उपखंड मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान व स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी रहे कार्यकर्ताओं व निर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी प्रेम प्रकाश चौधरी नगर भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश जोशी हरिनारायण माठा पूर्व वाइस चेयरमैन पुरषोत्तम जोशी भाजपा नेता रामविलास मीणा डूंगरपुर पूर्व पार्षद मुरारी लाल सोनी सत्यनारायण बोहरा सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका में चुनाव जीत पर पहुंचे पार्षद भाजपा की रीती नीतियों का पालन करते हुए नगर पालिका बोर्ड की बैठक में जनहित की सशक्त पैरवी भी करें तथा लोगों को न्याय दिलाने का काम करें।

इस अवसर पर भाजपा पार्षद धनेश देवी जैन ,रेखा देवी हाडा, मीना जैन, पुष्पा जोशी, लक्ष्मी नारायण शर्मा, छोटेलाल सैनी नूपुर शर्मा कन्हैया लाल सैनी सुरेश सैनी चिराग जोशी प्रकाश चंद मीणा जय प्रकाश सैनी ब्रज मोहन सैनी शिल्पा चौधरी विष्णु वाल्मीकि विक्रम स्वामी राम अवतार शर्मा पूजा स्वामी ममता जोशी रंजीता स्वामी रजनी शर्मा नयीमा बेगम पंकज सैनी सुषमा चौधरी भरत लाल सैनी बिना जांगिड़ संतरा सैनी कमलेश सैनी अल्पेश नट हरकेश सैनी नीतू शर्मा महेश जांगिड़ गीता पाखला माधुरी शर्मा का फूल माला पहना कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर अभिनव त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। वही पूर्व वाइस चेयरमैन महेंद्र जैन जोहरी लाल पहाड़िया रामचरण बौहरा रामफूल सैनी बृजमोहन हाडा पोखर मल सैनी राम खिलाड़ी मीणा राजेंद्र स्वामी पुनीत बोहरा महेश सुकालाव विनोद कोराका नंदकुमार पांखला भोला खा भागचंद सैनी विजेंद्र साहू करतार सिंह चौहान विनोद सोनी रफीक शेख दीपक सेडूलाई सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP's newly elected councilors honored


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/lalsot/news/bjps-newly-elected-councilors-honored-128078274.html

नए साल पर सेवा संकल्प के लिए पहली बार स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और उद्यमी एक साथ डिजिटल मंच पर आए। रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष ललित गर्ग ने कोविड के बाद बनी स्थितियों में जरूरतमंदों तक वस्तुएं पहुंचाने की रूपरेखा रखी। हैंडीक्राफ्ट उद्यमी गतिक भंडारी ने वास्तविक जरूरतमंद के किसी भी हाल में वंचित नहीं रहने की बात कही।

रोटरी क्लब ऑफ गरिमा की अध्यक्ष निमिशा भंडारी ने महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष रूप से सालभर काम करने की रूपरेखा बताई। जोधपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट फेडरेशन के सचिव प्रियेश भंडारी ने अब तक के सामाजिक सरोकारों का सामने रखा। पुनीत राव ने डिजिटल माध्यम के जरिये सेवाकार्य की पहुंच पर प्रकाश डाला।

बिजनेसवूमन सपना बोहरा ने महिलाओं को अधिक से अधिक सेवा कार्यों में आगे आने की अपील की। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की उपाध्यक्ष सोनल गोठी ने चैप्टर का उद्देश्य और विजन रखा वहीं जोधपुर संस्कार की पूजा जैन और तोनिका सांखला ने मास्क वितरण, गरीब बस्तियों में अन्य सेवा प्रकल्पों पर चर्चा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/club-came-on-digital-platform-for-service-resolution-128078259.html

आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में शुक्रवार को नववर्ष पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बालाजी दरबार में हाजिरी देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
महंत किशोरपुरी महाराज के सानिध्य में पंडितों ने विशेष पूजा अर्चना की और बालाजी महाराज को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। साल के पहले दिन महाबली के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं लंबी कतारें लगी रही।वही मंदिर तक जाने वाले सभी रास्ते खचाखच भरे नजर आए।

श्रद्धालुओं द्वारा दर्शनों के दौरान लगाए जा रहे श्री राम जय राम जय जय राम, वीर बजरंगी के जयकारों से आस्था धाम गूंज उठा। इस बीच बालाजी महाराज की झांकी भी सजाई गई। कोरोना एडवाइजरी के चलते मंदिर में भोग प्रसाद पर पूर्णत पाबंदी रखी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था मेहंदीपुर बालाजी व टोडाभीम पुलिस एवं बालाजी मंदिर कमेटी ने संभाली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona closed Dharmasthala for 8 months, crowds started new year from there


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/balaji-mahendipur/news/corona-closed-dharmasthala-for-8-months-crowds-started-new-year-from-there-128078256.html

शुक्रवार को पारा 2 डिग्री उछलकर 3 पर पहुंच गया। लेकिन अभी भी लोगों को शीतलहर से निजात नहीं मिल सकी है। सर्द हवाएं और बादल छाने के कारण गलन बरकरार रही। लोग दिन भर धूजते रहे। सुबह फसलों पर ओस की बूंदें जम गई। इससे सरसों एवं सब्जी की फसल में नुकसान बढ़ गया है। गत शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। शनिवार को 11, रविवार को 6, सोमवार को 4, मंगलवार को 2 एवं गुरुवार को 1 डिग्री तक लुढक गया।

इससे फसलों में काफी नुकसान हुआ है। अब शुक्रवार को पारा 2 डिग्री उछलकर 3 पर आ पहुंचा। लेकिन सर्द हवाओं एवं बादलों के कारण शीत लहर से निजात नहीं मिली। कड़ाके की ठंड के कारण जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इससे लोगों की दिनचर्या एवं खानपान बदल गया। बादलों व सर्द हवाओं के कारण धूप भी बेअसर रही।

पापडदा| सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड के चलते अब फसलों में भी नुकसान की आशंका बढ़ गई है। अरावली की तलहटी के रेतीले कृषि क्षेत्र में सब्जी की फसल अब खतरे में है। इस क्षेत्र में रेतीली जमीन होने से यहां रात को ठंड का प्रकोप अधिक बढऩे से फसलों को नुकसान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury bounces 2 degrees, yet Dhujani is not stopping


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/dausa/news/mercury-bounces-2-degrees-yet-dhujani-is-not-stopping-128078255.html

शहर में कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। उम्मीद है कि इसी महीने टीकाकरण शुरू हो जाएगा। पहले चरण में हैल्थवर्कर्स को टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण के दौरान एडवर्स इफैक्ट की मॉनिटरिंग के लिए कोटा जिले में एक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। इस टीम में मेडिसिन, न्यूरो, कार्डियोलॉजी, गायनी, पीडियाट्रिक्स समेत सभी बीमारियों के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं।
टीम में शामिल मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. मनोज सालूजा ने बताया कि टीका प्राप्त करने वाले प्रत्येक लाभार्थी की खास मॉनिटरिंग होगी। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक गाइडलाइन जारी की है। उसके तहत एडवर्स इफैक्ट वाले लोगों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहला माइल्ड श्रेणी है, जिसमें टीका लगने के बाद किसी को हल्के रैशेज हो जाएं या बुखार आ जाए।

ऐसे लोगों को टीकाकरण साइट पर ही मैनेज कर लिया जाएगा। इसके अलावा सीवियर व सीरियस श्रेणियां बनाई गई है, जिनमें रोगी को भर्ती किया जाना है। कोई मरीज शॉक में चला जाए, किसी को स्थायी रूप से कोई नुकसान हो जाए, ऐसे लोगों को सीवियर व सीरियस श्रेणी में रखा जाएगा। इन दोनों ही कैटेगिरी के मरीजों के मामले में लक्षण मिलते ही सबसे पहले एक इमिडिएट रिपोर्ट सरकार को जाएगी, उसके बाद एक प्रारंभिक रिपोर्ट और सारा इलाज देने के बाद फाइनल रिपोर्ट सरकार को भेजनी होगी।

इन रिपोर्ट्स में कमेटी यह देखेगी कि उक्त दिक्कत टीके की वजह से हुई या किसी अन्य कारण से, इस टीम का मोटे तौर पर यही काम रहेगा कि कोई भी इफैक्ट टीके से हुआ या नहीं? कोई अन्य वजह होने पर उसकी भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। टीम के सदस्यों की बुधवार को कलेक्ट्रेट में मीटिंग भी हुई, जिसमें कलेक्टर उज्जवल राठौड़ से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। दूसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगेंगे।
सीएमएचओ-आरसीएचओ ने देखी वैक्सीनेशन साइट्स

उधर, गुरुवार को सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर, आरसीएचओ डॉ. देवेंद्र झालानी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने टीकाकारण साइट्स का जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ. तंवर दादाबाड़ी डिस्पेंसरी पहुंचे, जहां बूथ स्थापित किया जाना है। वहां जरूरी व्यवस्थाएं देखी और प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए। सीएमएचओ ने बताया कि हमने सभी पीएचसी-सीएचसी को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे कोविड वैक्सीन को लेकर अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/after-the-vaccination-of-korana-a-team-of-experts-will-monitor-128074867.html

नए साल में हमारे लिए दिल्ली का सफर ट्रेन के साथ सड़क पर भी पहले से जल्दी और सुरक्षित होगा। क्योंकि नेशनल हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट भी कंपलीट हो जाएगा। 2339 करोड़ की लागत से गुलाबपुरा से उदयपुर वाया भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़- 217 किमी सिक्सलेन काम अंतिम चरण में है।

जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद तक का सफर और जल्दी होगा। दिल्ली जाने में दो घंटे की बचत होगी। शहर के पास रिठोला फोरलेन की तरह सिक्सलेन में भी प्रदेश का बड़ा हाईवे जंक्शन बना रहेगा। रिठोला में दो नेशनल हाइवे एनएच 79 व एनएच 27 मिलते हैं।

इसलिए इसे डामयमंड क्राॅसिंग या हाईवे जंक्शन भी कहते हैं। एनएचएआई के पीडी हरीशचंद्रसिंह के अनुसार सिक्सलेन के बाद भी रिठोला जंक्शन का स्वरूप ज्यादा नहीं बदलेगा। वहां साइडों को चौड़ा कर दिया गया। सांसद सीपी जाेशी ने कहा कि सिक्सलेन कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। एनएचएआई के अधिकारी मई तक काम पूरा होना मान रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार अभी इस रूट पर 24 घंटे में करीब 10 हजार वाहनों का आवागमन होता है। सिक्सलेन के बाद चित्तौड़गढ़ से उदयपुर तक 24 घंटे में औसत 11900 वाहन यानी हर एक घंटे में 500 गाडियों का आवागमन होगा।

गुलाबपुरा से चित्तौड़गढ़: 124 किमी पर 1239 करोड़ खर्च, 34 जगह अंडरपास
पीडी हरिशचंद्रसिंह के अनुसार गुलाबपुरा से चित्तौडगढ 124 किमी सिक्सलेन पर 1239 करोड खर्च हुए हैं। इसमें 34 फ्लाईओवर या अंडरपास है। इसमें 19 में ट्रैफिक शुरू हो गया है। कार्य की दूसरी डेडलाइन जनवरी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण देरी हुई। शेष 9 प्रतिशत काम अब मई 2021 तक पूरा हो जाएगा। गंगरार में अंडर पास नहीं बनाया जा रहा है।

चित्तौड़गढ़ से उदयपुर: 93 किमी पर 1100 करोड़ रु. खर्च, 3 फ्लाईओवर, 32 अंडरपास
सिक्सलेन प्रोजेक्ट से जुड़े एनएचएआई के पीडी प्रकाश पूर्बिया ने बताया कि रिठोला से देबारी जंक्शन तक 93.5 किमी सिक्सलेन कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो गया। कुल 1100 करोड़ की लागत आई है। मंगलवाड़ में बाईपास दिया गया। तीन फलाई ओवर भादसोडा चौराहा, डबोक एयरपोर्ट व डबोक गांव में बनाए गए। कुल 32 अंडरपास हे। कुल 65 किमी यानी दोनों ओर 130 किमी तक टू लेन भी दी गई है। डेडलाइन 28 फरवरी है लेकिन अप्रेल तक काम पूरा हो जाएगा।

क्या है प्रोजेक्ट: किशनगढ़ से अहमदाबाद तक सिक्सलेन 10 साल पहले का प्रस्ताव
यह प्रधानमंत्री स्वर्णचतुर्भुज राष्ट्रीय राजमार्ग में दिल्ली-मुंबई मार्ग का हिस्सा है। दिल्ली से राजस्थान में किशनगढ़ और मुंबई से गुजरात में अहमदाबाद तक पहले ही सिक्सलेन हो गया। एनएचएआई ने ट्रैफिक दबाव देखते हुए किशनगढ़-अहमदाबाद तक भी सिक्सलेन कन्वर्जन का प्रस्ताव तैयार किया। जो 2010 में ही मंजूर हो गया था। वर्ष 2011 में उन क्षेत्रों को चिन्हित किया, जहां भूमि अवाप्त होनी थी। एनएचएआई की ढिलाई और निर्माण कंपनियों के साथ विवाद से प्रोजेक्ट गति नहीं पकड़ पाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kishangarh-Ahmedabad Sixlane to be completed in 2021, Gulabpura-Udaipur work in final stage


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/chittorgarh/news/kishangarh-ahmedabad-sixlane-to-be-completed-in-2021-gulabpura-udaipur-work-in-final-stage-128074851.html

कोरानाकाल में कोचिंग बंद होने से एजुकेशन सिटी कोटा की आर्थिक रफ्तार थम गई है। इस मुद्दे को लेकर 28 से 31 दिसंबर तक दैनिक भास्कर ने कोटा की मर्जी जानने के लिए अब तक का सबसे बड़ा सर्वे किया। इस सर्वे में गुरुवार तक 25,343 लोग अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। सर्वे में 15,140 लोग कोटा तो 10,203 लोग देशभर से शामिल हुए हैं।

सर्वे के नतीजों के मुताबिक 94% लोगों का कहना है कि कोटा शहर की अर्थव्यवस्था का 38 प्रतिशत हिस्सा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कोचिंग व्यवसाय से जुड़ा है, जो पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। दो लाख से ज्यादा लोग सीधे तौर पर बेरोजगार हो गए हैं। वहीं यहां हर साल देशभर से आने वाले करीब 1.65 लाख बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा है। कोटा के लोगों का सवाल है कि जब सबकुछ अनलॉक तो कोचिंग लॉक क्यों है? जल्द कोचिंग नहीं खुले तो हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा।

इन 94% लोगों में 42% अभिभावक व स्टूडेंट्स हैं जाे ये तो चाहते हैं कि काेचिंग खुले लेकिन उनका कहना है कि कोरोना से बचाव को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी जाए। सरकार एसओपी जारी करे, जिसका प्रशासन सख्ती से पालन करवाए। कोचिंग, हॉस्टल व मैस सहित इस व्यवसाय से जुड़े हर वर्ग की कोविड प्रोटोकॉल को लेकर जिम्मेदारी और जवाबदेही तय हो।

वहीं 6% लोगों ने चिंता जाहिर की है कि कोचिंग बन्द होने के असर से ज्यादा घातक कोरोना का प्रभाव है। इसलिए इसका फैसला वैक्सीन के बाद ही होना चाहिए। उनकी राय है कि बेशक कोटा इससे बुरी तरह प्रभावित है, लेकिन यदि यहां देशभर से बच्चे आएंगे तो कोटा में संक्रमण फैलने का खतरा है। इनमें 1.6% अभिभावक ऐसे हैं जो अपने बच्चों को फिलहाल यहां नहीं भेजना चाहते हैं।

सर्वे के दो सवाल

Q 1. दूसरे प्रदेशों की तरह कोविड़ प्रोटोकॉल के अनुसार सरकार को कोचिंग हब कोटा सहित राजस्थान में भी कोचिंग्स खोल देने चाहिए ?

हां 94%

Q 2. क्या अभी सबको वैक्सीन लगने का इंतजार करना चाहिए ?

हां 06%

मैस में 200 स्टूडेंट्स का टिफिन तैयार करते थे, अब कर्ज में डूबे हैं, परिवार पर संकट आ गया : कमलेश

1. पहले 200 से अधिक स्टूडेंट्स के टिफिन भिजवाते थे। कुल 20 लाेग काम में जुटे थे। स्टूडेंट्स नहीं आए ताे मैस बंद हाे गई और इसके बाद गांव चले गए। बच्चाें की पढ़ाई पर संकट हाे गया है। काफी कर्जा चढ़ गया। अब गांव में मजदूरी सहित जाे भी काम मिलता है करते हैं। काेचिंग शुरू हाे जाए ताे कर्जा चुक जाए और परिवार की हालत पटरी पर आए।

दुकान ठप हो गई, परिवार चलाना मुश्किल हो गया, अब पत्नी फास्ट फूड बेचकर घर चला रही है : श्याम

2. कपड़े की अच्छी बिक्री हाेती थी। लेकिन, काेचिंग बंद हाेने से परेशानी हाे गई। एक्सीडेंट में एक हाथ ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हाे गया। इलाज के लिए परेशानी हुई थी। ट्रस्ट से दवाइयाें की व्यवस्था और ससुराल से खर्च की व्यवस्था हाे रही है। पत्नी ने हिम्मत दिलाकर फास्ट फूड बेच घर संभाला।

राज्य सरकार ने कहा केंद्र से हाथ बंधे हैं, केंद्र ने राज्य का अधिकार क्षेत्र बताया

कोचिंग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार इसे एक-दूसरे के अधिकार क्षेत्र का मामला बताती रही। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने 20 दिसंबर काे कहा था कि केंद्र से मंजूरी मिलते ही खोल देंगे।लोकसभा अध्यक्ष आेम बिरला ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत राज्य सरकार कोचिंग खोल सकती है। बीकानेर शिक्षा निदेशक साैरभ स्वामी ने इसे सीएम स्तर का मामला बताया था। 28 दिसंबर को शिक्षा मंत्री गाेविंदसिंह डाेटासरा ने कहा कि चिकित्सा एवं गृह मंत्रालय की रिपाेर्ट आते ही काेचिंग खाेल देंगे। वहीं मंत्री धारीवाल भी बोले कि इस पर जल्द फैसला हाे जाएगा।

कॅरिअर सिटी को बनना होगा केयर सिटी

कॅरिअर सिटी कोटा को अब केयर सिटी बनना होगा। कोटा की जिम्मेदारी है कि देशभर से यहां आने वाले हर एक स्टूडेंट की सेहत का वह अपने बच्चे की तरह ध्यान रखे। प्रशासन एसओपी की पालना के लिए कोचिंग, होस्टल, मैस सहित इससे जुड़े हर सेक्टर की जवाबदेही तय करे। सब अपनी जिम्मेदारी समझ कर देश के सामने ऐसा उदाहरण पेश करें कि हर अभिभावक को ये दृढ़ विश्वास हो जाए कि कोटा में हमारा बच्चा सेफ है।

सर्वे में ये सुझाव आए

  • घर चलाना मुश्किल हो गया। - मायापति धूपड़, ई-मित्र संचालक, कोटा
  • मैं मकान का किराया नहीं दे पा रहा हूं। - उदय माली, लाइब्रेरियन, कोटा
  • हमारे परिवार की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है। - चेतन पांडेय, दुकानदार, कोटा
  • लोन की किस्त चुकाना भारी पड़ रहा है। - राजेश जैन, बिजनेस मैन, कोटा
  • हमें नौकरी से निकाल दिया। - देवेंद्र सेन, ग्राफिक्स डिजाइनर, कोटा
  • कोचिंग बंद होने से व्यापार चौपट हो गया। बैंक भी धमकी दे रहे हैं कि कर्ज न चुकाने पर संपत्ति जब्त कर लेंगे। - रवि मंडलोई, हॉस्टल संचालक, कोटा
  • सेवानिवृत्ति के पैसे से मकान बनाया, साल भर से एक रुपया किराया नहीं आया। तुरंत कोचिंग शुरू होनी चाहिए। - राम स्वरूप शर्मा, सेवानिवृत्त आरटीएस, कोटा
  • कोचिंग खुल गए और किसी स्टूडेंट को कोरोना हो गया तो जिम्मेदारी कौन लेगा? इसलिए जब तक वैक्सीन नहीं लगती कोचिंग स्कूल बंद रहने चाहिए। - नरेंद्र सिंह, अहमदाबाद, -संजय मिश्रा, पटना
  • बच्चों के स्वास्थ की सुरक्षा के इंतजाम के साथ कोचिंग खुलनी चाहिए। - अजय कटारे, टीकमगढ़, मप्र
  • क्लासरूम की पढ़ाई ऑनलाइन से बेहतर है। - ओमकार,छात्र, बिहार, कृष्ण प्रताप, छात्र, गाजियाबाद, विजय, पुणे
  • कोटा से दिल्ली नौकरी करने आना पड़ा। - नरेश नागर, मैस संचालक, कोटा
  • मेरे बच्चे कोटा में नीट की तैयारी कर रहे हैं, कोचिंग बंद होने से कठिनाई हो रही है। - अमलेश, धनबाद
  • कोचिंग बंद होने से पेमेंट रुका है। घर खर्च के पैसे भी नहीं बचे हैं। - धनराज परिदवाल, कांट्रेक्टर, कोटा

कोचिंग खोलना अर्थव्यवस्था ही नहीं छात्रों के भविष्य के लिए भी जरूरी : बिरला

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कोचिंग री-ऑपन करना सिर्फ कोटा की अर्थव्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि देशभर के यहां पढ़ने वाले हजारों स्टूडेंट्स के भी भविष्य के लिए भी जरूरी है। तीन दिवसीय दौरे पर कोटा आए बिरला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मुद्दे पर मैंने राजस्थान के सीएम को पत्र लिखा है, मुझे उम्मीद है कि राज्य मेरे पत्र पर सकारात्मक रूप से गौर करते हुए कोटा ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में जहां-जहां भी कोरोना का ग्राफ कम हुआ है, वहां के लिए गाइडलाइन बनाते हुए कोचिंग संस्थाएं खोलने के निर्देश जारी करेंगे। किसान आंदोलन पर बिरला ने कहा कि सकारात्मक वार्ता का दौर शुरू हो गया है, मुझे उम्मीद है कि जल्दी समाधान निकलेगा।

दो-तीन दिन में खुल जाएंगे कोचिंग संस्थान : धारीवाल

शहर की अर्थ व्यवस्था की धुरी काेचिंग संस्थान खाेलने के संबंध में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का कहना है कि दाे-तीन दिन में काेचिंग खुल जाएंगे। इस संबंध में गुरुवार काे उन्हाेंने चीफ सेक्रेटरी निरंजन आर्य से बात की। वे आरएएस से आईएएस के प्रमाेशन के लिए चल रहे इंटरव्यू के सिलिसले में दिल्ली गए हुए हैं। आते ही साइन हाे जाएंगे और काेचिंग संस्थान खाेलने के संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे। मैं बीमार हाे गया और हाॅस्पिटल में रहना पड़ा। हाॅस्पिटल से आते ही वापस इस कार्य में जुट गया। फाइल मूव हाे चुकी है और चीफ सेक्रेटरी के दिल्ली से आते ही साइन हाे जाएंगे। यदि बीमार नहीं हाेता ताे दाे दिन पहले ही काेचिंग संस्थान खुल गए हाेते। सभी काे लग गया कि अब काेचिंग खुलने वाली है। इसका आभास हाेते ही काेई चिट्ठी लिख रहे हैं ताे काेई काेटा बंद की चेतावनी दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
94% said: Kota has stopped, 6% open coaching by Kovid protocol said: Things are not right now, only after vaccine should be decided


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/94-said-kota-has-stopped-6-open-coaching-by-kovid-protocol-said-things-are-not-right-now-only-after-vaccine-should-be-decided-128074846.html

कोठारी नदी पर 40 करोड़ में हाईलेवल ब्रिज 9 दिसंबर तक बनेगा। फाउंडेशन एवं 140 पाइल बन चुके हैं। अधूरे इनर रिंग रोड को पूरा करने के लिए जोधड़ास फाटक पर 50 करोड़ में 14 नवंबर तक ओवरब्रिज बन जाएगा। इसी तरह उपनगर सांगानेर को शहर से जोड़ने के लिए कोठारी नदी पर 33 करोड़ में हाईलेवल ब्रिज की डीपीआर तैयार हो रही है। यूआईटी के यह तीनों प्रोजेक्ट शहर के विकास को नया आयाम देंगे।

सेहत 80 लाख से 850 मीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनेगा

स्मृति वन में 80 लाख रुपए की लागत से साइकिल ट्रैक बन जाएगा। अभी काम अंतिम चरण में है। यह 850 मीटर लंबा एवं 3.5 मीटर चौड़ा होगा। इस पर एक साथ चार साइकिल चल सकेंगी। आसाराम आश्रम के पास स्थित स्मृति वन के द्वार से प्रवेश और घूमकर खत्म उसी जगह होगा। इसके लिए यूआईटी ठेकेदार के माध्यम से साइकिलें भी मुहैया कराएगी। जिसका समय के अनुसार किराया यूआईटी तय करेंगी। ट्रैक के रास्ते में दाे काज-वे लाेगाें काे लुभाएंगे।

तकनीक टेस्टिंग में ट्रेफिक नियम तोड़े तो कंट्रोल रूम जाएगी सूचना

ड्राइविंग ट्रैक के नवीनीकरण का काम पूरा हो जाएगा। इससे ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का रास्ता साफ हो जाएगा। डीटीओ डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार ऑटोमेटेड ड्राइविंग टैक से वाहन चला रहे लोगों पर निगरानी की जरूरत नहीं होगी। यदि टेस्टिंग के दौरान किसी ने ट्रेफिक नियम तोड़े तो वह ऑटोमेटिक कंट्रोल रूम पर दर्ज हो जाएगा। इससे उसकी टेस्टिंग को निरस्त माना जाएगा। इससे टेस्टिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

खेल 3.50 करोड़ में तैयार हो रही है प्रदेश की दूसरी शूटिंग रेंज

सुखाड़िया स्टेडियम में शूटिंग रेंज शुरू हाेगी। करीब 3.50 कराेड़ रुपए में बनी इस रेंज में लगभग सारा काम हाे चुका है। भवन निर्माण हाे चुका है, केवल उपकरण लगाने का काम ही शेष है। ये इस साल लग जाएंगे। प्रदेश में अभी केवल जयपुर के जगतपुरा में ही शूटिंग रेंज बनी हुई है। भीलवाड़ा में बन रही शूटिंग रेंज प्रदेश की दूसरे रेंज है। शूटिंग के क्षेत्र में संभावनाएं तलाश रहे खिलाड़ियाें के लिए अच्छा अवसर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
123 crore to be built with three new overbridges, bicycles and modern driving tracks, shooting range


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/123-crore-to-be-built-with-three-new-overbridges-bicycles-and-modern-driving-tracks-shooting-range-128074838.html

हमीरगढ़ ईको पार्क में अतिक्रमण रोकने के लिए चारदीवारी का निर्माण होगा। पर्यटकों को परेशानी न हो इसके लिए पूरे पार्क से लेंटाना घास को हटाया जाएगा। वन्यजीवों के लिए नए वाटर पाइंट तैयार किए जा रहे हैं। करीब 24 लाख रुपए के प्रस्ताव पर डीएमएफटी से तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। साल में 1500 से अधिक पर्यटक हमीरगढ़ ईको पार्क में घूमने-पिकनिक करने आते हैं। इनसे करीब डेढ़ लाख रुपए का राजस्व मिलता है।

यहां चिंकारा, जरख, नीलगाय, जंगली सूअर, सेही, अजगर काफी हैं। धोक, खेर, रोंझ, पलाश, सालर, हिंगोट के पेड़ बहुतायत में हैं। यहां बने वॉच टावर से 15 से 20 किलोमीटर दायरे का व्यू देख जा सकता है। 7 किलोमीटर का ईको ट्रैक बना है जिस पर वाहन आते-जाते हैं। यहां कैंपिंग साइट पर दो टेंट, एक डाइनिंग हॉल बना हुआ है। सनसेट पाइंट से बनास नदी का दृश्य आकर्षक होता है। औद्योगिक नगरी से 20 किलोमीटर दूर करीब 526 हैक्टेयर में फैला यह संरक्षित घना जंगल ऑक्सीजन केंद्र का काम कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water points will be made, Lentana grass will be removed, Eco Park will cost Rs 24 lakh. Will spend this year


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/water-points-will-be-made-lentana-grass-will-be-removed-eco-park-will-cost-rs-24-lakh-will-spend-this-year-128074828.html

नए साल 2021 के पहले दिन शहर के व्यस्ततम अजमेर ओवरब्रिज को लेकर अच्छी खबर है। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए 40 साल पुराने ओवरब्रिज की चौड़ाई 3 मीटर और बढ़ाई जाएगी। इसके बाद यह 13 मीटर चौड़ा हो जाएगा। इस पर करीब 9.70 कराेड़ रुपए खर्च होंगे। यूआईटी ने इसका प्रस्ताव तैयार कर नगरीय विकास विभाग को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने पर टेंडर होंगे। रेलवे पटरी से शहर दो भागों में बंटा हुआ है। एक से दूसरी तरफ आने जाने के लिए ओवरब्रिज बनाया गया था। आबादी बढ़ने के साथ इसकी चौड़ाई बढ़ाने की जरूरत महसूस होने लगी है।

प्रयोग : अजमेर के मार्टिंडल ब्रिज एवं दिल्ली में मेट्रो वाली तकनीक से बढे़गी चौड़ाई
अजमेर ओवरब्रिज की चौड़ाई जिस तकनीक से बढ़ाई जाएगी उसी तकनीक से अजमेर में मार्टिंडल ब्रिज व दिल्ली मेट्रो के लिए पुल बन चुके हैं। आरसीसी के कैंटीलीवर मजबूत संरचना का आधार होते हैं। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पुलिया को चौड़ा करने में अतिरिक्त जमीन की जरूरत नहीं होगी। इस तकनीक में ओवरब्रिज की दीवार के पास में कॉलम स्ट्रक्चर खड़ा किया जाएगा।

तब कम था ट्रैफिक
मुख्य शहर से जोड़ने के लिए अजमेर-चितौड़गढ़ रेलवे लाइन को क्रॉस करते हुए 1979-80 में ओवरब्रिज बनाया गया था। उस समय यातायात का दबाव बहुत कम था।

नए विस्तार से दबाव
आरओबी की चौड़ाई टू-लेन ही है लेकिन धीरे-धीरे शहर की आबादी बढ़ने के साथ शहर के चारों ओर कई उद्योग लगने से ट्रैफिक दबाव बढ़ा।

राहत: जाम से आजादी मिलेगी शहर को

सचिव संजय शर्मा के अनुसार यातायात का दबाव बढ़ने से ब्रिज पर आए दिन जाम लगता है। इससे प्रतिदिन 30 से 35 हजार वाहन गुजरते हैं। दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। आरसीसी का कैंटीलीवर बनाकर 3 मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।

अतिरिक्त जमीन नहीं

  • 1980 में बनाया गया था अजमेर रोड ओवरब्रिज। इस दौरान ट्रैफिक दबाव कम था। जो अब बढ़ गया है।
  • 9.70 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। यह प्रस्ताव यूआईटी ने तैयार करके नगरीय विकास विभाग को भिजवाया है।
  • 575 मीटर चितौडग़ढ़ से अजमेर की तरफ लंबाई बढ़ाई जाएगी। अतिरिक्त जमीन नहीं चाहिए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
35 thousand drivers will be benefited every day due to accidents and no jam


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/35-thousand-drivers-will-be-benefited-every-day-due-to-accidents-and-no-jam-128074822.html

केंद्रीय सरकार ने आयकर भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। नई बढ़ी तारीख को लेकर कर सलाहकारों और करदाताओं में रोष है। यह कहना है टैक्स बार एसोसिएशन का। अध्यक्ष सीए अतुल सोमाणी ने बताया कि एसोसिएशन सरकार के इस निर्णय का विरोध करता है। इनका कहना है कि तिथियों को तर्कसंगत बढ़ाना चाहिए। पहले तो 31 मार्च 2019 के जीएसटी रिटर्न की तिथि नहीं बढ़ाई अब करदाता को पेनल्टी के साथ रिटर्न भरना पड़ेगा। दूसरी ओर टैक्स ऑडिट की तारीख 15 जनवरी तक बढ़ाई लेकिन व्यक्तिगत रिटर्न की तारीख 10 जनवरी तक बढ़ाना अफसोस की बात है। क्योंकि व्यक्तिगत करदाता 10 तारीख तक कर सलाहकार के यहां आएंगे। ऐसे हालात में टैक्स ऑडिट कैसे होगा।

दूसरी ओर जीएसटी 1 मासिक रिटर्न की 11 जनवरी है और त्रैमासिक की 13 जनवरी है। कंपोजीशन रिटर्न की अंतिम तारीख 18 जनवरी है जबकि टैक्स ऑडिट की तारीख 15 जनवरी है। ऐसे लगता है कि कर सलाहकार के यहां दोनों टैक्स के करदाताओं की भीड़ पड़ेगी। वास्तव में टैक्स ऑडिट के लिए 5 दिन भी नहीं रहेंगे

सवाल यह है कि कर सलाहकार करदाताओं को कैसे संतुष्ट कर पाएंगे क्योंकि जिस भी तरह का रिटर्न समय पर नहीं भरा उसमें प्रतिदिन के हिसाब से पेनल्टी देनी पड़ेगी। टैक्स ऑडिट में 1.50 लाख रुपए की पेनल्टी है जो करदाता 31 मार्च 2019 का जीएसटी ऑडिट नहीं करवा पाए उन्हें अब 50 हजार की पेनल्टी देनी पड़ेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Date for filing income tax and GST returns extended, tax bar protests


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/date-for-filing-income-tax-and-gst-returns-extended-tax-bar-protests-128074809.html

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को इस साल अपना नया भवन मिलेगा। जहां बेहतर चिकित्सा सुविधाएं जुटाई जा रही है। अत्याधुनिक उपकरण आएंगे। पर्याप्त जगह भी मिलेगी। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के मरीजों को फलोदी व जोधपुर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल का पुराना भवन बहुत छोटा है। इससे मरीजों व स्टाफ को भी परेशानी है। 5 करोड़ रुपए से बन रहा भवन अगले तीन महीने में तैयार हो जाएगा। ढेलाणा, जम्भेश्वरनगर, शैतानसिंहनगर, चैनपुरा, विष्णुनगर, मूलराज, हंसादेश, दयाकौर, हंसादेश, सदरी, चन्द्रनगर, रुपाणा जेताणा सहित कई गांवों के मरीजों को राहत मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 crore new hospital in Lohawat, will be ready in three months


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/lohawat/news/5-crore-new-hospital-in-lohawat-will-be-ready-in-three-months-128074795.html

रात के तापमान में मामूली राहत, लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हुआ हैं। हाड़कंपाने वाली सर्दी के कारण सुबह और रात काे सड़काें पर सन्नाटा पसरा है। यह सिलसिला पिछले तीन चार दिनाें से जारी है। पिछले कुछ दिन से तापमान 1 से 2 डिग्री के आसपास हाेने के कारण सर्दी अपने रंग दिखा रही है। माैसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनाें में सर्दी और बढ़ेगी, पाला पड़ने की भी संभावना है। संगम विश्वविद्यालय में लगे उपकरण के अनुसार गुरुवार काे अधिकतम तापमान 19.7 व न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 63 व शाम काे 38 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं एक दिन पहले बुधवार काे अधिकतम तापमान 19.8 व न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

आगे क्या... दाे दिन बाद शीत लहर से मिलेगी राहत
माैसम विभाग जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 24 घंटाें में न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी हाेगी। हवा का रूख बदलेगा। एक जनवरी की रात से आसमान में बादल छाने की संभावना है। 2 से 4 जनवरी तक जयपुर, भरतपुर, काेटा, अजमेर संभाग और बीकानेर के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिलाें में मध्यम दर्जे की बारिश हाेने की संभावना है। पूर्वी व उत्तरी राजस्थान में 3 व 4 जनवरी काे ओलावृष्टी की चेतावनी भी माैसम केंद्र ने जारी की है, 2 जनवरी से राजस्थान में चल रही शीत लहर से राहत मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Minor relief of night temperature 2.5 degrees but no relief from cold wave, silence on roads


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/minor-relief-of-night-temperature-25-degrees-but-no-relief-from-cold-wave-silence-on-roads-128074779.html

परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा बीजेपी में सब गुलाम हैं, किसी में सच बोलने की हिम्मत नहीं है, अब अटल बिहारी वाजपेयी और भैरोसिंह शेखावत वाली बीजेपी नहीं रही। वह कूकरखेड़ा मंडी में कांग्रेस का किसान संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

खाचरियावास ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि “बीजेपी में एक भी सच्चा नेता नहीं बचा। ये इतने नकटे हैं कि सुप्रीम कोर्ट की भी नहीं मान रहे। बीजेपी में इन दिनों सतीश पूनिया, गुलाब चंद कटारिया, गजेंद्र सिंह सहित 4-5 नेता बने घूम रहे हैं। इनकी बुआजी बैठी हैं अभी वे बाहर निकलेंगी तो ये सब धरे रह जाएंगे, नए नए नेता बने बैठे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/all-slaves-in-bjp-not-dare-to-tell-the-truth-khachariwas-128074769.html

सेखाला पंचायत समिति क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों को नए साल में अपने राजस्व से जुड़े कामों के लिए बालेसर नहीं आना पड़ेगा। अब यहां 2.6 करोड़ की लागत से तहसील भवन बनाया जाएगा। इससे सेखाला पंचायत समिति क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को 20 किमी दूर बालेसर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। अब तक तहसील कार्यालय व राजस्व कार्य बालेसर में हो रहे हैं। सरकार ने सेखाला में तहसील कार्यालय तो बना दिया मगर भवन नहीं था। इसके चलते स्टाफ बालेसर में ही बैठता था। भवन बनने से तहसील कार्यालय सेखाला में शुरू हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tehsil office to be built in Sekhala Panchayat Samiti area


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/balesar/news/tehsil-office-to-be-built-in-sekhala-panchayat-samiti-area-128074767.html

अन्य सेवा से आईएएस में चार पदों पर प्रमोशन के लिए विरोधों के दौर के बीच अन्य सेवा से आईएएस में पदोन्नति के जरिए चयन को लेकर दिल्ली में इंटरव्यू का दौर पूरा हो गया।

यूपीएससी में दो दिन हुई चयन समिति की बैठक में 20 अधिकारियों आईएएस में चयन के लिए 4 नामों का चयन किया जाएगा। अब यूपीएससी मिनिट्स अनुमोदित करके 4 नाम तय करेगी और बंद लिफाफे में राज्य सरकार को भेजेगी। जिसके बाद डीओपीटी की ओर से सूची जारी होगी ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/interview-for-promotion-to-four-posts-in-ias-from-other-services-128074764.html

कस्बे में कृषि उपज मंडी का निर्माण आखिरी चरण में है। नए साल में इसके शुरू होने की उम्मीद है। चारदीवारी व मुख्य गेट का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। इससे आऊ व आसपास के दर्जनों गांवों के व्यापारी व किसानों को मिलेगी सुविधा। आऊ भोजासर, भींयासर, घंण्टियाली, चिमाणा,चाखू, ढाढरवाला, केलनसर, जैसला, नोखड़ा, चाडी, लूणा, लक्ष्मण नगर, रिड़मलसर, कृष्ण नगर, सुवाप, इशरु, देणोक, पड़ियाल, रड़काबेरा, मोरिया, सहित दर्जनों गांवों के किसानों को अनाज बेचान के लिए फलोदी, ओसियां व जोधपुर नहीं जाना पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New agricultural produce market will start in Aau, construction in the last phase


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/new-agricultural-produce-market-will-start-in-aau-construction-in-the-last-phase-128074762.html

आज का जमाना युवा और तकनीक का है। दोनों की ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग किसी क्षेत्र व देश की उन्नति का प्रमुख आधार होता है। युवा संगठित होकर तकनीक का सकारात्मक प्रयोग कर देश व क्षेत्र के विकास में भगीदारी निभाएं। ये विचार पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़ ने व्यक्त किए। बिजौलिया में 10 दिवसीय हीरो पथिक क्रिकेट कप के समापन समारोह में वे बताैर मुख्य अतिथि बाेल रहे थे। पथिक क्लब बिजौलिया व हीरो जैन मोटर्स के तत्वावधान में यह प्रतियाेगिता हुई, जिसमें जलेरी की टीम ने पथिक क्लब बिजौलिया को 10 रन से हरा दिया।


विजेता टीम जलेरी को 51 हजार रुपए का चेक व शील्ड, उप विजेता पथिक क्लब को 25 हजार रुपए का चेक व शील्ड दी गई। मैन ऑफ द सीरीज जलेरी के महेंद्र उर्फ दहला बंजारा को बाइक के लिए 51 हजार रुपए का चेक दिया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया था। प्रधान आशाकुमारी भील ने समापन समाराेह की अध्यक्षता की।

उपप्रधान कैलाश धाकड़, जिला परिषद सदस्य अंकित तिवाड़ी, पूर्व उपप्रधान बलवंतसिंह चौहान, सरपंच पूजा चंद्रवाल, सलावटिया सरपंच एजनदेवी भील, चांदजी की खेड़ी सरपंच मोहनलाल धाकड़, सुखपुरा सरपंच पांचूलाल भील, थड़ाैदा सरपंच राजेश धाकड़, गुढा सरपंच भागीरथ भील, माल का खेड़ा सरपंच रामलाल, पंचायत समिति सदस्य बादमदेवी बलाई, कैलाशीदेवी भील, पिंकी धाकड़, जयलाल बलाई, मांगीलाल धाकड़, विनिता गोखरु, पूर्व सरपंच दिनेश धाकड़, सत्यनारायण तुरकया, राजू बैरागी आदि विशिष्ट अतिथि थे। आयोजक शिवकुमार चंद्रवाल ने साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया।


क्रिकेट के फाइनल में मेजबान माेटराें का खेड़ा 6 विकेट से हारा
मोटरों का खेड़ा फांदू की झोपड़िया में श्रीदेव क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गुरुवार काे हुआ। फाइनल मैच मोटरों का खेड़ा व बरूंदनी चौराहा के बीच हुआ। मोटरों का खेड़ा ने 107 रन बनाए। जवाब में बरूंदनी चौराहा टीम ने 4 विकेट खाेकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। समाराेह के मुख्य अतिथि पूर्व पूर्व प्रधान गोपाललाल मालवीय थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jareli defeated the hosts by ten runs, Mahendra got a check of 51 thousand rupees to become the man of the series


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/jareli-defeated-the-hosts-by-ten-runs-mahendra-got-a-check-of-51-thousand-rupees-to-become-the-man-of-the-series-128074758.html

शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। शिक्षा संकुल में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मोदी सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। किसान ट्रॉली के नीचे सर्दी में पड़ा है।

केंद्र सरकार को किसान दिखाई नहीं दे रहे। डोटासरा ने कहा कि मोदी को किसानों की नहीं, चुनाव लड़ाने वालों की चिंता है। मोदीजी डंडे व पैसे के बल पर चुनाव लड़ते हैं। डोटासरा ने कहा कि मोदीजी 2014 के पहले कहते थे कि कांग्रेस ने 70 साल का हिसाब नहीं दिया, मैं 5 साल का हिसाब दूंगा।

लेकिन मोदी ने चुनाव में किए गए वादों का अभी तक कोई हिसाब नहीं दिया। डोटासरा ने कहा कि चुनाव के समय मोदी कोई ना कोई ऐसा स्वांग रचेंगे, जिससे वोट लेने का प्रयास करेंगे। हमने सुना था कि काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है, दुबारा नहीं चढ़ती। दो बार चढ़ चुकी है, अब तीसरी बार नहीं चढेगी।

5 से 11 जनवरी तक किसान बचाओ देश बचाओ अभियान, 7 दिन गांवाें में रहेंगे कांग्रेस के मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक महीने से भी ज्यादा समय से धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अब खुलकर सामने आ गई है और इन बिलों को लेकर मोदी सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस 5 से 11 जनवरी तक किसान बचाओ देश बचाओ अभियान प्रदेश भर में शुरू किया जाएगा।

सात दिन तक सरकार के मंत्री, विधायक जनप्रतिनिधि और स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर इन कानूनों का विरोध करेंगे और लोगों को समझाएंगे कि केंद्र के कृषि कानून किस प्रकार से किसानों के हित में नहीं हैं। इससे पहले 3 जनवरी को जयपुर में शहीद स्मारक पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धरना दिया जाएगा। इसमें सीएम, कैबिनेट के सदस्य, विधायक और कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

राज्य के कृषि बिलों को राज्यपाल की मंजूरी नहीं, धरना देंगे

डाेटासरा ने कहा कि राज्य सरकार ने तीन कृषि बिलों को पारित किया था जिन्हें राज्यपाल मंजूरी नहीं दे रहे हैं। इस धरने के जरिए राज्यपाल पर दबाव बनाएंगे। हमारा धरना किसान आंदोलन के समर्थन में और हमारे तीन कृषि बिल्स को राज्यपाल द्वारा रोकने के खिलाफ दिया जाएगा।

प्रस्ताव आलाकमान को भेजा, 30 से 35 लोगों की आएगी प्रदेश कार्यकारिणी
पीसीसी चीफ ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश कांग्रेस की संभावित कार्यकारिणी में 30 से 35 लोगों से ज्यादा नाम नहीं होंगे। कार्यकारिणी का प्रस्ताव बनाकर कांग्रेस आलाकमान को भेजा है। हालांकि उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के नए भवन के साथ-साथ जिलों में भी कांग्रेस कार्यालय बनाने का काम भी जनवरी माह से शुरू हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/lumbar-hand-climbed-twice-now-wont-climb-for-the-third-time-128074756.html

बर बनाड़ फोरलेन मई 2021 में पूरी हो जाएगी। इसके बाद जोधपुर से जयपुर जाना और सुगम हो जाएगा। जून 2020 में पूरा होना था लेकिन कोरोना के चलते देरी हो गई। 110 किमी लंबी सड़क 2017 में बननी शुरू हुई थी। 1248.58 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बीनावास और निमाज में दो टोल बूथ होंगे। एक आरओबी, चार फ्लाई ओवर, दो मेजर ब्रिज व तीन बायपास होंगे। इसके बनने से एक से डेढ़ घंटा की बचत होगी। एलएंडटी के प्रशासनिक मैनेजर आलोक नायक ने बताया कि मई 2021 में काम पूरा करने का लक्ष्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1248.58 crores will be spent completely


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/124858-crores-will-be-spent-completely-128074757.html

नए साल की पूर्व संध्या का उल्लास पिछले सालों की तरह इस बार पूरा गायब रहा। सामूहिक आयोजन और होटल-रेस्टोरेंट आदि पर 7 बजे तक की पाबंदी ने पूरा माहौल ही अलग करके रख दिया। रंगीन शाम, म्यूजिकल नाइट्स से इस बार शहर महरूम रहा।
प्रशासन की सख्ती के चलते होटल, रेस्टोरेंट में लोगों का रुझान न के बराबर रहा।

हाल ये रहे कि सीटिंग क्षमता के मुकाबले में लोग नहीं पहुंचे। सार्वजनिक आयोजन बंद रहने से लोगों को अपने घरों पर ही नए साल की संध्या का आनंद लेना पड़ा। 8 बजे से नाइट कर्फ्यू शुरू हुआ लेकिन सड़कों से लोग सात बजे से गायब होने लगे। तेज सर्दी के कारण वैसे भी सड़कें सुनसान रहीं। नए साल की संध्या पर सड़कों पर धमाल मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस के जवानों ने देररात तक सड़कों पर मोर्चा संभाले रखा। ताकि किसी तरह का हुड़दंग न हो। नाइट कर्फ्यू के कारण पुलिस की विशेष सख्ती देखने को मिली।

पॉश कॉलोनियों में भी परिवारों ने घर में ही जश्न मनाया
नए साल का स्वागत करने के लिए लोगों ने घर में जश्न मनाया। आरसी व्यास, शास्त्री नगर, बसंत विहार और अन्य पॉश कॉलोनियों में कुछ परिवार एकत्रित होकर घर में जश्न मनाया। इस दौरान होटल रेस्टारेंट से होम डिलेवरी की सुविधा का फायदा उठाया। घरों में कैंडल लगाकर केक काटा और नए साल का स्वागत किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On New Year's Eve, restaurants and hotels listened, celebrated in homes


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/on-new-years-eve-restaurants-and-hotels-listened-celebrated-in-homes-128074749.html

मथानिया क्षेत्र में बालिका शिक्षा के लिए नई सौगात लेकर आएगा। भेंसेर कोटवाली रोड पर कन्या महाविद्यालय बनेगा। सरपंच ओमप्रकाश सोलंकी ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअली भवन का शिलान्यास किया। 6 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत भवन बनने के बाद यहां कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएगी। वहीं, बाप के राजकीय महाविद्यालय के स्टूडेंट को भी उनका कॉलेज भवन मिल जाएगा। रिण रोड़ पर रेलवे क्रॉसिंग के पास 6 करोड़ की लागत से भवन निर्माणाधीन हैं। भवन का 70 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
College buildings will be ready in Mathania and Baap this year


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/college-buildings-will-be-ready-in-mathania-and-baap-this-year-128074732.html

मारवाड़ के बाद भीलवाड़ा जिले में भी सौर ऊर्जा बिजली का नया विकल्प बन रही है। नए साल की यह तस्वीर रामपुरा अगूंचा माइंस की ओर से वेस्ट डंप की 120 मीटर ऊंचाई पर लगाए गए सौर ऊर्जा प्लांट की है। कचरे के ढेर पर इतनी ऊंचाई पर लगा प्रदेश का यह पहला प्लांट है। इसकी क्षमता 22 मेगावाट है। इसके अलावा कपड़ा फैक्ट्रियाें में लूमें भी साैर ऊर्जा से चलने लगी हैं। 100 कपड़ा फैक्ट्री में करीब 95 मेगावाट के प्लांट लग चुके हैं। सरकार की ओर से उद्याेगाें काे मिलने वाली बिजली की दर प्रति यूनिट करीब आठ रुपए है। साैर ऊर्जा से लागत करीब चार रुपए प्रति यूनिट आती है।

भविष्य: अभी 18%, 10 साल में देश की 63% सौर बिजली राजस्थान में बनने लगेगी
अभी प्रदेश में 9.6 गीगावाट बिजली उत्पादन है। पिछले वर्ष में 1.7 गीगावाट के नए प्लांट शुरू हुए, ये देश में सबसे ज्यादा हैं। इसी रफ्तार से राजस्थान में आने वाले 10 साल में 63% अक्षय ऊर्जा का उत्पादन होगा, अभी 57% कोयले व 18% अक्षय ऊर्जा से बिजली बन रही है। प्रदेश में सूरज खूब चमकता है। बड़ी संख्या में खेती योग्य नहीं रहने वाली भूमि है। इससे यहां बड़े सोलर पार्क लग सकते हैं।

इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी
सरकार ने नई इकाइयाें के लिए सात साल तक इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी फ्री की घाेषणा की लेकिन एक अप्रैल 2020 से 60 पैसा प्रति यूनिट ड्यूटी लगा दी। इससे छूट मिलनी चाहिए।

72% उत्पादन की ही अनुमति
प्रदेश में फैक्ट्री कैपेसिटी का 72% ही साैर ऊर्जा प्लांट लगा सकते हैं जबकि गुजरात में 100% है। उद्यमियाें की मांग है कि राजस्थान में भी 100% किया जाए ताकि उद्याेगाें की सरकारी बिजली पर निर्भरता खत्म हाे।

फायदे का गणित

  • 8.00 रुपए प्रति यूनिट के करीब सरकारी दर से उद्यमियों को मिल रही है अभी बिजली। इससे केवल 4 रु. ही पड़ रही।
  • 95 मेगावाट के प्लांट अब तक भीलवाड़ा की करीब 100 कपड़ा फैक्ट्रियों में लगाए जा चुके हैं।
  • 350 कपड़ा फैक्ट्रियां हैं भीलवाड़ा जिले में। सौर ऊर्जा बिजली सस्ती होने से बाकी में भी लग सकते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The state's first solar power plant of 22 MW installed on a pile of 120 meters high waste, 100 textile factories will be installed in such plants


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/the-states-first-solar-power-plant-of-22-mw-installed-on-a-pile-of-120-meters-high-waste-100-textile-factories-will-be-installed-in-such-plants-128074731.html

सीएम अशाेक गहलाेत ने कहा कि किसानों को ठंड के दिनों में रात्रि में खेतों की सिंचाई करने में तकलीफ होती है। इसलिए राजस्थान सरकार ने फैसला किया कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन में थ्री फेज बिजली उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए बजट में घोषणा की गई है कि 1 अप्रैल, 2023 तक तीन चरणों में राज्य के सभी जिलों में दिन में थ्री फेज बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

आगामी तीन वर्षों में 220 केवी के 6 नए जीएसएस, 132 केवी के 30 नए जीएसएस, 33 केवी के 287 नए सब स्टेशन स्थापित किया जाना प्रक्रियाधीन है। साथ ही 1,500 सब स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की जा रही है।

सीएम ने कहा कि कई जगहों पर भाजपा नेताओं ने अपना राजनीतिक हित साधने के लिए किसानों को भड़काया और सब-स्टेशनों पर किसानों से धरने दिलवाए। ऐसा उन जिलों में किया गया जहां दूसरे और तीसरे चरण में दिन में थ्री फेज बिजली दिया जाना प्रस्तावित है।

इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने इन धरनों के माध्यम से बिजली कर्मचारियों को भयभीत कर उन पर दबाव बनाया। दबाव के कारण कुछ जिलों के अधीक्षण अभियंताओं ने अपने स्तर पर फैसला कर बिना पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के दिन में बिजली उपलब्ध कराने की कोशिश की।

इससे पूरे बिजली सिस्टम में गड़बड़ी आ गई और विद्युत आपूर्ति में समस्या आ गई। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में थ्री फेज के साथ-साथ सिंगल फेज बिजली देने में भी परेशानियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों से अपील है कि वो ऐसे बहकावे में ना आएं।

किसानों के पास नहीं था कृषि कनेक्शन
एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में 31 दिसंबर को तीन किसानों की मृत्यु के संबंध में प्रकाशित खबर सरकार की जिद, रात में ही बिजली, तीन किसानों की मौत’ भी तथ्यात्मक नहीं है। इस खबर में लिखा गया है कि रात में थ्री फेज बिजली मिलने की वजह से सिंचाई करते वक्त तीन किसानों रामलाल धोबी, पूरणमल मीणा और हरीश धाकड़ की मृत्यु हो गई है।

जांच में पाया गया है कि इन तीनों किसानों के पास कोई कृषि कनेक्शन नहीं है। रामलाल धोबी और पूरणमल मीणा के खेतों की सिंचाई नहर कैनाल से होती है। साथ ही, रामलाल धोबी और पूरणमल मीणा के गांव बूंदी और हरीश धाकड़ का गांव झालावाड़ जिले में है। ये दोनों जिले वो हैं जहां अक्टूबर, 2020 से ही रात की बजाय दिन में थ्री फेज बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/bjp-should-welcome-our-positive-initiative-instead-of-provoking-farmers-128074728.html

आठ साल बाद 2021 में बिलाड़ा अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होने की उम्मीद है। नई सोनोग्राफी मशीन श्रीआईजी महिला अस्पताल में आ गई है। डॉ सीएस आसेरी के पदोन्नत होकर अन्यत्र पदास्थापित होने के बाद से बिलाड़ा सीएचसी में सोनोग्राफी सेवा बंद पड़ी है। बीच में रेडियोलॉजिस्ट आए लेकिन सोनोग्राफी मशीन खराब हो गई। अब नई सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध हो चुकी है और उम्मीद है कि नए साल से सोनोग्राफी सुविधा मिलने लगेगी। इससे गर्भवती महिलाओं व मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonography facility will be available in the hospital


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/sonography-facility-will-be-available-in-the-hospital-128074727.html

इस साल कस्बे के बाशिंदों को खुले नालों में बहती गंदगी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। जोधपुर विकास प्राधिकरण(जेडीए) की ओर से वित्त पोषित्त योजना के अंतर्गत कस्बे में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। सरपंच अचलसिंह गहलोत ने बताया कि जेडीए ने सीवरेज लाइन के लिए सर्वे करवा लिया है। डीपीआर बना दी है और ये फाइल वित्त विभाग में है। जिसकी स्वीकृति अगले एक दो माह में मिलने की पूरी उम्मीद है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीवरेज के जरिये ट्रीटमेंट प्लांट में जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/jda-will-make-sewerage-work-128074716.html

यूं तो नए साल पर हर कोई संकल्प लेता है लेकिन यह अनूठा है। दूसरा दशक के निदेशक मुरारीलाल थानवी ने बुजुर्गों के लिए कुछ अलग करने का संकल्प लिया है। वे कहते हैं कि हमारे समाज के अनेक बुजुर्ग वृद्धावस्था के समय बिना सहारे के चलने-फिरने में असमर्थ हो जाते हैं। दैनिक काम किसी की मदद के संभव नहीं हो पाते। उनकी ओर हर किसी का ध्यान नहीं जाता। इसलिए वे उन्हें सहारे के लिए वॉकर देंगे। साथ ही उन्होंने आह्वान किया है कि हर व्यक्ति अपने परिवार के बुजुर्ग को यह लाकर दें। पढ़िए उनके इस संकल्प के पीछे की कहानी उन्हीं की जुबानी

मैंने अपने घर में अपने पिताजी को इस तकलीफ से गुजरते हुए देखा, डर रहता था कि कभी अकेले जाते समय गिर ना जाएं। तब उनकी सुविधा के लिए मैं वॉकर ले आया ताकि कोई पास में न भी हो तो वे आसानी से शौच आदि के लिए जा सकें, थोड़ा घूम भी सकें। जब मैं वॉकर लाया तो वे नाराज हुए कि मुझे इसकी क्या जरूरत है ? उन्होंने उसका इस्तेमाल भी नहीं किया।
कुछ दिन बाद जब चलने-फिरने के वक्त उन्हें खुद को गिरने का डर लगने लगा तब उन्होंने वॉकर का उपयोग करना शुरू कर दिया। वे अकेले चलने-फिरने लगे और मुस्कुरा कर आशीष दी। मैंने सिर्फ उनकी तकलीफ को देख कर छोटा-सा साधन सामने रखा था लेकिन उन्होंने तो मुझे अनमोल आशीष दी। पापा हमें 2018 में छोड़ कर चले गए लेकिन उनकी मुस्कुराती हुई आशीष आज भी मेरे साथ है।
मैं फाउंडेशन फ़ॉर एज्युकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के तहत चलने वाली दूसरा दशक संस्था में काम करता हूं। हमारी टीम जरूरतमंद परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर काम करती है। हमने पिछले दिनों गांवों-कस्बों में अनेक बुजुर्गों को मेरे अनुभव की दृष्टि से देखा। महसूस हुआ कि ज्यादातर परिवार अपने बुजुर्ग अभिभावकों के प्रति संवेदनशील हैं।

उनकी देखभाल करते हैं, इलाज कराते हैं । इलाज पर हजारों रुपये खर्च करते हैं लेकिन मात्र 800-1000 की कीमत के वॉकर का सहारा देने का खयाल उनके दिमाग में अभी तक नहीं आ रहा है। सामान्यतया केवल हड्डी टूटने पर ही वॉकर की खरीद होती है, वह भी डॉक्टर के कहने पर।
इसलिए हमने तय किया है कि वर्ष 2021 में हम बुजुर्गों के लिए “ वॉकर “ का सहारा उपलब्ध कराने के लिए समाज में माहौल बनाएंगे। वॉकर को वृद्ध-मित्र के रूप में प्रचारित करेंगे। इसके लिए सर्वप्रथम बेहद जरूरतमंद परिवारों के बुजुर्गों को निःशुल्क वॉकर भेंट करेंगे। शुरुआत मेरे परिवारजन कर रहे हैं। दूसरा दशक के साथी भी योगदान देंगे।

समाज में निर्धन लोग काफी हैं, अधिक से अधिक बुजुर्ग लोगों को वृद्ध-मित्र (वॉकर) के रूप में सहारा मिले इसके लिए अन्य लोगों से भी राशि एकत्र करेंगे। एक सामान्य वॉकर का औसत खर्च 800-900 रुपए ( जरूरतमंद बुजुर्ग तक पहुंचने के खर्च सहित ) आने की उम्मीद है। कुछ बुजुर्गों को केवल छड़ी की जरूरत, उनके लिए छड़ी भी मंगवाएंगे। सक्षम लोगों को प्रेरित करेंगे। ताकि वे खुद अपने परिवार के बुजुर्गों को वॉकर लाकर दे और दूसरों की भी मदद करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/will-bring-happiness-on-the-face-of-the-elderly-this-year-campaign-will-be-conducted-to-make-them-available-to-old-aged-walkers-128074713.html