अनलॉक 2.0 के पहले ही दिन बुधवार को भानसोल के गढवाड़ा में 2 माह का बच्चा, 10-12 वर्ष की बच्चियों और रूस से शहर लौटी रामपुरा निवासी 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा सहित 31 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सीएमएचओ दिनेश खराड़ी ने बताया कि गोवर्धन विलास पुलिस की ओर से पकड़े गए दो आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

भाजपा नेता देवीलाल सालवी सहित मुंबई से आए भानसोल के गढवाड़ा में एक ही परिवार के सात सदस्य संक्रमित निकले हैं। लॉकडाउन यानी 31 मई के बाद यह पहला मौका है कि एक ही दिन में रिकॉर्ड 31 कोरोना केस सामने आए हों। अनलॉक 1.0 में एक दिन में सबसे ज्यादा 20 संक्रमित सामने आए थे। 734 केसों में से 658 रिकवर और 624 डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव केस 71 बचे हैं।

गढवाड़ा गांव को सील किया, क्षेत्र में 12 टीमों ने 4386 लोगों की स्क्रीनिंग की

पलाना.भानसोल के गढवाड़ा में 27 जून को एक वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके संपर्क में आए 17 लोगों ने 29 जून को सैंपल लिए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में 2 साल के एक बच्चे सहित 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हडकंप मच गया।

मावली एसडीएम रमेश सीरवी, तहसीलदार रतनलाल कुमावत, बीडीओ जितेन्द्र सिंह, घासा थानाधिकारी सज्जन सिंह गढवाड़ा पहुंचे। सभी संक्रमितों को उदयपुर रेफर किया गया। पूरे गढवाड़ा गांव को सील कर दिया है। बीसीएमओ हितेश प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अब तक 12 मेडिकल टीमों ने 4386 लोगों की स्क्रीनिंग की।

सुबह ये पॉजिटिव निकले : रूस से लौटी राता खेत रामपुरा निवासी 23 वर्षीय एमबीबीएस युवती, सेक्टर-4 निवासी 17 वर्षीय किशोरी, भांसोल निवासी 2 माह का बच्चा, 10-12 वर्ष की बच्ची, 37 वर्षीय महिला, 92 वर्षीय पुरुष, 87 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय युवक, वल्लभनगर निवासी 26 वर्षीय युवक संक्रमित निकले हैं। सभी को ईएसआईसी अस्पताल और पेसिफिक उमरड़ा में भर्ती कराया है।

रात 11.30 बजे की रिपोर्ट में ये संक्रमित : मावली निवासी 23 वर्षीय युवक, सेक्टर-7 निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग, 68 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष, लसाड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक, सेक्टर-4 निवासी 58 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय पुरुष, सवीना निवासी 44 वर्षीय पुरुष और 49 वर्षीय पुरुष, धानमंडी निवासी 61 वर्षीय महिला, जगदीश चौक निवासी 11 वर्ष का बच्चा, कोल्यारी, झाड़ोल निवासी 60 वर्षीय पुरुष, ऋषिनगर निवासी 23 वर्षीय युवक, गीतांजलि में भर्ती 23-24 वर्षीय दो युवक, गोवर्धन विलास निवासी 19-20 वर्षीय दो युवक, सागर पैलेस उदयपुर में ठहरे 49 वर्षीय पुरुष, आठ वर्ष का बच्चा, 58 वर्षीय पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पलाना. गढवाडा गांव में संक्रमितों को बिना पीपीई किट एंबुलेंस में बैठाते हुए।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/31-new-cases-including-mbbs-girl-student-and-2-month-old-child-returned-from-russia-127468402.html

मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने बुधवार काे कहा कि दिल्ली, मुंबई और गुजरात में जहां राज्य सरकारें कोरोना के इलाज के लिए ज्यादातर निजी अस्पतालों के भरोसे रहीं, वहां मरीज व मौतों का आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा है। दूसरी तरफ राजस्थान में हमारी सरकार ने सरकारी अस्पताल एसएमएस के जरिए कोरोना का मैनेजमेंट किया और यहां मौतों व मरीजों का आंकड़ा इन राज्यों के मुकाबले बहुत कम है।

राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 421 है, जबकि गुजरात में माैताें का आंकड़ा 1846, महाराष्ट्र में 7855 व दिल्ली में 2742 है। उन्हाेंने कहा कि राजस्थान में कोरोना से मृत्यु दर नगण्य हो, इस अवधारणा के साथ राज्य सरकार काम कर रही है। लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए हमने गांव-ढाणी, मोहल्ले तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया है। साथ ही अब हम हर गांव में स्वास्थ्य मित्र लगाने जा रहे हैं, जो लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करने और बचाव में अहम भूमिका निभाएंगे।

गहलोत ने बुधवार को वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों, प्रभारी सचिव, जिला कलेक्टर, एसी सहित उपखण्ड एवं तहसील स्तर के अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जागरूकता अभियान में प्रभारी मंत्रियों के बाद अब विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में 5 दिन तक लोगों को जागरूक करने में सहभागिता निभाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/we-controlled-kareena-with-government-hospital-sms-deaths-also-came-down-127469123.html

जिले में आज दाे स्थानाें पर हुए हादसे में पांच लाेगाें की माैत हाे गई। एक हादसे में चालक सहित तीन लाेगाें की मृत्यु हुई, जबकि दूसरे हादसे में बाइक पर सवार पांच लाेगाें के एक वाहन से टकराने पर दाे लाेगाें की माैत हुई।
जैसलमेर के चूंधी गांव से शादी के बाद वापिस लौट रही बारात में दुल्हे की गाड़ी टायर फटने से पलटी गई। जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पोकरराम भील के पुत्र ओमप्रकाश की बारात बोहा से चूंधी आई थी। बुधवार को बारात चूंधी से भीखाराम के घर से रवाना होकर वापिस बोहा जा रही थी। इसी बीच बोहा से करीब 8 किलोमीटर दूर देवा गांव के पास टायर फटने से दूल्हे की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिससे वाहन में सवार चंपाराम (27) पुत्र पूनमाराम भील निवासी बोहा, तोगाराम (18) पुत्र देउराम निवासी देवा व गोविंद (25) पुत्र बाबूराम भील हाल निवासी अमरसागर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही वाहन में सवार दूल्हा ओमप्रकाश पुत्र पोकरराम व दुल्हन सुशीला पत्नी ओमप्रकाश गंभीर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। इसके साथ ही जितेंद्र (22) पुत्र पतूराम निवासी दामोदरा व ओमप्रकाश (23) पुत्र मेराराम निवासी बोहा भी घायल हो गए। जिनका जवाहर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिर्फ आठ किलोमीटर दूर थी खुशियां
बारात वापिस बोहा लौट रही थी। जिसके बाद सिर्फ और सिर्फ खुशियों का माहौल था। 8 किलोमीटर बाद दोनों दुल्हा दुल्हन के लिए नई जिंदगी की खुशियां थी। लेकिन उनके वाहन के पलटी खाने से तीन लोगों की मौत हो गई। जिससे बोहा, देवा व अमरसागर गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

गाड़ी की तेज स्पीड होने से हुआ बड़ा हादसा
वापिस लौट रही बारात में दूल्हे की गाड़ी की स्पीड तेज थी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद वाहन ने पलटी खाने से उसमें सवार लोगों की मौत व गंभीर घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को जवाहर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।

एक बाइक पर 5 लोग थे सवार, पिकअप से भिड़ंत हुई दो की मौत, तीन हुए घायल

अवाय गांव के पास बीकानेर रोड पर मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे एक बाइक व चारे से भरी पिकअप में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कोलायत से मोहनगढ़ हलवाई के काम से 5 लोग आए थे। मंगलवार की रात काम पूरा करके वापस कोलायत के लिए जा रहे थे। ये 5 युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। बीकानेर रोड पर अवाय के पास सामने से आ रही चारे से भरी पिकअप की झाल से टकरा गए। हादसे में स्वरूपसिंह (26) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं किशनलाल (28) की मौत अस्पताल में हुई। इनके अलावा पूनमसिंह, स्वरूप व किशनाराम भील घायल हो गए। ये सभी कोलायत निवासी थे। देर रात हुई इस दुर्घटना के बाद करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली। बाद में घायलों को अस्पताल लाया गया और शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 km from home Three killed by tearing away tires of a wedding procession, bride and groom seriously injured


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/jaisalmer/news/8-km-from-home-three-killed-by-tearing-away-tires-of-a-wedding-procession-bride-and-groom-seriously-injured-127469118.html

कोनरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार दोपहर को भोजन बनाते समय गैस की टंकी की नली में रिसाव होने के कारण आग लगने से एक ढाणी में दो झोंपे तथा उनमें रखा सारा सामान जलकर राख
हो गया।
कोनरा के अताई खान ने बताया कि दोपहर का खाना पकाते समय रसूल पुत्र शेर खान के झोंपे में आग लगने से उसका सारा सामान जलकर राख हो गया तथा आग की लपटे देखने पर सालक खान, हासम, हलीम, वाई खान, दायम खान, ईमान सहित आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Goods burned including two huts from fire


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/goods-burned-including-two-huts-from-fire-127469109.html

गिड़ा पुलिस थाना क्षेत्र की कानोड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित एक हैंडलूम मे आगजनी से लाखों का नुकसान हो गया। हैंडलूम संचालक ने दो लाेगाें के खिलाफ हैंडलूम मे आग लगाने का नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार भोमाराम पुत्र खेताराम जाट निवासी चीलानाडी कानोड़ ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि कानोड़ गांव मे शिवदानसिंह मार्केट मे श्री भोमिया जी नाम से हैंडलूम का संचालन करता हूं। मंगलवार रात 10 बजे मैं हैंडलूम बंद करके घर चला गया था।

बुधवार सुबह 3 बजे दुकान मालिक शिवदानसिंह के बेटे किशोर का फोन आया और मुझे हैंडलूम मे आग लगने की सूचना दी। मैं मेरे भाई सवाईराम के साथ गांव आया तो पूरा हैंडलूम आग की चपेट मे आ गया था। कपड़ा, फैंसी, रेडीमेड और मणिहारी सामान सहित 35 लाख का सामान और हैंडलूम मे रखे कीमती कागजात, 50 हजार रुपए और बैंक संबंधित कागजात जलकर राख हो गए। हैंडलूम संचालक ने रिपोर्ट में बताया कि गत दिनों 20 जून को रमेश कुमार, राजूराम पुत्र कमलेश कुमार निवासी नरसाली नाडी कोलू ने फोन करके मुझे जान से मारने और हैंडलूम जलाने की धमकी दी थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/case-filed-against-two-in-handloom-fire-damage-127469107.html

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में करीब 12 दिन पहले नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की रिपाेर्ट दर्ज करने में देरी किए जाने और पीड़िता के पिता की हत्या मामले में थानाधिकारी वीरेंद्र यादव व जांच अधिकारी सहित 4 पुलिसकर्मियाें काे लाइन हाजिर किया गया है। अलवर एसपी परिस देशमुख ने यह आदेश जारी करते हुए उप निरीक्षक सज्जन कुमार को रामगढ़ थाने का प्रभार सौंपा है।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियाें में थानाधिकारी के अलावा उप निरीक्षक रामकिशन बैरवा, सहायक उपनिरीक्षक कमालदीन व हैड कांस्टेबल हीरालाल शामिल हैं। बता दें कि दुष्कर्म के बाद इस नाबालिग ने 18 जून को कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनाें के रामगढ़ थाने पहुंचने के बावजूद दाे दिन बाद मामला दर्ज किया गया और कार्रवाई में भी देरी की।

इसी बीच पीड़िता के काेर्ट में बयान से पहले उसके पिता की हत्या कर दी गई। मामला के तूल पकड़ने के बाद अलवर, जयपुर-सांगानेर व दौसा सांसदों सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पीड़ित परिवार से मिले थे और पुलिसकर्मियों व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज, गिरफ्तारी शांतिभंग में

पीड़िता का आराेप है कि दुष्कर्म का आराेपी अनीस उसे डेढ़ वर्ष से परेशान कर रहा था। पुलिस ने 20 जून काे पोक्सो एक्ट में केस तो दर्ज किया, लेकिन आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार दिखाया। इसके बाद अनीस के परिजन राजीनामे का दबाव बनाने लगे। राजीनामा नहीं किया तो 24 जून काे पीड़िता के पिता की हत्या कर दी। कोर्ट में पीड़िता के बयान हुए तो पता चला कि कई बार गैंगरेप किया गया था।

  • रामगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता व उसके पिता की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर रामगढ़ थानाधिकारी सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

परिस देशमुख, पुलिस अधीक्षक अलवर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/alwar/news/4-policemen-including-ramgarh-police-officer-in-line-for-delay-in-fir-for-gangrape-127469105.html

बाड़मेर-गडरारोड रोड पर हाथमा फांटा के पास एक बोलेरो और स्कार्पियों के बीच हुई भिड़ंत में बोलेरो में सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बाड़मेर अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर घायल दो को जोधपुर रेफर किया है।
सूचना पर रामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से वाहनों को हटाकर थाने लाया गया। जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार 9 लोग हादसे में घायल हुए है। इनमें जगदीश पुत्र फूसाराम देवासी, घमंडाराम पुत्र मानाराम, राणाराम पुत्र देवाराम, बबरी पत्नी राणाराम, मूली पत्नी प्रागाराम, धापू पत्नी शंकराराम, झीमों पत्नी नगाराम, रामाराम पुत्र प्रागाराम, खेताराम पुत्र कूंपाराम सभी देवासी निवासी आंटा घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। गंभीर घायल राणाराम व धापू देवी को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया। ये सभी लोग किसी शोक सभा में शरीक होने के लिए जा रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/9-injured-in-two-collisions-between-bolero-and-scarpies-127469104.html

पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही पारा 42 पार कर चुका है। ऐसे में गर्मी के तीखे तेवरों के बीच बुधवार शाम को बाड़मेर शहर में हुई बारिश से गर्मी से राहत दिला दी। तेज बूंदों के साथ हुई इस बारिश में बच्चों ने जमकर नहाने का आनंद उठाया। शास्त्रीनगर, विष्णु कॉलोनी, रामनगर, जाट कॉलोनी सहित पूरे शहर में बारिश होने से सड़कों पर पानी बहने लगा। करीब आधा घंटा तक रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। बारिश की बौछारों के साथ ही गर्मी का पारा 4 डिग्री तक गिर गया और गर्मी से राहत मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/heat-and-humidity-throughout-the-day-mercury-crossed-42-degrees-strong-rain-along-with-tornado-in-the-villages-at-4-pm-cloudy-in-the-city-127469101.html

बाड़मेर जिले में बेकाबू हुआकोरोना अब जानलेवा भी हाे रहा है। एम्स जाेधपुर में भर्ती कोरोना पॉजिटिव दो बुजुर्ग लीवर व डायबिटीज के मरीज भी थे, बुधवार को दोनों की मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 तक पहुंच गई है। अब समदड़ी, बाड़मेर शहर, बालोतरा और पचपदरा में इलाके में मौत हुई है। ये चारों मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

बालोतरा व पचपदरा के दो बुजुर्गों को कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जोधपुर एम्स अस्पताल में भर्ती थे। पचपदरा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार देर रात को मौत होने पर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं बालोतरा के कंसारों का धोरा निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग की बुधवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। इनके दो पुत्र होम क्वारेंटाइन के चलते प्रशासन ने जोधपुर में ही अंतिम संस्कार करवाया। पचपदरा निवासी बुजुर्ग सांस की तकलीफ तो बालोतरा निवासी डायबिटीज व हार्ट के मरीज थे। बुधवार को जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस आए है। इनमें बालोतरा, जसोल, आसाड़ा, रामसीन, आकड़ली में एक-एक पॉजिटिव केस आए है।
पचपदरा के खारवालों का मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को सांस की तकलीफ होने पर करीब 11 दिन पहले एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर सैंपल लेने के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं दूसरी बार रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन सांस की तकलीफ अधिक होने से गत 8 दिन से वेंटीलेटर पर थे, इस दरम्यान किसी भी परिजन को उनके नजदीक जाने या मिलने नहीं दिया गया। मंगलवार देर रात को उनकी मौत हो गई।

इस पर बुधवार सुबह पचपदरा में अंतिम संस्कार किया। इस दाैरान परिवार के चार सदस्यों के साथ चिकित्सा विभाग की टीम व पुलिस जवान मौजूद रहे। इसी तरह बालोतरा के कंसारों का धोरा निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग की करीब 5 दिन पहले तबियत खराब होने पर नाहटा अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद एक निजी चिकित्सालय में जांच करवाई, जहां पर निमोनिया आने व संदेह को देखते हुए चिकित्सक ने नाहटा अस्पताल में सैंपल देने की बात कही। सैंपल में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे एम्स अस्पताल जोधपुर में रेफर किया गया। जहां बुधवार सुबह इनकी मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग की रिपोर्ट आने के बाद इनके दो पुत्रों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इसके चलते प्रशासन ने परिजनों से बात करने के बाद जोधपुर में ही अंतिम संस्कार करवाया। बुजुर्ग डायबिटीज व हार्ट की बीमारी से पीड़ित था।

जिले में अब तक चार कोरोना मरीजों की मौतें

समदड़ी निवासी बुजुर्ग की मौत हार्ट की बीमारी से हुई थी। वहीं बाड़मेर निवासी महिला की मौत फेफड़ों में खराबी से हुई थी। इसी तरह अब पचपदरा और बालोतरा में दो लोगों की मौत हुई है, दोनों बुजुर्ग थे और दोनों को गंभीर बीमारियां थी। लीवर और डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित दोनों मरीज पिछले काफी दिनों से एम्स में भर्ती थे। हालांकि अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव से निगेटिव आ गई, लेकिन एम्स में ही इलाज के दौरान मौत हो गई।

पाॅजिटिव मरीजाें का आंकड़ा 360 पहुंचा, अब तक 195 ठीक हुए, अभी 165 एक्टिव केस
बाड़मेर जिले में पॉजिटिव मरीजाें का आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए 360 तक पहुंच गया है। मंगलवार शाम तक 348 केस थे। इसके बाद रात की रिपोर्ट में 7 नए केस आए, जिसमें एक शिवकर बाड़मेर का है, जबकि 6 बालोतरा-सिवाना इलाके के है। जबकि बुधवार को दिनभर और शाम 7 बजे तक 5 केस ही आए थे। ऐसे में पिछले 24 घंटों में 12 पॉजिटिव मिले है। बुधवार को भी 397 सैंपल लिए गए। ऐसे में अब तक कुल 15368 सैंपल लिए है। जिसमें करीब 14500 सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है। जबकि 8 सैंपल की जांच पेंडिंग है। जिले में अब तक 360 पॉजिटिव केस आए है। जिसमें 195 मरीज कोरोना को हराकर निगेटिव होने के बाद ठीक होकर घर लौट गए। वहीं 165 ऐसे मरीज है, जो पिछले 8-10 दिन में ही पॉजिटिव आए है। ऐसे मरीजों का कोविड सेंटर में इलाज चल रहा है।

बालोतरा व आस पास के गांवों में बढ़ा संक्रमण

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना लगातार पांव पसारता जा रहा है। बुधवार शाम को रिपोर्ट में 5 जने पॉजिटिव आए है। इसमें एक बालोतरा, जसोल, मूंगड़ा, आकड़ली व असाड़ा से 1-1 पॉजिटिव आए है। बालोतरा के वार्ड संख्या 36 से एक पॉजिटिव सामने आया है, जो सब्जी में काम करता है। जसोल के वार्ड संख्या 15 से एक पॉजिटिव सामने आया है। इसी परिवार का सदस्य पूर्व में पॉजिटिव आ चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two corona positive patients suffering from liver and sugar died in Jodhpur, figure reached four, 5 new cases in Balotra


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/barmer/news/two-corona-positive-patients-suffering-from-liver-and-sugar-died-in-jodhpur-figure-reached-four-5-new-cases-in-balotra-127469100.html

प्रदेश में काेराेना का कहर जारी है। बुधवार काे 298 नए राेगी मिले ताे 8 लाेगाें ने दम भी ताेड़ा। प्रतापगढ़ में एक्टिव मरीज दाे रहने के बाद बुधवार काे अचानक फिर काेराेना ने काेहराम मचाया। यहां जिला जेल में एकसाथ 26 कैदी राेगी मिले। प्रदेश में सबसे ज्यादा 47 नए राेगी अलवर में मिले। इनमें एसीबी के डीएसपी भी हैं। जयपुर में फिर 13 विदेशी प्रवासियाें सहित 42 नए संक्रमित मिले।

बुधवार काे दम ताेड़ने वालों में जयपुर के 3, जोधपुर के 2 और सवाई माधोपुर व बाड़मेर के एक-एक तथा बाहरी राज्य का एक व्यक्ति शामिल है। अब तक प्रदेश में 18312 मरीज हाे चुके हैं, जबकि 421 माैतें हाे चुकी हैं। प्रदेश के कुल राेगियाें में से 14574 ठीक हाे चुके हैं।

बुधवार काे पाली में 27, जाेधपुर में 26, सिराेही में 16, बीकानेर में 13, राजसमंद में 12, धाैलपुर, अजमेर, उदयपुर व सीकर में 10-10, झुंझुनूं व काेटा में 8-8, चूरू में 7, बाड़मेर व श्रीगंगानगर में 5-5, भरतपुर व जैसलमेर में 3-3, दाैसा व नागाैर में 2-2, डूंगरपुर, कराैली व जालाैर में 1-1 राेगी के अलावा बाहरी राज्याें के तीन नए मरीज मिले। प्रतापगढ़ जिला जेल में 284 बंदी हैं। चिकित्सा विभाग ने सभी के सैंपल लेने की तैयारी शुरू कर दी है। अजमेर में जेएलएन अस्पताल के कार्डियोलॉजी यूनिट के डॉक्टर व तीन नर्सिंगकर्मी भी रोगी मिले।

इससे पहले भी जिला जेल के 4 बंदी कोराेना पॉजिटिव आ चुके हैं। उप कारापाल अशोक पारीक ने बताया कि जेल में 9 बैरक हैं। इनमें से पॉजिटिव पाए गए 23 बंदी एक ही बैरक में थे। जबकि 2 बंदी एक बैरक के तथा एक बंदी अन्य बैरक का है। अलवर जिले के भिवाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक ही कंपनी के 6 कर्मचारियों सहित कुल 23 लोग संक्रमित मिले।

अलवर शहर में भी 13 नए रोगी मिले। यहां गीतानंद शिशु अस्पताल की इमरजेंसी में कार्यरत महिला नर्सिंग कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही एसबीआई के रीजनल कार्यालय का पांचवां कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। इस बैंक के 10 कर्मचारियों में से अब तक 7 पॉजिटिव आ चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/26-prisoners-together-in-corona-of-pratapgarh-district-jail-127469097.html

जिला जेल में बुधवार काे एक साथ 26 बंदियों के कोरोना संक्रमित मिलने से चिकित्सा विभाग, जेल तथा जिला प्रशासन हरकत में आ गया। 26 बंदियों को मिलाकर अब जिले में एक्टिव 28 हो गए हैं। अब तक जिले में 42 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि संभाग का पहला कोरोना पॉजिटिव प्रतापगढ़ जिले में मिला था।

जिला जेल में एक साथ 26 बंदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब चिकित्सा विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों की पड़ताल में जुट गया है। एहतियात के लिए जिला जेल के सभी 284 बंदियों और जेल स्टाफ की सैंपलिंग शुरू कर दी है। इससे पहले 29 जून को तलाई मोहल्ला निवासी अभियुक्त में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. ओपी दायमा का कहना है कि जेल में जेल स्टाफ और बंदियों के सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया है। शेष रहे लोगों के सैंपल गुरुवार को लिए जाएंगे।

एंबुलेंस से भेजे सेनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स, पीपीई किट

दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला चिकित्सालय से एंबुलेंस जिला जेल के लिए रवाना की गई। एंबुलेंस से सेनिटाइजर, मास्क, ग्ल्ब्स, पीपीई किट, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य कई जरूरी उपकरण, वस्तुएं भेजी गई। जेल के उप कारापाल अशाेक पारीक की मौजूदगी में जेल स्टाफ ने सभी सामान की गहनता से जांच की। इसके बाद सामान जेल में पहुंचाया गया।

20 से 50 साल के हैं सभी 26 बंदी, इनमें से सर्वाधिक 44 साल के 3

जिला जेल में बंदियों से मिलने के लिए कई परिजन और रिश्तेदार आते हैं। ये परिजन और रिश्तेदार कभी-कभी खाने का सामान भी लाते हैं। खाने के सामान की गंभीरता से जांच होती है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव इन बंदियों के संपर्क में कितने लोग आए। इनकी जल्द जांच नहीं होने पर जिले में कोरोना का बड़ा विस्फोट हो सकता है। हालांकि जेल और चिकित्सा प्रशासन अब इन बंदियों से मिलने वाले लोगों की हिस्ट्री खंगालने में जुटा है। अब तक 42 लोग जिले में पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा पाॅजिटिव बुधवार को सामने आए।

जिले में अब तक 3153 सैंपल ले चुके हैं

सीएमएचओ डॉ. वीके जैन ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 3153 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 3094 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को जिले में 93 हजार 459 लोगों का सर्वे और स्क्रीनिंग की गई। जिले में अभी प्रतिदिन मोबाइल ओपीडी वैन से डोर-टू-डोर लोगों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

बंदियों में यूं सामने आता गया संक्रमण

जिला जेल में 16 जून को अरनोद निवासी 24 वर्षीय और सालमगढ़ निवासी आर्म्स एक्ट का बंदी कोरोना संक्रमित मिला था। हालांकि बाद में ये दोनों बंदी ठीक हो गए। 25 जून को आर्म्स एक्ट में बंदी युवक के पॉजिटिव आने पर चिकित्सा विभाग ने कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशना शुरू किया था। सीएमएचओ डॉ. वीके जैन, पीएमओ डॉ. ओपी दायमा ने जेल में जाकर चिकित्सा व्यवस्थाओं का अवलोकन कर चिकित्सा कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व जिला जेल में प्रोडक्शन वारंट पर आए एक अभियुक्त की कोरोनो पाॅजिटिव की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद इस अभियुक्त के संपर्क में आने वाले 160 जनों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भिजवाया था। बुधवार को आई रिपोर्ट इनमें से 26 बंदियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। जबकि 134 लोग निगेटिव आए।

जेल स्टाफ और बंदियों की सैंपलिंग की जा रही

पिछले दिनों जिला जेल के दो बंदियों के कोराेना संक्रमित मिलने के बाद बंदियों के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों और अन्य बंदियों सहित 28 लोगों के सैंपल लिए गए थे। सीएमएचओ डॉ. वीके जैन का कहना है कि एक ही दिन में इतने पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर, एसपी, एएसपी से चर्चा कर सैंपल लेने वाली टीम का गठन किया है। टीम जिला जेल में ही सभी बंदियों और जेल स्टाफ के सैंपल लेने में जुट गई है।

सभी बंदी जिले के ही : जेल के उप कारापाल अशाेक पारीक ने बताया कि जेल में 284 बंदी हैं। ये प्रतापगढ़, नौगांवा, दांतलिया, बंबोरा, अखेपुर, नरखेड़ा, पदुनी अरनोद, बंबोरा जीरन के रहने वाले हैं। ये कई संगीन अपराध जैसे हत्या, ज्यादती, चोरी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में विचाराधीन हैं। ये सभी आर्म्स एक्ट मामले के है। इनमें से दो बंदी कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए हैं।

संक्रमितों में कौन-किस मामले में है विचाराधीन : कोरोना संक्रमित मिले बंदियों में 10 बंदी हत्या के मामले में विचाराधीन हैं। एनडीपीएस प्रकरण के 7, ज्यादती के 4, हत्या का प्रयास और चोरी के क्रमश: 2-2 और हत्या में सहयोग के मामले का एक बंदी शामिल है।

25 जून से 29 जून के बीच जेल में 2 बंदी पॉजिटिव मिले

कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल खटीक के अनुसार 5 दिन पहले पुलिस ने जेल अधिनियम के तहत जिला जेल से दो अलग-अलग मामलों में पांच कैदियों को प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ के बाद इन्हें अदालत में पेश किया। जहां से कोरोना जांच के बाद इन्हें जिला जेल भेजना था। इससे पहले इन्हें जिला अस्पताल के बंदी आइसोलेशन वार्ड में ही रखा।

यहां से 27 जून को सभी के कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। 29 जून को इनकी रिपोर्ट आई थी। इसमें तलाई मोहल्ला निवासी अभियुक्त कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे पूर्व साकरिया फायरिंग मामले में उकसाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तारी के बाद जिला जेल में रखा था। उसकी 25 जून को कोराेना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

पॉजिटिव मिले बंदियों में 50 साल का एक

कोरोना संक्रमित मिले बंदियों की उम्र 20 से 50 साल के बीच बताई गई है। इनमें 20 साल का एक, 21 के 2, 24 साल के 4, 25 के 2, 26 के 2, 27 के 2, 28 साल का एक, 31 साल का एक, 32 साल का एक, 35 का एक, 36 का एक, 40 साल के 2, 44 के 3, 45 का एक, 48 साल का एक, 50 साल का एक बंदी शामिल है।

पॉजिटिव मिले बंदियों में 50 साल का एक

कोरोना संक्रमित मिले बंदियों की उम्र 20 से 50 साल के बीच बताई गई है। इनमें 20 साल का एक, 21 के 2, 24 साल के 4, 25 के 2, 26 के 2, 27 के 2, 28 साल का एक, 31 साल का एक, 32 साल का एक, 35 का एक, 36 का एक, 40 साल के 2, 44 के 3, 45 का एक, 48 साल का एक, 50 साल का एक बंदी शामिल है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतापगढ़. कैदियों के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल से इलाज के लिए जरूरी सामान लाया गया।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/26-prisoners-in-pratapgarh-corona-positive-23-were-in-the-same-barrack-the-list-of-252-people-who-went-with-them-is-released-127469090.html

कोविड-19 जागरूकता अभियान के द्वितीय चरण में 2 जुलाई को सभी औद्योगिक एवं निजी संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर नई मण्डी स्थित चैम्बर ऑफ काॅमर्स कार्यालय में जिला कलेक्टर नथमल डिडेल सुबह 10.30 बजे जागरूकता शपथ एवं प्रचार सामग्री के द्वारा व्यापारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए प्रेरित करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/collectors-will-swear-awareness-to-traders-from-corona-today-127468037.html

राजस्थान रोडवेज ने ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दो बस अलवर और वल्लभगढ़ के लिए शुरू करने की तैयारी की है। इन बसों को तीन जुलाई से चलाया जाएगा। मुख्य प्रबंधक वित्त महेश गुप्ता ने बताया कि एक बस नदबई से सुबह 8 बजे अलवर के लिए चलेगी।

यह बस दोपहर 1.30 बजे अलवर से चलकर डीग-नगर होते हुए भरतपुर आएगी। इसके बाद एक अन्य बस हीरादास बस स्टैंड से दोपहर 1.30 बजे अलवर के लिए रवाना होगी और वहां से शाम 6.30 बजे भरतपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इसके अलावा एक अन्य बस सुबह 8.30 बजे भरतपुर से वल्लभगढ़ के लिए चलाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/news/three-more-buses-will-run-to-alwar-and-vallabhgarh-from-tomorrow-127467975.html

अनलॉक-2 के तहत प्रदेश भर में सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थाएं 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण संबंधित गतिविधियां बंद रहेंगी। लेकिन प्रवेश लेने, टीसी लेने, कक्षोन्नति प्रमाण पत्र एवं अंक तालिका जैसे आवश्यक कार्यों के लिए आ सकेंगे। इस दौरान सभी कार्मिक कार्य दिवसों में विद्यालय समय के दौरान उपस्थित रहेंगे।

यह निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अन लॉक-2 के तहत जारी गाइड लाइन में दिए। स्टाफ विद्यालय से संबंधित आवश्यक कार्य के साथ-साथ लंबित कार्य करेंगे। गत सत्र में पहली से 8वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षोन्नति प्रमाण पत्र एवं नवीं व 11वीं के विद्यार्थियों को कक्षोन्नति प्रमाण पत्र के साथ-साथ अंक तालिका का आवश्यक रूप से वितरण के निर्देश दिए हैं।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस दौरान पहली कक्षा में प्रवेश योग्य विद्यार्थियों के नए प्रवेश एवं विभिन्न कक्षाओं के ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को विद्यालय में फिर से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए 15 जुलाई तक प्रवेशोत्सव होगा।

स्कूल बंद रहने व गर्मियों की छुट्टियों का पहली से आठवीं तक के बच्चों के माता-पिता या अभिभावकों को इन दिनों खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए गए हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए स्कूलों में पौधारोपण किया जाए।

यह कार्य भी कर सकते हैं

शाला दर्पण पर विभिन्न मॉड्यूल्स में सूचनाओं का अपडेट किया जाए। ऑन लाइन व डिस्टेंस लर्निंग को प्रोत्साहित किया जाए। स्माइल प्रोजेक्ट, शिक्षा वाणी, शिक्षा दर्शन, कार्यक्रमों से ऑनलाइन शिक्षण कराया जाए। विद्यार्थियों से संबंधित एसआर रजिस्टर की पूर्तियां की जाए। विद्यार्थी कोष, एसडीएमसी व एसएमसी के रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/schooling-is-closed-but-schools-can-go-for-admission-and-tc-127467865.html

खेरमाल गांव के जाम्बुखंड तालाब में बुधवार को नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। रामगढ़ अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इनका पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। तीनों बच्चे रिश्ते में चचेरे भाई-बहन है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे रामगढ़ फला पाल डूंगरा निवासी 13 वर्षीय ललित पुत्र भैरा पारगी, मसाणा फला पाल डूंगरा निवासी 13 वर्षीय सपना पुत्र स्वर्गीय शांतिलाल पारगी, रामगढ़ फला पाल डूंगरा निवासी आशा पुत्री सुखलाल पारगी भैंसें चराने के लिए घर से निकली थी।

तीनों बच्चे तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले गए। इस दौरान बच्चों ने चिल्लाने का प्रयास किया तो पास में ही बकरियां चरा रही पायल पुत्री सुखलाल पारगी ने चिल्ला कर आस पास के लोगों को बुलाया। विपिन, भैंरू लाल समेत कई लोगों ने मौके पर पहुंचे। विपिन व भैंरूलाल ने तालाब में डूबे हुए तीनों बच्चों को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ़ लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपति महावर, पुलिस उप अधीक्षक प्रभातीलाल रामगढ़ पहुंचे। इसके बाद दोवडा थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी, गणेशपुर चौकी प्रभारी महेन्द्र सिंह के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। इस दौरान मसाना सरपंच गोविंद, रामगढ़ सरपंच शांतिलाल, दोवड़ा सचिव मंजू कटारा मौजूद रहे। इस दौरान मृतक बच्चों के परिजन विलाप कर रहे थे।

13 जून की घटना के बाद यह दूसरी घटना है। इसमें एक साथ तीन बच्चों की मौत हुई है। ऐसे में लोगों को अपने बच्चों को समझाना होगा कि पानी से दूर रहे। पानी के अंदर प्रवेश नहीं करें। दोनों ही घटनाओं में तालाब की गहराई में चले जाने से बच्चों की मौत हुई।

सपना के पिता की भी इस तालाब में ही डूबने से हुई थी मौत

13 वर्षीय मृतका सपना के पिता शांतिलाल पारगी की दो साल पहले इसी तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। जिनका शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया था। सपना एवं उसका बड़ा भाई कृष्णा अपने दादी के घर पर ही रह रहे थे। जानकारी के अनुसार मृतका आशा 11वीं, सपना पांचवी व ललित छठी का विद्यार्थी था। घटना की जानकारी मिलते ही तालाब के पास ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं गांव में बच्चों के डूबने की जानकारी से सनसनी फैल गई।

13 जून को चार बच्चों की डूबने से हो चुकी है मौत

धंबोला थाना क्षेत्र के पीठ कस्बे में 13 जून को तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हुई थी। इसमें दो भाई बहन थे। चारों बच्चे एक ही मोहल्ले के होकर लकड़िया बीनने के लिए गए थे। सभी बच्चों की उम्र 8 से 11 वर्ष थी। सभी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे थे। मृतक बच्चों के परिजनों को सहायता राशि भी प्रदान की गई। अब 17 दिन बाद फिर हुए हादसे से तीन बच्चों की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रामगढ़, जाम्बूखण्ड तालाब में हुए हादसे की जानकारी लेते हुए अधिकारी।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/dungarpur/news/the-buffaloes-left-the-house-to-graze-drowned-in-the-pond-while-taking-bath-the-brother-and-sister-died-in-the-relationship-127469071.html

कलेक्टर साहब और एसपी साहब, आपके हाथ जाेड़ती हूं। मुझे बचा लो, मैं गर्भवती हूं। मुझे देवीलाल जान से मार देगा। साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा एक ऐसा वीडियाे काेटड़ी थाना क्षेत्र के गिरड़िया पंचायत की सरपंच सीमादेवी भील और उसके पति प्रकाश भील का है।

मंगलवार को थाने में पंचायत के ही 5 लोगों के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराने के बाद से सरपंच सीमा देवी, पति और सास घर से लापता हैं। उनके फोन स्विच ऑफ हैं। सरपंच सीमा देवी और पति प्रकाश ने एक वीडियो के जरिए कलेक्टर और एसपी से जान बचाने की गुहार लगाई गई है।

दंपति का यह वीडियो बुधवार काे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें सरपंच खुद को गर्भवती बताकर गुहार लगा रही हैं कि देवीलाल नामक व्यक्ति हमें मार देगा। पति प्रकाश कह रहा है कि उसकी सास-ससुर व मां को भी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा हुआ है।

सरपंच सीमादेवी की जेठानी सेवली देवी ने बताया कि उनकी सास मंगलवार शाम से लापता है। उसका फोन घर पर पड़ा है। जबकि सरपंच व उसका पति एक माह से घर नहीं आए है। बुधवार शाम को थाने से पुलिसकर्मी भी महिला सरपंच के घर पर तामील करवाने पहुंचे थे, जहां वे नहीं मिले।

रिपोर्ट पर मामला दर्ज

गिरड़िया सरपंच ने पति के साथ मंगलवार को एसपी हरेंद्र कुमार महावर के समक्ष पेश होकर परिवाद दिया था। एसपी ऑफिस के निर्देशानुसार इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। साेशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में काेई जानकारी नहीं है। थाने में इस संबंध में रिपोर्ट देने पर कार्रवाई की जाएगी।

सुरेश चाैधरी, थाना प्रभारी काेटड़ी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/the-lady-sarpanch-said-he-will-kill-me-husband-and-in-law-went-missing-after-video-went-viral-127467748.html

1 जुलाई काे शहर में घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडराें के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर पर 3 और व्यवसायिक सिलेंडर पर 2 रुपए दाम बढ़े हैं। वहीं अब उपभाेक्ताओं काे घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिल रही है। काेराेना काल के चलते मई से ही सिलेंडर के दाम कम हाेने पर सरकार ने सब्सिडी खत्म कर दी थी।

अब शहर में घरेलू गैस सिलेंडर 615 रुपए और व्यवसायिक सिलेंडर 1195 रुपए का मिलेगा। गैस एजेंसी एसाेसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि शहर में करीब 2.50 लाख उपभाेक्ता हैं। करीब एक महीने में 2 लाख सिलेंडर सप्लाई हाेते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 महीनाें के भाव


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/domestic-gas-cylinder-3-costlier-hacker-reached-rs-615-subsidy-is-not-available-even-after-2-months-127468751.html

जनाना हॉस्पिटल परिसर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट बनेगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को नगरपरिषद के सीवरेज नाले से जोड़ा जाएगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके एसके हॉस्पिटल में भी भवन रिपेयरिंग पर 42 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इनमें छत की मरम्मत और परिसर में सड़कों का डामरीकरण कराया जाएगा।

दोनों जगह यह कार्य एनआरएचएम की निर्माण विंग के जरिए कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 5 साल पहले जनाना हॉस्पिटल भवन तैयार कराया। लेकिन हॉस्पिटल परिसर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट न होने के कारण बरसात के दिनों में गंदगी परिसर जमा हो जाती है। इसलिए जनाना हॉस्पिटल प्लांट बनाने की लिए पिछले दिनों मेडिकल रिलीफ सोसायटी की मीटिंग चर्चा हुई।

चर्चा में जनाना हॉस्पिटल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तैयार करवाने का फैसला किया। इसके बजट के लिए सरकार को लिखा। एसटीपी प्लांट पर 50 लाख रुपए का खर्चा बताया है। इसके अलावा एसके हॉस्पिटल भवन की मरम्मत कराई जाएगी। मरम्मत पर 42 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

भवन की छत को बरसात के दिनों टपकने से रोकने और हॉस्पिटल परिसर की सड़को का डामरीकरण किया जाएगा। एनआरएचएम विग ने एसटीपी और रिपेयरिंग के लिए जल्द टेंडर जारी कर निर्माण शुरू कराएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/50-lakhs-in-zanana-hospital-sewerage-treatment-plant-to-be-built-at-a-cost-of-rs-127468599.html

जिले में बुधवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। सीकर शहर में 6, कूदन में 2, लक्ष्मणगढ़, दांतारामगढ़ में 1-1 संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन मरीजों के संबंध में जानकारी नहीं है कि उन्हें संक्रमण कहां से मिला। वे तीनों खांसी जुकाम से पीड़ित थे। वहीं एक क्लॉज काॅन्टेक्ट में आने से संक्रमित हुआ है। मरीजों की संख्या 566 हो गई है। 470 स्वस्थ हो चुके हैं। 90 उपचाराधीन हैं।
दांतारामगढ़ ब्लॉक के गांव गोवटी में कजाकिस्तान से आया 24 साल युवक पॉजिटिव मिला है। कूदन ब्लॉक के गांव गोठडा तगेलान में गुहावटी से आए 40 और 38 साल के दो युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। लक्ष्मणगढ़ के वार्ड तीन में मुंबई से आया दस साल बालक संक्रमित मिला है।

सीकर के वार्ड 33 में 50 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। वार्ड 15 में मुंबई से आया 65 वर्षीय बुजुर्ग और 38 साल की महिला पॉजिटिव मिले। वार्ड 16 में 44 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वार्ड 40 में 43 साल का युवक और 40 साल की उसकी पत्नी पॉजीटिव मिले। यह तीनों खांसी जुकाम के पीड़ित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/10-new-cases-were-reported-maximum-six-infected-in-sikar-127468406.html

प्रदेश में भले ही मानसून अभी रूठा हुआ है, लेकिन 1 जून से 30 जून तक की अवधि में औसत से 3.79 मिमी अधिक बारिश हाे चुकी है। पिछले साल के मुकाबले भी अब तक 5.94 मिमी बारिश ज्यादा हुई है। प्रदेश में 30 जून तक 59.24 मिमी बारिश हाेनी थी, जबकि 63.03 मिमी यानी 6.38 प्रतिशत ज्यादा हाे चुकी है।

पिछले साल इस अवधि तक 57.09 मिमी बारिश हुई थी, जाे औसत से 3.6 प्रतिशत कम थी। जयपुर की बात करें ताे जून माह तक 46 फीसदी कम बारिश हुई है। यहां औसत बारिश हाेनी थी 60.00 मिमी, जबकि अब तक 44.42 मिमी ही हुई है।

पिछले साल भी इस अवधि तक 32.39 मिमी बारिश हाे पाई थी, जाे इस साल से 12.03 कम थी। उधर, सुस्त पड़े मानसून में गुरुवार से फिर तेजी के आसार जताए गए हैं। बुधवार को चूरू शहर में 27.4 मिमी, रतनगढ़ में 35, सरदारशहर में 19 मिमी पानी गिरा।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 2 व 3 जुलाई को 18 जिलों में कहीं कहीं मेघगर्जना के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद 4 और 5 जुलाई को सवाईमाधोपुर, करौली, बूंदी, बारां में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस बीच, बुधवार को प्रदेश में गर्मी का दौर जारी रहा। सात शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ।

बीकानेर 44.8 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इसके अलावा जैसलमेर में दिन का पारा 44.1, बाड़मेर में 43.4, चूरू में 43, श्रीगंगानगर में 42.9, जयपुर में 41, जोधपुर में 40.3 डिग्री दर्ज हुआ।

बीकानेर में बवंडर से दिन में छाया अंधेरा

बीकानेर में दोपहर बाद बवंडर उठा। इससे दिन में ही अंधेरा छा गया। आधे घंटे तक धूल भरी आंधी से सबकुछ ठहर सा गया। मौसम विभाग ने 2 और 3 जुलाई को बीकानेर में लू चलने की संभावना जताई है। चूरू के रतनगढ़ में डेढ़ इंच बारिश, निचले इलाके जलमग्न दोपहर तक 43 डिग्री तक तपने के बाद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजस्थान के चूरू के रतनगढ़ में डेढ़ इंच बारिश के बाद निचले इलाके जलमग्न।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/junes-full-crop-7-above-normal-and-6-mm-more-rain-than-last-year-127469047.html

यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को प्रभारियों की सूची जारी कर दी। बीकानेर में संभाग प्रभारी संजीता सिहाग होंगी। जिला प्रभारी महासचिव अशोक कुलहरिया होंगे। जिला प्रभारी चूरू निवासी रामनिवास गोदारा होंगे। बीकानेर जिले के तीन पदाधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव अरुण व्यास को टोंक और देवेंद्र मिश्रा को जैसलमेर का जिला प्रभारी बनाया गया है।

बीकानेर देहात से यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र कछुआ को नागौर का जिला प्रभारी बनाया गया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी अब्राहम रॉय मणि ने यह सूची मंगलवार को जारी की। उल्लेखनीय है कि यूथ कांग्रेस के चुनाव के वक्त तमाम विवाद उठे थे। उसके बाद कई फेरबदल भी हुए थे। अब जिला प्रभारियों के जिम्मेदारियां बांटने से स्थिति सामान्य हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/3-officials-of-bikaner-in-charge-in-other-districts-godara-in-charge-here-127465550.html

सारस्वत समाज की सभा आरके कॉलोनी में सारस्वत भवन हुई। इसमें एकमत से से नो टू चीनी का समर्थन किया। इस दौरान लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। सभा में राकेश भंडिया, श्याम ओझा, अक्षय सारस्वत, राकेश पाठक, सत्यनारायण व गोविंद पाठक ने भी विचार व्यक्त किए।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दिलीप ढांचा, शंभू लाल जोशी, रामेश्वर लाल भंडिया, रमेश सारस्वत एवं राजेंद्र भंडिया ने दीप प्रज्वलित करके किया। आईडी ओझा ने कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहने के आदेश की पालना करवाई। संयोजक राजेंद्र सारस्वत ने कहा कि चाइना को सबक सिखाने का सबसे सही मार्ग चीनी वस्तुओं को नहीं खरीद कर उनका बहिष्कार करना ही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/endorsed-no-no-to-sugar-127465548.html

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा याेजना में चयनित जिले के करीब 15 लाख व्यक्तियाें काे गेहूं व चना नवंबर तक नि:शुल्क मिलेगा। काेराेना वायरस संक्रमण के चलते यह निर्णय लिया गया है।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न याेजना के क्रियान्वयन काे लेकर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर ने बताया जिले में खाद्य सुरक्षा में चयनित परिवाराें काे पहले से ही राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

अब केंद्र सरकार के ऐलान के बाद याेजना काे नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे निर्धन वर्ग के लाेगाें काे राहत मिलेगी। उन्हाेंने बताया कि इस याेजना में शामिल नहीं हाेने वाले प्रवासियाें काे राज्य सरकार की ओर से मई और जून का एक साथ गेहूं व चने का वितरण किया जा चुका है।

प्रवासियाें काे एक बार में ही दाे माह के लिए दस किलाे गेहूं व प्रति परिवार दाे किलाे साबुत चना नि:शुल्क दिए गए है। याेजना से बीकानेर में 93 हजार परिवार के तीन लाख 21 हजार लाेगाें काे राहत मिली है। फिलहाल यह याेजना जून में बंद हाे चुकी है। प्रति व्यक्ति पांच किलाे गेहूं और प्रति परिवार एक किलाे चना दाल हर माह मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/wheat-and-gram-will-be-available-by-november-for-selected-families-in-food-security-127465547.html

सरस डेयरी के अध्यक्ष रामलाल जाट ने मंगलवार को दही व मावे की कुल्फी सहित डेयरी के तीन नए प्रोडक्ट लाॅन्च किए। इसके अलावा अब डेयरी हल्दी, केसर एवं तुलसी युक्त दूध भी सप्लाई करेगी जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में मदद करेगा।

इस दूध की ट्रायल पूरी हो चुकी है और जुलाई में सप्लाई शुरू हो जाएगी। यह 200 एमएल में होगी। इसकी कीमत 25 रुपए होगी। 200 एमएल सामान्य दूध की कीमत 20 रुपए हैं। मंगलवार को डेयरी परिसर में जाट ने यह जानकारी दी। जाट ने बताया कि रोजगार देने की दिशा में पहल करते हुए एक लाख 60 हजार रुपए तक का लोन बिना गारंटी दिया जा रहा है।

डेयरी उत्पादों की जानकारी दी

डेयरी की ओर से पशुपालकों की सुरक्षा के लिए 15 हजार हेलमेट शीघ्र ही वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से हेलमेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। डेयरी की प्रबंधक आशा शर्मा ने डेयरी उत्पादों के बारे में जानकारी दी। एलके जैन, विमल पाठक, राजेंद्र उदावत, अरविंद गर्ग आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dairy will supply turmeric, saffron milk


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/dairy-will-supply-turmeric-saffron-milk-127465541.html

बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ने शादी में दहेज से इनकार कर दिया। शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपए लेकर शादी के बंधन में बंधे। असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर बीकानेर सेक्टर में तैनात पंकज के इस कदम की बल मुख्यालय पर खूब सराहना हो रही है।

झेरली पिलानी निवासी अध्यापक महेंद्र एवं गायत्री देवी के पुत्र असिस्टेंट कमांडेंट पंकज की शादी जयपुर के हरमाड़ा निवासी रामचन्द्र की बेटी पूजा के साथ 27 जून को सादगी से संपन्न हुई। कोरोना महामारी में सरकारी नियमों का पालन करते हुए बारात में मात्र 25 लोग ही शामिल हुए। शादियों में बढ़ते दहेज व फिजूलखर्ची की होड़ के बीच इस परिवार ने दहेज ठुकराकर समाज में अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Assistant Commandant of BSF got married with Rs.1 omen


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/assistant-commandant-of-bsf-got-married-with-rs1-omen-127465543.html

जायल पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सोनली के सरपंच व ढावा स्थित सेंट स्टीफन शिक्षण संस्थान के संचालक ने मंगलवार को एक मायरा भरकर एक अच्छी मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार बुगरड़ा निवासी संतोष पत्नी रामेश्वर सोनी के बेटे की मंगलवार को शादी थी तो सोनली सरपंच को भी शादी में आने का निमंत्रण दिया गया था।

शादी में आए तो उनको पता चला कि संतोष के पीहर पक्ष की ओर से कोई मायरा भरने के लिए नहीं आया तो सोनली सरपंच मनीराम बिडियासर व गोविन्दराम बिडियासर ने संतोष सोनी को एक लाख इक्कावन हजार रुपए का चेक देकर एक भाई की भूमिका निभाते हुए मायरा भरा। सरपंच के उठाए गए इस कदम की ग्रामीणों ने भी जमकर सराहना की। उल्लेखनीय है कि पुराने समय से मायरे को लेकर जायल-खिंयाला के जाटों का मायरा देश में प्रसिद्ध रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जारोड़ा. मायरे के दौरान चेक काटते हुए।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/nagaur/news/if-no-one-came-from-the-pihar-side-then-the-sarpanch-of-soneli-village-filled-the-one-and-a-half-million-rupees-127465542.html

प्रदेश के 129 स्थानीय नगर निकायों के चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत मतदाता 3 जुलाई तक मतदाता सूचियों में नाम जुड़वा या हटवा और संशोधन करवा सकते हैं। इसके लिए मतदाता को आवेदन करना होगा। इन निकायों का कार्यकाल अगस्त महीने में समाप्त होने जा रहा है।

नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 20 जुलाई को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने अगस्त माह में होने वाले संभावित चुनाव के लिए उपयोग में ली जाने वाली निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जून 2020 को जारी किया था। उसके अनुसार निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 27 जून को किया गया। दावे एवं आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित है।

दावे और आक्षेपों के निस्तारण की अवधि 10 जुलाई तय की गई है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 20 जुलाई को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी अशोक जैन ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 1 जनवरी, 2020 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/july-3-is-the-last-date-for-removal-and-deletion-of-elections-127465540.html

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कॉलेज परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई है। मंगलवार को इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति से मिले। डूंगर कॉलेज के छात्र संघ महासचिव बीरबल कुमावत ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर असमंजस जल्द से जल्द दूर हो और विद्यार्थियों के सामने तस्वीर साफ करने की मांग की गई।

एबीवीपी के महेंद्र ढाका ने कुलपति को ज्ञापन देकर कहा कि वर्तमान समय में बीकानेर में कोरोना विस्फोट हो रहा है ऐसे में परीक्षाएं रद्द हो। विद्यार्थियों को सीबीएसई के भांति विकल्प दिया जाए। राजस्थान के अलावा हरियाणा सहित अन्य राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रेष्ठ विकल्प अपनाया जाए। प्रतिनिधिमंडल में महानगर मंत्री हेमंत सुथार, मुकेश पूनिया, रामनिवास बिश्नोई, काननाथ गोदारा,प्रखर मित्तल, हनुमान सिंह, देवेन्द्र ख्याली, कमल चारण,संदीप बिश्नोई आदि शामिल हुए।

इधर, बेमियादी धरना शुरू

कोरोना संक्रमण काल में कॉलेज परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग को लेकर विद्यार्थी संघर्षरत हैं। इसी कड़ी में मंगलवार से एनएसयूआई ने डूंगर कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष रामनिवास कूकणा ने कहा की वर्तमान में इस महामारी के बावजूद परीक्षाओं का आयोजन करना विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा। साथ ही परीक्षाओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों में संक्रमण के कारण कोरोना का फैलाव ग्राम स्तर पर होने से इस महामारी को नियंत्रण कर पाना असम्भव होगा।

डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णकुमार गोदारा ने कहा की वर्तमान में महामारी के चलते उत्पन्न हुई आर्थिक चुनौती को देखते हुए विद्यार्थियों की वर्तमान सत्र की फीस माफ की जाए। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रामनिवास कूकणा ने कहा सभी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोट करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बीकानेर मे एनएसयूआई के बैनर तले बेमियादी धरना शुरू किया। धरने पर पूर्व सचिव राजूराम गोदारा, दिनेश कस्वां, मोहित चारण आदि बैठे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/cancel-college-examinations-127465538.html

राजकीय यूनानी दवाखाना शास्त्रीनगर एवं तंजीम मुस्लेमीन सेवा सोसायटी ने कोविड-19 जन जागरूकता अभियान के तहत 356 क्षेत्रवासियों को युनानी जाेशांदा का काढा पिलाया।

भाेपालपुरा रोड काढा वितरण कार्यक्रम में यूनानी दवाखाना के डॉ. एम तारीक बरकाती, जामा मस्जिद के इमाम हफीजुर्रमान, शहर काजी अशरफ अजहरी जिलानी मुख्य अतिथि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/356-will-bring-greek-brew-127465536.html

अखिल भारतीय खटीक समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र डिडवानिया ने ज्ञापन में बताया कि बूंदी जिले के लाखेरी निवासी नायब सूबेदार विजयकुमार बड़गुर्जर 24 साल से सेना में सेवा दे रहे हैं। 8 जनवरी 2018 को विजय के पिता हजारीलाल एवं माता कैलाशी बाई का कोटा से अपहरण कर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने घटना स्थल से खून से सने कपड़े तो बरामद किए। लेकिन मृतकों के शव अभी तक बरामद नहीं कर पाई। इसलिए आरोपीगण जमानत पर छूट गए। खटीक समाज ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए सीबीआई जांच की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र डिडवानिया, बंशी लाल पटेल, जगदीश खोईवाल, शांति लाल चावला, भैरूलाल चावला, कैलाश चंदेल एवं नरेश सोलंकी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/memorandum-submitted-demanding-the-recovery-of-the-bodies-of-the-soldiers-parents-127465532.html

नगर परिषद चुनाव-2020 की पूर्व तैयारियां के तहत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 27 जून को किया जा चुका है। चुनाव अधिकारी (एसडीएम) टीना डाबी ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन की मतदाता सूचियों में दावे आपत्तियां देने की अंतिम तिथि 3 जुलाई है। नियुक्त पदाभिहित अधिकारी को निर्धारित मतदान केंद्र पर नियत तिथि प्रस्तुत कर सकते है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/submit-claim-objections-to-voter-lists-by-3-july-127465527.html

अब जिला निर्वाचन आयोग ने भी मान लिया कि भीलवाड़ा उपखंड कार्यालय से नगर परिषद चुनाव के लिए जारी मतदाता सूचियों में काफी गड़बड़ियां हैं। इसलिए किसी वार्ड में 770 मतदाता ही रह गए तो किसी में 6617 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन आयोग की ओर से करवाई गई प्रारंभिक जांच में ऐसे 32 वार्ड मिले हैं जिनमें जनसंख्या के अनुपात में मतदाताओं की संख्या में बहुत ज्यादा अंतर है।

जांच में पाया गया कि किसी वार्ड में जनसंख्या के मुकाबले 134.93 प्रतिशत मतदाता हैं तो किसी वार्ड में केवल 15.68 प्रतिशत मतदाता है। दैनिक भास्कर की ओर से मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियों को लगातार खबरें प्रकाशित करने के बाद मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने भीलवाड़ा एसडीएम कार्यालय और नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों की मीटिंग ली और इस मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी बनाई।

मीटिंग के बाद एसडीएम कार्यालय की ओर से संबंधित सुपरवाइजर और बीएलओ को दोबारा सर्वे करने के आदेश दिए हैं। इन 32 वार्डों को बुधवार से दोबारा सर्वे शुरू होगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

गलतियां ऐसी जैसे आंखें मूंदकर तैयार की सूची...पुर के मतदाता 6 किलोमीटर दूर वोट देने आएंगे

पहली: वार्ड 1 की भाग संख्या छह में क्रम संख्या 228 से 631 तक के मतदाताओं को मंगलपुरा में जोड़ दिया। इनको मंगलपुरा वोट देने जाना पड़ेगा। पुर से मंगलपुरा की दूरी छह किलोमीटर है। पार्षद शारदा चौबे ने बताया कि इनका मतदान केंद्र पुर में ही होना चाहिए था। इनको छह किमी दूर वोट देने जाना पड़ेगा।
दूसरी: वार्ड संख्या एक पुर की भाग संख्या 4 में क्रम संख्या 486 से 665 तक के लक्ष्मीपुरा के मतदाताओं को पुर में जोड़ दिया गया। लक्ष्मीपुरा में इनके लिए मतदान केंद्र नहीं बनाकर पुर में जोड़ दिया। इसलिए अब इनको वोट देने के लिए करीब 6 किलोमीटर दूर पुर आना पड़ेगा।
तीसरी: राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, पुर कमरा नंबर नौ में जो मतदाता वोट देने आएंगे वे मंगलपुरा और लक्ष्मीपुरा के हैं। भाग 5 के इस बूथ पर 718 मतदाता हैं। अधिकांश मंगलपुरा और बाकी लक्ष्मीपुरा के हैं लेकिन कर्मचारियों की गलती के कारण इनको वोट डालने के लिए पुर आना पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/election-commission-admitted-that-there-were-errors-in-voter-lists-of-32-wards-survey-to-be-renewed-committee-formed-for-investigation-127465525.html

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को अपने शक्ति नगर निवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान कोटा-बूंदी से अलग-अलग समस्याएं लेकर लोग उनके पास पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान चीन विवाद पर बिरला ने कहा कि भारत ऐसा देश है जिसमें अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने की शक्ति और सामर्थ्य है। हमारी सेना आधुनिक संसाधनों से लैस है। शक्तिशाली है। हमारी सीमा पर कोई अतिक्रमण करने का प्रयास भी करेगा तो उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। टिड्डी संकट पर बिरला ने कहा कि समस्या पूरे देश की है, दिल्ली में भी अधिकारियों से बातचीत की गई है, केंद्र सरकार भी इसके लिए गंभीर है और व्यापक सुरक्षा के इंतजाम कर रही है।

टिड्डियों को रोकने के लिए राज्य सरकार भी प्लान कर रही है, पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है। किसानों को बीज नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि हाड़ौती के किसानों को निश्चित रूप से अच्छी क्वालिटी का बीज मिलना चाहिए। मैंने इस संबंध में अधिकारियों से भी बात की थी। अब इस समस्या को राज्य के कृषि मंत्री से अवगत कराकर समाधान कराएंगे। इससे पहले बिरला ने परिवार सहित पौधारोपण कर संसदीय क्षेत्र में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

7 जुलाई तक होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में एफसीआई अब 7 जुलाई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद करेगी। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कोटा-बूंदी क्षेत्र में इस वर्ष गेहूं की बंपर पैदावर हुई है। एफसीआई के कांटों पर किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए गेहूं खरीद के लक्ष्य भी बढ़ाए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/on-the-china-dispute-birla-said-india-able-to-protect-its-borders-127465524.html

एक युवती द्वारा बिजली विभाग के लाइनमैन के घर पर नौकरी के नाम पर एंट्री करने और फिर दुष्कर्म के केस में फंसाने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हैरानी की बात तो यह है कि न लाइनमैन युवती को नहीं जानता है और उसकी युवती से सिर्फ एक बार बात हुई है। पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश करके दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में एक वकील और ऑटो चालक भी शामिल है।

भीमगंजमंडी सीआई हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि 20 जून को बिजली विभाग के लाइनमैन सीताराम ने हनीट्रैप मामले की शिकायत दी। उसने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन से पहले एक महिला उसके घर घरेलू कार्य करने की बात करने आई। लेकिन, उसने इनकार कर दिया। लॉकडाउन खत्म होते ही 6 जून को एक युवती का फोन आया, जिसने कहा कि उसे काम की जरूरत है और उसकी मां भी काम मांगने आई थी। 7 जून को युवती सीताराम के घर पहुंच गई, जहां पैसे ज्यादा मांगने पर सीताराम ने मना कर दिया और एक दिन का मेहनताना देकर उसे रवाना कर दिया। करीब 5 दिन बाद एक वकील बाबूलाल मेघवाल का फोन सीताराम के पास गया और उसने कहा कि तुमने झाडू-पोछा करने आई युवती से दुष्कर्म किया है।

तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज करवाएगी, लेकिन मैं समझौता करवा सकता हूं। सीताराम डर गया और 1.40 लाख रुपए दे दिए। कुछ दिन बाद वकील 10 लाख रुपए मांगने लगा तो सीताराम ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्रताप कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी की मुमताज उर्फ जीनत, हनुमान बस्ती की अनीता राठौड़ और प्रताप कॉलोनी के निसार अहमद को गिरफ्तार किया है। एक कार और 2 स्कूटी भी जब्त की है।

पैरेलल इन्वेस्टिगेशन-10 से 25 लाख वसूलती है हनी ट्रैप गैंग

पुलिस ने जिस हनी ट्रैप गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया, वो कोटा शहर में कई वर्षों से सक्रिय हैं। यह गैंग व्यापारियों, प्रतिष्ठित लोगों, कमजोर युवकों को अपना निशाना बनाकर उनसे 10 से 25 लाख रुपयों तक वसूलती हैं। गैंग के सदस्यों के खिलाफ शहर के आरकेपुरम, दादाबाड़ी, अनंतपुरा समेत अन्य थानों में इस तरह के मामले पहले से भी हैं। मुमताज और अनीता दोनों महिलाएं काफी शातिर हैं और कानूनी दांव-पेंच से बचने के लिए वकीलों का सहारा लेती हैं। यह दोनों पहले भी ऐसे मामलों में गिरफ्तार हो चुकी हैं। दरअसल, लोग इज्जत के डर के कारण पुलिस थानों तक नहीं जाते और ऐसे में इन बदमाशों को हौसला बढ़ जाता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके, जिनमें फरियादी पुलिस के सामने पैसे देना कबूल कर चुके।

भास्कर रिकॉल : हनी ट्रैप के शहर के दो चर्चित मामले

कैथूनीपोल के व्यापारी से मांगे थे 50 लाख

कैथूनीपोल के एक नामी व्यापारी को ऐसी की एक गैंग ने मई 2017 में ऐसे ही जाल में फंसाया था। गैंग की युवती पूजा ने व्यापारी पर झूठा केस दर्ज तक करवा दिया था और उसमें समझौता करने के एवज में 50 लाख रुपयों की डिमांड की थी। व्यापारी ने भी पूजा, फिरोज, सानू, चाचा, श्वेता, नाजमीन इत्यादि पर केस दर्ज करवाया था। जिन्हें अनुसंधान के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ हनी ट्रैप का केस

विज्ञान नगर पुलिस ने 2019 में बर्खास्त हैड कांस्टेबलरविन्द्र मलिक, हैड कांस्टेबल योगेश बाबू व एक युवती के खिलाफ हनी ट्रेप का मुकदमा दर्ज किया। नशामुक्ति केन्द्र संचालक तेजवीर यह शिकायत दी थी। जिसमें कहा था कि उसे फंसाकर 10 लाख रुपए मांगे और न देने पर जेल जाने को तैयार रहने की धमकी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/girl-asks-for-10-lakh-by-threatening-to-implicate-lineman-in-rape-case-127465520.html

कोरोना महामारी ने सीए की जिंदगी जीने का तरीका बदल दिया है। इंटरनेट के युग में सीए भी अपने ऑफिस के काम वर्क फ्रॉम होम पैटर्न पर करने लगे हैं। मेट्रो सिटी व मिनी मेट्रो सिटी में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के चलते लगभग 50% से ज्यादा फर्म्स ने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को अपनाया है। टायर टू और टायर 3 सिटीज में भी सीए अपने क्लाइंट्स से कागजात ईमेल या फोन पर ही मंगा रहे हैं। क्लाइंट्स भी इस तरीके को अपनाकर खुश हैं।

इस प्रयोग से महामारी से संक्रमण का खतरा भी कम है और समय की बचत भी होती है। सभी सीए फर्म इतने सारे कानूनों की तारीख को ध्यान में रखते हुए अपने ज्यादातर स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम पैटर्न से चला रहे हैं। सीए भी इससे संतुष्ट है क्योंकि वह किसी स्थान विशेष की सीमा में न बंधकर ग्लोबल सर्विस दे सकते हैं।

सरकार की ई-असेसमेंट और ई-स्क्रुटनी भी वर्क फ्रोम होम कल्चर की सहायक है और आने वाले समय के अनुरूप ही है। सरकार की ओर से कोरोना से उबरने के लिए दी गई बैंक की स्कीम्स को भी सीए ही लोगों को अच्छे से अवगत करवा रहे हैं। कई तरह के कानून में बदलाव भी हुए हैं। एक साथ तीन महीने का काम आने के कारण मई व जून महीने में सीए फर्म्स की काम में करीब 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।

नए सीए (नई तकनीकी ज्ञान) व पुराने सीए (अनुभव) दोनों साथ साथ मिलकर भविष्य की बड़ी संभावनाओं की तैयारी में लगे हैं। अभी जिस हिसाब से वर्किंग चल रही है और काम बढ़ा है उस लिहाज से कह सकते हैं कि सीए की डिमांड बढ़ेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/changes-in-cas-working-in-coronacal-physical-paper-work-is-over-127465519.html

13 मई से वक्री हुए शुक्र शुक्रवार यानि 26 जून काे मार्गी हो गए हैं। शुक्र के वक्री होने से स्वास्थ्य स्थितियाें में सुधार होने का दावा किया जा रहा है, वहीं बाजार में मंदी छंटने के अासार भी बता रहे हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि शुक्र ग्रह के अधिपत्य में आने वाली वस्तुओं की खरीदी में तेजी आएगी। शुक्र वैभव, सुख समृद्धि, सौंदर्य और औषधि के अधिपति देव माने जाते हैं।

संभव है कि इसके अगले माह वृषभ से मिथुन राशि में पहुंचने के साथ ही महामारी के इलाज से संबंधित कोई दवा भी बाजार में आ सकती है। इसके सीधी चाल में आने से जिनके दांपत्य जीवन में तनाव चल रहा है, वह भी समाप्त होने लगेगा। नगर व्यास पंडित राजेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्र वृषभ राशि में वक्री थे, जो अब मार्गी हो गए हैं।

अगले 13 सितंबर को देव गुरु बृहस्पति भी मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद इस बात की संभावना बढ़ सकती है कि महामारी का कहर कम होगा। अन्य समस्याएं भी काबू में आने की स्थिति में रहेगी। शुक्र के वक्री रहने के कारण देश विदेश में व्यापारिक गतिविधियां मन्द हो गई थी।

अगले महीने शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश

अगले माह शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश होगा। पंडित अशोक शर्मा के अनुसार 6 वक्री ग्रहों का योग समाप्त हो जाएगा। अब राहु केतु के अलावा बुध, गुरु व शनि ही वक्री चाल में है। इस कारण अभी हालात सितंबर तक बहुत अधिक अच्छे नहीं रहेंगे। शुक्र के मार्गी होने के कारण लोगों के जीवन में परेशानियां कम होने लगेगी। इसके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता हाथ लगने की भी संभावना जताई जा रही हैं।

विवाह के लिए अब 4 माह 25 दिन इंतजार

अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष विज्ञान शाेध संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. सीताराम त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को अंतिम सावा था। अब 25 नवंबर से मुहूर्त रहेंगे। एक जुलाई काे देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास की स्थिति आरंभ होगी। इस दौरान शुभ कार्य नहीं होंगे। मुहूर्त 4 महीने 25 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद 25 नंवबर को 8 रेखा, 30 नंवबर को 8 रेखा का देव दीपावली का सावा होगा। वहीं 1 दिसंबर को 7 रेखा और 9 दिसंबर को 8 रेखा का सावा शुभ होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/margi-venus-44-days-later-will-overcome-recession-127465509.html

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में कक्षा 2 से 9 में प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली।
प्रधानाचार्य शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि एडीईओ नारायण लाल जागेटिया की उपस्थिति में लॉटरी दोपहर 1:30 बजे विद्यालय में निकाली।

कक्षा दो के लिए 45 आवेदनों में से 15, कक्षा तीन में 40 आवेदनों में से 9, कक्षा चार में 37 आवेदनों में से 13, कक्षा पांच के लिए 34 आवेदनों में से 18, कक्षा 6 के लिए 67 आवेदनों में से 26, कक्षा सात के लिए 53 आवेदनों में से 9, कक्षा 8 के लिए 42 आवेदनों में से 11 एवं कक्षा 9 के लिए 54 आवेदनों में से 30 सीटों के लिए लॉटरी निकाली। कक्षा के अनुसार प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/lottery-for-131-seats-in-372-applications-127465505.html