अमेरिकी संस्था सीडीसी ने कोरोना का दूसरा नया लक्षण उबकाई आने को बताया है. सीडीसी के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति...from आज तक https://ift.tt/2BJoqdI
via IFTTT
Thar Desert Times , a leading news site provide news related to Rajasthan. Lets connect for Latest news in hindi about Thar Desert Area.
अमेरिकी संस्था सीडीसी ने कोरोना का दूसरा नया लक्षण उबकाई आने को बताया है. सीडीसी के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति...फलासिया पुलिस ने शनिवार को गुजरात ले जाए जा रहे पांच बाल श्रमिकों को मुक्त करवाने के साथ मेट व कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उपयोग ली जा रही जीप भी जब्त कर ली। फलासिया थानाधिकारी उम्मेदीलाल मीणा ने बताया कि शनिवार अलसुबह मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने झाड़ोल-फलासिया मुख्य रोड के झाड़पीपला के पास नाकाबंदी करते हुए गाड़ियों की तलाशी लेना शुरू किया।
इस दौरान एक जीप की तलाशी में उसके अंदर पांच बच्चे मिले। जिनके बारे में चालक सहित अन्य कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कांस्टेबल हितेंद्र सिंह, संजय कुमार ने संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो बच्चों को गुजरात मजदूरी के लिए ले जाने की बात सामने आई।
पुलिस ने जीप चालक अनेश सावंत पुत्र बच्चूभाई पटेल निवासी चित्तल जिला अमरोली गुजरात, मेट झाड़ोल थानांतर्गत बीड़ा निवासी दिनेश पुत्र केशूलाल वडेरा को गिरफ्तार करने के साथ ही जीप भी जब्त कर ली। पुलिस ने सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जहां से उनको लवीना संस्थान ओगणा को सौंप दिया।
विद्युत निगम और विद्युत चाेरी निराेधक थाना पुलिस ने शनिवार सुबह मल्लातलाई और आयड़ से तीन और रिमाेट ऑपरेटेड विद्युत मीटर जब्त किए हैं। लगातार ऐसे मीटर के सामने आने पर पुलिस ने इसके पीछे बड़े गिराेह का हाेना बताया है।
खास बात यह है कि जहां से मीटर जब्त किए हैं, उन घराें में एसी चल रहे थे, फिर भी उनका दाे महीने का बिजली बिल 100 यूनिट ही आ रहा है। निगम के अधिकारियाें ने माैके से तीन मीटर जब्त किए और मालिकाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बता दें कि रिमाेट की सहायता से मीटर काे ऑपरेट किया जाता है, इससे बिजली उपभाेग करने के बावजूद रीडिंग नहीं बढ़ती है। कार्रवाई में एक्सईएन केके शर्मा, एईएन केके रावत, जेईएन कीर्ति सालवी, विद्युत थानाधिकारी सुखदेव प्रसाद, जाब्ते में सुनील सहित अन्य पुलिसकर्मी थे।
रिमाेट लगाने वाले के नंबर बंद, नहीं मिला सुराग
पुलिस ने आराेपियाें से रिमाेट लगाने वाले के बारे में पूछताछ की ताे उन्हाेंने कहा कि परिचिताें से एक नंबर मिला था। उस पर फाेन करने के बाद एक व्यक्ति आया और मीटर में रिमाेट का कनेक्शन कर चला गया। जब पुलिस ने उस नंबर काे ट्रेस किया ताे बंद हाेने के कारण लाेकेशन नहीं मिली। अब उसकी काॅल डिटेल निकलवा रहे हैं।
सालाना 50 से 80 हजार की चाेरी का अनुमान, लेकिन यह तय नहीं कि कब से चुरा रहे थे
एसई गिरीश जाेशी ने बताया कि बिजली चाेरी की लगातार शिकायताें पर कार्रवाई की। इस पर आयड़ में माेहम्मद तारीफ, माेहम्मद साजिद पुत्र जहर माेहम्मद, मल्ला तलाई गरीब नवाज काॅलाेनी निवासी वसीम, अाबिद खान पुत्र बाबू खान और इसी काॅलाेनी के आरिफ के घर से रिमाेट ऑपरेटेड मीटर बरामद किए हैं। उन्हाेंने बताया के घर की जांच के दाैरान घर में एसी लगा हुआ पाया, जबकि पिछले दाे महीने के बिल में सिर्फ 100 यूनिट रीडिंग ही मिली।
आम ताैर पर एसी के साथ लगभग 1500 यूनिट का बिल आना चाहिए था। मीटर की जांच में उसमें से चिप मिली और तलाशी में रिमाेट भी बरामद किया। इसी प्रकार अन्य घराें में भी कूलर, पंखे, फ्रिज सहित अन्य उपकरण चलते पाए गए लेकिन तुलना में बिल कम था। एसई ने बताया कि इन घराें से 50 से 80 हजार रुपए की सालाना बिजली चाेरी हाेने का अनुमान है। हालांकि अभी साफ नहीं है कि आराेपियाें ने मीटर में छेड़छाड़ कब से की हुई थी।
करीब 50 साल पहले 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए जिले के मालीगांव में भागीरथ सिंह भांबू की प्रतिमा का शनिवार को सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के मुख्य आतिथ्य में अनावरण किया गया। सांसद नरेंद्र खीचड़ ने अध्यक्षता की।
समारोह में बाजौर ने शहीदों को लोक देवता बताते हुए कहा कि हमारे शहीदों की घर-घर पूजा होनी चाहिए। उनके जीवन से पग-पग पर प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र भांबू ने मालीगांव की मिट्टी को नमन करते हुए कहा कि भागीरथ सिंह ने देश की रक्षा के लिए शहादत देकर गांव को राष्ट्रीय सम्मान दिलवाया।
सांसद नरेंद्र खीचड़ ने अध्यक्षीय उद्बोधन में शहीदों को देश की थाती बताते हुए उन्हें हर उत्सव, परंपरा में पूजनीय बताया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शहीद वीरांगना चंद्रावती व परिवार के सदस्यों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। भाजपा नेता विनोद झाझड़िया, पूर्व प्रधान उमराव सिंह, विशंभर पूनिया विशिष्ट अतिथि थे। शेखावाटी के भजनोपदेशक सुरेश आर्य ने शहादत पर स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कर देशभक्ति के भावों का गुंजार किया।
कार्यक्रम का संचालन मूलचंद झाझड़िया ने किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कैप्टन माल सिंह भाम्बू, पूर्व सरपंच शुभकरण भाम्बू, जगदीश भाम्बू, मेजर धर्मपाल भाम्बू, होशियार सिंह भाम्बू, रणधीर सिंह भाम्बू, बहादुर सिंह, पूर्ण सिंह, श्योकार जांगिड़, सुरेन्द्र सिंह भाम्बू, रोहिताश भाम्बू, राजवीर भांबू सहित नारनोद, अलीपुर व आसपास के गांवों के लोग मौजूद थे। सरकार की एडवाइजरी का पालन करते हुए सभी लोगों ने मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग किया।
मोहब्बतसरी में शनिवार को अज्ञात जंगली जानवर को देखा गया। दोपहर में करीब 2 बजे एक महिला ने अपने खेत में जंगली जानवर को देखा। गांव के नितिन पूनिया ने बताया कि जंगली जानवर आने की सूचना रेंजर रतनलाल पूनिया को दी। सूचना पर फॉरेस्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे।
महिला सुमन की सूचना के आधार पर गांव के महेंद्र पूनिया व बलबीर पुनिया के खेत में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खेतों में मिले फुट मार्क के आधार पर जंगली जानवर पशुओं के लिए बोए गए चारे में होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि सर्च ऑपरेशन में पता नहीं चला। इस दौरान पटाखे भी छोड़े, मगर वह बाहर नहीं निकला। ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
पग मार्क के आधार पर वन विभाग के अधिकारी ल्याली या गादड़ा होने की आशंका जता रहे हैं। गौरतलब है कुछ साल पहले गांव में पैंथर घुस गया था। जिसे जयपुर से पहुंची टीम ने ट्रेंकुलाइज कर बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा था। इस मौके पर रामप्रताप, ताराचंद, पुनीत, महेंद्र, अरविंद मौके पर मौजूद थे।
गंगाणी गांव से खाद-बीज खरीदने जोधपुर आए किसान के बैग से किसी शातिर ने 30 हजार रुपए पार कर लिए। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि बींजाराम माली पुत्र शेराराम ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया गया कि शुक्रवार को वे पावटा चौराहा पर स्थित खाद-बीज की दुकान पर सामान ले रहे थे।
इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी शातिर ने बैग की चेन खोलकर उसमें रखा पर्स पार कर लिया। इसमें 30 हजार रुपए, एटीएम, परिचय पत्र, लाइसेंस व अन्य दस्तावेज थे। दूसरी ओर, भट्टी की बावड़ी निवासी करनाराम देवासी ने चौहाबो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 25 जून की रात उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात किसी ने कार चुरा ली।
एसीबी ने शुक्रवार देर रात भटेवर में चित्ताैड़गढ़ बड़ी सादड़ी तहसीलदार के वाहन से 1.17 लाख रुपए बरामद किए। तहसीलदार (उप पंजीयक) शहर के पायड़ा, कालका माता राेड स्थित मेड़तिया हाउस निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र दूल्हे सिंह राठाैड़ से कैश पर पूछताछ की ताे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
राशि जब्त कर कार्रवाई शुरू की गई है। एसीबी की तीन दिन में यह तीसरी कार्रवाई है, जिसमें से दाे चित्ताैड़गढ़ जिले की ही है। इससे पहले गुरुवार काे गंगरार बीडीओ और शुक्रवार काे सायरा थाने के हैड कांस्टेबल काे रिश्वत राशि लेते ट्रैप किया था।
एएसपी सुधीर जाेशी ने बताया कि सूत्राें से सूचना मिली थी कि तहसीलदार नारायण सिंह राठाैड़ की छवि भ्रष्ट है। बिना लिए-दिए काेई काम नहीं करता है। ना ही दस्तावेजाें का पंजीयन करता है। शुक्रवार शाम सूचना मिली कि नारायण सिंह बड़ी सादड़ी से घर लौट रहा है। उसके पास अवैध वसूली गई राशि भी है।
इस पर भटेवर चाैराहे पर नारायण के बोलेरो वाहन काे रुकवाया। उसकी तलाशी ली ताे पेंट की जेब से चार गड्डियां 1 लाख 500 रुपए और बोलेरो के डैश बाेर्ड से 16500 रुपए बरामद हुए। राशि के बारे में पूछताछ की गई ताे तहसीलदार संताेषजनक जवाब नहीं दे पाने से राशि के अवैध हाेने की पुष्टि हुई जाे कि अलग-अलग लोगों से लेना सामने आ रहा है। इसके बाद उसके घर पर सर्च किया लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला।
इसलिए शिकायत, कमाई धैले की नहीं, अफसर-पुलिस वाले मांगते हैं रुपए
एसीबी अधिकारियाें ने बताया कि लाॅकडाउन के बाद रिश्वत की काफी शिकायत बढ़ी है। जब परिवादियाें से पूछ रहे हैं ताे वह बता रहे हैं कि लाॅकडाउन से व्यापार ठप पड़ चुका है। आय नहीं हाे रही है और ऊपर से सरकारी काम करने के लिए अधिकारी और पुलिस वाले रुपए मांग रहे हैं। इसलिए शिकायत कर रहे हैं।
कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में रहकर सीए की तैयारी कर रही युवती ने नौकरी के लिए दो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया। इसी जानकारी के आधार पर किसी शातिर गिरोह ने उसे एचडीएफसी बैंक में नौकरी का झांसा दे फर्जी ऑफर लेटर, जाली पेमेंट रसीद भेजकर एक के बाद एक कई बार में करीब 71 हजार रुपए की ठगी कर ली। अब युवती ने केस दर्ज कराया।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 2 निवासी प्रियंका पुत्री गणपत मेवाड़ा ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह बी.कॉम फाइनल की स्टूडेंट है और सीए की तैयारी, इंटर्नशिप व नौकरी के लिए उसने 7 जून को साइन डॉट कॉम व नौकरी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन किया था। फिर उसके पास इशिता चौहान व अनुराग पटवा के कॉल आए।
उन्होंने एचडीएफसी में नौकरी लगाने का कह बताया कि शुरुआत में 45 दिन की ट्रेनिंग के बाद इंटरव्यू अच्छा होने पर नौकरी मिलेगी। रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक खाता नंबर देकर 2350 रुपए जमा कराने को कहा। ये राशि मिलने के बाद शातिरों ने ईमेल से इसकी रसीद भी भेजी। फिर ट्रेनिंग सिक्योरिटी के नाम पर 10,500 रुपए लिए।
विश्वास दिलाने के लिए प्रियंका को एचडीएफसी का ऑफर लेटर भी भेजा। फिर 9 जून को एग्रीमेंट के नाम पर 20799 रुपए जमा करवाए। शातिर ने 20789 रुपए ट्रांसफर करने व पूर्व में ट्रांसफर राशि रिफंड करने का भरोसा दिया। इस पर प्रियंका ने ये राशि भी भेज दी। फिर 13,459 रुपए जमा कराने को कहा।
अगले दिन आरबीआई से खाता लिंक नहीं होने का झांसा देकर 12,450 रुपए जमा कराने को कहा। प्रियंका को संदेह हुआ और रुपए रिफंड करने को कहा। बदमाशों ने रिफंड की आड़ में 12450 रुपए भी अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए और बाद में खुद के मोबाइल और वेबसाइट बंद कर दी। खुद के साथ कुल 70 हजार 767 रुपए की ठगी होने के बाद प्रियंका ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
जिले के चार और स्थानीय रूट पर रोडवेज की बस सेवाएं सोमवार से शुरू की जाएंगी। इसके अलावा झुंझुनूं से गुरुग्राम के लिए भी एक बस सेवा शुरू होगी। स्थानीय रूट में बसें झुंझुनूं से नूआं भाेजासर, झुंझुनूं से उदयपुरवाटी व झुंझुनूं से फतेहपुर के बीच चलाई जाएगी। झुंझुनूं डिपाे के चीफ मैनेजर वासुदेव शर्मा ने बताया कि यात्रियाें की सुविधानुसार और भी बस चलाई जाएगी।
झुंझुनूं से भाेजासर : शाम 6 बजे झुंझुनूं से रवाना होगी। वापसी में सुबह 8:15 बजे चलेगी।
झुंझुनूं से फतेहपुर : शाम 5:50 बजे रवाना हाेगी। वापस सुबह 7 बजे फतेहपुर से रवाना होगी।
झुंझुनूं से उदयपुरवाटी : शाम 6 बजे झुंझुनूं से रवाना हाेगी। वापस सुबह 7:50 बजे चलेगी।
झुंझुनूं से गुरुग्राम : बस सुबह आठ बजे रवाना हाेगी। दाेपहर एक बजे पहुंचेगी। वापसी में यह बस शाम काे चार बजे रवाना हाेकर रात नाै बजे झुंझुनूं आएगी।
नागौरी गेट शिप हाउस क्षेत्र में स्थित एक दुकान में कंप्यूटर पर ऑनलाइन जुए के अड्डे पर दबिश देकर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। एसीपी (सेंट्रल) देरावरसिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि शिप हाउस के पास एक दुकान में ऑनलाइन कैसिनो संचालित किया जा रहा है, जहां कंप्यूटर पर जुआ खेलने की सुविधा दी जा रही है।
एसआई मुकेश कुमार की टीम ने इस कैसिनो पर दबिश दी, तो वहां जुआघर का संचालक कलाल कॉलोनी गली नंबर 2 निवासी सुरेश खटीक पुत्र सोहनदास के साथ ग्राहक बीजेएस मोहन नगर-बी गली नंबर 12 निवासी अयूब खां पुत्र अमारी खान और डांगियावास के जालेली फौजदारान निवासी विशाल विश्नोई पुत्र बाघाराम को गिरफ्तार कर कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।
शनिवार को चूरू के रास्ते टिड्डी का दूसरा दल बिसाऊ क्षेत्र में प्रवेश किया। टिडि्डयाें का एक से डेढ़ किलोमीटर लंबा दल देखकर किसान चिंतित हो गए।ग्रामीण यूसुफ खान ने बताया कि धीरासर की ओर से शाम को करीब सवा सात बजे टिडि्डयों का दल आया।
जिसे भगाने के लिए ग्रामीणों ने थाली, पीपे बजाए, लेकिन दल आगे बढ़ने के बजाय गांगियासर व भामू का बास के पास खेतों में रुक गया। जबकि आधा दल चारणों की ढाणी व कोदेसर की रोही में पहुंच गया। बड़ागांव क्षेत्र के गांवों में शनिवार सुबह टिड्डी दल पहुंचा।
साढ़े तीन हजार रुपए घूस लेते सायरा थाने के हैड कांस्टेबल शायर अली के ट्रैप होने के बाद एसएसपी कैलाश चन्द्र बिश्नाेई ने थानाधिकारी राेशन लाल काे भी लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने ये आदेश शनिवार काे जारी किए।
राेशनलाल की जगह एसआई प्रभु लाल काे लाइन से थाने में लगाया है। आदेश में एसएसपी बिश्नाेई ने कहा है कि एसआई राेशन लाल तुरंत अपनी उपस्थिति पुलिस लाइन में देंगे। आदेश तुरंत प्रभावशील हाेगा। बीते करीब एक पखवाड़े में इस थाने से थानाधिकारी सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर काे चुके हैं।
बता दें कि गाेगुंदा के नरपत सिंह और भगवत सिंह ने शिकायत की थी कि उनके खिलाफ मारपीट का सायरा थाने में मुकदमा है। इसमें साथियाें का नाम हटाने की एवज में हेड कांस्टेबल शायर अली ने 4000 रुपए मांगे जिसमें 500 दे चुके। फिर 3500 के साथ एसीबी ने ट्रैप किया।
अपर सेशन न्यायाधीश (महिला उत्पीड़न प्रकरण) डॉ. मनीषा चौधरी ने महिला की लज्जा भंग करने व घर में घुसकर मारपीट करने के दो आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। परिवादी महिराज सिंह ने गत 6 मार्च को नागौरी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि गत 26 फरवरी को रात एक बजे उसका भाई प्रवीणसिंह शादी से वापस घर आ रहा था।
रास्ते में खड़े सवाईसिंह व सौरभ सिंह सहित 4-5 जनों ने रोककर शराब के लिए पैसे मांगे और मारपीट की। मोबाइल छीनकर भाग गए। फिर घर में घुसकर चाकू व हॉकी से मारपीट की। बीयर की बोतलें फेंकी व उसके हाथ पर चाकू से वार किया। परिवादी की पत्नी किरण कंवर के साथ भी मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
आरोपियों की ओर से अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र पेश कर बताया कि घटना 26 फरवरी की होना बताकर मामला 6 मार्च को दर्ज करवाया है। परिवादी स्वयं उनके घर पर शादी में आया हुआ था, जहां ढाई तोले का ब्रेसलेट लूटकर भाग गया था। वे अनुसंधान में भी सहयोग देने को तैयार हैं। अपर लोक अभियोजक शबनम बानो ने जमानत का विरोध किया।
राजस्थान राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयाेग ने ऑनलाइन पढ़ाई काे लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। आयोग ने माना कि ऑनलाइन से शिक्षण से बच्चाें में तनाव बढ़ रहा है। तनाव व शाेषण के खतरे काे लेकर गाइड लाइन जारी की है। शिक्षा विभाग ने ये गाइड लाइन भेज कर सुधार करने को कहा है।
आयाेग ने कहा है कि आधुनिक तकनीक की पहुंच ने बच्चों के शाेषण और दुरुपयाेग के खतरे काे बढ़ा दिया है। बच्चाें में तनाव बढ़ रहा है। आयाेग ने बच्चाें की बाैद्धिक क्षमता और समझ के अनुसार ही ऑनलाइन पढ़ाई कराने काे कहा है।
7 दिन में से दाे दिन छुट्टी रखें
कॉलेजों में प्रवेश के लिए राज्य सरकार ने भाजपा सरकार में लागू किए गए पर्सेंटाइल फॉर्मूले को खत्म कर दिया है। कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश नीति में बदलाव किया गया है। कोरोना संकट के साथ ही छात्र हित को देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया में यह महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।
राज्य के सभी कॉलेज में प्रथम वर्ष में अब प्राप्तांकों के आधार दाखिले होंगे। सरकार ने परसेंटाइल फार्मूले को हटा दिया है। स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर पूर्वार्ध में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया होगी। जबकि बाकी वर्ष के लिए एकीकृत प्रवेश प्रक्रिया रहेगी।
अंकों में समतुल्यता लाने के लिए परसेंटाइल फार्मूले को हटाकर प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर दाखिला देने की प्रवेश नीति जारी की गई है। कॉलेज आयुक्तालय की ओर से जारी प्रवेश नीति में उच्च शिक्षा से वंचित मूकबधिर और दृष्टिहीन विद्यार्थियों को भी बड़ी राहत दी गई है।
इनके लिए किसी भी अकादमिक सत्र में प्रवेश के लिए अंतराल संबंधी बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। दरअसल, राज्य के सभी सरकारी और निजी कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग की प्रवेश नीति के अनुसार दाखिले होते हैं। प्रवेश नीति में अन्य कई प्रावधान भी किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा अकादमिक सत्र 2020-21 के लिए निर्धारित प्रवेश नीति को लेकर कॉलेज शिक्षा के आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड ने इस संबंध में समस्त कॉलेज प्राचार्य को निर्देश जारी किए हैं।
बिशनपुरा बस स्टैंड के पास बने ईंट भट्टे के सामने सड़क पर खड़े डंपर में पीछे से टकराई बाइक के चालक की मौत हो गई। गाडाखेड़ा चौकी प्रभारी शेरसिंह फोगाट ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और खेतड़ीनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी प्रमोद चौधरी ने बताया कि भैंसावता खुर्द निवासी अमरसिंह ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार शाम पौने आठ बजे उसका भतीजा विवेक कुमार घर से बाइक पर चिड़ावा जा रहा था।
इसी दौरान बिशनपुरा स्टैंड के पास बीच सड़क पर खड़े डंपर की चपेट में आ गया। उसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे वाहन की लाइट के कारण उसके भतीजे को आगे खड़ा डंपर दिखाई नहीं दिया और वह उससे भिड़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने का मामला दर्ज किया है।
पॉलिटेक्निक कॉलेज के मोड़ पर सड़क तोड़ने को लेकर एक बार फिर पीडब्ल्यूडी और पीएचईडी आमने-सामने आ गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने काम रुकवा दिया और जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में इसकी शिकायत की है।
दरअसल, अमृत योजना के तहत नहर का पानी काॅलोनियों तक पहुंचाने के लिए एक पाइप लाइन डाली गई थी।
पॉलिटेक्निक कॉलेज के मोड़ पर इस पाइप लाइन का कनेक्शन जय नारायण व्यास कॉलोनी पानी की टंकी से आ रही पाइप लाइन से करना था। इसके लिए शनिवार को वहां पर गड्ढा खोदा गया। श्रमिक काम कर रहे थे, इसी दौरान पीडब्ल्यूडी के एईएन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार के मुनीम से अनुमति के बारे में पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर काम रुकवा दिया।
सूचना मिलने पर पीएचईडी के एक्सईएन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों के बीच काफी बहस भी हुई, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने अनुमति लिए बिना काम शुरू करने से मना कर दिया।
इतना ही नहीं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर पीएचईडी और ठेकेदार के विरुद्ध जेएनवी कॉलोनी थाने में शिकायत कर दी।
पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। हालांकि इस संबंध में कोई मुकदमा खबर लिखे जाने तक दर्ज नहीं हो पाया था। मामला दोनों ही विभागों के अधीक्षण अभियंताओं तक पहुंचा। बताया जा रहा है अधिकारियों के स्तर पर आपसी सहमति के बाद रविवार को यह काम पूरा किया जाएगा।
ये है मामला
अमृत योजना के तहत शहर भर में पेयजल सप्लाई के काम 2 साल से चल रहे हैं। उसी के तहत नहरी पानी को विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए 3.30 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाने का काम भी हुआ था। यह पाइप लाइन पीएचईडी की स्टेडियम टंकी से पॉलिटेक्निक कॉलेज तक डाली गई थी।
जहां उसका मिलान जय नारायण व्यास कॉलोनी की पेयजल सप्लाई लाइन से किया जाना था। लेकिन, लॉकडाउन के कारण यह काम बीच में ही रुक गया। ठेकेदार का लेबर भी चला गया था। अब कुछ लेबर वापस आने पर पीएचईडी ने काम वापस शुरू करवाया है।
जिले में राेजाना करीब 10 लाख यूनिट बिजली की चाेरी हाे रही है। इसे राेकने के लिए डिस्काॅम ने अभियान छेड़ा है। शनिवार काे जिले में बिजली चाेरी के 325 मामले पकड़े गए। बिजली चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि नवलगढ़ इलाके के डूूमरा में बिजली चोरी रोकने गई डिस्काॅम की विजिलेंस टीम को कुछ लोगों ने बंधक बना कर उनके साथ मारपीट कर दी।
बाद में एईएन ने राजकार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया। दरअसल, पिछले दिनाें लाॅकडाउन के दाैरान भरतपुर में बिजली छीजत 16 से बढ़ कर 42 प्रतिशत हाे गई थी। इसका मामला उजागर हाेने के बाद सभी डिस्काॅम कंपनियाें ने प्रदेशभर में बिजली चाेराें के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया।
इसके तहत छुट्टी के दिन शनिवार व रविवार काे जिले के सभी एईएन, जेईएन व एक्सईएन के साथ ही विजिलेंस टीमें कार्रवाई कर रही हैं। शनिवार काे झुंझुनूं शहर में एक्सईएन गजानंद सैनी व जेईएन सरजीत ढाका ने कई जगह जांच की। यहां पांच स्थानाें पर मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए। सूरजगढ़ क्षेत्र में एईएन सुरेंद्र धनखड़, बुहाना में एईएन सुभाष मीणा के नेतृत्व में अधिकारियाें ने छापे मारे। बिजली चाेराें के खिलाफ वीसीआर भरी गई।
मुकुंदगढ़ : विजिलेंस टीम को बंधक बनाकर मारपीट की
डूमरा में विद्युत निगम की विजिलेंस टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। एसएचओ रामस्वरूप बराला ने बताया नवलगढ़ के विजिलेंस एईएन रविंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि वे शुक्रवार को तकनीकी सहायक विजय कुमार तथा नरेश कुमार के साथ अनुबंधित वाहन से डूमरा में जांच करने पहुंचे।
इस दौरान अमरसिंह राजपूत, कुलदीप, संदीप, धर्मेंद्र, रणजीत व तीन चार अन्य और महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की। इन लोगों ने राजकार्य में बाधा पहुंचाई। वाहन पर पथराव भी किया। बाद में कमरे में बंद कर दिया।
खेतड़ी : 30 घरों में 4.22 लाख की वीसीआर भरी : बिजली निगम ने खेतड़ी के 5 गांवों में छापा मारकर 30 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। खेतड़ी के गोठड़ा, नानूवाली बावड़ी, बीलवा व बांकोटी में बिजली चोरी करते हुए पाए गए लोगों पर 4.22 लाख रुपए की वीसीआर भरी गई। टीम में एईएन कृष्ण कुमार डीग्रवाल, जेईएन सत्यवीर सिंह, नितिन यादव व अशोक कुमार शामिल थे।
कृषि कनेक्शन से चला रहा वाटर फिल्टर प्लांट
बगड़. बगड़ में कृषि कनेक्शन की आड़ में बिजली चाेरी कर वाटर फिल्टर प्लांट चलाने का मामला सामने आया। डिस्काॅम बगड़ जेईएन मनाेज मीणा के नेतृत्व में बगड़ में अग्रिराम गाेदारा के खेत में छापा मारा गया। यहां कृषि कनेक्शन से वाटर फिल्टर प्लांट चलाया जा रहा था। फ्लैट रेट के कनेक्शन से बिजली के व्यावसायिक उपयाेग पर 1 लाख 20 हजार रुपए की वीसीआर भरी गई। मामला भी दर्ज कराया गया है।
खेतड़ी काॅपर प्रोजेक्ट में ठेका कंपनी एसएमएस का लेबर लाइसेंस रिन्युअल न होने से 24 जून की रात से काम बंद हो चुका है। इस कंपनी से जुड़े करीब एक हजार ठेका कर्मी बेरोजगार हो गए हैं। श्रमिक संगठन जल्दी ही उचित फैसला करवाने की मांग कर रहे हैं ताकि इन एक हजार श्रमिकों के परिवारों की रोजी-रोटी पर कोई आंच न आए।
इसे लेकर शनिवार सुबह खेतड़ी तांबा श्रमिक संघ कार्यालय में एसएमएस ठेका कंपनी से संबंधित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी ने की। सैनी ने कहा कि क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय) जयपुर ने 16 जून को एसएमएस कंपनी द्वारा कोलिहान, खेतड़ी व बनवास खदान में लेबर लाइसेंस को रिन्युअल नहीं किया जिसके चलते हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड प्रबंधन ने एसएमएस ठेका कंपनी को 24 जून की रात की पारी से कार्य बंद करने के निर्देश दे दिए।
तीनों खदानों में कार्यरत करीब एक हजार ठेका कर्मी बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण पहले से ही लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खदानों में दस जून से ही तो काम शुरू हुआ था, जिसे 15 दिन बाद लाइसेंस रिन्युअल न होने के कारण करवा दिया गया।
इससे एक हजार परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। केसीसी प्रोजेक्ट की खदानों में प्रोडक्शन भी रुक गया है जिससे प्रोजेक्ट को नुकसान होगा। क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय) जयपुर व एचसीएल द्वारा लिया गया फैसला कामगारों के हित में नहीं है।
सवाल : 30 जून तक सभी लाइसेंस मान्य, फिर रद्द क्यों किया
इस संबंध में 18 जून को उप मुख्य क्षेत्रीय श्रम आयुक्त अजमेर व केसीसी महाप्रबंधक को, 26 जून को उप मुख्य श्रम आयुक्त अहमदाबाद लिंक अधिकारी, उप मुख्य श्रम आयुक्त अजमेर, मुख्य श्रम आयुक्त दिल्ली, श्रम सचिव श्रम मंत्रालय भारत सरकार, एचसीएल सीएमडी, निदेशक वित्त व खान तथा केसीसी महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया है।
पत्र में बताया गया कि क्षेत्रीय श्रम आयुक्त जयपुर ने जिस आधार पर फैसला किया है, उनमें 6 अगस्त 2018 को समझौता लागू करने के मामले को उन्होंने स्वयं 20 जनवरी 2020 को औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 का माना था, वेतन दर से देने का मामला वेतन भुगतान अधिनियम 1936 का था, रिकाॅर्ड पेश करने को ठेका कामगार अधिनियम 1970 की धारा 22 व 23 का था, लेकिन इनमें सुनवाई का मौका नही दिया।
इन कारणों के चलते लेबर लाइसेंस रिन्युअल नहीं करना गलत है। एचसीएल द्वारा कार्य बंद करने का आदेश भी गलत है। कोविड-19 के कारण केंद्र सरकार ने 30 जून तक सभी लाइसेंस मान्य रहने के आदेश दे रखे हैं, इसके बावजूद क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय) जयपुर ने एसएमएस कंपनी का लेबर लाइसेंस रिन्युअल नहीं किया।
अवधि समाप्ति से एक माह पहले ही कर दिया था रिन्युअल आवेदन
नियमानुसार लाइसेंस की अवधि खत्म होने की तारीख के एक माह पहले आवेदन किया जाना चाहिए था। ऐसे करने से लाइसेंस का रिन्युअल इश्यू होने तक पहले वाला ही मान्य होगा। एसएमएस कंपनी का लेबर लाइसेंस 17 अप्रैल को खत्म हो रहा था। एसएमएस कंपनी ने तीन मार्च को लाइसेंस रिन्युअल करवाने के लिए आवेदन कर दिया था।
फिर 19 जून को अपील कर दी थी, जिसके चलते पुराना लाइसेंस अभी तक मान्य किया जाना चाहिए। केटीएसएस कार्यकर्ताओं ने तीनों खदानों में कार्य जल्द शुरू करवाने व एसएमएस कंपनी का लेबर लाइसेंस रिन्युअल करवाने की मांग की है।
राजस्थान पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सोमवार से 3 नई बसों का संचालन शुरू करेगा। आगार प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया कि इसमें उदयपुर से अहमदाबाद के लिए सुबह साढ़े 5 बजे बस रवाना हाेगी, इसकी वापसी सुबह साढ़े 11 बजे हाेगी।
उदयपुर से जयपुर के लिए बस शाम 8 बजे रवाना हाेगी। इसकी वापसी दूसरे दिन शाम 8 बजे हाेगी। साथ ही बांसवाड़ा के लिए उदयपुर से शाम 6:30 बजे बस रवाना होगी।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को आदेश जारी कर फोरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश शर्मा को नियुक्त कर दिया है। प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल के आदेशानुसार शनिवार से डॉ. अखिलेश शर्मा ने पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश शर्मा की जगह पदभार संभाल लिया है।
डॉ. शर्मा आगामी दो साल या अन्य आदेश जारी होने तक पद पर बने रहेंगे। फिजियोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मेघश्याम शर्मा को प्रोफेसर पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। प्रो. मेघश्याम शर्मा बतौर फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष सेवाएं देते आ रहे हैं।
वॉलसिटी में शनिवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 681 जा पहुंची है। रूस में एमबीबीएस करने वाले सवीना के 24 वर्षीय युवक में भी वायरस की पुष्टि हुई है। वह रूस में फैल रहे कोरोना के कारण हाल ही में उदयपुर लौटा था, लेकिन संक्रमण से नहीं बच सका।
सिटी कोविड प्रभारी डॉ. एसएल बामनिया ने बताया कि छोटी ब्रह्मपुरी, कालाजी गोरा जी निवासी 61 और 35 वर्षीय महिला और मुंबई से लौटे मावली के 61 वर्षीय प्रवासी श्रमिक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। छोटी ब्रह्मपुरी के 76 वर्षीय बुजुर्ग के पॉजिटिव निकलने के बाद उसकी पत्नी और मकान मालिक महिला संक्रमित मिली। सबको भर्ती करा दिया गया है। कुल 681 कोरोना संक्रमितों में मुंबई, अहमदाबाद आदि संक्रमित शहरों से आने वाले 173 प्रवासी श्रमिक व अन्य कामगार शामिल हैं।
अब तक : मुंबई से लौटे 154, अहमदाबाद 10, तमिलनाडु 3, बैंगलुरू 2 और यूएई के 4 प्रवासी पॉजिटिव, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर 1500 की जांच
कोरोना काल में उदयपुर हवाई-रेल मार्ग से सिर्फ दिल्ली से जुड़ा है, फिर भी संक्रमण से बचा हुआ है
अनलॉक में उदयपुर सिर्फ देश की राजधानी उदयपुर से हवाई-रेल मार्ग के जरिए सीधा कनेक्ट है। दिल्ली से उदयपुर के लिए गत 25 मई से प्रतिदिन फ्लाइट अपडाउन कर ही है। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक दिल्ली से हवाई जहाज से प्रतिदिन औसत 50 यात्री उदयपुर पहुंच रहे हैं।
अब तक लगभग 1650 पैसेंजर आ चुके हैं। वहीं उदयपुर रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि मेवाड़ एक्सप्रेस गत 3 जून से प्रतिदिन हजरत निजामुद्दीन से उदयपुर के लिए औसत 225 यात्रियों के साथ उदयपुर आ रही है। अब तक करीब 5625 यात्री दिल्ली से उदयपुर आ चुके हैं।
शेखावाटी यूनिवर्सिटी की स्नातक फाइनल ईयर की परीक्षाएं 8 से 27 जुलाई तक होगी। पहले परीक्षाएं 19 मार्च से प्रस्तावित थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते निरस्त कर दी गई थी। स्नातकोत्तर फाइनल ईयर की परीक्षाएं संभवतया 15 जुलाई से शुरू हो सकती है। इधर, राजस्थान विश्वविद्यालय ने अभी स्नातक फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित करवाने के लिए 13 जुलाई की तिथि घोषित की है और वे जल्द ही टाइम टेबल जारी कर देंगे।
शेखावाटी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुनेश कुमार ने बताया कि बीकाॅम के सभी रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। बीए व बीएससी की 80 प्रतिशत परीक्षाएं लॉकडाउन से पहले ही आयोजित करवा चुके हैं। बीएससी तृतीय वर्ष का सिर्फ एक ही पेपर शेष बचा है।
बीए की ऐसी परीक्षाएं शेष बची हैं जिनमें बहुत कम विद्यार्थी नामांकित हैं। ऐसे में हमें नए परीक्षा केंद्र बनाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। पुराने 90 परीक्षा केंद्रों पर ही सोशल डिस्टेंस के तहत आसानी से परीक्षाएं आयोजित करवा देंगे।
बीएससी तृतीय वर्ष का जुलाई माह में ही परीक्षा परिणाम घोषित कर देंगे। वहीं, बीए तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम परीक्षा 5 अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा। प्रदेशभर के अन्य विश्वविद्यालय की तुलना में शेखावाटी विश्वविद्यालय ने सबसे पहले परीक्षाएं शुरू करवा दी थी।
स्नातक प्रथम, द्वितीय व स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध के छात्रों को अस्थायी प्रवेश
कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के निर्देश पर प्रदेशभर के सरकारी व निजी कॉलेजों में स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध के समस्त नियमित विद्यार्थियों को अगली कक्षा में क्रमोन्नत कर दिया गया है। क्रमोन्नत विद्यार्थियों में पूर्व छात्र, एक्स स्टूडेंट्स एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी शामिल नहीं है।
क्रमोन्नत विद्यार्थियों को 30 जून 2020 तक ई-मित्र द्वारा प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा। ये प्रवेश अस्थायी होंगे। राज्य सरकार के निर्देश पर बाद में इन सभी कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित भी हो सकती है या पूर्व में हुई परीक्षाओं के आधार पर भी मूल्यांकन किया जा सकता है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 का परिणाम कई माह पूर्व घोषित कर दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद आरपीएससी भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की एवं अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी नहीं की है। करीब 9 हजार से ज्यादा पदों के लिए लाखों अभ्यर्थी को फाइनल आंसर की एवं मार्क्स का इंतजार है। ऐसा करके आरपीएससी एवं अपनी गलतियां छुपा रही है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की तैयारी कर रहा है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि अभ्यर्थियों को यह जानकारी भी नहीं है कि उनके मार्क्स कितने-कितने आए हैं। आयोग ने कौनसे प्रश्न डिलीट किए है कौन से प्रश्न का जवाब सही माना यह भी पता नहीं चल सका है।
अब कोर्ट से लगाई गुहार
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अभ्यर्थियों ने न्यायालय से भर्ती परीक्षा की अंतिम आंसर की एवं मार्क्स बताने की गुहार लगाई है। याचिकाकर्ता शंकर लाल, राकेश बुगालिया, राजेंद्र कुमार सहित अन्य के अधिवक्ता संदीप कलवानिया ने बताया कि याचिकाकर्ता ने विज्ञान विषय से आवेदन किया था। आरपीएससी अभ्यर्थियों को आंसर की एवं मार्क्स बताए बिना ही नियुक्ति देने की तैयारी में है।
सल्लोपाट थाना क्षेत्र के राम का मुन्ना गांव से करीब दो किमी दूर जंगल में गुरुवार को युवक का शव मिलने के मामले में मृतक युवक परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर शुक्रवार को भी पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
सल्लोपाट थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। जाे विसरा लिया गया है उसकाे उदयपुर भेज कर पता लगाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने शुक्रवार को दोबारा घटना स्थल का मौका मुआयना करने के साथ ही ग्रामीणों से बातचीत की।
जमीन काे आवासीय उपयोग में लेने के लिए फर्जी तरीके से लीज डीड जारी करने का मामला हाल ही में सामने आया है। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष 3 के खिलाफ नामजद शिकायत नगर परिषद आयुक्त काे साैंपी है। शहर निवासी मनाेज पुत्र दिनेश शाह, पीयूष पुत्र नटवरलाल जाेशी, भारत पंड्या, जलज द्विवेदी, पुरुषाेत्तमलाल मेनारिया ने शहर के रविंद्रनाथ भंडारी, विनाेद काटुआ और प्रणव पंड्या के खिलाफ आराेप लगाए हैं।
इसमें बताया कि तीनाें द्वारा भूमि सर्वे नंबर 492/356/41/2 और 492/328 की लीज डीड जारी करने के लिए आवेदन किया है। तीनाें द्वारा अपने प्रभुत्व का उपयोग करते हुए नाजायज तरीके से फर्जी दस्तावेज रुपांतरण और विक्रय पत्र काे आधार बनाकर नगर परिषद में लीज डीड बनाने का काम किया जा रहा है।
प्रार्थी पक्ष की ओर से बताया गया कि इस विक्रय पत्र और रुपांतरण के आदेश के विरूद्ध पहले भी निदेशक स्वायत्त शासन विभाग काे लिखा गया है। जिन्हाेंने जमीन काे रुपांतरित करने पर राेक लगा रखी है। कलेक्टर द्वारा एसडीएम से जांच कराने के बाद भी तत्कालीन अधिशासी अधिकारी सुरेशचंद्र माहेश्वरी, रजिस्ट्रार अमानुल्ला खान, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, गिरदावर डायालाल पाटीदार, पटवारी रमणलाल गर्ग के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए चार्जशीट तक दी जा चुकी है। एसीबी द्वारा भी दस्तावेजाें काे फर्जी मानते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसे देखते हुए प्रार्थी पक्ष ने लीज डीड राेकने की मांग रखी है।
हमारा खसरा नंबर अलग है- पंड्या
हमनें जाे आवेदन किया है उसका खसरा नंबर अलग है। नगर परिषद में लीज की राशि जमा की है ताे लीज डीड ताे जारी करनी ही हाेगी। अगर काेई विवादित जमीन हैं ताे उस भाग काे छाेड़ दिया जाए। जहां तक निदेशालय से राेक की बात है ताे राेक नहीं है, निदेशक ने नगर परिषद से तथ्यात्मक रिपाेर्ट मांगी है।
प्रणव पंड्या, अप्रार्थी
मकान की दीवाराें काे खुर्द-बुर्द कर बेचने का दबाव बनाने की शिकायत पर काेतवाली पुलिस ने जाकीर घीवाला नाम के व्यक्ति पर नामजद शिकायत दर्ज की है। शिकायतकर्ता नई आबादी निवासी आशिक हुसैन की रिपाेर्ट पर दर्ज की है। जिसमें बताया कि जाकीर घीवाला ने उनका मकान उन्हें बेचने की पेशकश की थी, लेकिन मना कर दिया। बाद में जाकीर ने उनके पड़ाेस के तीन मकान खरीद लिए और काम शुरू करवा दिए।
बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हाेंने आशिक के मकान की दीवारे भी खुर्द-बुर्द हाे गई। इस पर जाकीर ने गलती से हाेना बताकर मरम्मत करवाने का भराेसा दिया। लेकिन ऐसा नहीं किया। जब आशिक ने मजदूर लाकर दीवाराें की मरम्मत करवाना शुरू की ताे मजदूराें काे जाकीर ने भगा दिया।
जाकीर से संपर्क करने पर जाकीर ने मरम्मत की बजाय मकान बेचने का दबाव बनाया। आशिक ने आराेप लगाया जाकीर ने उसे मकान बेच देने के लिए धमकाया कि उसकी राजनीतिक पहुंच है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्जी पट्टे के आधार पर आवंटित कराई गई पंचायत समिति, बागीदाैरा से सटी बेशकीमती जमीन पर व्यवसायिक निर्माण किए जाने के पूरे मामले में लीपापाेती के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस प्रकरण में ग्राम पंचायत के साथ ही पंजीयन कार्यालय व राजस्व विभाग के अधिकारियाें की मिलीभगत उजागर हाे रही है। ग्राम पंचायत के पास इस पट्टे की प्रतिलिपि है, लेकिन सचिव सीधे कार्रवाई शुरू करने की बजाय पटवार संघ उपशाखा-बागीदाैरा काे नाेटिस जारी कर मूल पट्टा मंगवाने की बात कह रहें हैं।
दूसरी ओर,एसडीएम के अादेश पर शांतिलाल जैन, तहसीलदार, बागीदाैरा ने इस मामले की जांच कर अपनी रिपाेर्ट साैंप दी, लेकिन उसमें पट्टे के विषय में कुछ भी नहीं कहा गया है।
जांच अधिकारी का कहना है कि उन्हाेंने केवल माैके पर हुए निर्माण के क्षेत्र के संबंध में रिपाेर्ट पेश की है कि जितनी भूमि का पट्टा है, उससे अधिक पर ताे निर्माण नहीं किया गया। उनकी जांच केवल यहीं तक सीमित थी। पट्टा सही है या फर्जी, इस संबंध में न ताे किसी तरह की काेई जांच की और न ही इस तरह की काेई जांच प्रस्तावित है।
माैके पर नक्शे के अनुरूप निर्माण हुआ या नहीं, यह भी जांच का बिंदू नहीं था। इसलिए उनके सामने भवन निर्माण स्वीकृति का नक्शा भी पेश नहीं किया गया। यह जरूर है कि उन्हें जांच के लिए जाे पट्टे की काॅपी उपलब्ध कराई गई। वह पट्टा संख्या 9 वर्ष 1983 का जारी किया है। जाे कि वर्ष 1996 के नियम 157 के तहत जारी किया गया है।
यह कैसे हुआ इस पर वे टिप्पणी नहीं कर सकते। वहीं ग्राम पंचायत, बागीदाैरा के सचिव मुकेश का कहना है कि पंचायत की ओर से संबंधित पक्ष काे नाेटिस जारी कर मूल पट्टा पेश करने काे कहा जा रहा है। जबकि ग्राम पंचायत के रिकाॅर्ड में इस पट्टे की काॅपी माैजूद है।
उसी के आधार पर गत वर्ष 24 जनवरी 2019 काे भवन निर्माण अनुमति के लिए पांच हजार रुपए शुल्क वसूल रसीद जारी की थी। इसके अलावा ग्राम पंचायत ने इस भूमि की रजिस्ट्री 21 दिसंबर 2011 काे कराई थी। उसकी काॅपी भी पंचायत रिकाॅर्ड में उपलब्ध है।
तहसीलदार की भूमिका पर भी सवालिया निशान
राजस्थान पटवार संघ-उपशाखा बागीदाैरा के नाम जारी इस फर्जी पट्टे काे सही ठहराने में बागीदाैरा के तत्कालीन तहसीलदार की भी भूमिका भी थी। उन्हाेंने 21 दिसंबर 2011 काे इस पट्टे की रजिस्ट्री की थी, लेकिन पहली नजर में ही फर्जी प्रतीत हाे रहे पट्टे की अनदेखी कर दी, जबकि तहसीलदार काे भूमि व पट्टों संबंधी मामलाें का कानूनी जानकार माना जाता है।
बड़ी संख्या में कांग्रेसी गौरवपथ स्थित शहीद स्मारक पर जुटे। यहां सारे सोशल डिस्टेंस टूट गए। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए भी समुचित दूरी की पालना नहीं हुई। फोटो खिंचवाने के दौरान तो कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। हालांकि कांग्रेसियों ने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं से सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील भी की। कार्यक्रम स्थल पर वैभव गहलाेत, सईद अंसारी, बद्रीराम जाखड़ सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्रसिंह भाटी छात्रों के साथ वीसी ऑफिस पहुंचे। गेट पर गार्ड ने इतनी संख्या में छात्रों को प्रवेश पर आपत्ति भी जताई। इसे लेकर भाटी एवं गार्ड में काफी बहस भी हुई। बाद में 40 से अधिक छात्र व अध्यक्ष वीसी के कक्ष में गए। कई छात्रों ने मास्क उतारे। कमरे में एकत्र अध्यक्ष व भाटी की मांग थी कि परीक्षा की बजाय स्टूडेंट्स काे प्रमाेट करना चाहिए। कोरोनाकाल में परीक्षाओंमें छात्राें का एकत्र हाेना खतरनाक हाे सकता है।
पिछले तीन माह से कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के बाद बड़ी मुश्किल से आमजन की दिनचर्या पटरी पर लौटी थी कि पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी ने नई चिंता पैदा कर दी। पिछले 16 दिन में पेट्रोल डीजल के दामों में हुई वृद्धि से आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई।
जिले में करीब 3 लाख दुपहिया और 35 हजार चारपहिया वाहन चालकों समेत किसानों पर पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी का बुरा असर पड़ा है। तीन माह के लॉकडाउन के बाद अभी अभी ही चार पहिया निजी वाहनों का संचालन शुरू हुआ, अनलॉक-1 में भी यात्री भार कम रहने के कारण वाहन संचालक आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं, वहीं रही सही कसर पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी ने पूरी कर दी।
ऐसे ही हालात रोडवेज की बसों के हैं। वहीं पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से किसान भी चिंतित हैं, क्योंकि जिले में 2 लाख से अधिक हैक्टेयर जमीन पर खरीफ में बुवाई होती है। अब खेतों में जुताई और बुवाई भी डीजल चलित कृषि यंत्रों से ही होती है, जो डीजल के दाम बढ़ने से महंगा हाे गया। इतना ही नहीं पिछले 16 दिन में पेट्राेल के दाम 7 और डीजल के करीब 9 रुपए बढ़ चुके हैं।
10 जून काे पेट्राेल 81. 31 रुपए प्रति लीटर था जाे 26 जून काे बढ़कर 88.49 रुपए प्रति लीटर हाे गया। वहीं 10 जून काे डीजल 73.67 रुपए प्रति लीटर था जाे 26 जून काे 82.13 रुपए प्रति लीटर हाे गया। पिछले 16 दिन से पेट्राेल और डीजल के दामाें में राेज 50 पैसे से अधिक की बढ़ाेतरी हाे रही है।
इसका सीधा असर वाहन संचालकों की जेब पर पड़ रहा है। दो बढ़ने से मालवाहक वाहन भी अपना किराया बढ़ाएंगे, ऐसे में खाद्य सामग्री, कंस्ट्रक्शन का सामान समेत सभी वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। डीटीओ ऑफीस के अनुसार जिले में 23259 चार पहिया वाहन और 2,71,378 दुपहिया वाहन पंजीकृत हैं।
किसानों पर भी पड़ेगा असर
डीजल के दाम बढ़ने का असर खेती पर भी पड़ेगा। क्योंकि जिले में ज्यादातर जमीन की जुताई और बुवाई ट्रैक्टरों से ही की जाती है। साथ ही नॉन कमांड क्षेत्र में डीजल चलित वाटर पंप से सिंचाई होती है। ऐसे में डीजल के दाम बढ़ने से ट्रैक्टरों का किराया बढ़ जाएगा, जिसका सीधा भार किसान पर पड़ेगा।
बस संचालकों ने कहा- वाहन चलाना मुश्किल
इधर, निजी बसों के संचालक प्रेम कुमार माटा, रामसिंह, भरत पटेल आदि ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना के कारण दूसरी ओर सवारियां भी कम मिल रही हैं। वहीं वाहनों का बीमा पांच हजार रुपए और अधिक बढ़ गया है, अब ऐसे में मोटर मालिक पर हर तरह से आर्थिक भार पड़ रहा है। उसे बसों की बैंक लोन किश्तों का भी चुकारा करना है तो ऐसे हालात में बसों का संचालन काफी मुश्किल हो गया है।
राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय भुगतान को लेकर जिला परिषद सीईओ मुरलीधर प्रतिहार को ज्ञापन सौंपा।संघ के महासचिव वरुण शर्मा ने बताया कि जिले में कार्यरत समस्त पंचायत सहायकों का अप्रैल से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में अल्प मानदेय भोगी पंचायत सहायकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य सरकार के आदेशानुसार राज्यभर में पंचायत सहायकों का कार्यकाल मार्च-2020 तक बढ़ाया जा चुका है। आदेशानुसार मानदेय का भुगतान पंचायत की निजी आय से करने को कहा गया है, परंतु किसी भी पंचायत के पास निजी आय का कोई स्रोत नहीं है। इस कारण पंचायतों द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा।
इसी तरह नैनवां तहसील के सुवानिया ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों को निजी आय नहीं होने के कारण 25 जून को कार्यमुक्त कर दिया गया, जिसका राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ विरोध करता है। इस तरह की कार्रवाई को संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। ज्ञापन में सीईओ से ग्राम पंचायत की किसी भी मद से पंचायत सहायकों का मानदेय का भुगतान कराने की मांग की गई है, ताकि अल्प मानदेय भोगी पंचायत सहायकों को राहत मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल में कर्मचारी महासंघ एकीकृत के जिलाध्यक्ष अनीस अहमद, शहर शहर अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, मनोज खटीक, वरुण शर्मा, प्रद्युम्न बागड़ी, मेवाराम गुर्जर मौजूद रहे।
आजंदा ग्राम पंचायत के खेड़ली बंधा में श्रीकेशव गोशाला के हाल-बेहाल हैं। यहां 225 गोवंशों के लिए छाया-पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से गायों को पानी के लिए भटकते हुए चंबल नदी पर जाना पड़ता हैं।
धूप व बारिश से बचने के लिए भी महज दो टिनशेड बने हुए हैं, जो इनकी संख्या के आधार पर नाकाफी हैं।
आवारा घूमने वाले गोवंशों की दयनीय हालत को देखकर जलदाय विभाग के रिटायर्डकर्मी रामप्रसाद पारेता ने समाजसेवकों के सहयोग से खेड़लीबंधा में श्रीकेशव गोशाला के नाम से गोवंशों की सेवा का बीड़ा उठाया था, लेकिन 18 साल गुजरने के बाद भी सरकार की ओर से काेई सहायता नहीं मिली। जनसहयोग से जैसे-तैसे संचालन किया जा रहा है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में गोशाला के हाल दयनीय हैं।
225 गोवंशों के लिए पीने के पानी के रूप में एक हैंडपंप है, जो एक सप्ताह से खराब पड़ा है। बीमारी आदि से मरने वाले मवेशियों को आसपास ही डालने से सड़ांध फैली रहती है।
संचालक पारेता ने बताया कि वर्ष 2002 में गोशाला का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद से ही क्षेत्र में आवारा घूमने वाले गोवंशों को रखकर शुरुआत की गई थी। अब 225 गोवंश हैं। चार ग्वालबाल, प्रतिवर्ष चारे का खर्च करीब 10 लाख, ग्वालों की पगार 4 लाख, अन्य प्रकार के खर्चे मिलाकर 15-17 लाख रुपए का सालाना खर्चा होता है।
गोशाला में आवक के रूप में मवेशियों के मलमूत्र (रेवड़ी) को बेचने पर 6 लाख रुपए, चंदे के रूप में चार लाख व दो-तीन लाख रुपए का चारा अनुदान मिलता है। ऐसे में कुल आवक 12-13 लाख रुपए होती है, जबकि खर्चा 15-17 लाख के करीब होता है। ऐसे में बिना सरकारी सहायता के गोशाला यथावत चलाना संभव नहीं है।
^ग्राम पंचायत स्तर पर भी पूर्व में गोशाला के लिए सहायता देने की मांग की गई थी। अब तक किसी ने नहीं सुनी।-अनिता मीणा, सरपंच, आजंदा
पिछले पांच सालों में सबसे धीमी मानसून की दस्तक इस साल रही। हालांकि इस बार प्री मानसून में पिछले वर्षाें की तुलना में अच्छी बारिश हुई है। इस बार तय समय से एक दिन पहले 24 जून को मानसून आया और केवल रिमझिम ही हुई।
पिछले पांच वर्षाें के आंकड़ों को देखे तो 2015 में 22 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और 38.6 एमएम बारिश हुई थी। इसी प्रकार सबसे अच्छी 2016 में 68.1 एमएम बारिश हुई थी। तब मानसून 23 जून को आया था। वहीं 2017 में 23 जून को 17 एमएम, 2018 में 26 जून को 23 एमएम और 2019 में 27 जून को मानसून ने दस्तक दी, लेकिन 35 एमएम ही बारिश हुई। इधर, मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में भी वागड़ में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है।
अभी खंड वृष्टि के हालात बने हुए हैं। संभागीय कृषि अनुसंधान केंद्र बोरवट बांसवाड़ा के संभागीय निदेशक अनुसंधान डॉ. प्रमोद रोकड़िया ने बताया कि अरब सागर से सक्रिय हुआ मानसून इन दिनों बरसा है। वहीं बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुआ मानसून तंत्र अभी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ही है।
आने वाले दो तीन दिनों में बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़ में सक्रिय होने की संभावना है। अभी तक प्री मानसून की औसत 90 मिमी बारिश हाे चुकी है। वहीं बारिश का औसत 5.4 रहा है। शुक्रवार का दिन सूखा रहा। जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई।
उपखंड के छोटीपड़ाल गांव में शुक्रवार को सुबह 9 बजे एक मादा जरख आबादी क्षेत्र में घुस आई। किसानों के कवेलूपोश मकानों के बाहर बंधी बकरी का शिकार करने लिए आगे बढ़ा और जैसे ही ग्रामीणों ने देखा तो उसे दौड़ाया। जरख गांव से गुजर रही नहर के गेट के पास बने पाइप में जाकर छिप गया।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी क्षेत्रिय वन अधिकारी घनश्यामसिंह सिसोदिया को दी। वन विभाग की टीम ने पाइप के पास पिंजरा लगाया। इसके बाद पटाखे फोड़े और शोर मचाकर करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिर जरख पिंजरे में आ गया।
डाबी रेंज में वन, राजस्व व खनिज भूमि पर अवैध खनन हाेते रहने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायताें के बाद कलेक्टर अतरसिंह नेहरा सख्त हुए हैं। उन्होंने वन, राजस्व व माइनिंग अधिकारियों को अवैध खनन के भौतिक सत्यापन, पैनल्टी व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश से खनन माफिया में भी हड़कंप है। उल्लेखनीय है कि डाबी में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महावीर मीणा के नेतृत्व में भी प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।
कलेक्टर के निर्देशानुसार एडीएम ने आदेश जारी कर एसडीएम तालेड़ा, उपवन संरक्षक व खनिज अभियंता डाबी से वन राजस्व व माइनिंग भूमि पर अवैध खनन पर संयुक्त रिपोर्ट तलब की है। साथ ही अवैध खनन पाने पर भौतिक सत्यापन, पेनल्टी व एफआईआर कराने के भी निर्देश दिए हैं।
लिखित जवाब से बचना चाह रहे अधिकारी
सूत्रों के अनुसार अवैध खनन पर कलेक्टर द्वारा शीघ्र तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगे जाने के बाद वन, राजस्व व माइनिंग अधिकारियों के लिखित जवाब से पहले ही पसीने छूटने लगे हैं। अधिकारी लिखित जवाब से बचना चाह रहे हैं। ऐसे में अधिकारी अधिकृत रूप सें किस एरिया में अवैध खनन बताते हैं और कहां पर छिपाते हैं, इस पर सबकी नजर है।
अधिकारियों को डर है कि गलत रिपोर्ट दी तो अवैध खनन का जिले के बाहर की उच्चस्तरीय टीम द्वारा क्रॉस वैरिफिकेशन-भौतिक सत्यापन करवाया जा सकता है।
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की नीति प्रकाशित कर दी है। इस नीति में राज्य के सभी महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश और नव प्रवेश की संपूर्ण जानकारी दी है।
गोविंद गुरु कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सरला पंड्या ने बताया कि राज्य के सभी राजकीय और निजी महाविद्यालयों में स्नातक पास कोर्स, ऑनर्स कोर्स, स्नातकोत्तर कोर्स, विधि संकाय में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश की जानकारी दी है। इस बार प्राप्तांक प्रतिशत से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस बार प्रवेश मेरिट पर्सेंटाइल के बजाय प्राप्तांक प्रतिशत के आधार पर बनेगी।
पिछले कई वर्षों से देश के सभी शिक्षा बोर्डों के पास हुए छात्रों से स्तर को आनुपातिक समानता के लिए गणितीय पर्सेंटाइल आधार पर प्रवेश हो रहे थे। इस जटिल प्रणाली को समझना सामान्य विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए मुश्किल था। अनेक बार अन्य बोर्डों के कम प्रतिशत वाले विद्यार्थी भी राज्य शिक्षा बोर्ड और केन्द्रीय शिक्षा बोर्ड के उच्च प्रतिशत प्राप्त विद्यार्थियों से ऊंचा स्थान प्राप्त कर प्रवेश ले लेते थे।
जारी नई प्रवेश नीति अनुसार मूक बधिर और दृष्टिहीन छात्रों पर अंतराल का नियम अब लागू नहीं होगा। प्रवेश नीति अनुसार दो अकादमिक सत्र से अधिक अंतराल होने पर छात्र अगली कक्षा में प्रवेश नही ले सकता लेकिन नई नीति अनुसार मूक बधिर और दृष्टिहीन छात्र अब संकट से निजात पा सकेंगे।
आर्थिक पिछड़ा वर्गों के लिए भी 10% सीटें आरक्षित
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 21 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए 16 फीसदी, अनुसूचित जनजाति के लिए 12 फीसदी, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 5 फीसदी और आर्थिक पिछड़े वर्ग के लिए 10 फीसदी सीटें नियमानुसार आरक्षित की गई हैं। पिछले सत्र में गोविंद गुर राजकीय महाविद्यालय में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़े वर्ग और आर्थिक पिछड़े वर्ग की अधिकांश सीटें खाली रही थी। ओबीसी और ई डब्ल्यूएस वर्ग में सीटें खाली रहने का प्रमुख कारण इस वर्ग के छात्रों का उचित प्रमाण पत्र न लगाना रहा है।
जलदाय विभाग द्वारा कस्बे में 48 घंटे में एक बार की जाने वाली जलापूर्ति भी सुचारू नहीं हो रही। लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से आक्रोशित लोग पंप हाउस तक पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा होने से निराश लौटना पड़ा। कस्बे में शुक्रवार को जलापूर्ति होने वाले जोनों में साठ घंटे बाद भी जलापूर्ति नहीं हुई थी।
इसके चलते लोगों को मजबूरन नलकूपों पर मशक्कत करनी पड़ी। समाजसेवी हनुमान गौड़ ने बताया कि पेयजल समस्या पर अधिकारियों द्वारा गंभीरता नहीं बरतने से आएदिन परेशान हो रहे हैं। उधर, जलदाय विभाग जेईएन मनोज नागर ने बताया कि बंसोली रोड पर पाइप लाइन टूटने से जलापूर्ति बाधित रही।
पिता की मौत के बाद मां के नाम की आधा बीघा जमीन को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा था। इसी बात को लेकर छोटे भाई ने शराब के नशे में लट्ठ मारकर भाई की हत्या कर दी। इस पर पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
यह मामला दानपुर क्षेत्र के तिलगारी का है। थानाधिकारी सज्जनसिंह ने बताया कि तिलगारी के रूपा पुत्र राजिया को उसके बड़े भाई नारायण की हत्या के आरोप गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पिता की मौत के बाद दोनों की भाइयों को बराबर जमीन बांट दी थी और आधा बीघा जमीन मां के हिस्से में रखी थी। जिसको लेकर दोनों भाइयों में विवाद था।
बिजली लाइनों का आवश्यक रखरखाव करने के कारण शहर की रातीतलाई गली नंबर 5, 6, 7 और वाडिया कॉलोनी में शनिवार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता ने दी। जेईएन सैयाफ खान ने बताया कि इसके अलावा उदयपुर रोड की कॉलोनियों के अलावा न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिव कॉलोनी, अक्षरधाम कॉलोनी, प्रताप सर्किल क्षेत्र में शनिवार सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
A Unique news blog for hindi news,hindi news for today,hindi news google,hindi news rajasthan,hindi news sports,hindi news breaking,hindi news live,etc.
Show HN: Whetstone – 20 Claude Code skills, each distilled from one real failure https://ift.tt/Y3TtpVz August 10, 2026 at 01:37AM
Enter your email address below to subscribe to our newsletter.
Copyright © 2020-2050 Thar Desert Times | Crafted by VeeThemes.com