शहर के सरदारपुरा ई रोड निवासी डॉ. पुष्पा भार्गव के बेटे वैभव भार्गव ने जोधपुर से धनबाद पहुंचने तक कब-कब और किस-किससे मुलाकात की थी? इस दौरान वैभव ने बैंक से और एक ज्वैलर से लिए लाखों रुपए आखिर किसे दिए थे? क्या किसी की ब्लैकमेलिंग के चलते कहीं जमा कराए थे? पुलिस की तहकीकात इन्हीं सभी प्रश्नाें के उत्तर खाेजने की दिशा में चल रही है। उल्लेखनीय है कि सरदारपुरा निवासी वैभव भार्गव के 21 नवंबर को लापता होने पर सरदारपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

हालांकि शुरुआत में तो पुलिस ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में जब बाद में वैभव के एक लड़की से संपर्कों की बात सामने आने और उस युवती से कई हाई-प्रोफाइल लोगों के जुड़े होने की चर्चाएं बाहर आईं। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई। इसी बीच पिछले शुक्रवार को पता चला कि वैभव का शव झारखंड के धनबाद में मिला है। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

इस पर सरदारपुरा पुलिस की एक टीम वैभव के परिजनों के साथ झारखंड के धनबाद पहुंची। वहां विभिन्न औपचारिकताओं के बाद वैभव के शव का वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में झारखंड में धनबाद पुलिस भी अलग से जांच कर रही है।

युवती की कॉल डिटेल में कई नामी लोगों के नंबर

वैभव की कॉल डिटेल में एक युवती से लंबी बातचीत और मैसेज के आदान-प्रदान की तथ्य सामने आए थे। इस पर पुलिस ने उस युवती काे थाने बुलाकर पूछताछ भी की। इसके बाद पुलिस ने जब उस युवती की कॉल डिटेल्स खंगाली ताे हैरानी में पड़ गई। युवती की कॉल डिटेल में वैभव की ही तरह कई नामी लोगों से लंबी-लंबी बातचीत और कई मैसेज के आदान-प्रदान हो रखे थे।

इतना ही नहीं, युवती व उसके परिजनों के खातों में लाखों रुपए के ट्रांजेक्शन तो हुए हैं, लेकिन इनके सोर्स ऑफ इनकम को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने युवती और उससे ज्यादा संपर्क में रहने वाले कुछ प्रभावशाली लोगों को भी पुलिस थाने बुलाया था। हालांकि इतना सबकुछ करने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। सरदारपुरा थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि वैभव के बस स्टैंड से वॉल्वो बस से जयपुर जाने की जानकारी मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To whom did Vaibhav take lakhs of rupees from banks and jewelers, to whom? Hidden secret in response to such unresolved questions


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/to-whom-did-vaibhav-take-lakhs-of-rupees-from-banks-and-jewelers-to-whom-hidden-secret-in-response-to-such-unresolved-questions-127966600.html

हर परिवार या व्यक्ति के लिए ‘आधार’ एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसके बिना कोई भी जरूरी काम आसान नहीं है। ऐसे में हर परिवार के हर सदस्य के पास आधार कार्ड है, लेकिन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने पुराने आधार कार्ड को आकर्षक बनाते हुए क्रेडिट या डेबिट कार्ड जैसा यानी पीवीसी का आधार कार्ड बनाना शुरू कर दिया है।

ऐसे में हर किसी की ख्वाहिश रहती है कि उनके पास भी ऐसा ही आधार कार्ड हो, तो अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही ऐसे कार्ड के लिए ऑर्डर कर सकता है और इसके लिए 50 रुपए ही खर्च करने होंगे और वो भी ऑनलाइन ऑर्डर करके।

ओल्ड हाईकोर्ट रोड पर अंसल प्लाजा मॉल में स्थित आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक खेमराज सिंह के अनुसार कोई भी नागरिक पुराने आधार कार्ड को पीवीसी के रूप में बनवा सकते हैं और इसके लिए लोगों को कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है।

पर्स में रख सकेंगे, भीगने से खराब नहीं होगा, सिक्योरिटी फीचर्स भी

पीवीसी आधार कार्ड दिखने में ठीक वैसा ही दिखता है, जैसा एटीएम कार्ड होता है। यानी इसे पर्स में रखना भी आसान हो जाएगा। पानी में भीगने से खराब होने की चिंता भी नहीं रहती है। इसमें क्यूआर कोड भी होगा, जिससे कार्ड के असली होने की पुष्टि हो सकेगी।

इसमें होलोग्राम, घोस्ट इमेज के साथ माइक्रो टेक्स्ट जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी हैं। सिंह के अनुसार जिनके पास वर्तमान में पुराने वाले आधार कार्ड हैं, वो भी मान्य हैं और पीवीसी कार्ड बनवाने की अनिवार्यता नहीं है। ये पूरी तरह से ऐच्छिक है।

ऐसे कर सकते हैं ऑर्डर

  • पीवीसी कार्ड बनवाने के इच्छुक आमजन www.uidai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।
  • यूआईडीएआई पोर्टल पर उपलब्ध माय आधार सेक्शन में दिए गए ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड पर क्लिक करें।
  • यहां 12 अंकों का आधार नंबर या 16 अंकों का वर्चुअल आईडी या 28 अंकों का आधार एनरोलमेंट आईडी डालें।
  • तत्पश्चात स्क्रीन पर दिखाए देने वाले कैप्चा कोड भरें।
  • यदि आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगवाना हो, तो सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। ओटीपी सबमिट करें।
  • इसके बाद आधार कार्ड का प्रिव्यू दिखाई देगा। इसके नीचे दिए गए पेमेंट ऑप्शन पर जाने के बाद 50 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट करते ही ऑर्डर हो जाएगा। इसके 15 दिन में नया कार्ड यूजर के घर पहुंच जाएगा।
  • यदि दूसरे मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगवाना हो, तो स्क्रीन पर दिए गए ‘माय मोबाइल नंबर इज नॉट रजिस्टर्ड’ के चैक बॉक्स पर क्लिक करें।
  • चैक बॉक्स पर क्लिक करते ही नया मोबाइल नंबर एंटर करें। ओटीपी को भरें और सबमिट पर क्लिक करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now order at home, PVC 'Aadhaar' like ATM card for yourself or family, Rs 50 will have to be charged


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/now-order-at-home-pvc-aadhaar-like-atm-card-for-yourself-or-family-rs-50-will-have-to-be-charged-127966578.html

कोरोना महामारी शहर में संक्रमण और मौत का तांडव मचाए हुए है। सोमवार को 10 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जबकि 475 नए रोगी सामने आए हैं। 419 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। नौ महीने के कोरोनाकाल में नवंबर सबसे विध्वंसक सिद्ध हुआ है। केवल नवंबर माह 214 लोगों की जानें गई हैं। यह पूरे कोरोनाकाल में हुई मौतों का 28.53 प्रतिशत है। जबकि संक्रमण इस कदर फैला कि नवंबर में सर्वाधिक 15,211 लोग इसकी चपेट में आ गए।

यह कोरोनाकाल के कुल पॉजिटिव मरीजों का करीब 27.73 प्रतिशत है। चिंता की बात यह भी है कि संक्रमण और मौतों की दर तो बढ़ी लेकिन डिस्चार्ज की दर में गिरावट आई है। नवंबर में 8228 मरीज ही डिस्चार्ज हुए। यह अक्टूबर माह के 9073 डिस्चार्ज के मुकाबले 845 मरीज कम है। नवंबर में डिस्चार्ज का प्रतिशत महज 18.35 प्रतिशत है। यह अक्टूबर माह में हुए डिस्चार्ज से 1.88 प्रतिशत कम है। जबकि मौतों के आंकड़ों में अक्टूबर माह से 73 और सिंतबर माह से 23 मौतें अधिक हुई हैं।

मृतकाें में 37 से 85 उम्र के संक्रमित: एमजीएच में खारी बेरा निवासी पारु देवी (75), भोपालगढ़ की सुंदरदेवी (80) की माैत रविवार देर रात हुई। रिपोर्ट माैत के बाद पॉजिटिव आई। प्रताप नगर के कमलेश (70), सीएचबी के किशन सिंह (66), फलोदी की उर्मिला (37) की मौत सोमवार को हुई। एमडीएम में बी रोड के उम्मेद चंद (85), कुड़ी के राजेश गहलोत (65) की मौत सोमवार को हुई। रावटी रोड की अनिता (56) की मौत रविवार देर रात हुई। एम्स में कुड़ी के शेरसिंह (61), भवानी सिंह (78) की मौत हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/10-deaths-475-positive-a-record-214-lost-lives-and-15211-infected-in-november-127966611.html

(महावीर प्रसाद शर्मा) कोरोना के नए पॉजिटिव के साथ ही ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहे मरीजों के आंकड़ों में गफलत है। ऐसे में आपदा में सबसे जरूरी डाटा ही सही नहीं होगा तो मरीजों के लिए सही प्रबंधन कैसे हो पाएगा? स्थानीय विभाग व स्टेट के डिस्चार्ज मरीजों के आंकड़ों में काफी अंतर आ रहा है। वहीं चिकित्सा विभाग ना तो स्थानीय प्रशासन को सही आंकड़े बता रहा है और ना ही स्टेट में अपने विभाग को सही आंकड़े बता रहा है।

भास्कर ने जब सभी सरकारी व निजी अस्पतालों और होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हो रहे मरीजों के 19 से 26 नवंबर तक के डाटा की पड़ताल की तो सामने आया कि स्टेट व स्थानीय स्तर पर डिस्चार्ज हुए मरीजों के आंकड़ों में 1,751 मरीजों का अंतर है। दरअसल, स्थानीय विभाग की ओर से 8 दिनों में 4,213 मरीजों को डिस्चार्ज होना बताया जबकि स्टेट की ओर से प्रतिदिन जारी होने वाली लिस्ट में पूरे जोधपुर में सात दिन में केवल 2,462 मरीज ही डिस्चार्ज होना बताया।

विषय विशेषज्ञाें और एपेडिमिलॉजिस्टाें की मानें ताे किसी भी चीज के बेहतर प्रबंधन के लिए जरूरी होता है डाटा। अभी आपदा में यह बहुत आवश्यक है कि कोरोना का संपूर्ण डाटा प्रशासन और प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के पास हो, जिससे वे उस डाटा को एनालिसिस कर आगे की रणनीति बना सकें। अन्यथा आधे-अधूरे डाटा के चलते कभी भी प्रबंधन बेहतर नहीं होगा।

21 नवंबर को स्थानीय विभाग ने डिस्चार्ज मरीज 1055 बताए तो स्टेट ने 111 ही
तारीख स्थानीय डिस्चार्ज स्टेट डिस्चार्ज

19 नवंबर 468 329
20 नवंबर 51 327
21 नवंबर 1055 111
22 नवंबर 556 290
23 नवंबर 840 230
24 नवंबर 525 320
25 नवंबर 341 443
26 नवंबर 417 377



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/in-8-days-the-local-medical-department-is-reporting-4213-patient-discharges-then-the-state-is-2462-127966631.html

शहर में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद एक तरफ उत्तरी व पूर्वी हवाएं चलना शुरू हो गई है, वहीं दूसरी ओर बादलों की आवाजाही कम होने की वजह से दोपहर में खुली धूप निकल रही है। इसकी वजह से शहर में अलसुबह व सूर्यास्त के बाद ठिठुरन का अहसास है।

वहीं दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास हुआ। शहर का न्यूनतम तापमान करीब 1 डिग्री की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन निकलने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हुई। शहर का अधिकतम तापमान दो डिग्री की बढ़ाेत्तरी के साथ 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

आगे न्यूनतम पारा और गिरेगा, अधिकतम बढ़ेगा: शहर में पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का असर था। इसकी वजह से उत्तर व पूर्व से आने वाली हवाएं कम हो गई थी। इसकी वजह से ठिठुरन भी कम हुई थी और तापमान बढ़ने लगा था। लेकिन अब शहर में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। इसके चलते एक तरफ उत्तरी व पूर्वी हवाएं आना शुरू हो गई हैं। दूसरी ओर बादलों की आवाजाही कम होने की वजह से खुली धूप निकलना भी शुरू हो गई है।

शहर में सोमवार सुबह उत्तरी हवाएं चल रही थी। इसकी वजह से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक आसमान साफ रहेगा तथा शहर में उत्तरी हवाएं चलती रहेंगी। इससे शहर के न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं खुली धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/minimum-mercury-112-degrees-2-degrees-in-daylight-due-to-pleasant-sunshine-127966644.html

यात्री रेलवे से तीन दिन से पूछ रहे थे कि 1 दिसंबर से जोधपुर-वाराणसी ट्रेन चलेगी या नहीं, रेलवे ने कोई जवाब नहीं दिया। ट्रेन चलने से महज 12 घंटे पहले गुपचुप रेलवे सिस्टम में ट्रेन चलने की जानकारी फीड कर बुकिंग शुरू कर दी और टाइम भी बदल दिया। इधर, सभी रेलवे जोन में 1 दिसंबर से ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव, ठहराव हटाने और टर्मिनल स्टेशन बदलाव लागू होने की घोषणाएं कर उन्हें सिस्टम में शामिल कर दिया, लेकिन उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन आखिरी समय तक जोन में हुए इन बदलावों को लागू नहीं कर पाया।

जिन्हें लागू किया, उनकी जानकारी यात्रियों को नहीं दे सका। जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी का नावां स्टेशन से ठहराव हटा दिया गया, टिकट देने बंद कर दिए गए। बावजूद इसके रेलवे नावां व इससे जुड़े क्षेत्र के लोगों को यही कहता रहा कि स्टॉपेज हटाया नहीं गया है। दरअसल, रेलवे अभी ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चला रहा है। अधिकांश ट्रेनों की संचालन अवधि 30 नवंबर तक तय की गई थी। रेलवे ने 27 नवंबर को कई आदेश जारी कर ट्रेनों के संचालन अवधि बढ़ाने, समय बदलने व कुछ ठहराव बंद करने की घोषणा की, उसके कुछ समय बाद ही इन आदेशों को रोक लिया गया।

नतीजा यह रहा कि 30 नवंबर की शाम तक रेलवे यात्रियों को यह जानकारी नहीं दे सका कि ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है या नहीं। शाम के बाद अधिकारियों की नींद खुली और रिजर्वेशन सिस्टम में मरुधर को फीड कर रात आठ बजे टिकट की बुकिंग शुरू की गई। हर दिन इस समय इस ट्रेन का चार्ट ही तैयार हो जाता है। गुपचुप मरुधर का जोधपुर से रवाना होने का समय सुबह 9.10 बजे की जगह 8.25 बजे कर दिया है। ट्रेन जयपुर दोपहर 3.30 की जगह 1.50 पहुंचेगी।

इंटरसिटी में नहीं मिले नावां के टिकट

जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी में 1 दिसंबर से नावां ठहराव बंद का आदेश हो चुका था। रिजर्वेशन सिस्टम में नाम हटा दिया गया। नतीजा, सिस्टम ने नावां के लिए टिकट देना बंद कर दिया। नावां को लेकर जनप्रतिनिधियों व यात्रियों ने हंगामा किया तो रेलवे ने एक आदेश जारी कर नावां के ठहराव को यथावत रखने की बात कही। लेकिन सिस्टम, नावां स्टेशन मास्टर और जोधपुर मंडल के अधिकारियों के पास ऐसा कोई आदेश नहीं पहुंचा।

हरिद्वार के लिए 30 मिनट देरी से चलेगी ट्रेन

हरिद्वार के लिए बाड़मेर-​ऋषिकेश एक्सप्रेस लंबे समय बाद पुन: शुरू हो रही है। अब 1 दिसंबर से यह ट्रेन चलेगी तो सही लेकिन जोधपुर से इसका टाइम बदल जाएगा। पहले यह बाड़मेर से सुबह 10.25 बजे आकर 10.35 बजे रवाना होती थी, अब 10.50 बजे आकर 11.05 बजे रवाना होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Marudhar Express will be missed when you reach the station at 9:10, this train will leave at 8:25 am today.


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/marudhar-express-will-be-missed-when-you-reach-the-station-at-910-this-train-will-leave-at-825-am-today-127966657.html

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए 43 प्रमुख बस स्टैंड पर एलईडी टीवी के माध्यम से बस आवागमन व समय सारिणी की सूचना उपलब्ध करवाएगा। राइकाबाग रोडवेज बस स्टैंड भी इसमें शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज के सूचना प्रौद्योगिकी शाखा के अधीन प्रमुख 43 बस स्टैंड पर 55 इंच की लगभग 400 एलईडी टीवी लगवाकर बस स्टैंड पर केंद्रीय बस इन्क्वायरी सिस्टम के माध्यम से बसों के आवागमन व समय सारिणी की सूचना दी जाएगी।

राजस्थान राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह ने बताया कि इसके लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी शाखा खुली निविदा के माध्यम से विज्ञापन एजेंसियों से प्रस्ताव मांग कर फर्म का चयन करेगी। फर्म स्वयं की लागत पर एलईडी टीवी स्थापित करेगी। फर्म को समय सारिणी के प्रदर्शन के साथ-साथ वाणिज्यिक विज्ञापन प्रदर्शित करने का अधिकार होगा। जिससे वह अपनी लागत निकालने के साथ-साथ प्रतिमाह एक निर्धारित राशि का भुगतान करेगी। इस परियोजना से रोडवेज पर कोई वित्तीय भार नही पड़ेगा। इसके साथ में राजस्व की प्राप्ति भी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/43-major-bus-stands-will-be-fitted-with-led-tvs-traffic-and-timetable-information-127966670.html

गुढ़ा विश्नोइयान का तालाब और आसपास का क्षेत्र इन दिनों साइबेरियन बर्ड्स (कुरजां) के कलरव से गूंज रहा है। हजारों मील का सफर तय कर शीतकालीन प्रवास पर पहुंची कुरजां यहां अगले तीन महीने तक पड़ाव डाले रखेगी। इस बार अब तक 10 हजार से ज्यादा पक्षी पहुंच चुके हैं। वन विभाग के अनुसार जिले में इससे ज्यादा कुरजां सिर्फ खीचन गांव के तालाब पर ही पड़ाव डालती है।

खीचन में हर साल 20 से 30 हजार तक कुरजां पहुंच रही है। इधर, गुढ़ा के तालाब पर हाल ही के बरसों में इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां आसपास पर्याप्त मात्रा में चुग्गा पानी उपलब्ध है। कुरजां एक दिन में पड़ाव स्थल से 40 से 50 किमी एरिया में दाने पानी के लिए उड़ान भरती है।

जाजीवाल, जांबा, धवा व ओलवी नए आश्रय स्थल

खीचन व गुढ़ा विश्नोइयान की तरह अब कुरजां नए तालाबों पर भी पड़ाव देने लगी है। फलोदी क्षेत्र में जांबा तालाब, लूणी के धवा, जाजीवाल व बिलाड़ा के ओलवी में काफी संख्या में पक्षी पहुंच रहे हैं। प्रशासन अब इन स्थानों पर कुरजां संरक्षण के तहत योजनाएं बना रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Then the Vishnoiyan pond became the second house of Kurjan, after Khichan it is here in the largest number


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/then-the-vishnoiyan-pond-became-the-second-house-of-kurjan-after-khichan-it-is-here-in-the-largest-number-127966701.html

जिले की जैसलमेर व फतेहगढ़ समिति क्षेत्र में मंगलवार को वोटिंग होगी। इन दो समितियों में घमासान चरम पर रहा है। पहले दो चरणों में पोकरण विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं वहां कांग्रेस के वोटों में बिखराव देखने को मिला था। जैसलमेर विधानसभा में यह तो पहले ही स्पष्ट हो चुका था क्योंकि यहां फकीर परिवार ने बगावत कर रखी है।

कांग्रेस की वोट बैंक में सेंध लगनी तय है। मंगलवार को जैसलमेर व फतेहगढ़ समिति के 15-15 ब्लॉक सहित जिला परिषद के वार्ड नं. 5,6,7,8 में चुनाव होंगे। इसके अलावा वार्ड नं. एक की कुछ पंचायतों में भी वोट पड़ेंगे। भाजपा, कांग्रेस व फकीर परिवार ने यहां पूरी ताकत लगाई है। जीत किसकी होगी, यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन त्रिकोणीय संघर्ष रोमांचक होने वाला है।

मंगलवार को जिला परिषद की प्रमुख चार सीटों पर चुनाव होने हैं, इन्हीं सीटों के भरोसे अंजना मेघवाल की दावेदारी निर्भर करती है। हालांकि उनके निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव 5 दिसंबर को होने हैं। लेकिन यदि इन चार सीटों पर विधायक रूपाराम के उम्मीदवारों को नुकसान होता है तो अंजना मेघवाल की दावेदारी पर संकट के बादल छा जाएंगे। विधायक धनदे का बेटा हरीश जिला परिषद के वार्ड नं. 7 से चुनाव लड़ रहा है। मंगलवार को इस सीट पर चुनाव होने हैं। इसके अंतर्गत आने वाली तीन पंचायतों के चुनाव पहले हो चुके हैं और अब शेष पंचायतों पर मंगलवार को वोट पड़ेंगे। शुरूआती रुझान में हरीश को नुकसान बताया गया था, हड्‌डा, काणोद व ताड़ाना में कांग्रेस के वोट निर्दलीय की तरफ स्विंग होते नजर आए। इस निर्वाचन क्षेत्र के शेष रहे इलाके फकीर परिवार का होम ग्राउंड है, वहां भी हरीश को भारी नुकसान होने की आशंका है।

जैसलमेर पं स में कांग्रेस के दो गुटों के बीच संघर्ष, भाजपा भी मजबूत
जैसलमेर समिति में फकीर परिवार व रूपाराम गुट के बीच सीधी लड़ाई है। अब तक जैसलमेर समिति फकीर परिवार के पास रही है और कई बार उनके परिवार के सदस्य इसी समिति से प्रधान बने हैं। इस बार वे इस समिति को फिर से हथियाना चाहते हैं लेकिन टिकट वितरण उनके हाथ में नहीं होने के कारण अपने कई ब्लॉक से निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतार दिए। यहां इन दोनों गुटों के बीच सीधी लड़ाई है। इस समिति में भाजपा थोड़ी कमजोर है, ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की लड़ाई में फायदा भी हो सकता है।

फकीर परिवार की प्रतिष्ठा भी जुड़ी
फकीर परिवार के तीन सदस्य जैसलमेर समिति में अलग अलग ब्लॉक से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। भागू का गांव से पीराणे खां, बासनपीर से इलियास तथा भू से सलीमत चुनाव मैदान में है। इन्होंने बगावत करके बिगुल तो बजा दिया लेकिन अब इनकी प्रतिष्ठा का सवाल इस समिति से जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि इन सदस्यों की जीत तो लगभग तय है लेकिन समिति में प्रधान बनाने के लिए अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जिताने के लिए कांग्रेस के वोटों का स्विंग चाहिए।

भाजपा को जीत का भरोसा
जैसलमेर विधानसभा में भाजपा ने पूरी ताकत लगाई है। यहां प्रतापपुरी महाराज सहित दो केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह व कैलाश चौधरी दौरे पर आ चुके हैं। जिला प्रमुख की इस दौड़ में पोकरण के रुझान के बाद भाजपा में थोड़ा उत्साह है और जैसलमेर विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी। भाजपा काे जीत का पूरा भरोसा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Triangular conflict in Jaisalmer and Fatehgarh, in the independent grounds supported by the Fakir family


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/jaisalmer/news/triangular-conflict-in-jaisalmer-and-fatehgarh-in-the-independent-grounds-supported-by-the-fakir-family-127963710.html

राजस्थान में कोरोना की उल्टी गिनती शुरू हो गई है क्योंकि लगातार पांचवें दिन नए मरीजों की संख्या में कमी आई है। प्रदेश में रविवार को 2581 नए संक्रमित मिले। कुछ मरीजों का आंकड़ा 2,65,386 तक पहुंच गया है।

वहीं, 18 नई मौतों के साथ कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 2292 हो गई है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब तीन हजार से कम नए मरीज मिले हैं। इससे पहले शनिवार को 2765 संक्रमित सामने आए थे। प्रदेश में अब 28 हजार 758 एक्टिव केस हो गए हैं।

जयपुर में सबसे ज्यादा 555 और जोधपुर में 395 मरीज सामने आए हैं। कोरोना के कारण सबसे ज्यादा 3-3 नई मौतें अजमेर व पाली में हुई हैं। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर सख्ती व लोगों के जागरूक होने के कारण संक्रमण के मामलों में कमी आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New patients decreased by 22% in 5 days, dropped from 3314 to 2581 but also 18 deaths.


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/new-patients-decreased-by-22-in-5-days-dropped-from-3314-to-2581-but-also-18-deaths-127963249.html

(संदीप शर्मा). देश में कोरोना वैक्सीन आने की तैयारियों के बीच राजस्थान भी इसकी तैयारियों में जुट गया है। वैक्सीन के आते ही प्रदेश के हर संभाग स्तर से लेकर जिला स्तर तक वैक्सीन लगाने का प्रोग्राम तुरंत शुरू किया जा सकेगा। यहां तक कि किस टेम्परेचर में कितनी वैक्सीन रखी जा सकेंगी, इसकी प्लानिंग की गई है।

राजधानी से लेकर जिला स्तर और गांवों तक वैक्सीन कैसे लगाई जाएंगी, इसके लिए तीन स्तरीय कमेटी बनाई गई हैं। प्रदेश में अभी जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में मुख्य वैक्सीन स्टोर होंगे। यदि 2.6 एमएल की वाइल में वैक्सीन आती हैं तो हम तीन करोड़ वाइल रख सकते हैं।
यह वैक्सीन 2 से 8 डिग्री सेल्सियस में रखी जा सकेंगी। यदि माइनस टेम्परेचर की जरूरत है तो माइनस 15 से -25 डिग्री सेल्सियस में भी एक करोड़ वैक्सीन रखी जा सकेंगी। डब्ल्यूआईएफ, डब्ल्यूआईसी, आईएलआर, डीप फ्रीज जैसी खरीद भी की गई है।
सॉफ्टवेयर से होगा काम

  • गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के स्तर पर वैक्सीन लगाने का काम साॅफ्टवेयर से होगा।
  • जिसे वैक्सीन लग जाएगी, उसका पूरा रिकॉर्ड सरकार के पास और व्यक्ति के पास भी होगा। मैसेज से जानकारी भेजी जाएगी।
  • किस व्यक्ति को वैक्सीन लगाया जाना है और किसे लगा दिया गया है, पूरी ऑनलाइन ट्रेकिंग होगी।

यह है 3 स्तरीय कमेटी

1. थ्री लेयर कमेटी में पहले स्तर पर चीफ सेक्रेट्री निरंजन आर्य हैं। सरकार स्तर पर पूरा काम यह कमेटी देख रही है।
2. दूसरे स्तर पर हैल्थ सेक्रेट्री सिद्धार्थ महाजन हैं जो कि चिकित्सा क्षेत्र से जुडे हर काम काे देख रहे हैैं।
3. सभी जिला कलक्टर काम कर रहे हैं। ये वैक्सीन रखने, लगाने से लेकर सभी स्थितियों की डिटेलिंग करा सरकार को रिपोर्ट सौंप रहे हैं।

90% काम पूरा

हैल्थ सेक्रेट्री सिद्धार्थ महाजन बताते हैैं- सभी जिला स्तर पर मेडिकल स्टाफ और कोरोना वॉरियर्स की डिटेलिंग मांगी गई है। गर्वमेंट के 90 प्रतिशत डॉक्टर्स व स्टाफ की जानकारी आ चुकी है और निजी अस्पतालों के स्तर पर 55% काम हो चुका है। काम में तेजी बढ़ा दी गई है और अगले एक से दो सप्ताह में लगभग पूरा काम हो जाएगा।

जरूरत हुई तो सेंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी

वैक्सीन को रखने के लिए प्रारंभिक तौर पर 64000 वैक्सीन सेंटर तय किए गए हैं। वहीं प्रदेश में 19000 वेक्सीन लगाने वाले हैैं। वैक्सीन के आते ही इन्हें काम पर लगा दिया जाएगा।

महाजन बताते हैैं- अभी यह पर्याप्त लग रहा है, यदि जरूरत हुई तो सेंटर व वेक्सीनेटर की संख्या बढ़ाई जाएगी।

वेक्सीनेटर को अलर्ट कर दिया गया है
^ वैक्सीन लगाने की तैयारियों पर हर स्तर पर काम हो रहा है। कमेटियां बनाई गई हैं जो कि हर स्तर पर काम कर रही हैं। वेक्सीन सेंटर्स बना दिए गए हैं, वेक्सीनेटर को अलर्ट कर दिया गया है। वॉरियर्स की लिस्टिंग हो रही है। राजस्थान वैक्सीन को लेकर पूरी तरह से तैयार है और हर काम चरणबद्ध तरीके से होगा।
-रघु शर्मा, चिकित्सा मंत्री और सिद्धार्थ महाजन, हैल्थ सेक्रेट्री।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A capacity to hold 30 million vials of 2.6 mL will be kept in 2 to 8 degree Celsius


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/a-capacity-to-hold-30-million-vials-of-26-ml-will-be-kept-in-2-to-8-degree-celsius-127963248.html

एसएमएस सहित प्रदेश के कई जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। वजह है, कंपनी ने टेंडर होने के बाद भी चार महीने के बाद तक ऑक्सीजन प्लांट ही नहीं लगाए। वहीं दूसरा कारण यह भी कि कंपनी ने टेंडर की शर्तों के विरुद्ध दूसरी कंपनी के लोकल प्लांट लगा दिए।

एसएमएस में यह प्लांट लगाने के बाद मामले का खुलासा हुआ तो जांच की गई और उसके बाद यह निर्णय किया गया। मालूम हो कि दैनिक भास्कर ने एक नवम्बर को “जयपुर बारां बूंदी में ऑक्सीजन प्लांट लगे ही नहीं, वेंटीलेटर खरीद में नियम ताक पर” शीर्षक से खबर प्रकाशित कर सच्चाई को उजागर किया था।

इसके बाद भी कंपनी ने ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगाए और जानबूझकर एसएमएस में लोकल कंपनी का प्लांट लगा दिया, जिसके लिए निविदा ही नहीं निकली थी। अब जबकि एसएमएस में अगस्त माह में ही प्लांट लग जाना था, वह भी विलम्ब हो गया है और अब फिर से पूरी प्रक्रिया करनी होगी।
तो सभी जगह से क्यों नहीं ब्लैक लिस्ट
कंपनी की गड़बड़ी सामने आ चुकी हैं और एसएमएस प्रशासन ने उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। लेकिन एनएचएम की ओर से भी इसी कंपनी को बारां, बूंदी और सवाईमाधोपुर में अगस्त माह में ही प्लांट लगाने थे लेकिन अभी तक वे नहीं लगे। ऐसे में सवाल यह भी कि जब कंपनी की कई गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं तो केवल एसएमएस मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पतालों के लिए ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट क्यों नहीं किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Local oxygen plant sent in SMS, investigation revealed


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/local-oxygen-plant-sent-in-sms-investigation-revealed-127963246.html

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि केन्द्र सरकार किसान हित में ही काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस नक्सलियों के हाथों में खेलकर देश को अराजकता की ओर धकेल रही है। महापौर के एक साल के कार्यकाल पर वीसी के माध्यम से मीडिया से रूबरू होते हुए पूनिया ने कृषि बिल को लेकर हो रहे आंदोलन को प्रायोजित बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने सालों तक देश पर राज किया।

उस दौरान किसानों के हित क्यों नहीं याद आए। राहुल गांधी ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। अब प्रदेश सरकार को उस पर अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य दिल्ली में अराजकता फैलाना है। पूनिया ने बाद में भाजपा पार्षदों की मीटिंग भी ली।

बायोगैस प्लांट लगेगा : अर्जुन
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने वीसी के माध्यम से कहा है कि बीकानेर शहर में कंप्रेस बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। धर्मेन्द्र प्रधान ने इसके लिए सैधांतिक रूप से सहमति दे दी है। रेल फाटकों की समस्या के समाधान के सवाल पर मेघवाल ने बताया कि देश में औरंगाबाद और बीकानेर ही रोप वे टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट के लिए चिन्हित किए गए थे।

वैककॉस उसकी स्टडी कर रहा है। उन्होंने सागर माला प्रोजेक्ट के तहत कांडला पोर्ट से बीकानेर को जोड़ने की भी बात कही। नगर निगम में विवादों की बात को नजरअंदाज कर महापौर को कामकाज के लिए सौ नंबर दिए तथा कहा कि महापौर असली नंबर तो जनता देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress playing in the hands of Naxalites: Compress biogas plant to be set up in Poonia, Bikaner city: Arjun


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/congress-playing-in-the-hands-of-naxalites-compress-biogas-plant-to-be-set-up-in-poonia-bikaner-city-arjun-127962072.html

बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9170 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी की स्पेशल टीम (डीएसटी) की सूचना तथा सहयोग से लूणकरणसर सीओ व महाजन पुलिस व रसद विभाग बीकानेर ने मिलकर की है।

महाजन थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि डीएसटी प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने महाजन में हो रहे अवैध पेट्रोलियम पदार्थ की बिक्री की सूचना का सत्यापन किया। उसके बाद लूणकरणसर सीओ गिरधारी लाल ढाका, डीएसटी के उप निरीक्षक रामचंद्र व रसद विभाग बीकानेर के इंस्पेक्टर इंद्रपाल मीणा के नेतृत्व में चार टीमें गठित की।

चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें लालेरा बस स्टैंड पर नेतराम स्वामी के बाड़े में 7700 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद कर छह कैम्पर गाड़ियां जब्त कर नेतराम, शंकरलाल, प्रकाश, अशोक नाथ, मुकेश, खेतपाल, गणेश, महेंद्र, धीरज को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरी टीम ने अर्जुनसर स्थित किशन बाना की दुकान में 800 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। तीसरी टीम ने अर्जुनसर बस स्टैंड के पास स्थित कर्णाराम सारण की दुकान पर छापा मारा तो वहां पर 5 ड्रम में 670 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के साथ अवैध पेट्रोलियम पदार्थ बनाने व नाप-तोल करने वाले उपकरण बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

डीएसटी प्रभारी ने बताया कि महाजन में हो रहे अवैध पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री की शिकायत पिछले कुछ दिनों से उच्चाधिकारियों को मिल रही थी, जिस पर डीएसटी टीम द्वारा सूचना का सत्यापन किया जाकर कार्रवाई की गई। तीनों मामले धारा 3/7 ईसी एक्ट ,4/5 पेट्रोलियम एक्ट 1934 के तहत मामला दर्ज किया गया।

जिसमें लालेरा बस स्टैंड पर हुई कार्रवाई में गिरफ्तार 9 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके अलावा अर्जुनसर में किशन बाना आरोपी जो कि मौके पर से फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है। वहीं करणाराम सारण को गिरफ्तार किया गया है। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
9170 liter illegal diesel recovered, 6 vehicles seized, 10 accused arrested


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/9170-liter-illegal-diesel-recovered-6-vehicles-seized-10-accused-arrested-127962287.html

(परिमल हर्ष/राहुल हर्ष). कार्तिक पूर्णिमा पर सांख्य प्रणेता महर्षि कपिल मुनि की तपोस्थली कोलायत में भरने वाले मेले में नौ सौ साल पुरानी परंपरा टूटेगी। इस बार यहां ढाई दिन का श्रीमहंत नहीं चुना जाएगा क्योंकि कोरोना महामारी के कारण कार्तिक पूर्णिमा यानी 30 नवंबर काे मेला ही नहीं भरेगा। साधु-महात्माओं के मेले के नाम से पहचाने वाले इस मेले में उनके रहने-खाने, ठहरने और स्नान की व्यवस्था करने के लिए एक साधु को श्रीमहंत चुना जाता है, जो ढाई दिन तक इस पद पर रहता हैं।

शाही स्नान के बाद भगवान दत्रात्रेय की पादुकाओं के सामने हाेने वाली साधु-संताें की मीटिंग में श्रीमहंत चुनने के बाद उसकी गद्दीनशीनी होती है और कपिल सरोवर के आसपास के अखाड़ों और घाटों पर इसी महंत की आज्ञा चलती है। इन अखाड़ों और घाट पर इस अवधि में बड़ा से बड़ा साधु महात्मा भी पहुंच जाए तो उसे श्रीमहंत का आदेश मानना पड़ता है। मेला नहीं भरने के कारण इस बार यह परंपरा टूटेगी। पिछले मेले में मंगल गिरी महाराज काे ढाई दिन का श्रीमहंत चुना गया था।

सिक्ख समाज के लिए भी पवित्र है कपिल सरोवर में स्नान करना
ऐसा नहीं है कि सांख्य प्रणेता महर्षि कपिल मुनि की तपोस्थली कोलायत केवल हिन्दूओं के लिए ही पवित्र है। कपिल सरोवर को सिक्ख समुदाय भी अपने लिए उतना ही पवित्र मानता है। कार्तिक पूर्णिमा को देश के अलग अलग हिस्सों से सिक्ख समुदाय के लोग कोलायत पहुंचते हैं और कपिल सरोवर में स्नान करते हैं। कोलायत के गुरुद्वारे के प्रबंधक गुरुचरणसिंह बताते हैं कि सिक्ख समुदाय के पहले गुरु गुरु नानकदेव का जन्म भी कार्तिक पूर्णिमा को ही हुआ था।

गुरुनानक देवजी ने भी एक बार कपिल सरोवर में स्नान कर इसके जल को पवित्र बताया था। इसके बाद से सिक्ख समुदाय यहां स्नान करने के लिए पहुंचता है। राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों से कार्तिक पूर्णिमा को लोग यहां पहुंचते हैं। सरोवर में स्नान करने के बाद गुरुद्वारे में कीर्तन और पाठ करते हैं। इस दिन शोभायात्रा भी निकाली जाती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

नहीं होगा मामा-भांजों का मिलन : श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़े के महंत सोमगिरी महाराज बताते हैं कि कपिल सरोवर में भरने वाले मेले को साधु महात्माओं का मेला माना जाता है। देशभर के साधु महात्मा पहुंचते हैं। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि साधु-सन्यासी कपिल मुनि को अपना आराध्य देव और मामा मानते हैं। यह भी मान्यता है कि कपिल मुनि इस दिन तड़के होने वाले स्नान में वेश बदल कर शामिल होते हैं। इसलिए साधु महात्मा भी कपिल सरोवर में तड़के स्नान करते हैं ताकि वे अपने मामा से मिल सके लेकिन इस बार यह नहीं हो पाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेश में यहां-यहां भरते हैं मेले : कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेश के तीन जिलों में मेले भरते हैं। इनमें सांख्य प्रणेता कपिल मुनि की तपोस्थली कोलायत के अलावा अजमेर के पुष्कर में और झालावाड़ के झालरापाटन में चंद्रभागा नदी के किनारे चंद्रभागा मेला भरता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For the first time in 900 years, the tradition of choosing two and a half day srihamant


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/for-the-first-time-in-900-years-the-tradition-of-choosing-two-and-a-half-day-srihamant-127962104.html

18 अक्टूबर को जिला अस्पताल के बंदी वार्ड की दीवार तोड़कर फरार हुए हार्डकोर अंतर्राज्यीय दो बदमाशों की सूचना पर उनकी रैकी करने के लिए रविवार को सखवारा चौकी का हैड कांस्टेबल अशोक राजावत मनियां थाना क्षेत्र के पार्वती नदी के बीहड़ों में पहुंचा तो बीहड़ों में छिपे डकैत मुकेश गैंग के करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने उसे पकड़ लिया।

वहीं हैड कांस्टेबल के साथ में चल रहे कांस्टेबल को बदमाशों ने भगा दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने हैडकांस्टेबल अशोक राजावत की जमकर पिटाई शुरू कर दी और फिर उसके पैर में गोली मार दी। जमीन पर हैडकांस्टेबल के गिरने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए जंगलों में फरार हो गए।

बदमाशों की पिटाई से घायल हुआ हैडकांस्टेबल अशोक राजावत किसी तरह जंगलों से निकलकर सड़क पर स्थित एक दुकान के पास आया जिसके बाद दुकानदारों ने पुलिस कर्मी को घायल देख तुरंत गाड़ी मंगवाई और उसे पहले जसूपुरा पीएचसी ले गए, जहां से डाॅक्टरों ने उसे धौलपुर जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

बदमाशों की पिटाई से घायल हैडकांस्टेबल अशोक राजावत के शरीर में कई जगहों पर फैक्चर आए हैं। साथ ही पैर की जांघ में गोली भी फंसी रही। जिसे जिला अस्पताल के पीएमओ डाॅ.समरवीर सिंह ने सीटी स्कैन करवाने के बाद ऑपरेशन करके निकाला।

घायल हैडकांस्टेबल बोला- हथियारबंद 6 बदमाश थे, देखते ही फायरिंग करके हमला बोल दिया
जिला अस्पताल में पहुंचे घायल हैड कांस्टेबल अशोक राजावत ने बताया कि पार्वती नदी के बीहड़ों में मिले बदमाशों की संख्या करीब 6 थी। बदमाश हथियारों और लाठी-डंडों से लैस थे। घायल हैडकांस्टेबल के अनुसार बदमाशों ने उन्हें दूर से ही देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने घेराबंदी कर ली।

जब तक वे कुछ समझ पाते, तब तक बदमाशों ने फायरिंग के साथ पिटाई शुरू कर दी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी बच्चन सिंह, सीओ सिटी देवी सहाय मीणा पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायल हैडकांस्टेबल अशोक राजावत से मामले की जानकारी ली। एसपी केसर सिंह शेखावत ने बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।

बंदी वार्ड से फरार हुए दो बदमाशों की एक पार्टी में आने की थी सूचना, डकैत मुकेश गैंग के साथ मिले
जिला अस्पताल में भर्ती घायल हैडकांस्टेबल अशोक राजावत ने बताया कि उन्हें 18 अक्टूबर को जिला अस्पताल के बंदी वार्ड से हार्डकोर अंतरराज्यीय 4 बदमाश फरार हुए थे, जिनमें से दो पूर्व में ही बसेड़ी पुलिस द्वारा पकड़े जा चुके हैं।

वहीं दो बदमाशों के एक कार्यक्रम में आने की सूचना मिली थी। जिसकी रैकी करने के लिए वे मौके पर गए थे। वहीं पर उन्हें एक कांस्टेबल मुरारी यादव भी मिला। जिसके साथ वे वापस आ रहे थे। पार्वती नदी के जंगलों में हार्डकोर अंतर्राज्यीय दोनों बदमाश डकैत मुकेश गैंग के साथ मिले। बदमाशों ने कांस्टेबल को भगा दिया और उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

पिछले वर्ष पैरोल से फरार हो गया था डकैत मुकेश
राजस्थान समेत उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश में रहे नामी इनामी डकैत मुकेश ठाकुर पिछले वर्ष पैरोल से फरार हो गया था। डकैत गैंग का धौलपुर जिले के आगरा से सटे इलाके में काफी आंतक था। पिछले वर्ष सेवर जेल में पैरोल समाप्त होने पर वापस जेल नहीं पहुंचा।

सेवर जेल अधीक्षक की ओर से मामले में सेवर पुलिस थाने में डकैत के पैरोल से फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। डकैत मुकेश ठाकुर हत्या, अपहरण, डकैती समेत अलग अलग राज्यों में करीब 35 मुकदमों में वांछित चल रहा था।

जल्द ही गिरफ्तार होंगे सभी बदमाश : शेखावत
^सखवारा चौकी के हेडकांस्टेबल पर हमला करने वाले बदमाशों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपी बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिशें दे रही हैं। इसके अलावा आरोपियों को पकड़ने के लिए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-केसर सिंह शेखावत, एसपी, धौलपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धौलपुर. घटना के बाद जसूपुरा पीएचसी में घायल हैड कांस्टेबल।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/dholpur/news/mukesh-gang-a-gangster-beaten-with-a-baton-in-ravines-also-shot-in-the-leg-127962399.html

डीग-नगर रोड स्थित नरायना और पान्हौरी के बीच रविवार सुबह 6 बजे हुए हादसे में एक ट्रक और पिकअप की टक्कर में 4 जनों की मौत हो गई और 8 जने घायल हो गए। िपकअप में सवार लोग बेटी की शादी करने झांसी से नारनौल जा रहे थे।

हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के आगे का हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। हादसे की आवाज आसपास के इलाके में सुनाई दी। जानकारी में आया है कि पिकअप चालक शनिवार शाम 7 बजे से लगातार गाड़ी चला था और काफी थक चुका था इस वजह से उसके नींद की झपकी आ गई और यह हादसा हो गया।

दो ट्रैक्टर और जेसीबी से ट्रक के नीचे से निकाली गाड़ी
कांस्टेबल पवन शर्मा ने बताया कि रविवार कि सुबह 6.15 पर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दो ट्रैक्टर और जेसीबी को बुलवा कर ट्रक के नीचे से गाडी का हिस्सा बाहर निकाला। जिसमें आगे 3 लोग गाडी में फंसे हुए थे। ग्राइंडर और सब्बल की मदद से गाडी के हिस्सों को अलग कर 3 लोगों को निकाला।
चालक ने बचाने के लिए ट्रक को कच्चे रास्ते तक में उतारा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नींद में झपकी के चलते पिकअप के चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और वह रांग साइड चलने लगा। सामने से ट्रक आ रहा था। ट्रक चालक ने रांग साइड चल रही पिकअप से बचने की कोशिश की, उसने ट्रक कच्चे रास्ते में उतारा भी, तबतक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से जा टकराई। घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए डीग चिकित्सालय पहुंचाया।

झांसी के टिकरी गांव का रहने वाला है परिवार
झांसी जिले की महुरानीपुर तहसील के गांव टिकरी निवासी पुष्पेंद्र (35) पुत्र रामदास हैरवाल पिकअप में अपने परिवार के साथ हरियाणा के नारनौल में अपनी बेटी जूली (18) की शादी करने जा रहा था। गाडी में बेटी जूली के साथ उसका भाई विपिन (15), छोटी बहन रिंकी (14) भी थी। साथ ही गाडी में पुष्पेंद्र के पिता रामदास पुत्र रतन हैरवाल (66), घनेन्द्र (33) पुत्र प्रभुदयाल सहित उनके परिचित मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की तहसील मोहनगढ़ के गांव ऊमरपुरा निवासी हीरालाल (40) पुत्र भगवानदास हैरवाल, हीरालाल की पत्नी राजवती (50), निवाडी निवासी जमुना प्रसाद (56) पुत्र लाडली, उमा (30) पत्नी मुलायम और महुरानीपुर निवासी कमलेश (40) पुत्र पिल्लूराम हैरवाल सहित चालक चिपलौटा थाना बरूआ सागर झांसी निवासी नरेन्द्र बघेल सहित कुल 12 लोग मौजूद थे। हादसे में घनेन्द्र, उमा, जमुना प्रसाद और गाडी चालक चिपलौटा थाना बरूआ सागर झांसी निवासी नरेन्द्र बघेल की मौत हुई है। इसके अलावा हादसे में 8 लोग घायल हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीग. हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप गाड़ी।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/deeg/news/family-was-going-to-marry-daughter-driver-picks-up-truck-after-nap-four-killed-127962694.html

भारतीय संस्कृति के मुताबिक घर पर किसी की मृत्यु होने पर उसकी अर्थी को पुरूष ही कंधा देते हैं। समाज के इसी मिथक को तोड़ते हुए महाबार गांव में जब बेटियों ने अपने पिता के निधन पर अर्थी को कंधा दिया तो हर किसी की आंख नम हो गई। सात बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज भी निभाया।

महाबार निवासी समाजसेवी हेमसिंह राजपुरोहित का शनिवार को निधन हो गया। रविवार को अंतिम यात्रा निकाली गई। हेमसिंह महाबार के पूर्व सरपंच और ब्रह्मधाम आसोतरा के ट्रस्टी भी रहे। उनके निधन से जिलेभर में शोक की लहर छा गई।

रविवार को उनकी बेटी मगुकंवर,छगन कंवर,तीजो कंवर, पूरी कंवर, सारी कंवर ,घापू कंवर,घाई कंवर ने कंधा देने के बाद मुखाग्नि दी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन समेत कई जनप्रतिनिधियों ने संवेदना प्रकट की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For the first time in the district, seven daughters gave shoulder to the father's father, the son's duty was done by offering fire


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/for-the-first-time-in-the-district-seven-daughters-gave-shoulder-to-the-fathers-father-the-sons-duty-was-done-by-offering-fire-127962915.html

कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला अभी भी बरकरार है। शहर व आसपास के क्षेत्रों से रोजाना नए मरीज मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। रविवार को कोरोना के 211 नए मरीज मिले हैं। दो महिलाओं सहित 3 मरीजों की मौत हो गई।

इनमें दो विज्ञान नगर कि व्यक्ति शामिल हैं। हालांकि सरकारी रिपोर्ट में एक ही मौत दर्शाई गई है। नवंबर में अब तक 10 दिन 200 से ज्यादा राेगी मिल चुके हैं। वहीं अब एक ही परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में रविवार काे विज्ञान नगर के 64 वर्षीय पुरुष व 55 वर्षीय महिला की मौत हुई है। टिपटा क्षेत्र की एक 76 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। नए अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर चंद्रशेखर सुशील ने बताया कि रविवार को अस्पताल में 245 मरीज भर्ती रहे। इनमें से 162 ऑक्सीजन पर थे। अस्पताल में भर्ती पॉजिटिव मरीज की संख्या 158 है। वहीं 87 मरीज निगेटिव व संदिग्ध हैं।

कोरोना वायरस का असर मस्तिष्क पर भी देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार आने वाले समय में मस्तिष्क पर इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का तो यहां तक मानना है कि संक्रमण के कारण मस्तिष्क की उम्र 5 साल तक कम हो सकती है, जिस कारण कई तरह की तकलीफें भी देखने को मिल सकती हैं।

काेराेना पर रिसर्च से जुड़े एक्सपर्ट बताते हैं कि मस्तिष्क की उम्र घटने के बाद भी संभव है कि आने वाले समय में संक्रमित रोगियों में अल्जाइमर, पार्किंसन और डिमेंशिया जैसी तकलीफें देखने को मिले। कई संक्रमितों में स्ट्रोक के मामले सामने आए हैं।

कुछ मरीज तो स्ट्रोक के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह स्ट्रोक संक्रमण की वजह से मस्तिष्क को हुए नुकसान से आए। मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं की इंडोलिथियम को वायरस नुकसान पहुंचाता है। इंडोलीथियम नसों में रक्त को जमने नहीं देती है। जब इसे नुकसान होता है तब नसों में खून के थक्के बन जाते हैं जिससे स्ट्रोक होता है। चार घंटे के भीतर एक जरूरी इंजेक्शन न लगे तो मरीज के हित में कुछ भी कहना ठीक नहीं होता है।

30% मरीजों में न्यूरो संबंधी दिक्कत, 1 रोगी की एनसिफेलाइटिस से मौत भी हो चुकी
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि कोविड के सबसे पहले लक्षण स्वाद और गंध खत्म होना ही न्यूरोलॉजिकल काॅम्पलिकेशन है। कुछ मरीज सिर दर्द की शिकायत करते हैं, कुछ पेशेंट्स में स्ट्रोक भी हुआ है। माइग्रेन वाले मरीजों में यदि कोविड हो जाए इसकी फ्रिक्वेंसी बढ़ सकती है।

कुछ मरीजों ने याददाश्त कम होने की भी शिकायतें की हैं। कोटा में एक केस एनसिफेलाइटिस का भी आया था, जिससे रोगी के ब्रेन में सूजन आ गई थी और उसकी मौत भी हो गई थी। रिसर्च के अनुसार, 5 से 30 प्रतिशत कोविड मरीजों में न्यूरोलॉजिकल कॉम्पलिकेशन पाए जा रहे हैं।

कई मरीजों के व्यवहार में बदलाव व जीबी सिंड्रोम के केस भी रिपोर्ट हुए हैं। कोटा मेडिकल कॉलेज में हुई रिसर्च के मुताबिक 30 प्रतिशत कोविड मरीजों में न्यूरोलॉजिकल कॉम्पलिकेशन पाए जा रहे हैं। डॉ. सरदाना की अगुवाई में हुई इस रिसर्च में डॉ. भारत भूषण, डॉ. दिलीप माहेश्वरी व डॉ. पंकज का भी योगदान रहा।

जांच में लापरवाही घातक
डॉक्टर बताते हैं कि कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण है तो जांच और इलाज में कोई लापरवाही न करें। अस्पताल में स्ट्रोक संबंधी मामलों को बढ़ता देख मरीजों को रक्त पतला करने वाली दवाएं डॉक्टर स्थिति के अनुसार दे रहे हैं। इसका मकसद मरीजों के मस्तिष्क में वायरस से होने वाले नुकसान को रोकना है। संक्रमण के बाद जांच और इलाज में देरी भारी पड़ सकती है।

हाई बीपी व शुगर रोगियों को खतरा अधिक
यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के स्ट्रोक रिसर्च समूह के अध्ययन के अनुसार, जिन कोरोना मरीजों को उच्च रक्तचाप और मधुमेह की तकलीफ है उनमें कोरोना से स्ट्रोक का खतरा अधिक है। हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह रोगियों की इम्युनिटी कमजोर होती है।

बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक में तकलीफ
विशेषज्ञों का कहना है कि जिन मरीजों में संक्रमण का स्तर गंभीर होता है उनमें स्ट्रोक की गुंजाइश अधिक होती है। चिंताजनक बात यह है कि कोरोना से स्ट्रोक की तकलीफ पांच साल के बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक में हो सकती है और ऐसे मामले सामने आए हैं। स्ट्रोक से मौतों की दर भी बढ़ सकती है।

3 केस से समझें ब्रेन पर कैसे असर डाल रहा है काेराेना

बारां के युवक को कोटा के तलवंडी स्थित निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टराें ने जांचों के बाद उसे एनसिफेलाइटिस पाया और उसका उसी हिसाब से इलाज शुरू कर दिया। इसी बीच चेस्ट में हल्की दिक्कत लगी तो कोविड टेस्ट कराया, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। हालांकि इसी बीच इस युवक की मौत हो गई।

नए अस्पताल के कोविड वार्ड में एडमिट हुए एक बुजुर्ग को हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस हुई। डॉक्टर तत्काल भांप गए और जांचें कराई तो पता चला कि उन्हें स्ट्रोक हो गया है। इसके बाद न्यूरो के डॉक्टरों की सलाह पर कोविड के साथ-साथ उनका भी ट्रीटमेंट दिया गया। मरीज रिकवर तो कर गया, लेकिन अभी तक स्ट्रोक से जुड़ा इलाज चल रहा है।

शहर के एक न्यूरो फिजिशियन के पास एक 50 वर्षीय व्यापारी इन दिनों पोस्ट कोविड फॉलोअप के तौर पर दिखाने आ रहे हैं। उन्हें कोविड हुआ, उसके बाद से अपने व्यापार के सिलसिले में जोड़-बाकी करने में दिक्कत आती है। मरीज का कहना है कि पहले लाखों का हिसाब चुटकियों में कर लेता था, लेकिन बार-बार भूलने लगता हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बाजारों में अभी भी बहुत से लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। फोटो पुरानी सब्जीमंडी का।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/infection-may-reduce-brain-age-by-up-to-5-years-this-causes-alzheimers-parkinsons-and-dementia-risk-127963073.html

शहर के औद्याेगिक क्षेत्र का पहला गार्डन बनकर लगभग तैयार हाे चुका है। यह इस क्षेत्र का पहला गार्डन ताे है साथ ही इसे जिस तरह से डिजाइन किया गया है, उससे यह आने वाले समय में प्री वेडिंग शूट के लिए नए डेस्टिनेशन के रूप में काम में आएगा।

करीब 9 कराेड़ की लागत से तैयार हाे रहे इस गार्डन का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हाे चुका है। अब केवल घास लगाने और फिनिशिंग का काम चल रहा है।
25 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल में फैले इस गार्डन का अगले माह उद्‌घाटन हाे सकता है। औद्याेगिक क्षेत्र में गार्डन तैयार करने की यह याेजना काफी वर्षाें से चल रही है। जनवरी में इसका काम तेजी से शुरू हुआ और 10 महीने में काम पूरा हो गया। लाॅकडाउन के दाैरान कुछ समय काम बंद रहा था।

ये हैं इस पार्क की खासियत

  • गार्डन में शिवाजी की 28 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई है जो काेटा में शिवाजी की सबसे ऊंची मूर्ति है।
  • नहर किनारे 6 कलात्मक छतरियां बनाई हैं।
  • गार्डन के बीच में पाइनएपल डिजाइन का फाउंटेन लगाया है। डेकाेरेटिव लाइट्स, पेड़-पाैधे भी हैं।
  • फूलाें की कई प्रजातियाें के पाैधे लगाए गए हैं।

प्री-वेडिंग शूट का डेस्टिनेशन

  • गार्डन के बड़े हिस्से में सिर्फ हरियाली है। इससे यह प्री वेडिंग शूट का नया डेस्टिनेशन होगा।
  • गार्डन में चाराें तरफ ट्रैक भी बनाया गया है, ताकि माॅर्निंग वाॅकर घूम सकें।
  • यहां एक कैफेटेरिया भी बनाया गया है।
  • 25 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल में है गार्डन।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिवाजी पार्क।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/two-lakh-people-of-industrial-area-and-area-will-benefit-inauguration-next-month-127962920.html

पिछले चार साल से कई मरीजों की जान बचाने वाले आरएनटी के मेल नर्स का हाथ में पोटेशियम क्लोराइड का इंजेक्शन लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। आरएनटी के हिरणमगरी सेटेलाइट हॉस्पिटल में कार्यरत नवाडेरा, डूंगरपुर निवासी द्वितीय श्रेणी मेल नर्स उमेश दोशी (30) का लावारिस हालत में सबसिटी सेंटर की एक दुकान के बाहर पड़ा शव मिला।

पास ही पोटेशियम क्लोराइड का खाली इंजेक्शन मिला और उसके बाएं हाथ की नस में इंजेक्शन का निशान दिखा। उसकी बाइक भी वहीं पास में खड़ी मिली। पुलिस के अनुसार मामला खुदकुशी का लग रहा है फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है। हिरणमगरी थानाधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सबसिटी सेंटर के कन्हैयालाल सुहालका ने दुकान के बाहर शव पड़ा हाेने की सूचना दी थी।

इस पर जाब्ता माैके पर पहुंचा और मृतक के पास से मिली आईडी से पहचान की। इसके बाद शव काे माेर्चरी में रखवाकर परिजनाें काे सूचना दी। घटना की सूचना फैलने पर परिजन सहित हाॅस्पिटल स्टाफ के लाेग भी माेर्चरी पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों काे साैंपा। परिजनों ने पूछताछ में हत्या की आशंका भी जताई। इस पर पुलिस हर पहलू की जांच करने में जुट गई।

पत्नी के साथ गोलगप्पे भी खाए थे, फिर बिना बताए निकल गया
मृतक के परिजनाें ने पूछताछ में बताया कि उमेश 2016 में सरकारी सेवा में आया था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहले सेक्टर-11 में किराए से रहता था और हाल ही प्रभात नगर सेक्टर-5 में शिफ्ट हुआ था।

उन्हाेंने रात को पत्नी के साथ गोलगप्पे खाने के लिए जाने की बात बताई और कहा कि इसके बाद वाे बिना बताएं ही घर से निकल गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। उमेश आरएनटी के बड़ी हॉस्पिटल में तैनात था, पिछले 11 माह से हिरणमगरी सेटेलाइट अस्पताल में डेपुटेशन पर सेवाएं दे रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the syringes that saved the lives of people by giving medicine, the mail nurse killed herself by filling her with poison.


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/in-the-syringes-that-saved-the-lives-of-people-by-giving-medicine-the-mail-nurse-killed-herself-by-filling-her-with-poison-127963639.html

कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा और देव दीवाली सोमवार को मनाई जाएगी। ज्योतिषविद् के अनुसार कार्तिक मास का आखिरी दिन स्नान और दान के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन साल के अाखिरी चंद्रग्रहण के साथ रोहिणी नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और वर्धमान योग का संयोग भी बनेगा। ग्रहण दोपहर 1:02 बजे से शाम 5:24 बजे तक रहेगा। पं. हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया कि उपच्छाया ग्रहण हाेने अाैर देश के किसी भी हिस्से में दिखाई नहीं देने से सूतक भी नहीं लगेगा।

काेराेना के चलते जलाशयाें की बजाय घर में भी निभा सकते हैं परंपरा
कार्तिक पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में जलाशयों पर स्नान करने की परंपरा है। लेकिन ज्योतिषविदों का कहना है कि काेराेना संक्रमण को देखते हुए घर में भी परंपरा निभाई जा सकती है। ज्याेतिषविद् ने कहा कि श्रद्धालु घर में भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजन करें। विष्णुसहस्रनाम का पाठ कर घी, अन्न या खाने की वस्तु का दान करें। शाम काे घर और घर के बाहर दीपक जलाकर सत्यनारायण की कथा पढ़े और सुनें। मंदिर, पीपल या तुलसी के पौधे के पास भी दीपक जलाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/last-lunar-eclipse-of-the-year-today-on-kartik-purnima-also-a-coincidence-of-sarvartha-siddhi-yoga-127963685.html

उदयपुर | गुरुनानक जयंती सोमवार को मनाई जाएगी। प्रकाश पर्व काे लेकर गुरुद्वारें सज चुके हैं। वहीं काेराेना काल के कारण पहली बार लंगर सामूहिक नहीं हाेगा। घर-घर प्रसाद पहुंचाया जाएगा। बिना मास्क एंट्री भी नहीं दी जाएगी। वहीं स्थानीय जत्था ही शबद कीर्तन करेगा।

गुरुद्वारा सचखंड दरबार के प्रवक्ता रवींद्र पाल सिंह कप्पू ने बताया कि लंगर सामूहिक नहीं हाेगा। गुरुनानक साहिब ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। जिसे कोरोना काल में भी आगे बढ़ाया जाएगा। यंग सिक्ख सेवा दल के अध्यक्ष आयुष अरोड़ा के नेतृत्व में लंगर घरों तक पहुंचाया जाएगा। ताकि परंपरा भी ना टूटे और संक्रमण के मद्देनजर गाइडलाइन की पालना भी हो। गुरुद्वारा समिति ने बाहर से आने वाले संगतकार, ग्रंथी आदि को आमंत्रण नहीं दिया। स्थानीय रागी जत्था ही शबद कीर्तन करेगा।

मुख्य सड़क से प्रवेश के बाद मत्था टेक कर पीछे के दरवाजे से बाहर निकलने की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस बार वह घरों में रहकर ही पाठ करें। गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से होगा।

सुबह 6 से 7 :15 तक होगा नित्य-नियम पाठ

गुरुद्वारा सचखंड दरबार में सुबह 6 सुबह से 7 :15 नित्य-नियम पाठ होगा। फिर पहला दीवान 7:45 बजे से 9:30 बजे तक सजेगा। इसके बाद दूसरा दीवान सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। इस दौरान महेंद्र सिंह भाई के रागी जत्था का शबद कीर्तन होगा। नाइट कर्फ्यू के चलते शाम का दीवान 6 बजे से शाम 7:45 बजे तक ही चलेगा। शास्त्री सर्कल स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 9:30 बजे अखंड पाठ की समाप्ति होगी। 9:30 बजे हरभजन सिंह के रागी जत्थे का 11 बजे तक शबद कीर्तन होगा। बिना मास्क गुरुद्वारे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुनानक जयंती की पूर्व संध्या पर जगमग गुरुद्वारा सचखंड दरबार।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/replaceable-system-neither-prabhatferi-nor-anchor-only-local-group-will-do-shabad-kirtan-127963680.html

सवीना थाना क्षेत्र में 4 साल पहले 16 साल की उम्र में प्रेम विवाह करने वाली युवती के खुदकुशी कर ली। परिजनाें ने शव लेने से इंकार करते हुए पति काे गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बाेर्ड काॅलाेनी सेक्टर-14 निवासी रेखा (20) पत्नी राकेश रावत घर में फंदे से लटकी मिली थी। फंदे से लटकी देख पति उसे एमबी चिकित्सालय लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि महिला ने करीब चार साल पहले राकेश से प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Girl hanged her life, family demanded to arrest her husband


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/girl-hanged-her-life-family-demanded-to-arrest-her-husband-127963653.html

कोविड-19 के चलते क्षेत्र में पिछले 8 महीने बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। आदिवासी इलाकों में पहले से ही शिक्षा के हालात खस्ता है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के कारण बच्चे सब कुछ भूल गए हैं। गांव में ऐसा भी कोई नहीं है जो बच्चों को पढ़ाने का काम करे ताकि उनकी पढ़ाई में रुचि बनी रहे।

इन हालातों को देखते हुए दो युवा रवि किरण, असलम ने बीड़ा उठाते हुए बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य शुरू किया। महुला फलां में दोनों युवा पिछले एक महीने से बच्चों को पढ़ा रहे है। तमिलनाडु निवासी रवि किरण पेशे से इंजीनियर है। कुछ समय कंपनी में काम करने के बाद उसे महसूस हुआ की बच्चों की शिक्षा पर काम करना चाहिए। इस पर वे क्षमता लय फाउंडेशन के साथ फैलो के रुप में जुड़े और 2 वर्ष गोगुंदा और कोटड़ा में बच्चों के साथ पढ़ने-पढ़ाने का काम किया। इस दौरान उनकी मुलाकात असलम से हुई जो उनके साथ ही फैलो थे। राजसमंद निवासी असलम ने सामाजिक कार्य में अधिस्नातक की हुई है। दोनों ने फैलोशिप पूर्ण करने के बाद उजाला फाउंडेशन से जुड़े और गांव में जाकर बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहे है। दोनों ने बताया कि बच्चों को पढ़ाने के साथ ही स्थानी पढ़े लिखे युवाओं को भी तैयार कर रहे है। ताकि यह सिलसिला लगातार चलता रहे। वर्तमान में दोनों युवा महुवा फला में 10-10 बच्चों के समूह में कुल 40 बच्चों को पढ़ा रहे है। इस कार्य में स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A ray of hope for young children, giving free education


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/a-ray-of-hope-for-young-children-giving-free-education-127963599.html