नगर परिषद की ओर से ओंडेला रोड पर लगी रोड लाइटें भले बदल दी हों, लेकिन अभी आधी से अधिक लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे सड़क पर अंधेरा रहता है। एक ओर दीपावली को लेकर शहर को जगमग करने के लिए लाइटें लगाई जाती है वही दूसरी ओर शहर की ओंडेला रोड पर लगी रोड़ अधी से अधिक लाइटें बंद पड़ी हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवे से मसूदपुर मोड़ तक नगर परिषद की ओर से डिवाइडर पर लाइटें लगाई गई थीं जो बंद हैं। जिसकी शिकायत करने के बाद परिषद की ओर से हैलोजन लाइटों को बदल कर एलईडी लाइटें लगाई गई। जिनमें से करीब एक दर्जन लाइटें अभी भी बंद पड़ी हुई है। जिससे राहगीरों को रात के समय में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि ओंडेला रोड रीको औधोगिक क्षेत्र को जोड़ती है ऐसे में रीको की इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों का रात में आवागमन बना रहता है।

स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह गुर्जर, कमल सिंह लोधा, रामखिलाड़ी सबिता, मनीष त्यागी आदि ने बताया कि बंगाली बाबा के मंदिर से लेकर रीको ऑफिस तक तो बीच-बीच में कई लाइटें बंद है वही आरएसी कमांडेंट निवास के पास से मसूदपुर मोड़ तक तो एक दो लाइटें ही जलती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धौलपुर. ओंडेला बंद पड़ी रोड लाइटें।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/dholpur/news/the-shutting-down-of-street-lights-on-ondella-road-due-to-the-negligence-of-the-city-council-keeps-it-dark-127874027.html

राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर आंदोलन एक बार फिर से उग्र होता नजर आ रहा है। रविवार दोपहर बाद तक शांति रही। लेकिन, शाम होते-होते भरतपुर के पीलूपुरा में बड़ी संख्या में गुर्जर समुदाय के लोग एकत्र होने लगे। इनमें काफी आंदोलनकारियों ने हिंडौन सिटी-बयाना रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया। पटरियां उखाड़नी शुरू कर दी। इससे मुंबई व दिल्ली की ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा। वहीं, जयपुर से मुंबई जा रही अवध एक्सप्रेस को भरतपुर में रोक दिया गया। साथ ही हिंडौन सिटी बयाना से होकर गुजरने वाली 7 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के 150 जवान तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। इसके लिए बयाना में तीन आरएएस अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सरकारी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां पहले ही रद्द की जा चुकी हैं।
इन ट्रेनों के रूट बदले गए
गाड़ी संख्या 02060 (ह.निज़ामुद्दीन-कोटा, प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की दिनांक 01.11.20) वाया भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर-सवाई माधोपुर। गाड़ी संख्या 09039 (बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर, प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की दिनांक 31.10.20) वाया सवाई माधोपुर- जयपुर- बांदीकुई -भरतपुर- आगरा फोर्ट। गाड़ी संख्या 02401 (कोटा-देहरादून प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की दिनांक 01.11.20) वाया सवाई माधोपुर- जयपुर- दिल्ली। गाड़ी संख्या 02415 (इंदौर-ह. निजामुद्दीन प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की दिनांक 01.11.20 वाया सवाई माधोपुर- जयपुर- दिल्ली।

गाड़ी संख्या 02416 (ह. निजामुद्दीन-इंदौर प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की दिनांक 01.11.20) वाया दिल्ली- जयपुर- सवाई माधोपुर। गाड़ी संख्या 02963 (ह. निजामुद्दीन-उदयपुर प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की दिनांक 01.11.20 वाया दिल्ली- जयपुर- अजमेर-चंदेरिया एवं गाड़ी संख्या 02963 (ह. निजामुद्दीन-उदयपुर प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की दिनांक 01.11.20 वाया चंदेरिया- अजमेर-जयपुर-दिल्ली।

रोडवेज ने आगरा जाने वाली 220 बसों को रोका, 5 डिपो से बसों का संचालन बंद

गुर्जरों के आंदोलन की वजह से रविवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने अपनी बसों का संचालन बंद कर दिया। रोडवेज के पांच बड़े डिपो दौसा, हिंडौन, करौली, भरतपुर व बयाना से बसों का संचालन नहीं हो पाया। इसकी वजह से आगरा को जाने वाली और आसपास के एरिया में संचालित करीब 220 बसों को रोक दिया गया है। और न ही आगरा से जयपुर के लिए इस रूट से बसें आ पाई। पीलूपुरा में गुर्जरों के सड़क पर आने की सूचना पर प्रशासन सकते में आ गया और उधर जाने वाली बसों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। इसी तरह आगरा व यूपी के अन्य शहरों से आने वाली सरकारी व निजी बसें भी बीच रास्ते फंसी हुई है।
जयपुर की 4 और तहसीलों में इंटरनेट सेवाएं बंद...सभी 9 तहसीलों में नेटबंदी
गुर्जर आरक्षण आंदोलने के चलते प्रशासन ने जयपुर की चार और तहसीलों में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी है। इससे पहले 5 तहसीलों में नेटबंदी की गई थी। इसे मिलाकर सभी नौ तहसीलों में इंटरनेट सेवाएं अब बंद हैं। हालांकि, जयपुर सिटी में किसी तरह की नेटबंदी नहीं है। संभागीय आयुक्त सोमनाथ मिश्रा ने बताया कि आंदोलन की संवेदनशीलता को देखते हुए फागी, दूदू, मोजमाबाद एवं माधोराजपुरा तहसील क्षेत्र में रविवार शाम से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीलूपुरा में रेलवे ट्रक पर जमा गुर्जर।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/on-gurjar-track-railways-changed-the-route-of-7-trains-captured-hindon-city-bayana-railway-track-127873532.html

पिछली बार इन पांच विधानसभा सीटों पर कुल 11,46,320 मतदाता थे। इनमें से 6,70,097 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार मतदाताओं की संख्या 82,881 बढ़कर 12,29,201 तक पहुंच गई। इनमें से 716787 इतने मतदाताओं ने मतदान किया।

अगर मतदान प्रतिशत के आंकड़े को देखे तो पिछली बार 58.45 के मुकाबले इस बार 0.16 फीसदी की कमी के साथ कुल 58.31 फीसदी मतदान हुआ। प्रतिशत के मामले मे भले ही मतदान कम हुआ हो, लेकिन मतदाताओं की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो इस बार पिछली बार के मुकाबले 42538, अधिक मतदाताओं ने मतदान किया।
कहां डले सबसे ज्यादा, सबसे कम कहां
ग्रेटर में सबसे अधिक मतदान विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ और सबसे कम मतदान मालवीय नगर में हुआ। विद्याधर नगर में अधिक मतदान का फायदा भाजपा को हो सकता है। जबकि मालवीय नगर में कम मतदान के चलते भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विधानसभावार कितने वोटर, कितनी वोटिंग
विधानसभा कुल मतदाता कितना हुआ मतदान
विद्याधर नगर 331953 207617
झोटवाड़ा 198804 111334
सांगानेर 314010 183013
बगरू 168750 102535
मालवीय नगर 215684 108136
कुल 1229201 712635
(शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े)

2014 और 2020 में कितना रहा मतदान%
विधानसभा 2014 वार्ड/मतदान%2020 वार्ड/मतदान%
विद्याधर नगर 14/62.95% 42/62.54%
झोटवाड़ा 7/56.52% 22/56.00%
सांगानेर 13/59.85% 39/58.28%
बगरू 7/56.31% 21/60.76%
मालवीय नगर 9/53.07% 26/50.14%
कुल 50/58.45% 150/58.31%
4 निगम चुनाव का मतदान% इस प्रकार रहा
निगम चुनाव का वर्ष वार्ड मतदान
2004 70 41.30
2009 77 52.4
2014 91 60.34
2020 (दोनों निगम में कुल) – 250 – 57.90
2020 (केवल ग्रेटर) – 150 – 57.98

मेयर के लिए 4 व 5 नवंबर काे नामांकन
नगर निगम हेरिटेज व ग्रेटर में मेयर के चुनाव के लिए 4 व 5 नवंबर काे नामांकन भरा जा सकेगा। लोकसूचना 4 नवंबर काे जारी हाेगी। प्रथम दिन बुधवार व दूसरे दिन गुरुवार काे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरा जा सकेगा। 6 नवंबर शुक्रवार काे नामांकनों की जांच की जाएगी। प्रत्याशी 7 नवंबर शनिवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 10 नवंबर मंगलवार काे सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हाेगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना हाेगी।

डिप्टी मेयर के लिए 11 नंवबर काे सुबह 10 बजे बैठक हाेगी। 11 बजे नामांकन, दोपहर 11:30 बजे नामांकन की जांच हाेगी। 2 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। जरूरी हुआ तो 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुभवी वोट- 102 साल की दादी।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/voters-increased-but-voting-percentage-decreased-what-was-the-voting-percentage-in-2014-and-2020-127873405.html

दाे हफ्ते बाद दिवाली है, मिठाई और कपड़ाें के बाद दीपावली पर सबसे ज्यादा काराेबार पटाखाें का हाेता है। राजधानी जयपुर में दिवाली पर करीब 45 कराेड़ रुपए के पटाखे बिकते हैं। काेराेना संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने इस बार दीपावली पर अस्थायी पटाखा लाइसेंस जारी करने से इनकार कर दिया है।

पुलिस कमिश्नरेट के पास 1375 आवेदन आ चुके थे, राज्य सरकार से आदेश जारी हाेने के बाद अब इन आवेदनों को रद्द कर दिया जाएगा। पटाखा बिक्री के बाद सबसे ज्यादा चिंता एयर पॉल्यूशन काे लेकर है चूंकि काेराेना काल है ताे काेविड मरीजाें के साथ-साथ सामान्य इंसान काे भी जान का खतरा रहता है।
हर साल 1500 लाइसेंस जारी हाेती है, डेढ़ कराेड़ के पटाखे अकेले सहकारिता विभाग बेचता
दिवाली पर आतिशबाजी से शहर की आबाेहवा इस कदर बिगड़ जाती है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से भी ऊपर चला जाता है, पॉल्यूशन का यह स्तर आम इंसान के लिए घातक हाेता है ऐसे में काेविड मरीजाें की स्थिति ताे और ज्यादा बिगड़ सकती है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुधीर भंडारी के अनुसार फेफड़ों में धुआं जाने से खतरा ज्यादा बढ़ जाता है, काेविड मरीजाें के फेफड़ाें में पटाखे के धुआं जाने से इलाज करना और मुश्किल हो जाएगा।

एसएमएस अस्पताल के पूर्व अधीक्षक व अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ.वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि प्रदूषण व पटाखों का धुआं दोनों ही दमा, अस्थमा मरीजों पर ज्यादा अटैक करता है। अस्थमा भवन की एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर डॉ. निष्ठा सिंह ने बताया कि कार्बनडाइ आक्साइड, नाइट्रोजन डाइ आक्साइड, सल्फर डाइ आक्साइड जैसी खतरनाक गैसे निकलती है। इन जहरीली गैसों से अस्थमा, एलर्जिक रायनाटिस, सीओपीडी और कोविड से हुई फेफड़ों की बीमारी आईएलडी के मरीजों के लिए हानिकारक होता है। पटाखाें से निकलने वाले लैड से हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रॉक का खतरा भी है।

दिवाली पर हर साल पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 1500 से ज्यादा अस्थाई लाइसेंस जारी किए जाते है। इसके अलावा 108 लाइसेंस स्थाई और 52 विस्फाेटक विभाग की ओर से लाइसेंस जारी किए हुए है। इन सभी पटाखा व्यापारी हर साल दिवाली कर करीब 40 से 45 कराेड़ रुपए का व्यापार करते है। इसके अलावा सहकारिता विभाग 1 से 1.5 कराेड के पटाखे हर साल बेच देता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिवाली पर आतिशबाजी से शहर की आबाेहवा इस कदर बिगड़ जाती है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से भी ऊपर चला जाता है


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/45-karad-firecrackers-are-sold-in-the-capital-on-diwali-smoke-causes-pollution-to-reach-deadly-levels-127872898.html

ग्रेटर निगम में वाेटिंग प्रक्रिया पूरी हाेते ही भाजपा-कांग्रेस अब बाेर्ड बनाने की रणनीति बनाने में जुट गए है। ग्रेटर के 150 और हैरिटेज के 100 वार्डाें में चुनाव लड़ने वाले 1130 प्रत्याशियाें के भाग्य का फैसला हाेते ही पूरी तस्वीर साफ हाे जाएगी। ग्रेटर निगम में जहां भाजपा मजबूत मानी जा रही है, वहीं कांग्रेस का दावा हैरिटेज में मजबूत है। हालांकि दाेनाें ही पार्टी के नेता ने दाेनाें ही निगमाें में अपनी-अपनी पार्टी का बाेर्ड बनाने का दावा कर रहे है, लेकिन किसके दावे में कितना दम है इसका फैसला मंगलवार काे चुनाव नतीजाें के बाद हाे जाएगा।

राजधानी काे मिलेगी दाे महिला मेयर, कम मतदान% से दाेनाें पार्टियाें के समीकरण फेल
मंगलवार काे नतीजे आने के बाद 10 नवंबर काे दाेनाें निगमाें के मेयर चुने जाएंगे। 11 नवंबर काे डिप्टी मेयर का फैसला हाेगा। पहली बार राजधानी में दाे ओबीसी महिला मेयर चुनी जाएंगी। काेराेना के चलते दाेनाें निगमाें में पिछली बार के मुकाबले गिरे मतदान प्रतिशत ने दाेनाें पार्टियाें के समीकरण बिगाड़ रखे है।

हालांकि कम वाेटिंग प्रतिशत काे भाजपा-कांग्रेस अपने पक्ष में मान रही है। हैरिटेज 100 वार्ड में कांग्रेस 55-60 वार्ड जीतने की दावा कर रही है लेकिन यहां कम से कम 10 से 12 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा-कांग्रेस पर भारी पड़ेंगे।

बाेर्ड बनाने की जिम्मेदारी- कांग्रेस जाेशी-खाचरियावास, भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया

भाजपा-कांग्रेस ने मतदान प्रक्रिया पूरी हाेते ही दाेनाें निगमाें में बाेर्ड बनाने काे लेकर रणनीती पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा चुनाव नतीजे आने के साथ ही बाड़ेबंदी की तैयारी कर रही है, वहीं कांग्रेस निर्दलीयाें पर नजर गड़ाए हुए है। राजधानी में कांग्रेस का बाेर्ड बनाने की अहम जिम्मेदारी मुख्य सचेतक महेश जाेशी और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पर हाेगी, वहीं भाजपा की कमान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, ग्रेटर निगम चुनाव प्रभारी मदन दिलावर और हेरिटेज प्रभारी वासुदेव देवनानी संभालेंगे।

इसके अलावा विधायक कालीचरण सराफ, अशाेक लाहाेटी, नरपत सिंह राजवी भी जिम्मेदारी हाेगी। ग्रेटर निगम चुनाव के प्रभारी भाजपा विधायक मदन दिलावर ने दावा किया है ग्रेटर में भाजपा 80 से 100 वार्ड जीतेगी, वहीं हेरिटेज में भी भाजपा का ही बनेगा। भाजपा किसी की बाड़ेबंदी नहीं कर रही है, भाजपा के निर्वाचित पार्षदाें काे प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बताया कि भाजपा की रणनीति निगम चुनाव में फैल हाे गई, उनका विजन डाॅक्यूमेंट से जनता समझ गई कि इनके दावे में दम नहीं। कांग्रेस ने विकास कार्याें दम पर चुनाव लड़ा। ग्रेटर निगम 150 में से 100 और हैरिटेज में 100 में से 60 वार्ड कांग्रेस जीतकर दाेनाें निगमाें में बाेर्ड बनाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दाेनाें ही पार्टी के नेता ने दाेनाें ही निगमाें में अपनी-अपनी पार्टी का बाेर्ड बनाने का दावा कर रहे है


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/independent-contest-in-greater-bjp-congress-independents-can-play-an-important-role-in-creating-a-board-in-heritage-127873424.html

राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जोधपुर व जयपुर पीठ में आज से केसों की नियमित सुनवाई होगी। नियमित सुनवाई के दौरान वकील वीसी व फिजिकल के दोनों तरीके से पैरवी कर सकेंगे। हाईकोर्ट प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार आज से हाईकोर्ट में सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक नियमित सुनवाई होगी। इस दौरान दोपहर एक से दो बजे तक लंच रहेगा। केसों में वीसी के जरिए सुनवाई के लिए वकीलों को केस के एक दिन पहले ही सूचना देनी होगी। दरअसल लंबे समय से हाईकोर्ट में वीसी से ही सुनवाई हो रही थी।

कोर्ट परिसर में वकीलों को ई पास के जरिए ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं वीसी से पैरवी करने वाले वकीलों का केस का नंबर भी कॉज लिस्ट के अनुसार ही लिया जाएगा। वकीलों के साथ एक केस में एक पक्षकार को ही ई-पास के जरिए कोर्ट परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग से जांच होगी और उसके बाद ही कोर्ट परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।

कोर्ट में उन वकीलों को ही प्रवेश दिया जाएगा जिन्हें केसों में पैरवी करनी है। केवल केस पास ओवर करवाने के लिए वकीलों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडवोकेट क्लर्क का प्रवेश भी उनके आईडी कार्ड के जरिए ही हो सकेगा। नए केसों या अन्य दस्तावेजों को ई-फाइलिंग या मैन्युअली तरीके से पेश किया जा सकेगा। लाॅ इंटर्न के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।
गाइडलाइन : सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनना होगा अनिवार्य
हाईकोर्ट प्रशासन ने कोर्ट परिसर में किसी भी जगह पर वकीलों या अन्य की भीड़भाड़ नहीं करने और सदैव मास्क पहने के भी निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा केन्द्र व राज्य सरकार की कोरोना को लेकर जारी की गई गाइड लाइन व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करना भी जरूरी होगा।
फिजिकल तरीके से भी पैरवी जरूरी : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष करनपाल सिंह का कहना है कि केसों में वीसी के अलावा फिजिकल तरीके से भी पैरवी जरूरी है ताकि पूरे तथ्य कोर्ट के सामने आ सकें। वहीं अधिवक्ता ऋषिकेश महर्षि का कहना है कि कई बार वीसी से पैरवी के दौरान कनेक्टिविटी सही नहीं हो पाती और बीच में ही टूट जाती है। इससे पैरवी अधूरी रह जाती है। हालांकि लॉक डाउन के दौरान वीसी से पैरवी की व्यवस्था सही रही है लेकिन बड़े केसों में फिजिकल तरीके से पैरवी करना जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोर्ट परिसर में वकीलों को ई पास के जरिए ही प्रवेश दिया जाएगा।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/advocates-will-be-able-to-advocate-in-vc-and-physical-ways-admission-of-lawyers-and-parties-will-be-done-through-e-pass-127873497.html

शहर 200 धावकाें ने रविवार काे 5 किमी दाैड़ कर पिन्केथान डे मनाया। यह दाैड़ वुमैन इम्पावरमेंट, हैल्थ एवं ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के लिए पांच किमी की दाैड़ पूरी की। हर साल की तरह इस साल भी एक नवंबर काे देश में 77 शहरों में 237 जगह एवं 10 देशों में 20000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। पिन्केथान के संस्थापक एक्टर एवं सुपर मॉडल मिलंद सोमंद ने धावकों को ऑनलाइन फ्लैग ऑफ किया व महिलाओं के स्वास्थ के लिए दौड़ के महत्व बताए।

इस वर्ष काेविड-19 के चलते ये दौड़ वर्चुवल करवाई गई। कोटा की एम्बेसडर आशा गजराज ने यह दौड़ इस बार दो जगह किशोर सागर तालाब व घटाेत्कच्छ सर्किल पर आयोजित की। इस माैके पर सभी को मानसिक, शारीरिक रूप से हर स्थिति में भावनात्मक रूप से फिट रहने का संकल्प दिलाया। दौड़ में कुछ महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में दौड़ लगाई। 5 किमी दौड़ पूरी करने पर सभी को मैडल दिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
200 runners five km race, celebrated Pinkethan's Day


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/200-runners-five-km-race-celebrated-pinkethans-day-127874024.html

त्याेहारी सीजन के साथ ज्वैलरी शाेरूम सज चुके हैं। वहीं दो दिन बाद करवा चाैथ का त्याेहार भी आ रहा है। करवा चाैथ काे लेकर महिलाओँ ने खरीदारी करना शुरू कर दिया है। वहीं शाेरूम संचालकाें ने महिलाओंकी पसंदीदा ज्वैलरी काे शाेरूम में सजा दिए है। इधर, करवा चाैथ पर गिफ्ट देने के लिए युवक मंगलसूत्र, डायमंड रिंग और नेकलेस की खरीद कर रहे और कइयों ने एडवांस बुकिंग भी करा दी है। महिलाो

में एडजेस्टेबल रिंग की डिमांड है। शहर के ज्वैलर्स का मानना है कि इस बार करवाचौथ को लेकर बाजार में अच्छी खरीदारी हो रही है। एडजेस्टेबल रिंग, इयर रिंग में जोधपुरी कलेक्शन, एंटीक मंगलसूत्र की डिमांड है। बाजार में करवाचौथ को लेकर राेजाना 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की ब्रिकी हो रही है।

पोलकी सेट, रेड हार के साथ पिकॉक रिंग की है डिमांड

मोर वाली अंगूठी : यह नेचुरल डायमंड के साथ कलर स्टोन की बेहतरीन कारीगरी के साथ बनाई जाती है। अंगूठी पहनने के बाद अंगुली हिलाने पर अंगुठी पर लगा मोर नाचता है। इस कारण इसे डांसिंग पिकॉक रिंग कहते है। रिंग की साइज को लेकर दिक्कत होती थी। इसलिए इस बार बाजार में एडजेस्टेबल रिंग की डिमांड है। डायमंड रिंग में 20 हजार से लेकर 6 लाख रुपए तक की डिमांड है।

इधर, मेंहदी लगाने घर आ रहे आर्टिस्ट मास्क वाली डिजाइन इन दिनों ट्रेंड में

उदयपुर | दाे दिन बाद बुधवार काे करवाचौथ है, इसकाे लेकर सुहागिनें तैयारियों में जुटी है। बाजार में भी त्योहार काे लेकर डिजाइनर करवे, साड़ियां अाैर सुहाग के प्रतीकाें की खरीदारी ने जाेर पकड़ा है। काेराेना के चलते इस बार शहरभर में सामूहिक कार्यक्रम अाैर उद्यापन नहीं हाेंगे। संक्रमण के कारण शहर के मेंहदी डिजाइनर्स भी हाेम सर्विस दे रहे हैं। मेंहदी आर्टिस्ट नेहल नेभनानी ने बताया कि काेराेना के चलते महिलाएं स्टूडियो में अाकर मेंहदी लगवाने में हिचक रही है। करवा चाैथ के चलते स्टूडियो में भीड़ की स्थिति बनने की भी आशंका के चलते घर पर जाकर डिजाइन बनाए जा रहे हैं। मेंहदी आर्टिस्ट रानू गर्ग ने बताया कि इस

बार मेंहदी लगाने के पैकेज में भी पिछले साल की तुलना में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सीजन के चलते आर्टिस्ट दिन में 10 से 15 लाेगाें काे मेंहदी लगा रहे हैं। मेंहदी आर्टिस्ट जया कलाल ने बताया कि करवाचौथ के साथ दिवाली अाैर शादियाें के सीजन के चलते पूरे परिवार के लिए पैकेज लिए जा रहे हैं। मेंहदी की डिजाइनों में इस बार मास्क पहने दूल्हा-दुल्हन और फेस डिजाइन ट्रेंड में हैं।
ने बताया कि करवाचौथ के साथ दिवाली अाैर शादियाें के सीजन के चलते पूरे परिवार के लिए पैकेज लिए जा रहे हैं। मेंहदी की डिजाइनों में इस बार मास्क पहने दूल्हा-दुल्हन और फेस डिजाइन ट्रेंड में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Adjustable ring and jaidhpuri collection demand in jewelery, rajana is buying up to 5 crores


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/adjustable-ring-and-jaidhpuri-collection-demand-in-jewelery-rajana-is-buying-up-to-5-crores-127874016.html

हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी के सौजन्य से मुस्लिम ब्लड फाउंडेशन बाड़ी द्वारा वचन पैलेस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री सगीर अहमद ने की। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुझे जगह-जगह जाने का मौका मिला, लेकिन बाड़ी जैसे सौहार्द्र का अनुभव कहीं नहीं हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने कहा कि जिले में बाड़ी सामाजिक कार्यों के लिए सदैव अग्रणी रहती है।

उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने कहा कि इलाके के लोग सामाजिक कार्यों में बेहद रुचि रखते हैं और प्रत्येक सामाजिक कार्य को अपना निजी कार्य समझ जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। पूर्व नगरपालिका चेयरमैन इरफान अहमद ने भी मुस्लिम समाज द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा। शिविर में जिला मुख्य चिकित्साधिकारी गोपाल गोयल, पीएमओ शिवदयाल मंगल बाड़ी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Muslim Blood Foundation set up camp, 232 units donated blood


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/muslim-blood-foundation-set-up-camp-232-units-donated-blood-127874015.html

शहर के निवासी एवं अमेरिका के कैलिफोर्निया में कार्यरत आईटी इंजीनियर 41 वर्षीय विशाल अरोड़ा एवं उनके पुत्र पृथ्वी की डिजायन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स 2021 के रंग बिरंगे कवर पेज पर स्थान मिला है। इस प्रतिष्ठित पुस्तक के कवर पेज के लिए अमेरिका से एंट्री आमंत्रित की गई थी। इसमें इन दोनों पिता-पुत्र की डिजायन चयन हुआ है।

इसमें आर्टिस्ट रॉड हंट द्वारा बुक के कवर पेज पर उकेरे गए बड़े से वूपी कुशन, धमा चौकड़ी के चित्र में विशाल और पृथ्वी को शामिल किया है। पुस्तक को दो सप्ताह पहले रिलीज किया गया है। विशाल कोटा के बूंदी राेड स्थित स्कूल के स्टूडेंट्स और उनके पिता श्यामसुन्दर अरोड़ा बूंदी स्थित एक माइनिंग कंपनी में प्रशासनिक मैनेजर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kota's father-son design on the cover page of the Guinness Book


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/kotas-father-son-design-on-the-cover-page-of-the-guinness-book-127874008.html

जेएलएन अस्पताल प्रशासन ने आखिर कोविड-19 के दौरान आरटीडीसी होटल में ठहरे डॉक्टरों के बिल का 30 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। अब तक भुगतान में टालमटोल होने की वजह से यह राशि 30 लाख तक पहुंच गई थी। होटल में अभी भी पचास रेजीडेंट्स ठहरे हुए हैं।


जानकारी के अनुसार आरटीडीसी प्रशासन राशि के भुगतान के लिए जेएलएन अस्पताल प्रशासन से लगातार तकाजा कर रहा था लेकिन इस मामले काे कभी भी गंभीरता से नहीं लिया। पिछले दिनों यह मामला आरटीडीसी के जयपुर मुख्यालय तक पहुंच गया।

यहां से एक बार फिर अधिकारी 30 लाख की राशि लेने के लिए जेएलएन अस्पताल प्रशासन के पास पत्रावली लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें एक बार फिर आश्वासन का झुनझुना पकड़ा दिया गया था। ये मामला जयपुर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन काे इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा गया। आखिर जिला प्रशासन के आदेशों के बाद गत दिनों यह राशि आरटीडीसी के नाम जारी की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RTDC gets 30 lakhs after order of district administration


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/news/rtdc-gets-30-lakhs-after-order-of-district-administration-127870654.html

जवाहरनगर थाने के कांस्टेबल नरेश मीणा से जानकारी जुटाकर अब एसीबी की जांच का दायरा वर्तमान से लेकर तत्कालीन एसएचओ के कार्यकाल तक पहुंच गया है। एसीबी वर्तमान एसएचओ रहे राजेश सिहाग के साथ ही इनसे पूर्व एसएचओ रहे प्रशांत काैशिक जाे वर्तमान में आरपीएस हनुमानगढ़ में तैनात हैं, की पदाेन्नति से पहले जवाहरनगर एसएचओ रहते की गई एनडीपीएस मामलाें की जांच की पत्रावलियाें काे इस मामले के अनुसंधान में शामिल किया है। एसीबी की ओर से प्रशांत काैशिक के बताैर जवाहरनगर एसएचओ रहते आखिरी 6 माह में तथा राजेश सिहाग के वर्तमान एसएचओ रहते मादक पदार्थ तस्करी के मामलाें में किए गए

अनुसंधान और पेश किए गए चालान की पत्रावलियाें काे जांच के लिए मंगवाया जा रहा है। इसमें से अधिकतर मामलाें के चालान पेश किए जा चुके हैं। इसलिए न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर उनकेे द्वारा जांच के मुकदमाें की पत्रावली मंगवाई जाएगी। जिन मामलाें की फाइलें थाने में ही हैं,उनकाे सीधे थाने से ही तलब किया जा रहा है। एसीबी के जाेधपुर के अधिकारियाें ने बताया कि जवाहनगर एसएचओ रहे प्रशांत काैशिक की

एनडीपीएस घटक की बरामद गाेलियाें के मामले की जांच के दाैरान कांस्टेबल नरेश मीणा जाेधपुर गया थाऔर एक फार्मा काराेबारी काे गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में नरेश मीणा द्वारा फार्मा काराेबारी से वसूली की गई थी। इसमें एसएचओ की भूमिका की जांच की जानी है। आराेपी कांस्टेबल नरेश मीणा से हासिल जानकारी के बाद अब एसएचअाे रहे काैशिक द्वारा

की गई एनडीपीएस मामलाें की जांच की भी निगरानी की जाएगी। इसमें गिरफ्तार किए गए आराेपियाें और मामलाें में पूछताछ किए गए लाेगाें से भी एसीबी जानकारी जुटाएगी कि किसी मामले में काेई नकदी का लेनदेन ताे नहीं हुअा है।

एसीबी का निर्णय, जवाहरनगर थाने में 6 माह में दर्ज एनडीपीएस मामलों की होगी जांच

कानपुर के एक फार्मा व्यवसायी को धमकाकर 16 लाख रुपए की वसूली करने के बाद भी 25 लाख की रिश्वत मांगने और उससे 10 लाख रुपए लेते गिरफ्तार श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाने के कांस्टेबल नरेश मीणा को रिमांड पर लेकर एसीबी जोधपुर के आला अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं। इसी बीच एसीबी को पड़ताल में पता चला कि नरेश मीणा अपने गांव करौली में आलीशान फार्म हाउस बनवा रहा था और इन दिनों वहां कंस्ट्रक्शन चल रहा था। इसके अलावा उसके जयपुर, करौली सहित अन्य शहरों में करोड़ों रुपए कीमत की बेनामी प्रोपर्टी होने की संभावनाओं को देखते हुए अन्य विभागों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। एएसपी (एसीबी जोधपुर) नरेंद्र चौधरी ने बताया कि कांस्टेबल नरेश मीणा से लगातार पूछताछ की जा रही है। उसकी बेनामी संपत्तियाें के बारे में अब तक मिली अपुष्ट सूचनाओं के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। हालांकि, अब तक उसके जयपुर में एक प्लॉट व करौली में बंगला बनवाने की जानकारी भी सामने आई है। इनके अलावा बैंकों से व रजिस्ट्री कार्यालयों से भी जानकारी जुटाई जाएगी। उधर, इस प्रकरण में वांछित जवाहरनगर थानाधिकारी राजेश सिहाग व एएसअाई सोहनलाल अब तक पकड़ में नहीं आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bribery case; DSP Kaushik also under investigation, ACB team reached Sriganganagar


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/bribery-case-dsp-kaushik-also-under-investigation-acb-team-reached-sriganganagar-127870653.html

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस व वाल्मीकि समाज ने संयुक्त रूप से शनिवार काे वाल्मीकि जयंती मनाई। बापू बस्ती के वाल्मीकि भवन में अायाेजित कार्यक्रम में समाज के लाेगाें ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रसाद चढ़ाया। इस दाैरान नगर अध्यक्ष विनाेद चांवरिया ने भगवान वाल्मीकि के बताए सिद्धांताें और आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

संगठन के सन्तोष कुमार डुलगच, रमेश कुमार जमादार, नारायण चांवरिया, जुगल सारवान ने माला पहनाकर दीप प्रज्वलित किए। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया। इस दाैरान उम्मेद चांवरिया, बबलू सारवान, विकेश चांवरिया, कानू राम सारवाण, गजानंद चांवरिया, मुकेश चांवरिया, छोटे लाल सारवाण, संजू चांवरिया, रामस्वरूप चांवरिया, मुरारी चांवरिया, अमित कुमार डुलगच, सुनील डुलगच, विजेन्द्र हठवाल, बबलू जैदिया, अनिल चांवरिया, राजेश डुलगच सहित अन्य माैजूद रहे।

चिड़ावा. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शनिवार को सफाई कर्मियों की बस्ती स्थित मंदिर में वाल्मीकि जयंती मनाई। विहिप जिलाध्यक्ष बैजनाथ मोदी की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम हुआ। कुंभाराम कांगड़ा व बैजनाथ चंदेलिया विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम को विहिप के जिला उपाध्यक्ष किशोरीलाल भार्गव व जिला मंत्री सुनील सिद्धड़ ने भी संबोधित किया।

आयोजन में कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष व्यास, सहमंत्री प्रदीप नेहरा, गणेश चेतीवाल, बजरंग दल सह संयोजक अशोक शर्मा, दुर्गा वाहिनी की पूजा शर्मा, निकिता चौधरी, रश्मि भाटी, विष्णु जैदिया, दीपक पंवार, मुकेशराम, रिंकू चंदेलिया और सुनील कांडा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। पूजन, पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण से कार्यक्रम का समापन हुआ।

खेतड़ी. वाल्मीकि बस्ती स्थित मंदिर में महर्षि वाल्मिकी जयंती मनाई गई। समाज के लोगांे ने पूजा कर आरती की व प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर सुरेश वाल्मिकी, सांवरमल, राजेंद्र, रवि, मधुर जेदिया, राजेश, लक्ष्मण जेदिया, सुखराम जेदिया, राजेश जेदिया आदि मौजूद थे।

बाघोली. गुड़ा के वाल्मीकि मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी लालचंद मेघवंशी ने की। रोहिताश शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने बड़े विद्वान थे। महापुरुषों की जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण कर सके। इस दौरान रुडसिंह शेखावत, हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त मीणा, सुरेश वर्मा, देवेंद्र वर्मा, अजय जेदिया, सुभाष जेदिया, मनोज मीणा, रामनिवास, सुरेश, करन आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मंदिर में मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/jhunjhunu/news/vhp-bajrang-dal-workers-celebrated-maharishi-valmiki-jayanti-in-the-temple-of-the-cleaning-workers-127870516.html

नौरंगपुरा में सुनारी के जमादा जोहड़ी के बालाजी मंदिर में शनिवार को सवामणी का आयोजन किया गया। बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद चूरमे का प्रसाद चढ़ा कर जोत ली। सरपंच कमला भावरिया के नेतृत्व में महिलाओं ने गीत गाए। प्रसाद चढ़ा कर मन्नत मांगी।

उसके बाद सवामणी में नौरंगपुरा, सुनारी, जमादा जोहड़ी, बगड़िया की ढाणी, सेफरागुवार, चक जोधपुरा, हरिपुरा के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात को हीरामल भक्तों ने नेहड़ा भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों में बालाजी महाराज की कथा का वर्णन किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच ताराचंद भावरिया, शीशराम, नंदलाल, हरचंद, बीरबल, गुरुदयाल, सुभाष सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

पचलंगी के गोपीनाथ मंदिर में शरद पूर्णिमा पर रात्रि सवा 12 बारह बजे गोपीनाथजी मंदिर में सवा मण खीर का पुजारी अशोक दास स्वामी के नेतृत्व में भोग लगाया गया। रात्रि में निदेशक सुनील गोयल, अनिल गोयल, पुजारी अशोकदास ने 108 मनु का पाठ किया गया। रात्रि में कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। शनिवार सुबह महाराज बुद्धि प्रकाश के सानिध्य में महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पचलंगी काटलीपुरा, झडाया नगर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंडावा. बालाजी मंदिर भारू में शरद पूर्णिमा पर पुजारी महीपाल स्वामी के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। अध्यापक रामावतार सैन ने बताया कि मदनलाल महीपाल एंड पार्टी द्वारा गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गायक सुभाष चन्द्र ‍पूनिया, विद्याधर स्वामी, गोपाल कृष्ण आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान चन्द्रमा की रोशनी में रखी खीर का बालाजी को भोग लगा कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। तेतरा के रघुनाथ मंदिर में भोग लगाने के बाद खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

सौंथलिया टंकी के पास बालाजी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। पंडित जितेंद्र इंदौरिया ने बताया कि गणेश चैतन्य महाराज के सानिध्य में भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान भागीरथ चावला, राजेन्द्र सनोदिया, मुकेश किलानिया, सत्यनारायण शर्मा एवं भक्तों ने भजनों की प्रस्तुति दी। पंडित मुरारी लाल शर्मा के सानिध्य में बालाजी महाराज के भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया।

खेतड़ी नगर. मंदिरों में शुक्रवार देर रात खीर का भोग लगाया गया। केसीसी के सनातन धर्म मंदिर, जगदंबा मार्केट स्थित हनुमान मंदिर, रोड वाले बालाजी मंदिर, थर्ड सेक्टर स्थित सेन समाज के नारायणी माता मंदिर में धवल चांदनी में खीर का भोग लगा कर प्रसाद वितरित किया गया। सनातन धर्म समिति अध्यक्ष सीमाचलम, उपाध्यक्ष राजेश ढंडेल के सानिध्य में पंडित सुमन तिवाड़ी ने रात बारह बजे खीर का भोग लगाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भक्तों ने दी रात भर नेहड़ा भजनों की प्रस्तुतियां


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/bagholi/news/devotees-took-offerings-at-the-balaji-temple-in-sawamani-hiramal-devotees-gave-presentations-of-nehru-hymns-throughout-the-night-127870508.html

नगरपालिका में शुक्रवार को रंगोली सजा कर नो मास्क-नो एंट्री का संदेश दिया गया। इसके बाद ईओ राकेश कुमार के निर्देशन में कोरोना जागरूकता रैली निकाली गई।

आमजन से समझाइश करते हुए मास्क ही जीवन रक्षक टेबलेट, मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं, बिना मास्क बाहर न जाएं तथा अभी मास्क ही वैक्सीन का संदेश दिया गया। मुख्य बाजार में मास्क वितरित किए गए। पुलिस उप अधीक्षक सतपाल सिंह, समाजसेवी कैलाश चोटिया, अनु महर्षि, महेंद्र सराफ, ओमी पंडित,
भूपेश पारीक, एएसआई कैलाश सिंह आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना जागरूकता रैली निकालते लोग


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/jhunjhunu/news/corona-awareness-rally-held-no-mask-no-entry-given-message-127870500.html

काेराेना के लिहाज से अक्टूबर का महीना सितंबर के मुकाबले राहत वाला साबित हुआ। अक्टूबर में पिछले माह से 2,564 संक्रमित कम मिले और 3,064 राेगी ज्यादा ठीक हुए। माैतें भी 50 कम हुई। इस माह की रिकवरी रेट भी बेहतर रही। 31 दिनाें में 10,244 संक्रमित मिले और 9,073 काे डिस्चार्ज किया गया। पूरे माह में 1,171 राेगी ही बढ़े। जबकि सितंबर में रिकवरी रेट बेहद कम थी।

तब 30 दिनाें में 12,808 राेगी मिले थे और 6,009 ही ठीक हुए थे। यानी पूरे माह में 6,799 राेगी बढ़े थे। शनिवार काे एक साथ 8 माैतें हुई। 289 नए राेगी मिले और इससे अधिक 473 काे डिस्चार्ज किया गया। हालांकि, इस माह के अंतिम सप्ताह में माैताें के लिहाज से संक्रमण फिर आक्रमक हुआ है।

7 दिनाें में 34 माैतें हाे चुकी हैं। पिछले 2 दिन में 15 संक्रमित दम ताेड़ चुके हैं। अगर लगातार बड़ी संख्या में हाे रही माैताें पर अंकुश नहीं लगा ताे सर्दियाें के दिनाें में काेराेना और भयावह स्थिति देखने काे मिलेगी। दाे दिन में 983 राेगियाें का ठीक हाेना भी राहत की बात रही। कुल संक्रमिताें का आंकड़ा 37,397 पहुंच चुका है। इनमें से 24,976 ठीक हुए हैं और 536 माैतें हाे चुकी हैं।

एमजीएच में 4, एम्स में 3 व एमडीएम में एक माैत
शनिवार काे एमजीएच में 4, एम्स में 3 और एमडीएम में एक मौत हुई। एमजीएच में कुड़ी भगतासनी 3जी10 निवासी तुलसी (66), बालसमंद निवासी लक्ष्मण (44), रेजिडेंसी राेड स्थित महाराजा हरिसिंह नगर निवासी प्रताप सिंह (63) व साेजती गेट निवासी माेहम्मद युसुफ (67) का निधन हुआ। वहीं एम्स में नवनीत माथुर (67), भदवासिया निवासी नाथूराम (72) व लाेहावट निवासी पांचाराम (67) और एमडीएम में चाैहाबाे निवासी परमेश्वरी (65) ने दम ताेड़ा।

सर्वाधिक 36 राेगी मधुबन जाेन में मिले
स्थानीय चिकित्सा विभाग की ओर से भी अपनी सूची में शनिवार काे 289 नए राेगी बताए गए। इनमें सर्वाधिक 36 मधुबन जाेन में मिले। इनके अलावा प्रतापनगर में 22, शहर परकोटा में 24, उदयमंदिर में 18, महामंदिर में 21, मसूरिया में 16, शास्त्रीनगर में 29, मधुबन में 36, रेजिडेंसी में 32 व बीजेएस में 19 राेगी मिले। इनके अलावा जिले के बनाड़ (मंडोर) ब्लॉक में 16, सालावास में 18, बिलाड़ा में 11, भोपालगढ़ में 9, ओसियां में 2, फलोदी में 11, बाप में 3, शेरगढ़ में 1 और बालेसर 1 रोगी मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/8-check-289-new-ridges-473-discharges-127870650.html

श्री रमा वैकुंठ (नया रंगजी) मंदिर सात माह के लंबे अंतराल के बाद शनिवार काे अनलॉक हुआ। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए भगवान वैकुंठनाथ के दर्शन किए। मंदिर के व्यवस्थापक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते गत सात माह पूर्व 20 मार्च को मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया था।

शनिवार को सुबह 8.15 बजे विशेष मुहूर्त में दक्षिण भारतीय पुजारी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के कपाट खोले। इसी के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन करना शुरू कर दिया। बताया कि कोरोना गाइडलाइन के तहत मंदिर मेंं माकूल व्यवस्था की गई है। दर्शनार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी। इसके लिए मंदिर के प्रवेश मार्ग पर गोले बनाए गए हैं।

दर्शनार्थियों को बिना मास्क मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा मंदिर प्रबंधन की ओर से सेनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु मंदिर में फूल-प्रसाद, माला, जल आदि नहीं चढ़ा सकेंगे। बताया गया है कि मंदिर मंगला आरती के साथ खुलेगा। दोपहर 12 से बजे 4 बजे तक तथा शाम 4 से रात 9 बजे तक मंदिर खुला रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After 7 months, devotees visited Lord Vaikunthanath


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/pushkar/news/after-7-months-devotees-visited-lord-vaikunthanath-127870649.html

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर पुष्कर में पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैद है। इसके चलते शनिवार को नायब तहसीलदार रामकिशोर शर्मा ने पुलिस की मौजूदगी में पुष्कर के निकटवर्ती गुर्जर बाहुल्य गांव देवनगर में गुर्जर समाज के पंच-पटेलों की बैठक ली। उन्हें कोरोना आपदा का हवाला देते हुए गुर्जर आंदोलन में भाग नहीं लेने के लिए समझाइश कर पाबंद किया।

इस पर चौपाल में उपस्थित पंचों ने प्रशासन को पूरा विश्वास दिलाया कि वे न तो आंदोलन में भाग लेने और न ही कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करेंगे। सिर्फ सक्षम अधिकारी को ज्ञापन देंगे। इस पर प्रशासन ने प्रबुद्ध लोगों के हस्ताक्षर करा कर लिखित में सहमति भी ली। बैठक में मदन लाल गुर्जर, देवसेना के अध्यक्ष ओम प्रकाश, नारायण, देवराज, बलदेव आदि गुर्जर समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gurjars assured not to agitate in Pushkar


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/pushkar/news/gurjars-assured-not-to-agitate-in-pushkar-127870642.html

शहर के नजदीक 3 दिन पूर्व ईंट भट्ठे के पास जमीन गड्ढा खाेदकर दबाए गए महिला के शव काे लेकर मृतका पूजा के पति मनिंद्रसिंह शर्मा उर्फ माेनू पुत्र हरजिंद्रसिंह ने वारदात कबूल ली है। 18 अक्टूबर काे अापसी तकरार के बाद माेनू ने पत्नी की गाला घोटकर हत्या कर दी थी। बाद में शव खाले के पास दबा दिया था। कबूलनामे के बाद पुलिस ने आराेपी पति काे गिरफ्तार कर लिया है। दाेनाें का सात साल पहले प्रेम विवाह

हुआ था। मृतका के तीन बच्चे हैं। अाराेपी काे शनिवार काे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दाे दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। आराेपी काे गुरुवार काे राउंडअप कर लिया गया था। जबकि शुक्रवार काे पाेस्टमार्टम के बाद शव मृतका की ननद व जेठ के सुपुर्द कर दिया था। मामले को लेकर श्रीगंगानगर राेड पर चक 12 अाे के निकट स्थित भट्ठा मालिक संदीप कुमार अराेड़ा निवासी वार्ड नंबर 7 श्रीकरणपुर ने पुलिस थाने में बुधवार

काे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अाराेपी मनिंद्र सिंह उर्फ मोनू पुत्र हरजिंदर सिंह उम्र 28 वर्ष मूल रूप से सिरसा का निवासी है। यहां भट्ठे पर 12 आे ईंट भट्ठे पत्नी पूजा व बच्चाें के साथ रहता था। जबकि पत्नी पूजा पुत्री चंद्रशेखर उम्र 24 वर्ष मूल रूप से गांव उगरहा जिला दरभंगा बिहार की निवासी थी।

श्रीगंगानगर में भानजी से मिलकर लाैटा उसी रात हुआ पत्नी से विवाद और कर दी हत्या

पूछताछ में आराेपी मनिंद्र ने बताया कि 16 अक्टूबर को वह ईंट भट्ठा मालिक से रुपए लेकर श्रीगंगानगर भानजी के पास गया था। भानजी ने बेटे काे जन्म दिया है। वह 18 अक्टूबर काे शाम काे लाैटा ताे रात काे श्रीगंगानगर जाने की बात पर पति-पत्नी में तकरार हाे गई। इस बीच शराब के नशे में मनिंद्र ने चुन्नी से पत्नी का गला घाेट दिया। जिससे उसकी माैत हाे गई। बाद में उसने भट्ठे के पास एक खाले में करीब 4 फुट गहरा

गड्ढा खाेदकर शव दबा दिया। धीरे-धीरे कुत्ताें व जंगली जानवराें गड्ढे से मिट्टी हटा दी। इस बीच बाल आसपास बिखर गए। 29 अक्टूबर को नरमे की चुगाई करते मजदूर व खेत मालिक तेजू सिंह मोड़ा काे संदेह हुअा। उसके बाद उन्हाेंने ईंट भट्ठा मालिक को सूचना दी। इसके बाद भट्ठा मालिक ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या कर शव छुपाने का मामला थाने में दर्ज करवाया।

दाे दिन काम पर गया, बहन काे बताया- पूजा अपने मायके गई है
थाना प्रभारी आलाेकसिंह ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुअा है कि पत्नी की हत्या के बाद मनिंद्र दो बच्चों 5 साल के दिव्यांश व 3 साल की गाैरी काे घर छाेड़कर 2 दिन तक मजदूरी करने भट्ठे पर गया। दाे दिन बाद उसने दाेनाें बच्चाें काे अपनी बहन बहन के पास श्रीकरणपुर में बच्चाें काे छाेड़ दिया। जब उसकी बहन ने पूजा के बारे में पूछा ताे मनिंद्र सिंह नेे बहाना बनाया कि वह बड़े बेटे काे लाने के लिए दरभंगा बिहार गई है।
छोड़ने आया तो बहन ने जब पूजा के बारे में पूछा तो मनिंदर ने बताया कि पूजा अपने बड़े बेटे 7 वर्षीय गौरव को लेने के लिए दरभंगा बिहार गई है। दाेनाें बच्चाें काे बहन के पास छाेड़ने के बाद मनिंद्र इधर-उधर ही भटकता रहा। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने भी नहीं गया। शव का पता लगने पर पुलिस ने मजदूराें से पूछताछ की ताे जानकारी मिली कि पूजा कई दिन से गायब है। मनिंद्र की गतिविधियां संदिग्ध हैं। इस पर पुलिस ने अाराेपी काे राउंडअप कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After arrest, wife was strangled by liquorice drunk, arrested


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/after-arrest-wife-was-strangled-by-liquorice-drunk-arrested-127870639.html

सियारा गांव निवासी 27 वर्षीय युवक 4 दिन पूर्व पिता को ड्यूटी पर छोड़ने के पश्चात घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन शनिवार को जोधपुर के कायलाना झील मृत मिला। पुलिस के अनुसार सियारा निवासी रानी दान राव ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भतीज अर्जुन राव पुत्र कानाराम राव पीपाड़ में साड़ी की दुकान पर पिछले 5 साल से नौकरी कर रहा था।

परिवार में डेथ होने के कारण वह तीन दिन के अवकाश पर था। इसके अवकाश की अवधि में मालिक मदनलाल पुत्र मोहनलाल पटेल निवासी पटेल नगर ने दो सहकर्मचारियों (पवनसिंह पुत्र हरीसिंह राजपुरोहित निवासी पीपाड़ शहर व साहिल पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी पीपाड़) के साथ मिलकर चोरी की मनगढ़ंत कहानी बनाई। क्योंकि उसके पिता का उसके साथ लेनदेन था।

अर्जुन के 1 साल की तनख्वाह बाकी थी। 27 अक्टूबर को पूनम साड़ी के मालिक मदनलाल ने अपने कर्मचारी पवनसिंह व साहिल से कॉल करवाया व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। झूठी चोरी का इल्जाम लगाकर दबाव बनाया। जिसे अर्जुन राव अपनी बेइज्जती तथा अपने पिता द्वारा दिए गए पैसे डूबने की आशंका से डर गया। वह डिप्रेशन में आ गया। अर्जुन ने 27 अक्टूबर की रात को सुसाइड नोट लिखा। 28 अक्टूबर को उसके पिता कानाराम राव की ड्यूटी नगर निगम चुनाव जोधपुर में थी जिनको पीपाड़ छोड़ने के लिए सुबह 8 बजे घर से निकला। वह अपने पिताजी को बस में बिठा कर दुकान जाने का बोला। सुबह करीब सात बजे पवनसिंह व चेनाराम पुत्र भंवरजी देवासी निवासी मालावास थे।

दोनों मोटर साइकल से सियारा अर्जुन के घर आए और अर्जुन के बारे में पूछा। उसकी मां ने उसके पीपाड़ जाने का बताया। तुरंत दोनों मोटरसाइकिल लेकर पीपाड़ की तरफ भागे व चाय पीने का बोला तो भी नहीं रुके। दिनभर अर्जुन के घर नहीं आने तथा मोबाइल बंद होने पर चिंता हुई। जिस पर बोरुंदा पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने हत्या करने की भी आशंका जताई है। सुसाइड किया है तो भी प्रताड़ित होकर। पुलिस ने मामला दर्ज करवाकर जांच शुरू की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The body of the young man who did not return home after boarding his father was found in Kayalana after 4 days


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/the-body-of-the-young-man-who-did-not-return-home-after-boarding-his-father-was-found-in-kayalana-after-4-days-127870638.html

शातिर चाेराें ने क्रिश्चयन गंज इलाके में लाेहागल राेड ग्लाेबल काॅलेज के पीछे काॅलाेनी में शु्क्रवार रात काे एक साथ तीन सूने मकानाें काे खंगाला। चाेर करीब 30 लाख का माल समेट कर ले गए। तीनाें मकान सूने थे और मालिक अपने परिजनाें के साथ बाहर गए थे।
क्रिश्चयन गंज थाना पुलिस दल ने शनिवार काे माैके पर पहुंच कर जांच की। मकानाें के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं है, जबकि मकानाें तक आने के रास्ताें में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के लिए मददगार हाे सकती है। प्रारंभिक ताैर पर माना जा रहा है कि चाेराें ने सूने मकानाें की रैकी करने के बाद वारदात काे अंजाम दिया है।
गश्त पर सवाल
इलाके के लाेगाें ने बताया कि वारदाताें से पुलिस की निगरानी और गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हाे गए हैं। लाेहागल इलाका सुनसान रहता है। पुलिस गश्त नियमित नहीं हाेने के कारण अपराधियाें के हाैसले बढ़े हुए हैं।

तीनाें मकानाें के ताले ताेड़े

ग्लाेबल काॅलेज के पीछे देवनगर निवासी दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ बाहर गया था। पड़ाेसियाें ने बताया कि मकान के ताले टूटे हैं और भीतर सामान बिखरा पड़ा है। चाेराें ने शुक्रवार रात मकान के ताले ताेड़ कर अालमारी से करीब दाे लाख रुपए कैश और 45 ताेला साेने के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान पार किया है। चाेरी गए सामान की कीमत करीब 25 लाख है।

इसी तरह उत्तमचंद और लाेकेन्द्र सिंह के सूने मकानाें काे भी चाेराें ने खंगाल दिया। उत्तमचंद के अनुसार चाेर जेवर और नकदी सहित करीब सवा लाख का सामान ले गए, जबकि लाेकेन्द्र सिंह के अनुसार करीब एक लाख के जेवर व नकदी चाेरी हुई। पुलिस काे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज से उम्मीद है। घटनास्थल के आसपास काेई कैमरा नहीं है, जबकि रास्ताें पर लगे कैमराें की फुटेज से संदिग्ध लाेगाें की पहचान हाे सकती है।

फेरी लगाकर सामान बेचने वालाें पर शक

पीड़ित मकान मालिकाें का शक है कि इलाके में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले संदिग्ध हैं। इनमें से ही किसी ने सूने मकानाें की रैकी की है, इसके आधार पर एक साथ चाेराें ने तीनाें मकानाें काे खंगाला है। पुलिस संदिग्ध लाेगाें की पड़ताल कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three million houses stolen


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/news/three-million-houses-stolen-127870626.html

पिछले 4 दिन से सफाई कर्मियों के हड़ताल रहने के दौरान पीएचसी पर लगे गंदगी के अंबार की सफाई शुक्रवार सुबह 6 बजे अकेले सरपंच रविन्द्र गुप्ता ने की।

सरपंच की ओर से अंदर की सफाई करने के बाद जब पंचायत कर्मियों सहित गांव के अन्य लोगों को पता चला तो माैके पर कई लाेग जमा हाे गए। जिन्हाेंने सरपंच के साथ मिलकर बाहर सफाई की। सरपंच गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में सफाई की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The sarpanch did shramdaan


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/bapawar/news/the-sarpanch-did-shramdaan-127870624.html

शहर की कई काॅलाेनियाें में रविवार काे पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली बंद के दाैरान बिजली लाइनाें के रखरखाव का काम किया जाएगा। डिस्काॅम के एक्सईएन वीआई परिहार ने बताया कि जवाहरनगर जीएसएस से निकलने वाले हाउसिंग बाेर्ड फीडर जेटीटी मिल से निकलने वाले जैड माइनर फीडर की बिजली सुबह 7 से दाेपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इससे जवाहरनगर सेक्टर दाे, तीन व चार, तहसील कार्यालय, माेती विहार, तिलक नगर, हाउसिंग बाेर्ड, आस्था किडनी हाॅस्पिटल, दुर्गा विहार, चक सात जैड, नाै जैड, 10 जैड, चक तीन बी, पांच बी व आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/power-shutdown-in-different-colonies-of-the-city-from-7-am-to-12-pm-today-127870621.html

कस्बे में शनिवार को श्रीकल्याण राय मंदिर में चोरासी गांव किराड समाज की शरद पूर्णिमा महोत्सव पर बैठक सीताराम मेहता की अध्यक्षता में हुई। शरद पूर्णिमा महोत्सव पर शुक्रवार रात को श्रीकल्याणराय भगवान के मंदिर को दूधिया रोशनी से सजाया गया। नगर के प्रमुख मंदिरों को भी विशेष साज सजावट करके सजाया। रातभर शरद ऋतु के बीच जागरण किया।

शनिवार को चौरासी किराड़ समाज की बैठक में गत वर्ष का हिसाब किताब बताया। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद मेघराज मेहता किशनपुरा को चुना गया। उपाध्यक्ष राम कल्याण मेहता, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन मेहता, महामंत्री रामलाल मेहता व हरिप्रसाद मेहता को सर्वसम्मति से चुना गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियाें का स्वागत किया गया।इस दाैरान शिवराम मेहता, बाबूलाल मेहता, गिर्राज मेहता, हरि भगवान मेहता, बृजमोहन मेहता, महेंद्र मेहता, बद्रीलाल मेहता, द्वारकालाल मेहता शामिल थे। वहीं बैठक में भामाशाह प्रेमचंद मेहता ने एक लाख रुपए श्रीकल्याणराय भगवान के मंदिर परिसर में चल महादेव मंदिर निर्माण में सहयाेग के लिए दिए। इस पर समाज के लोगों ने प्रेमचंद का सम्मान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/sangod/news/formation-of-executive-of-kirad-society-127870622.html

कस्बे में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। सत्यनारायण भगवान के मंदिर पर ठाकुरजी को श्वेत वस्त्र पहनाए गए। कर्णेश्वर महादेव मंदिर, कुमावत मंदिर, चित्तौड़ा धाम हनुमान मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, श्रीराम मंदिर, सगसजी महाराज मंदिर बालापुरा धाम पर विद्युत साज सज्जा कर व भजन कीर्तन रात्रि जागरण किया गया। खीर का प्रसाद बनाकर भोग लगाया व रात्रि जागरण किया। मध्य रात्रि 12 बजे आरती के बाद भोग लगाया।

क्षेत्र में शनिवार को शरद पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में देव प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। रात में धवल चांदनी में रखी हुई खीर का ठाकुरजी को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस खीर की मान्यता यह है कि इसको खाने से सभी प्रकार के रोग व विकार दूर होते हैं। वहीं गौतम सेवा संस्थान पर भी समाज की ओर से शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाकर खीर का वितरण किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhajan-Kirtan performed on Sharad Purnima and distributed prasad of Kheer


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/kanwas/news/bhajan-kirtan-performed-on-sharad-purnima-and-distributed-prasad-of-kheer-127870617.html

दीपावली त्योहार में मिलावटखोरी रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बावजूद भारी मात्रा में नकली मावे की सप्लाई शुरू हो गई है। शनिवार तड़के 4 बजे आईपीएस हरिशंकर ने मुखबिर की इत्तला पर न्यू बस स्टैंड पर वीडियोकोच से उतारे जा रहे मावे को जब्त कर चिकित्सा विभाग द्वारा माल की सैंपलिंग कराई गई।


जांच में मावा नकली पाया गया। प्रारंभिक जांच में डेढ़ सौ किलो मावा धौलपुर, आगरा, बीकानेर से आने की बात सामने आई। पुलिस ने दादिया स्थित एक मिठाई की दुकान पर भी दबिश दी। वहां फ्रीजर में दूषित मावा मिला। शुरूआती पड़ताल में सामने आया कि भारी मात्रा में नकली मावा शहर में कई मिष्ठान व्यापारियों के यहां पहुंचना था।

पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर नकली मावे को नष्ट किया। पुलिस ने नकली मावे की आने वाली खेप और शहर में पहुंचने वाली दुकानों के बारे में जांच शुरू कर दी है। आईपीएस हरिशंकर को मुखबिर से इत्तला मिली कि सुबह 4 बजे धौलपुर से चलने वाली वीडियोकोच बस में भारी मात्रा में नकली मावा किशनगढ़ पहुंचाया जा रहा है।

कुछ देर में न्यू बस स्टैंड पर बोरे उतारे जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरों की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में मावा मिला। बस चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उन्हें धौलपुर से पैसे देकर माल किशनगढ़ उतारने के लिए कहा गया था। पैसे के लालच में वे माल लेकर आ गए।

किशनगढ़ में किसके यहां पहुंचाना था इसके बारे में चालक अनभिज्ञता जाहिर की। लेकिन पुलिस को चालक ने दुकानदार के मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिए जो चालक के संपर्क में था। पुलिस ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने मावे के सैंपल लेकर जांच की तो मावा पूरी तरह नकली पाया गया।

इस पर करीब 150 किलो मावे को जब्त कर मदनगंज थाने लाया गया। यहां से आईपीएस हरिशंकर दादिया स्थित मावा बनाने वाले दुकानदार के यहां दबिश दी। दुकान के डी फ्रिजर में मावा मिला। मावे की जांच की तो वह दूषित पाया गया। मावे के सैंपल लेकर आगे भिजवा दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


16 दुकानों पर किए निरीक्षण, 7 नमूने
लिए, वसूला जुर्माना : स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 16 प्रतिष्ठानों पर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जांच की गई। जांच में कई दुकानों के सैंपल लिए गए। जिसमें कुछ सैंपल फेल होने पर विभाग द्वारा जुर्माना लगाया गया। टीम की कार्रवाई सुबह से चलती रही। कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 16 दुकानों के निरीक्षण किए। जिसमें सात प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए। जिसमें पहाड़िया चौराहे के पास स्थित मैसर्स नत्थूलाल मूलचंद से हल्दी, पाउडर, मैसर्स राकेश साहू मावा भंडार से मावा, मैसर्स बालाजी मिष्ठान भंडार, पावर हाऊस के सामने से जुर्माना वसूला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नकली मावे का सैंपल लेकर निस्तारण करती चिकित्सा विभाग की टीम।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/news/150-kilo-mawa-reached-kishangarh-from-dholpur-fake-destroyed-by-police-127870616.html

अक्टूबर का महीना काेराेना के नाम ही रहा। तेजी से काेराेना वायरस का संक्रमण फैला। शनिवार को जिले में 117 नए कोरोना रोगी मिले। सेतिया फार्म निवासी एक पॉजिटिव रोगी की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक मिलने वाले पॉजिटिव रोगियों की संख्या 5126 हो चुकी है। अक्टूबर में 2971 कोरोना रोगी मिले। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में शनिवार को जिले में 84 पॉजिटिव रोगी ही मिलना बताया

जा रहा है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 3640 रोगी पॉजिटिव हुए हैं।सेतिया फार्म निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। वहां कोरोना सैंपल की टेस्टिंग करवाने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बीती रात उनकी इलाज के दौरान ही मृत्यु हो गई। जिले में कोरोना की वजह से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। मार्च में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद

श्रीगंगानगर जिले में पहला रोगी 20 मई को मिला। जिले में मई में 6 रोगी, जून में 52, जुलाई में 185, अगस्त में 583 और सितंबर में 1329 रोगी मिले। इन पांच महीनों में 2155 पॉजिटिव रोगी मिले। अक्टूबर में कोराेना रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी। इस महीने 13 दिन ऐसे भी रहे जब नए रोगियों का शतक लगा। इन शतक वाले 13 दिनों में 1731 रोगी मिले। एक महीने में सर्वाधिक 186 रोगी मिलने का रिकॉर्ड भी इसी महीने बना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
117 patients of Corona found, one more killed, Oct. Found 2971 patients in


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/117-patients-of-corona-found-one-more-killed-oct-found-2971-patients-in-127870615.html