौधरी आया और मस्टररोल जारी करने की बात को लेकर उनके साथ गाली गलौज की। ऑफिस में सबके सामने गालियां दी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एएसआई मलुराम मौके पर पहुंचे। विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर सरपंच के खिलाफ राजकार्य में बाधा व गाली गलौज करने का मामला बालेसर पुलिस थाने में दर्ज कर लिया है।
जांच एएसआई मलुराम ही करेंगे। वहीं इस मामले में सरपंच हुकमाराम चौधरी का कहना है कि पंचायत की एक महिला पंचायत समिति में पेंशन के काम से गई थी तो उसके साथ दुव्यर्वहार हुआ। इस पर वह बात करने गया था। उन्होंने बताया कि ढांढणिया पंचायत में बजट होने के बावजूद बीडीओ फरवरी 2020 से एक भी स्वीकृति जारी नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को कार्यालय गया तो बोले कि आपको बार-बार कहने की जरूरत नहीं है। ज्यादा
किया तो आपके खिलाफ मामला दर्ज कराऊंगा।
गुजरात पुलिस रिकाॅर्ड में डूंगरपुर जिले के खरपेड़ा गांव निवासी एक युवक ईश्वर का शव 6 फरवरी को मिला। शिनाख्त के बाद अंतिम संस्कार की सारी रस्में हो गईं। मृतक की पत्नी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने ईश्वर के ही दो भाइयों को उसकी हत्या मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, पांच माह बाद ईश्वर सोमवार को अपने साडू के घर राजपुर आ गया। उसे देख कर सब हक्के-बक्के रह गए। साडू मृत घोषित किए गए ईश्वर को लेकर सीमलवाड़ा पुलिस चौकी पहुंचा।
दरअसल, हुआ यूं कि गुजरात के ईसरी थाना क्षेत्र के मोरी गांव के पास 6 फरवरी, 2020 को जंगल में एक युवक का शव मिला था। शव पुराना व सड़ा-गला था। पुलिस की तफ्तीश में युवक का कनेक्शन खरपेड़ा से निकल गया। ईश्वर की पत्नी सीमा, साले व ससुर ने इसकी शिनाख्त खरपेड़ा निवासी ईश्वर पुत्र खातु मनात के रूप में कर दी, लेकिन उसके भाइयों व परिजनों ने शव ईश्वर का नहीं होना बताया। ईसरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ईश्वर के दो भाइयों को हत्या मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वे जेल में सजा काट रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि खरपेड़ा गांव में दफन किए गए युवक का शव आखिर किसका है।
^ युवक के शव की शिनाख्त उसकी पत्नी, ससुर व साले ने की थी। युवक के हाथ पर ईश्वर लिखा हुआ था, जो नजर आया था। ससुर ने उन पर आरोप लगाए थे। अब ईश्वर को यहां पर आने के लिए कहा है ताकि पता किया जाए कि पिछले छह माह से कहां पर था। इससे आगे की जांच की जाएगी।
-आर.एस. तावियाड़, पीआई, ईसरी थाना पुलिस, गुजरात।
राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। प्रथम वर्ष मंए प्रवेश लेने वाली 12 वीं पास छात्राएं अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त हैं। कॉलेज निदेशालय जयपुर की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया 28 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगी।
प्राचार्य डॉ सोहनलाल ने बताया कि आवेदन करने वाली छात्राओं की वरीयता व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 17 अगस्त को किया जाएगा। ई मित्र से शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 22 अगस्त है। आवेदन के लिए छात्राओ को अपनी स्वयं की एसएसओ आईडी से आवेदन करना अनिवार्य है। प्रवेशित बालिकाओं की प्रथम सूची व वर्ग निर्धारण के साथ विषय आवंटन 27 अगस्त को होगा।
टिड्डियों के हमले से इलाके का किसान अभी संभला ही नहीं था कि अब टिड्डियों के फाके मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। उपखंड के कई गांवो में निकले टिड्डी के बच्चों से किसान एक बार फिर सहम गया है। उप जिला कलेक्टर सुखाराम पिंडेल, कृषि विभाग आत्मा के उपनिदेशक हरीश मेहरा, कृषि अधिकारी रामप्रकाश जाखड़, रफीक कुरैशी ने बैठक कर फाके नियंत्रण के लिए चर्चा की और कई दलों का गठन किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले 2 माह से लगातार टिड्डी दल का हमला हो रहा है। सोमवार को गोदावास, देवातड़ा, बुड़किया, झालामलिया, कुड़ी आदि गांवों में अचानक से धरती पर फांका (टिड्डियों के बच्चे) निकल आए। लाखों की तादाद में फाका देखकर किसानों ने प्रशासन को सूचना दी। शाम को ट्रैक्टरों के माध्यम से स्प्रे का छिड़काव शुरू करवाया।
बिलाड़ा आंचलिक . भावी एवं आसपास के गांव- ढाणियों के खेतों में बड़ी संख्या में टिड्डियों के बच्चे (फाका) सामने आने से किसानों की मुसीबत बढ़ गई। कृषि विभाग को सूचना देने के बाद देर शाम कृषि अधिकारियों द्वारा पूरे क्षेत्र का दौरा कर रसायनिक छिड़काव करवाया गया।
कृषि अधिकारी रामकरण बागवान ने बताया कि किसानों को कीटनाशक दवाइयां दी है। वे अपने ट्रैक्टर से छिड़काव कर रहे हैं। इस दौरान कृषि अधिकारी रुपेश लवा, पटवारी रामनिवास जाट, पटवारी अनिल सीरवी, किसान अमराराम सोऊ आदि मौजूद रहे।
कोरोना का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्र में धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को यहां के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव आ गए। इससे चिंता बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में 1557 मरीज इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। डाॅक्टर के निवास स्थान को सील कर दिया गया है।
इस बिल्डिंग में दर्जनों दुकानें हैं। डॉक्टर पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सभी दुकानदारों को जांच के लिए सैंपल देने के निर्देश दिए। अस्पताल में पिछले 7 दिनों में 1557 लोग अपना उपचार करवाने आए, इनमें से किन-किन मरीजों ने कोरोना पॉज़िटिव आए डॉक्टर से इलाज करवाया या दवाई लिखवाई की पहचान करने एवं सैंपल लेने के लिए अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को फोन कर सूचना दी है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व अस्पताल का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया था और कर्मचारी का भाई के अलावा अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल दुकान संचालक खुद के अलावा उनके परिवार के चार सदस्य तथा मेडिकल के पास फोटो कॉपी की दुकान संचालक भी कोरोना पॉजिटिव आ चुका है। उधर, उपखंड अधिकारी रतन लाल रेगर ने खाबड़ा खुर्द के पीड़ित कोरोना पॉजिटिव के घर के आसपास के एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया।
उप जिला प्रशासन द्वारा 29 जुलाई बुधवार से फिर आंशिक लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में सब्जी मंडी सहित सभी प्रमुख दुकानें बुधवार से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं आवश्यक सेवा मेडिकल गैस व पेट्रोल पंप को छूट रहेगी।
उक्त आदेश पीपाड़ शहर के साथ उपखंड क्षेत्र के सभी 35 पंचायतों में लागू होगा। वहीं देर रात जारी रिपोर्ट में 10 नए संक्रमित मिले। इनमें 5 प्रेम कॉलोनी, 2 काला भाटा, 2 समदड़िया कॉलोनी व एक पंचवटी कॉलोनी में मिले।
आज से पुलिस दिखाएगी सख्ती, बेवजह घूमते मिले तो एक महीने तक सीज रहेगी बाइक, अब कपड़ा बांधना मान्य नहीं
नई गाइडलाइन से रुकेगा संक्रमण का खतरा, बढ़ते कोरोना मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पीपाड़ व बिलाड़ा में ली बैठकें, थानाधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश, मुकदमे दर्ज होंगे
एसपी के दौरे के बाद 20 चालान काटे, बोरुंदा में 8 हजार जुर्माना वसूला
शहरी क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ राहुल बाहरठ व एडीएम तृतीय अंजुम ताहिर समा ने पीपाड़ शहर का दौरा किया। बालिका विद्यालय में खोले गए कोविड सेन्टर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
थाना परिसर में नागरिकों व अधिकारियों की बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़कों पर बेवजह व बिना मास्क घूमने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। दुपहिया वाहन जब्त कर एक माह तक नहीं छोड़े जाए। बुधवार से पीपाड़ में आंशिक लॉकडाउन के दौरान पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम शैतानसिंह राजपुरोहित, पुलिस उपाधीक्षक हेमंत नोगिया, बीसीएमओ डॉ जितेंद्र चारण, पालिकाध्यक्ष महेंद्रसिह कच्छावाह ,अधिशाषी अधिकारी सुरेशचंद शर्मा, मेडिकल टीम प्रभारी डॉ सुरेंद्रसिंह परिहार व थानाधिकारी प्रेमदान रतनू मौजूद रहे। वहीं, एसपी के दौरे के बाद पुलिस ने साथीन ग्राम में 20 से ज्यादा चालान काटे। एसपी बिलाड़ा भी पहुंचे।
यहां अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकार व प्रशासन के निर्देशों की पालना नहीं करने वालों के चालान काटें और मुकदमे दर्ज किए जाएं। देर रात तक दुकानें खोलने वाले, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाए। उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया कि बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान न दें और न ही भीड़ करने दें। इस दौरान पुलिस उपअधीक्षक हेमंत कुमार नोगिया, थानाधिकारी मनीष देव सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
खारिया मीठापुर में बीडीओ ने काटे चालान
बिलाड़ा विकास अधिकारी डॉ दिशी शर्मा ने खारिया मीठापुर ग्राम में बिना मास्क वालों के और सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं करने वालों के चालान काटे। बीडीओ डॉ शर्मा ने बताया कि अब किसी भी गांव में कभी भी टीम द्वारा निरीक्षण किया जा सकता है।
भोपालगढ़. पुलिस थाने में कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर प्रशासनिकअधिकारियों,जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की बैठक हुई। थानाधिकारी राजेंद्र खदाव ने बताया कि उप जिला कलेक्टर सुखाराम पिंडेल, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेन्द्र डूकिया, विकास अधिकारी प्रदीप धनदे की मौजूदगी में विचार-विमर्श किया गया।
उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल व पुलिस उपाधीक्षक धर्मेन्द्र डूकिया ने दुकानदारों पर ₹500 जुर्माना व ग्राहक पर ₹200 व आमजन पर भी जुर्माना को लेकर आवश्यक जानकारी दी। कहा कि रुमाल व कपड़े से मुंह ढकने पर भी कार्रवाई की जाए। डॉ दीपक माथुर ने सैंपल के बारे में बताया।
ग्रामीणों ने अधिकारियों से ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की मांग रखी। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जाखड़, नायब तहसीलदार हरेंद्र मूड, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता हनुमान चौधरी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल मीणा, सहायक उप निरीक्षक ज्ञान पाल ,प्रेमाराम भाटी, गणेशराम पचार, जीवनराम चोटिया, ज्ञानचंद मुणोत, सोहन देवड़ा डीलर, रसीद कुरैशी सहित कई विभागों के अधिकारी,कर्मचारी,जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
पीपाड़ वस्त्र व्यापार संघ देगा 300 चद्दर
पीपाड़ शहर | कस्बे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए उपखंड प्रशासन द्वारा बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में संचालन व्यवस्था हेतु भामाशाहों ने भी हाथ बढ़ाए हैं। कस्बे में वस्त्र व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक एसडीएम शैतान सिंह राजपुरोहित के सानिध्य में हुई।
बैठक में पीपाड़ कस्बे में कन्या महाविद्यालय में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में वस्त्र व्यापार संघ द्वारा 300 बैड के लिए चादर उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है। बैठक में मणिलाल मुथा, पंकज कोठारी,चेतन राठी,युसूफ छीपा, परसराम माली, दिनेश माली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैंक में भीड़, लोगों में संक्रमण का डर नहीं, अब तक 22 पॉजिटिव
शेरगढ़ | शेरगढ़ में इन दिनों लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। अब तक 22 जने पॉजिटिव आ चुके हैं। बावजूद इसके लोग सावधानी नहीं बरत रहे। शेरगढ़ में बैंक पर भीड़ देखकर लगता नहीं कि कोरोना का जरा सा भी डर है। सोशल डिस्टेंस कहीं नजर ही नहीं आ रहा। कई जने बिना मास्क पहुंच गए।
बोरुंदा में 10 शिक्षकों की टीम, 3 दिन में 8000 का जुर्माना वसूला
कोरोनावायरस की महामारी से बचाव को लेकर नई गाइडलाइन के तहत कस्बे में 10 सरकारी अध्यापकों की अलग टीमों का गठन कर 3 दिन में ₹8000 की जुर्माना वसूला गया। नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पीपाड़ उपखंड के बोरुंदा कस्बे में कोरोना के मरीजों की संख्या अधिक रही है।
मास्क नहीं पहनने वाले दुकानदार और ग्राहक तथा रास्ते चलने वाले राहगीरों के 3 दिनों में करीब 8000 का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान नेमाराम प्रजापत, सुमन कुमावत,ओम प्रकाश पूनिया, सुनील पुरोहित,सुरेंद्र सिंह, मुकेश बडियार, रजनीकांत खंडेलवाल, दयाराम बडियार, रामकरण डांगा की टीम ने कस्बे के बस स्टैंड ,धर्म कांटा व सदर बाजार में कार्रवाई की।
राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा की जा रही घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश...
आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्राइवेट होटलों को लेकर एक अहम बैठक करेंगे. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में...बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक जाेगेंदर अवाना ने कहा कि बीजेपी के मदन दिलावर सहित कई नेताओं काे कानूनी की पूरी जानकारी नहीं है। इस वजह से हाईकाेर्ट में अर्जी खारिज हुई है। विधानसभा में अर्जी खारिज हुई । इससे पहले राज्यसभा चुनाव के दाैरान भी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया में भी हम छह विधायकाें की शिकायत हुई थी लेकिन इलेक्शन कमीशन ने इनकी शिकायत काे वैध नहीं माना था और हमने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियाें के समर्थन में वाेट किया था।
राज्यसभा चुनाव में भी इनकाे मुंह की खानी पड़ी थी। बहरहाल हम सब छह कांग्रेस के विधायक हैं और सीएम अशाेक गहलाेत हमारे नेता हैं। उधर रही बात बसपा की ताे हम सब बसपा से नाता ताेड़ चुके है और जनवरी में ही कांग्रेस की शपथ ले चुके है। गाैरतलब है कि सितंबर 2019 में बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल हुए थे।
बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि दल बदलू कानून में राजस्थान हाईकाेर्ट का फैसला था कि टू थर्ड लाेग पार्टी छाेड़ सकते है। बसपा केस में 100 प्रतिशत विधायकाें ने पार्टी छाेड़ी है। राजस्थान हाईकाेर्ट के फैसलाें की अगर स्टडी की जाती ताे बात ही अलग हाेती।
कुल मिलाकर कुछ नेता मीडिया में सुर्खिया बटाेरने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हम इन्हें सीरियस नहीं ले रहे है क्याेंकि हमारी विलय कानून के दायरे में हुआ है। बसपा की ओर से इस तरह से व्हिप जारी करना पूरी तरह से नियम विपरीत है।
फलों के राजा आम की किस्म लंगड़ा इस साल ज्यादा नहीं चल पाया। उम्मीद थी कि 50 दिन तक आवक रहेगी, लेकिन एक महीने में ही कीडे़ और गलन का शिकार हो गया। अब चौसा आम की आवक प्रारंभ हो गई है। यह भी बमुश्किल एक सप्ताह चल पाएगा।
इसके बाद एक हफ्ते तक फजली आएगा और आम के सीजन की इतिश्री हो जाएगी। माना जाता है कि सफेदा, दशहरी और लंगड़ा आम की आवक करीब 50 दिन तक रहती है। अब आम का सीजन उतार पर है। ज्ञात रहे कि मंडी में करीब 10 से 15 टन आम की आवक प्रतिदिन होती है। वैसे आम का सीजन बहुत कुछ बारिश पर निर्भर करता है।
इस बार आंधी-तूफान नहीं होने से आम का उत्पादन अच्छा था और आवक भी सहज थी, लेकिन सब्जी मंडियों में कोरोना स्प्रेडर मिलने के कारण बार-बार मंडियों के बंद होने से कारोबार अस्तव्यस्त था। साथ ही लॉकडाउन से कई कारोबार प्रभावित होने के कारण उन क्षेत्रों से जुडे़ कार्मिक मजबूरी वश सब्जी और फलों के कारोबार में उतर आए। इससे प्रतिस्पर्धा थी और बाजार में डिमांड कम थी। ऐसे में आम सामान्य जन की खरीद के दायरे में रहा। सभी आम इस साल 30 से 40 रुपए किलो में रहे।
किंतु मौसम ने साथ नहीं दिया। मई में बारिश प्री मानसून की सक्रियता से फलों में कालापन आ गया, जिससे फल का रूप बिगड़ गया। साथ ही जल्द पकने और कीड़े पकने की शिकायत हुई। थोक विक्रेता प्रकाशचंद कहते हैं कि आम के पेड़ पर बारिश होने से पत्तों की गंदगी फल का रूप बिगाड़ देती है। इससे फल की क्वालिटी भी खराब हो जाती है। इन दिनों जो फल आ रहा है वह अंदर से तो ठीक है, लेकिन रंग-रूप में खराब है। इसलिए ग्राहकी कमजोर है।
तोतापुरी और नीलमपरी से श्रीगणेश
भरतपुर में आम की सीजन की शुरुआत सफेदा से होती है और फजली पर खत्म हो जाती है। मार्च की शुरुआत में तोतापुरी और नीलमपरी आते हैं और इसके तुरंत बाद गुजरात का सफेदा आम आता है, जो मई के मध्य तक चलता है। इसके साथ ही दशहरी आम की शुरुआत होती है और इसके दस-पंद्रह दिन बाद लंगड़ा प्रारंभ हो जाता है।
यह अगस्त के प्रथम सप्ताह तक चलता है। इसके साथ ही जुलाई के आखिर में चौसा आम आने लगता है और आखिर में फजली आता है। लंगड़ा आम बनारस के निकट एक दिव्यांग किसान द्वारा किस्म विकसित करने के कारण मशहूर हुआ।
बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय के मामले में उनकी याचिका पर विधानसभा अध्यक्ष के फैसले की कॉपी नहीं देने को लेकर साेमवार सुबह विधानसभा सचिवालय में धरना दे दिया। हालांकि धरने के बाद उन्हें स्पीकर के फैसले की कॉपी दी गई जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। दिलावर सुबह साढ़े 10 बजे से 11 :20 तक यानी 40 मिनट तक धरने पर बैठे रहे। दिलावर ने कहा कि उन्हें सिर्फ याचिका खारिज हाेने के कागज दिए गए है जबकि स्पीकर ने ऐसा क्याें किया इससे संबंधित पूरे डाॅक्यूमेंट अब तक नहीं मिले है।
दिलावर ने बताया कि उन्हें इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी पी जोशी द्वारा दिए गए फैसले के बारे में जानकारी मिलने के बाद वह साेमवार सुबह ही विधानसभा सचिवालय गए और इस बारे में निर्णय की कॉपी मांगी लेकिन उन्हें कॉपी नहीं मिलने पर वह धरने पर बैठ गए।
उन्होंने बताया कि कॉपी देने में जानबूझकर देरी की गई । हालांकि कॉपी देने के लिए मना नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें कॉपी देने में देरी की जा रही है। कॉपी नहीं मिलने तक वह धरने पर बैठे रहे। दिलावर ने बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में जाने के खिलाफ गत 16 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका लगाई थी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। इसे चुनौती देने के लिए दिलावर ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।
17 जुलाई काे स्मरण पत्र लगाया
सितंबर, 2019 को बहुजन समाज पार्टी के 6 सदस्यों के कांग्रेस में विलय के आदेश जारी हुए थे, जिस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए मदन दिलावर ने 16 मार्च, 2020 को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका प्रस्तुत की थी। इस याचिका में विलय को अमान्य करार देने की मांग की गई थी। जब याचिका पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 17 जुलाई को दिलावर ने फिर स्मरण पत्र लगाया था। जिस पर स्पीकर ने याचिका को निरस्त कर दिया।
कस्बे के आर्य समाज रोड स्थित एसबीआई बैंक से रुपए निकाल कर दुकान पर जूते खरीदने के दौरान रुदावल थाना क्षेत्र के गांव नगला ठिकरिया निवासी पिता-पुत्र की बाइक के थैले से सोमवार दोपहर भरे बाजार बदमाश डेढ़ लाख की नकदी पार कर ले गए।
बाइक के थैले से रुपयों को गायब देख दोनों पिता-पुत्र भागे-भागे पहले बैंक व फिर पुलिस थाने पहुंचे तथा घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने बैंक व दुकान पर जाकर पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीडित के पुत्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश बैंक से ही पिता-पुत्र के पीछे लग गए थे। बदमाशों ने रैकी कर उन्हें बाइक के थैले में नकदी रखते हुए देख लिया था।
रुदावल थाना क्षेत्र के गांव नगला ठिकरिया निवासी मोहन सिंह ने बताया कि उसके पिता श्रीराम सिंह गुर्जर आर्मी से रिटायर्ड हैं तथा उनके बयाना में एसबीआई बैंक शाखा में एक पेंशन खाता व दूसरा बचत खाता है जो उसके पिता व मां के संयुक्त नाम से है। पिता श्रीराम को अपने पेंशन खाते से दो लाख की राशि निकाल कर अपने संयुक्त बचत खाते में डलवानी थी।
इसके लिए मोहन सिंह व उसका पिता सोमवार सुबह 11 बजे गांव से बैंक पहुंचे तथा पहले पिता के पेंशन खाते से दो लाख रुपए निकाले। लेकिन जब बचत खाते में उस राशि को डालने लगे तो बैंककर्मी ने बताया कि एक दिन में केवल अधिकतम 49 हजार रुपए ही डाल सकते हैं।
इस पर उन्होंने दो लाख में से 49 हजार रुपए बचत खाते में डाल दिए तथा एक हजार रुपए खरीददारी के लिए अलग से जेब में रख लिए। शेष डेढ़ लाख रुपयों की 500-500 की तीन गड्डियों व दोनों पासबुकों को अपने पास मौजूद पॉलिथीन में रखकर बाइक के थैले में डालकर चैन लगा ली।
दुकान में आया था एक संदिग्ध युवक
पीडि़त मोहन सिंह ने बताया कि जब वे दुकान में जूते देख रहे थे तभी दुकान में एक संदिग्ध युवक घुसा था। जिसने अपने मुंह को कपड़े से पूरी तरह से ढक रखा था। दुकानदार ने उससे पूछा भी था कि क्या उसे जूते खरीदने हैं लेकिन युवक ने कोई जबाव नहीं दिया तथा एक-डेढ मिनट रुकने के बाद दुकान से बाहर चला गया।
पीडि़त को संदेह है कि उक्त युवक बदमाश गैंग का हो सकता है क्योंकि जब वह दुकान में आया तो वह पिता-पुत्र के सामने इस तरह से खड़ा हुआ था कि वे बाहर बाइक की तरफ नहीं देख सकें। पीडित को अंदेशा है कि जब वह युवक उनके पास खड़ा था उसी दौरान बाहर खड़े उसके साथी ने बाइक से नकदी भरी पॉलिथीन निकाल ली।
चिकसाना थाना पुलिस ने रविवार रात्रि 11 बजे संतरी से मारपीट करने के मामले में नदबई के लुहासा निवासी 28 वर्षीय युवक सौरभ को गिरफ्तार किया है। वह अपने ससुराल वालों की शिकायत पर एएसआई को धमकाने आया था। गेट पर खड़े संतरी को उसने खुद को विदेश मंत्रालय का आईएएस अधिकारी बताकर परिचय दिया और रौब झाड़ा।
संतरी ने उसे सैल्यूट करने के साथ ही कुर्सी पर बिठाया। लेकिन, जब वह अंदर थाने में घुसने लगा तो संतरी ने उसे अंदर जाने से रोका। बस, इसी बात पर उसने संतरी के साथ मारपीट कर ली। शोर सुनकर थाने का अन्य स्टाफ बाहर आ गया और फर्जी आईएएस को पकड़ लिया। उसे अब एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
थानाधिकारी रामनाथ ने बताया कि अब तक की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी फर्जी आईएएस रविवार को चिकसाना स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था। वहां उसे किसी ने बताया कि थाने का एएसआई सुरेंद्र सिंह उसके ससुराल वालों को अनावश्यक तंग करता रहता है। इस पर वह अपना रौब दिखाने के लिए रात को ही थाने पर आ गया।
उसने संतरी लक्ष्मण सिंह से कहा कि एएसआई सुरेंद्र सिंह कहां है, उसे बुलाकर लाओ। मैंने कल ही उसका चिकसाना थाने से पुलिस लाइन में ट्रांसफर करवाने के लिए उच्चाधिकारियों को शिकायत की है। इस पर संतरी ने सौरभ को असली आईएएस समझ लिया और उचित सम्मान देकर कहा कि आप बैठिए, मैं एएसआई को बुलाकर लाता हूं। लेकिन, आरोपी थाने में अंदर घुसने लगा तो संतरी ने उसे टोका। इस पर उसने संतरी का गिरेबान पकड़कर मारपीट कर धक्का दे दिया।
पहले भी आरोपी पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर का पीए बना था
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी सौरभ शर्मा ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसके खिलाफ कई थानों में धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के लिए विभिन्न थानों में 7 मामले दर्ज हैं। उसने बताया कि मई, 2017 में पहले उसका परिचय फतेहपुर सीकरी के रोजौली गांव निवासी रघुवीर सिंह जाट से हुआ था। तब उसने उसे खुद को पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर का पीए बताकर उसके बेटे को विद्यार्थी मित्र लगाने के नाम पर 25000 रुपए हड़प लिए थे।
वर्ष 2017 में ही कठूमर वाले बच्चू पंडित से उनके लड़के पटवारी सोहनलाल शर्मा का अलवर ट्रांसफर कराने की एवज में 70 हजार रुपए लिए थे। नदबई में भी उसने अपने प्लॉट का सौदा तय करके धर्मवीर सिंह के पेशगी के 50 हजार रुपए लिए थे। लेकिन, न तो प्लॉट बेचा और न ही पेशगी की रकम लौटाई।
वर्ष 2018 में उसने करौली में कैलादेवी दर्शन करने के लिए आईजी रेंज कार्यालय में आईएएस बनकर दर्शन करवाने के लिए फोन किया था। तब उसे काफी वीआईपी प्रोटोकॉल मिला था। इससे उसकी आईएएस बनने की आदत पड़ गई और इस तरह वह पैसे लेकर कई लोगों के काम भी निकलवाता रहा है। लेकिन, एक बार वह जेल की सजा भी काट चुका है।
बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय का मामला उलझता जा रहा है। हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक मदन दिलावर की याचिका को सारहीन बताकर खारिज कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने अलग से याचिका दायर करने की छूट दी है। ऐसे में भाजपा फिर कोर्ट का रुख करेगी। इस संबंध में भाजपा मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक के बाद पूनियां ने कहा कि हमारे विधिवेत्ता से राय मशविरा कर रहे हैं।
फ्रेश पिटिशन की गुंजाइश है। कॉपी आने के बाद उसका अध्ययन करने पिटिशन दायर करेंगे। विधानसभाध्यक्ष की ओर से याचिका को खारिज करने के सवाल पर पूनियां ने कहा कि उनको विशेषाधिकार है। बैठक में पूर्व विधानसभाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, विधायक मदन दिलावर सहित कई नेता शामिल हुए।
पूनियां ने कहा कि बसपा के सतीश मिश्रा ने जो पत्र जारी किया है। इस तरह के सिमिलर केसेज में कोर्ट ने रिलीफ दी है। बीएसपी का चुनाव चिन्ह हैं और उस का राष्ट्रीय स्तर पर कोई मर्जर नहीं हुआ है, इसलिए विधायकों का मर्जर जायज है या नहीं ये न्यायालय तय करेगा।
आश्चर्यचकित हूं कि स्पीकर खुद काेर्ट में गए, फिर आपाधापी में एसएलपी वापस ली: राठाैड़
उपनेता राजेंद्र राठाैड़ ने कहा कि वह आश्चर्यचकित है कि पहले स्पीकर खुद काेर्ट में गए। इसके बाद आपाधापी में एसएलपी वापस ले ली। दुर्भाग्य की बात ये रही कि विधायक मदन दिलावर काे खुद की याचिका से जुड़ी एक काॅपी के लिए धरना देना पड़ा। यह संसदीय सचिवालय के एक सिस्टम की बड़ी खामी काे दर्शाता है। बसपा से कांग्रेस विलय प्रकरण में बीजेपी दाेबारा काेर्ट में जाएगी, इस तरह से लाेकतंत्र की हत्या नहीं हाेने दी जाएगी। सदन बुलाने का अधिकार राज्यपाल काे है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि काेराेना के मुद्दे पर मार्च में विधानसभा स्थगित हुई थी।
कांग्रेस को खुश होने की जरूरत नहीं: दिलावर
भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मेरी पिटीशन को लगभग 130 दिन होने के बावजूद भी निस्तारित नहीं किया। दूसरी ओर कांग्रेस के मुख्य सचेतक द्वारा दिए गए आवेदन पर उसी दिन पायलट गुट के विधायकों को नोटिस आधी रात को घरों पर चस्पा कर दिए। दिलावर ने कहा कि मेरे द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को लगभग 18 जुलाई को एक स्मरण पत्र देकर निवेदन किया कि मेरी पिटीशन को शीघ्र निस्तारित करें।
मुझे सुने बिना ही 24 जुलाई की रात्रि को पिटीशन को निस्तारित कर दिया गया परन्तु मेरे को निस्तारित पिटीशन के आदेश की काॅपी नहीं दी गई। यह निर्णय टैक्निकल ग्राउंड पर हुआ ना कि मैरिट के आधार पर। हम लीगल एक्सपर्ट्स की राय अनुसार न्यायालय में निवेदन करेंगे, क्योंकि किसी भी पार्टी का विलय दूसरी पार्टी में पूरा होता है, खंड-खंड नहीं होता। बसपा विधायकों का पार्टी सहित विलय विधि विरूद्ध है, क्योंकि यह बसपा राष्ट्रीय पार्टी की प्रादेशिक इकाई है।
शहर की जामा मस्जिद कोरोना स्प्रेडर बन सकती है। क्योंकि सख्ती कम होते ही दुकानों को छोड़कर विक्रेता सड़क पर फड़ लगा रहे हैं। इस कारण ग्राहकों के लिए जगह नहीं मिलती और सोशल डिस्टेंस खत्म हो गया है। साथ ही अधिकांश दुकानदारों को मास्क को तिलांजलि दे दी है। इससे मंडी कभी भी खतरे का कारण बन सकती है।
उल्लेखनीय है कि कुम्हेर गेट मंडी में सब्जी विक्रेता और उनके परिवार के 50 से ज्यादा लोग कोरोना पाजीटिव निकल चुके हैं। जामा मस्जिद में भी कई मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन ने इसलिए बीच में जामा मस्जिद मंडी को बंद कर दिया था। बाद में केवल दुकान परिसर में ही कारोबार करने की इजाजत दे थी, लेकिन सख्ती कम होते ही दुकानदार प्रतिष्ठानों को खाली छोड़ कर सड़क पर फड़ लगाकर बैठ गए हैं।
अधिकांश ने 6 से 10 फुट तक सड़क को घेर दिया है। कई ने तख्त लगा लिए हैं। ऐसा दोनों ओर के दुकानदारों द्वारा किए जाने के कारण ग्राहकों के लिए जगह बहुत थोड़ी बची है। बीच सड़क पर सड़ी-गली सब्जी दुकानदारों द्वारा डाल दी जाती है। इस कारण ग्राहकों के लिए जगह नहीं मिलती और सोशल डिस्टेंस लगभग खत्म हो गई है। ऐसे में जामा मस्जिद मंडी कभी भी कोरोना स्प्रेडर साबित हो सकती है।
राखी विक्रेताओं ने भी रोका दही वाली गली का रास्ता
जामा मस्जिद सब्जी मंडी जैसे हालात दही वाली गली के हैं। यहां भी राखी विक्रेताओं सहित कई दुकानदारों ने फड़ लगा लिए हैं। इससे आवागमन सहज नहीं हो पा रहा। ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं हो रही। यहां भी कुछ दुकानदार मास्क नहीं लगा रहे।
A Unique news blog for hindi news,hindi news for today,hindi news google,hindi news rajasthan,hindi news sports,hindi news breaking,hindi news live,etc.
Show HN: Radix – Visual UI for agentic programming Hey HN, I'm Jordan from Radix. Radix is a UI tool for programming agents. You prompt ...
Enter your email address below to subscribe to our newsletter.
Copyright © 2020-2050 Thar Desert Times | Crafted by VeeThemes.com