जैतीवास में दो दिन पूर्व तिहरा कांड को अंजाम देने वाले आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी ने हथियार को जमीन में खड्डा खोदर छुपा दिया था। थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि आरोपी मोतीराम 19 पुत्र प्रेमप्रकाश सरगरा निवासी जैतीवास को न्यायालय में पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने हथियार घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर खेत में बने मोबाइल टावर के पास जमीन में खड्डा खोदकर और उसमें वापस मिट्टी भरकर छुपा दिया। यह घटनास्थल से वापस गांव की तरफ आते समय थोड़ा दूसरी साइड में एक खेत में है। उसके बाद आरोपी घर चला गया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात को जेतीवास ग्राम से लगभग एक किमी दूर झोपड़ी में रह रहे एक परिवार पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर तीन जनों की हत्या कर दी थी तथा दो मासूम को भी घायल कर दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की और उसी दिन आरोपी मोतीराम को पकड़ लिया था। घटना में जवरीलाल, उसकी पत्नी तोला देवी व बेटे विक्रम की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। अन्य पुत्र घनश्याम व पुत्री सोनिया को भी घायल कर दिया था।

पीड़ित परिवार को अंतरिम प्रतिकर रूप में 4 लाख की सहायता
जैतीवास में तिहरा हत्याकांड की घटना के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जोधपुर ने राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की मदद अंतरिम प्रतिकर के रूप में देने का निर्णय लिया है। तालुका विधिक सेवा समिति बिलाडा के अध्यक्ष डॉ दुडाराम खोखर ने बताया कि प्राधिकरण जोधपुर के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर राघवेंद्र काछवाल की अध्यक्षता में हुआ।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Weapon found on the spot of the accused, the police took two days remand


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/weapon-found-on-the-spot-of-the-accused-the-police-took-two-days-remand-127472849.html

कोविड-19 के बाद की ख़राब होती अर्थव्यवस्था में सरकार को कई नीतिगत फैसलों को बदलने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर देश को आगे ले जाने के लिए मेड इन इंडिया नहीं, बल्कि मेड बाई इंडिया की जरूरत है, साथ ही इम्पोर्टर्स पर लगाम लगा के एक्सपोर्टर्स को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। यह कहना है जाने-माने अर्थशास्त्री और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा का।
वे गुरुवार को श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की ओर से ‘कोविड-19, मीडिया एंड सोसायटी’ विषयक दो दिवसीय ऑनलाइन नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रथम सत्र ‘कोविड-19 सोशल, पॉलिटिकल एंड इकॉनोमिक सिनेरिओ’ को संबोधित कर रहे थे।

प्रो. भगवती प्रकाश ने ‘चैलेंजेज एंड पॉलिसी इंटरवेंशन फॉर पोस्ट कोविड-19 इकोनॉमिक रिवाइवल’ विषयक अपने शोध पत्र के माध्यम से वोकल फॉर लोकल पर बल दिया। प्रथम सत्र में श्री इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के पूर्व निदेशक प्रो.जे.एस. यादव ने ‘स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन फॉर बिहेवियरल चैलेंजेस ड्यूटिंग कोविड-19’, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. लोकेश शेखावत ने ‘कोरोना काल की चुनौतियां, प्रभाव एवं समाधान’, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल मिश्रा ने ‘कोविड-19 बायोलॉजिकल वॉर ऑफ चाइना] और राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. के. एल. शर्मा ने ‘अनएंटीसीपेटेड सोशल कोंसिक्युएंसेस ऑफ कोरोना वायरस’ विषय पर संबोधित किया।

द्वितीय सत्र ‘बियोंड दी करेज’ में वरिष्ठ पत्रकार यशवंत व्यास ने ‘इन सर्च ऑफ न्यूज पेपर’ में बताया कि कैसे अखबार को कोरोना का कॅरियर मान कर प्रिंट मीडिया को कोरेंटाइन किया गया। प्रसार भारती के डिप्टी डायरेक्टर रणवीर सिंह त्यागी ने महामारी के समय मीडिया की प्रतिबद्धता पर व ऑल इंडिया रेडियो की प्रोग्राम हैड रेशमा खान ने ‘एफ्फिकेसी ऑफ रेडियो ड्यूटिंग पंडामिक सिचुएशन’ पर अपनी बात रखी।

वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट हिमांशु व्यास ने लॉक डाउन के दौरान ली गई तस्वीरों पर ‘आई विटनेस अकाउंट ऑन कोविड-19’ के साथ अनुभवों को साझा किया। विजुअल स्टोरी टेलर डॉ. ताबीना अंजुम कुरैशी ने कोरोना काल को अपनी फोटोज के जरिये बयां किया। मीडिया विशेषज्ञ भानुप्रताप सिंह ने ‘रोल ऑफ कम्युनिकेशन इन रूरल डेवलपमेंट’ पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। सत्रों का संचालन डॉ. संजय मिश्रा और डॉ. मधु गुप्ता ने किया। गौरतलब है कि इस कॉन्फ्रेंस में दैनिक भास्कर, ऑल इंडिया रेडियो जयपुर और ज़ी राजस्थान न्यूज़ सहयोगी रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/made-in-india-not-made-by-india-prof-bhagwati-prakash-127472847.html

टिड्डी दिनोंदिन चिंता बढ़ा रही है। बुधवार को पाक से आए दलों ने लोहावट, तिंवरी, देचू व शेरगढ़ ब्लॉक के कई गांवों में फैलाव कर दिया वहीं पहले जहां पड़ाव हुए वहां अब फाका यानी टिड्डी के बच्चे पनपने लगा है। धीरे धीरे अलग अलग गांवों से इसकी सूचना आ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह बेकाबू हो जाएगी।

कृषि विभाग के उपनिदेशक वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि बुधवार को ओसियां ब्लॉक में खाबड़ा कलां, देचू ब्लॉक के महादेव नगर में टिड्डियों के अंडों से फाका निकलने की सूचना मिली। इस पर छिड़काव किया गया। वहीं, गुरुवार को बावड़ी ब्लॉक में धनारी और भाटी नगर,ओसियां ब्लॉक में खाबड़ा कलां,भोपालगढ़ में बारनी खुर्द, नाड़सर, देचू में सगतनगर, चोरड़िया, महादेव नगर व बालेसर ब्लॉक में बस्तवा माताजी गांवों में टिडि्डयों ने हमले किए। इन सभी गांवों में स्प्रे किया गया। सोलंकी ने बताया कि गुरुवार को भी बाड़मेर जैसलमेर से टिड्डियों के दल जिले के तिंवरी, कलाऊ, शेरगढ़ व बेरु क्षेत्रों में घुसे। यहां शुक्रवार छिड़काव किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two-sided attacks of locusts, new teams from Pakistan spread to the villages, where the first stop flourished there


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/two-sided-attacks-of-locusts-new-teams-from-pakistan-spread-to-the-villages-where-the-first-stop-flourished-there-127472846.html

कारगिल युद्ध के बाद केन्द्र सरकार की ओर से झुंझुनूं के शहीद राजेन्द्र कुमार के परिवार काे भीलवाड़ा में पेट्राेल पंप आबंटित किया था। शहीद की वीरांगना ने इस पेट्राेल पंप काे संचालित करने वाले माैसेरे भाई पर उन्हें बेदखल कर अवैध रूप से कब्जा कर हड़पने की साजिश का आराेप लगाया है। शहीद की वीरांगना ने कानून की शरण लेते हुए न्याय दिलाने की गुहार की है।
झुंझुनूं के दीनदयाल नगर के पास वार्ड 1 की वीरांगना सरिता पत्नी शहीद राजेन्द्र कुमार ने एसपी हरेन्द्र कुमार काे परिवाद देकर बताया कि उनके पति राजेन्द्र कुमार कारगिल युद्ध में वर्ष 2000 में शहीद हो गए थे। केन्द्र सरकार ने भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे 79 स्थित पुर बाइपास पर 2001 में शहीद राजेन्द्र कुमार फिलिंग स्टेशन का आबंटन किया था।

2004 में उनका बेटा गंभीर बीमार हो गया ताे उन्होंने मौसेरे भाई दिनेश चौधरी को संचालन करने के लिए पावर ऑफ अटार्नी दी थी। करीब 4 साल से दिनेश पंप का सही हिसाब नहीं करने के साथ ही पंप में हिस्सेदारी में शुद्ध लाभ होने के बाद भी रुपए नहीं दे रहा है। इस परिवाद पर एडिशनल एसपी गजेन्द्रसिंह जाेधा ने पुलिस काे जांच के निर्देश दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/kargil-martyr-pleaded-to-save-allotted-petrol-pump-127472841.html

शेरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सुवालिया गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी पर अनैतिक संबंधों के शक में अपने ससुराल में ही उसकी गला घोट कर हत्या कर दी और फिर पुलिस थाने पहुंच गया। घटना के वक्त मृतका के चाचा की शादी के कार्यक्रमों में रात्रि जागरण चल रहा था। सुबह उठे तो घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

वृत्ताधिकारी पुलिस राजूराम चौधरी ने बताया कि जियाबेरी (बालेसर) निवासी आरोपी ऊर्जाराम पुत्र पोकरराम भील 4-5 दिन पूर्व अपने ससुराल हाडों की ढाणी सुवालिया गांव में अपने काकी ससुर हेमाराम भील की शादी के अवसर पर सुवालिया गांव में आया था। जहां बुधवार को शादी के बाद बारात वापस आई थी।

एक तरफ शादी की खुशियां मनाई जा रही थी तथा शादी वाले घर में रात्रि जागरण का आयोजन हो रहा था दूसरी तरफ गुरुवार को तड़के करीब 3 बजे आरोपी उर्जाराम भील ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी पिंटू देवी से कहा कि उसे खुले में शौच के लिए जाना है। अंधेरा है इसीलिए डर लग रहा।

तुम भी साथ चलो। वे दोनों ढाणी से करीब दो सौ मीटर दूरी पर धोरे में गए। वहां उसने चुन्दड़ी से पत्नी का गला घोट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पैदल चल कर शेरगढ़ पुलिस थाने पहुंच गया व आत्मसमर्पण कर दिया।

तीन साल पहले हुई थी शादी, एक साल की बच्ची भी है

पत्नी की हत्या का आरोपी।


दोनों की करीब तीन साल पहले ही शादी हुई थी तथा उनके एक साल की एक बच्ची लीला भी है। थानाधिकारी कैलाशदान, एएसआई धनाराम, बालेसर के वृत्ताधिकारी पुलिस राजूराम चौधरी, हैड कांस्टेबल घमुराम व कांस्टेबल चम्पालाल पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मौका मुआयना करने के बाद शव शेरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी लाए। जहां मेडिकल बोर्ड के डॉ.रामप्रकाश खोजा, डॉ. धीरज बिस्सा व डॉ. रविंद्र चारण द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद सुपुर्द किया।
एक व्यक्ति से मोबाइल पर बात करने का शक
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अपने पीहर में एक व्यक्ति के साथ मोबाइल पर बात करती थी। उसने अनैतिक सम्बधों के कारण इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता नपाराम पुत्र देवाराम भील निवासी सुवालिया की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

मृतका चाचा हेमाराम की शादी को लेकर 1 माह पूर्व उनके घर पर आई थी। शादी 30 जून को थी। आरोपी दामाद उनकी पुत्री को परेशान करता था। घटना के दौरान उनकी पत्नी निजरों देवी का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। घटना को अंजाम देने के बाद मोबाइल से उसने अन्य लोगों को सूचना दी।

शक ने मासूम से छीन लिया मां का आंचल

दामाद ने ससुराल में आकर बेटी को जान से मार दिया। ऐसे में घर में शादी की खुशियां काफूर हो गई। एक शक ने एक साल की बेटी लीला से मां का आंचल छीन लिया और पिता जेल चला गया। अबोध मासूम यह नहीं जानती कि अब उसकी मां दुनिया में नहीं रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अस्पताल की मोर्चरी बाहर खड़े मृतका के परिजन।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/on-suspicion-of-immoral-relations-the-young-man-murdered-his-wifes-in-laws-then-went-directly-to-the-police-station-there-was-a-marriage-at-home-127472840.html

सरवाड़ उपखंड के ग्राम दातरी में गुरुवार को मलबा हटाने उतरी जेसीबी खदान का एक हिस्सा ढहने से 40 फीट गहरे पानी में समा गई। जेसीबी चालक काे पानी से बाहर निकालने के लिए शाम 4 बजे सिविल डिफेंस एवं एसडीआरएफ की टीमाें ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बावजूद चालक का पता नहीं लगने पर खान में भरा पानी खाली कराया गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप भी माैके पर पहुंचे, देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।
ग्राम दातरी में शिवराज गुर्जर बोराडा रोड पर गुरुवार को अपने खातेदारी खेत में पानी भरी पुरानी खदान को जेसीबी से दुरुस्त करवा रहा था। मलबा हटाने के दौरान खदान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे जेसीबी सहित चालक खदान में भरे गहरे पानी में गिर गया। जेसीबी चालक रामसर के निकट कल्याणीपुरा निवासी रामराज गुर्जर बताया जा रहा है। आशंका है कि जेसीबी खदान में फंस गई और चालक उसके नीचे दब गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खान के पानी में ड्राइवर की तलाश करती रेस्क्यू टीम।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/news/jcb-including-driver-falls-in-mine-from-20-feet-height-no-clue-of-driver-in-40-feet-deep-water-127472836.html

सीआरपीएफ के हैड कांस्टेबल शहीद दीपचंद वर्मा को गुरुवार शाम को अंतिम विदाई दी गई। सीआरपीएफ आरएएफ 83 बटालियन और 89 बटालियन के अधिकारियों व जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दीपचंद वर्मा पूरे देश के हीरो है, जिसने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है। उसका बलिदान जाया नहीं जाएगा। हमारे जवान मुंह तोड़ जवाब जरूर देंगे।

दीपचंद बहादुर जवान था। वह अपने परिवार से ज्यादा हमारे परिवार का हिस्सा था और है। सेना और हमारे देश की एकजुटता की ही ताकत है कि शहीद को सम्मान देने के लिए युवा 10 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाते हैं। हर जुबां पर भारत माता के जयकारें हाेते है। मैंने उनके 8 साल के जुड़वां बेटे विनित-विनय को तिरंगा सौंपा तो उनकी आंखों में भी पिता और देश के लिए गर्व था। रींगस से बावड़ी स्टैंड तक युवाओं ने बाइक रैली निकाल आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।(जैसा कि उन्होंने बावड़ी संवाददाता श्रवण कुमार को बताया।)

शहीद के लिए नम हुई आंखों में आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में बुधवार को बावड़ी के दीपचंद शहीद हो गए थे। वे सीआरपीएफ 179 बटालियन के हैड कांस्टेबल थे। गुरुवार को उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव बावड़ी पहुंचते ही हर आंखें नम हो गई, लेकिन आतंकियों के खिलाफ गुस्सा भी था। लोग शहीद दीपचंद वर्मा के सम्मान में नारे लगा रहे थे।

2 किलोमीटर तक महिलाओं से बुजुर्गों तक की जुबान पर नारे
अंतिम विदाई में 2 किमी तक लोगों की भीड़ थी। गांव की हर महिला, युवा और बुजुर्ग अपने लाडले काे अंतिम विदाई देने आए। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और दीपचंद वर्मा अमर रहे... के नारे लगते रहे। हिंदुस्तान जिंदाबाद की गूंज बिल्कुल भी कम नहीं हुई।

2 बेटों का तिरंगा हाथ में लेकर संदेश-हम भी सेना में जाएंगे
शहीद के बेटे विनय और विनीत ने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। सीआरपीएफ आईजी विक्रम साहगल ने शहीद के पुत्रों को तिरंगा दिया। बेटे विनीत का संदेश था-सरकार को मेरे पापा का बदला जरूर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे भी सेना में जाएंगे।

चाचा ने कहा-बचपन से ही बेल्ट की नौकरी चाहता था
शहीद के चाचा ओंकारमल ने बताया कि दीपचंद का शुरू से ही बेल्ट की नौकरी करने का सपना था। बाद में पड़ोस में चार सैनिकों को देखकर उसने सेना में जाने का फैसला किया। दीपचंद की शहादत पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहीद पिता को 8 साल के जुड़वां बेटों विनय और विनीत ने नम आंखों से सैल्यूट कर देश के प्रति जज्बा दिखाया।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/crpf-jawan-deepchand-vermas-last-farewell-to-the-ancestral-village-of-bawdi-youth-formed-10-km-long-human-chain-127471802.html

सीआरपीएफ के हैड कांस्टेबल शहीद दीपचंद वर्मा को गुरुवार शाम को अंतिम विदाई दी गई। सीआरपीएफ आरएएफ 83 बटालियन और 89 बटालियन के अधिकारियों व जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दीपचंद वर्मा पूरे देश के हीरो है, जिसने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है। उसका बलिदान जाया नहीं जाएगा। हमारे जवान मुंह तोड़ जवाब जरूर देंगे।

दीपचंद बहादुर जवान था। वह अपने परिवार से ज्यादा हमारे परिवार का हिस्सा था और है। सेना और हमारे देश की एकजुटता की ही ताकत है कि शहीद को सम्मान देने के लिए युवा 10 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाते हैं। हर जुबां पर भारत माता के जयकारें हाेते है। मैंने उनके 8 साल के जुड़वां बेटे विनित-विनय को तिरंगा सौंपा तो उनकी आंखों में भी पिता और देश के लिए गर्व था। रींगस से बावड़ी स्टैंड तक युवाओं ने बाइक रैली निकाल आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।(जैसा कि उन्होंने बावड़ी संवाददाता श्रवण कुमार को बताया।)

शहीद के लिए नम हुई आंखों में आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में बुधवार को बावड़ी के दीपचंद शहीद हो गए थे। वे सीआरपीएफ 179 बटालियन के हैड कांस्टेबल थे। गुरुवार को उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव बावड़ी पहुंचते ही हर आंखें नम हो गई, लेकिन आतंकियों के खिलाफ गुस्सा भी था। लोग शहीद दीपचंद वर्मा के सम्मान में नारे लगा रहे थे।

2 किलोमीटर तक महिलाओं से बुजुर्गों तक की जुबान पर नारे
अंतिम विदाई में 2 किमी तक लोगों की भीड़ थी। गांव की हर महिला, युवा और बुजुर्ग अपने लाडले काे अंतिम विदाई देने आए। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और दीपचंद वर्मा अमर रहे... के नारे लगते रहे। हिंदुस्तान जिंदाबाद की गूंज बिल्कुल भी कम नहीं हुई।

2 बेटों का तिरंगा हाथ में लेकर संदेश-हम भी सेना में जाएंगे
शहीद के बेटे विनय और विनीत ने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। सीआरपीएफ आईजी विक्रम साहगल ने शहीद के पुत्रों को तिरंगा दिया। बेटे विनीत का संदेश था-सरकार को मेरे पापा का बदला जरूर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे भी सेना में जाएंगे।

चाचा ने कहा-बचपन से ही बेल्ट की नौकरी चाहता था
शहीद के चाचा ओंकारमल ने बताया कि दीपचंद का शुरू से ही बेल्ट की नौकरी करने का सपना था। बाद में पड़ोस में चार सैनिकों को देखकर उसने सेना में जाने का फैसला किया। दीपचंद की शहादत पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहीद पिता को 8 साल के जुड़वां बेटों विनय और विनीत ने नम आंखों से सैल्यूट कर देश के प्रति जज्बा दिखाया।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/crpf-jawan-deepchand-vermas-last-farewell-to-the-ancestral-village-of-bawdi-youth-formed-10-km-long-human-chain-127471802.html

जैन धर्म में ज्ञान का दर्शन चरित्र तप की आराधना का पर्व चातुर्मास आषाढ़ शुक्ला तेरस शुक्रवार को कलश स्थापना के साथ शुरू होगा। चातुर्मास कलश स्थापना श्रावण कृष्णा पंचमी 10 जुलाई तक की जाएगी। कुछ संत गणों के रविवार 12 जुलाई को भी चातुर्मास मंगल की स्थापना के आयोजन होंगे। जैन संतों के चातुर्मास 4 माह 11 दिन के होंगे। जयपुर में 6 जैन संत संघों का चातुर्मास होगा।

प्रतिदिन साधु-संतों की प्रवचन श्रृंखला होगी। इस वर्ष चातुर्मास 13 नवंबर तक चलेगा। 14 नवंबर दीपावली को चातुर्मास का निष्ठापन होगा। 15 नवंबर को भगवान महावीर का 2547 और निर्वाण उत्सव मनाया जाएगा।
किन मुनि संघों का कहां चातुर्मास
मुनि सकल कीर्ति महाराज ससंघ का बरकत नगर के णमोकार भवन में, मुनि विनीत सागर, मुनि चंद्र प्रभ सागर महाराज का गायत्री नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में, आर्यिका गुरुमा भरतेश्वर मति माताजी ससंघ का श्याम नगर के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में, आर्यिका विजय मति माताजी का अग्रवाल फार्म पर थड़ी मार्केट के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में, आर्यिका गौरव मति माताजी संघ का चातुर्मास श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा में होगा ।आचार्य सुधा सागर महाराज का टोंक रोड बीलवा के विमल परिसर में चातुर्मास होगा।

यहां देख सकेंगे चातुर्मास के ऑनलाइन कार्यक्रम
फेसबुक, जूम, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन दिखाया जाएगा। टीवी चैनल पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। श्रद्धालु सरकार की गाइड लाइन का पूरा पालन करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/from-today-4-months-11-days-jain-saints-and-monks-will-perform-chaturmas-127472816.html

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कर्नाटक के मंडावली के बुजुर्ग कामेगौड़ा को मिल रहे ध्यानाकर्षण पर प्रसन्नता व्यक्त की है। 84 साल के कामेगौड़ा का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में किया था। उसके बाद एकाएक वे दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गए। शेखावत ने गुरुवार सुबह कामेगौड़ा के संदर्भ में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से भी बातचीत की।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कामेगौड़ा के जलशक्ति को लेकर किए कार्यों के लिए उनकी सरल कामनाओं को पूरा करने के लिए कहा। इसके बाद कर्नाटक स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने कामेगौड़ा को राज्य सरकार की बसों की सभी श्रेणियों में आजीवन फ्री पास देने का फैसला किया। उन्होंने जैसलमेर की 2 दुर्घटनाओं में 7 नागरिकों की मृत्यु पर दुख जताया। दोनों हादसे के मृतकों के परिजन सहायता के लिए मुझसे या मेरे सहयोगियों से संपर्क कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/the-simple-wishes-of-kamegowda-the-symbol-of-water-power-should-be-fulfilled-shekhawat-127472815.html

आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने सभी महाविद्यालय शिक्षकों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्नों पर आधारित प्रश्न पत्र हल करने के वेक अप कार्यक्रम आयोजन के आदेश को वापस ले लिया है। शिक्षकों को अब यह परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। आदेश जारी होने के बाद से ही महाविद्यालय शिक्षकों में इसको लेकर जबरदस्त असंतोष था। रुक्टा (राष्ट्रीय) ने उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, उच्च शिक्षा सचिव और कॉलेज शिक्षा आयुक्त को ज्ञापन देकर इसको वापस लेने की मांग की थी।
आदेश को वापस लेने की सराहना करते हुए रुक्टा (राष्ट्रीय) के अध्यक्ष डॉ दिग्विजय सिंह शेखावत ने कहा कि उच्च शिक्षा के व्यापक उद्देश्यों के अनुसार धरातलीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही नवाचार की योजनाएं बनाई जाए। प्रदेश महामंत्री डॉ नारायण लाल गुप्ता ने कहा कि वेकअप कार्यक्रम अपने मूल स्वरूप में किसी भी तरह से उचित नहीं था, शिक्षक बहुत व्यथित और आक्रोशित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/college-teachers-will-not-have-to-give-exams-commissioner-withdraws-order-127472812.html

किशनगढ़ एयरपोर्ट के रनवे को 2000 मीटर से 3000 मीटर करने के लिए बीच में आ रहीं दो पहाड़ियों को आधा काटा जाएगा। सीएस डीबी गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में इसके लिए राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टेक्निकल टीम के गठन की मंजूरी दी गई। विस्तार में इन पहाड़ियों के साथ ऑल इंडिया रेडियो या प्रसार भारती का टावर भी बाधा बना हुआ है जिसे हटाने या शिफ्ट करने के लिए सीएस डीबी गुप्ता प्रसार भारती को पत्र लिखेंगे। अजमेर कलेक्टर की ओर से किशनगढ़ एयरपोर्ट विस्तार के लिए जरूरी काम या संसाधन की रिपोर्ट पेश की गई है।
जिसमें करीब 18 करोड का खर्चा आएगा। इसके तहत 65 हैक्टेयर वन भूमि की जरूरत है जिसका लैंड कनवर्जन जरूरी है। लेंड कनवर्जन के बाद वन विभाग को राज्य सरकार कंपनसेशन रेट के रूप में 5 करोड 75 लाख देगी। वहीं पहाड़ियों की ऊंचाई कम करने के लिए ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग के कामों में 11.04 करोड लगेंगे। बैठक में तय हुआ कि पहाड़ियों को कितना काटा जाए इसके लिए राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मिलाकर तकनीकी कमेटी बनाई जाएगी जो एक माह में रिपोर्ट देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/kishangarh-airport-will-be-cut-down-to-3-thousand-meters-of-runway-127472811.html

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा पेयजल संबंधित योजना से प्रमुख क्षेत्रों की वर्तमान व भविष्य की जरूरताें को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना को शीघ्र ही क्रियान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में अवगत कराया कि राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तीसरे चरण में विलंब होने से जोधपुर शहर व आसपास लिफ्ट कैनाल से संबंधित पेयजल योजना क्षेत्रों में जल संकट विकराल रूप लेता जा रहा है।

सांसद गहलोत ने यह भी अवगत कराया कि वर्तमान सरकार ने वर्ष 2019 के बजट घोषणा में राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तीसरे चरण की घोषणा कर इसके लिए कुल 1454 करोड़ रुपए की घोषणा की और एशियन विकास बैंक से वित्तीय ऋण लेने के लिए केंद्र सरकार को तीन माह पहले प्रस्ताव प्रेषित किया गया, जिसे 20-25 दिन पहले ही स्वीकृत कर दिया गया, लेकिन खेद का विषय है कि इस योजना पर आज तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

गहलाेत ने लिया संताें का आशीर्वाद
राज्यसभा सांसद गहलोत ने गुरुवार काे विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाकर संत व जैन मुनि आचार्य रामलाल, न्यू चांदपाेल राेड स्थित संत अजनेश्वर आश्रम के संत शांतेश्वर महाराज, समन्वयक धाम के जैन मुनि ललितप्रभ सागर, शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम के महंत दयाराम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान संतों ने गहलोत को शाॅल व माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। वहीं गहलोत ने कोविड-19 महामारी से देश को मुक्त करने व देश की प्रगति के लिए अच्छे मानसून की प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चाैधरी, नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख गोपाराम विश्नोई व देवराज बोहरा साथ थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajya Sabha MP Gehlot wrote to CM about drinking water problem


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/rajya-sabha-mp-gehlot-wrote-to-cm-about-drinking-water-problem-127472810.html

प्रदेश में किसानों को किराए पर खेती संबंधी यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए क्रय-विक्रय सहकारी समितियों एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों (केवीएसएस-जीएसएस) के माध्यम से 100 कस्टम हायरिंग केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग ने सहकारिता विभाग को 8 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए हैं।

कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विस्तार एवं प्रौद्योगिकी मिशन (एनएमएईटी) के सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) के अन्तर्गत अभिलक्षित गांवों में केवीएसएस-जीएसएस के माध्यम कस्टम हायरिंग केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। इन केन्द्रों पर ट्रेक्टर मय आवश्यक कृषि यंत्रों की क्रय लागत का 80 प्रतिशत अधिकतम 8 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।

सबसे ज्यादा राजसमंद में 12, प्रतापगढ़ में 7 व जयपुर में 6 केन्द्र खुलेंगे
इस योजना के तहत राजसमंद में 12, प्रतापगढ़ में 7, जयपुर में 6, श्रीगंगानगर, बांसवाड़ा एवं बीकानेर में 5-5, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, चूरू एवं दौसा में 4-4, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, झालावाड़, बूंदी, चित्तौडगढ एवं अलवर में 3-3 केन्द्र खोले जाएंगे। इसी प्रकार सीकर, नागौर, बाड़मेर, अजमेर, डूंगरपुर, झुंझुनूं, जोधपुर, पाली, जैसलमेर एवं टोंक में 2-2 तथा धौलपुर, सवाई माधोपुर एवं करौली में एक-एक कस्टम हायरिंग केन्द्र खुलेंगे। उन्होंने बताया कि जयपुर जिले में बनेठी, कलवाड़ा, सरना चौड़, चिमनपुरा, कुजोता एवं मुरलीपुरा जीएसएस पर कस्टम हायरिंग केन्द्र खोले जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया। फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/100-custom-hiring-centers-will-be-opened-in-the-state-the-cooperative-department-will-get-rs-8-crore-transfer-grant-up-to-8-lakh-127472809.html

प्रदेश में अनलॉक होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव-2020 की तैयारियां फिर से शुरू की हैं, लेकिन नवसृजित पंस व ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव के बाद ही अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया जाएगा। पंचायतीराज के जानकारों की मानें तो बाकी रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव अगस्त-सितंबर में करवाए जाने की संभावना है। वहीं नवसृजित पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज विभाग ने स्थिति क्लियर कर दी है।

कई जिलों से पंचायतीराज विभाग के पास में नवसृजित ग्राम पंचायतों व पंस में वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी करने के सबंध में मार्गदर्शन मांगे गए थे। इस संबंध में विशिष्ट शासन सचिव आरुषि मलिक ने निर्देश दिए हैं कि नवसृजित की गई पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतें चुनाव होने के बाद अस्तित्व में आएंगी।

इनमें अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति बाद में ही होगी। जिले में वर्तमान में कुल 21 पंचायत समितियां हैं। उनमें से पांच पंचायत समितियों केरू, आऊ, चामू, घंटियाली नवसृजित पंचायत समितियों में प्रशासकों की नियुक्ति नहीं हुई है। नवसृजित 5 पंचायत समितियों में कई में सरपंच के चुनाव भी हो गए।

गौरतलब है कि पंचायत चुनावों को कोरोना संकट के कारण टाला गया, अब ग्रामीण इलाकों में लोगों को चुनावों का बेसब्री से इंतजार है। कोरोना काल से पहले जिले में 251 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के चुनाव हो गए। जिले की शेष 378 ग्राम पंचायतों के चुनाव करवाए जाने की तैयारी है।

निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 जून को कर दिया है। पहले निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की तिथि 23 मार्च थी, लेकिन कोरोना के चलते कामकाज प्रभावित होने से अब अंतिम प्रकाशन किया गया।

कुल ग्राम पंचायतें 629

सरपंच चुनाव हो गए 251

सरपंच के चुनाव शेष 378

पंचायत समिति 21(प्रधान के चुनाव शेष)

पंचायत समिति सदस्य 389(चुनाव शेष)

जिला समिति सदस्य 37(चुनाव शेष)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/newly-formed-panchayat-committees-will-now-have-officers-and-employees-only-after-panchayat-elections-127472807.html

पिछले लंबे इंतजार के बाद बुधवार को दिनभर गर्मी और उमस से पसीने से भीगे लोगों को शाम होते-होते काली घनघोर घटाओं के साथ राहत की बूंदों ने भिगोकर ठंडक दिला दी। बाड़मेर में अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है, ऐसे में तेज गर्मी से जनजीवन प्रभावित है।

शाम होते-होते 3-4 बजे के करीब आसमान में घनघोर घटाए छा गई और बारिश का दौर शुरू हो गया। शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई तो कई ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश से ही संतुष्ट होना पड़ा। इधर बायतु के मौखाब, चौखला, नागाणा, भाडखा, बाटाडू सहित कई गांवों में रेतीले बवंडर के साथ तूफानी बारिश ने जमकर तबाही मचाई।

बड़ी संख्या में पेड़-पौधे उखड़ गए। वहीं दर्जनों कच्चे मकानकी छत तेज हवा में उड़ गई। सिणधरी इलाके में एक ही दिन में एक इंच बारिश रिकार्ड की गई। नोखड़ा, आडेल, मालपुरा, चौहटन, रामसर सहित कई गांवों में कहीं हल्की तो कहीं तेज हवा के साथ बादल जमकर बरसे। अब तक किसानों को बुवाई के लिए बारिश का इंतजार है। गांवों में हल चलाने के लिए कम से कम एक इंच बारिश की आवश्यकता रहती है। ऐसे में किसानों के लिए अभी भी कई गांवों में बारिश नहीं होने से बुवाई शुरू नहीं हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maximum one inch of rain in Sindhri, 8 mm in the city and light rain in some places and somewhere in the villages.


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/maximum-one-inch-of-rain-in-sindhri-8-mm-in-the-city-and-light-rain-in-some-places-and-somewhere-in-the-villages-127469135.html

पाटोदी पंचायत समिति मुख्यालय पर नव घोषित राजकीय महाविद्यालय का नाम कारगिल शहीद भीखाराम के नाम करवाने की मांग को लेकर सीएम के नाम पाटोदी के युवाओं ने बालोतरा उपखण्ड अधिकारी रोहित कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पाटोदी पंचायत समिति के वीर सपूत भीखाराम ने कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त की थी। जो सबके सम्माननीय है ऐसे में वीर शहीद की याद रखने का इससे बड़ा अवसर नहीं हो सकता है। इस दौरान सवाईसिंह भाटी नवातला, जेताराम गोदारा, भैराराम प्रजापत, वीरधाराम ढाका, नेमाराम जाखड, नारायण गुर्जर, मदन गोदारा, कमरुद्दीन, तगसिंह, निम्बाराम मेगवाल, रामाराम, चेतनराम, मेयाराम, दिलीप प्रजापत, वागाराम प्रजापत मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/demand-to-rename-patodi-college-to-martyr-127469128.html

शहर के नेहरु कॉलोनी में बुधवार को जीनगर विकास समिति अध्यक्ष गोविंदराम गोयल की अध्यक्षता व जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत के मुख्य आतिथ्य में शहीद बीरबलसिंह जीनगर का शहादत दिवस मनाया गया। उपस्थितजनों ने जीनगर की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अतिथियों ने अमर शहीद के जीवन परिचय और शहादत के बारे में बताया। इस अवसर पर महेश राठौड़, टीकमचंद, अचलाराम, लाकेश कुमार, रामेश्वरलाल जीनगर, राधेश्याम, नरपत कुमार, सांवलाराम, गणपत गोयल, नारायण कुमार, मुकेश, छगन, सुरेश, पृथ्वीराज आदि मौजूद थे।
पाटोदी | कस्बे के जीनगर समाज भवन में अमर शहीद बीरबल सिंह ढालिया का 74 वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जीनगर विकास समिति के अध्यक्ष हरीश जीनगर ने बीरबल सिंह ढालिया की पूरी जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस दौरान जीनगर विकास समिति के संरक्षक मुकनचंद सोनगरा, पूर्व सरपंच संतोषी जीनगर, आईदानराम चैधरी, राजेंद्रकुमार मीणा, चतुरराम गहलोत, प्रेम प्रकाश गुर्जर, सतीष सोनगरा, श्रवण जीनगर, हरीश जीनगर, नरपत जीनगर, कांतिलाल जीनगर, मौजूद रहे।
पादरू | स्थानीय बगदाराम की कुटिया में बुधवार को अमर शहीद जीनगर बीरबल सिंह ढालिया का 74 वां शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अमर शहीद के जीवन से जुड़े किस्से भी सुनाए। जीनगर समाज के लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।इस दौरान लुणचंद, देवाराम, जोगाराम, जबराराम, मुकेश कुमार, रमेश कुमार, अशोक कुमार, श्रवणकुमार मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/tribute-paid-to-martyr-birbal-singh-127469125.html

अनलॉक 2.0 के पहले ही दिन बुधवार को भानसोल के गढवाड़ा में 2 माह का बच्चा, 10-12 वर्ष की बच्चियों और रूस से शहर लौटी रामपुरा निवासी 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा सहित 31 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सीएमएचओ दिनेश खराड़ी ने बताया कि गोवर्धन विलास पुलिस की ओर से पकड़े गए दो आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

भाजपा नेता देवीलाल सालवी सहित मुंबई से आए भानसोल के गढवाड़ा में एक ही परिवार के सात सदस्य संक्रमित निकले हैं। लॉकडाउन यानी 31 मई के बाद यह पहला मौका है कि एक ही दिन में रिकॉर्ड 31 कोरोना केस सामने आए हों। अनलॉक 1.0 में एक दिन में सबसे ज्यादा 20 संक्रमित सामने आए थे। 734 केसों में से 658 रिकवर और 624 डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव केस 71 बचे हैं।

गढवाड़ा गांव को सील किया, क्षेत्र में 12 टीमों ने 4386 लोगों की स्क्रीनिंग की

पलाना.भानसोल के गढवाड़ा में 27 जून को एक वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके संपर्क में आए 17 लोगों ने 29 जून को सैंपल लिए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में 2 साल के एक बच्चे सहित 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हडकंप मच गया।

मावली एसडीएम रमेश सीरवी, तहसीलदार रतनलाल कुमावत, बीडीओ जितेन्द्र सिंह, घासा थानाधिकारी सज्जन सिंह गढवाड़ा पहुंचे। सभी संक्रमितों को उदयपुर रेफर किया गया। पूरे गढवाड़ा गांव को सील कर दिया है। बीसीएमओ हितेश प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अब तक 12 मेडिकल टीमों ने 4386 लोगों की स्क्रीनिंग की।

सुबह ये पॉजिटिव निकले : रूस से लौटी राता खेत रामपुरा निवासी 23 वर्षीय एमबीबीएस युवती, सेक्टर-4 निवासी 17 वर्षीय किशोरी, भांसोल निवासी 2 माह का बच्चा, 10-12 वर्ष की बच्ची, 37 वर्षीय महिला, 92 वर्षीय पुरुष, 87 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय युवक, वल्लभनगर निवासी 26 वर्षीय युवक संक्रमित निकले हैं। सभी को ईएसआईसी अस्पताल और पेसिफिक उमरड़ा में भर्ती कराया है।

रात 11.30 बजे की रिपोर्ट में ये संक्रमित : मावली निवासी 23 वर्षीय युवक, सेक्टर-7 निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग, 68 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष, लसाड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक, सेक्टर-4 निवासी 58 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय पुरुष, सवीना निवासी 44 वर्षीय पुरुष और 49 वर्षीय पुरुष, धानमंडी निवासी 61 वर्षीय महिला, जगदीश चौक निवासी 11 वर्ष का बच्चा, कोल्यारी, झाड़ोल निवासी 60 वर्षीय पुरुष, ऋषिनगर निवासी 23 वर्षीय युवक, गीतांजलि में भर्ती 23-24 वर्षीय दो युवक, गोवर्धन विलास निवासी 19-20 वर्षीय दो युवक, सागर पैलेस उदयपुर में ठहरे 49 वर्षीय पुरुष, आठ वर्ष का बच्चा, 58 वर्षीय पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पलाना. गढवाडा गांव में संक्रमितों को बिना पीपीई किट एंबुलेंस में बैठाते हुए।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/31-new-cases-including-mbbs-girl-student-and-2-month-old-child-returned-from-russia-127468402.html

मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने बुधवार काे कहा कि दिल्ली, मुंबई और गुजरात में जहां राज्य सरकारें कोरोना के इलाज के लिए ज्यादातर निजी अस्पतालों के भरोसे रहीं, वहां मरीज व मौतों का आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा है। दूसरी तरफ राजस्थान में हमारी सरकार ने सरकारी अस्पताल एसएमएस के जरिए कोरोना का मैनेजमेंट किया और यहां मौतों व मरीजों का आंकड़ा इन राज्यों के मुकाबले बहुत कम है।

राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 421 है, जबकि गुजरात में माैताें का आंकड़ा 1846, महाराष्ट्र में 7855 व दिल्ली में 2742 है। उन्हाेंने कहा कि राजस्थान में कोरोना से मृत्यु दर नगण्य हो, इस अवधारणा के साथ राज्य सरकार काम कर रही है। लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए हमने गांव-ढाणी, मोहल्ले तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया है। साथ ही अब हम हर गांव में स्वास्थ्य मित्र लगाने जा रहे हैं, जो लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करने और बचाव में अहम भूमिका निभाएंगे।

गहलोत ने बुधवार को वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों, प्रभारी सचिव, जिला कलेक्टर, एसी सहित उपखण्ड एवं तहसील स्तर के अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जागरूकता अभियान में प्रभारी मंत्रियों के बाद अब विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में 5 दिन तक लोगों को जागरूक करने में सहभागिता निभाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/we-controlled-kareena-with-government-hospital-sms-deaths-also-came-down-127469123.html

जिले में आज दाे स्थानाें पर हुए हादसे में पांच लाेगाें की माैत हाे गई। एक हादसे में चालक सहित तीन लाेगाें की मृत्यु हुई, जबकि दूसरे हादसे में बाइक पर सवार पांच लाेगाें के एक वाहन से टकराने पर दाे लाेगाें की माैत हुई।
जैसलमेर के चूंधी गांव से शादी के बाद वापिस लौट रही बारात में दुल्हे की गाड़ी टायर फटने से पलटी गई। जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पोकरराम भील के पुत्र ओमप्रकाश की बारात बोहा से चूंधी आई थी। बुधवार को बारात चूंधी से भीखाराम के घर से रवाना होकर वापिस बोहा जा रही थी। इसी बीच बोहा से करीब 8 किलोमीटर दूर देवा गांव के पास टायर फटने से दूल्हे की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिससे वाहन में सवार चंपाराम (27) पुत्र पूनमाराम भील निवासी बोहा, तोगाराम (18) पुत्र देउराम निवासी देवा व गोविंद (25) पुत्र बाबूराम भील हाल निवासी अमरसागर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही वाहन में सवार दूल्हा ओमप्रकाश पुत्र पोकरराम व दुल्हन सुशीला पत्नी ओमप्रकाश गंभीर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। इसके साथ ही जितेंद्र (22) पुत्र पतूराम निवासी दामोदरा व ओमप्रकाश (23) पुत्र मेराराम निवासी बोहा भी घायल हो गए। जिनका जवाहर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिर्फ आठ किलोमीटर दूर थी खुशियां
बारात वापिस बोहा लौट रही थी। जिसके बाद सिर्फ और सिर्फ खुशियों का माहौल था। 8 किलोमीटर बाद दोनों दुल्हा दुल्हन के लिए नई जिंदगी की खुशियां थी। लेकिन उनके वाहन के पलटी खाने से तीन लोगों की मौत हो गई। जिससे बोहा, देवा व अमरसागर गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

गाड़ी की तेज स्पीड होने से हुआ बड़ा हादसा
वापिस लौट रही बारात में दूल्हे की गाड़ी की स्पीड तेज थी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद वाहन ने पलटी खाने से उसमें सवार लोगों की मौत व गंभीर घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को जवाहर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।

एक बाइक पर 5 लोग थे सवार, पिकअप से भिड़ंत हुई दो की मौत, तीन हुए घायल

अवाय गांव के पास बीकानेर रोड पर मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे एक बाइक व चारे से भरी पिकअप में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कोलायत से मोहनगढ़ हलवाई के काम से 5 लोग आए थे। मंगलवार की रात काम पूरा करके वापस कोलायत के लिए जा रहे थे। ये 5 युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। बीकानेर रोड पर अवाय के पास सामने से आ रही चारे से भरी पिकअप की झाल से टकरा गए। हादसे में स्वरूपसिंह (26) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं किशनलाल (28) की मौत अस्पताल में हुई। इनके अलावा पूनमसिंह, स्वरूप व किशनाराम भील घायल हो गए। ये सभी कोलायत निवासी थे। देर रात हुई इस दुर्घटना के बाद करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली। बाद में घायलों को अस्पताल लाया गया और शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 km from home Three killed by tearing away tires of a wedding procession, bride and groom seriously injured


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/jaisalmer/news/8-km-from-home-three-killed-by-tearing-away-tires-of-a-wedding-procession-bride-and-groom-seriously-injured-127469118.html

कोनरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार दोपहर को भोजन बनाते समय गैस की टंकी की नली में रिसाव होने के कारण आग लगने से एक ढाणी में दो झोंपे तथा उनमें रखा सारा सामान जलकर राख
हो गया।
कोनरा के अताई खान ने बताया कि दोपहर का खाना पकाते समय रसूल पुत्र शेर खान के झोंपे में आग लगने से उसका सारा सामान जलकर राख हो गया तथा आग की लपटे देखने पर सालक खान, हासम, हलीम, वाई खान, दायम खान, ईमान सहित आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Goods burned including two huts from fire


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/goods-burned-including-two-huts-from-fire-127469109.html

गिड़ा पुलिस थाना क्षेत्र की कानोड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित एक हैंडलूम मे आगजनी से लाखों का नुकसान हो गया। हैंडलूम संचालक ने दो लाेगाें के खिलाफ हैंडलूम मे आग लगाने का नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार भोमाराम पुत्र खेताराम जाट निवासी चीलानाडी कानोड़ ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि कानोड़ गांव मे शिवदानसिंह मार्केट मे श्री भोमिया जी नाम से हैंडलूम का संचालन करता हूं। मंगलवार रात 10 बजे मैं हैंडलूम बंद करके घर चला गया था।

बुधवार सुबह 3 बजे दुकान मालिक शिवदानसिंह के बेटे किशोर का फोन आया और मुझे हैंडलूम मे आग लगने की सूचना दी। मैं मेरे भाई सवाईराम के साथ गांव आया तो पूरा हैंडलूम आग की चपेट मे आ गया था। कपड़ा, फैंसी, रेडीमेड और मणिहारी सामान सहित 35 लाख का सामान और हैंडलूम मे रखे कीमती कागजात, 50 हजार रुपए और बैंक संबंधित कागजात जलकर राख हो गए। हैंडलूम संचालक ने रिपोर्ट में बताया कि गत दिनों 20 जून को रमेश कुमार, राजूराम पुत्र कमलेश कुमार निवासी नरसाली नाडी कोलू ने फोन करके मुझे जान से मारने और हैंडलूम जलाने की धमकी दी थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/case-filed-against-two-in-handloom-fire-damage-127469107.html

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में करीब 12 दिन पहले नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की रिपाेर्ट दर्ज करने में देरी किए जाने और पीड़िता के पिता की हत्या मामले में थानाधिकारी वीरेंद्र यादव व जांच अधिकारी सहित 4 पुलिसकर्मियाें काे लाइन हाजिर किया गया है। अलवर एसपी परिस देशमुख ने यह आदेश जारी करते हुए उप निरीक्षक सज्जन कुमार को रामगढ़ थाने का प्रभार सौंपा है।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियाें में थानाधिकारी के अलावा उप निरीक्षक रामकिशन बैरवा, सहायक उपनिरीक्षक कमालदीन व हैड कांस्टेबल हीरालाल शामिल हैं। बता दें कि दुष्कर्म के बाद इस नाबालिग ने 18 जून को कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनाें के रामगढ़ थाने पहुंचने के बावजूद दाे दिन बाद मामला दर्ज किया गया और कार्रवाई में भी देरी की।

इसी बीच पीड़िता के काेर्ट में बयान से पहले उसके पिता की हत्या कर दी गई। मामला के तूल पकड़ने के बाद अलवर, जयपुर-सांगानेर व दौसा सांसदों सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पीड़ित परिवार से मिले थे और पुलिसकर्मियों व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज, गिरफ्तारी शांतिभंग में

पीड़िता का आराेप है कि दुष्कर्म का आराेपी अनीस उसे डेढ़ वर्ष से परेशान कर रहा था। पुलिस ने 20 जून काे पोक्सो एक्ट में केस तो दर्ज किया, लेकिन आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार दिखाया। इसके बाद अनीस के परिजन राजीनामे का दबाव बनाने लगे। राजीनामा नहीं किया तो 24 जून काे पीड़िता के पिता की हत्या कर दी। कोर्ट में पीड़िता के बयान हुए तो पता चला कि कई बार गैंगरेप किया गया था।

  • रामगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता व उसके पिता की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर रामगढ़ थानाधिकारी सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

परिस देशमुख, पुलिस अधीक्षक अलवर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/news/4-policemen-including-ramgarh-police-officer-in-line-for-delay-in-fir-for-gangrape-127469105.html

बाड़मेर-गडरारोड रोड पर हाथमा फांटा के पास एक बोलेरो और स्कार्पियों के बीच हुई भिड़ंत में बोलेरो में सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बाड़मेर अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर घायल दो को जोधपुर रेफर किया है।
सूचना पर रामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से वाहनों को हटाकर थाने लाया गया। जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार 9 लोग हादसे में घायल हुए है। इनमें जगदीश पुत्र फूसाराम देवासी, घमंडाराम पुत्र मानाराम, राणाराम पुत्र देवाराम, बबरी पत्नी राणाराम, मूली पत्नी प्रागाराम, धापू पत्नी शंकराराम, झीमों पत्नी नगाराम, रामाराम पुत्र प्रागाराम, खेताराम पुत्र कूंपाराम सभी देवासी निवासी आंटा घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। गंभीर घायल राणाराम व धापू देवी को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया। ये सभी लोग किसी शोक सभा में शरीक होने के लिए जा रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/9-injured-in-two-collisions-between-bolero-and-scarpies-127469104.html

पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही पारा 42 पार कर चुका है। ऐसे में गर्मी के तीखे तेवरों के बीच बुधवार शाम को बाड़मेर शहर में हुई बारिश से गर्मी से राहत दिला दी। तेज बूंदों के साथ हुई इस बारिश में बच्चों ने जमकर नहाने का आनंद उठाया। शास्त्रीनगर, विष्णु कॉलोनी, रामनगर, जाट कॉलोनी सहित पूरे शहर में बारिश होने से सड़कों पर पानी बहने लगा। करीब आधा घंटा तक रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। बारिश की बौछारों के साथ ही गर्मी का पारा 4 डिग्री तक गिर गया और गर्मी से राहत मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/heat-and-humidity-throughout-the-day-mercury-crossed-42-degrees-strong-rain-along-with-tornado-in-the-villages-at-4-pm-cloudy-in-the-city-127469101.html

बाड़मेर जिले में बेकाबू हुआकोरोना अब जानलेवा भी हाे रहा है। एम्स जाेधपुर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव दो बुजुर्ग लीवर व डायबिटीज के मरीज भी थे, बुधवार को दोनों की मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 तक पहुंच गई है। अब समदड़ी, बाड़मेर शहर, बालोतरा और पचपदरा में इलाके में मौत हुई है। ये चारों मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

बालोतरा व पचपदरा के दो बुजुर्गों को कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जोधपुर एम्स अस्पताल में भर्ती थे। पचपदरा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार देर रात को मौत होने पर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं बालोतरा के कंसारों का धोरा निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग की बुधवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। इनके दो पुत्र होम क्वारेंटाइन के चलते प्रशासन ने जोधपुर में ही अंतिम संस्कार करवाया। पचपदरा निवासी बुजुर्ग सांस की तकलीफ तो बालोतरा निवासी डायबिटीज व हार्ट के मरीज थे। बुधवार को जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस आए है। इनमें बालोतरा, जसोल, आसाड़ा, रामसीन, आकड़ली में एक-एक पॉजिटिव केस आए है।
पचपदरा के खारवालों का मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को सांस की तकलीफ होने पर करीब 11 दिन पहले एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर सैंपल लेने के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं दूसरी बार रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन सांस की तकलीफ अधिक होने से गत 8 दिन से वेंटीलेटर पर थे, इस दरम्यान किसी भी परिजन को उनके नजदीक जाने या मिलने नहीं दिया गया। मंगलवार देर रात को उनकी मौत हो गई।

इस पर बुधवार सुबह पचपदरा में अंतिम संस्कार किया। इस दाैरान परिवार के चार सदस्यों के साथ चिकित्सा विभाग की टीम व पुलिस जवान मौजूद रहे। इसी तरह बालोतरा के कंसारों का धोरा निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग की करीब 5 दिन पहले तबियत खराब होने पर नाहटा अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद एक निजी चिकित्सालय में जांच करवाई, जहां पर निमोनिया आने व संदेह को देखते हुए चिकित्सक ने नाहटा अस्पताल में सैंपल देने की बात कही। सैंपल में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे एम्स अस्पताल जोधपुर में रेफर किया गया। जहां बुधवार सुबह इनकी मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग की रिपोर्ट आने के बाद इनके दो पुत्रों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इसके चलते प्रशासन ने परिजनों से बात करने के बाद जोधपुर में ही अंतिम संस्कार करवाया। बुजुर्ग डायबिटीज व हार्ट की बीमारी से पीड़ित था।

जिले में अब तक चार कोरोना मरीजों की मौतें

समदड़ी निवासी बुजुर्ग की मौत हार्ट की बीमारी से हुई थी। वहीं बाड़मेर निवासी महिला की मौत फेफड़ों में खराबी से हुई थी। इसी तरह अब पचपदरा और बालोतरा में दो लोगों की मौत हुई है, दोनों बुजुर्ग थे और दोनों को गंभीर बीमारियां थी। लीवर और डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित दोनों मरीज पिछले काफी दिनों से एम्स में भर्ती थे। हालांकि अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से निगेटिव आ गई, लेकिन एम्स में ही इलाज के दौरान मौत हो गई।

पाॅजिटिव मरीजाें का आंकड़ा 360 पहुंचा, अब तक 195 ठीक हुए, अभी 165 एक्टिव केस
बाड़मेर जिले में पॉजिटिव मरीजाें का आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए 360 तक पहुंच गया है। मंगलवार शाम तक 348 केस थे। इसके बाद रात की रिपोर्ट में 7 नए केस आए, जिसमें एक शिवकर बाड़मेर का है, जबकि 6 बालोतरा-सिवाना इलाके के है। जबकि बुधवार को दिनभर और शाम 7 बजे तक 5 केस ही आए थे। ऐसे में पिछले 24 घंटों में 12 पॉजिटिव मिले है। बुधवार को भी 397 सैंपल लिए गए। ऐसे में अब तक कुल 15368 सैंपल लिए है। जिसमें करीब 14500 सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है। जबकि 8 सैंपल की जांच पेंडिंग है। जिले में अब तक 360 पॉजिटिव केस आए है। जिसमें 195 मरीज कोरोना को हराकर निगेटिव होने के बाद ठीक होकर घर लौट गए। वहीं 165 ऐसे मरीज है, जो पिछले 8-10 दिन में ही पॉजिटिव आए है। ऐसे मरीजों का कोविड सेंटर में इलाज चल रहा है।

बालोतरा व आस पास के गांवों में बढ़ा संक्रमण

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना लगातार पांव पसारता जा रहा है। बुधवार शाम को रिपोर्ट में 5 जने पॉजिटिव आए है। इसमें एक बालोतरा, जसोल, मूंगड़ा, आकड़ली व असाड़ा से 1-1 पॉजिटिव आए है। बालोतरा के वार्ड संख्या 36 से एक पॉजिटिव सामने आया है, जो सब्जी में काम करता है। जसोल के वार्ड संख्या 15 से एक पॉजिटिव सामने आया है। इसी परिवार का सदस्य पूर्व में पॉजिटिव आ चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two corona positive patients suffering from liver and sugar died in Jodhpur, figure reached four, 5 new cases in Balotra


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/two-corona-positive-patients-suffering-from-liver-and-sugar-died-in-jodhpur-figure-reached-four-5-new-cases-in-balotra-127469100.html

प्रदेश में काेराेना का कहर जारी है। बुधवार काे 298 नए राेगी मिले ताे 8 लाेगाें ने दम भी ताेड़ा। प्रतापगढ़ में एक्टिव मरीज दाे रहने के बाद बुधवार काे अचानक फिर काेराेना ने काेहराम मचाया। यहां जिला जेल में एकसाथ 26 कैदी राेगी मिले। प्रदेश में सबसे ज्यादा 47 नए राेगी अलवर में मिले। इनमें एसीबी के डीएसपी भी हैं। जयपुर में फिर 13 विदेशी प्रवासियाें सहित 42 नए संक्रमित मिले।

बुधवार काे दम ताेड़ने वालों में जयपुर के 3, जोधपुर के 2 और सवाई माधोपुर व बाड़मेर के एक-एक तथा बाहरी राज्य का एक व्यक्ति शामिल है। अब तक प्रदेश में 18312 मरीज हाे चुके हैं, जबकि 421 माैतें हाे चुकी हैं। प्रदेश के कुल राेगियाें में से 14574 ठीक हाे चुके हैं।

बुधवार काे पाली में 27, जाेधपुर में 26, सिराेही में 16, बीकानेर में 13, राजसमंद में 12, धाैलपुर, अजमेर, उदयपुर व सीकर में 10-10, झुंझुनूं व काेटा में 8-8, चूरू में 7, बाड़मेर व श्रीगंगानगर में 5-5, भरतपुर व जैसलमेर में 3-3, दाैसा व नागाैर में 2-2, डूंगरपुर, कराैली व जालाैर में 1-1 राेगी के अलावा बाहरी राज्याें के तीन नए मरीज मिले। प्रतापगढ़ जिला जेल में 284 बंदी हैं। चिकित्सा विभाग ने सभी के सैंपल लेने की तैयारी शुरू कर दी है। अजमेर में जेएलएन अस्पताल के कार्डियोलॉजी यूनिट के डॉक्टर व तीन नर्सिंगकर्मी भी रोगी मिले।

इससे पहले भी जिला जेल के 4 बंदी कोराेना पॉजिटिव आ चुके हैं। उप कारापाल अशोक पारीक ने बताया कि जेल में 9 बैरक हैं। इनमें से पॉजिटिव पाए गए 23 बंदी एक ही बैरक में थे। जबकि 2 बंदी एक बैरक के तथा एक बंदी अन्य बैरक का है। अलवर जिले के भिवाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक ही कंपनी के 6 कर्मचारियों सहित कुल 23 लोग संक्रमित मिले।

अलवर शहर में भी 13 नए रोगी मिले। यहां गीतानंद शिशु अस्पताल की इमरजेंसी में कार्यरत महिला नर्सिंग कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही एसबीआई के रीजनल कार्यालय का पांचवां कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। इस बैंक के 10 कर्मचारियों में से अब तक 7 पॉजिटिव आ चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/26-prisoners-together-in-corona-of-pratapgarh-district-jail-127469097.html

जिला जेल में बुधवार काे एक साथ 26 बंदियों के कोरोना संक्रमित मिलने से चिकित्सा विभाग, जेल तथा जिला प्रशासन हरकत में आ गया। 26 बंदियों को मिलाकर अब जिले में एक्टिव 28 हो गए हैं। अब तक जिले में 42 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि संभाग का पहला कोरोना पॉजिटिव प्रतापगढ़ जिले में मिला था।

जिला जेल में एक साथ 26 बंदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब चिकित्सा विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों की पड़ताल में जुट गया है। एहतियात के लिए जिला जेल के सभी 284 बंदियों और जेल स्टाफ की सैंपलिंग शुरू कर दी है। इससे पहले 29 जून को तलाई मोहल्ला निवासी अभियुक्त में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. ओपी दायमा का कहना है कि जेल में जेल स्टाफ और बंदियों के सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया है। शेष रहे लोगों के सैंपल गुरुवार को लिए जाएंगे।

एंबुलेंस से भेजे सेनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स, पीपीई किट

दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला चिकित्सालय से एंबुलेंस जिला जेल के लिए रवाना की गई। एंबुलेंस से सेनिटाइजर, मास्क, ग्ल्ब्स, पीपीई किट, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य कई जरूरी उपकरण, वस्तुएं भेजी गई। जेल के उप कारापाल अशाेक पारीक की मौजूदगी में जेल स्टाफ ने सभी सामान की गहनता से जांच की। इसके बाद सामान जेल में पहुंचाया गया।

20 से 50 साल के हैं सभी 26 बंदी, इनमें से सर्वाधिक 44 साल के 3

जिला जेल में बंदियों से मिलने के लिए कई परिजन और रिश्तेदार आते हैं। ये परिजन और रिश्तेदार कभी-कभी खाने का सामान भी लाते हैं। खाने के सामान की गंभीरता से जांच होती है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव इन बंदियों के संपर्क में कितने लोग आए। इनकी जल्द जांच नहीं होने पर जिले में कोरोना का बड़ा विस्फोट हो सकता है। हालांकि जेल और चिकित्सा प्रशासन अब इन बंदियों से मिलने वाले लोगों की हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। अब तक 42 लोग जिले में पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा पाॅजिटिव बुधवार को सामने आए।

जिले में अब तक 3153 सैंपल ले चुके हैं

सीएमएचओ डॉ. वीके जैन ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 3153 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 3094 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को जिले में 93 हजार 459 लोगों का सर्वे और स्क्रीनिंग की गई। जिले में अभी प्रतिदिन मोबाइल ओपीडी वैन से डोर-टू-डोर लोगों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

बंदियों में यूं सामने आता गया संक्रमण

जिला जेल में 16 जून को अरनोद निवासी 24 वर्षीय और सालमगढ़ निवासी आर्म्स एक्ट का बंदी कोरोना संक्रमित मिला था। हालांकि बाद में ये दोनों बंदी ठीक हो गए। 25 जून को आर्म्स एक्ट में बंदी युवक के पॉजिटिव आने पर चिकित्सा विभाग ने कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशना शुरू किया था। सीएमएचओ डॉ. वीके जैन, पीएमओ डॉ. ओपी दायमा ने जेल में जाकर चिकित्सा व्यवस्थाओं का अवलोकन कर चिकित्सा कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व जिला जेल में प्रोडक्शन वारंट पर आए एक अभियुक्त की कोरोनो पाॅजिटिव की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद इस अभियुक्त के संपर्क में आने वाले 160 जनों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भिजवाया था। बुधवार को आई रिपोर्ट इनमें से 26 बंदियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। जबकि 134 लोग निगेटिव आए।

जेल स्टाफ और बंदियों की सैंपलिंग की जा रही

पिछले दिनों जिला जेल के दो बंदियों के कोराेना संक्रमित मिलने के बाद बंदियों के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों और अन्य बंदियों सहित 28 लोगों के सैंपल लिए गए थे। सीएमएचओ डॉ. वीके जैन का कहना है कि एक ही दिन में इतने पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर, एसपी, एएसपी से चर्चा कर सैंपल लेने वाली टीम का गठन किया है। टीम जिला जेल में ही सभी बंदियों और जेल स्टाफ के सैंपल लेने में जुट गई है।

सभी बंदी जिले के ही : जेल के उप कारापाल अशाेक पारीक ने बताया कि जेल में 284 बंदी हैं। ये प्रतापगढ़, नौगांवा, दांतलिया, बंबोरा, अखेपुर, नरखेड़ा, पदुनी अरनोद, बंबोरा जीरन के रहने वाले हैं। ये कई संगीन अपराध जैसे हत्या, ज्यादती, चोरी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में विचाराधीन हैं। ये सभी आर्म्स एक्ट मामले के है। इनमें से दो बंदी कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए हैं।

संक्रमितों में कौन-किस मामले में है विचाराधीन : कोरोना संक्रमित मिले बंदियों में 10 बंदी हत्या के मामले में विचाराधीन हैं। एनडीपीएस प्रकरण के 7, ज्यादती के 4, हत्या का प्रयास और चोरी के क्रमश: 2-2 और हत्या में सहयोग के मामले का एक बंदी शामिल है।

25 जून से 29 जून के बीच जेल में 2 बंदी पॉजिटिव मिले

कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल खटीक के अनुसार 5 दिन पहले पुलिस ने जेल अधिनियम के तहत जिला जेल से दो अलग-अलग मामलों में पांच कैदियों को प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ के बाद इन्हें अदालत में पेश किया। जहां से कोरोना जांच के बाद इन्हें जिला जेल भेजना था। इससे पहले इन्हें जिला अस्पताल के बंदी आइसोलेशन वार्ड में ही रखा।

यहां से 27 जून को सभी के कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। 29 जून को इनकी रिपोर्ट आई थी। इसमें तलाई मोहल्ला निवासी अभियुक्त कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे पूर्व साकरिया फायरिंग मामले में उकसाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तारी के बाद जिला जेल में रखा था। उसकी 25 जून को कोराेना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

पॉजिटिव मिले बंदियों में 50 साल का एक

कोरोना संक्रमित मिले बंदियों की उम्र 20 से 50 साल के बीच बताई गई है। इनमें 20 साल का एक, 21 के 2, 24 साल के 4, 25 के 2, 26 के 2, 27 के 2, 28 साल का एक, 31 साल का एक, 32 साल का एक, 35 का एक, 36 का एक, 40 साल के 2, 44 के 3, 45 का एक, 48 साल का एक, 50 साल का एक बंदी शामिल है।

पॉजिटिव मिले बंदियों में 50 साल का एक

कोरोना संक्रमित मिले बंदियों की उम्र 20 से 50 साल के बीच बताई गई है। इनमें 20 साल का एक, 21 के 2, 24 साल के 4, 25 के 2, 26 के 2, 27 के 2, 28 साल का एक, 31 साल का एक, 32 साल का एक, 35 का एक, 36 का एक, 40 साल के 2, 44 के 3, 45 का एक, 48 साल का एक, 50 साल का एक बंदी शामिल है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतापगढ़. कैदियों के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल से इलाज के लिए जरूरी सामान लाया गया।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/26-prisoners-in-pratapgarh-corona-positive-23-were-in-the-same-barrack-the-list-of-252-people-who-went-with-them-is-released-127469090.html

कोविड-19 जागरूकता अभियान के द्वितीय चरण में 2 जुलाई को सभी औद्योगिक एवं निजी संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर नई मण्डी स्थित चैम्बर ऑफ काॅमर्स कार्यालय में जिला कलेक्टर नथमल डिडेल सुबह 10.30 बजे जागरूकता शपथ एवं प्रचार सामग्री के द्वारा व्यापारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए प्रेरित करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/collectors-will-swear-awareness-to-traders-from-corona-today-127468037.html

राजस्थान रोडवेज ने ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दो बस अलवर और वल्लभगढ़ के लिए शुरू करने की तैयारी की है। इन बसों को तीन जुलाई से चलाया जाएगा। मुख्य प्रबंधक वित्त महेश गुप्ता ने बताया कि एक बस नदबई से सुबह 8 बजे अलवर के लिए चलेगी।

यह बस दोपहर 1.30 बजे अलवर से चलकर डीग-नगर होते हुए भरतपुर आएगी। इसके बाद एक अन्य बस हीरादास बस स्टैंड से दोपहर 1.30 बजे अलवर के लिए रवाना होगी और वहां से शाम 6.30 बजे भरतपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इसके अलावा एक अन्य बस सुबह 8.30 बजे भरतपुर से वल्लभगढ़ के लिए चलाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/three-more-buses-will-run-to-alwar-and-vallabhgarh-from-tomorrow-127467975.html

अनलॉक-2 के तहत प्रदेश भर में सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थाएं 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण संबंधित गतिविधियां बंद रहेंगी। लेकिन प्रवेश लेने, टीसी लेने, कक्षोन्नति प्रमाण पत्र एवं अंक तालिका जैसे आवश्यक कार्यों के लिए आ सकेंगे। इस दौरान सभी कार्मिक कार्य दिवसों में विद्यालय समय के दौरान उपस्थित रहेंगे।

यह निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अन लॉक-2 के तहत जारी गाइड लाइन में दिए। स्टाफ विद्यालय से संबंधित आवश्यक कार्य के साथ-साथ लंबित कार्य करेंगे। गत सत्र में पहली से 8वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षोन्नति प्रमाण पत्र एवं नवीं व 11वीं के विद्यार्थियों को कक्षोन्नति प्रमाण पत्र के साथ-साथ अंक तालिका का आवश्यक रूप से वितरण के निर्देश दिए हैं।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस दौरान पहली कक्षा में प्रवेश योग्य विद्यार्थियों के नए प्रवेश एवं विभिन्न कक्षाओं के ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को विद्यालय में फिर से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए 15 जुलाई तक प्रवेशोत्सव होगा।

स्कूल बंद रहने व गर्मियों की छुट्टियों का पहली से आठवीं तक के बच्चों के माता-पिता या अभिभावकों को इन दिनों खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए गए हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए स्कूलों में पौधारोपण किया जाए।

यह कार्य भी कर सकते हैं

शाला दर्पण पर विभिन्न मॉड्यूल्स में सूचनाओं का अपडेट किया जाए। ऑन लाइन व डिस्टेंस लर्निंग को प्रोत्साहित किया जाए। स्माइल प्रोजेक्ट, शिक्षा वाणी, शिक्षा दर्शन, कार्यक्रमों से ऑनलाइन शिक्षण कराया जाए। विद्यार्थियों से संबंधित एसआर रजिस्टर की पूर्तियां की जाए। विद्यार्थी कोष, एसडीएमसी व एसएमसी के रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/schooling-is-closed-but-schools-can-go-for-admission-and-tc-127467865.html