कोरोना संक्रमण के इस दौर में सोमवार को प्रदेशभर में प्री-डीएलएड परीक्षा हुई। कोरोना रोकथाम की एडवाइजरी के साथ परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के हाथ साबुन से धुलाए गए व सेनेटाइज किए गए। सभी परीक्षार्थी मास्क लगाए नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना में एक रूम में 24 की बजाय 15 स्टूडेंट्स को ही बिठाया गया।

प्रारम्भिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक द्विवर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम ‘डीएलएड’ की प्रवेश परीक्षा प्री-डीएलएड सोमवार को बीकानेर में 118 केंद्रों पर हुई। दोपहर 2 से 5 बजे तक हुई इस परीक्षा में बीकानेर जिले से 19085 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि 1927 लोग परीक्षा देने नहीं पहुंचे। बीकानेर में 90.82 प्रतिशत उपस्थिति रही। अभ्यर्थी एक घंटे पहले संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना शुरू हो गए। परीक्षार्थियों को एक-एक करके केंद्र में एंट्री दी गई। परीक्षा समाप्ति के बाद कुछ सेंटर पर भीड़भाड़ रही।

स्टेट हाईलाइट्स

  • 33 जिलों में 3656 परीक्षा केंद्रों पर
  • 6,69,613 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे
  • 6,12,187 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए
  • 57,426 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे
  • 91.42% रही उपस्थिति
  • बीकानेर में 118 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न रही है। - राजकुमार शर्मा, सीडीईओ, बीकानेर

बीकानेर में एक सेंटर पर जेईई मेंस आज से

जेईई मेंस परीक्षा एक सितंबर से शुरू होगी, जो 6 सितंबर तक चलेगी। बीकानेर में जेईई मेंस के लिए करीब 1300 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा दो पारियों में ऑनलाइन होगी। पहली पारी में सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी पारी में दोपहर 3 से 6 बजे तक परीक्षा होगी। बीकानेर में परीक्षा के लिए एक सेंटर गठित किया गया है। परीक्षा जिला समन्वयक विश्वजीत गौड़ ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का परीक्षा में पूर्ण पालन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महारानी स्कूल में परीक्षा के लिए कतार में लगी छात्राएं अंदर जाने से पूर्व हाथों को सेनीटाइज किया गया।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/9082-attendance-in-bikaner-1927-candidates-did-not-reach-the-exam-127673482.html

रामपुरा कोतवाली पुलिस थाने की नया दरवाजा पुलिस चौकी की छत का प्लास्टर रविवार को अचानक भरभरा कर गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त चौकी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुबह पुलिसकर्मी चौकी पर पहुंचे तो उन्हें छत की दीवार टूटी नजर आई और प्लास्टर गिरा हुआ था।

पुलिसकर्मियों का कहना है कि चौकी पिछले 10 साल से इसी हालात में है। यहां पर 2 साल पहले भी दीवार टूट कर इसी तरह गिरी थी और यहां मौजूद पुलिसकर्मी के सिर पर पत्थर के लगने से उसका सिर फूट गया था। इसके बाद से यहां पर पुलिसकर्मी ज्यादातर बैठते भी नहीं है। नया दरवाजा पुलिस चौकी सिर्फ कहने की पुलिस चौकी है। यहां पर पुलिस चौकी के हिसाब से न ही तो कोई व्यवस्था है और न ही पुलिसकर्मी यहां पर पुलिस चौकी की तरह बैठते हैं क्योंकि उन्हें प्रतिबल अपनी जान का खतरा बना रहता है।
रामपुरा सीआई पवन कुमार ने बताया कि जिस समय पुलिस चौकी की छत का प्लास्टर गिरा उस समय वहां पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया। मैंने कुछ समय पूर्व ही यूआईटी को इस संबंध में पत्र लिखा था कि यहां की मरम्मत करवाई जाए। उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

पुलिस 5 साल से यूआईटी काे मरम्मत के लिए लिख रही पत्र
रामपुरा पुलिस थाने की नया दरवाजा पुलिस चौकी का निर्माण कार्य यूआईटी के अंडर में आता है। रामपुरा पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी पिछले 5 साल से लगातार यूआईटी को पत्र लिख रहे हैं। हर साल बरसात के समय पुलिसकर्मी यूआईटी को पत्र लिखकर पुलिस चौकी को दुरुस्त करवाने और यहां पर मरम्मत कार्य करवाने के लिए पत्र लिखते हैं। लेकिन, हर साल यूआईटी के अफसर इस चिट्ठी को कचरे के डिब्बे में डाल कर कोई ध्यान नहीं देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The plaster of the police post's roof fell, a big accident averted


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/the-plaster-of-the-police-posts-roof-fell-a-big-accident-averted-127673477.html

मकबरा थाना क्षेत्र के हिरन बाजार में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि हिरन बाजार बाबू भाई की गली में रहने वाले शाकिर ने कमरे की कुंडी लगाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने युवक को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई और अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर खिड़की से कमरे में देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस व परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस का कहना है कि ने किसी प्रकार का सुसाइड नोट नही मिलने से मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/the-young-man-died-by-hanging-in-the-tomb-127673473.html

आईएल परिसर में निर्माण कार्यों के दौरान पुराने बरगद व नीम के पेड़ को काटने के प्रयास का प्रबुद्धजनों, पर्यावरण प्रेमियों व भाजपा ने विरोध किया है। लाेगाें ने कलेक्टर उज्ज्वल राठाैड़ से मुलाकात कर पेड़ बचाने की मांग की है। लाेगाें ने कहा कि जब रूस के इंजीनियराें द्वारा आईएल का निर्माण किया जा रहा था, तब भी उन्हाेंने इस पेड़ काे नहीं काटा। ये शहर की धराेहर।

आईएल परिसर के निकट विज्ञाननगर निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. केजी दायमा ने पेड़ काटने हुए कुछ लोगों को देखा तो शहर के जागरूक लोगों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि आईएल में बड़ी संख्या में बंदर और मोरों का बसेरा है। इस परिसर में जो भी निर्माण कार्य हो रहा है पेड़ों को काटे बिना होना चाहिए। पर्यावरणविद् बृजेश विजयवर्गीय ने जिला कलेक्टर से भेंट कर पेड़ों को बचाने की अपील की।

गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी जीडी पटेल, आर्य प्रतिनिधि सभा के अर्जुन देव चड्ढा, गौ ग्राम सेवा संघ के खेमराज यादव, संजय पारीक, बाॅयलोजिस्ट डाॅ. कृष्णेंद्र सिंह, रिषि पाल सिंह, नरेश शर्मा आदि ने पेड़ काटने को गलत बताया है। वहीं भाजपा शहर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने बताया कि भाजपा इसका विरोध करेगी।

काेई विकल्प नहीं बचा
^पेड़ सड़क निर्माण के बीच में आ रहे हैं, इनकाे बचाने के लिए सभी विकल्पाें का अध्ययन कर चुके हैं। काेई रास्ता नहीं बचा। तब जाकर इन पेड़ाें काे काटने का निर्णय लिया है। अभी तक यही निर्णय है। - शैलेंद्र जैन एक्सईएन यूआईटी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/uit-to-cut-200-year-old-banyan-tree-in-il-protests-begin-127673468.html

काेविड पाॅजिटिव राेगियाें का आंकड़ा साेमवार काे अपेक्षाकृत कम हाेकर 35 पर ही रहा वहीं माैत का सिलसिला नहीं थमा। दाे मृतकाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। ऐसे में अगस्त का महीना खत्म हाेते-हाेते काेविड के प्रकाेप काे परवान चढ़ाया। इस एक महीने में 42 पाॅजिटिव व्यक्तियाें की माैत हाे गई और 2869 नए राेगी रिपाेर्ट हुए। ऐसे में अब तक 4901 पाॅजिटिव हाे चुके हैं। मतलब यह कि 5000 के नजदीक आंकड़ा पहुुंच चुका है जिनमें से 88 पाॅजिटिव की माैत हाे गई।


इन सबके बीच साेमवार काे प्रशासन ने काेविड नियंत्रण की महत्वपूर्ण मीटिंग कर तय किया है कि अब जब तक जरूरी नहीं हाेगा मरीजाें काे हाॅस्पिटल नहीं लाया जाएगा। कलेक्टर नमित मेहता की माैजूदगी में हुई मीटिंग में तय हुआ कि बगैर लक्षणाें वाले सभी मरीजाें काे घर पर ही रहना हाेगा। मतलब यह कि अब काेविड केयर सेंटर बंद हाेंगे। गंभीर लक्षण वाले राेगियाें काे पीबीएम काेविड हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया जाएगा।

इसके साथ ही पीबीएम में हर वक्त 10 काेविड बैड खाली रखे जाएंगे ताकि घर पर माैजूद राेगियाें में से किसी तबीयत बिगड़े ताे तुरंत वहां पहुंचते ही इलाज शुरू हाे सके। हाेम क्वारेंटाइन मरीजाें की देखभाल स्वास्थ्य टीमें घर जाकर करेगी वहीं प्रशासनिक अधिकारी इस पर निगरानी रखेंगे। इस मीटिंग में एडीएम ए.एच.गाैरी, सुुनीता चाैधरी, यूअाईटी सेक्रेट्री मेघराजसिंह मीना, पीबीएम हाॅस्पिटल सुपरिंटेंडेंट डा.माेहम्मद सलीम, सीएमएचओ डा.बी.एल.मीणा आदि माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/da-mathe-35-positives-42-maanats-2869-new-patients-in-august-127673466.html

जवाहर नवोदय विद्यालय खैराबाद जिला कोटा में 11वीं (वाणिज्य संकाय) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त से बढ़ाकर 7 सितंबर दिया गया है। प्राचार्य अमर सिंह रावत ने बताया कि अतः इच्छुक विद्यार्थीजो कि अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके हैं वे 7 सितंबर तक अपना आवेदन ऑनलाइन नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट के माध्यम से प्रस्तुत कर बड़ी हुई अंतिम तिथि का लाभ उठा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/the-last-date-for-admission-in-11th-is-extended-to-7-september-127673465.html

कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ शहर के थाना अनंतपुरा में सुभाषनगर सेकंड, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, ओम एन्क्लेव, आकाशनगर, मंगलधाम के पास, राजपूत कॉलोनी में, गुमानपुरा में शारदा चौक छावनी, रामचन्द्रपुरा गली नंबर-1 छावनी, कुम्हार मोहल्ला छावनी, टीचर्स कॉलोनी, शॉपिंग सेन्टर, न्यू कॉलोनी, हनुमान मंदिर के पास बल्लभबाड़ी, नहर के पास गोरधनपुरा, कुन्हाड़ी में स्थित पार्श्वनाथ एन्क्लेव, सुमन विहार, पंचवटी नगर, बालाजी टाउन, गिरधरपुरा, बालिता रोड, मोहन लाल सुखाड़िया आवासीय योजना नान्ता, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, थर्मल गेस्ट हाउस सकतपुरा, आदर्शनगर, कृष्णा विहार, चंचल विहार, गुरुद्वारा के सामने बड़गांव, लक्ष्मण विहार, विकासनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बालिता रोड, माइल स्टोन, नयाखेड़ा और रामदेव मंदिर के पास बड़गांव में, थाना महावीरनगर में स्थित महावीरनगर विस्तार योजना, महावीरनगर सेकंड, रंगविहार, बोम्बे योजना रंगबाड़ी, गुजराती मोहल्ला केशवपुरा सेक्टर-4, केशवपुरा सेक्टर-7, महावीरनगर थर्ड, केशवपुरा सेक्टर-7, 688 बालाजीनगर रंगबाड़ी, रामदेव मंदिर के पास रंगबाड़ी, बालाजीनगर स्पेशल रंगबाड़ी, महावीरनगर विस्तार योजना में कर्फ्यू लगा दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/curfew-imposed-in-7-police-station-areas-of-the-city-127673457.html

हल्ला बाेल..राज्य सरकार के विरुद्ध भाजपा के इस प्रदेशव्यापी अभियान में साेमवार काे जहां बीकानेर में बिजली कंपनी के प्रत्येक दफ्तर के आगे अलग-अलग मंडलाें के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियाें ने प्रदर्शन किए वहीं मुख्य कार्यालय के आगे शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रतापसिंह, कार्यक्रम प्रभारी माेहन सुराणा सहित प्रमुख नेताओं की माैजूदगी में विराेध प्रदर्शन हुआ। बिजली की बढ़ी दराें, मीटर बदलने में मनमानी, बिल माफ करने जैसे मुद्दाें पर हुए इस आंदाेलन में बीकानेर में सीधे ताैर पर स्थानीय विधायक और ऊर्जा मंत्री डा.बी.डी.कल्ला निशाने पर रहे।

प्रत्येक दफ्तर के आगे कल्ला के पुतले फूंके गए। सरकार विराेधी नारे लगाए। बेतहाशा बढ़े हुए बिलाें के उदाहरण देते हुए अधिकारियाें काे चेतावनी दी, एक भी कनेक्शन काटा ताे पार्टी घेराव और जन आंदाेलन करेगी। मुख्य कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विजय आचार्य, पूर्व अध्यक्ष डा.सत्यप्रकाश आचार्य, रविशेखर मेघवाल, उप महापाैर राजेन्द्र पंवार, अविनाश जाेशी मधुरिमासिंह, अशाेक प्रजापत आदि ने संबाेधित किया।

मेघवाल ने बताया, दाे महीने में 1.30 लाख का बिल
भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने दाे बिल प्रदर्शनकारियाें की सभा में बताए। एक जकिया नाम की महिला का। बताया, छाेटे से घर में दाे महीने का बिल 130180 रुपए का है। क्याें है? पूछने पर बिजली कंपनी के अधिकारी जवाब नहीं दे पाते। दूसरा बिल सुशीला देवी का है जाे हर महीने बिल भरती है लेकिन इस बार 87428 रुपए बकाया बताया गया है। इसका भी काेई जवाब नहीं है।

कहां, काैन प्रदर्शनकारी
लालगढ़ मंडल में प्रभारी अशाेक प्रतापत, अध्यक्ष विनाेद कराल, जूनागढ़ में प्रभारी मनीष आचार्य अध्यक्ष अजय खत्री, रानीबाजार में मधुरिमासिंह, प्रमिला गाैतम, नरसिंह सेवग, गंगाशहर में बंशीलाल तंवर, जेठमल नाहटा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।
नयाशहर मंडल में कमल आचार्य के साथ प्रभारी गाेकुल जाेशी, भानू व्यास के साथ प्रदर्शन हुआ। पुराना शहर मंडल में दिनेश महात्मा, नरेश नायक आदि ने पुतला फूंका। गाेपेश्वर मंडल में इंदिरा व्यास, चंद्रप्रकाश गहलाेत, जयनारायण व्यास काॅलाेनी में अनिल शुक्ला आदि नेता सक्रिय रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP warns Bella on Kalla - Connection cut


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/bjp-warns-bella-on-kalla-connection-cut-127673456.html

संभागीय आयुक्त कैलाशचन्द मीणा ने सोमवार को कोरोना कोर ग्रुप के अधिकारियोें की बैठक ली। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। बैठक में उन्हाेंने कहा कि लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अनावश्यक घूमने वाले लोगों के वाहन जब्त कर गाईडलाईन की पालना करवाए। नियमित रूप से होम क्वारेंटाईन किए गए लाेगाें की जांच कर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि जिले में एक साथ बड़ी संख्या में संक्रमित व्यक्तियों का आना चिंताजनक है। अधिकारी जिम्मेदारी के साथ टीम भावना के रूप में कार्य कर संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए। विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करें। सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग के साथ निजी अस्पतालों को भी अधिग्रहित करें।

जिला कलेक्टर उज्जवल राठौड़ ने अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार करने तथा क्वीक रेस्पॉन्स टीम का गठन कर होम क्वारेंटाईन किए गए रोगियों की जांच समय पर करवाने के निर्देश दिए। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. विजय सरदाना ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

साथ ही संसाधनों की बढ़ोत्तरी के लिए बनाई गई योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर एएसपी सिटी प्रवीण जैन, अधीक्षक एमबीएस अस्पताल डॉ. नवीन सक्सेना, सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह तंवर ने भी काेराेना के संबंध में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/strict-action-on-lockdowns-divisional-commissioner-127673454.html

मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के गरड़िया महादेव में बारिश के सीजन में एंट्री बंद के निर्देश के बाद भी तीन युवाओं की एंट्री हाे गई। उन्हाेंने यहां पिकनिक का वीडियाे बनाकर यू-ट्यूब पर अपलाेड कर दिया। भास्कर ने इस मामले काे उजागर किया ताे यू-ट्यूब से साेमवार काे डिलीट कर दिया। इसके बाद विभाग के उच्चाधिकारी भी हरकत में आ गए। विभाग की ओर से इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

रेंजर बिंबाधर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्हाेंने बताया कि वीडिया हरियाणा के युवक ने अपलाेड किया जाे यू-ट्यूबर है। यह काेटा आया था। उन्हाेंने बताया कि यहां पर एंट्री कैसे ली इसकी पड़ताल की जा रही है। उसे पूछताछ के लिए काेटा बुलवाया है।

बारिश में रिजर्व में एंट्री बंद ताे फिर कैसे परमिशन मिली युवाओं काे
मुकंदरा में बारिश में विजिटिंग पर एंट्री बंद हाेने के बाद भी बाहरी राज्याें के युवाओं काे एंट्री मिल गई।। यह रिजर्व के सिस्टम पर सवालिया निशान पैदा हाे गया है।

^इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह युवक हरियाणा का है। उसे पूछताछ के लिए बुलवाया है। अभी आनाकानी कर रहा है। साथ ही स्टाफ से भी परमिशन काे लेकर जांच करेंगे।
बिंबाधर शर्मा, रेंजर जवाहरसागर रेंज



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/ranger-started-investigation-to-have-a-picnic-in-garadia-mahadev-127673449.html

देश में प्राइवेट ट्रेन चलाए जाने के बारे में डीआरएम पंकज शर्मा ने कहा कि रेल मंत्रालय रेल यात्रियों को मांग पर ट्रेन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। प्राइवेट ट्रेन चलाने से रेलवे पर कोई गलत असर नहीं पड़ेगा। बल्कि यात्रियों को सुविधाएं बढ़ेगी। दिल्ली-मुंबई के बीच कोटा होकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन 2 या 3 साल बाद ही चल सकेगी। कोटा व डकनिया रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होंगे। सोगरिया रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को डीआरएम पंकज शर्मा ने वर्चुअल वेब प्रेस काॅन्फ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्लेटफॉर्म पर मॉडर्न कोच गाइडेंस सिस्टम लगेगा। सर्कुलेटिंग एरिया विकसित होगा, जिसमें अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल होंगे। प्लेटफॉर्म 1 के साथ-साथ प्लेटफॉर्म 4 की तरफ भी सर्कुलेटिंग लेरिया विकसित किया जाएगा। प्लेटफॉर्म 3 का शेड बढ़ाकर फॉल सीलिंग की जाएगी। डकनिया रेलवे स्टेशन पर दो एक्स्ट्रा लाइन बिछाई जाएगी सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया जाएगा। नया फुटओवर और ब्रिज बनेगा। नई स्टेशन बिल्डिंग बनेगी।
उन्होंने कोरोना कॉल के प्रारंभ से रेलवे द्वारा अब तक किए गए कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया कि रेलवे ने आपदा को अवसर के रूप में परिवर्तन करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। रेलवे ने लॉकडाउन व कर्फ्यू के समय में भी माल गाड़ियों का संचालन कर देशवासियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया है।

पहली बार रेलवे में टाइम टेबल पार्सल ट्रेन चलाई गई है। इससे उत्पादक कंपनियां व व्यापारियों का माल समय पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच सका है। रेलवे ने कोचिंग स्टूडेंट स्पेशल व श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई। श्रमिकों को खाना उपलब्ध कराने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब रेलवे ट्रेड बिजनेस को दोगुना करने के लिए प्रयास कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/running-private-train-will-not-affect-railway-drm-127673445.html

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से एक से छह सितंबर तक जेईई मेन परीक्षा देशभर में आयाेजित की जाएगी। जेईई मेन के लिए देशभर में 660 परीक्षा सेंटर बनाए हैं। राजस्थान में यह परीक्षा जयपुर, काेटा, अजमेर, अलवर, उदयपुर, बीकानेर, जाेधपुर, सीकर व श्रीगंगानगर में हाेगी। इसमें कुल 8.58 लाख स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन है। पहले दिन दाे पारियाें में सुबह 9 से दाेपहर 12 बजे और दाेपहर तीन से शाम 6 बजे तक परीक्षा हाेगी।

काेटा में दाे परीक्षा सेंटर बनाए हैं। पहले दिन रानपुर स्थित सेंटर पर हाेने वाली परीक्षा में 418 स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन है। स्टूडेंट्स काे एडमिट कार्ड में दिए गए काेविड और अन्य 22 निर्देशाें की पालना करनी हाेगी। सेंटर पर पूरी स्थिति टच फ्री रहेगी। बार काेड से स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड चेक हाेंगे। सेंटर से 20 मीटर दूरी तक ही वाहन जा सकेगा। स्टूडेंट्स काे छाेड़ने जाने वाले अभिभावक के पास आईडी हाेना जरूरी है।

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में मदद करेगा सेंटर लोकेटर
परीक्षा सेंटर पर पहुंचने के लिए एनटीए ने वेबसाइट पर सेंटर लोकेटर जारी कर दिया है। इस पर परीक्षा केंद्र का चयन करते ही यह गूगल मैप से कनेक्ट होकर स्टूडेंट्स को सेंटर की लोकेशन बता देगा। इससे स्टूडेंट्स आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकते हैं। यह लोकेटर नीट के लिए भी मान्य है।

इन राज्यों में स्टूडेंट्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

मध्य प्रदेश में मुफ्त यातायात : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेईई और नीट के स्टूडेंट्स के लिए यातायात के मुफ्त साधन उपलब्ध कराने की घाेषणा की है। इसके लिए स्टूडेंट्स 181 पर कॉल कर सकते हैं।

उड़ीसा में मिलेंगी ये सुविधाएं : उड़ीसा सरकार ने स्टूडेंट्स काे मुफ्त यातायात और ठहरने की सुविधा मुहैया करवाने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में हुआ सुविधाओं का ऐलान : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टूडेंट्स काे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस भेजने की व्यवस्थाएं कराने काे कहा है।

डीएलएड परीक्षा: साेशल डिस्टेसिंग की उड़ी धज्जियां, एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ी, पुलिस को सौंपा
बीकानेर शिक्षा निदेशालय पंजीयक की ओर से साेमवार काे 99 परीक्षा केंद्र पर प्री-डीएलएड परीक्षा दाेपहर 2 से शाम 5 बजे तक हुई। कई सेंटर पर साेशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी हुई। सेंटर पर एक साथ बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पहुंचे। बड़ी महारानी, महात्मा गांधी और श्रीपुरा सहित अन्य परीक्षा सेंटर पर स्टूडेंट्स साेशल डिस्टेंसिंग की ध्जजियां उड़ाते नजर आए। साथ ही केंद्र प्रभारियाें की ओर से भी पूरी सख्ती नहीं हाेने से दाे गज ताे दूर स्टूडेंट्स में दाे फीट तक का फासला तक नहीं रहा। वहीं, दूसरी ओर एक परीक्षा सेंटर पर फर्जी प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने आई एक छात्रा काे सेंटर प्रभारी ने पकड़ लिया।

जांच पड़ताल के बाद उसे विज्ञान नगर पुलिस पकड़ कर ले गई। वहीं मल्टीपरपज, काेटा यूनिवर्सिटी सहित अन्य परीक्षा केंद्राें पर साेशल डिस्टेसिंग की पूरी तरह से पालना की गई। स्टूडेंट्स की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ साेशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए स्टूडेंट्स काे सेंटर पर एंट्री दी। इस परीक्षा में कुल नामांकित 17 हजार 199 स्टूडेंट़्स का नामांकन रहा। इसमें से 15 हजार 612 उपस्थित और 1587 अनुपस्थित हुए। विभाग की ओर से 81 गवर्नमेंट और 18 प्राइवेट स्कूलाें में सेंटर बनाए गए।

शहर में कुल 60 परीक्षा केंद्राें पर स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। काेविड-19 काे ध्यान में रखते हुए अधिकारियाें काे साेशल डिस्टेसिंग की परीक्षा के दाैरान पालना के सख्त निर्देश देने के बाद भी सेंटर पर नियमाें की धज्जियां उड़ती रही। सेंटर प्रभारी स्थिति पर कंट्राेल नहीं कर सके। अभिभावक भी सेंटर तक पहुंचे। इस दाैरान भी केंद्राें के बाहर भीड़ जमा रही। दाेपहर 12 बजे सेंटर ओपन के बाद से ही स्टूडेंट्स का आना शुरू हाे गया। दाेपहर एक बजे से सेंटर पर स्टूडेंट्स की लाइन लगाकर एंट्री दी गई। लाॅक डाउन हाेने से स्टूडेंट्स का काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ा।

^साेशल डिस्टेसिंग की पालना के लिए सभी सेंटर काे सख्त निर्देश दिए गए थे। विशेष रूप से बड़ी महारानी और महात्मा गांधी स्कूल सेंटर काे। यहां एंट्री की परेशानी काे लेकर। इस संबंध में उनसे जवाब मांगा जाएगा। एक सेंटर पर छात्र फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर परीक्षा देने आई थी। जांच पड़ताल के बाद एडमिट कार्ड फर्जी मिला। जांच पड़ताल के बाद छात्रा काे पुलिस के हवाले कर दिया हैं। सभी सेंटर पर किसी भी तरह का नकल सहित अन्य मामला सामने नहीं आया है। किसी भी सेंटर पर काेराेना संक्रमित नहीं आया है। -ऋतु शर्मा, प्रभारी जिला परीक्षा एवं सहायक निदेशक शिक्षा विभाग

इस बार जेईई में ये बातें रहेंगी खास
हैल्थ सुरक्षा : मास्क पहनकर ही सेंटर पहुंचें। सेंटर पर एनटीए की ओर से थ्री लेयर मास्क मिलेंगे। इसे पहनने के बाद ही सेंटर में एंट्री मिलेगी। 50 एमएल सेनेटाइजर की ट्रांसपेरेंट बाॅटल स्टूडेंट्स साथ लेकर जा सकेंगे। सेंटर पर हैंड वाॅश और सेनेटाइजेशन के बाद ही एंट्री मिलेगी। किसी स्टूडेंट का तापमान 99.4 डिग्री से अधिक हुआ ताे उसे आइसाेलेशन रूम में 10 मिनट तक रखा जाएगा। इसके बाद भी यदि तापमान रहेगा, ताे उसे आइसाेलेशन रूम में ही परीक्षा दिलवाई जाएगी। एडमिट कार्ड पर बार काेड हैं, जिसे स्कैन करते ही सारी जानकारी दिख जाएगी।

सेंटर रिपाेर्टिंग
एनटीए की ओर से एडमिट कार्ड पर सेंटर पर अलग-अलग टाइमिंग दिए हुए है। स्टूडेंट्स काे इसके अनुसार ही सेंटर पर पहुंचना हाेगा। सेंटर पर 15-15 स्टूडेंट्स के स्लाॅट के आधार पर बुलवाया है। सेंटर में एंट्री के बाद स्टूडेंट्स काे अपनी सीट के लिए किसी तरह की लिस्ट देखने की जरूरत नहीं हाेगी। यह पूरा प्राेसेस टच फ्री रहेगा। छात्र और छात्राओं की अलग-अलग लाइन रहेगी। सेंटर पर हर स्टूडेंट्स की विडियाेग्राफी भी की जाएगी।

एग्जाम अलर्ट : सेंटर पर जाने से पहले यह जांच लें चीजें

  • पूरी तरह भरा हुआ एडमिट कार्ड। दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस ले जाएं।
  • ट्रांसपेरेंट बॉल प्वाइंट पेन ले जाना होगा।
  • परीक्षार्थी अपने साथ साफ और ट्रांसपरेंट वाटर बाॅटल में पानी जरूर ले जाएं।
  • पर्सनल हैंड सैनिटाइजर (50 एमएल) रखना ना भूलें।
  • मोबाइल ले जाने की मंजूरी नहीं है। कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि ले जाने की अनुमति नहीं है।
  • स्टूडेंट्स काे हल्के कपड़े और चप्पल पहनने के लिए कहा है। किसी भी तरह के अाभूषण पहनकर सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।
  • रफ शीट डेस्क पर उपलब्ध कराई जाएगी। स्टूडेंट्स एक्स्ट्रा शीट की मांग कर सकते हैं।
  • परीक्षा केंद्रों पर तीन प्लाई वाला फ्रेश मास्क दिया जाएगा।
  • सेंटर पर एंट्री के समय थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • कंप्यूटर मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, वेब कैम, डेस्क और चेयर को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। दो सीटों के बीच निर्धारित दूरी रखी जाएगी।
  • सेंटर पर हैंड सैनेटाइजर उपलब्ध होगा।
  • एग्जाम हॉल से बाहर आते समय छात्रों को अपना एडमिट कार्ड और रफ

शीट को ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा। ऐसे नहीं करने पर छात्र डिस्क्वालिफाई हो सकते हैं।

एक्सपर्ट व्यू : एनटीए की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा संबंधित तैयारियां हाे चुकी हैं। स्टूडेंट्स काे एनटीए की गाइड लाइन के अनुसार एडमिट कार्ड में दिए निर्देशाें की पूरी तरह पालना करनी हाेगी। परीक्षा पूरी तरह टच फ्री रहेगी। सेंटर पर स्टूडेंट्स काे मास्क की सुविधा मिलेंगी। साथ ही 20 मीटर दूरी पर ही वाहन की परमिशन हाेगी। पहले दिन एक ही सेंटर पर काेटा में परीक्षा है। परीक्षा के लिए दाे सेंटर बनाए हैं।
इंजीनियर प्रदीप सिंह गाैड़, परीक्षा काे-ऑर्डिनेटर काेटा एनटीए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीएलएड परीक्षा के दौरान साेशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं हो सकी।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/students-and-administration-will-take-a-big-examination-choose-to-follow-the-kareena-protocol-entry-will-remain-free-check-the-admit-card-from-bar-cad-127673441.html

भारत और फिलिस्तीन संबंधों की मिसाल बीकानेर के केंद्रीय शुष्क बागवानी अनुसंधान संस्थान में 144 खजूर के पौधे बने हुए हैं। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने इन पौधों को फिलिस्तीन से सीधे बीकानेर भिजवाया था। दरअसल अक्टूबर 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव दा फिलिस्तीन यात्रा पर गए थे।

वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास ने यादगार के रूप में मुखर्जी को खजूर के 148 पौधे भेंट किए थे। बाद में इन पौधों को फिलिस्तीन से दिल्ली लाया गया, लेकिन दिल्ली का वातावरण खजूर के मुताबिक न होने से मुखर्जी ने विदेश मंत्रालय से उचित जगह तलाशने को कहा था।

विदेश मंत्रालय ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की सलाह पर 144 पौधे बीकानेर के केंद्रीय शुष्क बागवानी अनुसंधान संस्थान को भेजे थे। इसमें से 4 पौधे राष्ट्रपति भवन में रोपे गए। करीब एक हैक्टेयर में मुखर्जी के भेंट किए 144 खजूर के पौधे अब एक साल बाद फल देने लगेंगे।

तत्कालीन कार्यवाहक निदेशक बागवानी अनुसंधान संस्थान डॉ. बीडी शर्मा का कहना है कि जब पौधे दिल्ली से बीकानेर आए तो हम पर बड़ी जिम्मेदारी थी। यह किसी सामान्य व्यक्ति की नहीं बल्कि राष्ट्रपति की भेंट थी। बीकानेर के लिए इससे बड़ा सौभाग्य नहीं हो सकता कि फिलिस्तीन से भेंट में मिले पौधे बीकानेर को जिम्मेदारी के लिए दिए जाएं। हमने 4 साल उनकी बहुत देखरेख की। बच्चों की तरह पाला। अब अगले साल से इनमें फल आने शुरू हो जाएंगे।

खजूर बगिया मुखर्जी के नाम पर करने की तैयारी
फिलिस्तीन से आए 144 पौधे एक हैक्टेयर में लगे हैं, जिसे केंद्रीय शुष्क बागवानी अनुसंधान संस्थान खजूर बगिया के नाम से बुलाता है। इस बीच सोमवार को मुखर्जी दुनिया छोड़ गए। अब केंद्रीय शुष्क बागवानी अनुसंधान संस्थान इस बगिया को प्रणव दा के नाम पर रखने का विचार कर रहा है। क्रॉप प्रोडक्शन के विभागाध्यक्ष डॉ. बीडी शर्मा का कहना है कि हम केंद्र के निदेशक और आईसीआर से बात कर इस बगिया का नाम उनके नाम पर रखकर हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pranab da will always be in the heart of Bikaner people with date palm


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/pranab-da-will-always-be-in-the-heart-of-bikaner-people-with-date-palm-127673442.html

सोमवार को जिला उद्योग संघ परिसर के वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग रूम में रोट्रेक्ट क्लब की नई कार्यकारिणी का वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह हुआ। रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष गौरव मूंधड़ा, सचिव प्रशांत कल्ला एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रांतपाल रोटेरियन हरीश गौड़ के सान्निध्य में वर्चुअल शपथ ली। रोटेरियन राजेश चूरा ने कार्यक्रम संपन्न करवाया।

रोटरी क्लब अध्यक्ष विनोद दम्माणी ने कोरोना महामारी के दौरान सामाजिक दायित्व करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सीए संजीव माहेश्वरी, प्रांत पाल हरीश गौड़ थे। विशिष्ट अतिथि मनीष तापड़िया, सुरेंद्र जोशी, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया भी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/new-executive-of-rotrecht-club-sworn-in-virtual-127673433.html

श्री मुरली मनाेहर गाेचर संरक्षण समिति द्वारा भीनासर गोचर भूमि में हो रहे अतिक्रमण हटाने को लेकर सोमवार को भीनासर स्थित हरिराम मंदिर में बैठक हुई। समिति अध्यक्ष बद्रीप्रसाद गहलोत ने बताया कि मुरली मनोहर गोचर भूमि में मंदिरों में आड़ में हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए 25 जून, 2016 को जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया था।

इस पर प्रशासन ने गोचर भूमि की तारबंदी के अंदर स्थित सभी मंदिरों के प्रबंधकों को पाबंद किया था। भविष्य में आगे नया निर्माण नहीं करने की चेतावनी भी दी थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए कोरोना काल में सभी मंदिरों के प्रबंधकों ने नए निर्माण करवा लिए। गहलोत ने बताया कि इसके विरोध में समिति के पदाधिकारियों ने मिलकर अतिक्रमण को तुरन्त प्रभाव से हटाने के लिए प्रशासन को अवगत करवाने और गोचर भूमि में हो रहे अतिक्रमण को हटाने पर विचार-विमर्श किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/bhinasar-expressed-anger-over-encroachment-in-visible-land-127673429.html

नगर निगम ने रोड लाइट ऑन-ऑफ और मेंटेनेंस के दोनों टेंडर निरस्त कर दिए हैं। शहर में निगम क्षेत्र की रोड लाइट मेन्युअली ऑन-ऑफ करने का 12 लाख 60 हजार और मेंटेनेंस का करीब 34 लाख रुपये का टेंडरथा। पहले में एक ही फर्म थी, जबकि दूसरे में दो फर्मों ने बिड डाली थी। दोनों टेंडर टेक्निकल आधार पर निरस्त कर दिए गए हैं।

निगम ने फिलहाल री-टेंडर रोक दिए हैं। दरअसल स्विच ऑन-ऑफ का ठेका छह माह का ही था। यानी एक साल का 25 लाख 20 हजार का ठेका है। दैनिक भास्कर के सोमवार अंक में “अंधेरे में निगम या शहर...? “ शीर्षक से प्रकाशित खबर में मेन्युअली रोड लाइट ऑपरेटिंग सिस्टम को एक्पोज किया था। उसके बाद नगर निगम ने री-टेंडर एक बार रोक दिया है।


महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने बताया कि इसका परीक्षण करवाया जा रहा है। विद्युत शाखा को सर्वे के निर्देश दिए हैं। ईईएसएल से भी सम्पर्क किया जा रहा है। सेंट्रल कंट्रोल माॅनिटरिंग सिस्टम की जानकारी ली जा रही है। निगम हित में काम किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/road-light-on-off-and-maintenance-tenders-canceled-withholding-of-34-lakh-re-tenders-127673428.html

नयाशहर थाना पुलिस ने जस्सूसर गेट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग कर किशाेर की जान लेने वाले दाे बाल अपचारियाें काे निरुद्ध किया है। 27 अगस्त काे बाइक सवार दाे युवकाें ने आपसी रंजिश में जस्सूसर गेट के बाहर निजी हाॅस्पिटल के पास दिनदहाड़े पुखराज साेनी पर फायरिंग की थी।

इस दाैरान पुखराज अपनी जान बचाने के लिए ऑटाे रिपेयरिंग की दुकान में घुस गया, लेकिन वहां बैठे काेलायत निवासी 14 साल के पंकज आचार्य काे अांख के पास गाेली लगी जाे आरपार निकल गई थी। पांच दिन बाद उसकी पीबीएम अस्पताल में माैत हाे गई थी।

शनिवार काे पंकज के परिजनाें ने उसकी माैत पर प्रदर्शन किया था। वारदात के बाद से दाेनाें बाल अपचारी फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। टीम में शामिल काेटगेट एसएचओ धरम पूनिया ने बताया कि दाेनाें बाल अपचारियाें के सरदारशहर में हाेने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दाेनाें काे निरुद्ध कर लिया है। उन्हें किशाेर न्यायालय में पेश किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/child-molesters-who-killed-kisher-by-firing-in-broad-daylight-127673426.html

बीकानेर के हल्दीराम हार्ट हाॅस्पिटल की कार्डियाेथाेराेसिक सर्जरी विंग में एक बैड पर मुसकुराते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 10 महीने के दिलखुश (बदला नाम) काे देख काेई नहीं कह सकता कि इसके दिल में छेद है जिसे चिकित्सकीय भाषा में आर्टियल सेप्टल डिफेक्ट यानी एएसडी कहते हैं। पांच हजार में से तीन बच्चाें में यह बीमारी हाेती है। इसलिए यह रेअर नहीं है। ज्यादा चाैंकाने वाली बात यह है कि एएसडी के साथ पेटेंट डक्टस आर्टीयाेसिस यानी पीडीए नाम की एक बीमारी ओर जुड़ गई।


सामान्य भाषा में कहें ताे एक अतिरिक्त नली जाे फेफड़ और दिल के बीच एक्सट्रा कनेक्शन बनी थी। इसकी वजह से बच्चे की हालत खराब थी। बार-बार उसे ऑक्सीजन पर लेना पड़ता था। फेफड़ाें पर खून का अत्यधिक दबाव बढ़ता जा रहा था।

ऐसी स्थिति में बीकानेर के पीबीएम हल्दीराम हार्ट हाॅस्पिटल के इकलाैते कार्डिएक सर्जन डा.जयकिशन सुथार ने संभाग में अपनी तरह के इस पहले ऑपरेशन काे करने का निर्णय लिया। परिजनाें की सहमति के बाद तीन दिन में बच्चे की धड़कन और फेफड़ाें पर खून का दबाव करने की दवाइयां दी गई। एनस्थीसिया, पीडिया, कार्डियाेलाेजी के डाक्टर्स और ट्रेंड नर्सेज की टीम बनी।

बकाैल डा.सुथार, तीन घंटे लंबा ऑपरेशन कर पेटेंट डक्टस आर्टियाेसिस काे बंद कर दिया। दाे दिन में बच्चे की हालत में सुधार हुआ और साेमवार काे फाइनल चैकअप के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। डाक्टर्स के चेहरे पर दिलखुश के परिजनाें से ज्यादा खुशी इसलिए देखी गई क्याेंकि उन्हाेंने एक जटिल ऑपरेशन काे पहली बार बीकानेर में अंजाम दिया। सफल हुए।

डा.जयकिशन एसएमएस की उस टीम में शामिल रहे जिसने दाे हार्ट ट्रांसप्लांट किए

ऑपरेशन करने वाले डा.जयकिशन सुथार काे हाल ही बीकानेर में कार्डिएक सर्जन के ताैर पर नियुक्त किया गया है। ये एसएमएस जयपुर की उस टीम में शामिल रहे जिसने अब तक दाे सफल हार्ट ट्रांसप्लांट किए हैं। इनमें से एक हार्ट बीकानेर के ही ब्रेन डेड युवक का था।

कितनी जटिलता, कैसी टीम
सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चे काे बेहाेश करने यानी एनस्थीसिया देने में थी। छाेटा बच्चा और फेफड़ाें पर रक्त का दबाव बढ़ रहा था, ऐसे में एनस्थीसिया बहुत ही तैयारी के साथ देना पड़ता है। ऐसे में डा.जयकिशन अाैर उनके असिस्टेंट सर्जन डा.सुमित के साथ एनस्थीसिया की डा.कांता भाटी, गिरीश तंवर ने इमरजेंसी की तैयारियां पहले की।

बच्चाें में संभावित जटिलताएं देखते हुए शिशु राेग विशेषज्ञ डा.सारिका का सहयाेग लिया। डा.पिंटू नाहटा, डा.दिनेश चाैधरी, डा.गाैरव गुप्ता जैसे ख्यातनाम कार्डियाेलाेजिस्ट ताे माैजूद ही रहे सर्जरी के सीनियर प्राेफेसर डा.माेहम्मद सलीम का भी सहयाेग लिया गया।
आठ महीनाें में 150 ऑपरेशन

बीकानेर में कार्डियाे थाेराेसिक सर्जरी के शुरुआत आठ महीनाें में अब तक 150 ऑपरेशन हाे चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डा.जयकिशन एसएमएस की उस टीम में शामिल रहे जिसने दाे हार्ट ट्रांसप्लांट किए ​​​​​​​


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/operation-of-a-10-month-old-child-in-a-heart-hospital-patent-ductus-artiasis-ie-the-closure-of-the-extra-duct-will-also-fix-the-hole-127673387.html

कला कॉलेज में सोमवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का विषय भारतीय संस्कृति की पहचान, असम कला और संस्कृति पर चर्चा था। मुख्य वक्ता के रूप में असम की डॉ. दीपशिखा भगवती ने असम की संस्कृति व बीहू नृत्य के बारे में बताया।

विशिष्ट वक्ता के रूप में जयपुर के मानसिंह मीणा ने वीडियो व ऑडियो द्वारा असम की कला व संस्कृति के बारे में बताया। डॉ. सरोज मीणा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम द्वारा असम और राजस्थान में छात्र-छात्राओं के सहयोग की भूमिका पर अपनी बात कही।

डॉ. एमआर गर्ग ने छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा का उपयोग ऑनलाइन कक्षाओं में कैसे करें, विषय पर जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत असमी संस्कृति और राजस्थानी संस्कृति के संयोजन पर चर्चा की। अंत में संयोजक डॉ. फूलसिंह सहरिया ने सभी को धन्यवाद दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Webinar on Ek Bharat Shreshtha Bharat


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/news/webinar-on-ek-bharat-shreshtha-bharat-127673358.html

राज्य कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह एक दिन के वेतन कटौती के विरोध में सोमवार को कर्मचारी नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रान्तीय आह्वान पर कर्मचारी नेता जिला मुख्यालय पर पहुंचे और कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाया।


संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों पर किए जा रहे आर्थिक हमलों एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह एक दिन की प्रस्तावित वेतन कटौती का सभी कर्मचारी विरोध करते हैं। जबकि सरकार ने कर्मचारियों के मार्च में स्थगित किए गए वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया है।

महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जयकिशन पारीक ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के संकटकाल में कर्मचारी वेतन से 3-5 दिवस का वेतन पूर्व में ही कटवा चुके हैं। सरकार को शीघ्र कर्मचारी महासंघ से संवाद कायम कर कर्मचारी हित में निर्णय लेना चाहिए।

प्रदर्शन में गुरुचरणसिंह मान, श्याम सुन्दर बिश्नोई, आनन्द पारीक, देवेन्द्र जाखड़, मोहरसिंह सलावद, देवराज जोशी, धीरज पारीक, मकबूल अहमद, राकेश बोहरा, लक्ष्मी नारायण मोदी, राजेन्द्र आचार्य, श्याम सुन्दर हर्ष आदि शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Protest against pay cuts, employee federation demonstrated on collectorate


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/protest-against-pay-cuts-employee-federation-demonstrated-on-collectorate-127673356.html

कृषि उपज मंडी सीकर फल सब्जी थोक व्यापार संघ सीकर की बैठक रविवार को हुई। बैठक में मंडी में फल सब्जी कारोबार सुबह-शाम के बजाय रात 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पारी में कराने का निर्णय किया गया। कारोबार की बदली हुई व्यवस्था 2 सितंबर से लागू की जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से व्यापार संघ के चुनाव कराए गए।

चुनाव में सर्वसम्मति से रतन लाल सैनी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। अब्दुल सत्तार अजमेरी व नरेश चौधरी को उपाध्यक्ष, गोविंद सैनी को महामंत्री, असरार अहमद को मंत्री तथा दिनेश सैनी का कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। हाजी इस्लामुद्दीन, हाजी मोहम्मद हनीफ, दुर्गा प्रसाद सैनी व सुभाष सैनी को व्यापार संघ संरक्षक बनाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fruit and vegetable business to be done in an innings from September 2


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/fruit-and-vegetable-business-to-be-done-in-an-innings-from-september-2-127670278.html

मौसमी परिस्थितियां बदलने से जोधपुर में रविवार को मौसम खुशनुमा हो गया। भोपाल की तरफ से कोटा व जोधपुर की तरफ पहुंचे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से जोधपुर में बारिश की संभावनाएं बनीं और रात तक शहर में अगस्त तक की बारिश का आंकड़ा पूरा होने वाला है। वहीं मानसून की औसत बारिश का आंकड़ा भी जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। शहर में रविवार को 11.4 एमएम बारिश दर्ज हुई। दोपहर से लेकर रात तक मौसम सुहाना रहा।

मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाला कम दबाव का क्षेत्र राजस्थान की तरफ मुड़ गया। इसकी वजह से जोधपुर जिले में अच्छी बारिश हुई। कम दबाव का क्षेत्र जाेधपुर की ओर बढ़ने से हालांकि अच्छी बारिश होने की संभावनाएं बनी थी, लेकिन महज 11.4 मिमी बारिश ही हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस कम दबाव के क्षेत्र का मूवमेंट अब बीकानेर की तरफ है। इसके चलते शहर में सोमवार को भी बारिश की संभावनाएं रहेंगी। वहीं मानसून टर्फ लाइन भी कोटा-जोधपुर के बीच से गुजर रही है। जिसके चलते इस तरफ कनवर्जन जोन बना हुआ है और बादल व नमी इस तरफ बढ़ने की वजह से बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।

दोपहर से घने बादल छाना शुरू हुए और छितराई हुई बारिश शुरू हुई। लेकिन शाम चार बजे तक पूरा शहर बारिश से भीग गया। जोधपुर शहर में शाम 5:30 बजे तक 9.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। शाम के बाद भी रिमझिम का दौर चलता रहा। रात 11:30 बजे तक 11.4 एमएम बारिश हुई।
न्यूनतम पारा मामूली बढ़ा
शहर में अलसुबह धूप निकली थी, न्यूनतम पारा मामूली बढ़ोतरी के साथ 26.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह करीब 11:30 के आसपास तेज धूप निकली, इससे शहर का तापमान बढ़कर 33.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बारिश का हिसाब-किताब
मानसून सत्र में जोधपुर शहर की औसतन 302.3 एमएम बारिश होती है। जिसमें से अब तक 274.2 एमएम बारिश हो चुकी है तथा 28.1 एमएम बारिश बाकी है। वहीं जून से अगस्त के बीच कुल औसत 277.8 एमएम बारिश होनी चाहिए, जिसमें केवल 3.6 एमएम बारिश ही बाकी है।

मानसून के किस माह में अब तक कितनी बारिश
माह औसत हुई

जून 35.9 18.9
जुलाई 133.0 127.7
अगस्त 108.9 127.6
सितंबर 24.5 -
कुल 302.3 274.2

क्याें बदला मौसम


कम दबाव के क्षेत्र का मूवमेंट मध्यप्रदेश के भोपाल की तरफ से ग्वालियर की तरफ से होते हुए आगरा की तरफ होना था। लेकिन कम दबाव का क्षेत्र नॉर्थ-वेस्ट की तरफ मूव करते हुए कोटा व जोधपुर के बीच पहुंच गया। यहीं कारण था कि जोधपुर की तरफ बादल व नमी पहुंचने लगी।
अब क्या होगा

कम दबाव का क्षेत्र कोटा व जोधपुर के बीच है, मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीपी दुबे के अनुसार इसका मूवमेंट जोधपुर से होते हुए बीकानेर की तरफ बढ़ेगा, जिसके चलते सोमवार को भी बारिश की संभावना बनेगी, लेकिन इसके बाद यह कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिनभर चला बारिश-फुहारों का सिलसिला, अब मानसून की औसत बारिश में सिर्फ 28.1 मिमी कम


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/news/114-mm-cloudy-sunday-cloud-it-is-expected-to-perform-duty-even-today-till-date-of-night-in-city-127670277.html

अखिल भारतीय कोली समाज जिला शाखा टोंक जिला कार्यकारिणी की ओर से रविवार को अस्तल रोड़ स्थित बाबा रामदेवजी की बगीची में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगवाए गए। जिलाध्यक्ष रमेश महावर ने बताया कि पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में जिला शाखा की ओर से बाबा रामदेवजी की बगीची में करीब 50 पौधों का रोपण कर ट्री गार्ड लगाएं गए। ताकि पौधों की सुरक्षा हो सके। इस मौके पर कोली समाज वरिष्ठ रामपाल महावर, सीएम महावर, पार्षद पंकज महावर व रमेश महावर के अलावा सतीश महावर, चौथमल महावर, लेखराज, कैलाश महावर, बाबू, कैलाश फोटोग्राफर, बुद्धिप्रकाश पटेल, चन्द्रप्रकाश पटेल, हेमराज, गणेश, योगेश आदि ने पौधारोपण कर उनके सुरक्षा का संकल्प लिया।
समझा पौधों का महत्व
टोंक| पौधारोपण का महत्व मासूम भी समझने लगे हैं। शनिवार को वन परिसर में मिले पौधों को बच्चों ने अवकाश के बावजूद स्कूल परिसर में लाकर रौंपा। उल्लेखनीय है कि रानीपुरा- नयागांव के बच्चों को भी पेडो महत्व समझ आ गया है। बच्चों ने विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्य का बोध करा एक संदेश भी दिया है। हुआं यूं कि इन दिनों अवकाश के चलते बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। इसी बीच भैंरूजी की बनी में खेलने जा रहे छात्र मनीष भील, दीपक भील, रोहित, मनीष आदि बच्चों को एक पौधा जंगल मे दिखाई दिया। जिसके सुन्दर सफेद फूल खिले हुए थे। इसके साथ ही एक पौधा आम का भी मिला। बच्चें पौधों को घर नहीं ले जाकर स्कूल परिसर ले आए। उन्होंने खुद ही गडढा खोदकर उनमें पौधारोपण किया। इसमें स्कूल के प्रधानाध्यापक कपूरचंद, रामबाबू शर्मा, चन्दा रानी जैन, निधि पाराशर व ममता पालीवाल ने सहयोग किया।
ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से आग
निवाई| शिवाजी कॉलोनी की गली न. 5 में बरसात से हुई स्पार्किंग से विद्युत ट्रासफार्मर में आग लग गई। जिससे गली में अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनी वासियों ने तत्काल विद्युत विभाग के सहायक अभियंता केसी माली व नगरपालिका की अग्निशमन यंत्र को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The district branch of All India Koli Samaj has vowed to protect them by planting saplings.


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/tonk/news/the-district-branch-of-all-india-koli-samaj-has-vowed-to-protect-them-by-planting-saplings-127670276.html

सुखवंत सिनेमा के निकट 22 अगस्त की देर रात काे युवक काे बंधक बनाकर लूटी गई कार का मास्टर माइंड आराेपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आराेपी अबाेहर में छाेटी पाेड़ी के निकट निवासी माेनू सनेजा पुत्र सुरेंद्र सनेजा काे पुरानी आबादी थाना टीम ने जलंधर से काबू किया है। आराेपी काे रविवार शाम अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भिजवाने के आदेश हुए। आराेपी काे बापर्दा गिरफ्तार किया गया है।

उसकी भी जेल में शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि परिवादी अंबिका सिटी निवासी अर्पित मित्तल के परिवाद पर 24 अगस्त काे पुरानी आबादी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएचओ रणजीत सेवदा ने एएसपी सहीराम बिश्नाेई के निर्देशन में मुकदमे की जांच शुरू की ताे घटना के और आराेपियाें के सीसी फुटेज मिले।

इसके आधार पर टीम सदस्य एएसआई सुभाषचंद्र, कांस्टेबल सीताराम, जसदीप, राजकुमार की टीम ने सुखवंत सिनेमा के पीछे काॅलाेनी निवासी पवन कुमार पुत्र रमेश कुमार तथा अजय नायक पुत्र ताराचंद काे 27 अगस्त काे बापर्दा गिरफ्तार किया गया। दाेनाें आराेपियाें ने पूछताछ में बताया कि यह वारदात उन्हाेंने अबाेहर निवासी माेनू सनेजा के आइडिया से उसके साथ मिलकर की थी। इस पर माेनू काे पकड़ने के लिए वापस एएसआई सुभाषचंद्र, कांस्टेबल राजकुमार व जसदीप की टीम काे पंजाब भेजा गया।

आराेपी काे टीम ने रविवार काे जालंधर से दस्तेयाब कर पुलिस थाना पुरानी आबादी में लाया गया। बापर्दा गिरफ्तार आराेपी ने बताया है कि लूटी गई कार अबाेहर क्षेत्र में कहीं छुपाई हुई है। मोनू सनेजा पुलिस थाना अबोहर में हत्या व लूट तथा एनडीपीएस एक्ट के कुल 3 प्रकरणों में पूर्व में गिरफ्तार हाे चुका है। वह शातिर आराेपी है और पवनकुमार का रिश्तेदार है। उसी ने इस लूट की याेजना बनाई थी। इसके बाद वारदात काे अंजाम देकर आराेपी पंजाब भाग गए थे। तीनाें आराेपियाें की जेल में शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/baparda-arrested-for-master-robbery-incident-127670273.html

बिजली निगम सीकर वृत्त के एसई एनएस गढ़वाल, एसई प्रोजेक्ट पारस जैन ने भूमिगत केबल लाइन में घटिया सामग्री उपयोग व गड़बड़ियों को लेकर समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की है।

18 अगस्त 2019 को एसई पद पर ज्वाॅइन करने के बाद भी उन्होंने सुरेंद्रा इलेक्ट्रिकल कंपनी लि. की ओर से की जा रही घटिया उपकरण व निम्न क्वालिटी के कार्य के लिए डिस्काॅम अधिकारियों को अवगत नहीं करवाया। नहीं तो अब तक ठेका कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही उसका भुगतान रोक दिया जाता।
ठेका कंपनी ने सिर्फ तय जगह पर मशीनें लाकर सिर्फ केबलें डालकर और बॉक्स लगाकर कार्य की इतिश्री कर ली। यदि अधिकारी लगातार ठेका कंपनी की शिकायत करते तो अभी तब इसे ब्लैक लिस्टेड किया जा सकता था, लेकिन मिलीभगत के चलते किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सीकर वृत्त के सीकर शहर, लक्ष्मणगढ़ व फतेहपुर में भूमिगत केबल लाइन का कार्य किया गया है। गत एक साल में इन क्षेत्रों में 15 एसटी किटों में फाल्ट और करीब 100 आउटडोर किट फाल्ट हुए हैं। ऐसे में निगम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

जबकि एसई एनएस गढ़वाल ने सिर्फ 4.72 लाख रुपए काटने को लेकर ही डिस्कॉम को पत्र लिखा है। वहीं बिजली निगम के जेईएन, तकनीकी कार्मिकों ने रातों भागदौड़ कर ये फाल्ट जोड़े हैं। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भी बिजली नहीं मिल पाई।

एसई गढ़वाल ने पद संभालने के बाद भी अधिकारियों को ठेका कंपनी की गड़बड़ियों से अवगत नहीं कराया

भूमिगत केबल लाइनों में आए दिन फाल्ट आने के चलते शहर के हजारों उपभोक्ताओं की गत एक साल से तीन से पांच घंटे तक बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। क्या इसके लिए एसई गढ़वाल जिम्मेदार नहीं हैं।

भूमिगत कार्य की मॉनिटरिंग करने के साथ ही केबल लाइन डालने के उचित मार्गदर्शन और शहर के किस हिस्से में केबल लाइन का कार्य बढ़ाया जाए या कम किया इसके लिए वे सुझाव दे सकते हैं लेकिन उन्होंने फिर भी इस कार्य की अनदेखी की। इसी का परिणाम है कि टेंडर की तय समयावधि मार्च-2020 पूरी होने के 5 माह बाद भी कार्य अधूरा पड़ा है।

कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने डिस्कॉम के अधिकारियों को आए दिन हो रही गड़बड़ियों के बारे में अवगत नहीं करवाया है। डिस्कॉम के आला अधिकारियों, चीफ इंजीनियर प्रोजेक्ट सहित अन्य अधिकारियों ने सीकर शहर में चल रहे भूमिगत केबल लाइन की देखरेख व दौरे तक नहीं किए हैं।
करीब 10 माह की देरी से किया कार्य शुरू : सुरेंद्रा इलेक्ट्रिकल कंपनी लि. ने भूमिगत केबल लाइन (आईपीडीएस) का टेंडर मिलने के बाद करीब 10 माह तक निर्माण कार्य ही शुरू नहीं किया था। इसके चलते भी भूमिगत कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
बिजली बॉक्स को कंक्रीट के फाउंडेशन में नहीं भरा
नवलगढ़ रोड, फतेहपुर रोड व पिपराली रोड पर कई जगह भूमिगत केबल लाइनों की ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं लगाए गए हैं। पिपराली रोड पर कई जगह बिजली के बॉक्स के फर्मे नहीं बनाकर उन्हें ऐसे ही खड़ा कर दिया है।

ऐसे में ये बॉक्स किसी पर गिरे तो बड़ा हादसा हो सकता है। यहां लगाए गए बॉक्सेज को लगाने से पहले ही कंक्रीट निकलने लगी है। पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जगह-जगह इनमें दरारें चल रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/se-and-project-xen-could-have-got-black-list-if-they-complained-127670269.html

राजकीय महाविद्यालय में कभी प्रवेश को लेकर काफी लंबी लाइनें लगती थी तथा जितनी सीटें होती थी उससे भी तीन गुना से अधिक आवेदन आते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से अब सरकारी कॉलेजों की तरह यहां भी अब वो स्थितियां नहीं है। जिले के सबसे बड़े इस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉमर्स का हाल ये हैं कि इसमें प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए बेहद कम आवेदन आए हैं। इसमें जनरल में 45 प्रतिशत कट ऑफ गई है। बाकी श्रेणियों में आवेदन तक प्राप्त नहीं हुए। कला संकाय व अन्य में भी जितनी सीटें है, उससे कम ही आवेदन आ पाए हैं। बहरहाल कॉलेजों में प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए कट ऑफ जारी की है। आवेदक का सूची में नंबर आया है, उसको 2 सितंबर तक ंई मित्र के माध्यम से ही फीस जमा करानी है। बीए प्रथम वर्ष में जनरल की कटा ऑफ लिस्ट 72 प्रतिशत, आर्थिक पिछड़े 58.60 प्रतिशत, ओबीसी 45.80, एससी 47 एवं एसटी 45.80 प्रतिशत कट ऑफ रही है। बीएससी बायो में जनरल 78.80, आर्थिक पिछड़ा वर्ग 56.20, ओबीसी 65.40, एससी 60.20, एसटी 64. 20 प्रतिशत रही। इसी प्रकार बीएससी मैथ्स में जनरल 77.60, आर्थिक पिछड़ा वर्ग 62.20, ओबीसी 66.80, एससी 64.20, एसटी 63.20 एवं एमबीसी की 65.40 प्रतिशत कट ऑफ गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/tonk/news/college-admission-list-released-applications-reduced-now-fees-will-be-deposited-till-2-127670265.html

बस स्टेंड के बाहर एक बुजुर्ग की बाइक के टक्कर मारने के बावजूद कार चालक द्वारा उससे धक्कामुक्की करने के कारण लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। केकडी जयपुर रोड पर भीड जमा होने से रोड पर जाम लग गया। हंगामा व मारपीट तथा भीड भाड देख बस स्टेंड के बाहर तैनात हेडकांस्टेबल श्रीराम चौधरी ने भीड को समझा बुझा कर शांत किया तथा कार चालक व बाइक सवार को थाने ले गए। जहां थानाधिकारी गोपाल सिंह ने मामले की तहकीकात करने के बाद दोनों को समझा कर राजीनामा करा रवाना किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/tonk/news/angry-people-beat-up-car-driver-after-hitting-bike-127670261.html

शराब के नशे में बाइक चलाते नहर में गिरे युवक की डूबने से माैत हाे गई। हादसा 27 अगस्त की रात काे नेतेवाला हैड पर हुआ। दाे दिन बाद शव नहर से बरामद किया गया। चूनावढ़ पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम करवाकर परिजनाें काे साैंप दिया। चूनावढ़ थाना के एएसआई हनुमानप्रसाद मृतक युवक के पिता की ओर से दी गई रिपाेर्ट पर दर्ज मर्ग की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय रविंद्रसिंह अपनी बाइक सहित नेतेवाला हैड के निकट नहर में गिर गया था। उसके पिता विष्णु काॅलाेनी निवासी अमनदीपसिंह ने रिपाेर्ट में बताया है कि उसका पुत्र नशे की हालत में बाइक चलाते अनियंत्रित हाेकर नहर में गिर गया। उसका शव 29 अगस्त काे नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने पाेस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनाें काे साैंप दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/youth-riding-bike-falls-into-canal-near-netevala-mait-127670260.html

देवली-उनियारा विधायक हरीश मीना की अनुशंषा पर 13 कार्यों के लिए स्थानीय विधायक विकास कोष से 97.20 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं । जानकारी के अनुसार विधायक की अनुशंषा पर उनियारा तहसील क्षैत्र में आठ एवं देवली क्षैत्र में 5 विकास कार्यों के लिए जिला परिषद द्वारा स्वीकृति जारी की गई हैं ।जिससे लोगों को ओर अधिक सुविधा मिल सकेंगी। गौरतलब हैं कि पीएचसी उनियारा, अलीगढ़ व दूनी में मोर्चरी कक्ष नहीं से मृत व्यक्तियों का परिजनों के सामने ही खुले में बाहर पाॅस्टमार्टम करना पडता था जिससे काफी परेशानी का सामना करना पडता था। वहीं पाॅस्टमार्टम कक्ष बनाने को लेकर कस्बे के लोगों की लम्बे समय से मांग चली आ रही थी।इसको लेकर क्षैत्र के लोगों ने विधायक को समस्या से अवगत कराया था जिससे बाद विधायक की अनुशंषा पर उनियारा, अलीगढ़ व दूनी में जिला परिषद द्वारा मोर्चरी कक्ष बनाने सहित अन्य कार्यो के लिए स्वीकृति जारी की हैं।
इनकी स्वीकृति जारी
उनियारा राजकीय सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में मोर्चरी कक्ष निर्माण के लिए 8 लाख एवं डिजिटल एक्सरे मयरील एवं सम्बन्धित उपकरण के लिए 5 लाख , उनियारा सीएससी में डीप फ्रीज क्रय करने हेतू 2.40 लाख, रूपपुरा पंचायत के बूंदी गाँव में बैरवा बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7 लाख , ढ़िकोलिया ग्राम पंचायत के हिगोंनियाँ गाँव में बैरवा बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7 लाख ,मोहम्मदपुरा बैरवा ढाणी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7 लाख , अलीगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डीप फ्रीज क्रय करने हेतू 2 .40 लाख, एवं मोर्चरी कक्ष निर्माण के लिए 8 लाख, नगरफोर्ट प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में चारदिवारी निर्माण के लिए 16 लाख देवली तहसील मुख्यालय के राजकीय सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में सी.आर. मशीन एवं सम्बन्धित उपकरण क्रय हेतू 12 लाख एवं सीतापुरा राजकीय सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में नवीन हाॅल निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति जारी हुई हैं ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/tonk/news/9720-lakhs-approved-for-13-works-on-the-recommendation-of-mla-127670257.html

घर से लापता हुई नाबालिग बालिका काे पुलिस हरियाणा से दस्तयाब करके लाई है। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय बालिका सात अगस्त काे अपने घर से निकली थी।

परिजनाें ने रिपाेर्ट दर्ज करा अपहरण की आशंका भी जताई थी। छानबीन करने के बाद बालिका हरियाणा में ईंट भट्टाें पर मजदूरी करते मिली। बालिका काे दस्तयाब कर पूछा ताे उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से यहां आई थी। उसके काेर्ट में बयान हाेने के बाद फैसला किया जाएगा। बालिका काे परमार्थ आश्रम में क्वारेंटाइन किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/missing-girl-from-home-found-in-haryana-127670256.html

जिले की मंडियाें में सात दिनाें से कृषि जिंसाें का काराेबार ठप है। प्रदेश की मंडियाें में व्यापारियाें की हड़ताल व जिले में लाॅकडाउन के कारण 100 कराेड़ का काराेबार प्रभावित रहा है। साेमवार से फिर से मंडियां खुलेंगी तथा कृषि जिंसाें का काराेबार शुरू हाेगा। जिले की मंडियाें में इन दिनाें सरसाें, चना, गेहूं व ग्वार की आवक हाे रही है।

केंद्र सरकार की ओर से जारी किए अध्यादेश से लागू किए गए नए मंडी माॅडल एक्ट का व्यापारी विराेध कर रहे हैं। इस एक्ट के तहत मंडी परिसर से बाहर कृषि जिंसाें की खरीद-फराेख्त करने की छूट बिना लाइसेंस पैन कार्ड धारकाें काे दी गई है। इससे मंडियाें के अस्तित्व पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।
केंद्र सरकार की ओर से पांच जून काे कृषि जिंसाें की खरीद-फराेख्त के लिए जारी किए गए अध्यादेश का व्यापारी विराेध कर रहे हैं। व्यापारियाें का कहना है कि इस अध्यादेश के लागू हाेने से मंडियाें का अतित्व ही खत्म हाे जाएगा। व्यापारी, किसान व मजदूराें व मंडियाें से जुड़े लाेग बेराेजगार हाे जाएंगे। इससे भारी नुकसान हाेगा।

मंडियाें में मंडी शुल्क व कृषक कल्याण शुल्क के रूप में मंडी समितियाें काे हाेने वाली आय बंद हाेने से ऑफिस भी बंद हाेने के कगार पर पहुंच जाएंगे। इस अध्यादेश के विराेध में 25 से 28 अगस्त तक प्रदेश की मंडियाें में व्यापारियाें ने हड़ताल रखी। अब सरकार काे इस अध्यादेश पर पुनर्विचार के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया है। इसके बाद व्यापारी बैठक कर आंदाेलन की आगामी रणनीति बनाएंगे।

29 व 30 अगस्त काे जिले में लाॅकडाउन हाेने के कारण काराेबार ठप रहा। अब साेमवार से फिर से मंडियां खुलेंगी तथा कृषि जिंसाें का काराेबार शुरू हाेगा। खेताें में मूंग की फसल पकाव की ओर है। कई किसानाें के यहां मूंग फसल पक भी चुकी है।

व्यापारियाें की मानें ताे मूंग की नई फसल की आवक भी शुरू हाे जाएगी। समय-समय पर हुई बारिश हाेने के कारण इस बार मूंग की फसल भी अच्छी है। बारानी खेताें में भी मूंग की फसल अच्छी स्थिति में है। हालांकि फसल के पकाव में अभी समय लगेगा।

^ मंडियाें में इन दिनाें हालांकि ऑफ सीजन है, लेकिन फिर भी सरसाें, चना, गेहूं व ग्वार जिंसाें की आवक हाे रही है तथा खुली नीलामी पर बिक रही है। लाॅकडाउन व हड़ताल के कारण एक सप्ताह मंडियाें में काराेबार प्रभावित रहा है। अब साेमवार से मंडियां खुलेंगी ताे कृषि जिंसाें की आवक पुन: शुरू हाे पाएगी।
-हनुमान गाेयल, अध्यक्ष, श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ व्यापार संघ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/work-stopped-in-mandis-for-7-days-work-worth-100-crores-rupees-affected-work-will-start-again-from-today-127670254.html

भाजपा की ओर से सोमवार को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जिलेभर में एक्सईएन, एईएन व जेईएन बिजली के कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने बताया कि जिले भर में लॉक डाउन की अवधि के चार माह के बिजली बिल माफ करने तथा बिजली की बढ़ी हुई दर वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाएंगे।

जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने बताया की सीकर शहर में स्थित सहायक अभियंता कार्यालय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के सामने धरना प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। धरने में भाजपा परिवार के सभी लोग मास्क लगाकर बैठेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/bjp-demonstrated-today-at-power-offices-127670251.html

कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर गांधी पार्क के समीप स्थित टाईगर फोर्स कार्यालय पर कोरोना वायरस की जाग्रति एवं रोकथाम को लेकर पदाधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया । संस्थान के मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाईगर संस्था के सदस्यों ने रविवार को कोरोना वायरस
के बचाव के लिए सरकार की गाईड लाईन की पालना करने के लिए पोस्टर वितरण किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष विमल पराणा, जिला प्रभारी सुरेन्द्र जैन, पवन अग्रवाल, विमल बढेरा, शेलेंद्र गिन्दोडी एवं राहुल अग्रवाल सहित कई पदाधिकारियों ने शहर में जगह-जगह विश्व व्यापी कोरोना महामारी के लगातार बढ रहे संक्रमण को लेकर राहगीरों को मास्क बांटकर एवं पोस्टर देकर लोगों को जागरूक किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/tonk/news/made-aware-to-protect-karona-127670248.html

जयपुर, अजमेर व जोधपुर डिस्कॉम उपभोक्ताओं से सितंबर से लेकर नवंबर तक तीन किस्तों में फ्यूल सरचार्ज की वसूली करेंगे। इसमें 300 करोड़ रुपए की वसूली अकेला जयपुर डिस्कॉम ही करेगा। फ्यूल सरचार्ज के नाम पर तीनों डिस्कॉम 600 करोड़ सितंबर से लेकर नवंबर इन तीन महीनों के दौरान उपभोक्ताओं से वसूलेंगे।

इसी साल फरवरी में बिजली के दामों में 12 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद पुरानी रिकवरी निकाली गई। अब सितंबर से नवंबर तक फ्यूल सरचार्ज लगाया जा रहा है। इस तरह इसी साल 2020 में तीन बार बिजली बिल के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/jaipur-ajmer-and-jodhpur-discoms-to-recover-rs-600-crore-127670245.html

अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती गांव खाटलबाना के निकट नहर किनारे हथकढ़ शराब की चालू भट्ठी पकड़ी गई है। हिंदुमलकाेट पुलिस ने शनिवार रात करीब 11 बजे छापेमारी कर दाे आराेपियाें काे माैके से काबू कर लिया गया जबकि एक आराेपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने माैके पर 10 लीटर हथकढ़ शराब, चालू भट्ठी, शराब बनाने के उपकरण और सैकड़ाें लीटर लाहण माैके से बरामद किया।

इसमें हथकढ़ शराब काे सील पैक कर अन्य सामान काे नष्ट करवा दिया गया है। हवलदार रामसिंह ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दाैरान खाटलबाना गांव के पास नहर के पटड़े पर जा रहे थे। तभी दूर से नहर किनारे झाड़ियाें में आग जलती दिखाई दी। इस पर संदेह के आधार पर माैके पर पहुंचकर दबिश दी। खाटलबाना गांव निवासी मुंशासिंह तथा अमरीकसिंह काे शराब बनाते चालू भट्ठी के साथ काबू कर लिया गया। तीसरा आराेपी खेताें के अंदर खड़ी फसल के बीच में से भाग निकला।

पुलिस स्टाफ ने आराेपी का पीछा किया लेकिन वह गायब हाेने में कामयाब हाे गया। पुलिस ने माैके से दाेनाें आराेपियाें काे आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार दाेपहर बाद दाेनाें आराेपियाें काे जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय में पेश किया गया। तीसरे फरार आराेपी काे भी मुकदमे में आराेपी बनाया गया है। उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुकदमे की जांच एसआई कानसिंह सिंह कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/police-apprehended-10-killers-with-handcuffs-127670244.html

अगस्त माह के आखिरी लाॅकडाउन 30 अगस्त का दिन भी अव्यवस्थाओं में बीता। बाजार भले ही संपूर्ण बंद रहे लेकिन लाेगाें का आवागमन लगातार जारी रहा। लिहाजा सड़काें पर वाहन और लाेग दाेनाें बड़ी संख्या में आते-जाते देखे गए। राेडवेज, लाेक परिवहन और जिला मुख्यालय से चलने वाली अन्य निजी रूटाें की बसें भी सरपट सवारियां लेकर दाैड़ती रहीं। इस कारण ऑटाे और चाैपहिया-दुपहिया वाहनाें की मूवमेंट भी शनिवार की तरह ही बहुतायत में रही।

प्रशासनिक अमला नजर नहीं आया। केवल पुलिस चाैक चाैराहाें पर खड़ी बाहर घूम रहे लाेगाें से पूछताछ कर चालान काटने का डर दिखाकर घराें में रहने काे कह रही थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश से दाे दिन का लाॅकडाउन आंशिक सफल रहा। व्यापारियाें ने आदेशाें के समर्थन में दाे दिन बाजार संपूर्ण रूप से बंद रखा। इसके बावजूद बाहर घूमने वालाें की संख्या कम नहीं हाे पाई।

चहल चाैक, शिव चाैक, महाराजा सूरजमल चाैराहा, सुखाड़िया सर्किल, बीरबल चाैक, मटका चाैक, भगतसिंह चाैक, काेडा चाैक, मल्टीपर्पज स्कूज के पास, काेढ़ियाें वाली पुलिया के पास पुलिस ने नाके लगाकर हर आने जाने वाले लाेगाें काे बाहर घूमने का कारण पूछा। संताेषजनक जवाब नहीं देने वालाें के वाहनाें के चालान काटे गए।

दिनभर में 400 से अधिक बसों के जरिए लगभग 6000 यात्री शहर में आए और इतने ही बाहर गए
यह लाॅकडाउन कहने काे ही जीराे माेबिलिटी है। हकीकत में बसाें के संचालन काे इससे छूट देकर आदेश विराेधाभासी हाे गए हैं। लाॅकडाउन लगाया इसी लिए गया है कि लाेग एक दूसरे के संपर्क में नहीं आएं और काेराेना की चेन टूट जाए। ताकि तेज गति से बढ़ रहे काेविड 19 मरीजाें के आंकड़ाें काे बढ़ने से राेका जा सके। लाेगाें की मूवमेंट कम करने काे बाजार ताे बंद करवा दिया लेकिन बसाें पर भी ताे लाेगाें का ही आना-जाना हाे रहा है।

राेडवेज की बसाें के अलावा शहर में लाेक परिवहन, निजी ट्रैवल एजेंसियाें की बड़े रूटाें की बसाें के अलावा जिला मुख्यालय से ग्रामीण रूट की करीब 400 बसें रविवार काे भी जिला मुख्यालय पर आईं और वापस गईं। एक बस में भी औसतन 30 सवारियाें के बैठने का अनुमान लगाएं ताे 6000 यात्री शहर में आए और इतने ही बाहर गए।

इसके अलावा इन बसाें के नियमित संचालन के लिए 800 का चालक/परिचालक का स्टाफ, इतना ही ऑफिस का स्टाफ घराें से निकला। इन सवारियाें काे अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंचाने काे ऑटाे भी बाजार में दाैड़ते रहे। करीब 20 हजार लाेग सीधे-सीधे एक दूसरे के संपर्क में राेजाना आए। ऐसे में काेराेना की चेन कैसे टूट पाएगी, यह प्रशासन काे तय करना है।

लाॅकडाउन की बिलकुल पालना नहीं, लाेग घराें के बाहर बैठे करते रहे टाइम पास
बाजार भले ही बंद था लेकिन शहर के अंदरूनी हिस्से में लाॅकडाउन की पालना बिलकुल नहीं हाे पाई। ब्लाॅक एरिया और जवाहरगगर तथा इनके साथ लगती काॅलाेनियाें काे छाेड़कर बाहरी इलाकाें में लाेगाें की चहल-पहल गलियाें में राेजाना की तरह ही देखी गई। लाेग घराें के दरवाजाें पर बैठे टाइम पास करते रहे। बच्चे और बड़े गली में ही खेलते नजर आए। महिलाएं, बड़े और युवा गलियाें में बेझिझक घूमते देखे गए। पुलिस काे आता देखकर कुछ समय के लिए लाेग घराें में घुस गए लेकिन बाद में स्थिति वही रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The impact of the lockdown was seen on the main roads only; People wandering in the inner streets, markets will open after two days today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/the-impact-of-the-lockdown-was-seen-on-the-main-roads-only-people-wandering-in-the-inner-streets-markets-will-open-after-two-days-today-127670239.html

बीसलपुर बांध क्षेत्र के जलग्रहण क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश से बांध में11 सेमी पानी की आवक हुई हैं जिससे बांध का जलस्तर 313.23 आर एल मीटर दर्ज किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को बांध के जल भराव वाले आस पास के क्षेत्र में हुई बारिश के चलते बांध में 11 सेमी पानी की आवक होने से बांध का जलस्तर शनिवार के जलस्तर 313.12 आर एल मीटर से बढ़कर रविवार शाम 6 बजे तक 313.23 आर एल मीटर हो गया है। वहीं बांध स्थल पर पिछले 24 घंटो के दौरान 19 एम एम बारिश दर्ज गई जो इस मानसून सत्र में अब तक 562 एम एम हो चुकी है। वहीं त्रिवेणी में भी पानी की आवक नहीं होने से जलस्तर 1.50 मीटर रह गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 cm water arrival in Bisalpur, Triveni 1.50 m


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/tonk/news/11-cm-water-arrival-in-bisalpur-triveni-150-m-127670237.html