थाना क्षेत्र के छाली ग्राम पंचायत के नाल का वास में कुएं में मिले महिला के शव के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी भतीजे और बहु को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मुंशी मोहम्मद पठान ने बताया कि छाली ग्राम पंचायत के नाल का वास में 27 नवंबर को कुएं में शव मिलने की सूचना मिली।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर मौजूद ग्रामीणों से शिनाख्त करवाई। शव की शिनाख्त होमली पत्नी वेला गमेती निवासी नयातालाब सुराणा थाना नाई के रूप में हुई। शव पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव को गोगुंदा सीएचसी पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतका के भतीजे हीरालाल गमेती ने लिखित रिपोर्ट देकर बड़े पापा के लड़के केसूलाल पुत्र उदाराम गमेती और उसकी पत्नी होमली बाई पर बुआ के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने दोनों को नाल के वास के पास पाटी के जंगल से गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बुआ की हत्या करना स्वीकार किया।
सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बॉम) द्वारा इंचार्ज हैड बनाने के 27 नवंबर को लिए नए निर्णय से विवि की 50 साल पुरानी व्यवस्था में बदलाव हुआ है। इस निर्णय से जहां यूनिवर्सिटी के आर्ट्स कॉलेज के 10 विभागों में कॉलेज डीन और डिपार्टमेंट इंचार्ज का वर्षों से चला आ रहा दोहरा शासन समाप्त हो गया।
इस फैसले के बाद यूनिवर्सिटी के आंतरिक प्रशासन में ऑटोनोमी को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद जागी है। सीधे शब्दों में कहें तो आर्ट्स कॉलेज डीन प्रो. सीमा मलिक सीधे तौर पर हिंदी, राजस्थानी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, लाइब्रेरी साइंस, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन, फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग और वीमन स्टडीज विभागों के विभागाध्यक्ष पदों से आउट हो गई हैं। इनके बाद अन्य भावी डीन भी दोहरा शासन नहीं कर सकेंगे। डिपार्टमेंट और सब्जेक्ट से सीधा और गहरा संबंध नहीं होने से व्यवस्था के तहत थोपे गए हैड में टालमटोल की प्रवृत्ति की शिकायतें भी मिल रही थी। शिक्षाशास्त्रियों के अनुसार बदलाव न्यू एजुकेशन पॉलिसी के अनेक प्रतिमानों और लक्ष्यों के संदर्भ में अनुकूल परिणाम देने वाले होंगे।
विवि प्रवक्ता कुंजन आचार्य ने बताया कि व्यवस्थाएं बदलने के बाद अब आर्ट्स कॉलेज में हिन्दी (डॉ. आशीष सिसोदिया), राजस्थानी (डॉ. सुरेश सालवी), पत्रकारिता एवं जनसंचार (डॉ. कुंजन आचार्य), लाइब्रेरी साइंस (डॉ. पीएस राजपूत), अर्थशास्त्र (डॉ. नेहा पालीवाल), राजनीति विज्ञान (डॉ. विजया दीक्षित), म्यूजिक (डॉ. पामिल मोदी), फिजिकल एजुकेशन (डॉ. हेमराज चौधरी), फैशन टेक्नोलॉजी एंड डिजाइनिंग (पूर्व रेडिमेड गारमेंट्स) (डॉ. डोली मोगरा), वीमन स्टडीज (डॉ. गरिमा मिश्रा) विभागों में विभाग इंचार्ज का जिम्मा निभाते आ रहे थे, जो अब इंचार्ज हैड की जिम्मेदारी निभाएंगे।
यह फायदा : डीन अब रुटीन के कामों को और वक्त दे सकेंगे
सीधे तौर पर एक असिस्टेंट प्रोफेसर 12 वर्ष कार्यरत रहने के बाद ही एसोसिएट प्रोफेसर बनता है, तब कहीं जाकर उसे अपने डिपार्टमेंट का हैड बनने की योग्यता मिल पाती है। सुविवि के पहले के नियमानुसार जब तक डिपार्टमेंट में कोई एसोसिएट प्रोफेसर अथवा प्रोफेसर नहीं हो तो विभाग के हैड की चेयर को विभूषित करने का अवसर वर्षों से संबंधित कॉलेज के डीन को ही मिलता आ रहा था। डीन के पास यूजी लेवल के बहुत सारे काम होते हैं। ऐसे में कॉलेज डिपार्टमेंट दोनों की व्यवस्था लचर होने लगी थी। आर्ट्स कॉलेज की डीन प्राे. सीमा मलिक 10 डिपार्टमेंट की हैड थी। विशेषज्ञों का मानना है कि नए बदलाव से सकारात्मक माहौल बनेगा और आर्ट्स कॉलेज की नई लीडरशिप उभरकर आएगी।
कुलपति बोले-एचआरडीसी शुरू करने में तकनीकी रुकावट नहीं रहेगी, इंजार्च हैड एकेडमिक काउंसिल में विभाग प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हो सकेंगे
डिपार्टमेंट के हैड नहीं होने से एचआरडीसी शुरू किए जाने में भी तकनीकी तौर पर रुकावट आ रही थी, जो अब दूर हो जाएगी। एक लंबे अरसे से इन विभागों को एकेडमिक काउंसिल में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा था। अब इंजार्च हैड एकेडमिक काउंसिल में विभाग के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हो सकेंगे। -प्रो. अमेरिका सिंह, कुलपति सुविवि उदयपुर
शहर का न्यूनतम तापमान सोमवार को और गिर गया। यह पारा उत्तर भारत में हाे रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवाओं के चलते गिर रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 8.1 डिग्री दर्ज हुआ। यह पिछले साल के मुकाबले 6.9 डिग्री कम है। वहीं दिन का तापमान 3.4 डिग्री की बढ़ाेतरी के साथ 28.4 पर पहुंच गया।
यह पिछले साल से 2.8 डिग्री अधिक है। पिछले साल 29 नवंबर काे न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 25.6 डिग्री रहा था। माैसम विभाग के अनुसार तीन दिन में शहर के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की कमी आई है। शनिवार काे न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और शुक्रवार काे न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा था। पारे में लगातार गिरावट से शाम होते-होते सर्दी का असर भी तेज होने लगा है। हालांकि रविवार को बादल छटने से धूप का असर थाेड़ा तेज हुआ, जिससे लाेगों को दिन में जरूर ठिठुरन से राहत मिली है।
काेराेना काल के 8 महीने में नवंबर माह उदयपुर के लिए सबसे खतरनाक रहा। क्याेंकि इसी माह में ही काेराेना संक्रमण के पिछले सारे रिकाॅर्ड टूटे हैं। नवंबर में काेराेनाकाल के सर्वाधिक 2 हजार 347 संक्रमित सामने आ चुके हैं। पिछले 8 दिन से लगातार रिकाॅर्ड 100 से ज्यादा संक्रमित सामने आ रहे हैं।
पहली बार एक्टिव केस का आंकड़ा भी रिकॉर्ड 890 हो गया हैं। इससे पहले अक्टूबर में 2339 रोगी मिले थे, वहीं एक्टिव केस 500 के लगभग थे। जिले में अब कुल संक्रमिताें का अांकड़ा 9 हजार 529 पर पहुंच चुका है। हालांकि सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी का कहना है कि इनमें से 357 संक्रमित वे हैं जिनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को फिर भींडर थाना के 35 वर्षीय थाना अधिकारी सहित 101 नए संक्रमित सामने आए। अब एक्टिव केस 890 हो गए हैं, जिनमें से 645 संक्रमित आइसोलेशन में हैं। शेष 245 गंभीर संक्रमित विभिन्न कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। कोरोना से अब तक उदयपुर 159 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अब इन वॉरियर्स पर वार : थानाधिकारी, तीन डॉक्टर, दो नर्स और एक शिक्षिका संक्रमित
कोविड-19 प्रभारी डॉ. शंकर एच बामनिया ने बताया कि रविवार काे 76 मरीज शहरी और 25 ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। लगातार गांवों में के मुकाबले शहर में संक्रमण की दर काफी अधिक है। एकलिंगपुरा चौराहा निवासी 46 वर्षीय चिकित्सक, प्रभात नगर सेक्टर-5 निवासी 34 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, आरएनटी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 25 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर, माइनिंग कॉलोनी हिरणमगरी निवासी 56 वर्षीय मेल नर्स, दुर्गा नर्सरी रोड निवासी 28 वर्षीय नर्स, भींडर थाना के 35 वर्षीय थाना अधिकारी और बड़गांव निवासी 39 वर्षीय शिक्षिका में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
कोविड हॉस्पिटल के फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच
हाल ही में राजकोट के कोविड हॉस्पिटल में अग्निकांड के बाद अब आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की नींद खुली है। घटनाक्रम के बाद एहतियात के लिए रविवार को एमबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ आरएल सुमन ने ईएसआईसी हॉस्पिटल और हॉस्पिटल की फायर फाइटिंग सिस्टम का जायजा लिया। पीडब्ल्यूडी एईएन दिनेश सालवी की मौजूदगी में तकनीकी तौर पर कोई खामी नहीं पाई गई।
पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिला परिषद सदस्य और 122 पंचायत समिति सदस्याें के लिए 202 पंचायत मुख्यालयाें पर मंगलवार को सुबह साढ़े सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। इनमें ऐसी कई पंच सितारा पंचायतें हैं, जिनमें सैकड़ों बहुमंजिला इमारतें, मॉल, आईआईएम और एयरपोर्ट जैसी बड़ी सुविधाएं हैं।
शहर से सटे शाेभागपुरा, भुवाणा, बड़गांव, बेदला, सापेटिया, अंबेरी, ढीकली, तीतरड़ी, मनवाखेड़ा, बलीचा गांव इनमें शामिल हैं। इन हाईप्रोफाइल पंचायतों में चुनाव प्रचार भी हाईटैक तरीके से हो रहा है, क्योंकि यहां नेटवर्क बहुत अच्छा मिलता है। रविवार को प्रचार का आखिरी दिन होने से यहां विधायक और पार्षद चुनाव की तरह रौनक छाई रही। इसके बाद प्रत्याशी सोशल मीडिया पर मतदाताओं काे अपने पक्ष करने में लगे रहे।
शाेभागपुरा : शहर से सबसे करीबी पंचायत
मतदाता : 5559
पुला क्षेत्र में नगर निगम सीमा से सटी यह शहर की सबसे करीबी पंचायत है। इस पंचायत क्षेत्र में दस मालाें वाली 30 से 40 इमारतें बनी हुई हैं। इसमें क्षेत्र की बड़ी अावासीय इमारत भी शामिल है। हॉस्पिटल, बड़े शोरूम भी हैं यहां।
भुवाणा: मॉल, आरटीओ और यूथ हॉस्टल यहीं
मतदाता : 14811
शहर का पहला बड़ा माॅल इसी भुवाणा पंचायत में हैं। महाराणा प्रताप खेलगांव, यूथ हाॅस्टल, ईएसअाई अस्पताल, प्रादेशिक परिवहन कार्यालय इसी पंचायत में अाते हैं। इस पंचायत क्षेत्र में 60 से 70 बहुमंजिला इमारतें बनी हुई हैं।
अंबेरी: मार्बल इंडस्ट्री और दो नेशनल हाइवे
मतदाता : 3906
उदयपुर की मार्बल इंडस्ट्रीज का काफी हिस्सा इस पंचायत मेें अाता हैं। अहमदाबाद-उदयपुर-जयपुर नेशनल हाइवे अाैर चित्ताैड़-उदयपुर-पींडवाड़ा हाइवे का जंक्शन भी इसी पंचायत में है। कई होटलें और शोरूम भी यहां हैं।
सापेटिया: प्रदेश का बड़ा मॉल बन रहा
मतदाता : 3459
प्रदेश स्तरीय माॅल इसी पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन हैं। दावा किया जा रहा हैं कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा माॅल हाेगा। देश भर मेें पहचान बना चुकी उदयपुर की मार्बल इंडस्ट्रीज इसी पंचायत मेें है। हैंडीक्राफ्ट के कई कारखाने और शोरूम भी हैं।
बड़गांव: 40 से ज्यादा बहुमंजिला इमारतें
मतदाता : 9227
साइफन चाैराहेे के पास नगर निगम की सीमा के ठीक पास की यह पंचायत है। पंचायत क्षेत्र में 40 से अधिक बहुमंजिला इमारतें बन चुकी हैं। शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल प्रताप गाैरव केंद्र भी इसी पंचायत से सटा हुआ है।
बलीचा : आईआईएम से देश में है पहचान
मतदाता : 1957
प्रदेश का एक मात्र आईआईएम उदयपुर इसी बलीचा पंचायत क्षेत्र में है। 10 से अधिक बहुमंजिला इमारतें और यूआईटी और आवासन मंडल की कई आवासीय योजनाएं। उदयपुर-अहमदाबाद सिक्स लेन इसी पंचायत क्षेत्र से हाेकर निकल रहा है।
टूसडांगियान : एयरपोर्ट जो अंतराष्ट्रीय बनेगा
मतदाता : 3497
25 किमी दूर डबाेक एयरपाेर्ट इसी पंचायत में है। अभी देश के कई शहराेें के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कवायद जारी है। इस साल अप्रैल से अक्टूबर तक 1369 उड़ानाें में 70904 यात्रियाें ने हवाई सफर किया।
पंचायतीराज चुनाव तीसरा चरण कल
202 पंचायत मुख्यालयाें पर मतदान
16 जिला परिषद सदस्य
122 पंचायत समिति सदस्याें के लिए चुनाव।
आज रवाना होंगे मतदान दल
तीसरे चरण के चुनाव के लिए साेमवार सुबह बड़गांव और मावली पंचायत समिति क्षेत्र के लिए फतहस्कूल से और कुराबड़, भींडर, वल्लभनगर, गिर्वा क्षेत्र के लिए सुविवि परिसर से मतदान दल रवाना हाेंगे।
शहर के आराध्य देव गाेविंद देव जी मंदिर के पट 8 महीने से अधिक समय बाद एक दिसम्बर से भक्ताें के दर्शन के लिए खुलेंगे। काेराेना से बचाव काे देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। गाेविंद देवजी के दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश जलेबी चाैक मुख्य गेट और जयनिवास बाग कुएं का गेट से रहेगा।
दाेनाें प्रवेश द्वार पर आयुर्वेदिक सैनिटाइजर रख दिया गया है। साथ ही साेशल डिस्टेंसिंग के लिए जलेबी चाैक गेट की ओर से आने वाले भक्ताें काे चार लाइनाें में और जयनिवास बाग की ओर से आने वालाें काे दाे लाइन में लगकर दर्शन करने हाेंगे। वहीं 6 फीट की दूरी पर गाेले भी बना दिए गए है।
बिना मास्क भक्ताें काे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने भक्ताें से आग्रह किया है कि राेग से ग्रसित व गर्भवती महिलाएं भक्त दर्शनार्थ नहीं आए क्याेंकि भीड़ की आशंका है। वहीं जाे भक्त एक बार दर्शन कर लेवें वाे रेगुलर नहीं आए, ताकि भीड़ नहीं हाे और बाकी भक्ताें काे भी आराध्य के दर्शन हाे सके।
जलेबी चाैक से आने वाले भक्त मुख्य प्रवेश द्वार से करेंगे मंदिर में एंट्री
मंदिर प्रबंधक मानस गाेस्वामी ने बताया कि जलेबी चाैक से आने वाले भक्ताें काे मुख्य प्रवेश द्वार से हाेते हुए आना पड़ेगा। अंदर आकर चार लाइनाें में दर्शन करेंगे। इसमें 6 गज की दूरी पर गाेले बना दिए गए है। उसी तरह जयनिवास बाग से हाेते हुए जाे उनके लिए भी दाे लाइन बनाइ गई है। मास्क पहनकर आएं भक्ताें काे ही प्रवेश दिया जाएगा। भीड़ की आशंका काे देखते हुए किसी राेग से ग्रसित भक्त या गर्भवती महिलाएं मंदिर में दर्शन करने नहीं आए।
लाेक परिवहन में यात्रा काे बैठे व्यक्ति का अज्ञात चाेर बैग चुराकर ले गए। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे मिनी मायापुरी स्थित लाेक परिवहन बस स्टैंड पर हुई। यात्री की सूचना पर बस स्टैंड चाैकी और पुरानी आबादी पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने कई संदिग्धाें काे राउंडअप कर पूछताछ की है। पीड़ित हनुमानगढ़ टाउन निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ श्रीगंगानगर आए हुए थे। वे दाेनाें अपने दाे साल के बच्चे के साथ शनिवार सुबह करीब 11 बजे हनुमानगढ़ जाने काे लाेक परिवहन की मिनी मायापुरी में ए माइनर नहर किनारे खड़ी बस में सवार हाे गए। बस में सामान रखने काे बनाई टांड में उन्हाेंने अपना बैग रख दिया। इस बैग में उनकी पत्नी के गहने रखे हुए थे। कुछ मिनट बाद ही बैग में से गिलास निकालने काे संभाला ताे बैग नहीं मिला।
यात्रीभार देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने शनिवार को 7 त्योहार स्पेशल रेल सेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया है।
गाडी 04888/04887, बाड़मेर-ऋषिकेश-बाडमेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में बाड़मेर से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (31 ट्रिप) एवं ऋषिकेश से 2 दिसंबर 1 जनवरी तक (31 ट्रिप), गाडी 04731/04732, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में दिल्ली से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (31 ट्रिप) एवं बठिंडा से दिनांक 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (31 ट्रिप), गाडी 02471/02472, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (31 ट्रिप) एवं दिल्ली से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (31 ट्रिप), गाडी 09611/09612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 3 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (09 ट्रिप) (प्रत्येक गुरूवार व शनिवार को) एवं अमृतसर से 3 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (09 ट्रिप) (प्रत्येक मंगलवार व गुरूवार को), गाडी 09613/09614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 2 दिसंबर से 30 दिसंबर तक (09 ट्रिप) (प्रत्येक सोमवार व बुधवार को) एवं अमृतसर से 4 दिसंबर से 1 जनवरी तक (09 ट्रिप) (प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को), गाडी 02458/02457, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (31 ट्रिप) एवं दिल्ली सराय रोहिल्ला से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (31 ट्रिप) और गाडी 04712/4711, श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (31 ट्रिप) एवं हरिद्वार से दिनांक 1 दिसंबर से 1 जनवरी तक (31 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड आणंद द्वारा डिजिटल अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्चुअल समारोह में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष दलीप रथ ने सम्मान प्रदान किया। भारत सरकार द्वारा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष पूरे भारत में स्थित सभी राज्यों के जिला दुग्ध संघों में से प्रति राज्य के एक संघ को डिजिटल अवार्ड देने के लिए चुना गया। भारत सरकार द्वारा राजस्थान में एकमात्र गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ को यह अवार्ड प्रदान किया गया। गंगमूल डेयरी की ओर से अपने सभी सदस्य दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों एवं प्रस्तावित दुग्ध समितियों को शत-प्रतिशत भुगतान डिजिटल रूप से कर रही है। इसलिए गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ का चयन अवार्ड के लिए हुआ।
कोटा सहित प्रदेश भर में अब सीवरेज लाइनों की मैनुअल सफाई पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इसके लिए डीएलबी ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी नगर निगम इसके लिए सीवरेज मशीनें खरीदे। जिनके यहां मशीनाें की कमी है वाे प्राइवेट मशीनाें का भी उपयाेग कर सकते हैं। साथ ही प्राइवेट सीवरेज मशीनाें का भी नगर निगम में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। मशीनाें से ही सफाई करने के लिए अब मैनहाेल का नाम भी बदलकर मशीनहाेल कर दिया गया है।
स्वायत्त शासन विभाग ने 24 नवंबर काे आयाेजित बैठक के बाद सीवरेज टैंकाें की सफाई के संबंध में गाइड लाइन जारी की है। जिसके तहत शहर में सीवरेज की सफाई कार्य करने वाली फर्माें का भी नगर निगम में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। जिन निगम के पास सीवरेज सफाई की मशीनें नहीं हैं, वाे मशीनें खरीदें।
काेटा निगम के पास भी अभी तक सीवरेज सफाई की दाे मशीनें हैं, जिसमें से एक खराब है। अब नई मशीनें खरीदी जा रही हैं। इसके अलावा शहर में कई फर्में सीवरेज टैंक सफाई का कार्य प्राइवेट भी कर रही है। अभी तक उनका किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन नहीं हाेता था। या यूं कहें कि उनका नगर निगम से काेई लेना-देना नहीं था। अब ऐसी फर्माें काे नगर निगम में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य हाेगा।
डीएलबी के निर्देश-मैन होल को अब मशीन होल कहेंगे
सीवरेज टैंक में किसी भी कर्मचारी काे नहीं उतारा जाएगा।
जहां सीवरेज सफाई का काम होगा, वहां सुपरवाइजर की माैजूदगी जरूरी है।
सीवरेज सफाई वाले स्थान पर बैरिकेडिंग की जाए।
जिस मशीनहाेल में कार्य किया जा रहा है, उसके आसपास के हाेल काे भी करीब 1 घंटे पहले खाेला जाए ताकि जहरीली गैस बाहर निकल सके।
फर्म द्वारा जिन कर्मचारियाें से सीवरेज सफाई कार्य करवाया जा रहा है, उन कर्मचारियाें की 10 लाख की बीमा पाॅलिसी करवाई जाए।
कर्मचारी के स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाई जाए। बीपी, डायबिटीज, मिर्गी सहित अन्य गंभीर राेगी से यह कार्य नहीं करवाया जाए।
फर्म द्वारा की गई लापरवाही में भी नगर निगम की जिम्मेदारी हाेगी।
सीवरेज सिस्टम की जीपीएस मैपिंग करवाई जाए, ताकि शिकायत मिलने पर सही मशीनहाॅल पर ही कार्य किया जा सके।
नोहर-जयपुर मार्ग पर दुर्जाना गांव के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र विवाह समारोह में भाग लेकर अपने गांव लौट रहे थे तभी दुर्जाना गांव के पास उनकी बाइक को कार ने टक्कर मारी। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुदर्शन बिश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए। दरअसल, क्षेत्र के गांव मलवानी निवासी 60 वर्षीय दुन्नीराम पुत्र हीरालाल कुम्हार व उसका 40 वर्षीय पुत्र जगदीश कुमार मेघाना में विवाह समारोह में आए हुए थे। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर अपने गांव मलवानी जा रहे थे। तभी दुर्जाना गांव के पास सामने से आ रही कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि जगदीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसके पिता दुन्नीराम की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। दुर्घटना में कार चालक के भी चोटें आई हैं।
पुलिस ने मृतक के भाई विनोद की सूचना पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से कार चलाकर बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक युवक जगदीश का मेघाना गांव में ननिहाल है, जहां पिता-पुत्र शादी समारोह में भाग लेने आए थे। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
जोधपुर डिस्कॉम के बिलिंग सिस्टम और विभागीय लापरवाही उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ रही है। हाल ही में बिजली विभाग द्वारा जारी हुए बिलों में वर्ष 2015-16 की ऑडिट राशि जुड़ कर आ रही है। ऐसे में अब उपभोक्ता खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि उपभोक्ताओं के बिलों में ऑडिट राशि 1 हजार रुपए से लेकर 40 हजार रुपए से अधिक तक जुड़कर आ रही है।
सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को आ रही है जो किराएदार के तौर पर किसी मकान में रह रहे हैं। वहीं उपभोक्ताओं की मानें तो पुराने सभी बिल उन्होंने भरे थे। इसके बावजूद ऑडिट राशि निकाल दी गई है। उपभोक्ताओं को बिजली दफ्तरों में चक्कर लगवाए जाते हैं और सेटलमेंट के नाम पर फीस अलग से वसूली जा रही है। देखा जाए तो कोरोना के चलते आर्थिक मंदी और त्योहारी खर्च से लोग पहले से ही परेशान थे, अब ऑडिट राशि के कारण जेब पर अचानक पड़े अतिरिक्त आर्थिक भार से उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई है।
केस 1 जंक्शन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराएदार के तौर पर रह रहे आशु ने बताया कि इस बार के बिल में करीब 3100 रुपए अधिक जुड़कर आए हैं। हमेशा से उनका बिल ढाई-तीन हजार ही आता था लेकिन इस बार 6500 रुपए आया है।
केस 2 गांव हिरनांवाली के निवासी अमन अरोड़ा ने बताया ऑडिट के 3248 रुपए जोड़े गए हैं। विद्युत विभाग ने मुझे अब एवरेज के हिसाब से बिल भेज दिया। बिल के सेटलमेंट के 100 रुपए शुल्क भी दिया है।
समाधान के लिए भी देना होगा शुल्क, बिल सहित ऑडिट की आधी राशि भी जमा करवानी होगी
विभाग की बिलिंग सिस्टम की सबसे बड़ी कमी यह है कि अगर आपका बिल कम आया है और विभाग ने रुपए ज्यादा जोड़कर भेजे हैं तो उसे सही करवाने के लिए सेटलमेंट की रसीद कटवाई जाएगी। आपको करंट बिल सहित ऑडिट की आधी राशि पहले जमा करवानी होगी। अगर आपका प्रकरण 25 हजार रुपए से कम का है तो 100 रुपए और ज्यादा है तो 250 रुपए सेटलमेंट फीस देनी होगी। यानी विभाग पहले गलती करेगा फिर उसे सुधरने के लिए सेटलमेंट करेगा और उस सेटलमेंट के लिए भी फीस भी आपसे ही वसूलेगा। मजे की बात यह है कि अगर आपका केस सही साबित होता है तो भी सेटलमेंट फीस रिफंड नहीं होती है।
नियम जानिए...अधिवक्ता रविंद्र जौल ने बताया कि डिस्कॉम अगर किसी उपभोक्ता के बिल की ऑडिट करता है तो सबसे पहले उसे नोटिस भेजकर उसे सूचना दी जाती है। इसके बाद उपभोक्ता से उसका पक्ष सुना जाता है। अगर कहीं भी बिल की राशि कम ज्यादा है तो उसी समय निपटारा हो जाता है। वैसे ऑडिट हर दो साल में होनी चाहिए।
आप के लिए सुझाव...कुछ दिन के लिए अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो बिजली दफ्तर में लिखित सूचना देकर इसकी रसीद प्राप्त करें। इसे ही बिजली विभाग आपके मीटर की कम रीडिंग का उचित कारण मानेगा।
डिस्कॉम की क्या गलती रही इस तरह समझिए
विभाग के अनुसार ऑडिट टीम ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के रिकॉर्ड की जांच की थी। इसमें कई उपभोक्ताओं से बिजली बिलों में निर्धारित से कम राशि जमा होना सामने आया था। ऐसे में विभाग द्वारा बिल बनाते समय टैरिफ गलत लगाने, गलत एवरेज, कम रीडिंग आदि भूलचूक के चलते गलत बिल जारी होने के कारण निगम को कम राशि का भुगतान हुआ। अब ऑडिट के बाद उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड खंगालने में गलतियां पकड़ में आई तो वास्तविक राशि का आकलन किया गया। अब इसी राशि के अंतर को वसूलने के लिए उपभोक्ताओं के बिजली बिल में ऑडिट राशि जोड़ दी गई है।
अन्य चार्ज वाले कॉलम में दी जा रही ऑडिट राशि...
विभाग द्वारा जो बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं उनमें ऑडिट का कोई अलग से कॉलम नहीं दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक ‘अन्य देय’ वाले कॉलम में ऑडिट राशि जोड़ी गई है। अब उपभोक्ता ‘अन्य देय’ वाले कॉलम में बढ़ी हुई राशि देखकर बिजली दफ्तर पता करने जाता है तब उसे मालूम चलता है कि इसमें ऑडिट राशि जुड़कर आई है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरपालिका कर्मचारियों की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। ईओ प्रवीण शर्मा ने निर्देशन में रवाना हुई रैली मैन बाजार, आथुना चौक, ठाकुरजी मंदिर, मुरलाई बस्ती, मेहंदीपुर बालाजी, ममता हैंडलूम, सैन भवन से होते हुए निकले पैदल मार्च के दौरान कार्मिकों ने मास्क लगाने, सोशल दूरी रखने आदि की समझाइश की।
इस दौरान पालिका कर्मियों ने वाहन चालकों, राहगीरों आदि को मास्क बांटे व कोरोना जागरूकता स्टीकर चस्पा किए। कार्यक्रम में कनिष्ठ सहायक कैलाशचंद्र, फायरमैन अर्जुनसिंह, मनोज सुनील, भंवरलाल, लोकेश, निर्मल, हरिशंकर, राजकुमार, बाबूलाल आदि मौजूद थे।
रतनगढ़. नो मास्क नो एंट्री अभियान के तहत नगरपालिका द्वारा कोरोना जनजागृति रैली निकाली। ईओ भगवानसिंह राठौड़ के निर्देशन में निकाली गई रैली बस स्टैंड, श्रीतालवाले बालाजी मंदिर, गांधी बाल निकेतन स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर पहुंची, जहां लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया। वरिष्ठ प्रारूपकार पिंटू कुमावत, मुकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, हनुमानराम, जयप्रकाश, भवानीसिंह, अजय कुमार, सुनील भार्गव आदि माैजूद रहे।
सादुलपुर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए आमजन में जागरूकता पैदा करने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के शनिवार विभिन्न वार्डाें में मास्क बांटकर आमजन काे काेराेना के प्रति जागरूक किया। साथ ही नाे मास्क-नाे एंट्री के पाेस्टर चिपकाए गए। ईओ रणजीतराम ने बताया कि पार्षदों के सहयोग से पालिका कर्मचारियों द्वारा वार्डवाइज टीम बनाकर मास्क वितरण किए गए तथा घरों पर स्टीकर चस्पा किए गए।
छापर. नगरपालिका के कोरोना जागरूकता अभियान के तहत पालिका कार्मिकों शनिवार काे ने घर घर जाकर मास्क वितरित किए। ईओ प्रमोद जांगिड़ के निर्देश पर पालिका के कनिष्ठ सहायक लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने पैदल मार्च मास्क वितरित किए। इस दाैरान मास्क नो एंट्री के स्टीकर भी चिपकाए गए। पालिकाकर्मी आत्माराम शर्मा, नाैरंगलाल, मुकेश चांवरिया, प्रभुराम आदि मौजूद थे।
रेल मंत्री पीयूष गाेयल 29 नवंबर काे सुबह 11.25 बजे 34 किलोमीटर लंबे ढिगावड़ा-बांदीकुई विद्युतीकृत रेलवे ट्रैक का उद्घाटन करेंगे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 29 नवंबर काे सुबह 9 बजे गाेयल स्पेशल ट्रेन से दिल्ली कैंट से रवाना हाेकर सुबह 11.25 बजे ढिगावड़ा पहुंचेंगे।
वे वहां ढिगावड़ा-बांदीकुई विद्युतीकृत रेलवे ट्रैक का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11.55 बजे वे बांदीकुई के लिए रवाना हाेंगे। दाेपहर 12.15 बजे बांदीकुई पहुंचकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12.45 बजे बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना हाेंगे। दोपहर 1.30 बजे मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करेंगे। दाेपहर 2.30 बजे मेहंदीपुर बालाजी से महावीरजी के लिए रवाना हाेंगे।
शाम 5 बजे महावीर जी में मंदिर के दर्शन करेंगे। रात 8.30 बजे महावीर जी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। रात 9 बजे रेल मंत्री गाेयल महावीर जी से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हाेंगे। रात 12.30 बजे रेलमंत्री हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) पहुंचेंगे।
कोरोना का कहर जिले में कम नहीं हो रहा है। हालत ये है कि मौतों का आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ रहा है। कोरोना से शनिवार को पीलीबंगा के दो और लोगाें की मौत हो गई। वहीं 39 पॉजिटिव रोगी मिले है। इनमें एक पीलीबंगा के 80 वर्षीय डॉक्टर विजय कुमार सावनसुखा है। जो सीएमएचओ के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सरकारी अस्पताल के सामने वर्षों से निजी नर्सिंग होम चला रहे थे। जबकि दूसरे कस्बे के वरिष्ठ व्यवसायी देवकीनंदन जोहरी थे। इनकी उम्र करीब 75 वर्ष थी। डॉक्टर की तबीयत ज्यादा खराब हो जाने के कारण परिजन उनका एसएमएस हॉस्पीटल जयपुर में इलाज करवा रहे थे। जबकि व्यवसायी का इलाज बठिंडा के एक बड़े हॉस्पीटल में चल रहा था। दोनों की शनिवार को मौत हो गई।
व्यवसायी के शव का कोविड गाइडलाइन की अनुपालना करते हुए शनिवार दोपहर को प्रशासन द्वारा अपनी देखरेख में अंतिम संस्कार करवा दिया गया। जबकि डॉक्टर का शव देर रात को पीलीबंगा पहुंचा। इसी के साथ पीलीबंगा में कोरोना से मौत होने वालों की अधिकारिक संख्या 8 हो गई। आरआरटी प्रभारी डॉ. युनुस पंवार ने बताया कि अब तक पीलीबंगा में कोरोना के 258 केस मिले हैं जिनमें से 225 रिकवर हो चुके हैं। 25 केस अभी भी एक्टिव हैं। जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है। डॉ. पंवार ने बताया कि टीम द्वारा आमजन को कोरोना जांच अधिकाधिक करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बिना मास्क लगाए घूम रहे 26 लोगों के चालान काटे, 2780 रुपए जुर्माना वसूला..दूसरी तरफ नो मास्क नो एंट्री अभियान के तहत शनिवार को पालिका प्रशासन व पुलिस द्वारा तहबाजारी, सब्जी मंडी मार्केट, पुराना बस स्टैंड, खरलियां रोड सहित मुख्य बाजार में बिना मास्क लगाए घूम रहे कुल 26 लोगों का चालान काटकर 2780 रुपए की जुर्माना राशि वसूली गई। इस दौरान आमजन, दुपहिया वाहन चालकों व दुकानदारों को मास्क बांटते हुए भविष्य में बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी भी दी। पालिकाकर्मियों द्वारा वार्ड 5 व 6 में भी आमजन में मास्क वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्चुअल तरीके से कोरोना टेस्ट लैब का उदघाटन किया, राहत: अब कोरोना की जांच ~800 में होगी
टाउन राजकीय अस्पताल में हाल ही में शुरू की गई कोरोना टेस्ट लैब का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्चुअल तरीके से किया। जंक्शन स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में दोपहर 12 बजे ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू हुआ था। इसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 6 जिलों हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, जैसलमेर, टोंक, बूंदी और राजसमंद (नाथद्वारा) में कोविड जांच लैब का विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया था। इस मौके पर कलेक्टर जाकिर हुसैन, पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अरुण चमडिय़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वहीं राहत की बात ये है कि सरकार की तरफ से आरटी पीसीआर टेस्ट यानी कोरोना की जांच दर कम करने का निर्णय लिया गया है। अब यह जांच निजी अस्पतालों व लैब में केवल 800 रुपए में होगी। शुरू में यह टेस्ट 4 हजार रुपए में होता था। इसके बाद राशि कम करके 2200 रुपए किए गए। फिर यह जांच 1200 रुपए में होने लगी। अब यह जांच 800 रुपए में होगी।
रेल प्रशासन ने कोटा मंडल से चलने वाली गाड़ियों का समय बदला है। नया टाइम टेबल 1 दिसंबर से लागू हाे जाएगा। कोटा- हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी, कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन का समय भी बदल जाएगा।
जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से सुबह 5.55 बजे की बजाए 6.15 बजे जाएगी। ये ट्रेन सवाईमाधोपुर से 7.20 बजे, गंगापुर सिटी से 8 बजे, श्रीमहावीरजी से 8.25 बजे हिंडौनसिटी से 8.35 बजेप्रस्थान करके निजामुद्दीन 12.10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ये हज़रत निज़ामुद्दीन से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान करेगी। कोटा शाम 6.55 बजे आएगी।
झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर ट्रेन का समय बदलेगा
2 दिसंबर से झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर ट्रेन हर बुधवार, गुरुवार और रविवार को दोपहर 3.30 बजे प्रस्थान करके, रामगंजमंडी से 3.58 बजे, डकनिया से शाम 4.45 बजे, कोटा से अपने पूर्व निर्धारित समय शाम 5.20 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन सुबह 10.15 बजे श्री गंगानगर पहुंचेगी। वापसी में श्री गंगानगर से ये ट्रेन मंगलवार, बुधवार, शनिवार को शाम 5.30 बजे प्रस्थान करेगी।
दूसरे दिन सुबह 9.55 बजे कोटा आएगी। ये ट्रेन झालावाड़ सिटी दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी। कोटा-श्रीगंगानगर ट्रेन 1 दिसंबर से सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार को शाम 5.20 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन लाखेरी से 6.04 बजे, इंद्रगढ़ से अब 6.16 बजे, सवाईमाधोपुर से 7.05 बजे प्रस्थान करके, श्री गंगानगर दूसरे दिन सुबह 9.50 बजे पहुंचेगी। वापसी में श्री गंगानगर से सोमवार, गुरूवार, शुक्रवार व रविवार को 3 दिसंबर से शाम 6 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन सुबह 10.05 बजे कोटा पहुंचेगी।
कोटा-वैष्णो देवी ट्रेन 5 दिसंबर से शाम 4:40 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन दोपहर 2:55 बजे वैष्णो देवी पहुंचेगी। वापसी में 6 दिसंबर से ये ट्रेन रात 10:10 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन रात को 8:40 बजे कोटा आएगी।
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों की बैठक ली। जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सुन पाए, इसके लिए कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर लिया गया है।
नगर मंडल उत्तर अध्यक्ष सुरेश सारस्वत व दक्षिण दीनदयाल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी व कार्यकर्ताओं से संपर्क के बारे में जानकारी दी। रविवार के कार्यक्रम में चूरू नगर मंडल के सभी बूथ व शक्ति केंद्र स्तर तक इस कार्यक्रम को सुना जाएगा।
मंडल अध्यक्ष दक्षिण दीनदयाल सैनी ने तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेंद्र काछवाल, निरंजन वर्मा, लालचंद पंवार, चंपालाल जीनगर, नंदकिशोर मोजासिया, अरूण शर्मा,
मंडल महामंत्री राजेश माटोलिया, सुनील टकणेत, सागरमल बजाड़, मुंशी चायल, कालीचरण सैनी, राजेश वर्मा, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच आदि उपस्थित रहें।
शहर के मनुमार्ग हाउसिंग बोर्ड में पत्नी को लकवा आने से सदमे में आए पति का काॅर्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। पति के निधन के 15 घंटे बाद ही पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। शहर में तांगा स्टैंड रामलीला क्लब के अध्यक्ष मदनलाल शर्मा (81) की पत्नी तारावंती (78) को 5 दिन पहले लकवा हो गया।
उन्हें पहले शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां न्यूरो सर्जन नहीं मिलने के कारण उन्हें बहरोड़ के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दामाद डॉ. भारत भूषण शर्मा ने बताया कि पत्नी को लकवा आने से शर्मा इतने दुखी हो गए कि घर के कमरे में बार-बार जा रहे थे और कह रहे थे कि अब वो वापस नहीं आएगी।
अब हम दोनों ही दुनिया से साथ जाएंगे। पत्नी की चिंता में वे इतनी दुखी हो गए कि शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे उन्हें काॅर्डियक अरेस्ट आया। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल में उन्हें पंपिंग करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
शनिवार सुबह 9 बजे तीजकी श्मशान में उनका दाहसंस्कार करके घर लौटे ही थे कि बहरोड़ के कैलाश हॉस्पिटल से सूचना मिली कि तारावंती का निधन हो गया। इसके बाद उन्हें वहां से लाकर तुरंत दाहसंस्कार किया गया। एक ही दिन में दोनों की अंत्येष्टि हुई।
तांगा स्टैंड रामलीला क्लब के अध्यक्ष शर्मा इस रामलीला से बचपन से ही जुड़े हुए थे। क्लब के निदेशक हरिकिशन खत्री ने बताया कि समाज सेवा से जुड़े मदनलाल शर्मा 15 साल से क्लब के अध्यक्ष थे। वे दो साल पहले तक रामलीला में दशरथ, अंगद और नारद का अभिनय करते थे। वृद्धावस्था के कारण उन्होंने अभिनय बंद कर दिया। फिर सिर्फ केवट का अभिनय करने लगे थे।
धीरवास बड़ा गांव के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गत पांच नवंबर से बिना डाॅक्टर के चल रहा है। यहां नियुक्त डाॅक्टर का पांच नवंबर काे बीकानेर हाे गया था। उसके बाद से इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टर नहीं हैं। ऐसे में यहां आने वाले मरीजाें काे बिना इलाज के ही लाैटना पड़ रहा है। मरीजाें काे खांसी-जुकाम की दवाएं जीएनएम दे रही हैं।
काेराेना काल अस्पताल में चिकित्सक नहीं हाेने से ग्रामीणाें भी आक्राेश है। ग्रामीणाें का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सक नहीं हाेने से छाेटे-माेटे उपचार के लिए भी साहवा या तारानगर आना-जाना पड़ता है। जानकारी के अनुसार पीएचसी में राेजाना पचास से साठ तक राेगी डाॅक्टर काे दिखाने आते हैं। लेकिन, अब इन राेगियाें काे बिना उपचार के ही पीएचसी के लाैटना पड़ रहा है। इस संबंध में सीएमएचओ डाॅ. मनमाेहन गुप्ता से बात की गई ताे वे भी यहां नया डाॅक्टर नियुक्त करने काे लेकर संताेषप्रद जवाब नहीं दे पाए।
माैसम में बदलाव के साथ ही शहर के वेटलैंड पर प्रवासी पक्षियाें की अच्छी साइटिंग हाेने लगी है। शहर के उम्मेदगंज पक्षी विहार कंजर्वेशन रिजर्व से लेकर अभेड़ा तालाब एरिया में इन दिनाें पक्षियाें की अच्छी साइटिंग हाे रही है। पूर्व मानद वन्यजीव प्रतिपालक आरएस ताेमर ने बताया कि शुक्रवार काे तिब्बत सहित सेंट्रल एशिया से आने वाले ग्रे-लेग गूज पक्षियाें का ग्रुप नजर आया।
यहां पर यह गुनगुनी धूप में नजर आया। उन्हाेंने बताया कि इन दिनाें शहर के वेटलैंड में खासी संख्या में पक्षियाें की आवाजाही बनी है। ये पक्षी करीब 6 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर आते हैं। इन पक्षियाें की प्रजातियां अब धीरे-धीरे कम होती नजर अा रही है। ये पक्षी जोर से आवाज करते हैं। पानी में हाेने वाली काई व घास ही इनका आहार है।
भक्कड़ आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को हुई श्रद्धांजलि सभा में आदर्श शिक्षण संस्थान चूरू के प्रथम अध्यक्ष रहे शिवभगवान शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशरण शांडिल्य, उपाध्यक्ष मंगतूराम, व्यवस्थापक प्रहलादराय शर्मा, संकुल प्रमुख नारायण, प्रधानाचार्य कमल व रूकमानंद आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष शांडिल्य न संबोधित किया।
छापर. माध्यमिक आविम में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर आदर्श शिक्षण संस्थान चूरू के पहले अध्यक्ष शिवभगवान शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह राजपुरोहित ने शर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हाेंने अपने कार्यकाल में आदर्श शिक्षण संस्थान को नई ऊंचाइयां दी।
स्कूल प्रबंध समिति के जयराम जांगिड़ ने कहा कि शर्मा चूरू जिले के शिक्षाविद होने के साथ साथ एक सच्चे गाेभक्त भी थे। इस दौरान अतिथियों के अलावा अादर्श विद्या मंदिर की की तीनाें शाखाओं के आचार्य, प्राचार्य व कार्मिकों ने शर्मा की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।
तारानगर. बनेचंद सरावगी स्कूल में आदर्श शिक्षण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष शिवभगवान शर्मा काे श्रद्धांजलि दी गई। आचार्य बनवारीलाल शर्मा ने कहा कि शिवभगवान शर्मा 1989 में जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए। विहिप के अध्यक्ष पद पर रहते हुए समाज व गाेसेवा के अतुलनीय कार्य किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य किशनलाल शर्मा, संजय सारस्वत, दया कंवर, इंदु दाधीच आदि मौजूद रहे।
केडलगंज स्थित बूरा पताशा वाली गली में शुक्रवार देर रात नमकीन के गाेदाम में आग लग गई। चार दमकलाें ने करीब दाे घंटे बाद शनिवार सुबह 6 बजे दमकल ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से करीब 4 लाख रुपए की नमकीन और अन्य सामान जल गया।
यह नमकीन का कारखाना किराए के मकान में 30 साल से चल रहा था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के घर और बूरा के गाेदाम आग की चपेट में आने से बच गए। आग लगने का कारणाें का पता नहीं चला है। शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणाें से बूरा पताशा वाली गली में नमकीन के कारखाने में लगी आग की लपटें कुछ ही देर में आसमान छूने लगी। गाेदाम के पीछे वाले मकान में रहने वाले पल्लेदाराें ने रात करीब 3.30 बजे आग लगने की सूचना गाेदाम के पास स्थित मकान में रहने वाले शालू काे दी।
शालू ने नमकीन कारखाने वाले, पुलिस और दमकल काे आग की सूचना दी। कुछ ही देर में नमकीन कारखाने का मालिक, पुलिस और दमकल माैके पर पहुंच गई। दमकल ने करीब दाे घंटे तक पानी डालकर सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया। आग से गाेदाम में रखी नमकीन व अन्य सामान जल गया। नमकीन का कारखाना चलाने वाले रंगीला वाला कुआं विजय नगर निवासी लक्ष्मीनारायण सैनी ने बताया कि शुक्रवार रात काे अज्ञात कारणाें से आग लगी।
आग लगने से 8 से 10 क्विंटल तैयार नमकीन व अन्य सामान जल गया। उसने यह जगह किराए पर ले रखी थी। 1990 से यहां नमकीन का कारखाना चल रहा था। वह तीजा नाम से नमकीन बनाता है। सैनी ने बताया कि वह शुक्रवार रात काे कारखाने में लगे बिजली के बाेर्ड की मैन चाबी बंद करके गया था। आग लगने की रिपाेर्ट काेतवाली थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस ने बताया कि नमकीन कारखाने में आग लगने से 3-4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है।
23 हजार लीटर पानी डालकर बुझाई आग
दमकल के अनुसार शुक्रवार रात करीब 3.30 बजे आग लगने की सूचना मिली। तुरंत ही माैके पर दमकलें भेज दी गई। सुबह करीब 6 बजे आग पर काबू पाया गया। चार दमकलाें ने करीब 23 हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया।
आगामी एक दिसंबर से बड़ी राशि के अंतरण के लिए देशभर में आरटीजीएस (भुगतान के तत्काल निपटान) की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसे लेकर बैंकों को दिशा-निर्देश दिए है। इससे कारोबारियों काे फायदा होगा। कंपनियों और संस्थाओं को भुगतान करने में आसानी होगी। देश में डिजीटल लेनदेन का बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। आरटीजीएस के माध्यम से बड़ी राशि का त्वरित अंतरण किया जाता है।
मालूम हो कि रिजर्व बैंक ने वर्ष 2019 से नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम (एनईएफटी) और आरटीजीएस के माध्यम से धन अंतरण पर शुल्क लेना बंद कर दिया था। गौरतलब है आरटीजीएस वर्तमान में बैंकों के सभी कार्यदिवसों पर (दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर) सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुला रहता है। एनईएफटी दिसंबर 2019 से 24 घंटे काम कर रही है।